September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    दुर्ग / शौर्यपथ / सावन के पवित्र माह के अवसर पर भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक पहुंचाने और उसमें उसकी महत्वता और लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश आज दिनांक 24/07/22 दिन रविवार दोपहर को होटल इम्पेरियन एंड रिसोर्ट नेहरू नगर भिलाई में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी के द्वारा *सावन महोत्सव* का आयोजन करके किया गया ।जिसमे प्रदेशभर से भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सांस्कृतिक,खेल,सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रो से जुड़े महिलाएं सम्मिलित हुईं, जिसमें मुख्य रूप से
    भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी जी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जी, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी जी ,भावना बोहरा जी ,पूजा वधानि जी ,मीनल चौबे जी ,रचना अग्रहरी गुप्ता जी, डॉक्टर संध्या मदन मोहन जी ,सीता साहू जी , सकुन देवांगन जी ,बानी सोनी जी व अन्य अन्य समाज की शिक्षा vv अन्य क्षेत्र की महिला ने इस कार्यक्रम में शिरकत दी l इस अवसर पर महिलाओं के लिए गीत संगीत के अलावा कई प्रकार के प्रतियोगिताएं जैसे हाउजी ,सोलह सिंगार कंपटीशन, सेल्फी कंपटीशन ,रैंप वॉक ,डांस कॉन्पिटिशन और भी अन्य प्रकार के प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिले से और प्रदेश से आई हुई महिलाओं ने वहां खूब एंजॉय किया छत्तीसगढ़ी नेत्री मोना सेन ने अपने गीतों से समा बांधा,लगभग सभी महिलाओं ने अपनी छुपी हुई कला का प्रदर्शन किया और इसमें उत्साहित होकर हर चीज में भाग लिया सुशील पांडे जी द्वारा यह बहुत ही अच्छा प्रयास था ,जोकि भारतीय संस्कृति के और नजदीक लेकर जाता है l समाज की सेवा करने का एक यह भी माध्यम है यह प्रदर्शित हो रहा था, आज का कार्यक्रम सिर्फ यही तक सीमित नहीं रहेगा, हम समझते हैं की यह कार्यक्रम सभी महिलाओं के जेहन में रहेगा और वह संस्कृति और अपने तीज त्योहारों को और आगे बढ़ाने के लिए औरों को भी सहयोग प्रदान करती रहेंगी और इस प्रकार की प्रक्रिया या आयोजन वह अपने अपने स्तर पर करती रहेंगी जिसका एक बहुत अच्छा प्रयास सुश्री सरोज पांडे जी ने आयोजित कर के गया l

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने आज सुबह 11:00 बजे विभिन्न वार्डो में जाकर जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। सुबह से हो रही बारिश के कारण जलभराव की कहीं स्थिति तो निर्मित नहीं हो रही है इसका जायजा लेने महापौर निरीक्षण में पहुंचे। सर्वप्रथम हुडको क्षेत्र, सेक्टर 05 का निरीक्षण किया, उन्होंने वहां पर अपनी उपस्थिति में नाली में कचरे फंसने और उन्होंने बारिश के पानी से ओवरफ्लो हो रहे नाली में फंसे कचरे साफ करवाये तथा नाली में अतिक्रमण होने के कारण जलभराव हो रहा था जिसे तत्काल जेसीबी से तोड़कर जल निकासी के लिए रास्ता बनाया गया। तत्पश्चात नेहरू नगर, वैशालीनगर व जोन 03 क्षेत्र पहुंचे और वार्ड में नागरिक से बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसलिए आसपास के कचरे की सफाई भी व्यापक तौर पर जारी रखे। बारिश के पानी के साथ कचरे बहकर नालों में प्रवाहित होते हैं, ऐसी स्थिति में किनारों में कचरे एकत्र होने की संभावना बढ़ जाती है। इन सभी स्थितियों के लिए सदैव अपना अमला स्वास्थ्य विभाग तैयार रखें। महापौर श्री पाल ने निरीक्षण के दौरान वार्डो में सड़कों की सफाई  तथा नाली से कंटीली झाड़ियां, झिल्ली, पन्नी के कचरे अच्छे तरीके से निकालकर सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक दिवेदी और स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर निरंतर शहर का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने आज नेहरू नगर चौक से भ्रमण की शुरुआत की। नेहरू नगर चौक में उन्होंने पुनः यात्री प्रतीक्षालय तथा आधुनिक शौचालय का निरीक्षण किया। समीपस्थ स्थानों  का भी उन्होंने जायजा लिया। सुपेला चौक के समीप उन्होंने बैंक के सामने सफाई व्यवस्था देखी, कुछ स्थानों पर कबाड़ जैसे पड़े हुए सामग्रियों को उन्होंने हटवाने के निर्देश दिए तथा गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने कहा, बेतरतीब ठेलो को व्यवस्थित तरीके से लगाने और कचरा नहीं फैलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन एवं नॉन वेंडिंग जोन के तहत सुव्यवस्थित तरीके से ठेले लगाए जाएं। उन्होंने बैकुंडधाम तालाब का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान वे सघन बस्तियों में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे, कुछ स्थानों पर वृहद सफाई करने के उपरांत वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिए। निगमायुक्त ने जलभराव एवं नाली सफाई की भी व्यवस्था देखी, बस्तियों की महिलाओं और लोगो से उन्होंने फीडबैक लिया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध तरीके से अतिक्रमण की शिकायतें भी आयुक्त को प्राप्त हुई जिस पर उन्होंने अवैध अतिक्रमण को हटाकर स्थल की सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, आयुक्त ने डेंगू, पीलिया इत्यादि जलजनित बीमारी के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं अनिल मिश्रा, जोन 3 स्वास्थ्य विभाग से वीरेंद्र बंजारे आदि मौजूद रहे।

    एप्रोन,दस्ताना, जूता,रेनकोट टोपी मास्क गमबूट वर्दी,सुरक्षा कवच किया वितरित

       दुर्ग / शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल  ने आज निगम परिसर में सफाई मित्रो को सुरक्षा उपकरण और डे्रस किट का वितरण।डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य में अपनी सेवाएं देने वाले निगम परिसर में एमसीसी सफाई मित्र को साड़ी, एप्रोन दस्ताना जूता मोजा आई कार्ड रेनकोट टोपी मास्क गमबूट वर्दी 582 एमसीसी कर्मचारी,680 प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी,स्वास्थ्य विभाग सफाई मित्र को सुरक्षा उपकरण एवं डे्रस किट का वितरण किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के सफाई कार्यों एवं शहर की स्वच्छता में सफाई मित्रों की अतिमहत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।दुर्ग निगम मिशन क्लीन सिटी के तहत संपूर्ण निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण का कार्य करा रहा है। इस कार्य में एमसीसी के 582 व स्वास्थ्य विभाग के 680 प्लसमेन्ट सफाई मित्र अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जो घर-घर पहुंचकर घरों व दुकानों से सूखा व गीला कचरा का संग्रहण करते हैं। इस संग्रहित कचरे को निगम से संचालित एसएलआरएम सेंटरों में लाकर उसके समुचित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराते हैं। शुक्रवार को निगम परिसर में  महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,एल्डरमेन अजय गुप्ता, सुमित वोरा,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मौजूदगी में सफाई मित्र को सुरक्षा उपकरण व डे्रस किट वितरण की शुरुवात आज से की गई।इस मौके पर महापौर श्री बाकलीवाल ने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था एवं शहर की स्वच्छता में सफाई मित्रों की अतिमहत्वपूर्ण भूमिका है। इनके परिश्रम की बदौलत ही हम अपने दुर्ग शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सफाई मित्रों की इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनकी सराहना करता हूं। पीआईयू शेखर वर्मा,सुरेश भारती व  आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित।

    3 करोड़ से वार्ड 50 में मुक्तिधाम, इंदिरा मार्केट और वार्ड 20 के ड्रेनेज निर्माण की मांग

    दुर्ग / शौर्यपथ / वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने पार्षदों के साथ नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से सौजन्य भेंट की एवं शहर की बहुप्रतीक्षित मूलभूत आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की।
    चर्चा में महापौर बाकलीवाल ने वार्ड 50 के मुक्तिधाम को अत्यावश्यक बताते हुए कहा कि बोरसी भाठा ग्रामीण परिवेश वाला वार्ड है जहां जनता लंबे समय से वार्ड के निकट मुक्तिधाम की मांग कर रही है। भूमि में विवाद होने के कारण कई बार विधायक निधि से राशि दिए जाने के बाद भी कार्य नहीं कराया जा सका किन्तु अब कानूनी प्रक्रिया में वार्ड वासियों की जीत हुई है इसलिए सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम के लिए 54 लाख रु का एस्टीमेट बनाया गया है। साथ ही वार्ड 20 के नागरिकों को वर्षों से ड्रेनेज समस्या का सामना करना पड़ रहा हक़ी जिसपर पूर्व की परिषदों ने ध्यान नहीं दिया । वर्तमान में 1.5 करोड़ से अधिक के आरसीसी ड्रेन बनवाये जा रहे हैं किंतु 64 लाख रु की और आवश्यकता है जिसे अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृति दी जाए। इंदिरा मार्केट पुनरुद्धार के लिए 2 करोड़ के कार्यों को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है किंतु राशि अभी तक जारी नहीं कि गई है। महापौर ने आग्रह करते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए जल्द राशि दी जाए। इस दौरान एमआईसी मनदीप भाटिया, पार्षद खिलावन मटियारा, ज्ञानदास बंजारे, अमित देवांगन मौजूद थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों को प्रदान की जा रही सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 2019 से 2022 तक बीएसपी संयंत्र के अंदर कितनी दुर्घटना घटित हुई है और कितनी कार्यरत बीएसपी ठेका श्रमिकों की मौत गंभीर दुर्घटना से हुई है।
    इस सवाल का जवाब देते हुए नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डेहरिया ने जवाब देते हुए कहा कि- भिलाई में 22 दुर्घटनाएं घटित हुई है, विधायक ने लगाया आरोप कहा कि सुरक्षा समिति का गठन बीएसपी के द्वारा नहीं किया जा रहा हैघटनाएं लगातार बढ़ रही है अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है क्या मंत्री राज्य स्तरीय समिति बनाकर अनुकंपा नियुक्ति दिलवाएंगे। मंत्री ने कहा अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है अनुकंपा नियुक्ति गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का नियम है ठेका मजदूरों को अनुकंपा नियुक्ति नही दी जाती है इसके लिए, सरकार राज्य स्तर पर प्रयास कर रही है. जिसके बाद मंत्री शिव डहरिया से मिले जवाब से विधायक देवेंद्र यादव ने असंतुष्टि जताई।

    -निगम की कार्यवाही से नागरिको ने की सराहना,कहा कार्यवाही अतिआवश्यक थी:
    -बाजार क्षेत्र में बाधित करने वाले टेबल,जाली व अवैध निर्माण को हटाया गया:

    दुर्ग / शौर्यपथ / मार्केट व अन्य मुख्य मार्गो को व्यवस्थित करने के लिए तथा सडक को सुगम बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एवं नागरिको की मूलभूत सुविधाओं व्यवस्था मिले इसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश व आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर आज सुबह से ही इंदिरा मार्केट,महिला समृद्धि बाजार,सिकोला भाठा सहित अन्य सब्जी बाजार में निगम के बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग के नेतृत्व मे सब्जी पसरा लगाने वालों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था उसको हटवाने की कार्रवाई की गई. उनके द्वारा लगाया गए टेबल, जाली, अवैध निर्माण को हटाया गया.. ज्ञात हो कि गत दिनों भारी बारिश के चलते अतिक्रमणकारी सब्जी पसरा वालो द्वारा नाली को पूर्ण रूप से पाट दिया गया, जिससे मार्केट में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी तथा आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा,नागरिको की सुविधाओं को ध्यान में रखकर निगम लगातार कार्यवाही बाजार क्षेत्र में पानी निकासी नाली के रास्ते मे पेवर ब्लॉक इत्यादि लगाकर बन्द कर दिया गया।निगम द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है दोबारा लगाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इंदिरा मार्केट बाजार क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा चबूतरे के सामने लोहे की जाली लगाए जाने से सब्जी खरीदने वाले व्यक्तियों को आने जाने में परेशानी होती थी पिछले दिनों कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के द्वारा निरीक्षण उपरांत आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए थे।जिसके तहत बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई लोहे की जाली को जप्त किया गया एवं भविष्य के लिए चेतावनी दी गई सभी बाजार क्षेत्रों में उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।कार्यवाही के मौके पर अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उड़नदस्ता विभाग अधिकारी शिव शर्मा, बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव, भुवनदास साहू सहित अमला मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई  नगर पालिक निगम के जोन 4 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 39 सुभाष नगर के लोग अब धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के लिए टेंट पर ही निर्भर नहीं रहेंगे। इसके लिए निगम प्रशासन ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की घोषणा के अनुसार शासकीय स्कूल के सामने की खाली जगह पर डोम शेड बनवाने का निर्णय लिया है। शेड निर्माण भी शुरू करवा दिया है, जो इस साल के दुर्गोत्सव से पहले तैयार हो जाएगा। शेड बन जाने के बाद वार्ड के लोग 12 महीने कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे।

    10 लाख की लागत से बनेगा शेड

    वार्ड भ्रमण के दौरान लोगों ने विधायक देवेन्द्र यादव से दुर्गा मंच के पास डोम शेड बनवाने की मांग की थी। इसके लिए विधायक यादव ने अपनी निधि से 10 लाख रुपए की अनुशंसा की है। महापौर नीरज पाल के निर्देशानुसार निगम प्रशासन ने विधायक और लोगों की मांग के अनुसार शासकीय स्कूल के सामने मैदान पर डोम शेड बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया है।

    टेंट में खर्च हो जाता था 20 से 22 हजार

    एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद रीता सिंह गेरा का कहना है कि गणेश पूजा और नवरात्रि में आयोजक समिति की बड़ी राशि टेंट की व्यवस्था में ही खर्च हो जाती है।अब डोम शेड के बन जाने के बाद टेंट के किराए की राशि की बचत होगी। इस राशि से समिति अच्छे से कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे और लोगों को कार्यक्रम के लिए सुविधायुक्त जगह मिलेगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला की कार्यसमिति बैठक जिला भाजपा कार्यालय में दिनांक 21 जुलाई दिन गुरुवार दोपहर 1:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई l आयोजित बैठक में सभी दुर्ग जिले में निवासरत राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा , प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के संयोजक महामंत्री सहसंयोजक आयोजित बैठक में अपेक्षित थे । आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा तय की गयी। सभा में प्रत्येक मंडलों के प्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण आयोजित कार्यसमिति की बैठक में अब तक उनके द्वारा जो भी कार्य संपादित किए हैं   उसका लेखा जोखा मँगवाया गया तथा आगामी कार्य योजना तय की गयी l बैठक में मनचसीन अतिथियों में प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी, श्रीमती रामसिल्ला साहू , पूर्व महापोर श्रीमती चंद्रिका चन्द्राकर , श्रीलाभचंद बफ़ना , श्री कोलसेवाडा , श्री जागेश्वर साहू , श्री साँवला राम डहरे , श्रीमती माया बेलचदन, श्री थानूरामसाहू श्री राजेश ताम्रकार , मंचसंचालन महामंत्री श्री नटवर ताम्रकार जी ने किया राजनीतिक प्रस्ताव श्रीसंतोष सोनी व लाभचंद बफ़ना जी ने किया तथा समर्थन श्री कांतिलाल जैन जी ने किया , श्री       जी ने आभार व्यक्त किया । बैठक पश्चात् राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता जनजातीय मोर्चा ने रैली निकाली गयी फटाके व मिठाइयाँ बाँटी गयीं जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें  मोर्चा अध्यक्ष संतोष कोसरे , उपाध्यक्ष बसंत चंद्राकर , अनिल साहू , पवन शर्मा , मंत्री मनोज मिश्रा , दिनेश देवांगन , नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा , विनोद अरोरा , के एस चौहान ,  राजा महोबिया , चैनसुख भट्टेड नीरज पांडेय ,नवीन जैन , दीपक चोपड़ा , चंद्रशेखर चंद्राकर , लुकेश बघेल , नितेश साहू , टेखन सिन्हा , गौरव शर्मा  , उपासना चंद्राकर , विनायक ताम्रकार , अनूप गटागट , गजेंद्र यादव , साजन जोसफ़ , आशा सुब्बा , देवनारायण चंद्राकर एवं बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision