
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी जी के निर्देश पर आज एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में प्रदेशभर से हजारों युवा दिल्ली पहुंचे जिसमें एनएसयूआई के दुर्ग जिला से सोनू साहू नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली विरोध प्रदर्शन में पहुंचे।।
इस दौरान जिस तरह से मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर लगातार कॉन्ग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान करने का प्रयास कर रही है जिसके विरोध में एनएसयूआई के विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्त्ता ने दिल्ली में चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया नरेंद्र मोदी की तानाशाह रवैया यहीं नहीं रुका बल्कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को बर्बरता पूर्वक गिरफ्तार कर शाहदरा पुलिस थाना में घंटों बैठाया ।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि ये तानाशाह मोदी सरकार हमें लाख दबाने का प्रयास करें लेकिन हमारे विचारों को कभी नहीं दबा पाएगी और हम ऐसी सरकार के खिलाफ सड़क से सदन की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे ।
प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी को जिस तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है जिसमें यह कभी सफल नहीं हो पाएंगे कांग्रेस पार्टी का हर एक सिपाही इनके खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे ।
कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार सत्य को दबाने का प्रयास कर रही है यह मोदी सरकार को नहीं पता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही देश की जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में देश में एक ही विकल्प कांग्रेस पार्टी रहेगा इस दौरान रवि साहू, राज देवांगन, राहुल यादव, अमित सोनी, गोल्डी कोसरे, हरिश देवांगन, दद्दू गंगे, डोमेंद्र नीरज उपस्थित रहे
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज कुरूद के पूर्व ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने एक बड़े भूभाग के बेहतर उपयोग के लिए किस प्रकार की प्लानिंग की जा सकती है इसकी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए। उल्लेखनीय है कि लगभग 15 से 16 एकड़ में कुरूद में ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्मित हो गया था, तब की स्थिति में एसएलआरएम सेंटर भिलाई में पूर्ण रूप से विकसित नहीं हुआ था। कुरूद के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे का ढेर हुआ करता था। कचरे के पहाड़ का ढेर को समाप्त करने के लिए बायोरेमेडीएशन का सहारा लिया गया। धीरे-धीरे कर बायोरेमेडीएशन से कचरे का पूर्ण रूप से सफाया कर खाद के रूप में तब्दील किया गया। इसके बाद से यह स्थल जो कभी जाने लायक नहीं हुआ करता था वह स्थल अब स्वच्छ स्थल बन चुका है। इस स्थल पर निगम की योजनाओं के विशेष कार्यों को संपादन करने के लिए किया जा सकता है। आयुक्त ने वर्तमान में आवारा पशु को रखने के लिए प्राइमरी प्लानिंग पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि एक बड़े भूखंड का उपयोग निगम के विभिन्न प्रयोजनों के लिए किया जा सकता है, इसकी कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने उन्होंने कहा। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने स्वच्छ और सुंदर भिलाई के तहत कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। आयुक्त ने कुरूद स्थित एसएलआरएम सेंटर का भी निरीक्षण किया, उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को एसएलआरएम सेंटर में लाकर सुखा व गीला कचरा की पृथकीकरण की गतिविधि देखी। सुखा कचरा को अलग-अलग उनके कैटेगरी के मुताबिक पात्र में रखा जा रहा है वही गीले कचरे से खाद का निर्माण किया जा रहा है। समीप ही एक नया कचरा पृथकीकरण तैयार किया गया है। आयुक्त ने शीघ्र इस प्रारंभ करने के निर्देश दिए। वही इस स्थल पर गोधन न्याय केंद्र के तहत गोबर खरीदी की जा रही है और गोबर से कंपोस्ट निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने सुव्यवस्थित तरीके से कंपोस्ट निर्माण करने के निर्देश दिए तथा नियमित मॉनिटरिंग करने अधिकारियों को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर 8 में मंदिर तोड़े जाने के बाद हिंदू संगठनों ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जन कर आक्रोश है। अब मंदिर तोडऩे का वीडियो भी सामने आ गया है यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बीएसपी के अधिकारी सेक्टर 8 स्थित मंदिर को तोड़ते हुए दिख रहे हैं इस वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित हिंदू संगठन एकजुट होकर फिर से मंदिर निर्माण करने की मांग कर रहे हैं, और स्नढ्ढक्र की मांग कर रहे । गत दिनों कुछ हिंदू संगठनों ने मिलकर एसपी से मांग की थी इसके बाद आज मंगलवार को फिर से हिंदू संगठनों ने मुलाकात की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर की मांग की है साथी मंदिर का पुनर्निर्माण करने की मांग भी की है गौरतलब है मंगलवार को करणी सेना भिलाई,भगवा सेना, श्री राम सेना और जय हनुमान सेवा वाहिनी ने स्क्क से मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी साथ ही वायरल वीडियो भी एसपी को दिखाया गया और जल्दी से जल्द कार्रवाई की मांग की गई साथ ही यह भी चेतावनी स्वरूप कहा गया कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द मंदिर तो होने वाले बीएसपी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेंगी तो हिंदू संगठन मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे और जिस के नुकसान के जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
ऐसी।मामले को लेकर गत दिनों एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ भी की। बीएसपी प्रबंधन द्वारा मंदिर तोड़े जाने को लेकर साफ मना कर दिया गया था। लेकिन अब मंदिर को तोड़ते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मंदिर को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। वहां एक कार भी मौजूद है वहीं एक गार्ड भी वहां उपस्थित थी । बीएसपी की इस हरकत के बाद आक्रोशित वार्डवासी और हनुमान सेवा वाहिनी संगठन ने एसपी कार्यालय कर घेराव कर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले की आग अब और तेजी से बढऩे लगी है। बता दें कि इस मामले अब लोगों का आक्रोश और बढ़ता जा रहा है।
ये है पूरा मामला:दरअसल, भिलाई के सेक्टर 8 में नीम और बरगद का पेड़ का है, जिसके नीचे वार्डवासियों ने हनुमान मंदिर स्थापित किए हैं। अब वर्षों पुरानी इस मंदिर को बीएसपी द्वारा अवैध कब्जा बताकर कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया गया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंचे हनुमान सेवा वाहिनी संगठन ने एसपी कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंदिर को पुन: बनाने की मांग रखी। जिस पर आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।
इन्होंने बजी की थी मांग-शिवसेना पहुची कलेक्टोरेट तो सेक्टर 6 कोतवाली पहुचे श्री राम संगठन के पदाधिकारी बता दें कि आज विरोध प्रदर्शन करने वाले कलेक्टर के पास पहुँचे तब कहीं जाकर प्रशासन ने बातचीत की। श्री राम सेवा संगठन ने एसपी के सामने अपनी मांग रखी है कि पुलिस प्रशासन जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले और मंदिर तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर भिलाई इस्पात के कर्मठ कर्मचारियों के समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने की अपील की उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री को इस्पात मंत्रालय प्रभार मिलने पर बधाई भी दी। सांसद विजय बघेल ने अपने ज्ञापन में विस्तार पूर्वक उल्लेख करते हुए कहा विगत वर्ष 22 अक्टूबर 2021 को हुए एम ओ यु (फाइनल वेज एग्रीमेंट) पर पुनः सहानुभूति पूर्वक विचार किए जाने की आवश्यकता है सभी बीएसपी कर्मियों के हित में फाइनल वेज एग्रीमेंट करने हेतु
