
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सांसद संतोष पांडे लोकसभा कार्यवाही के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर ग्राम अंजोरा, देवादा व टेड़ेसरा में भारतमाला परियोजना के तहत सालों से अधिग्रहण की जा रही भूमि के मुआवजा वितरण में अन्यायपूर्ण ढंग से गणना व मूल्यांकन में सुधार हेतु मुलाकात की। चर्चा के दौरान सांसद पांडे ने मंत्री को अवगत कराया कि पड़ोस के जिले दुर्ग में अधिग्रहित भूमि में स्थित भवन, वृक्षों से भरे बगीचे, घर, कोठार आदि के मुआवजा में दो भाई तथा अनेक कृषकों को 4 गुना तक मुआवजा प्रदान किया गया है। वहीं राजनांदगांव में बराबर तो दूर आधा मुआवजा भी कृषकों को प्रदान नहीं किए जाने से कृषकों में आक्रोश की स्थिति पैदा हो गई है। सांसद पांडेय ने प्रमाणित दस्तावेज सहित दोनों जिलों के कृषकों की सूची भी मंत्री को प्रस्तुत किया। अवलोकन उपरांत सड़क एवं परिवहन मंत्री ने तत्काल आवेदन पर मार्क करते हुए संबंधित विभाग को उचित गणना व मुआवजा प्रदान हेतु निर्देशित किया है। मंत्री के त्वरित कार्रवाई के लिए सांसद पांडे ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।
० स्तनपान सप्ताहः धात्री माहिलाओं को बताए जा रहे हैं स्तनपान के फायदे
० स्वास्थ्य केंद्रों में बनाए अस्थाई ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनस्वास्थ्य के प्रति सरकारी अस्पतालों की सक्रियता कोराना संक्रमण काल में भी देखने को मिल रही है। बच्चों की तंदरुस्ती के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक नियमों का पालन करते हुए जिलेभर में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान धात्री माहिलाओं को स्तनपान कराने से होने वाले स्वास्थ्यगत लाभ की व्यापक जानकारी दी जा रही है। साथ ही उचित पोषण आहार व स्वच्छता के प्रति भी उन्हें जागरुक किया जा रहा है।
स्तनपान के प्रति समाज में जागरुकता लाने तथा इस विषय में विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने के लिए हर साल 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के भी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है किए शिशु को स्तनपान जरूर कराना चाहिए, क्योंकि यह जच्चा व बच्चा दोनों के लिए लाभदायक होता है। शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम पौष्टिक आहार होता है। मां के दूध से बच्चे को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसीलिए 6 महीने तक शिशु को केवल स्तनपान ही कराना चाहिए। इसके बाद स्तनपान कराने के साथ.साथ ऊपरी पौष्टिक पूरक आहार भी देना चाहिए।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया, स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में अस्थाई ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर बनाए गए हैं। ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर्स में शिशुवती माताओं को स्तनपान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा शिविर के माध्यम से भी शिशुवती माताओं को स्तनपान के विषय में जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं को स्तनपान कराने का तरीका सिखा रहीं हैं। उन्होंने बताया, स्तनपान शिशु के लिए प्रकृति का वरदान है और मां का दूध अमृत के समान है। खासकर कोरोना संक्रमण के दौर में माताएं अपने शिशु को स्तनपान जरूर कराएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी बताते हैं, शिशुवती माता को दूध, दलिया, पोषणयुक्त भोजन लेने के साथ-साथ खूब पानी पीना चाहिए। प्रसव के तुरंत बाद एक घंटे के भीतर शिशु को मां के स्तनपान से मिलने वाला गाढ़ा दूध काफी महत्वपूर्ण होता है।
इसलिए महत्पूर्ण है स्तनपान सप्ताह
राजनांदगांव के एनएफएचएस-4 (2015-16) के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह पता चलता है कि, लगभग 67 प्रतिशत शिशुओं को ही जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया गया है। वहीं 6 माह तक केवल स्तनपान की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 85 प्रतिशत है। एनएफएचएस-4 के आंकड़े कहते हैं, जिले में जागरुकता, कुपोषण, भ्रांतियों एवं अन्य कारणों से 15 प्रतिशत शिशुओं को 6 माह की उम्र तक केवल स्तनपान नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह की कमियों को दूर करने के लिए हर वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान महिलाओं को स्तनपान कराने हेतु जागरुक करने का प्रयास किया जाता है।
० बेशरम के फुल का गुलदस्ता को छिनने के लिए कूद पड़ा पूरा पूलिस प्रशासन
० जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पूलिस के बीच बेशरम का गुलदस्ता को लेकर 20 मिनट तक चलती रही झुमाझटकी
० सिवनीखुर्द से बाकल व दीवान भेड़ीं से मलाईदबरी तक बने रहे करोड़ की सड़क में भ्रष्टाचार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने किया पीएमजीएसवाय विभाग का घेराव
० जोगी कांग्रेस द्वारा पहले भी कलेक्टर से शिकायत कर ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम सिवनीखुर्द से बाकल व दीवानभेड़ीं से मलाईदबरी तक करोड़ की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया था कि एक वर्ष पूर्व सिवनीखुर्द से बाकल व दीवानभेड़ीं से मलाईदबरी करोड़ की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। उक्त कार्य का ठेका रत्ना खनिज कंपनी को दिया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गयी है, जिसके चलते निर्माण कार्य के पूर्व की सड़क में दरारें पड़ने लग गयी है और कार्य पूरे होते-होते सड़क धंस गयी है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार में ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ है, जिस जगह पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, उससे कुछ ही दूरी पर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त एवं विधायक दलेश्वर साहू का गृहग्राम है, उसके बावजूद सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई थी। साथ ही सड़क निर्माण की जांच शिकायतकर्ता की उपस्थिति में हो एवं जांच की पूरी विडियोग्राफी भी की जाये।
अग्रवाल ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार व अधिकारियों को बचाने की कोशिश की गयी तो वे न्यायालय की शरण में जायेंगे। इस दौरान अध्यक्ष अग्रवाल के साथ शहर जिला अध्यक्ष शमशूल आलम, युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी, ब्लाक अध्यक्ष टिंकू देवांगन, शहर अध्यक्ष शुभम चाकोले, मनीष चतुर्वेदी, मनजीत बंजारे, सुभाष माहेश्वरी, शुभभ चतुर्वेदी, सूरज मार्कण्डेय, कृष्णा निषाद, राकेश मार्कण्डेय, पवन माहेश्वरी, राहुल कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष विनोद पुराम सहित राम गोस्वामी, देवानंद पटेल, विजेन्द्र यादव, पिंकू मंडावी, रेखराज गोस्वामी, रॉबिन साइमन, अनिमेश मेश्राम, धीरज मेश्राम, रामप्रसाद यादव, राजीव यादव, अभिनाष चौहान, अंकित रंगारी, योगेश यादव, गोल्डी यादव, सौारभ ठाकुर, आकाश वर्मा, केजू साहू, राहुल साहू, रामेश्वर साहू, पंकज परतेती, जितेन्द्र पाल, एवन मंडावी, जितेन्द्र साहू, अमित पुराम, दीपचंद पुराम, ढलेश्वर कुमार, रोहित साहू, लालेन्द्र पटेल, दिलदार चंद्रवंशी, कुशल, मुकेश साहू, मनोज कुमार, हरिशचंद्र वर्मा, यशराज ठाकुर, सलीम खान, मनोहर कंवर, पुराणिक कंवर, योगेन्द्र, राहुल कुमार, राजकुमार सिन्हा, छबीराम पटौदी, आशा राम, कुशाल साहू, राजीव कुमार, प्रहलाद कंवर, कोमन सिन्हा उपस्थित थे।
० प्रतिदिन योग के साथ दी जाएगी अन्य गुणवत्तायुक्त सेवाएं
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के तीन शासकीय आयुर्वेद औषधालयों को आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इन आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन योग के साथ अन्य गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान की जाएगी। जिले के शासकीय आयुर्वेद औषधालय पदुमतरा, शासकीय आयुर्वेद औषधालय विचारपुर एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय सलोनी को आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इस अभियान के तहत ग्राम के सभी घरों का सर्वे कर इलाज की सुविधाएं दी जाएगी। औषधालय परिसर में हर्बल गार्डन विकसित किया जाएगा। जिससे ग्रामवासयिों को औषधीय पौधों की जानकारी मिलेगी एवं ग्रामवासी प्राथमिक उपचार के रूप में इनका उपयोग कर सकेगें। इन सेंटर के माध्यम से ग्रामवासियों के प्रकृति परीक्षण एवं रोगों के उपचार के साथ उच्च रक्तदाब, डायबिटीज की जांच एवं उपचार, जनसामान्य की जीवनशैली में बदलाव का प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा। माह अगस्त में आयुर्वेद औषधालय वाले 41 ग्रामों में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क रोग निदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कोविड-19 में आयुर्वेद की भूमिका विषय पर आयु संवाद का आयोजन शिविरों के माध्यम से किया जाएगा। वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों की रोकथाम में इन शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
० सुरगी पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
० 48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव / शौर्यपथ /स्थानीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे द्वारा पत्रकारवार्ता में 2 अगस्त को हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम भर्रेगांव के तालाब में 1 मोटर सायकल के डूबने एवं 1 चप्पल पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को निकाल कर तस्दीक करने पर उक्त गाड़ी ग्राम कोटराभाठा निवासी धनेश कुमार साहू के होने का पता चला। धनेश कुमार साहू का पता करने पर वह सकुनत पर नहीं मिला व मोबाईल भी स्वीच ऑफ आ रही थी, जिससे शंका होने पर धनेश साहू की पता तलाश शुरू की गई।
मृतक का भतीजा दिलेश्वर साहू ने बताया कि 1 अगस्त 2021 के रात्रि करीब 10 बजे मैं खाना खाकर रोड़ में टहल रहा था, तभी नर्सरी की ओर से मुझे चाचा की आवाज सुनाई दी थी। इसकी तस्दीक करने के लिए नर्सरी की तरफ खोजबीन करने पर रेत के टीले में पंजा दिखाई दिया, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई एवं तहसीलदार को बुलाकर उत्खनन कराया गया, जो शव मृतक धनेश साहू का पाया गया।
मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार देवांगन के मार्गदर्शन पर तुरंत डॉग स्कॉड एवं एफएसएल टीम को सूचित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई, जो मृतक के दोस्त धरमेन्द्र साहू उर्फ बालू, उपेन्द्र कुमार साहू उर्फ बैदू ने अंतिम बार करीब 7 बजे शाम को मृतक को दारू एवं बीड़ी पहुंचाना बताया, उसके बाद उससे मुलाकात नहीं होने की बात कही। शंका होन पर उक्त आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि मृतक आये दिन शराब पीकर अपने पत्नी एवं बच्चों से मारपीट करता था, उसकी पत्नी बहुत परेशान रहती थी। एक दिन उसकी पत्नी ने मृतक को ठिकाने लगाने के बदले पैसे देने की बात कही, तब आरोपियों धरमेन्द्र साहू उर्फ बालू, उपेन्द्र कुमार साहू उर्फ बैदू एवं अनिल कुमार ढीमर ने योजना बना कर धनेश कुमार साहू की हत्या कर दी। जिसे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बसंतपुर लोमेश सोनवानी, पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी शक्ति सिंह, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा, प्रधान आरक्षक कमलेश बनाफर, प्रधान आरक्षक जी. सीरील, प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक तुरेन्द्र रात्रे, आरक्षक विभाष सिंह, आरक्षक मोहसीन खान की महत्वपुर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
घरेलू वस्तुओं की मदद से किस प्रकार माताएॅ बच्चों को सिखा सकती है, इसके बारे में दी गई जानकारी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / खैरागढ़ ब्लाक के संकुल केंद्र विक्रमपुर में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजज्वलन के साथ किया गया। संकुल समन्वयक दिलीप साहू द्वारा अंगना म शिक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया । मास्टर ट्रेनर प्रियंका कटरे ने अंगना म शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि माताएं कैसे घर का कार्य करते हुए भी अपने बच्चों को आसानी से शिक्षा से जोड़े रख सकती है। उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को विभिन्न सहायक सामग्रियां एवं ऐसी चीजें, जो घर पर आसानी से उपलब्ध हो सके, उनके सम्मुख रखकर प्रदर्शित किया गया। इन घरेलू वस्तुओं की मदद से किस प्रकार माताएं बच्चो को सीखा सकती हैं, इसके बारे में बताया गया व लैपटॉप के द्वारा गतिविधियों को दिखाया भी गया।
विकास कुमार चोपड़ा द्वारा संकलन प्रपत्र व सपोर्ट कार्ड के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत मे संकुल प्राचार्य दिलीप महिलकर द्वारा यह बात कही गई कि हम सबको माताओं के बीच जाकर जमीनी स्तर पर शासन की महत्वपूर्ण योजना को पहुँचाने का हरसम्भव प्रयास करना है। कार्यक्रम में संकुल विक्रमपुर के 5 प्राथमिक शालाओं के 16 शिक्षक, 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संकुल समन्वयक दिलीप साहू, संकुल प्रभारी दिलीप महिलकर व मास्टर ट्रेनर प्रियंका कटरे उपस्थित रहे।
खैरागढ़/ शौर्यपथ / खैरागढ़ विकास खण्ड में संकुल गाढ़ाघाट के अंतर्गत ग्राम रीवागहन में शिक्षकों व शिक्षा सारथियों के द्वारा निरन्तर मोहल्ला क्लास लगाया जा रहा है । प्राथमिक शाला रीवागहन के शिक्षक कोमल कोठारी के द्वारा पटेल पारा मंच, नीलम सिंह नायक द्वारा शिक्षा सारथी विक्की मानिकपुरी के घर, एवं रामस्वरूप देवांगन के द्वारा सतनाम भवन में पढ़ई तुंहर द्वार के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। ग्राम रीवागहन में शिक्षा सारथियों विक्की मानिकपुरी, हिन्द दास मानिकपुरी व अभिषेक दास कोसरे का सहयोग भी मोहल्ला क्लास के संचालन में मिल रहा है। गत सत्र में इन्ही शिक्षा सारथियों ने शिक्षकों के सहयोग से ज्ञान की अलख ग्राम में जगाए रखी थी। कोमल कोठारी द्वारा बताया गया कि कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी शिक्षक मोहल्ला क्लास ले रहे हैं।
मोहल्ला क्लास के संचालन से बच्चो के साथ पालकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। पालक कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए मास्क के साथ बच्चो को मोहल्ला क्लास में अध्ययन के लिए भेजते है। बच्चो की उपस्थिति निरंतर मोहल्ला क्लास में रहती है जहाॅ, बच्चो को खेल खेल में, सहायक सामग्री के द्वारा, पूर्व ज्ञान से जोड़ते हुए शिक्षा दी जा रही है। बच्चो के सुलभ शिक्षण के लिए ग्राम में प्रिंटरिच वातावरण का भी निर्माण किया गया है, जिससे बच्चे लाभान्वित हो रहे है । आमाराइट प्रायोजना में भी बच्चो ने उत्साह पूर्वक रुचि लेते हुए कार्य किया। गाँव के उपसरपंच व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष थान सिंह वर्मा, ग्राम पटेल गेंद दास मानिकपुरी, पंच पार्वती पटेल, रीना पटेल, सुलोचना पटेल व पालकगण ने मोहल्ला क्लास की सराहना की ।
मोहल्ला क्लास के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम, जिला मिशन समन्वयक भूपेश साहू, सहायक परियोजना समन्वयक सतीश ब्यौहारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य ,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व पढ़ई तुंहर दुआर नोडल डालेंद्र देवांगन, बी.आर.सी. भगत सिंह, संकुल प्राचार्य श्रीमती सुनीता बक्शी, समन्वयक गणेश रजक, धृतेंद्र सिंह, निमेश सिंह, निखिल सिंह, रामेश्वर वर्मा आदि ने रीवागहन के शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाये दी है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सांसद संतोष पांडे ने लोकसभा के मानसून सत्र के बीच समय निकालकर रविवार को सांसद कार्यालय व सर्किट हाउस में जनदर्शन कर पार्टी पदाधिकारी व आमजन से मुलाकात कर समस्याओं का निराकरण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान नेता हीरेद्र साहू व मोनू गुप्ता के द्वारा ग्राम घुपसाल के दुर्घटनाग्रस्त के त्वरित उपचार एवं आर्थिक सहायता के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई कर राहत पहुंचाया। क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता आवेदन को दावा पति की सूची से ही बाहर करने पर जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। वहीं युवकों के साथ पहुंचे भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर के साथ पार्टी संगठन के विस्तार पर चर्चा की, इसके अतिरिक्त देव शरण सेन, राधेश्याम गुप्ता, संजय चौरसिया, प्रशांत हाथीबेड साथ ही जगदीश निषाद एवं दु्रपद निषाद के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला निषाद समाज के सदस्यों से मुलाकात कर आगामी गुहा जयंती में ग्राम परसा टोला में आयोजित होने वाले सम्मेलन में उपस्थित होने की स्वीकृति प्रदान की।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ की पहली बैठक भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी जयेश बोथरा के एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगेश बागड़ी ने अपनी नवनिर्मित समिति का परिचय कराया। तत्पश्चात आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक योगेश बागड़ी द्वारा पदभार की घोषणा की गई एवं संगठन की मूल बातों को सभी को अवगत कराया गया। समिति के नवीन पदाधिकारियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी प्रदान की गई। रायपुर से आए आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी जयेश बोथरा एवं जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपचंद भीमनानी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निचले स्तर पर पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही तथा राजेश गुप्ता अग्रहरि ने आर्थिक प्रकोष्ठ के कार्य एवं नीतियों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया।
प्रथम बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, राजेश गुप्ता अग्रहरि, भाजपा नेता शिव वर्मा, मंडल महामंत्री हकीम खान, पार्षद गप्पू सोनकर, योगेश खत्री, रघुवीर वाधवा, त्रिगुण टांक, अरुण गुप्ता, गोविंद सिंहानी इत्यादि उपस्थित थे। बैठक का सफल संचालन आशीष चितलांगिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन शिव वर्मा ने किया। उक्त जानकारी आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पंजवानी ने दी है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय कमला देवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में 2 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा का प्रारंभिक दिवस मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली। तत्पश्चात छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें डॉ. एसआर कन्नौजे वरिष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव ने छात्राओं को स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन का मूलभूत अंग है जिसके अभाव में मानव ही नहीं बल्कि जीव जन्तु भी संकट में आ सकते है। उन्होंने खुले में शौच बीमारी का एक बहुत बड़ा कारण बताया। अतः इस हेतु लोगों में जागरूकता आवश्यक है। सूखा कचरा और गीला कचरा के मैनेजमेंट के विषय में भी छात्राओं को अवगत कराया।
पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा. सुषमा तिवारी ने छात्राओं को स्वच्छ वातावरण हेतु स्वयं सेवकों की भूमिका का महत्व बताया।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पॉलिथिन का प्रयोग एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है, इसके मैनेजमेंट हेतु प्लाटिक बोतल में वेस्ट पॉलिथिन को भरकर उसे ईको ब्रिक्स बनाने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए श्रीमती रामकुमारी धुर्वा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ने छात्राओं को स्वच्छता पखवाड़ा में किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा बताई। अंत में छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की सफाई के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
० आशीर्वाद अंबागढ़ चौकी से लाए गए बसंतपुर, शिवेंद्र को लालबाग थाने की जिम्मेदारी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना महामारी के थमने के बाद जिले के पुलिस थानों में भी फेरबदल शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने शनिवार को जिले के 11 थाना प्रभारी और सात उप निरीक्षकों के थानों में बदलाव किया है। लंबे समय से थाना प्रभारियों के बदले जाने की कवायद चल रही थी, कोरोना महामारी और राजनीतिक हलचल के चलते पुलिस ने बदलाव की प्रक्रिया रोक दी थी। इस पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने मंजूरी दी और आदेश जारी कर निरीक्षकों की अदला-बदली की। एसपी की सूची में तीन थाना प्रभारियों को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र से दो निरीक्षकों को थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर को बसंतपुर थाना लाया गया है। वहीं बसंतपुर थाना प्रभारी लोमेश सोनवानी को सोमनी थाना की जिम्मेदारी दी है। सोमनी थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत को शहर के सबसे बड़े थाना लालबाग का