
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल / शौर्यपथ / ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के तेज गेंदबाज डेनियल सेम्स 19 सितंबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की जगह लेंगे. अब तक अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार कर रहे सेम्स पिछले साल बिग बैश लीग के सबसे सफल गेंदबाज थे. रॉय बायीं ओर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, जिसके कारण वह आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. सेम्स के टीम में शामिल होने से दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण को विविधता भी मिलेगी क्योंकि उसकी मुख्य टीम में सिर्फ दायें हाथ के तेज गेंदबाज शामिल हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल होने पर सेम्स ने कहा, ‘‘आईपीएल किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ा मंच है और स्वदेश में हम सभी हर साल इस टूर्नामेंट पर करीबी नजर रखते हैं.' उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि इस साल इसका हिस्सा बन पाया और मैं दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया. मैं यूएई में बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता.' दिल्ली कैपिटल्स में ऑस्ट्रेलिया के मार्कन स्टोइनिस और एलेक्स कैरी भी शामिल हैं. सेम्स ने पिछले साल बिग बैश लीग के दौरान सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने सिडनी थंडर्स की ओर से 17 मैचों में 30 विकेट चटकाए थे. बता दें कि यूएई में खिलाड़ियों का क्वारंटीन पीरियड बस खत्म होने को है और जल्द ही आपको सभी टीमों के खिलाड़ी नेट अभ्यास करते दिखाई पड़ेंगे.
खेल / शौर्यपथ / किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल का कहना है कि उन्हें ओपनिंग बल्लेबाजी करना पसंद है और वह इस स्थान पर बल्लेबाजी कर अच्छा महसूस करते हैं। इसकी वजह यह है कि मैंने टी-20 में कुल 1461 रन में से 1022 रन ओपनिंग करते हुए बनाए हैं।
राहुल ने आईपीएल के पिछले सत्र में उन्होंने 14 मुकाबलों में 593 रन बनाए थे। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। राहुल का मानना है कि ओपनिंग करने से उन्हें पूरे 20 ओवर खेलने का मौका मिलता है, जिसका बेहतर प्रभाव पड़ता है।
राहुल ने आईपीएल की वेबसाइट पर वीडियो रिलीज कर कहा, सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी मैं शुरुआत से करता आया हूं और इस स्थान पर बल्लेबाजी करने से मुझे बेहतर महसूस होता है। इससे मुझे पूरे 20 ओवर खेलने का मौका मिलता है, जिसका मेरी बल्लेबाजी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा, मैंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दो अच्छे सत्र बिताए हैं और मैं उम्मीद करुंगा कि आगे भी अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दूं।
खेल / शौर्यपथ / पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को बचाने की उम्मीदों का सारा दारोमदार बारिश और खराब रौशनी पर टिक गया है। पाकिस्तान ने फॉलोआन के बाद खेलते हुए सोमवार को चौथे दिन 56 ओवर के खेल में दो विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं और उसे पारी की हार से बचने लिए अभी 210 रन बनाने हैं। चौथे दिन का खेल भी बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहा और केवल 56 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। अंतिम सत्र में जब खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा तब 14 ओवर फेंके जाने शेष थे। अब यह मैच ड्रॉ हो या इंग्लैंड जीते, मेजबान टीम के हाथों में सीरीज आ गई है। इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रैड हॉग ने पाकिस्तान को लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर आकाश चोपड़ा ने पाक टीम को बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
पाकिस्तान के साथ तीसरे और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 583 रन बनाकर पारी घोषित की। युवा जैक क्राउले ने 267 रन की विशाल पारी खेली। जोस बटलर ने 152 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया। जवाब में पाक कप्तान अजहर अली ने 272 गेंदों पर नाबाद 141 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके लगाए। मोहम्मद रिजवान ने भी 113 गेंदों में 53 रन बनाए। बावजूद इसके पाकिस्तान फॉलोऑन नहीं टाल पाया।
पाकिस्तान की पूरी टीम 273 रन बनाकर आउट हो गई। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने बिना किसी नुक्सान के 41 रन बनाए। साथम्पटन के एजेस बाउल टेस्ट की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कहा है कि अगर पाकिस्तान 120 रन और बनाता है तो वह बड़ा अपसैट कर सकता है।
ब्रैड हॉग ने अपनी राय टि्वटर के जरिये दी। इसके साथ ही उनके इस राय पर बहुत सारे हैशटैग दिए, जो सबकी नजरों में आ गए। ब्रैड हॉग के इन हैशटैग्स को देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम टीम को ट्रोल दिया। आकाश चोपड़ा ने ब्रैड हॉग के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा- यदि पाकिस्तान केवल इतनी ही फाइट करे, जितनी संख्या में आपने हैशटैग का इस्तेमाल किया है मेरे दोस्त।
