July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मुंगेली

    मुंगेली (654)

    कलेक्टर ने ली आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
    29 मई को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा शिविर का किया जाएगा आयोजन

    मुंगेली / शौर्यपथ /  आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवारों को 05 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड में लापरवाही बरतने वाले 33 सीएससी आॅपरेटर का आईडी निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयुष्मान भारत योजना का बेहतर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जिले में विगत माह से पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
         बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले 33 सीएससी आॅपरेटर की आईडी निरस्त की गई हैं, जिसमें मुंगेली विकासखण्ड अंतर्गत 11, लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत 14 और पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत 08 आईडी शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि 29 मई को जिले में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेगा शिविर हेतु सभी तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लें। शतप्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए। इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में लक्ष्य निर्धारित कर कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल,  समस्त एसडीएम, जनपद सीईआ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

       मुंगेली / शौर्यपथ / जिला मुंगेली में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया गोयल का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला स्थानांतरण होने पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि श्रीमती गोयल ने अपने जिम्मदारियों व दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी में संवेदनशीलता, दूरदर्शिता, कार्यकुशलता सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गोयल जब पथरिया एसडीएम थी तो प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ किया। जो काफी सराहनीय है।
              कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों का एक जिला से दूसरे जिला में स्थानांतरण होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन स्थानांतरण के पश्चात जिस जिले में प्रिया जा रही है, उस जिले को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल के द्वारा कड़ी मेहनत और पूरी लगन से किए गए कार्य की सराहना भी की। अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती गोयल बहुत सक्षम और काबिल अधिकारी है। इसका लाभ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को मिलेगा।
               जिला पंचायत सीईओ श्री डी. एस. राजपूत ने कहा कि जिले में श्रीमती प्रिया गोयल ने जो सुझबुझ, समझ और पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय रूप से कार्य किया है, वह बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। श्रीमती प्रिया गोयल ने कहा कि मुंगेली जिला में लगभग साढ़े तीन साल कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान कलेक्टर का मार्गदर्शन सभी कार्यों में मिलता रहा। सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम के समापन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया।

        मुंगेली / शौर्यपथ / जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे और श्री अजीत पुजारी ने आमजनों की समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित जनदर्शन में कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। वहीं कई समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। जनदर्शन में 158 से अधिक लोगों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
                   ग्राम नथेलापारा के नेमिनबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पतालकुंडी के रमेश कुमार ने ग्राम में सीसीरोड निर्माण कराने, ग्राम लगरा के बलराम सोनकर ने नहर निर्माण में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम टिहुलाडीह के कलीराम सोनवानी ने वंश वृक्ष व मूल निवास बनवाने, ग्राम घनाघाट के अनिता यादव ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिलाने, अंजू पटेल ने आवास व शौचालय योजना का लाभ दिलाने, बिप्ती यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम गोल्हापारा के रामजी फौजी ने ग्राम मेघापारा के शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने, ग्राम कैथ नवागांव के रहस ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम हरदी के सदाराम ने अपनी भूमि का व्यवस्थापन कराने, ग्राम डोडा के निर्मलाबाई ने मुक्तिधाम एवं बाजार शेड निर्माण कराने, ग्राम अमलीडीह के तबस्सुम ने श्रम विभाग की योजनाओं से लाभांवित करने संबंधी आवेदन सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आवेदकगण उपस्थित थे।

       मुंगेली / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार हेतु लोन स्वीकृत की जाती है। उक्त योजनाओं का लाभ उठाने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु स्वरोजगार हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
               प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम केन्द्र शासन की योजना है जिसके तहत शहरी एवं ग्रामीण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए सेवा क्षेत्र जैसे सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रानिक-इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी और वीडियोग्राफी इत्यादि के लिए 20 लाख रूपए एवं विनिर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, दूध डेयरी प्रोडक्ट, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, पशुचारा निर्माण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण और नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए 50 लाख रूपए तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही को 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के हितग्राही को 25 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है, परंतु सामान्य वर्ग के पुरुष ग्रामीण हितग्राही को 25 प्रतिशत तथा शहरी हितग्राही को 15 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस योजनांतर्गत ऑनलाईन आवेदन पीएमईजीपी पोर्टल में किया जा सकता है।
                 मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राज्य शासन की योजना है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को सेवा क्षेत्र जैसे सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रानिक-इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी, वीडियोग्राफी इत्यादि के लिए 01 लाख रूपए एवं विनिर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, दूध डेयरी प्रोडक्ट, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, पशुचारा निर्माण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण, नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए 03 लाख रूपए तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 05 प्रतिशत स्वयं लगाना होता है। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक-प्रभारी प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग शाखा, जिला पंचायत कार्यालय मुंगेली से प्रत्यक्ष या मोबाईल नम्बर 7898985251 पर संपर्क सकते हैं।

       मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 जून से 21 जून तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स, बाक्सिंग, तलवारबाजी, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, ताईक्वांडो, मलखम, बैडमिंटन, कराते, व्हालीबॉल खेलों के प्रशिक्षण दिया जाएगा। विकासखण्ड पथरिया में शा.उ.मा.वि. पड़ियाईन में तीरंदाजी का विकासखण्ड लोरमी में शा.उ.मा.वि. डोंगरिया में टेबल टेनिस, शा.उ.मा.वि. गोड़खाम्ही में बॉक्सिंग का विकासखण्ड मुंगेली में शा.उ.मा.वि. दशरंगपुर में तलवारबाजी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, ताईक्वांडो, मलखम, बैडमिंटन, शा.प्रा.शा. करही में व्हालीबॉल, शा.पू.मा.शा. गीधा में कबड्डी आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें कराते प्रशिक्षण श्री मोहन लहरी मो. 9977229914, तीरंदाजी प्रशिक्षण श्री अजय बघेल मो. 8818819322, टेबल टेनिस प्रशिक्षण श्रीमती किर्ती सिंह, बाक्सिंग श्री सुबोध सिंह मो. 9301864802, तलवारबाजी श्री जावेद कोशले मो. 7014447265, क्रिकेट श्री जलेश यादव मो. 8827267707, फुटबाल श्री अनिल विश्वकर्मा मो. 8109620723, मलखम श्री राजेन्द्र भारती मो. 6263570993, ताइक्वाण्डों श्री गीरधर सोनवानी मो. 8720097315, बैडमिण्टन श्री विनोदी गोयल मो. 9303742200, व्हॉलीवाल श्री विजय वर्मा मो. 9424167445, कबड्डी श्री रोहित यादव मो. 9826980620 द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर व जूनियर आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी संबंधित प्रशिक्षक से प्रवेश फार्म प्राप्त कर प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते हैं।

