
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुंगेली / शौर्यपथ / अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाये की एवं कई करोड़ के कार्यो का लोकार्पण किया .
नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा।
ग्राम गोड़खाम्ही को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।
खुड़िया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जाएगा।
डिंडोरी को उप तहसील बनाया जाएगा।
डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड़ रूपए दिए जाएंगे।
नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरधसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय किये जाएंगे।
लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदाय किए जाएंगे।
दस देवगुड़ियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किए जाएंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।
एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी।
ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा।
मुंगेली। शौर्यपथ । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज 8 मई को मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के खुड़िया ग्राम में अपने संबोधन के प्रथम वाक्य मे ही ग्राम वासियों के चेहरों पर रौनक ला दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने भेट मुलाकात कार्यक्रम के संबोधन का श्री गणेश खुड़िया ग्राम को राजस्व ग्राम करने की घोषणा से आरंभ किया ।
सबसे पहले खाद्यान्न सहायता योजना का फीडबैक मुख्यमंत्री ने लिया। अंजु ने कहा कि चावल, नमक , शक्कर तो सस्ता है लेकिन गैस महंगा हो गया है। दुर्गा साहू से मुख्यमंत्री ने पूछा कि बायोमीट्रिक सिस्टम ले आये हैं। तकनीकी की वजह से सुविधा तो हो रही है न। दुर्गा ने कहा, जी हाँ, यह बहुत आसान है।
. धान खरीदी के बारे में किसानों से पूछा, किसानों ने छपरवा के बारे में बताया, ये जंगली क्षेत्र था लेकिन यहां भी धान खरीदी केंद्र शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री की नीति से किसानों में उत्साह लौटा है।
. गंगा निषाद ने बताया कि गोधन न्याय योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। हम लोग समूह में दस सदस्य हैं। वर्मी कंपोस्ट बनाते हैं। इसकी बिक्री से हमारी आमदनी में विस्तार हुआ है।
. सुखनंदन सागर ने बताया कि राजीव गांधी न्याय योजना की किश्तें समय पर मिल रही हैं। इस वजह से हम लोगों को आर्थिक रूप से काफी सहयोग मिला है। शासन द्वारा समय पर सहायता राशि देने का लाभ होता है।
. हाट बाजार क्लीनिक के बारे में भी मुख्यमंत्री ने पूछा। हितग्राही महिला ने बताया कि ब्लड प्रेशर की समस्या का इलाज यहां चल रहा है। मुफ्त में इलाज होता है काफी राहत मिल रही है। भगवती बाई ने बताया कि सुपोषण योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री महोदय की इस योजना से कुपोषण को दूर करने में बड़ी मद मिल रही है।
. रघुवीर साहू ने बताया कि श्री धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर खुलने से आधी कीमतों में दवाई मिल रही है। इससे इलाज का खर्चा काफी घट गया है।
. मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से भी बातचीत की। साहिल वर्मा ने बताया कि काफी अच्छी पढ़ाई हो रही है और मुझे पूरी उम्मीद है कि बारहवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगे।
. आरती ध्रुव जो स्वामी आत्मानंद स्कूल की विद्यार्थी हैं ने अपना परिचय अंग्रेजी में दिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को इतनी अच्छी सुविधा देने के लिए धन्यवाद भी दिया।
. मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाणपत्र के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में दिक्कत दूर करने के लिए नवजात शिशु को ही जाति प्रमाणपत्र देने के लिए पहल की है ताकि बाद में बच्चों को किसी तरह की समस्या न हो।
*-13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन*
रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 8 मई को लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम खुड़िया में 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ।जिसमें 1 करोड़ 20 लाख 33 हजार रूपए के 02 कार्यों का लोकार्पण और 12 करोड़ 51 लाख 21 हजार रूपए के 19 कार्यों का भूमिपूजन किया । जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ उनमें 2 करोड़ 79 लाख 05 हजार रूपए की लागत से ग्राम डिंडौरी से नवागांव दयाली मार्ग लम्बाई 1 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 57 लाख 99 हजार रूपए की लागत से जिले में संचालित अनुसूचित जाति-जनजाति, छात्रावास-आश्रमों में अनुरक्षण-जीर्णोद्धार, लघु निर्माण रंगाई-पुताई (गोबर पेंट) के कुल 24 कार्य, 78.74 लाख रूपए की लागत से ग्राम बिजराकापाखुर्द से कुदूरताल मार्ग लम्बाई 5.05 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 76.06 लाख रूपए की लागत से टी 2 से पथर्री लम्बाई 5 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमपुर का निर्माण कार्य, 66.53 लाख रूपए की लागत से ग्राम बघर्रा से कोदवामहंत लम्बाई 4.32 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 64.15 लाख रूपए की लागत से एल 087 से भूतकछार 4.23 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 60.86 लाख रूपए की लागत से एल 069 अमलीडीह से कोईलारी 3.05 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 58.12 लाख रूपए की लागत से टी 9 से बुधवारा 3.06 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 54.76 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत से कोसाबाड़ी 2.947 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 46.92 लाख रूपए की लागत से एल 029 खेकतरा से नथेलापारा 2.37 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 44.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुदूरताल से पथरताल 2.34 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 37.00 लाख रूपए की लागत से अग्रसेन वार्ड लोरमी में शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य, 33.45 लाख रूपए की लागत से रंगियापारा से परदेशीकापा 2.005 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 29.60 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में हमर लैब निर्माण कार्य, 29.30 लाख रूपए की लागत से एल 087 से करूहानार 1.71 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 26.60 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में ब्लड बैंक निर्माण कार्य, 16.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम डिण्डौरी में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य और 16.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह 92.60 लाख रूपए की लागत से शासकीय राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और 27.73 लाख रूपए की लागत से ग्राम अखरार में उपस्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया।
मुंगेली । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमें वह प्रदेश की जनता से शासन की योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभ की चर्चा खुलकर कर रहे हैं जैसा कि सभी को मालूम है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से कितना प्रेम करते हैं बच्चों को देखते ही मुख्यमंत्री बघेल कुछ क्षणों के लिए सब भूल जाते हैं और बच्चों के साथ खेलने को उतावले हो जाते हैं आज लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात खुड़िया में जैव विविधता पार्क देखते समय एक नौनिहाल को देखकर से बात करने लगे यह पल भर का ही समय था किंतु निश्चित ही उस नौनिहाल के लिए और उसके परिवार के लिए जीवन भर का यादगार पल साबित हो गया जब प्रदेश के मुखिया ने नौनिहाल के साथ अपनत्व भरा आचरण किया ।
मुंगेली । शौर्यपथे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज मुंगेली जिले के लोरमी विधान सभा क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की तत्पश्चात शासन की योजना रीपा के अन्तर्गत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया एवम महिला समूह के सदस्यों से सामूहिक चर्चा की ।
. सबसे पहले देखा गोबर पेंट यूनिट, जय बुढ़ा देव स्वसहायता समूह की सदस्य सुनीता ध्रुव ने बताया कि पिछले 2 माह ही हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण करते। 860 लीटर गोबर बेच चुके हैं। इससे 62 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है।
. दोना पत्तल यूनिट का संचालन कर रही माँ अंबे स्वसहायता समूह की सदस्य गनेशिया पटेल ने बताया कि दस हजार बंडल दोना पत्त बना चुकी हैं । दो महीनों में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। सीमार्ट में भी पत्तल बेच रहे हैं और साप्ताहिक बाजार भी भेज रहे हैं।
. इसके बाद चंदली रीपा में ही संचालित हो रहे जूता चप्पल यूनिट का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वंदे मातरम स्वसहायता समूह की पुष्पा खुंटे ने बताया कि एक महीने में ही 309 नग स्लीपर बेच चुकी हैं। इससे 11 हजार 400 रुपए की आय हुई ।
. इसके बाद मुख्यमंत्री ने डिस्प्ले यूनिट प्रशिक्षण कक्ष देखा और वाई फाई की सुविधा आरंभ की।
. सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे मछली पालन के बारे में भी बताया। कहा कि यहां तीन तालाब हैं। पुष्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमारे पास तीन तालाब हैं और एक क्विंटल मछली हमने निकाली है। इससे दो लाख रुपए की आमदनी की संभावना है।
. डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह का कार्य कर रहे हैं। दोना पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमा ही रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिया है।
. आदर्श स्वसहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है। इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं। उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है।
. मिनी माता स्वसहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें दिया है। हम लोग आर्डर ले रहे हैं। 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सीमार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट का आर्डर मिला है। अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।
. मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं। इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ते रहेगा और आप तेजी से अपनी गतिविधियों को बढ़ाएंगे।
लोरमी विधानसभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पहुंचे चंदेली हेलीपेड, मुखिया का हुआ जोरदार स्वागत
मुंगेली। शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चंदली हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। श्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदली पहुंचे। हेलीपैड पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर राहुल देव, एसपी चंद्रमोहन सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री बघेल चंदली गोठान में रीपा गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ खुड़िया में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे।
औंरापानी में बाईक एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
खरीफ के पहले सभी किसानों को एटीएम कार्ड उपलब्ध कराएं
मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के जरहागांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई विकास एवं निर्माण कार्यों की घोषणाओं पर त्वरित अमल करें। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सभी घोषणाओं की जानकारी देते हुए प्रस्ताव मंगाए हैं। बैठक में उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट को सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय करने तथा सभी विभागों के कार्यालयों में खाद के रूप में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी गौठानों का लगातार निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने जिला हास्पिटल में निजी चिकित्सकों द्वारा की जा रही सिजेरियन प्रसव के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के किसान हितग्राहियों को एटीएम कार्ड जारी करने के संबंध में जानकारी ली और आगामी खरीफ विपणन वर्ष के पहले शत-प्रतिशत हितग्राहियों को एटीएम जारी करने तथा सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जिले के बैगा आदिवासियों को लाभांवित करने हेतु शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पथरिया में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल की लेत लतीफी पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ ही सरगांव, मोतिमपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल के वर्कआर्डर के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होेंने जिला हास्पिटल में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति, जनरेटर की व्यवस्था, पेयजल, गार्डन के संबंध में जानकारी ली और अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुदूर वनांचल ग्राम औंरापानी में बाईक एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का जिले में क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली तथा योजना से जिले के नागरिकों को लाभांवित करने हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मिलेट्स कैफे के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम, आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं, छात्रवृत्ति योजना, सड़क मरम्मत कार्य, काल सेंटर, स्वच्छ भारत मिशन, वन अधिकार पट्टा, हाऊसिंग बोर्ड, चिराग योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन, नर्सिंग होम एक्ट के तहत निजी अस्पतालों का निरीक्षण आदि के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में गौठानों में चारा पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे एवं श्रीमती प्रिया गोयल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे और एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज जिले के आमलोगों की मांगों व समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 80 आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें ग्राम अमलीडीह के रामकली ने पुनरीक्षण सीमांकन कराने, दाउपारा मुंगेली के दीनानाथ सोनी ने मुक्तिधाम की मरम्मत कराने, ग्राम जमुनाही के ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम डोड़ा पौनी के मनीष साहू ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम निरजाम के राजेन्द्र यादव ने गली में नाली निर्माण कराने, ग्राम गुनापुर के बैगा आदिवासियों ने वन अधिकार पट्टा दिलाने, ग्राम बिरगांव के मुकेश पाटले ने विद्युत पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने, ग्राम रींवापार के अंजू सोनी ने शाासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, मुंगेली के संतोष सोनकर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत सिल्ली के ग्रामीणों ने ग्राम में सड़क व नाली निर्माण कराने और ग्राम पड़कीखुर्द के परसराम यादव ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमलोगों की मांगों, शिकायतों व समस्याओं को सुना जाता है और संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार निराकरण किया जाता है।
मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बेटे के निवेदन पर कैंसर पीड़ित माता की इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता देने के निर्देश दिए
मुंगेली । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव में आमजनों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा और मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोलने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड़ 35 लाख रूपए के शिलान्यास कार्य तथा एक करोड़ 67 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
माता कैंसर पीड़ित है इलाज के लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रखा है, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत अब होगा इलाज - कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कोशले ने बताया कि उनके पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया है, मां कैंसर पीड़ित है। अभी आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहा हूं, लेकिन इलाज का खर्चा काफी अधिक है, इसके लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रख दिया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गंभीर बीमारियों में आज आदमी की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए हमने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना बनाई है, जिसमें 20 लाख रूपए तक का इलाज हो जाता है। आपकी माता जी का इलाज इसी योजना से हो जाएगा और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वंदना ने बताया कि मैं मुंगेली में रहती हूं। मुझे भी कैंसर की समस्या थी। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मुझे 5 लाख 50 हजार रूपए ब्लड कैंसर की इलाज के लिए प्राप्त हुए। आज जो मुझे आराम पहुंचा है वह आपकी वजह से है। शबाना कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गरम भोजन के साथ ही अण्डा भी दिया जा रहा है। मैंने देखा कि बहुत अच्छा लाभ मेरे बच्चे को मिला है। इसका वजन चार किलो बढ़ गया है। मधु ने बताया कि सोमवार को मेरे गांव में मोबाइल मेडिकल आती है और इलाज भी मिल जाती है।
तीन लाख रूपए का ऋण माफ हुआ, बच्चा पढ़ रहा है मेडिकल कॉलेज में - मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और कृषि हितैषी के संबंध में फीडबैक भी लिया। एक किसान ने बताया कि मुख्यमंत्री की कृषि हितैषी योजना से किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि के नये रास्ते खुल गए हैं। इसका सीधा लाभ खेती-किसानी मंे पहुंचा ही है। दूसरे महत्वपूर्ण परिवर्तन भी नजर आ रहे हैं। किसान ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। एक एमबीबीएस, एक नर्सिंग की पढ़ाई और एक एम.ए. कर रहा है।
आज ही आया बेरोजगारी भत्ते का पैसा - मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ते के बारे में फीडबैक लिया। फुलमनी ने बताया कि आज ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया है। हम लोगों को बेरोजगारी भत्ते मिलने से अपनी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। राजीव युवा मितान क्लब के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। लखीराम यादव ने बताया कि उन्होंने ओलम्पिक खेलों मंे भाग लिया और संभाग स्तर तक पहुंचे। उन्होंने एक सुन्दर गीत मुख्यमंत्री को सुनाया। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न सहायता योजना की समीक्षा भी की। हितग्राहियों ने बताया कि नियमित रूप से राशन मिल रहा है। गोमती साहू ने बताया कि रीपा की वजह से गांवों में पलायन रूक गया है। मोहन लाल साहू ने बताया कि 86 हजार का गोबर मैंने बेचा है और इससे मिले पैसों से बच्चों को पढ़ा रहा हूं।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं - मुख्यमंत्री ने जरहागांव में नया कॉलेज खोलने, जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा देने, जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था करने, नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन के निर्माण, मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख, जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में, ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोला, मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने, जरहागांव पीएचसी के सीएचसी में उन्न्यन, ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण, सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण, ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा की।
*मुख्यमंत्री ने मुंगेली में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात*
*कई सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत*
रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम को सर्किट हाउस मुंगेली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान समाज के पदाधिकारियों से सामाजिक सरोकार के कार्याें, गतिविधियों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कई समाज प्रमुखों को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए शासन द्वारा रियायती दर पर दी जा रही भूमि की रजिस्ट्री कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि आबंटन होते ही सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि दी जाएगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक मुंगेली श्री पुन्नू लाल मोहले, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, कलेक्टर श्री राहुल देव सहित अन्य अधिकारी एवं सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सर्किट हाउस मुंगेली में यादव समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की और छत्तीसगढ़ सरकार की गांव में गौठान निर्माण की योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांवों में दैहान विलुप्त हो रहे थे। आपने दैहानों के अस्तित्व को न सिर्फ बचाया है, बल्कि वहां पशुधन के चारे-पानी और रख-रखाव का बेहतर प्रबंध किया है। यादव समाज ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। समाज के लोगों ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे किसानों को और अधिक लाभ होगा। यादव समाज के लोगों ने वनांचल में रह रहे समाज के लोगों को भी वन भूमि का पट्टा दिए जाने तथा सामाजिक भवन के लिए स्वीकृत 25 लाख रूपए के अलावा 10 लाख और अतिरिक्त राशि स्वीकृत किए जाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने साहू समाज एवं सोनकार समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत राशि 25-25 लाख रूपए शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। सोनकर समाज ने मुख्यमंत्री को राज्य के सभी समाज के लोगों की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की और कहा कि इसका लाभ सभी समाज के लोगों को मिल रहा है। किसानों से प्रति एकड़ अब 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सिख समाज एवं बक्सर क्षत्रिय समाज को 20-20 लाख रूपए, मुस्लिम समाज को 25 लाख रूपए तथा कायस्थ समाज के निर्माणाधीन सामाजिक भवन की साज-सज्जा एवं शेष कार्याें के लिए 10 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मल्हार समाज, क्षत्रिय समाज, देवांगन समाज, डडसेना कलार समाज, सर्वकुर्मी समाज के लोगों को सामाजिक भवन के लिए राशि स्वीकृत किए जाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पहले भवन निर्माण के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जैन समाज को भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। कुर्मी समाज के लोगों ने जरहागांव को उप-तहसील बनाने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। बेरला के मुस्लिम समाज के लोगों ने बेरला को नगर पंचायत बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने बेरला में मुस्लिम समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए दिए जाने तथा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल निर्माण की बात कही। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुंगेली के प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
*छात्र ने सुनाया गीता का श्लोक, धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय*
*श्लोक पढ़कर कविता में सुनाया गीता के ज्ञान का सार*
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की जमकर तारीफ़*
*स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़कर नई पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति दोनों की चेतना आ रही है*
*3D प्रिंटिंग मशीन के बारे में बच्चों से ली जानकारी, बच्चों ने प्रिंट से बनाकर दिखाई मनचाही आकृति*
मुंगेली । शौर्यपथ । हर वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की पहल की है, यहां छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं के बीच अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, इसके साथ ही यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक रुचि का विकास भी हो रहा है।
इसका एक और उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बीच मुंगेली जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुँचे, यहां कक्षा ग्यारहवीं के छात्र आयुष ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए गीता का श्लोक "धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय" पढ़ते हुए कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के बीच श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के ज्ञान को पंक्तिबद्ध कविता के रूप में सुनाया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र की तारीफ़ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में संस्कार और अपनी संस्कृति दोनों की चेतना आ रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक ओर जहां छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल रही है वहीं दूसरी ओर संस्कृति विषय का ज्ञान भी मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कक्षा दसवीं की छात्रा श्वेता लहरे से 3D प्रिंटिंग मशीन के बारे में जानकारी भी ली। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें बताया कि 3D प्रिंटिंग मशीन की सहायता से वह मनचाही आकृति 3D में, इस मशीन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें फ्लैक्सिबल तितली, गणेश भगवान की मूर्ति और खरगोश की आकृति दिखाई गई। इसके साथ ही बच्चों द्वारा उन्हें खरगोश (रैबिट) की आकृति गिफ्ट भी की गई।
मुंगेली जिले में भेंट-मुलाकात बाद मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में क्लास 09 के बच्चो द्वारा बनाए गए ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, होम आटोमेशन सिस्टम, ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट, लाइन फॉलोअर रोबोट, स्मार्ट डस्टबीन का निरीक्षण किया। ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट ने एलडीआर सेंसर लगा हुआ है, दिन में रोशनी के समय काम नही करता, अधेरा होने पर ऑटोमेटिक शुरू हो जाता है।
इसी तरह होम आटोमेशन सिस्टम घर के लाइट फैन डायरेक्टली मोबाइल से नियंत्रित होते है। यह ब्लूटूथ सेंसर और आईआर सेंसर द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट के सामने कुछ भी ओबसटिकल आने पर उस रास्ते से अलग चले जाता है, उससे टकराता नहीं है। यह रोबोट अल्ट्रासोनिक सेंसर से नियंत्रित होता है। लाइन फॉलोअर रोबोट में इस तरह से प्रोग्रामिंग की जाती है, ये निशचित पथ पर ऑटोमेटिक चलता है। स्मार्ट डस्टबीन एक ऐसा डस्ट बीन है, बिना स्पर्श के अपना ढक्कन खुल जाता है, बिना टच किए अपना कूड़ा करकट डाल सकते हैं।
जायसवाल परिवार ने तिलक आरती कर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी खुरमी
परिवार के सदस्यों ने कहा कभी सोचा नहीं था मुख्यमंत्री जी के साथ भोजन करने का सौभाग्य मिलेगा: जायसवाल परिवार
मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को उपहार देकर स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया
मुंगेली । शौर्यपथ । प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव पहुंचे, यहां कार्यक्रम उपरांत भोजन के लिए वह संतोष जायसवाल के घर पहुंचे, जहां जायसवाल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर पारम्परिक रूप से तिलक-आरती कर पुष्प-गुच्छ से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जायसवाल परिवार के घर सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, मुख्यमंत्री को यहां खाने में दाल-चांवल, खीर-पूड़ी, चेंच भाजी, जिमि कांदा, मिक्स वेज, आलू गोभी, सलाद में गाजर खीरा मूली प्याज़, छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, बीजोरी, मिर्ची, चांवल पापड़, टमाटर की चटनी और आम की चटनी परोसा गया।
मुख्यमंत्री को अपने अतिथि के रूप में पाकर, उन्हें अपने घर बैठकर भोजन करते देख परिवारजन खुश हुए, उन्होंने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुखिया हमरे घर में पधारेंगे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए संतोष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।
