
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली निगम / शौर्यपथ / शहीद किरण देशमुख वार्ड 31 रिसाली में महापौर शशि अशोक सिन्हा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने सड़क व नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। प्रस्तावित कार्य के लिए कुल 35 लाख खर्च किया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान नागरिकों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ने इस कार्य के लिए अनुशंसा की थी।
भूमिपूजन अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली की प्रथम महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का वे भ्रमण कर रही है। जहां-जहां मूलभूत सुविधाओं में कमी है वहां सुविधाएं देने पहल कर रही है। निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज रही है।
उन्होंने कहा कि नवगठित निगम में लोगों की अपेक्षाएं ज्यादा है। संसाधन का अभाव है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख विकास कार्य को मूर्तरूप देंगी। इस अवसर पर निगम के सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के सद्स्य अनूप डे, सनीर साहू, ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन वार्ड पार्षद शैलेन्द्र साहू व अनिल देशमुख आदि उपस्थित थे।
वार्ड 31 के हिंद नगर में महापौर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने 700 मीटर नाली के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही सड़क 3 व 5 में सीमेंटीकरण करने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वहां मौजूद नागरिकों ने प्रदेश के गृह व लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। निगम क्षेत्र में कई निर्माण कार्य प्रगति पर है। आयुक्त आशीष देवांगन निर्माण कार्यो पर नजर रखे हुए है। वर्क आर्डर के बाद भी कार्य शुरू नहीं करने पर नोटिस जारी करने के आदेश दिए है। उन्होंने सोमवार का मरोदा सेक्टर में बनने वाले फुटबाल ग्राउंड का अवलोकन भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली पर नेवई गौठान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे। इस अवसर पर वे महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर के लिए शुरू किए स्वरोजगार के युनिट का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि अलग अलग विधा में कार्य करने वाली महिलाओं से एक दिन पहले कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने चर्चा कर निगम के कार्यो को सराहा है।
क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृह व लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू दोपहर 12:30 बजे नेवई गौठान पहुंचेंगे और हरेली त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर शशि अशोक सिन्हा करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में महापौर परिषद के सद्स्य उपस्थित रहेंगे। गृहमंत्री इस दौरान नेवई गौठान में आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित विभिन्न उपक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिसमें अलग अलग महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित कबूतर, बटेर पालन, दोना पत्तल निर्माण, डेयरी संचालन, मछली पालन, सब्जी व फूलो की खेती शामिल है। उल्लेखनीय है कि शासन की योजना के तहत रिसाली नगर पालिक निगम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ऋण उपलब्ध कराया है। ऋण उपलब्ध होने के बाद नेवई गोठान में लघु उद्योग के रूप में उपक्रम शुरू की गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / संतरा बाड़ी के अंतर्गत वार्ड 26, मकान नंबर 280 के निवासी रमेश कुमार माखीजा,विगत 1 साल से नाली के पानी के ओवरफ्लो की समस्या से सामना कर रहे थे। नाली में मलबे के जमाव के कारण नाली का पानी ओवरफ्लो होकर उनके घर में प्रवेश कर रहा था। इसका समाधान कैसे निकाला जाए इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे थे और इसी कड़ी में उनके मन में जनदर्शन का विचार आया। कलेक्टर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ही जनदर्शन संचालित करते हैं और आवेदकों की समस्याओं के निराकरण के लिए उनकी उपस्थिति में ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित करतें हैं ऐसा रमेश जी को कुछ लोगों द्वारा ज्ञात हुआ, यही कारण था कि उन्होंने एक कदम आगे बढ़ा कर जनदर्शन में दस्तक देने की सोची, उन्होंने बताया कि जब वो जनदर्शन पहुंचे तो उपस्थित संख्या को देखकर उनके मन का विश्वास बढ़ा,न्याय जरूर मिलेगा ऐसा उनके मन में विचार आया। अपनी बारी आने पर कलेक्टर के समक्ष उन्होंने अपनी पूरी आपबीती रख दी कलेक्टर ने उपस्थित नगर निगम आयुक्त से विषय पर चर्चा की और आवेदन का आज ही निराकरण करने के लिए कहा। नगर निगम आयुक्त ने भी संबंधित जोन के अधिकारी को फोन लगाया और तुरंत कार्यवाही के लिए संबंधित वार्ड में पहुंचने के लिए कहा,अधिकारी सफाई कर्मियों के अमले के साथ रमेश कुमार माखीजा के घर पहुंचे और उन्होंने नाली में पड़े मलबे को तुरंत हटवाया। ये पल रमेश जी के लिए बहुत ही सुखद क्षण था, उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रशासन की इस तरह की मुस्तैदी देखकर और उनका विश्वास प्रशासन की ओर बढ़ा है।उन्होंने तहे दिल से कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत अधिकतम आयु सीमा को 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष किया गया है। अन्य विशेष वर्गों के लिए आयु सीमा में देय सभी छूट यथावत रहेगी, किंतु छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। संविदा भर्ती के अन्य शर्तों में आवेदक को पदवार पृथक-पृथक आवेदन करना होगा, परंतु विद्यालयवार पृथक-पृथक आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके स्थान पर आवेदन पत्र पर विद्यालय का विकल्प प्राथमिकता क्रम में अंकित करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं वे विद्यालयों का विकल्प प्राथमिकता क्रम में पृथक से डाक द्वारा अनिवार्य रूप से करें। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार एवं शिक्षण कौशल परीक्षा हेतु 01 पद के विरूद्ध 10 अभ्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा और आवश्यकता अनुरूप अभ्यर्थी की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों का आज कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के प्रमुख चौक नेहरू नगर में उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय एवं आधुनिक शौचालय में सफाई व्यवस्था देखी। नेहरू नगर चौक व समीपस्थ चौराहों में उन्होंने सौंदर्यीकरण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मीणा ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना तैयार करे। प्रत्येक जोन क्षेत्र के जोन आयुक्त स्वयं मानिटरिंग कर कार्य योजना बनाएं। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने भिलाई के कई क्षेत्र के सड़कों का सौंदर्यीकरण की स्वीकृति भी प्रदान की है, शीघ्र इस पर भी काम होना है, भिलाई शहर के लिए यह एक बड़ी कार्य योजना होगी। निरीक्षण के दौरान अवैध व बेतरतीब पोस्टर एवं प्रचार सामग्री को कलेक्टर ने शासकीय संपत्ति से हटाने के निर्देश दिए। वही कलेक्टर ने नेहरू नगर चौक के समीपस्थ होटल, पान ठेला एवं अन्य दुकानों के व्यापारियों को अपने परिसर में सफाई बनाए रखने कहा। उन्होंने कहा कि अपने दुकान के सामने एवं आसपास की सफाई रखे, दुकान एवं होटल इत्यादि से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही डालें और स्वच्छता कर्मचारी को देवे। आगे उन्होंने सूर्या मॉल चौक से जुनवानी जाने वाले सड़क का निरीक्षण किया। सूर्या मॉल चौक के समीप लगे दुकानों के आसपास के सफाई व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया। कुछ दुकानदारों द्वारा दुकान से निकलने वाले कचरे को नाली में डाला जा रहा था, जिस पर उन्होंने कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए, वहीं कुछ स्थानों पर दुकानों से निकलने वाले कचरे भारी मात्रा में नाली में मिले, कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि कचरा फैलाने के प्रकार के मुताबिक जुर्माना की कार्रवाई तय करें। शहर की सुंदरता पर दाग लगाने वालों पर प्रतिदिन जुर्माना लगाएं। इधर शराब दुकान के सामने भी कचरा मिला, शराब दुकान के सुपरवाइजर पर कलेक्टर ने सफाई नहीं रखने को लेकर नाराजगी जाहिर की और तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जुनवानी चौक से लेकर शंकराचार्य जाने वाले रास्ते पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, सुबह के अलावा सायं को लगने वाली दुकानों के बारे में उन्होंने जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, पार्षद मुकेश अग्रवाल एवं हरिओम तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई की 83 वर्षीय बदरूनिशा अंत्योदय परिवार के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली खाद्यान्न सहायता योजना का लाभ ले रही थीं। वृद्धावस्था की वजह से उनकी उंगलियां घिस गईं। दुकान में थम्ब इम्प्रेशन देने गई तो दुकानदार ने कहा यह तो मैच नहीं हो रहा है। बदरूनिशा परेशान हो गईं, फिर उनको मोहल्ले में किसी ने कलेक्टर जनदर्शन की जानकारी दी और बुजुर्ग को वहां अपना आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा। बदरूनिशा बड़ी आशा के साथ धीमी चाल से आज कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष पहुंची। जनदर्शन में बुजुर्ग महिला को धीमे-धीमे आता देखकर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अमले से उन्हें सहारा देकर लाने और बिठाने के निर्देश दिए। फिर उनसे समस्या पूछी। कलेक्टर ने समस्या जानते ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्या 24 घंटे के भीतर ठीक की जाए और इसकी सूचना दें। कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को कहा, आप आश्वस्त रहें, आपको अब इसके लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। विभागीय अमला आपकी सारी समस्या दूर करेगा और आपको भविष्य में राशन लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने जनदर्शन के दौरान निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह के अन्य मामले भी बुजुर्गों के साथ आ सकते हैं ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर ही लोगों की मदद हो जाए, इसके लिए मैकेनिज्म तैयार करें। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड से जुड़ी हुई समस्याएं सबसे अहम समस्याएं हैं क्योंकि यह फूड सिक्योरिटी से संबंधित मसला है और इस पर अविलंब कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि नियमित रूप से वार्ड स्तर पर मॉनिटरिंग होती रहे कि लोगों को राशन मिलने में किसी तरह की दिक्कत ना हो। जैसे ही इस तरह के मामले सामने आए जिसमें तकनीकी दिक्कतों की वजह से समस्या हो रही है उनमें तुरंत ही पहल कर समस्या दूर करें। कलेक्टर ने कहा कि हमारा सबसे पहला फोकस यह होना चाहिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं प्राप्त करने के लिए बुजुर्गों को किसी तरह की दिक्कत न हो। हम नगरीय निकायों में बुजुर्गों की सुविधाओं के लिए यदि नवाचार प्रारंभ करेंगे तो उन्हें काफी राहत मिलेगी।
कलेक्टर ने कहा कि आधार कार्ड संबंधित दिक्कतों की वजह से कई बार बुजुर्गों को शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही कई बार यह भी देखा गया है कि डीबीटी योजनाओं का लाभ बैंक खाता मैच नहीं हो पाने की वजह से नहीं मिल पाता। ऐसी दिक्कतों को दूर करने के लिए समय-समय पर कैंप लगाते रहे ताकि पेंशन और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी तरह की दिक्कत लोगों के सामने ना आए।
स्वरोजगार के उद्देश्य से भी जनदर्शन में पहुंच रहे हैं आवेदन। इसी कड़ी में शास्त्री चौक वार्ड क्रमांक 41 से एक दिव्यांग अपने आवेदन के साथ अपना दिव्यता प्रमाण पत्र लेकर जनदर्शन में पहुंचा था जिसमें उसने रविशंकर स्टेडियम मानस भवन में उपलब्ध रिक्त दुकानों के आवंटन के संबंध में अपना आवेदन दिया था ताकि वहां दुकान मिलने पर वह अपना स्वरोजगार शुरू कर सके। बेरोजगार दिव्यांग की आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।
इसके अलावा जनदर्शन में राजस्व संबंधी प्रकरण, स्वास्थ्य संबंधी प्रकरण और बिजली संबंधी प्रकरण भी आ रहे हैं , जिनका प्रशासन द्वारा सकारात्मक कदम उठाकर निराकरण करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
-स्थिति पर नजर रखने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज के लिए निगम अमले को दिए निर्देश
- वाटर पंप से तेजी से ड्रेनेज कार्य हुआ संपादित, जिससे स्थिति में हुआ सुधार
दुर्ग / शौर्यपथ / आज सुबह-सुबह अत्याधिक बारिश की वजह से भिलाई निगम के कोसा नगर, राधिका नगर, नेहरू नगर, फरीद नगर आदि इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव जल भराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद निगम अमले से वस्तुस्थिति की जानकारी ली एवं नागरिकों से भी फीडबैक लिया। लोगों ने बताया कि अत्याधिक बारिश की वजह से कोसा नाला पूरे फ्लो में है और अभी धीरे-धीरे नाले का स्तर उतरने की उम्मीद है। निगम अमले ने वाटर पंप के माध्यम से ड्रेनेज किया है जिससे राहत हुई। मौके पर मौजूद निगम अमले ने बताया कि कोसा नाले में अत्याधिक बारिश की स्थिति में जलभराव की आशंका के चलते मानसून पूर्व ड्रेनेज के लिए कार्य कर लिया गया था। अभी बारिश अत्याधिक हुई है जिससे नाला अपने पूरे प्रवाह पर है। अभी उम्मीद है कि जलस्तर कम हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में वाटर पंप के माध्यम से ड्रेनेज किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि स्थिति पर नजर रखें।
जलस्तर बढ़ने की स्थिति में ड्रेनेज के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर लोगों को राहत शिविरों में ले जाने की तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में मेडिकल टीम एवं खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। निगम अमले ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में तैयारियां कर ली गई है। आम नागरिकों से भी कलेक्टर ने बातचीत की। आम नागरिकों ने बताया कि इस बार काफी पानी गिरा है जिससे कोसा नाला में जलस्तर काफी बढ़ गया है। कुछ इलाकों में जलभराव ज्यादा हुआ है। निगम अमला यहां पर मौजूद है। कलेक्टर ने निगम अमले से पूरे समय अलर्ट रहने के निर्देश निगमायुक्त श्री लोकेश चंद्राकर ने बताया कि निगम अमला लगातार फील्ड में तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा लगातार एक्टिव मोड में है किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम अमला पूरी तरह से तैयार है।
कलेक्टर ने अन्य निगमों में भी जलभराव की स्थिति पर जानकारी ली और मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे समय इसी तरह सजग रहें ताकि किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत रेस्पॉन्स किया जा सके।
भिलाई / शौर्यपथ / अग्रवाल महिला समिति द्वारा बांके बिहारी महिला समिति के सहयोग से न्यू खुर्सीपार भिलाई स्थित अग्रसेन भवन में श्री शिव पुराण कथा महायज्ञ का भक्तिमय आयोजन दसवें दिन रविवार को संपन्न हो गया। व्यासपीठ पर विराजमान वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत राजेंद्र महाराज की अमृत भरी वाणी को सुनने इस दौरान दूर-दूर से लोग हजारों की संख्या में भिलाई पहुंचे। आयोजन समिति ने सभी भक्तगणों का इस सफल आयोजन के लिए आभार जताया है।
रविवार को अंतिम दिन सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय संत राजेंद्र महाराज व अन्य पंडितों-विद्वतजनों के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्णाहूति दी। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शाम तक लोग पहुंचते रहे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन राष्ट्रीय संत राजेंद्र महाराज ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति व इससे जुड़े सभी लोगों को साधुवाद दिया।
उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में सभी ने इस महति कार्य में हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। इस दौरान 26 जुलाई को पड़ने वाली सावन की शिवरात्रि की विशेष रूप से जानकारी दी गई। जिसमें विद्वतजनों ने बताया कि सावन की शिवरात्रि पर शिवजी का जलाभिषेक करने या फिर रुद्राभिषेक करने की बहुत ही खास मान्यता होती है। सावन की शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करवाने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं।
इस दौरान भक्तों से आग्रह किया गया कि सावन शिवरात्रि पर मंदिर में जाकर शिवजी को जल चढ़ाएं, दूध चढ़ाएं। इसके साथ ही शिवजी का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करके फिर शिवजी को बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत और फल-फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही महिलाओं को माता पार्वती को इस दिन सुहाग की सामग्री चढ़ाकर किसी जरूरतमंद को दान कर देनी चाहिए। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में शिवजी की आरती करें। इस बार सावन की शिवरात्रि 26 जुलाई को होगी। इस दिन मंगलवार है और शाम 6 बजकर 48 मिनट तक त्रयोदशी तिथि है उपरांत चतुर्दशी तिथि लगेगी। ऐसे में इस दिन भगवान शिव की आराधना से मंगल दोष भी दूर किया जा सकता है। 26 जुलाई को शाम में भद्रा भी रहेगी। ऐसे में शिवजी का अभिषेक करने के लिए उत्तम समय शाम 7 बजकर 24 मिनट से रात 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सूर्योदय से 2 घंटे 44 मिनट तक का समय 26 और 27 जुलाई को जलाभिषेक के लिए उत्तम रहेगा।
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के 60 वार्डों में 24 एमएलडी व 42 एमएलडी की क्षमता के 02 इंटेक वेल से रा वाटर लेकर 03 फिल्टर प्लांट के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाती है। विगत दिनों हुई तेज बारिश व नदी में पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण दोनों इंटेक वेल में काफी मात्रा में मिट्टी के साथ जलकुंभी जमा हो रही है जिसके कारण फिल्टर प्लांट में काफी कम मात्रा में पानी पहुंच रहा है
24 व 42 एमएलडी के इंटेक वेल में सफाई के लिए एक्सपर्ट विशेष गैंग लगाया गया है व सफाई का कार्य लगातार जारी है
42 एमएलडी की सफाई पूर्ण कर ली गई है
किंतु 24 एमएलडी इंटेक वेल के पास निर्माणाधीन डायवर्सन कार्य के कारण इसके अस्थाई कॉफर डैम की मिट्टी तेज बारिश के कारण कटकर इस इंटेक वेल में आने से पानी की क्षमता काफी कम हो गई है
जिसके कारण 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट वाले वार्डों में जल प्रदाय प्रभावित हो गया है
पूर्व में भी अत्याधिक बारिश होने पर ऐसी स्थिति आई है .इंपेलर के पास मिट्टी युक्त कीचड़ आ जाने के कारण व पम्प का फुट वाल्व नदी के पानी के लेवल से लगभग 35 फीट से नीचे होने के कारण सफाई के कार्य में समय लग रहा है
कल सुबह बोरसी, पोटिया, बघेरा, कातुल बोड़,11 एमएलडी नई टंकी (जिसके अंतर्गत वार्ड 24, 25, 26, 27 का आंशिक भाग शामिल है) एवं 11 एमएलडी की पुरानी टंकी से 01 सप्लाई सुबह एवं एक शाम को 5:00 बजे की गई है .रात लगभग 9 बजे शनिचरी बाजार की टंकी ( वार्ड 29 से 38 तक ) से सप्लाई की जावेगी .शक्ति नगर, हनुमान नगर,शंकर नगर,पदमनाभपुर, शनिचरी बाजार की टंकियों में पानी की मात्रा कम होने के कारण सप्लाई नहीं किया जा सका है .इन सभी टंकियों को अभी भरने का कार्य किया जा रहा है ,जिसकी सप्लाई कल सुबह की जावेगी
26 जुलाई तक जल प्रदाय सामान्य हो जाएगा
प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आवश्यकतानुसार जल प्रदाय किया जा रहा है। आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन खेद व्यक्त करता है।
शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, इंटकवेल के आस पास झिल्ली,पन्नी रेत,शहर में पानी सप्लाई प्रभावित
पूरा अमला शिवनाथ इंटकवैल की सफाई में लगा हुआ है।लगातार प्रयास जारी
नगर पालिक निगम जल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, इंटकवेल के आस पास झिल्ली पानी रेत जमा होने के कारण मोटर पंप सप्लाई बार बार बन्द हो रहा है,जिससे पानी शहर में पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है।शिवनाथ नदी में बने इंटकवेल के आस पास झिल्ली,पन्नी रेत जमा हो गई है। इसके चलते पानी सप्लाई बाधित हो रही है।पूरा अमला इंटकवैल की सफाई में लगा हुआ है।लगातार प्रयास किया जा रहा है।जलप्रदाय देर से हो पायेगा। नागरिको को असुविधा के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने आम नागरिकों से अपील की पानी स्टोर करके रखें,प्रभावित क्षेत्रों में ट्रेंकर के माध्यम से जलप्रदाय किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
