
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री एवं भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी टी एस सिंहदेव के भिलाई प्रवास पर उनका आत्मीय स्वागत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने भिलाई पॉवर हाउस में किया। स्वागत से अभिभूत मंत्री टी एस सिंहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व पदाधिकारी पूर्व दुर्ग संभाग अध्यक्ष शरीफ खान,वरिष्ठ पत्रकार सतीश बौद्ध,पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञान सिंह(ज्ञानी),रवि कुमार सोनकर,अभिषेक शावल, ,पूर्व सम्भाग उपाध्यक्ष सतपाल सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीशान गोल्डी खान,शेख मुनिरुद्दीन,अफज़़ल खान,मोहसिन खान मोहम्मद इमरान,आकाश भारती,परवीन कुमार,पीयूष कश्यप,अरशद,जावेद,रियाज़,श्रीणु,रवि राव,टी विजय(पूर्व सैनिक)राज यादव, जग्गू एवं सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज महाराज सुयस सागर जी का सकल समाज ने ढोल नगाड़ों के साथ निकाली भव्य रथ यात्रा हुआ जोरदार भव्य स्वागत,लोगो ने की देश व समाज की खुशहाली की कामना। बाकलीवाल परिवार व सकल जैन समाज की ओर से रथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा ढोल नगाड़ों के बीच अपने परंपरागत दीपक नगर मार्गों से होती हुई मालवीय नगर होकर विद्यायक निवास होते हुए महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पदमनाभपुर पहुंची।विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अंकित भैया ने महाराज सुयस सागर जी के रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
महाराज सुयस सागर जी के रथ यात्रा का जैन समाज के लोगो ने अनेको स्थान पर श्रीजी की आरती कर स्वागत किया।रथ यात्रा में ढोल नगाड़े सहित रथ नागरिको के आकर्षण का मुख केंद्र बना रहा। शहर व आस पास क्षेत्रो से आए बैंडबाजों को धुनों पर जैन समाज के महिला-पुरुष व बच्चे खुशी से झूमते एवं नाचते हुए चल रहे थे।इस अवसर पर सीताराम जी, महापौर धीरज बाकलीवाल, नीरज बाकलीवाल,संजय,राकेश जैन, सुभाष बाकलीवाल,आशीष जैन,विनोद जैन,नवीन जैन,लालचंद गोहरा, विनोद पाटनी, प्रेंस, राहुल जैन,अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।-सोमवार को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण एवं मंगल विधान प्रवेश। 27 सितम्बर दिन मंगलवार से 1 अक्टूबर तक भव्य कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से अभिषेक,पूजन एवं विधान रात्रि 7.30 बजे से आरती एवं प्रवचन होगा। स्थान श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पद्मनाभपुर!बाकलीवाल परिवार ने निवेदन किया है कि इस आशीर्वाद कार्यक्रम में सभी अधिक से अधिक कार्यक्रमो में सहभागिता देकर इस चातुर्मास से धर्म लाभ भी ले साथ ही इसे ऐतिहासिक बनाने में सहयोग दे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सोमवार 26 सितंबर से नौ दिनों तक चलने वाले देवी आराधना का शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू रहा है। मंदिरों से लेकर दूर्गोत्सव समितियों में तैयारियां अंतिम चरण में है। दुर्गा पूजा पंडालों पर देवी प्रतिमा को लाने का सिलसिला आज सुबह से ही चलता रहा। वहीं पूजन सामग्री खरीदने वालों के चलते भिलाई-दुर्ग के सभी बाजारों में रौनक बनी रही।
अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ सोमवार से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा। इसके लिए आज मंदिर व पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटी रही। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से दूर्गोत्सव का पर्व अनेक तरह की बंदिशों के बीच एक तरह से औपचारिक रूप से मनाया गया। इस बार बिना किसी बंदिश के लोग नवरात्रि पर्व में पूजा अर्चना और उत्सव में प्रत्यक्ष भागीदारी दे सकेंगे। लिहाजा भिलाई-दुर्ग में दो साल पहले की तर्ज पर भव्य तरीके से दुर्गोत्सव मनाने की तैयारी है। इस बार अनेक जगहों पर भव्य पंडाल का निर्माण करते हुए दुर्गोत्सव मनाने की तैयारी है। पावरहाउस के लाल मैदान सहित बीएसपी टाउनशिप के विभिन्न सेक्टर, सुपेला, वैशाली नगर, केम्प व खुर्सीपार क्षेत्र के कईं स्थानों पर आकर्षक और विशाल पंडाल बनाया गया है। इन सभी पंडालों में देवी माता की प्रतिमा आज पहुंचने लगी।