मुंगेली: शौत्यपथ । मुख्यमंत्री बघेल का प्रदेश व्यापी भेंट- मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मुंगेली विधानसभा के ग्राम पंचायत जरहागांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां 33 करोड़ 12 लाख 67 हजार रूपए के 18 विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमे 31 करोड़ 45 लाख 13 हजार रूपए के 16 शिलान्यास तथा 01 करोड़ 67 लाख 54 हजार रूपए के 2 लोकार्पण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला चिकित्सालय मुंगेली में 23 करोड़ रूपए की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लाक निर्माण कार्य, ग्राम दुल्लापुर से जल्ली तक लंबाई 01.50 किमी. 92.89 लाख रूपए की लागत से सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 83.76 लाख रूपए की लागत से टी 04 से नेवासपुर 3.7 किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 76.58 लाख रूपए की लागत से टी 06 रोड से जल्ली 3.6 किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 75.25 लाख रूपए की लागत से विकासखण्ड पथरिया के कंचनपुर में शासकीय हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य, 74.22 लाख रूपए की लागत से टी 04 से किरना 4.17 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 73.77 लाख रुपए की लागत से एल 086 चिचेसरा से मुुंगेली 3.9 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 65.17 लाख रूपए की लागत से टी 05 रोड से चैराबुंदेली 2.94 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 53.83 लाख रूपए की लागत से टी 06 दुल्लापुर से लछनपुर 2.32 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जरहागांव में ब्लाक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट सह पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण कार्य, 39.56 लाख रूपए की लागत से ग्राम बरछालाटा से रौनाकापा 2.54 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 36.97 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुकूसदा से पंडरियाझाप 2.49 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 35.33 लाख रूपए की लागत से एल 048 रेहुंटा से एम. डी. आर. मुंगेली नांदघाट रोड 1.81 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 33.63 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय मुंगेली में इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ (हमर लैब) का निर्माण कार्य, 29.17 लाख रूपए की लागत से ग्राम बरछा से गोइंद्रा 2.37 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य और 25 लाख रूपए की लागत से मुंगेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मो. बशीर खान वार्ड का शहरी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 97.54 लाख रूपए की लागत से मुंगेली नहर से कांपा (फंदवानी) पहुंच मार्ग लंबाई एक किलोमीटर और 70 लाख रूपए की लागत से रूसा अंतर्गत शासकीय जे. पी. मिश्र विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण किया।
मुंगेली । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री राहुल देव ने शुक्रवार को दोपहर 02 बजे से रात्रि 12 बजे तक करीब 10 घंटे तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे विभागीय कामकाज के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों का ठीक से जवाब नहीं दे पाने पर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई और कहा कि आपलोगों को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। इसमें लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के आवक-जावक शाखा में कार्यरत सहायक ग्रेड 03 श्री अमितेश केशरवानी को कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल हाथों-हाथ निलंबित लेटर थमाया। वहीं छात्रवृत्ति योजना में गंभीरतापूर्वक कार्य नहीं करने पर कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारी श्री अमन पाठक को ठीक से कार्य करने हेतु अंतिम चेतावनी दी।
बैठक में कलेक्टर ने नवीन शिक्षा सत्र में जिले के सभी शासकीय स्कूलों में आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था, आगामी सत्र में निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण, खाता सत्यापन एवं खाता में सुधार और पोर्टल अपडेट की अद्यतन स्थिति, जर्जर स्कूल भवनों का मरम्मतीकरण, शिक्षा के अधिकार के तहत लक्ष्य के अनुरूप स्कूलों में विद्यार्थियों का प्रवेश, निःशुल्क सायकल वितरण, जाति प्रमाण पत्र, महतारी दुलार योजना के तहत छात्रवृति, विकासखंडवार स्कूलों में शिक्षकों व विद्यार्थियों की संख्या, जिले में संचालित बालवाड़ी, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम स्कूल, दिव्यांग एवं शाला त्यागी बच्चों का चिन्हांकन, समावेशी शिक्षा, विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण, स्मार्ट क्लास, मदरसा, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शितापूर्वक हो। उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वकांक्षी योजना में से एक है और इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में प्रवेश से लेकर शैक्षणिक गतिविधियों, रिक्त पदों के साथ ही आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी स्कूल में उत्कृष्ट पढ़ाई हो और बच्चे के ज्ञान और समझ में वृद्धि हो, इसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत, डीएमसी श्री ओ. पी कौशिक, एडीपीओ श्री अजय नाथ खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