       मुंगेली / शौर्यपथ / रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागृह में आज जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड स्तर में आयोजित रामायण मण्डली प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कुआंगांव के सुर सरोवर मानस मंडली ने जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोल्हापारा के त्रिवेणी संगम बालिका मानस मण्डली ने द्वितीय स्थान और पथरिया विकासखण्ड के शिवशक्ति मानस मण्डली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगरपालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, छत्तीसगढ़ ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री एजाज खोखर, गणमान्य नागरिक श्री रूपलाल कोसरे, श्री लोकराम साहू, श्री शिवकुमार बंजारा, श्री राकेश साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, पार्षदगण और नगरवासी उपस्थित थे।
            विधायक श्री मोहले ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने समाज में परस्पर प्रेम और भाईचारा के साथ रहने की बात कही। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री तोखन साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों द्वारा जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम कुआंगांव के सुरसरोवर मानस मंडली को 50 हजार रुपए राशि का चेक, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मानस मण्डली प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में ए.पी.सी. श्री यू.के.शर्मा, श्री अशोक कश्यप और समग्र शिक्षा के एपीओ श्री आकाश परिहार शामिल रहे। मंच संचालन शिक्षक श्री रामपाल सिंह ने किया।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में सभी निर्माणाधीन कार्यों को बरसात से पहले पूरा करें। इसमें लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर राहुल देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने स्कूलों के मरम्मत कार्य में गंभीरता नहीं दिखाने पर जिला शिक्षा अधिकारी तथा आरईएस पथरिया के एसडीओ और राशनकार्ड बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जनदर्शन एवं काल सेंटर के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने और जल जीवन मिशन के कार्य में तेजी लाने व समय-सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि के साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
           कलेक्टर ने 19 मई को होने वाले जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता से चयनित हुए मंडली का जिला स्तर पर आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने गौठानों में गोबर खरीदी व भुगतान, वर्मी कम्पोस्ट खाद की उपलब्धता, वर्मी शेड, मुर्गी शेड, पशुओं के लिए छाया, चारा, पानी के संबंध में जानकारी ली और गौठान में नियमित गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के तीनों विकासखण्डों में शिविर आयोजित कर अब तक बनाए गए आयुष्मान भारत कार्ड की जानकारी ली तथा लक्ष्य अनुरूप आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हाट बाजार क्लिनीक, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा), स्कूली छात्रों के जाति, निवास प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, वन अधिकार पत्रक, खाद-बीज की उपलब्धता व गुणवत्ता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा किसानों को जारी एटीएम कार्ड के संबंध में जानकारी ली।
          कलेक्टर ने जिले के जरहागांव और लोरमी विधानसभा के खुड़िया में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करने के साथ ही प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, श्रीमती प्रिया गोयल,  अजीत पुजारी, तीनों अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज 120 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे ने आमजनों से उनकी मांगों व समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिए आश्वस्त किया। जनदर्शन में ग्राम ढबहा के कुंती यादव ने सामाजिक पेंशन योजना का लाभ दिलाने, निश्चल सिंह ने अपनी भूमि का सीमाकंन कराने, ग्राम भैंसामुड़ा के ग्रामवासियों ने ग्राम के प्राथमिक स्कूल भवन की मरम्मत कराने, ग्राम रामाकापा के ग्रामवासियों ने ग्राम में नया ट्रांसफार्मर लगाने, ग्राम पौनी के भारत रत्न मंडेला ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन की मरम्मत कराने, ग्राम सोढ़ार के ग्रामवासियों ने ग्राम के मुख्य मार्ग में नाली निर्माण कराने, ग्राम अमलीडीह के तुलसीराम डहरिया ने व्हीलचेयर प्रदान करने, ग्राम बुंदेली की सुंदरी ने जमीन का फौती उठाने व खसरा नामांतरण कराने, ग्राम डोंगरी के ग्रामवासियों ने ग्राम में सीसीरोड निर्माण कराने तथा ग्राम में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, ग्राम कोदवाबानी के किरण जायसवाल ने ग्राम में कोटवार नियुक्त कराने, ग्राम कोदवाबानी के राकेश जायसवाल ने बंटवारा कराने, ग्राम चलान के रामकिशोर यादव ने केसीसी से लोन दिलाने, ग्राम जरहागांव के जितेन्द्र साहू ने आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम चंदली के चिंताराम राजपूत ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम खुड़िया के अनुराग ने ग्राम में परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने, ग्राम जुनवानी के प्रीतम बंजारे ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और ग्राम तेलीखाम्ही के रामरतन ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आने पत्र सौंपे। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंगेली / शौर्यपथ / आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में नियमित भृत्य के रिक्त तीन पदों पर भर्ती हेतु 29 मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मुंगेली.जीओव्ही.इन का अवलोकन कर सकते है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरोसा राम ठाकुर ने व्हीएलई को लाईसेंस जारी कर शत-प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कार्य में प्रगति नही पाए जाने पर 12 व 13 मई को विकासखण्ड पथरिया में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें अनुपस्थित 27 व्हीएलई का लाईसेंस निरस्त कर दण्डात्मक कार्यवाही करने तथा इस संबंध में 02 दिवस के भीतर उपस्थित होकर जवाब पेश करने एवं अनुपस्थिति अथवा संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision