Google Analytics —— Meta Pixel
June 21, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (414)

खेल / शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इसकी बदौलत उनकी टीम ने आरसीबी पर एकतरफा अंदाज में 59 रनों की बड़ी जीत हासिल की। रबाडा ने अपने कोटे के चार ओवरों में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जिसमें विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे औऱ इसुरू उदाना का विकेट शामिल है। इस जोरदार प्रदर्शन के दम पर रबाडा के आईपीएल में अब 12 विकेट हो गए हैं और उन्होंने पर्पल कैप भी हासिल कर ली है। इस प्रदर्शन पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उनकी जमकर तारीफ की है।
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कगिसो रबाडा को इस आईपीएल सीजन का बेस्ट फास्ट बॉलर बताया। उन्होंने लिखा कि, 'उन्होंने सुपर ओवर में दो रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया, शारजाह में एक ओवर करने आए और खतरनाक आंद्रे रसेल को पवेलियन भेजा, और अब यहां दुबई में अपने नए स्पैल के पहले ओवर में विराट कोहली का विकेट झटका। रबाडा तुम इस आईपीएल के बेस्ट फास्ट बॉलर हो।'
आपको बता दें कि कगिसो रबाडा से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप थी। चहल ने अबतक 8 विकेट इस सीजन में लिए हैं वहीं तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं जिनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं। इस मैच में कगिसो रबाडा को अन्य गेंदबाजों का भी अच्छा साथ मिला जिससे उन्हें बिना किसी दवाब के गेंदबाजी करने में आसानी हुई।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर रबाडा के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (18 रन देकर दो विकेट), एनरिच नोर्ट्जे (22 रन पर दो विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (26 रन पर एक विकेट) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' करार दिया गया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट टेबल में नंबर वन टीम बन गई है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस और इस हार के बाद भी नंबर 3 पर आरसीबी मौजूद है।

खेल / शौर्यपथ /किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का नौवां मैच रोमांच से भरपूर रहा। इस मुकाबले में दर्शकों को छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिली। इस मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 223 रन को बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में राजस्थान ने राहुल तेवतिया, संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर तीन गेंद पहले ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस मैच में पंजाब के निकोलस पूरन की कमाल की फील्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया। उनके इस प्रयास को दुनियाभर के लोगों ने सराहा है। बाउंड्री पर पूरन की छलांग को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर रहे ओर टीम के कोच जोंटी रोड्स ने भी सलाम किया।
हालांकि, इस कैच पर बल्लेबाज आउट तो नहीं हुआ लेकिन टीम के लिए निकोलस पूरन ने पांच रन जरूर बचा लिए। मैच के दौरान टीम के फील्डिंग कोच व अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे दक्षिण अफ्रीका के महान जोंटी रोड्स ने खड़े होकर पूरन के सम्मान में सिर झुकाया।
पूरन की इस शानदार फील्डिंग की तारीफ मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों ने की। वहीं शॉट लगाने वाले संजू सैमसन पूरन के इस प्रयास से हैरान रह गए। इससे पहले पूरन ने बल्लेबज़ी में भी जलवा दिखाया था। उन्होंने सिर्फ आठ गेंदो में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए थे और टीम का स्कोर 220 के पार पहुंचाया था। हालांकि, पूरन की बल्लेबाज़ी और शानदार फील्डिंग भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ कर लिया।
इससे पहले केएल राहुल और मयंक ने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की जो आईपीएल में ओपनिंग के तौर पर की गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। मयंक ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जमाया। मयंक आईपीएल के इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा सबसे तेज शतक जंमाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यूसुफ पठान इस मामले में नबर वन भारतीय हैं।

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 8वें मैच के दौरान दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपना जीत का खाता खोल लिया। केकेआर को जीत के लिए 143 रनो का आसान लक्ष्य मिला था, जिससे उसने शुभमन गिल के नाबाद 70 और इयोन मोर्गन के नाबाद 38 रनों से उसने दो ओवर पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के कोटे में 4 विकेट पर 142 रन बनाए थे। केकेआर ने बेशक इस मैच में जीत हासिल की हो लेकिन उनके कप्तान दिनेश कार्तिक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।
कार्तिक को इस मैच में लेग स्पिनर राशिद ने एलबीडब्ल्यू कर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। कार्तिक इस मैच में शून्य पर आउट हुए और आइपीएल में हैदराबाद के खिलाफ शून्य पर आउट होने के मामले में पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ा। रहाणे हैदराबाद के खिलाफ 3 बार जीरो पर आउट हो चुके थे। मैच के बाद कार्तिक ने माना कि वह अच्छा नहीं खेल पाए। कार्तिक ने आगे कहा कि एक जीरो आपको खराब खिलाड़ी नहीं बनाती। मुझे लय पाने के लिए रन बनाने की जरूरत है।
आईपीएल में किसी भी टीम के खिलाफ चार बार डक पर रोहित और जाधव आउट हो चुके हैं। कार्तिक तीसरे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी टीम के खिलाफ 4 बार जीरो पर आउट हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन से खेलने वाले केदार जाधव किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 4 बार आउट हुए थे। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार बार बिना कोई रन बनाए आउट हो चुके हैं।

खेल / शौर्यपथ / मार्कस स्टोइनिस (53 रन और दो विकेट) के जबरदस्त ऑलराउंड खेल और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के सटीक सुपर ओवर (दो विकेट) की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को रविवार को सांसों को रोक देने वाले आईपीएल-13 के बेहद रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में पराजित कर दिया। पंजाब की टीम रबाडा के सुपर ओवर में दो रन ही बना सकी और उसने कप्तान लोकेश राहुल तथा ग्लेन मैक्सवेल के विकेट गंवा दिए। दिल्ली को जीत के लिए तीन रन बनाने थे और उसने बिना कोई विकेट खोए ये रन बना लिए। मोहम्मद शमी के पास सुपर ओवर में बचाने के लिए कुछ नहीं था और पंजाब को निराश होना पड़ा। हार के साथ ही इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
इस मैच में सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मात्र तीन रन का लक्ष्य दिया। इसी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब सुपर ओवर में दूसरी टीम को सबसे कम रनों का लक्ष्य देने वाली टीम बन गई है। इससे पहले मिशेल जॉनसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और जसप्रीत बुमराह ने गुजरात लॉइंस के खिलाफ सुपर ओवर में 6 रन दिए थे जिससे टीम को सात रनों का लक्ष्य मिला था।

इस मैच में दिल्ली ने मार्कस स्टोइनिस की मात्र 21 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनी 53 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए और मैच टाई हो गया। मैच अब फैसले के लिए सुपर ओवर में चला गया जिसमें दिल्ली ने आसानी से जीत हासिल कर ली। स्टोइनिस ने आखिरी ओवर को पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल को आउट किया और अंतिम गेंद पर क्रिस जॉर्डन को आउट कर स्कोर टाई करा दिया। अग्रवाल ने 60 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 89 रन बनाए लेकिन उनका पांचवीं गेंद पर आउट होना निणार्यक रहा। स्टायरिस ने यहीं से मैच का पासा पलट दिया।

खेल / शौर्यपथ / क्रिकेट फैन्स का भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का एक बार फिर खेल के मैदान पर खेलते देखने का सपना शनिवार 19 सितम्बर सच हो गया। धोनी की बेशक मैदान पर वापसी हो गई हो लेकिन इसके लिए उन्होंने लंबा समय लिया है। उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जुलाई 2019 को इंग्लैंड में खेला था। धोनी उस मैच में रनआउट हो गए थे और भारत सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। इस तरह धोनी ने 437 दिनों बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला। आर्इपीएल के आगाज मैच में हर किसी की नजरें धोनी पर थीं क्योंकि वो पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार खेलने उतरे थे। इस मौके पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने एक प्यारा प्यारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

साक्षी ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें धोनी मैच शुरू होने से पहले बात करते नजर आ रहे हैं। साक्षी ने इस पोस्ट को आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को टैग भी किया है। बता दें इस पूरे साल कोरोना वायरस की वजह से धोनी ने अपनी फैमिली के साथ काफी लंबा समय बिताया है। धोनी जो अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, ऐसे में उनकी पत्नी साक्षी ने उनके फैन्स के लिए धोनी की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती थीं।
धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यूएई नहीं गए हैं। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि साक्षी टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में यूएई जा सकती हैं। टूर्नामेंट के आगाज मैच में धोनी की कप्तानी में चेन्नई को जीत हासिल हुई। मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके की तरफ से अंबाती रायुडु और फाफ डु प्लेसिस की शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंबाती रायुडु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) शुरू होने में अब बस एक दिन का समय बाकी रह गया है। टूर्नामेंट अपने नाम करने के लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से एक दिन पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर ओर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उन चार टीमों के नाम बनाए हैं जो उनके हिसाब से इस साल के आईपीएल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने तीन ऐसी टीमों को जगह नहीं दी है जो कम से कम एक खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फेवरेट आईपीएल टीम का नाम भी बताया।

आकाश चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में बताया कि इस साल दिल्ली कैपिटल्स उनकी फेवरेट टीम है। यह टीम सिर्फ फेवरेट ही नहीं बल्कि खिताब जीतने की भी प्रबल दावेदार है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, 'आईपीएल 2020 की शुरुआत कल से हो रही है। भविष्यवाणियों का आखिरी दौर चल रहा है, ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस साल कौन-कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। आपका जवाब यहां हैं।'

आकाश चोपड़ा ने दूसरे नंबर पर पिछली बार की उपविजेता महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को रखा है। टीम पिछले साल मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल में मात्र 1 रन से हार गई थी। टीम अब तक तीन बार ट्रॉफी जीत चुकी है। पूर्व क्रिकेटर आकाश ने तीसरे नंबर पर पिछली बार की विजेता और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को रखा है। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है। चौथे नंबर के लिए आकाश ने दो टीमें चुनी जिसमें पहली टीम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर है। इसके अलावा चौथे नंबर के लिए दूसरी टीम दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स है।

बता दें कि बीसीसीआई के शेड्यूल के अनुसार, इस बार कुल दस दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से, जबकि दूसरा मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। दुबई कुल 24 मैचों की मेजबानी करेगा। अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा। यह टूर्नामेंट कुल 53 दिन तक चलेगा और इस तरह से यह आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला सत्र बन जाएगा।

खेल / शौर्यपथ / टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि विराट कोहली के बाद कौन क्रिकेटर टीम इंडिया का कप्तान बन सकता है। आकाश का मानना है कि यह खिलाड़ी केएल राहुल होगा, लेकिन साथ ही कहा कि इसके लिए देखना होगा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में किस तरह से किंग्स इलेवन पंजाब की अगुवाई करते हैं। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। राहुल इस बार किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कमान संभालेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पिछले दो सालों में राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की है और टीम के कप्तान रहे आर अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को ट्रेड कर दिया गया, जिसके बाद राहुल को टीम की कमान सौंपी गई। कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल यूएई में खेला जाना है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अभी तक कोई आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है और देखना होगा कि राहुल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर टीम को इस सीजन में कितना आगे तक ले जा पाते हैं। आकाश ने फेसबुक पेज पर अपने एक फैन के सवाल के जवाब में कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी कप्तानी अच्छी होगी। दरअसल हमें उनकी कप्तानी का एक आइडिया लग जाएगा, कि वो किस तरह से गेम को आगे बढ़ाचे हैं, किस तरह की रणनीति अपनाते हैं। अगर हम कोहली और रोहित (शर्मा) को देखते हैं, तो दोनों एक ही एज ग्रुप के हैं, और एक समय पर आकर आपको लग सकता है कि अब उनमें वो कप्तान वाली बात नहीं रही।'

कोहली जब भी टीम से बाहर होते हैं, तो रोहित को उनकी जगह कप्तान बनाया जाता है। आने वाले समय में परिस्थितियां बदल सकती हैं। धोनी के समय में कोहली कप्तान के तौर पर तैयार हुए, लेकिन मौजूदा समय में अगर आप अगले कप्तान के बारे में सोचेंगे, तो आपको शायद ही किसी का नाम सूझेगा। वहीं आकाश का मानना है कि 28 वर्षीय राहुल कोहली के बाद टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जैसा कि कहा जाता है कि एक समय आता है जब आपको बैटन को किसी और को देना होता है, जैसे एमएस धोनी ने कोहली को दिया था, कोहली किसी और को देंगे। जब वो ऐसा करेंगे, तो राहुल इस लाइन में अगले खिलाड़ी हो सकते हैं। तो, मुझे लगता है कि यह आईपीएल दिखाएगा कि कप्तान के तौर पर राहुल कैसे होंगे। मुझे लगता है कि वो अच्छे कप्तान साबित होंगे।'

खेल /शौर्यपथ / मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने जो रूट और कप्तान इयोन मोर्गन के किफायती पारियों के दम पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में कंगारू टीम कप्तान आरोन फिंच के 73 रनों की शानदार पारी के बावजूद 207 रन ही बना सकी। इससे पहले सीरीज के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक वनडे 16 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा। जीता हुआ मैच हारने पर कंगारू तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बयान दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो बार जीत के करीब पहुंचकर मिली हार को पचाना बहुत मुश्किल है। इंग्लैंड ने आठ विकेट 149 रन पर गंवाने के बाद नौ विकेट पर 231 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करके दो विकेट पर 144 रन बना लिए थे लेकिन पूरी टीम 207 रन पर ऑलआउट हो गई। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर है।
कमिंस ने कहा कि मैं इस मैच के फुटेज देखूंगा। हमें 40वें ओवर तक लगा था कि मैच हमारी गिरफ्त में है लेकिन फिर पासा पलट गया। हमें उन्हें 200 रन पार करने देना नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस हार को पचाना मुश्किल है। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन आखिरी 10 ओवर में अतिरिक्त 40-50 रन दे दिए। कमिंस ने कहा कि उनकी टीम को इस तरह की पिचों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि 2023 में भारत में विश्व कप में ऐसी ही पिचों से सामना होगा।

खेल / शौर्यपथ / पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत के कप्तान की एक बल्लेबाज के तौर पर सफलता जबरदस्त है। इस दौरान अख्तर ने विराट के इंटरनेशनल करियर के पहले साल को याद किया है साथ ही खुद से उनकी तुलना करते हुए उन्हें 'बिगड़ैलÓ भी कहा। विराट के लिए अख्तर ने कहा कि उन्होंने खुद को बहुत ज्यादा बेहतर बनाया है और आज जो उनका स्तर है वो पहले नहीं हुआ करता था।
शोएब अख्तर ने यूट्यूब शो 'क्रिकेट बाजÓ में टीम इंडिया के कप्तान की जमकर तारीफ की और उनके आज का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली एक अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं लेकिन कोहली के ब्रांड नेम के पीछे कौन है। साल 2010 और 2011 में कोहली कहीं नहीं थे। वह एक घेरे का का हिस्सा हुआ करते थे। वह भी एक बिगडैल थे बिल्कुल मेरी तरह। अचानक से ही सिस्टम ने उनका समर्थन किया। मैनेजमेंट का उनके साथ आया और उनको भी इस बात का एहसास हुआ कि काफी सम्मान दांव पर लगा है।
इस बातचीत में अख्तर ने विराट की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी की। उन्होंने कहा कि सचिन ने जहां एक अलग दौर में क्रिकेट खेला वहीं विराट के समय में चीजें काफी आसान हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती नहीं है कि वह एक आसान क्रिकेट के युग में खेल रहे हैं या तो सचिन न मुश्किल युग में खेला जब वसीम अकरम, वकास यूनिस और इंजमाम उल हक जैसे कहीं ज्यादा टक्कर देने वाले खिलाड़ी थे। इसी वजह से जब वो रन बनाते हैं हम उनके बारे में बातें करते हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)