पूजा समिति के सदस्य गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं को लेकर सुबह से ही सड़क पर से गुजरते रहे। शहर के कुछ बड़ी पूजा समितियों के द्वारा दर्शनार्थियों के मनोरंजन के लिए संदेश देने वाली झांकियां और झूले आदि के साथ आनंद मेला का भी इंतजाम किया जा रहा है।नवरात्रि के एक दिन पहले भिलाई-दुर्ग के सभी बाजारों में रौनक देखते बनी। लोग भीड़ से बचने के लिए सुबह दुकानों के खुलते ही पूजन सामग्री खरीदने पहुंचे। देवी आराधना के लिए जरूरी पूजन सामग्री के साथ ही माता को चढ़ाने के लिए चुनरी और श्रृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी हुई। अनेक लोगों ने नवरात्रि के पहले दिन डिलीवरी लेने के लिए वाहनए ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की एडवांस बुकिंग कराया है।
रिसाली (दुर्ग) / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 26 सितम्बर सोमवार को रिसाली निगम क्षेत्र में रहेंगे। वे प्रगतिनगर सड़क 15 वार्ड 23 पहुंचेंगे और सड़क 20 बी सीमेंटीकरण कार्य व नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वार्ड 30 सांई मंदिर के पास विभिन्न स्थान में पेवर ब्लाक लगानेए सड़क 30 के पास बैडमिंटन कोर्ट बनाने व मिल पारा में सीसी रोड बनानेए इस्पात क्लब मरोदा के पास वार्ड 11 में नाली निर्माणए फुटपाथ निर्माण व वार्ड 12 में दुर्गा पूजा मंच व प्रकाश व्यवस्था और अंत में शीतला मंदिर शिवपारा स्टेशन मरोदा में वार्ड 19 में नाली निर्माणए वार्ड 17 में सीसी रोड व इसी वार्ड के शीतला तालाब रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। गृहमंत्री दोपहर बाद पुरैना पहुंचकर अलग.अलग वार्ड में स्वीकृत विकास कार्य की भूमिपूजन भी करेंगे।
▪️ नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात एवं थाना पुलिस की कार्यवाही।
▪️ अंजोरा से कुम्हारी तक सड़क किनारे खड़े वाहनों पर की गई कार्यवाही।
▪️ दुर्घटनाओं में कमी लाने सड़क किनारे बैठे आवारा मवेशियों को हटाकर रेडियम लगाया गया।
▪️ ढाबा संचालकों को सड़क किनारे वाहनों को अवैध रूप से पार्किंग न करवाने के लिए दी गई हिदायत।
दुर्ग / शौर्यपथ / बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में दुर्ग पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे में अंजोरा से कुम्हारी तक सड़क दुर्घटना में कमी करने के उद्देश्य से, अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 जिला दुर्ग में अंजोरा से कुम्हारी तक के किनारे कई स्थानों पर खड़े ट्रक हादसों का सबब बन रहे हैं। इन ट्रकों में भिड़ने से अक्सर किसी न किसी वाहन सवार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे थे, दुर्ग पुलिस के द्वारा इस ओर ध्यान देकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां जगह-जगह बाजार सजे हैं, कहीं हाईवे किनारे ट्रकों की मरम्मत होती है, कहीं होटलों के बाहर ट्रक खड़े रहते है, ऐसे समस्त जगहों पर ट्रक और कंटेनर चालकों के विरुद्ध संयुक्त रुप से यातायात एवं थाना पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया । साथी सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को सड़क से हटाकर दुर्घटनाओं को कम करने हेतु उन्हें रेडियम भी लगाया गया।
सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर रात में बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। जिसे देखते हुए बीते दिनों पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा समस्त ढाबा में जाकर ढाबा संचालकों को भी समझाइश दी गई थी कि वे वाहनों को वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करवाएं, अवैध रूप से सड़क किनारे वाहनों को पार्किंग ना करवाएं, भविष्य में पार्किंग करवाते पाए जाने पर कार्यवाही भी किया जाएगा। जिसके तारतम्य में आज दिनांक को यह कार्यवाही राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में की गई जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नौशाद सिद्दीकी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह सहित थाना प्रभारियों एवं जवानों ने यह कार्यवाही की। जो आगे भी लगातार जारी रहेगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / दीपक नगर स्वामी आत्मानंद मीडियम स्कूल निर्माण कार्य का आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे एवं निगम अधिकारी और ठेकेदारों के साथ लिया जायजा। उन्होंने कहा दीपक नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्कूल का निर्माण शीघ्र पूरा करने दिये निर्देश। उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर कहा कि सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्वक और तय समयअवधि के भीतर पूरा करें।उन्होंने दीपक नगर स्कूल के कार्य का जायजा लेते हुए अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने के लिए मौजूद उपअभियंता करण यादव और ठेकेदार को को निर्देशित किया गया। इसके बाद आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जेआरडी स्कूल निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुँचे,उन्होंने मौजूद उप अभियंता पंकज साहू और ठेकेदार को नवम्बर तक कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।साथ हीआयुक्त श्री सर्वे ने अधिकारियों के साथ निम्न निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुँचे।ठगडाबांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य इस योजना को और बेहतर तरीके से पूर्ण करने हेतु रायपुर के आर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार कि टीम के साथ योजना के आर्किटेक्ट कासलीवाल के साथ पूरी योजना पर विस्तृत चर्चा कर और बेहतर करने की कार्य योजना बनाए जाने हेतु दोनो की टीम से आग्रह किया गया,कार्य के उप अभियंता पंकज साहू को दोनो आर्किक्टिक से सम्पर्क कर जल्द ही प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपअभियंता करण यादव, उपअभियंता पंकज साहू,रायपुर के आर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार,कि टीम एवं आर्किटेक्ट कासलीवाल मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / चंडी मंदिर वार्ड 5 निवासी राम शरण गुप्ता तथा तेजेंद्र शर्मा ने शिकायत कर आप सदस्यों को बताया कि उनके साथ नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है इस शिकायत को लेकर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शिकायतकर्ता के साथ जाकर सदस्यों ने सेक्टर 6 थाने में जाकर लिखित शिकायत की जिस पर ड्यूटी ऑफिसर ने बताया की घटनास्थल मोहन नगर थाने का है तो आप ग्रुप मोहन नगर थाने जाकर शिकायत कीजिए मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत की
घटना का विवरण इस प्रकार है _ हुडको निवासी सुनील धाके जोकि बीएसपी का कर्मचारी है उसके द्वारा तेजेंद्र शर्मा और राम शरण गुप्ता को प्लांट के अंदर राइट्स कंपनी जो कि ठेका कंपनी है उसमें नौकरी दिलाने के नाम पर ₹40,000 प्रति व्यक्ति सौदा तय हुआ और सौदे के तहत पीड़ितों ने दुर्ग स्टेशन रोड पर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में दिनांक 8 जुलाई 2022 को दस दस हजार रुपए का भुगतान किया बाकी ₹30000 नौकरी लगने के बाद प्रथम सैलरी मिलने के समय ₹30000 भुगतान करना होगा यह तय हुआ लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी सुनील धाके ने उन पीड़ितों को नौकरी नहीं दिलाया तारीख पर तारीख देता रहा सुनील जहां हुडको में रहता है पीड़ित उसके घर पर भी कई बार गए उनकी पत्नी ने पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार भी किया तथा सुनील ढाके की पत्नी जो कि हमारी जानकारी के अनुसार होमगार्ड पुलिस होमगार्ड में पद पर पदस्थ हैं उनके द्वारा एक सैलरी मिलने पर आश्वासन के तौर पर पैसा दे देने की बात कही लेकिन फिर भी उन पीड़ितों को पैसा वापस आज दिनांक तक नहीं मिला जिससे परेशान होकर के पीड़ितों ने आम आदमी पार्टी के सदस्यों से संपर्क कर आज मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत की पीड़ितों के पास पूरा काल रिकॉर्ड है थाने के द्वारा जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया
दुर्ग / शौर्यपथ / धार्मिक नगरी दुर्ग में माता जी के विशेष पर्व क्वांर नवरात्र के अवसर पर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति, गंजपारा, दुर्ग द्वारा इस वर्ष 9 कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ कराया जा रहा है, जिसमें अलग अलग राज्यों एवं जिलों के विद्वान यज्ञाचार्यो एवं पंडितों द्वारा महायज्ञ कराया जावेगा, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है,
महायज्ञ यज्ञाचार्य दैवज्ञ पं. दिवाकर शास्त्री जी याज्ञिक, डिडवाना, राजस्थान के सानिध्य में होगा..
विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण किसी प्रकार का आयोजन नही किया गया इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर दुर्ग जिले के सभी धर्मप्रेमियों को इस वर्ष माता जी के प्रभावशाली एवं सर्वसिद्ध शतचण्डी महायज्ञ का सीधा लाभ मिलेगा दिनाँक 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक यज्ञ होगा, जिसमें सभी पुरुष वर्ग धोती पहनकर ही यज्ञ स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे एवं महिलाएं नीली या काली साड़ी पहनकर प्रवेश नही कर सकेगी..
महायज्ञ में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध विद्वान आचार्यों को आमंत्रित किया गया है,
यज्ञ के प्रथम दिवस दिनाँक 26 सितंबर दिन- सोमवार को प्रातः 8 बजे शिवनाथ नदी तट से भव्य कलश यात्रा बाजा-गाजा के साथ निकाली जावेगी इस कलश यात्रा में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में विराजमान की जाने वाली माता जी की मूर्ति की शोभायात्रा भी साथ साथ होगी जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित होंगे, प्रथम दिवस कलश यात्रा के पक्ष पश्चात प्रथम प्रहरी में पूजा अर्चना होगी ततपश्चात हवन पूजन प्रारंभ होगा,
क्वांर नवरात्र के अवसर पर 26 सितंबर से सिद्ध शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया जावेगा। महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यज्ञ के लिए आकर्षित बॉस एवं पैरा की कुटिया बनाई जा रही है, यज्ञ में प्रदेश भर से धर्मप्रेमियों को देखते हुए पूरी व्यवस्था की जा रही है,
यज्ञ के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली जावेगी जिसकी तैयारी शहर के बहुत से सक्रिय पार्षद, समाज सेवी, विभिन्न समाज के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है..
प्रेष कांफ्रेंस में समिति के अशोक राठी ने कहा कि कलश यात्रा हेतु सभी महिलाओं को निःशुल्क कलश वितरण भी दुर्गा मंदिर से किया जा रहा है, महिलाएं लाल पीली साड़ी पहनकर ही कलश उठा सकेंगे, कलश यात्रा शिवनाथ नदी से गंजपारा भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुँचेगी, जहां सभी कलस की पूजा अर्चना की जावेगी.
दिनाँक 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक यज्ञ का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा, दिनाँक 4 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति, आरती होगी.
समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा कि दिनाँक 5 अक्टूबर दिन- बुधवार को प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक कन्या भोज का आयोजन किया जावेगा जिसमें पूरे शहर से छोटी छोटी कन्या माताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, जिसके लिए शहर के बहुत से पार्षद, स्कूल के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य धर्मप्रेमियों द्वारा तैयारी की जा रही है सभी अपने अपने वार्ड, एवं समाज की छोटी छोटी कन्या माताओं को टोली टोली बनाकर श्री दुर्गा धाम पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा दुर्ग लाएंगे, जहाँ सभी कन्यामाताओं के श्रृंगार समित्ति एवं शहर के महिलाओं द्वारा किया जावेगा, ततपश्चात सभी कन्यामाताओ को भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी जो कि गंजपारा भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग पहुचेगी, दुर्गा मंदिर झलके सामने सत्तीचौरा में सभी कन्यामाताओ को एक साथ, एक समय, एवं एक स्थान पर बैठाकर कन्या भोज कराया जावेगा, ततपश्चात सभी कन्या माताओं को भेंट स्वरूप कॉपी, पेन, गिफ्ट डब्बे, चॉकलेट का वितरण किया जावेगा..
इस वर्ष भी सत्तीचौरा में 18 भुजा वाली मां दुर्गा जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की जावेगी, जिसका प्रतिदिन श्रृंगार बदला जावेगा, जो कि पूरे छत्तीसगढ़ के एक मात्र स्थान में होता है..
इस बड़े आयोजनों के साथ साथ दिनाँक 30 सितंबर को माता जी की महाआरती एवं 3 अक्टूबर को 56 भोग का आयोजन रखा गया है..
प्रेष कांफ्रेंस में यज्ञ के यज्ञाचार्य पण्डित श्री दिवाकर शास्त्री जी ने यज्ञ का महत्व एवं परिक्रमा के नियम बताये, किस व्यक्ति को किस परेशानी एवं समस्या को दूर करने के लिए किस वस्तु या समाग्री से यज्ञ की परिक्रमा करनी चाहिए ये भी बताया..
प्रेष कांफ्रेंस में समिति के अशोक राठी, राजेन्द्र साहू, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा बँटी, मनोज भूतड़ा, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कुलेश्वर साहू, बसंत शर्मा, राहुल शर्मा, मोनू शर्मा, रमेश गुप्ता, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, महेश गुप्ता, सुजल शर्मा, सोनल सेन, एवं अन्य उपस्थित थे..
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन व मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में वॉल्व लगाने के कार्य प्रारंभ किया गया,आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे के साथ पहुँचकर का निरीक्षण किया,उन्होंने बोरसी जोन एवं मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में नया वाल्व कार्य स्थल पर उपस्थित सहायक अभियंता आर.के.जैन,उपअभियंता भीमराव एवं जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर तथा टीम को जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया! अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन एवं मीनाक्षी नगर की पानी टंकी में वाल्व लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्य 24 सितम्बर के मध्य तक किया जाना है। जिससे वार्ड 49,50,51 एवं 52 में 2 दिन सुबह एवं शाम के शट डाउन लिया गया है नगर निगम का पूरा प्रयास है कि इसे लिए गए शटडाउन समय के पूर्व ही कार्य कर कल सुबह सप्लाई दी जा सकेगी।प्रभावित क्षेत्रों वार्डो में आवश्यकता अनुसार टैंकरो के पेयजल प्रदाय किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्रो के वार्ड की जनता से पानी सप्लाई में रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
