Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi
स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (417)

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन युनाइटेड अरब अमीरात में खेला जा रहा है। 21 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरके बीच मैच खेला गया, जिसे आरसीबी ने आसानी से आठ विकेट से जीत लिया। आरसीबी की जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने चार ओवर में महज 8 रन देकर तीन विकेट लिए। कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में शहबाज अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी और इस गेंदबाज ने अपने कप्तान को बिल्कुल निराश नहीं किया। विराट की कप्तानी की तारीफ हर कोई कर रहा है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर उनके एक फैसले से हैरान रह गए।
क्रिस मौरिस ने आरसीबी की ओर से पहला ओवर किया और दूसरा ओवर सिराज ने फेंका और उन्होंने डबल विकेट मेडन ओवर फेंक, टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद तीसरे ओवर के लिए विराट ने नवदीप सैनी को गेंद थमा दी। तीसरा ओवर सैनी को देने का विराट का फैसला गंभीर की समझ से परे था। गंभीर ने लाइव कमेंट्री के दौरान कहा, 'मोहम्मद सिराज को नई गेंद थमाकर विराट कोहली ने शानदार कप्तानी दिखाई, पॉजिटिव कप्तानी और अच्छा कदम, जिसका टीम को फायदा भी मिला, लेकिन उनकी यह रणनीति (सैनी को तीसरा ओवर देना) मुझे समझ नहीं आई।' उन्होंने कहा, 'क्रिस मोरिस से पहला ओवर कराने के बाद तीसरा ओवर नए गेंदबाज को देना मुझे समझ नहीं आया।'
मैच के दौरान विराट बॉलिंग अटैक में काफी बदलाव करते नजर आए, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, सैनी और मौरिस को वह अलग-अलग समय पर इस्तेमाल करते रहे। सैनी, चहल और सुंदर ने भी विकेट निकाले, जबकि मौरिस और इसुरु उडाना ने कम रन दिए। मैच के बाद विराट ने खुद बताया कि सिराज को नई गेंद देने का फैसला उन्होंने बाद में लिया। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'सच कहूं तो सिराज को नई गेंद देने का फैसला थोड़ा देरी से लिया गया। मैं वॉशिंगटन सुंदर को नई गेंद देने के बारे में सोच रहा था, जब हम मैदान पर पहुंचे तो पिच देखी, यह सूखी थी।'

खेल / शौर्यपथ / चेन्नई सुपर किंग्स को सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में यह सीएसके की सातवीं हार थी। इस हार के बाद से सीएसके पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इस मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जो बयान दिया था, उसको लेकर विवाद सा छिड़ गया है। धोनी ने मैच के बाद कहा था कि युवा खिलाड़ियों को इसलिए मौका नहीं दिया गया, क्योंकि उनमें स्पार्क नजर नहीं आया। पूर्व क्रिकेट के श्रीकांत के बाद अब प्रज्ञान ओझा ने भी धोनी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
श्रीकांत ने इस बयान के लिए धोनी को लताड़ते हुए कहा था कि उन्हें पीयूष चावला और केदार जाधव में कौन सा स्पार्क नजर आया था? इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान प्रज्ञान ओझा ने कहा, 'कौन है युवा खिलाड़ी? अगर वह खुद को सीनियर खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं और फिर बात कर रहे हैं। या उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ और जगदीशन के बारे में बात की? मुझे लगता है उन्होंने केदार जाधव का जिक्र किया था। मैंने धोनी को देखा है, उनके बयान में काफी कुछ छुपा होता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं एकदम पक्के से कह सकता हूं कि वह कभी भी इन दो युवा क्रिकेटरों के लिए ऐसा कमेंट नहीं करेंगे। मैं क्यों ऐसे किसी खिलाड़ी पर कमेंट करूंगा, जिसने एक ही मैच खेला हो? मैं इस बयान में और गहराई तक जाना चाहूंगा। अगर उन्होंने ऋतुराज और जगदीशन के लिए ऐसा कहा तो मैं इसका बिल्कुल सपोर्ट नहीं करता, लेकिन अगर उन्होंने पीयूष चावला या किसी और के लिए यह बयान दिया तो?' 24 वर्षीय जगदीशन ने सीएसके के लिए एक ही मैच खेला, जिसमें उन्होंने 117.85 के स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए थे। ऋतुराज ने दो मैचों में पांच रन बनाए थे। केदार जाधव आठ मैच में खेले और 20.66 की औसत और 93.93 के स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए।

खेल /शौर्यपथ / इरफान पठान को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पहले 10 मैचों में सीएसके की टीम सात मैचों में हार झेल चुकी है और अब उसे चार मैच और खेलने हैं। सोमवार को सीएसके को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया, जिसके बाद से टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर महज 125 रन बनाए, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
इरफान पठान ने कहा कि टीम धोनी के पास ऐसी टीम है, जो अभी भी इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'अगर कोई टीम है जो सातवें-आठवें नंबर से टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है, तो वो टीम सीएसके की है। सीएसके को पता है कि खिलाड़ियों को कैसे हैंडल करना है, वो खिलाड़ियों को काफी कंफर्ट देते हैं। मैं उस टीम का 2015 में हिस्सा रह चुका हूं, उनके लिए खिलाड़ी काफी महत्व रखते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस फ्रेंचाइजी को 21-22 सालों से क्रिकेट चलाना आता है। चेन्नई लीग में भी वे ऐसे ही टीम चलाते हैं। यहां बात सिर्फ खिलाड़ियों की होती है। आप जाइये खेलिए और हम आपको बैक करेंगे।' सीएसके का यह आईपीएल का 11वां सीजन है और अगर टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंचती है, तो यह पहला मौका होगा, जब सीएसके की टीम अगले राउंड तक नहीं पहुंचेगी। इरफान पठान ने कहा, 'हमें पता है सीएसके की टीम सालों से बहुत अच्छी रही है, इस साल टीम में हरभजन सिंह और सुरेश रैना के नहीं होने से फर्क पड़ा है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए। लेकिन हमें अब भी उम्मीद है क्योंकि उनके पास धोनी की रूप में अच्छा कप्तान है, वह मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से टीम को निकाल सकते हैं।' सीएसके को अपना अगला मैच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।

रायपुर / शौर्यपथ / राज्य के मुखिया भूपेश बघेल की परिकल्पना खेलबो-जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार अपने प्रतिभावान खिलाड़िय़ों को नये अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से ही अब राज्य के भीतर छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी को मान्यता मिलने से राज्य के खिलाडियों में खुशी का माहौल है। इसके लिए राज्य भर के खिलाडिय़ों ने सरकार का धन्यवाद किया है।
राज्य शासन द्वारा राज्य में खेलो के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। राज्य में अब एक Óआवासीय हॉकी अकादमीÓ की स्थापना होने जा रही है। एथलेटिक, रेसलिंग एवं स्वीमिंग के लिए Óएक्सीलेंस सेन्टरÓ बिलासपुर शहर मे खोला जायेगा। खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य एक्सीलेंस सेन्टर के माध्यम से किया जाएगा। इस सेन्टर के खुलने से बिलासपुर के साथ-साथ राज्य के अन्य खिलाडिय़ो को उच्च स्तर के प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।
महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों के लिए आवासीय हॉकी अकादमी की स्थापना रायपुर में की जायेगी। जिससे राज्य के हॉकी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिलेगी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शीध्र ही आवासीय हॉकी अकादमी के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया जायेगा। चयनित खिलाडियों को छात्रावास, भोजन एवं अन्य खेल संबंधी समस्त सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। तीरंदाजी का प्रशिक्षण राज्य के खिलाडियों को पहले से रायपुर में दिया जा रहा है। राज्य में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है, ताकि खेलों के विकास के लिए अधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा सके। खिलाडियों के प्रशिक्षण के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में प्रशिक्षकों के नए पदों के सृजन की कार्यवाही की जा रही है।

खेल / शौर्यपथ / आईपीएल 2020 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 विकेट से हराया। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे अनुभवी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में नॉटआउट 101 रनों की पारी खेली। शिखर ने अपने 13 साल के आईपीएल करियर में यह पहला शतक लगाया है। धवन ने शतकीय पारी के बावजूद एक शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है और इस लिस्ट में उनके बाद विराट कोहली का नाम दर्ज है।
दरअसल, शिखर धवन ने आईपीएल में पहला शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारियां ली हैं, उन्होंने 167वीं पारी में इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी पहली सेंचरी लगाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली का नाम है, उन्होंने आईपीएल में पहला शतक लगाने के लिए 120 पारियां ली थी। लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायुडू (119) और चौथे नंबर पर सुरेश रैना (88) का नाम दर्ज है। मनीष पांडे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए शतक लगाया था।
धवन इस आईपीएल में अबतक बेहद अच्छी लय में नजर आए हैं, उन्होंने दिल्ली कैपटिल्स की तरफ से खेले 9 मैचों में 143.02 के स्ट्राइक रेट से 359 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं। चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के साथ ही दिल्ली की टीम प्वॉइंट टेबल में 9 मैचों में 7 जीत के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम का अगला मैच मंगलवार (20 अक्टूबर) को दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।

खेल /शौर्यपथ / यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़ दी है। कार्तिक ने यह फैसला अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की खातिर किया है। कार्तिक के कप्तानी छोड़ने पर इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। मोर्गन मुंबई के खिलाफ आज होने वाले मैच में कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बीच टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कार्तिक के इस फैसले के बाद एक ट्वीट किया है जिसको इस मुद्दे के साथ जोड़ा जा रहा है।
गंभीर के इस ट्वीट से हालांकि किसी निष्कर्ष पर नहीं जाया जा सकता है कि उन्होंने किसको लेकर ऐसा ट्वीट किया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे टीम मैनेंजमेंट पर निशाने को लेकर जोड़ रहे हैं।
कार्तिक के कप्तानी छोड़ने की खबर के कुछ देर बाद ही गौतम गंभीर ने एक ट्वीट किया। इसमें लिखा था, 'विरासत को बनाने में कई साल लगते हैं लेकिन बर्बाद करने में बस एक मिनट।'
गौतम के आईपीएल में कप्तानी की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को दो बार चैम्पियन बनाया है। 2018 के आईपीएल शुरू होने से पहले दिनेश कार्तिक को गौतम गंभीर की जगह टीम का नया कप्तान चुना गया था। गंभीर ने हाल ही में सलाह दी थी कि दिनेश कार्तिक को इयोन मोर्गन और आंद्रे रसेल के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। गंभीर ने इसके साथ ही कहा था कि सुनील नारायण से पारी की शुरुआत कराने की बजाय उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारना चाहिए।

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीगके 13वें सीजनमें दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भले ही अबतक काफी शानदार रहा हो, लेकिन टीम को आए दिन एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है। अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा के आईपीएल से बाहर होने के बाद अब टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आने वाले कुछ मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होने वाले हैं। पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में हेमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी।
पीटीआई को आईपीएल सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के कॉन्ट्रेक्ट खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट को बीसीसीआई को भेजना अनिवार्य होता है, उस मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपटिल्स के विकेटकीपर बलेलबाज पंत को ग्रेड वन हेमस्ट्रिंग स्ट्रेन हुआ है, जिसके चलते वो अगले 7 से 10 दिन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दिल्ली की टीम के लिए आने वाले मैचों के लिए पंत का टीम में ना होना काफी बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि पंत के ना होने से दिल्ली के टीम कॉम्बिनेशन पर भी फर्क पड़ना तय है। मुंबई के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पंत के ना होने के चलते टीम को हेटमायर को भी टीम से बाहर बैठाना पड़ा था। दिल्ली के साथ दिक्कत यह है कि पंत के अलावा टीम के पास कोई भारतीय विकेटकीपर मौजूद नहीं है और अगर पंत नहीं होते हैं तो टीम को एलेक्स कैरी को हर हाल में खिलाने ही पड़ेगा।
टीम अगले मुकाबले में युवा ऑल-राउंडर ललित यादव को मौका दे सकती है, जिनका प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बढ़िया रहा था। उन्होंने भारत की घरेलू टी20 लीग में 136 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। दिल्ली की टीम का प्रदर्शन अबतक इस सीजन लाजवाब रहा है, टीम ने आईपीएल 2020 में खेले अपने 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ दो ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम को टूर्नामेंट का अपना अगला मैच आज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दुबई में खेलना है।

खेल /शौर्यपथ / रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइटराइडर्स पर यहां मिली 82 रन की शानदार जीत का श्रेय एबी डिविलियर्स की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को दिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ डिविलियर्स र्स ने इस पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े।
कोहली ने मैच के बाद कहा, यह बहुत मजबूत टीम के खिलाफ शानदार जीत है। अब हमारे लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त होगा, इसकी शुरुआत अच्छी तरह करना अहम था। क्रिस मॉरिश के आने से गेंदबाजी इकाई अब ज्यादा घातक दिख रही है।
उन्होंने कहा, हम इस स्कोर से खुश थे। पिच सूखी थी और दिन अच्छा था तो हमने सोचा ओस नहीं होगी। लेकिन एक ‘सुपर ह्यूमन’ (डिविलियर्स) को छोड़कर हर बल्लेबाज को पिच पर परेशानी हुई। कोहली ने कहा कि टीम 165 रन के करीब स्कोर बनाने की सोच रही थी लेकिन, डिविलियर्स की बल्लेबाजी के कारण हम 195 रन का लक्ष्य दे सके। यह (डिविलियर्स की पारी) अविश्वसनीय थी। मुझे लगा कि मैंने कुछ ही गेंद खेली है और मैं भी शायद स्ट्राइक करना शुरू कर दूंगा।
उन्होंने कहा, लेकिन वे आए और तीसरी गेंद से ही रन जुटाना शुरू कर दिया और उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अच्छा लगा। मैंने कहा कि आप भले ही अन्य मैचों में कई लोगों को अच्छी पारियां खेलते देखोगे लेकिन एबी ही हैं जो ऐसा कर सकते हैं जो उन्‍होंने किया। यह लाजवाब पारी थी। मैं खुश था कि हम इतनी अच्छी साझेदारी (नाबाद 100) बना सके और मैं उनकी पारी को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पर था।
डिविलियर्स ने कहा, अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। मैं पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गया था, वह बहुत खराब अहसास था। मैं योगदान करके खुश हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भी खुद से हैरान था। हम 140-150 की ओर बढ़ रहे थे और मुझे लगा 160-165 तक की कोशिश कर सकता हूं लेकिन 195 रन पर पहुंचकर हैरानी हुई।
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी डिविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, एबी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्‍हें रोकना मुश्किल है। उन्‍होंने ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया। हमने सब कुछ करने की कोशिश की। सिर्फ इनस्विंग होती यार्कर ही उन्‍हें रोक पा रही थी वरना सभी गेंद बाहर जा रही थीं।

खेल / शौर्यपथ /राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 26 गेंद पर नॉटआउट 42 रनों की पारी खेली और राहुल तेवतिया के साथ मिलकर टीम को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई। रियान ने 19.5 ओवर में छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई और इसके बाद मैदान पर ही बीहू डांस करने लगे। बीहू असम का पारंपरिक डांस है और रियान भी असम से ही हैं।
रियान पराग के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस डांस पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का रिऐक्शन भी काफी चर्चा में है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी समय तक मैच में हावी थी। हाल ऐसा था कि राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में महज 78 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे। बेन स्टोक्स, जोस बटलर, कप्तान स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और रॉबिन उथप्पा पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद रियान और राहुल ने मिलकर 85 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।
राहुल तेवतिया ने 28 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। मनीष पांडे ने 54 रनों की पारी खेली, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.5 ओवर पांच विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में खलील अहमद और राहुल तेवतिया के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बीच-बचाव के लिए वॉर्नर को बीच में आना पड़ा था। मैच के बाद वॉर्नर ने जाकर तेवतिया से बात भी की थी।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)