July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव ने विकासखण्ड लोरमी के ग्राम मोहतरा तेली गोठान में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी कार्य में अनियमियता पाये जाने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सरोज कुमार डाहिरे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 एवं 10 के तहत निलंबित किया है। निलंबन की अवधि में सरोज कुमार को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी विकासखण्ड पथरिया जिला मुंगेली में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह की भत्ता की पात्रता होगी।
    उल्लेखनीय है कलेक्टर द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का प्रत्येक समय सीमा की बैठक में समीक्षा किया जाता है। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    सड़क निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
    कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसयाई के अधिकारियों की बैठक

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव ने सड़क निर्माण कार्य में धीमी प्रगति और कई सड़को के कार्यादेश जारी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही लोक निर्माण विभाग के तीन सब इंजीनियरों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग और प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सड़क निर्माण और नवीनीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ऐसे सड़क जिनका निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुका है, उसका कार्यादेश जारी कर कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। कई सड़को के जर्जर होने और गड्ढों में पानी भरने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें। नवीन सड़क निर्माण व पुराने सड़कों के नवीनीकरण के लिए स्वीकृति प्राप्त सड़कों का कार्य शीघ्र शुरू कराएं। आमजनों को आवागमन में परेशानी नहीं होना चाहिए। बता दें कि लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 14 नवीन सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुआ है, जिनमें से 03 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं 09 सड़क निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रियाधीन है तथा 02 सड़को का निर्माण के लिए कार्यादेश जारी हुआ है। इसी तरह नवीनीकरण कार्य अंतर्गत कुल 26 सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिनमें से 16 सड़कों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष प्रक्रियाधीन है।
    कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने और प्रक्रियाधीन कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि पीएम सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 52 सड़कों के नवीनीकरण के लिए स्वीकृति मिली हैं, जिनमें से 50 कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं। वर्ष 2023-24 में 03 सड़कों के नवीनीकरण के लिए स्वीकृति मिली है, जो प्रगतिरत है। कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने कहा साथ ही सभी विभागीय एसडीओ और सब इंजीनियरों को फील्ड में भ्रमण कर सड़क निर्माण और नवीनीकरण कार्यों का नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में की गई घोषणाओं पर भी त्वरित अमल करें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एम एल शर्मा और पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता ए. एस. राज सहित सभी एसडीओ और सब इंजीनियर उपस्थित थे।

      मुंगेली / शौर्यपथ  / जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज चार अधिकारियों के शासकीय सेवा में अर्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव ने मनियारी जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता जी. एस. सलीम, उद्यान विभाग के सहायक संचालक  सतीश पाण्डेय, सहायक खाद्य अधिकारी  प्रफुल्ल पाण्डेय और श्रीमती सरला अग्रवाल को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
            कलेक्टर ने कहा कि किसी भी कार्य में ईमानदारी, संवेदनशीलता, कर्मठता, समर्पण का भाव और व्यवहार कुशलता का गुण होना अनिवार्य है और यह सभी गुण आप सभी के कार्यों में देखने को मिला, जो सराहनीय है। कलेक्टर ने सहायक संचालक  पाण्डेय द्वारा लिखी गई मया छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह का विमोचन भी किया। डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण तिवारी और एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने कहा कि अपने काम को किस तरह जिम्मेदारीपूर्वक और समयबद्ध किया जाए वह इन अधिकारियों से सीखा जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्त होने पर कार्यपालन अभियंता  सलीम ने भावविभोर होते हुए कहा कि समय सबसे बहुमूल्य है, समय में किसी भी कार्य को करने से सफलता जरूर मिलती है। सहायक संचालक पाण्डेय ने कहा कि आज वह अपने एक परिवार से अलग हो रहे है। उनके सेवाकाल में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जो सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा है, वह उसे कभी नहीं भूलेंगे। सहायक खाद्य अधिकारी पाण्डेय ने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किए। सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच परिवारिक ही नहीं बल्कि आत्मीयता के भी संबंध बन जाते है। जो हमेशा याद रहते है। कार्यक्रम कंे समापन में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मंच का संचालन कलेक्टोरेट अधीक्षक  अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।  

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि बरसात के समय मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए और सर्प, बिच्छू व जहरीले जीव-जन्तु द्वारा काटे जाने से बचाव हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाईयों सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही लोगों को जमीन में न सोने और मच्छरदानी का उपयोग करने की समझाइश भी दें। उन्होंने पशु औषधालय में भी मवेशियों के लिए पर्याप्त दवाईयां रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अचानकमार टाइगर रिजर्व के विभिन्न ग्रामों सहित ऐसे ग्राम पंचायत जहां बारिश के वजह से जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है, वहां खाद्यान्न सामाग्री का अग्रिम भण्डारण सुनिश्चित किया जाए।
    राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता लाएं
    कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस समय जमीन विवाद के अधिक मामले प्राप्त होते हैं। जिसका गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। सभी एसडीएम समय-समय पर पटवारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने विवादित और अविवादित बंटवारा, नामांतरण के समय-सीमा के बाहर के लंबित प्रकरणों का शिविर लगाकर शीघ्र निराकरण करने तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर भी नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाधान शिविर के प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की भी जानकारी ली और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों के समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंड मुख्यालयों में प्रत्येक सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसका अधिक से अधिक आमजनों को लाभ मिलना चाहिए। सभी जनपद सीईओ ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार भी कराएं।
    स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने सभी बीईओ को दिए निर्देश
    कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार नवीन शिक्षा सत्र में 26 जून से सभी स्कूलों में पढ़ाई प्रारंभ हो गया हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को संकुल समन्यवक के माध्यम से सभी स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा प्रतिदिन उपस्थिति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के जर्जर स्कूलों का मरम्मत किया जाना है। उन्होंने सभी एसडीएम को मरम्मत हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्ययोजना बनाने और संबंधित निर्माण एजेंसी के माध्यम से पूर्ण गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने तथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को मरम्मत कार्य का नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने छात्रवृति के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने कहा
    कलेक्टर ने छात्रवृति के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान बैठक में बताया गया कि कक्षा 09 से 12वीं तक के 9006 छात्रों का आधार सीडिंग, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता जैसे कई आवश्यक दस्तावेज पोर्टल में अपलोड नहीं होने के कारण छात्रवृति लंबित हैं। कलेक्टर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित नहीं होना चाहिए।
    मरम्मत हेतु स्वीकृति प्राप्त सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा कराएं
    कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों से जिले के मरम्मत योग्य सड़कों की स्वीकृति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वीकृति प्राप्त सड़कों को शीघ्र मरम्मत कराएं। आमजनों को आवागमन में परेशानी नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदार जिन्होंने स्वीकृति के एक सप्ताह बाद भी कार्य नहीं शुरू किया है, उन्हें नोटिस जारी करें और इससे बावजूद भी उनके द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जाता तो नियमानुसार कार्यवाही करें।
    क्रय किए गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट में कनवर्जेंस की मात्रा बढ़ाएं
    कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत सभी सक्रिय गौठानों में गोबर क्रय किया जा रहा है। साथ ही क्रय किए गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को क्रय किए गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद में कनवर्जेंस की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक कुल वर्मी कंपोस्ट उत्पादन और विक्रय की जानकारी भी ली और कहा कि सभी समितियों में भंडारित वर्मी कंपोस्ट का किसानों के माध्यम से शीघ्र उठाव कराएं। उन्होंने ऐसे किसान जिनका बोनस राशि वितरण लंबित है, उनका खाता सत्यापन कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों को राशि वितरण शीघ्र करें
    कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में विकासखंड एवं कलस्टर स्तर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को शासन के निर्देशानुसार राशि वितरण का कार्य 30 जून तक किया जाना है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ को राशि वितरण का कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया, मुआवजा राशि वितरण, सी मार्ट, स्वामी आत्मानंद स्कूल, विद्युत दुरुस्तीकरण, बालवाड़ी संचालन, राशनकार्ड हेतु आधार अपडेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर आमजनों को राहत पहुंचाएं। जनदर्शन में 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
    आज जनदर्शन में दीनदयाल वार्ड मुंगेली के निवासियों ने नाली निर्माण कराने और शक्तिमाई चैक के निवासियों ने तालाब तक सीसीरोड निर्माण कराने, ग्राम करही के केशव कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, जवाहर वार्ड मुंगेली के कमला यादव ने आवासीय पट्टा प्रदान करने, ग्राम धरदेई के लता बघेल ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, नगर पंचायत सरगांव के रामकृष्ण बरगाह ने आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम डिंडौरी के खेमेश्वरपुरी गोस्वामी ने ग्राम में सड़क निर्माण कराने तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, ग्राम रामबोड़ के परसराम ने मुआवजा राशि दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत एवं मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

       मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वामी आत्मानंद स्कूल के नव नियुक्त शिक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। एक अच्छे शिक्षक विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाता हैं। शिक्षक जो हमें सीख देते हैं उसी के कारण हम सही गलत की पहचान कर पाते हैं। शिक्षक हमारे अच्छे मार्गदर्शक होते हैं तथा उनके मार्गदर्शन पर चलकर ही हम जीवन में कामयाबी और तरक्की पा सकते हैं।
               कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल लालपुर, सरगांव, लोरमी एवं पथरिया में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया तथा शिक्षकों को कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप लोगों का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुआ है। सभी शिक्षक बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। स्वामी आत्मानंद स्कूल शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के गरीब परिवार के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा मिले इस हेतु स्वामी आत्मानंद स्कूल में सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री ओमकार प्रसाद कौशिक एवं समस्त चयनित शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

      मुंगेली / शौर्यप्थ / जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में आज एक दिवसीय लोन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बेरोजगारी भत्ता योजना के 152 हितग्राहियों ने स्वरोजगार हेतु ऋण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। पात्रतानुसार ऋण प्रकरणों को स्वीकृत किया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने लोन मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और पात्रतानुसार अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण स्वीकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
                  कलेक्टर ने हितग्राहियों से भी चर्चा की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्व रोजगार उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु सशक्त युवा सशक्त मुंगेली के तहत आकांक्षा प्लेटफार्म भी संचालित किया जा रहा है तथा समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप का भी आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से अब तक जिले के लगभग 850 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। आज बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राहियों को स्व रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लोन मेला आयोजित किया गया। मेला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी की ओर आगे बढ़ना है।
                  जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आज आयोजित लोन मेला में कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें जिला महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अंतर्गत 53 आवेदन, जिला कौशल विकास प्राधिकरण/लाईवलीहुड कालेज के अंतर्गत 22 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 07 आवेदन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 07 आवेदन, जिला अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अंतर्गत 35 आवेदन, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग के अंतर्गत 13 आवेदन, सीडबी बैंक के अंतर्गत 08 आवेदन तथा लीड बैंक के अंतर्गत 07 आवेदन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

       मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन माह जून 2023 के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 और 03 का द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में किया गया। जिसमें मास्टर टेªनर अशोक कश्यप, विक्रम ठाकुर एवं आर के. डी. वैष्णव के द्वारा मतदान संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतपत्र लेखा, मतगणना की प्रक्रिया, खुला लिफाफा, बंद लिफाफा में विभिन्न प्रपत्रों को भरने एवं पीठासीन अधिकारी की डायरी साथ ही वैध एवं अवैध मतों की पहचान, एजेंटो को गणना पर्ची देने संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रभारी श्री संजय शुक्ला ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन हेतु 26 जून को मतदान दल रवाना होगी। 27 जून को प्रातः 07 बजे से 03 बजे तक मतदान होगी। विकासखण्ड पथरिया के ग्राम गोइन्द्रा में सरपंच पद एवं विकासखण्ड लोरमी के ग्राम पिपरखुटी वार्ड क्रमांक 02 में पंच पद हेतु मतदान कराया जाएगा।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं में बिना सूचना के समय पर अनुपस्थित 06 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर राहुल देव ने आज प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टोरेट में समाज कल्याण सहित आवक-जावक शाखा, स्थापना शाखा, राजस्व शाखा, नजूल शाखा और भू-अभिलेख शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उनके कामकाज के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उपस्थिति पंजी और छुट्टी हेतु प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया तथा बिना सूचना के अनुपस्थित 06 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्यालयीन समय पर अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    कलेक्टर ने भू-अभिलेख शाखा में कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण शाखाओं में से है। यहां कार्यरत कर्मचारी अवकाश के लिए प्रभारी अधिकारी से अनुमोदन के पश्चात ही प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी शाखाओं में संधारित पंजियो का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाखाओं के लंबित प्रकरणों का यथा शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

       मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम में जमा करने में लापरवाही बरतने वाले राईस मिलरों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पेण्ड्री में संचालित श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) में 420 क्विंटल धान जप्त कर कार्यवाही की गई है। जिला खाद्य अधिकारी श्री देवेन्द्र बग्गा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पथरिया श्री बी. आर. ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री देशकुमार कुर्रे एवं खाद्य निरीक्षक श्री संदीप पाण्डेय द्वारा 16 जून को श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) में दबिश दी गई तथा उनके द्वारा धान एवं चावल का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें श्री गणपति फूड प्रोडक्ट द्वारा वर्ष 2022-23 में निर्धारित मात्रा 38300 क्विंटल के विरूद्ध 38720 क्विंटल धान स्टाक में पाया गया।
                    जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) में निर्धारित मात्रा से 420 क्विंटल का स्टाॅक अधिक पाए जाने पर अतिरिक्त धान को जब्त करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि राईस मिलर्स द्वारा धान एवं चावल के अभिलेख का संधारण व मिल माड्यूल में स्टाॅक की प्रविष्टि नहीं की गई है, साथ ही खाद्य विभाग को मासिक विवरणी भी प्रदाय नहीं किया गया है। गणपति फूड प्रोडक्टस पेन्ड्री के प्रोपाईटर श्री महेश कुमार अग्रवाल द्वारा छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के कंडिका 6(1)(2)(3) का उल्लंघन किए जाने पर शास्ति योग्य होना प्रतिवेदित किया गया है। संबंधित राईस मिलर्स के खिलाफ कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर जब्त किये गये धान को राजसात करने एवं ब्लेकलिस्ट करने की कार्यवाही की जा रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision