
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण में ईस्ट ज़ोन में रैंक दो हासिल करने पर दुर्ग जिले को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव , उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। ड्रेनेज की विशेष व्यवस्था की गई। स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर-घर जाकर सूखा कचरा, गीला कचरा एकत्र किया गया और इन्हें पृथक किया गया और इससे कंपोस्ट खाद बनाने की व्यवस्था भी की गई। सोक पीट बनाने के लिए विशेष रूप से ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरे को लेकर विशेष कार्य किया गया। प्लास्टिक कचरे को रोकने के लिए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को सहूलियत प्रदान करने के लिए बर्तन बैंक का आरंभ किए गए।इसके माध्यम से प्लास्टिक कचरा रोकने में मदद मिली। स्वच्छताग्राही दीदियों का इसमें विशेष योगदान रहा। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया जिसका अच्छा परिणाम आज सामने आया और अच्छी रैंक दुर्ग जिले को हासिल हुई और सम्मान हुआ।
▪️ सिविक सेंटर स्थित मॉन्यूमेंट पार्क में वृद्धजनों से की चाय पर चर्चा।
▪️ संवाद के माध्यम से शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण का दिया निर्देश।
▪️ अपना नंबर शेयर कर किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर कॉल करने हेतु कहा गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय कुमार ध्रुव, के द्वारा दिनांक 01.10.2022 को शहर के हृदय स्थल सिविक सेंटर मॉन्यूमेंट पार्क में सुबह 6:00 बजे पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वरिष्ठ जनों के बीच मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सुबह सिविक सेंटर पहुंचकर सुबह की सैर पर निकले, शहर के वरिष्ठ जनों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया, पुलिस अधीक्षक महोदय को स्वयं के बीच उपस्थित पाकर, प्रसन्नता के साथ सभी ने आश्चर्यचकित हुए। शहर के वरिष्ठ जनों से पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा स्वयं संवाद कर उनकी शिकायतें सुनी और शिकायतों के निराकरण हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात सभी वरिष्ठ जनों के साथ चाय पर चर्चा कर वरिष्ठ जनों ने अपना अनुभव साझा किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा कहा गया कि वरिष्ठ जनों का अनुभव समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है, आपके द्वारा सुझाए गए सभी विचारों को अमल कर शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। किसी भी परेशानी की स्थिति में आप सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं, परेशानी का समाधान तत्काल पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा । एक वृद्ध जन को सुबह सैर के दौरान गिर जाने पर चोट लगने पर, तुरंत डायल 112 के जवानों के द्वारा फर्स्ट एड की सुविधा उपलब्ध करा कर, मरहम पट्टी किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी थाना भिलाई नगर श्री राजेश साहू थाना प्रभारी थाना भिलाई भट्टी श्री केके कुशवाहा रक्षा टीम सहित जवान मौजूद रहे।
पाटन / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मध्य पाटन मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में संक्षिप्त आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टर, नर्स एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में डॉक्टर्स, नर्सेज और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी है, जो कि समाज के प्रति एक अहम योगदान है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र के सभी सेवाभावी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया।
डॉ आशीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका पांडे डॉक्टर नवीन तिवारी डॉ मंजूषा डॉ पुष्पा जैन डॉक्टर अंकिता डॉ कृष्ण कुमार डेहरिया डॉक्टर अन्वीक्षा कुरेशिया डॉक्टर विनय साहू डॉ आशीष परवीन डॉक्टर दीपक कोटिया श्री प्रदीप कुमार सिन्हा श्रीमती एसके दुबे स्टाफ नर्स श्रीमती अनिता जोशी श्रीमती लता सिंह श्रीमती पूर्णिमा साहू श्रीमती वर्षा के काम श्रीमती रीना बंछोर श्रीमती रूपा सिन्हा कुमारी दीपिका दास सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के समस्त स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे इन सभी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी कांतिलाल बोथरा, जिला सह प्रभारी विनायक नातू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष बसंत चंद्राकर, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, नगर पंचायत पाटन नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, पार्षद चंद्रकला यादव, भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री हरप्रसाद आडिल, मध्य पाटन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशा सोनी, दक्षिण मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्री मंडावी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रानी बंछोर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नितेश तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा, महामंत्री सागर सोनी, बाबा वर्मा, दामोदर चक्रधारी, मिलन देवांगन, राजेश चंद्राकर, केशव बंछोर, सुरेंद्र वर्मा, चंद्रिका साहू, छबि श्याम देवांगन, सरजू मरकाम, राधे यादव, सोनू यादव, यशवंत सेन, पुष्कर साहू, लक्ष्मी भाले सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने आधी रात को कुम्हारी के खारुन टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सौ किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो बोलेरो वाहन में विशेष रूप से छत पर बनाए गए बॉक्स में गांजे के पैकेट रखे गए थे। गांजे की इस खेप को ओडिशा के मल्कानगिरी से छत्तीसगढ़ के रास्ते नागपुर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में विशाखापटनम निवासी पम्पा पुष्पा राव व कोडिरिया बाबूराव शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर की एनसीबी जोनल ऑफिस की टीम को एक बड़ा इनपुट मिला था कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा से नागपुर की तरफ गांजे की बडी खेप ले जाई जा रही है। जिस पर एनसीबी की टीम ने कुम्हारी थाना पुलिस की मदद से सुबह से ही कुम्हारी के खारुन टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर मिले हुए इनपुट की वाहनों पर नजर रखे हुए थी। जिसके बाद देर रात ओडिशा पासिंग दो बोलेरो ओआर 18 सी 0855 और ओआर 24 बी 6505 को रोका गया और थाने लाकर उसमें छत कटवाकर बनवाये स्पेशल बॉक्स को खोलकर तलाशी ली गई तो टीम के होश उड गये। क्योंकि उसमें गांजे को स्पेशल पैकिंग कर बहुत ही तरकीब से रखा गया था।
जानकारी के मुताबिक एनसीबी की इंदौर जोनल ऑफिस की टीम को मादक पदार्थ के तस्करी करने वाले एक शातिर गैंग का दिल्ली से एक महत्वपूर्ण इनपुट मिला था और आज गांजे की बडी खेप ले जाने की सूचना थी। जिस पर एनसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के आलाधिकारियों से संपर्क कर बडे ही गोपनीय तरीके से नाकेबंदी कर रखी थी। जिसके बाद देर रात इन दोनों बोलेरो को रोका गया और उसमें सवार पम्पा पुष्पा राव और कोडिरिया बाबूराव को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि बोलेरो लेकर जा रहे दोनों तस्कर विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं। उन्हें ओडिशा के मलकानगिरी से नागपुर तक गांजा ले जाकर वहां दुसरे तस्करों के हवाले कराना था। जिसके लिये उनको 50 हजार रूपये मिलने थे। एनसीबी की टीम ने इन दोनों बोलेरो से करीब 300 किलो से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 6 लाख रूपयों से ज्यादा बताई जा रही है।
बताया ये भी जा रहा है कि एनसीबी की टीम इन तस्करी गैंग पर पिछले एक महीने से नजर रखे हुए थे जिसके बाद कुम्हारी पुलिस के साथ मिलकर ये बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनसीबी की टीम दोनो गिरफ्तार तस्करों से पुछताछ में जुटी है। कई बड़े खुलासे होने की आशंका है। फिलहाल एनसीबी की टीम इन शातिर तस्करों को आज कोर्ट में पेशकर ट्राजिट रिमांड पर लेकर इंदौर रवाना हो सकती है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर के जितने भी अंडर ब्रिज बने हैं कोई भी अंडर विच ठीक नहीं है हर अंडर ब्रिज की स्थिति काफी जर्जर एवं भयावह है कहीं पर रोड पूरे टूटे पड़े हैं कहीं पर पानी भरा हुआ है ऊपर से पानी टपक रहा है। भिलाई और रायपुर के नेता तथा यहां के महापौर, कमिश्नर नगर निगम किसी ना किसी अंडर ब्रिज से होकर गुजर रहे है लेकिन इनमे से कोई भी नेता और अधिकारीे अंडरबृज की सुध नहीं ले रहे है जो कि बहुत ही दुख की बात है। ऐसा लग रहा है निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी यहां होने वाले किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहे है। इसकी जर्जरता को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जनता के पैसों से बनाए गए पूरे अंडर ब्रिज से भिलाई के मध्यमवर्गीय अधिकारी कर्मचारी सभी लोग उक्त अंडर ब्रिज का उपयोग करते हैं उन्हें जोकि सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट सभी को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर देर हो जाती है और अपने अधिकारियों से उन्हें खरी-खोटी सुनने की मिलती है और देर होने पर उनका वेतन भी कट जाता है। चुनाव नजदीक आ रहे हैं लेकिन किसी भी नेता एवं जनप्रतिनिधि ने उपरोक्त अंडर ब्रिजो को मरम्मत करने के लिए कोई भी पहल नहीं कर रहा है। छोटे-छोटे दो तीन लड़के कभी-कभी वहां पर मशीनें लेकर बैठे हुए देखते हैं ना ठेकेदार का पता है ना ठेके देने वालों का पता है बड़ी विडंबना है जिस जनता ने जनप्रतिनिधियों को चुन कर भेजा है उन्हीं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है जिसे जल्द ही ठीक करने की आवश्यकता है। के एन प्रेमनाथ ने भिलाई निगम कमिश्नर एवं महापौर तथा जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इसको संज्ञान में लेते हुए अंडर ब्रिजो का सुधार करें एवं इस्पात नगरी की जनता को राहत पहुंचाएं
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के फाउंडर मेंबर, अध्यक्ष और संरक्षक रहे स्व. सेठ बीरा सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर कन्याओं के विवाह के लिए 25 हजार नगद या गृहस्थी का सामान देने की घोषणा आज यूनियन के द्वारा की गई। बीएसपी ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि यूनियन के ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक, सुपरवाइजर, लीफटरो की बेटियों के विवाह के लिए 25000 का योगदान दिया जावेगा।
यह योगदान 3 अक्टूबर को स्वर्गीय सेठ बीरा सिंह के पुण्यतिथि के अवसर से शुरू किया जावेगा। बेटी के विवाह के समय उनको या परिवारजनों राशि सौंपी जायेगी। सदस्य चाहे तो गृहस्थी का सामान भी खरीद सकते हैं या फिर नगद के रूप में एसोसिएशन से प्राप्त कर सकते हैं। सभी विकल्प उनके लिए खुले हैं। इसके अलावा चालक, परिचालक, तथा सुपरवाइजर का प्रत्येक माह फ्री हेल्थ चेकअप भी किया जावेगा।
अपने सभी सदस्यों के लिए एसोसिएशन हर पल खड़ा हुआ है। उनकी बेहतरी के लिए जो भी मदद करना होगा हम करेंगे। गौरतलब हो कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी विगत कई वर्षों से हर क्षेत्र में सहयोग करते आ रही है। छत्तीसगढ़ में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अपना एक मुकाम बनाया है। सामाजिक उत्तरदायित्व को वह हमेशा बखूबी निभाते आ रही है। यह पहला अवसर नहीं है इसके पूर्व में भी हजारों लोगों को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी भिलाई के संचालक के द्वारा हर संभव मदद की गई है। चाहे वह जिस भी क्षेत्र में हो।
दुर्ग । शौर्यपथ । आजादी की 75 वी अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का 2 दिवसीय आयोजन दुर्ग के सुराना कॉलेज हुआ. जिस के समापन समारोह में आज प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने कहा की कबीर पंथ का मतलब है रास्ता। रास्ता चलने के लिए काम आता है। हर व्यक्ति चाहता है अच्छे रास्ते पर चले। कबीर पंथ मानव जीवन के कल्याण के लिए काम करता है। सदगुरु कबीर साहेब और अन्य संतों का मुख्य उद्देश्य हमें रास्ता दिखाना।जिसमें संत कबीर के जीवन मूल्यों एवं समाज दर्शन के बारे में जानकारी दी गयी . संगोष्ठी का उद्देश्य मानव की मानवता को जागृत करके, उसके जीवन को सार्थक, सुखद व सफल बनाने का कारक परिवार,गुरुजन समाज और साहित्य है। इनमें से साहित्य जीवन और जगत का शाश्वत प्रकाश स्तंभ है। भारतवर्ष में संस्कृत के बाद हिन्दी - साहित्य ही इतना समृद्ध है कि हमारे जीवन को मूल्यों से अलंकृत करता है। समाज में समता, समरसता का संचार करने में सक्षम है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज लोगों से भेंट मुलाकात करने के लिए वार्ड 43 पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले कैलाश धाम स्थित मंदिर पहुंचे । माता रानी की पूजा अर्चना की। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी की आराधना कर के विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों और शहरवासियों के सुख शांति और समृद्धि की खुशहाली की हाथ जोड़कर प्रार्थना की उसके बाद वार्ड के नागरिकों ने मंदिर के निर्माण कार्य के लिए विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत सम्मान किया। जिन का अभिवादन वे सप्रेम स्वीकार किये। इसके बाद वार्ड के मंदिर समिति के नागरिकों के साथ विधायक लोगों से भेंट मुलाकात करने वार्ड में निकले। मंदिर से निकलकर विधायक देवेंद्र यादव गौरा गौरी चौक पहुंचे जहां पर वार्ड के महिलाओं और लोगों से भेंट मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं पूछी। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव से कहा कि गौरा गौरी चौक को सौदरीकरण और बेहतर बनाने के लिए आपका हृदय से आभार है विधायक देवेंद्र यादव को पुष्प अर्पित करते हुए वार्ड के नागरिकों ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि पिछली बार जब वे आए थे। तो गौरा गौरी चौक के सौदरीकरण और बेहतर करने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया था और आज वह काम पूरा हो चुका है उसके बाद विधायक देवेंद्र यादव राजीव नगर शिव मंदिर पहुंचे जहां मंदिर में महिला भक्तों द्वारा भगवान शिव की आराधना की जा रही थी,वही भजन कीर्तन किए। क्षेत्र वासियों से मिले फिर वहां से आगे बढ़कर और कौशल्या हनुमान मंदिर के पास पहुंचे जय हनुमान जी की प्रार्थना आराधना करने के बाद वार्ड के नागरिकों से हालचाल जाना उनकी समस्याओं का समाधान किया साथ ही महिला स्वरोजगार को लेकर भी वार्ड के महिलाओं के साथ लंबी चर्चा की गई। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने महिलाओं को सिलाई मशीन देने का आश्वासन दिया ताकि महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर हो सके
विधायक की नई पहल-
स्वरोजगार की चर्चा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि जिस तरह से शहर की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए उन्होंने मदर्स मार्केट का निर्माण करवाया है उसी तरह से हर वार्ड की माता और बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आर्थिक रूप से शक्तिशाली और मजबूत करने के लिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वह हर वार्ड में एक रिटेल शॉप खोलेंगे जहां महिलाएं अपने समूह के माध्यम से लघु उद्योग के माध्यम से जो भी प्रोडक्ट बनाएंगे उसे वह बीच सकेंगे इससे महिलाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा
समस्याओं का समाधान करने के लिए हर वार्ड में शिविर -विधायक यादव
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि लगातार वार्ड का दौरा कर रहे हैं।लोगों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। और समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं इसके बाद भी अगर कहीं लोगों की कोई समस्या हो इसका निदान नहीं हो पाया है या फिर भी अपनी समस्याओं को नहीं बता पाए तो ऐसे लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर वार्ड में शिविर लगाया जाएगा । समस्या निवारण शिविर में लोग आकर लिखित में अपनी समस्या दे सकेंगे। जिसमें नगर निगम प्रशासन जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
दुर्ग/ शौर्यपथ /
पद्मनाभपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू 1 अक्टूबर तक।श्रद्धाभाव से श्रीजी का अभिषेक कर शांतिधारा और पूजन किया गया।मुनिश्री सुयस सागर जी महाराज के प्रवचन सुनने को श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी।महापौर धीरज बाकलीवाल ने सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महाराज सुयस सागर द्वारा आशीष वचन किया गया। इसके बाद पूजा अर्चना और अभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें सकल जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले सुयस सागर महाराज का सकल समाज ने कलशाभिषेक किया गया है। मंदिर प्रांगण पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ महाराज सुयस सागर आशीष वचन दिया गया। जिसमें कार्यक्रम का सौभाग्य बाकलीवाल परिवार सहित सकल जैन समाज को प्राप्त हुआ। रिद्धि मंडल विधान आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिदिन मंगल कलश की पूजा अर्चना की गई। विशेष पूजा अर्चना करके मंडल विधान की आराधना की गई। उत्सव में जयकारों के साथ कलशाभिषेक हुआ। भजन संध्या व श्रीजी की महाआरती आयोजित की गई। इसमें अनेक भजनों की प्रस्तुति दी गई।मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ने स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर पद्मनाभपुर में आशीष वचन के दौरान कही कि संतान को जन्म गुरुओं को आहार आरद्धिदान और भगवान की पूजा,दूसरे के गर्व से नही कराई जाती।जहां नौकरों से भगवान की पूजा नही कराई जाती, उन्होंने कहा मंदिरों में पुजारी नही रखते भगवान का भक्त वही होता है जो अपने हाथ से पूजा करता है,अपने हाथों से जल अर्पित करता है वही कार्य कहलाता है।तीन बातें अवश्य ध्यान में रखें भगवान की पूजा,गुरुओं को दान और संतान का जन्म नौकरों से नही कराई जाती। महाराज सुयस सागर जी ने आशीष वचन में कहा कि प्रभु के दर्शन व भक्ति के महत्व के बारे विस्तार से व्याख्या किये है प्रभु के गुण के बारे में बताया गया है कि प्रभु के दर्शन एवं पूजा से हमारे जीवन मे भी उस प्रभु के गुण की प्राप्ति हो जिस प्रकार पारिवारिक जीवन मे माता पिता के गुणों की पूजा होती है दान शीलता ह्दय के गुण है जो लोभ प्रबति के त्याग से ही दान की भावना प्राप्त होती है जो कि अंतरा पुण्य के उदय से ही मिलती है।इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा,सीताराम बाकलीवाल, श्रीमती मंजू वोरा,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर. आर. वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, श्वेता बाकलीवाल,मदन जैन,फतह सिंह भाटिया,पार्षद कुलेश्वरसाहू,पार्षद कमल देवांगन,गुड्डू यादव,नीरज बाकलीवाल, संजय, राकेश जैन, सुभाष बाकलीवाल,आशीष जैन,विनोद जैन, नवीन जैन, लालचंद गोहरा, विनोद पाटनी, राहुल जैन, अनिल जैन, अमोल जैन, तानिष पाटनी,आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। आज 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से अभिषेक, पूजन, विधान व रात्रि 7.30 बजे से आरती होगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