बता दें कि इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेला गया पहला टेस्ट मैच जीता था। साउथम्पटन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था। अगर इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में जीत हासिल करता है तो वे 2010 के बाद पाकिस्तान पर पहली टेस्ट सीरीज जीत जाएंगे।
खेल / शौर्यपथ / इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप के बायें कंधे का स्कैन कराया जाएगा। वह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे। सर्रे के इस 22 वर्षीय बल्लेबाज के इसी कंधे का पिछले साल ऑपरेशन हुआ था और उन्हें तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था।
ओली पोप ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चौका रोकने के लिए डाइव लगाई थी और इसके तुरंत बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह जेम्स ब्रासी ने फील्डिंग किया था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, ''उनके कंधे पर फिर से चोट लगी है, जिसका स्कैन किया जाएगा और उसी के बाद हम चोट का सही आकलन कर पाएंगे।''
पोप ने इंग्लैंड की पहली पारी में तीन रन बनाए थे। इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 583 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की थी। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 273 रन पर आउट हो गई थी। बता दें कि बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार बार बाधित हुआ और समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे।
पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके। पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ ही विकेट बाकी है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे थे।
खेल / शौर्यपथ/ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 को खत्म हुए एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस टूर्नामेंट को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम फेवरेट थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में प्वॉइंट टेबल पर टॉप पर रही थी, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। इस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया था। मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं पाया था। सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा में ही भारत की कुछ उम्मीदें बची हुई थीं। फिर धोनी के रनआउट होने के बाद सबकुछ खत्म हो गया।
जब भी विश्व कप के बारे में कोई बहस होती है तो बातचीत टीम प्रबंधन की अक्षमता की ओर मुड़ जाती है, क्योंकि वह नंबर चार के बल्लेबाज की व्यवस्था नहीं कर पाया। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी इस बात से सहमत हैं कि भारत की सिर्फ यही गलती रही थी कि वह नंबर चार के लिए सही बल्लेबाज का चुनाव नहीं कर पाया।
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, ''हमें जो देखने की जरूरत है, वह है कि हमारे पास नंबर 4, 5 और 6 में कौन बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। ऐसे कौन से बल्लेबाज हैं, जो
टॉप में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन नंबर 1, 2 और 3 का स्थान भरा हुआ होने की वजह से वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने 2019 विश्व कप में नंबर 4 पर सही बल्लेबाजी नहीं होने की गलती की। अगर हमारे पास वर्ल्ड कप में नंबर चार का सही बल्लेबाज होता तो शायद कुछ और ही कहानी होती।''
उन्होंने आगे कहा, ''भारत का टॉप 3 बल्लेबाजी लाइनअप शानदार है। वर्ल्ड कप के शुरुआती चरण में कई बार ऐसा हुआ कि नंबर 4 और 5 को बल्लेबाजी करने या लंबी पारी खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। फिर अचानक आपके टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाज सस्ते में आउट हो चुका हैं और ऐसा ऑड मैच में हो सकता है। दुर्भाग्य के साथ भारत के साथ ऐसा नॉकआउट गेम में हुआ। और इसके बाद 4, 5 और 6 नंबर के बल्लेबाज टॉप ऑर्डर के नुकसान को संभाल नहीं पाए।
इंटरनैशनल क्रिकेट से हाल ही में रिटायर हुए सुरेश रैना ने भी वर्ल्ड कप में नंबर चार के बल्लेबाज के लिए अंबाती रायडू को बेस्ट च्वॉइस बताया था। उनका यकीन था कि अगर रायडू वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होते तो हम वर्ल्ड कप जीत भी सकते थे।
सुरेश रैना ने क्रिकबज से कहा था, ''वह नंबर चार पर बहुत अच्छे थे। अगर वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होते तो हम वर्ल्ड कप जीत सकते थे। जिस तरह वह सीएसके में खेलते हैं, रायडू नंबर चार के लिए बेस्ट च्वॉइस थे। वह आईपीए कैंप के दौरान भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।''
खेल /शौर्यपथ / मोहम्मद नबी के ऑलराउंड खेल, रस्टन चेज और स्कॉट कुगलीन की शानदार गेंदबाजी से सेंट लूसिया जॉक्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) मैच में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट को 10 रन से हराया। इस जीत से डेरेन सैमी की अगुवाई वाली टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहु्ंच गई है। उसके तीन मैचों में चार प्वॉइंट्स हैं, जबकि पैट्रियट को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जॉक्स 12वें ओवर तक एक विकेट पर 102 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था, लेकिन सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लैचर (46) के आउट होते ही उसकी पारी बिखर गयी और 18वें ओवर में स्कोर छह विकेट पर 137 रन हो गया।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नबी ने 22 गेंदों पर नॉटआउट 35 रन बनाए, जिससे जॉक्स 20 ओवर में छह विकेट पर 172 रन तक पहुंचने में सफल रहा, जो इस सीपीएल में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। आखिरी दो ओवरों में 32 रन बटोरने वाले नबी ने एक चौका और तीन छक्के लगाए। अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर ने इसके बाद चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया और पैट्रियट को आठ विकेट पर 162 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। कुगलीन ने 33 रन देकर चार और चेज ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए।
एक अन्य मैच में गयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने जमैका तल्लवाह के आंद्रे रसेल के तूफानी अर्धशतक के बावजूद अपने कम स्कोर का सफल बचाव किया और 14 रन से जीत दर्ज की। इससे वॉरियर्स के भी तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं और वो संयुक्त टॉप पर है। वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर ब्रेंडन किंग (29) और चंद्रपॉल हेमराज (21) के बीच पहले विकेट के लिये 56 रन की साझेदारी के बावजूद 19.1 ओवर में 118 रन बनाए। तल्लावाह की तरफ से मुजीब उर रहमान और कार्लोस ब्रेथवेट ने तीन-तीन जबकि संदीप लेमिचाने ने दो विकेट लिए।
तल्लावाह के सामने 119 रन का लक्ष्य था लेकिन 13वें ओवर में उसका स्कोर पांच विकेट पर 48 रन हो गया। रसेल ने अपने स्वभाव के अनुरूप आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर चार चौकों ओर पांच छक्कों की मदद से नॉटआउट 52 रन बनाए, लेकिन तब भी उनकी टीम सात विकेट पर 104 रन तक ही पहुंच पाई।
खेल / शौर्यपथ / कीमो पॉल के चार विकेट और शिमरोन हटमायेर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गयाना अमेजन वॉरियर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल 2020) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। हेटमायेर ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए।
वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पैट्रियट्स ने पांच विकेट 83 पर पर गंवा दिए, लेकिन बेन डंक (29) और कप्तान रेयाद एमरिट (17) ने आखिरी में आक्रामक पारियां खेलकर टीम को आठ विकेट पर 127 रन तक पहुंचाया । वहीं, क्रिस लिन ने 16 और एविन लुईस ने 30 की पारी खेली। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए शिमरोन हेटमायेर ने शानदार पारी खेली। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से ब्रैंडन किंग ने 10 रन, चंद्रपॉल हेमराज ने 19 और शेफरन रदरफोर्ड ने 10 रन की पारी खेली। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से सिर्फ शिमरोन हेटमायर ही बल्लेबाजी में चल पाए और उन्हीं की वजह से टीम को जीत हासिल हुई। कीमो पॉल ने 19 रन देकर 4 और इमरान ताहिर ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके।
वहीं, एक अन्य मैच में जमैका तालावाहज ने सेंट लूसिया जोक्स को पांच विकेट से मात दी। सेंट लूसिया जोक्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में जमैका ने 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत हासिल की। जमैका की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 44 और आसिफ अली ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।
बता दें कि इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग दिन पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17 ओवर के मुकाबले में ग्याना एमेजन वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर उसके लगातार 11 जीत के क्रम को तोड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट को छह रन से हराया। इसी के साथ सीपीएल 2020 में सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट की यह दूसरी हार हो गई है।
खेल / शौर्यपथ / भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम अचाकन इंटरलैनशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। धोनी के संन्यास की खबर के कुछ मिनटों बाद ही अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इंटरलैनशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इन दोनों दिग्गजों के एक साथ संन्यास की घोषणा पर हर कोई हैरान था। धोनी के संन्यास की खबरों से फैन्स को हैरानी तो हुई, लेकिन शायद उतनी नहीं। इसकी एक वजह यह भी थी कि 2019 के वर्ल्ड कप के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर थे और उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन सुरेश रैना पिछले काफी वक्त से कह रहे थे कि वह एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते हैं।
ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुरेश रैना के करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया। आकाश चोपड़ा ने कहा, ''यह सचमुच झटका है। इसके दो-तीन कारण हैं। पहला- सुरेश रैना की उम्र अभी केवल 33वर्ष है, यानी वह अभी युवा हैं। दूसरा- रैना ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी नजर भारत के लिए वापसी पर है।''
आकाश चोपड़ा ने कहा, ''सुरेश रैना ने इंटरव्यू में कहा था कि वह टीम में वापसी के लिए खूब रन बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि घुटने के ऑपरेशन के बाद वह अधिक मजबूत होकर उभरे हैं और गेंद को अच्छी तरह हिट कर पा रहे हैं।''
उन्होंने आगे कहा, ''सुरेश रैना इससे बेहतर के हकदार थे। मुझे लगता है कि रैना को बेहतर ढंग से हैंडल किया जाना चाहिए था। क्योंकि जब भी उन्होंने वापसी की है तो तीन में से एक मैच में 40-50 रन जरूर बनाए। एक मैच में नाबाद रहे और एक में वह जल्दी आउट हुए। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया गया।''
उन्होंने कहा, ''रैना लगातार इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे। इन वीडियोज में देखा जा सकता था कि वह नियमित रूप से प्रैक्टिस कर रहे थे और बहुत कोशिश भी कर रहे थे। जब आप किसी को इतनी कोशिश करते देखते हैं, तो आपको लगता है कि यह होने जा रहा है। वास्तव में, मैं इंतजार कर रहा था कि वह केवल सीएसके के लिए खेल रहे थे और बहुत सारे रन बनाए। अपनी परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं को उन्हें टीम में लेने के लिए मजबूर किया। मैं बहुत खुश था क्योंकि रैना एक विशेष खिलाड़ी हैं और दो साल में दो टी-20 विश्व कप आ रहे हैं, तो क्यों नहीं रैना।''
आकाश चोपड़ा ने सुरेश रैना की बल्लेबाजी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुरेश रैना अब तक के सबसे अच्छे बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज थे। रैना को मैच विजेता और चैंपियन खिलाड़ी के रूप में लेबल किया। उन्होंने कहा, ''अगर अब भारतीय क्रिकेट के बाएं हाथ बल्लेबाजों को देखते हैं तो वहां सुरेश रैना का नाम जरूर होगा।''
खेल / शौर्यपथ / पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के मौजूदा तनाव को देखते हुए इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना बहुत मुश्किल है। स्काई स्पोर्ट्स की डॉक्यूमेंटरी में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान ने कहा, ''इस माहौल में क्रिकेट बहुत उपयोगी नहीं होगा। भारत में जिस तरह की सरकार है, मैं यही कहूंगा इस भयानक समय में द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है।''
2008 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई टेस्ट सीरीज नहीं हुई है। मुंबई हमले के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज विराम लग गया था। हालांकि, 2012 में पाकिस्तान ने व्हॉइट बॉल क्रिकेट के लिए भारत दौरा किया था। पाकिस्तान ने इमरान खान के नेतृत्व में 1992 का विश्व कप जीता था। वह भारत में 1979 और 1987 में दो सीरीज खेल चुके हैं। तब दोनों देशों के बीच क्रिकेट के लिए अच्छा माहौल था।
इमरान खान ने कहा, ''स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ होती थी और सरकार भी आपसी बाधाओं को दूर कर रही थी, यानी मैदान पर माहौल अच्छा था। 1979 में दोनों देश क्रिकेट में अच्छे थे, लेकिन 1987 में जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया मैं कप्तान था, उस समय माहौल ठीक नहीं था। दोनों देशों के बीच तनाव था, इसलिए दर्शकों के व्यवहार में भी नफरत दिखाई दे रही थी।
इमरान खान ने कहा कि भारत ने 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया और भीड़ ने मेहमान टीम को चीयर किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान सीरीज एशेज से भी बड़ा ईवेंट है। एशेज की अपनी महत्ता है, लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच मैच का मजा ही कुछ अलग है, क्योंकि यह अलग माहौल और बेहद तनाव, दबाव और आनंद में खेला जाता है।
उन्होंने कहा, ''भारत और पाकिस्तान सीरीज हीरोज पैदा करती है और जो परफॉर्म नहीं कर पाते, उन्हें खलनायक बना देती है।'' इमरान खान ने टेस्ट फॉर्मैट को बेस्ट बताते हुए कहा कि टी-20 में जिस तरह के स्ट्रोक खेले जाते हैं, उनसे वह बहुत प्रभावित हुए हैं। इमरान ने कहा कि यदि टी20 का कोई करीबी मैच हो तो वह मजेदार होता है, लेकिन मेरे लिए टेस्ट ही श्रेष्ठ है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