जिम्मा दिया है। निरीक्षक राजेश साहू को लालबाग से खैरागढ़ भेजा गया है। वहीं खैरागढ़ के थाना प्रभारी रहे मोहम्मद नासिर बाठी को रक्षित केंद्र और साल्हेवारा थाना के निरीक्षक विरेंद्र सिंह को रक्षित केंद्र लाया गया है। खड़गांव थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े को अंबागढ़ चौकी, डोंगरगांव थाना प्रभारी केपी मरकाम को रक्षित केंद्र और घुमका थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को डोंगरगांव थाना का जिम्मा दिया है। रक्षित केंद्र राजनांदगांव से निरीक्षक कोमल राठौर को साल्हेवारा थाना और शशिकांत सिन्हा को रक्षित केंद्र से घुमका थाना की जिम्मेदारी दी है।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने सात उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर किया है। कोतवाली थाना में पदस्थ एसआई नरेंद्र मिश्रा को खैरागढ़ भेजा गया है। वहीं बसंतपुर के उप निरीक्षक कमलेश बंजारे को डोंगरगांव, जालबांधा पुलिस चौकी के प्रभारी रहे एसआई हेतवंत चंद्राकर को खड़गांव, आइयूसीएडब्ल्यू राजनांदगांव के पदस्थ बिलकिश खान को चिल्हाटी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। रक्षित केंद्र से उप निरीक्षक आलोक साहू को कोतवाली और औंधी थाना से उपनिरीक्षक मकरध्वज प्रधान को जक्के कैंप प्रभारी व जक्के कैंप के प्रभारी रहे एसआई पवन पटवा को जालबांधा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
० भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय द्वारा विकसित ऑडिट ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्षेत्राधिकार अंतर्गत दिए लक्ष्य की जून में शतप्रतिशत पूर्ति
० संचालक ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सम्बद्ध निकायों, नगरीय निकायों में वाटर एटीएम का विशेष निष्पादन संपरीक्षा, जिला पंचायतों के अंतर्गत मनरेगा योजना में वृक्षारोपण कार्यक्रम की दक्षता संपरीक्षा की
राजनांदगांव / शौर्यपथ / संयुक्त सचिव उद्योग विभाग एवं संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा अनुराग पाण्डेय (आईएएस) ने आज राज्य संपरीक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालनालय से संयुक्त संचालक डॉ. आशीष मिश्रा, कार्यालय प्रमुख उप संचालक गिरीश कुमार पुर्रे, समस्त सहायक संचालक, समस्त ज्येष्ठ, सहायक संपरीक्षक तथा कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे ।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय कार्यालय उपसंचालक राज्य संपरीक्षा के क्षेत्राधिकार में दुर्ग संभाग के पाँच जिलों क्रमशः दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद एवं कबीरधाम के अंतर्गत स्थानीय निकायों पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकाय के सहित 2648 विभिन्न इकाइयों की संपरीक्षा संपादित की जाती है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय द्वारा विकसित ऑडिट ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्षेत्राधिकार अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायतों के 20 प्रतिशत संपरीक्षा काल के दिए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ति माह जून 2021 में सम्पन्न की गई।
संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में राज्य के समस्त क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सम्बद्ध निकायों का औचक संपरीक्षा सम्पन्न किया जाकर प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत किया गया है। नगरीय निकायों में वाटर एटीएम का विशेष निष्पादन संपरीक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जीवनदीप समिति की दक्षता संपरीक्षा, नगरीय निकायों में इंदिरा प्रियदर्शनी एलईडी पथ प्रकाश योजना का दक्षता संपरीक्षा, जिला पंचायतों के अंतर्गत मनरेगा योजना में वृक्षारोपण कार्यक्रम की दक्षता संपरीक्षा की गई है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सिद्धपीठ श्री बागेश्वर महादेव मंदिर बीएसएनएल कार्यालय के बाजू जीई रोड स्थित में सावन सोमवार को कावड यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुभक्तगणों द्वारा शिवनाथ नदी मोहारा से श्री बागेश्वर मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली जावेगी। वर्तमान में विश्व के बड़े संकट कोरोना से संपूर्ण विश्व को मुक्त करवाने हेतु, कांवड़ यात्रा पश्चात पंचमुखी श्री बागेश्वर मंदिर में भक्तगणों द्वारा जलाभिषेक, पूजा अर्चना, आरती कर विशेष प्रार्थना की जावेगी। भगवान शिव संपूर्ण विश्व के संकट को हरने वाले है, जिन्होंने समुद्र मंथन के दौरान उससे निकलने वाले भयंकर विष को ग्रहण कर संपूर्ण विश्व को उसके प्रकोप से बचाया था।
मंदिर समिति के पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता, विजय गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा सावन सोमवार को प्रातः 5 बजे मोहारा स्थित शिवनाथ नदी से आरंभ होगी जो कि शहर के मध्य मार्ग से होती हुई श्री बागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी जहां पंचमुखी भगवान श्री बागेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के पश्चात भगवान का विशेष श्रृंगार कर महाआरती कर प्रार्थना की जावेगी।
मंदिर समिति के दिनेश गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता, सोहनलाल गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, आशीष गुप्ता, पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, संपत गुप्ता, राज गुप्ता, सतीश गुप्ता, महेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गोल्डी आदि सदस्यों पदाधिकारियों ने संस्कारधानी के श्रद्धालु भक्तगणों से कोविड-19 के नियमों का सावधानियों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा में या तो मंदिर प्रातः 4.30 बजे पहुंचने, जहां उपलब्ध वाहनों द्वारा मोहारा जाए या तो सीधे प्रातः 5 बजे मोहारा स्थित शिवनाथ नदी पहुंचकर कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ व महाआरती प्रार्थना का धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 2 अगस्त से विद्यालय प्रारंभ करने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक की बैठक ली। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि स्कूल खुलने के पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए और स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए कक्षाएं लगाई जाएं। सभी शिक्षक एवं बच्चे मास्क लगाए एवं सेनेटाईजर का समय-समय पर उपयोग जरूर करें। स्कूलों में शिक्षक समय पर उपस्थित रहें। शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करें। शिक्षक प्रेरणा के स्रोत हैं, जिससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षक से जुड़े होते हैं। शिक्षक नवाचार के माध्यम से शिक्षण कार्य कराएं।
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों का चयन कर लिया गया है। चयनित बच्चों के ऑनलाईन प्रशिक्षण के लिए कम्प्यूटर व्यवस्था वाले स्कूलों का चयन करें। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रारंभ होने के साथ खेल की गतिविधियां भी प्रारंभ होगी। इसके लिए खेल शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने महतारी दुलार योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि इसके अंतर्गत सभी पात्र बच्चों को लाभ मिलना चाहिए। कोविड-19 से अभिभावकों की मृत्यु होने पर ऐसे बच्चों का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश प्राथमिकता के साथ करें।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 के बाद स्कूल प्रारंभ होगा। लेकिन अभी भी यह जरूरी है कि शिक्षक तथा बच्चे पूरी सावधानी से शिक्षण कार्य करें। शिक्षकों को स्कूल शिक्षा के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा मार्गदर्शन भी देना चाहिए। इसके माध्यम से बच्चे राष्ट्रीय स्तर शिक्षा के लिए चयनित हो सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा नवाचार किए जाते हैं, वे एक-दूसरे से साझा करें। जिससे अन्य स्कूलों के शिक्षकों को प्रेरणा मिले। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ती वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, जिला साक्षरता अभियान से श्रीमती रश्मि सिंह सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए विकासखंडों के प्राचार्य एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक जुड़े रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