1. 13% एमजीबी और 26.5% वैरियेबल पर्क्स की जगह बीएसपी सहित सभी सेल कर्मियों को अधिकारियों की तरह ही 15% एमजीबी और 35% वैरियेबल पर्क्स का लाभ मिलें । सभी कर्मियों को 1 जनवरी 2017 से पर्क्स सहित पुरा एरियर मिलें। आज भी कर्मचारियों का 39 महीनों का फिटमेंट एरियर और 58 महीनों का पर्क्स का एरियर बचा हुआ है, जिसका शीघ्र भुगतान किया जाए। सेल मैनेजमेंट ने सब ब्लाक ईयर 2021-23 का एलटीए-एलटीसी का पैसा वापस लेना शुरू कर दिया है इसके एवज में सभी कर्मियों को वैरियेबल पर्क्स का पुरा एरियर मिले ।. टी सीलिंग को स्वैच्छिक रखा जाए, जिससे वरिष्ठ कर्मियों को रिटायरमेंट के समय लाखों रुपयों की क्षति ना हो। जो कर्मी अपना ग्रेच्युटी सीलिंग रखना चाहते है उन्हें 1 जनवरी 2007 से ब्याज सहित 9% अंशदान सेल पेंशन कारपस में मिले । सभी बीएसपी कर्मियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कार्यानुभव के आधार पर सम्मान जनक पदनाम दिया जाए। डिप्लोमा इंजिनीयर्स का भी बाकि पीएसयु की तरह ही जुनियर इंजिनीयर पदनाम करें।
सभी कर्मियों का अधिकारियों की तरह ही एचआरए और छुट्टियों को बढ़ाया जाये।
कर्मचारियों को रात्रि पाली भत्ता को कम से कम 300 रुपये बढ़ाने के साथ साथ ड्रेस भत्ता मिले। आवास, बिजली, पानी, कैंटिन, बच्चों की शिक्षा आदि पर मिलने वाली सब्सिडी जारी रखें तथा सब्सिडी कटौती संबंधित आदेश वापस करें ।
कम ब्याज दर पर आवास लोन, बच्चो की शिक्षा हेतु लोन तथा वाहन लोन की शुरुआत शीघ्र किया जाए।
दशकों पुरानी इंसेंटिव पालिसी में सुधार हो और डेली रिवार्ड स्कीम की भी शुरुआत करें । सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि आपसे पूर्ण विश्वास के साथ निवेदन करता हूं कि अपने भिलाई निवास के मेहनतकश कर्मचारियों की उपरोक्त मांगों को पूरा शीघ्र से शीघ्र पूर्ण किया जाए।
कॉलेज छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम ने रखा कार्यक्रम, बताए आत्मरक्षा के गुर और डाउनलोड करवाया अभिव्यक्ति एप
दुर्ग / शौर्यपथ / उदय प्रसाद उदय शासकीय पाॅलीटेक्निक दुर्ग के डिजीटल सभागार में मंगलवार को पुलिस विभाग की रक्षा टीम ने छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक एवं रक्षा टीम की प्रभारी संगीता मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। दोनों ने वर्तमान सामाजिक परिवेश में घटित होने वाली विभिन्न आपराधिक घटनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा संस्था की छात्राओं से जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की महिलाओं के प्रति होने वाली आपराधिक घटनाओं की तत्काल सूचना महिला सुरक्षा दल को देने का अनुरोध किया।
प्रभारी प्राचार्य डाॅ. साजी टी चाको ने पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित किया। शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को महिलाओं में जागरूकता लाकर ही रोकने पर बल दिया, साथ ही उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम तथा रक्षा टीम के मोबाइल नम्बर सभी छात्राओं को अपने मोबाइल में हमेशा रखने की सलाह दी ताकि वे समाज में घटित होने वाली किसी भी अपराध की रोक-थाम के लिए तत्काल पुलिस टीम को सूचित कर सके।
उन्होंने छात्राओं को अभिव्यक्ति एप भी डाउनलोड भी कराया और उसकी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के सांस्कृतिक प्रभारी एवं उक्त कार्यक्रम की आयोजक डाॅ. रचना सिंह, ममता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष सीएस, डाॅ. डीकेएस सोलंकी विभागाध्यक्ष एमओएम, डाॅ. हिमानी अग्रवाल, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रानिक्स एवं संस्था के अन्य व्याख्याता उपस्थित थे।
न्यू खुर्सीपार में जारी शिव महापुराण कथायज्ञ
का पांचवां दिन, भक्तों का सागर उमड़ रहा
दुर्ग / शौर्यपथ / यहां अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार में जारी शिव महापुराण कथा यज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को भक्तों ने कई विशिष्ट प्रसंगों को आत्मसात किया। यहां व्यासपीठ पर विराजमान राष्ट्रीय संत श्री धाम वृंदावन के राजेंद्र महाराज अपनी पावन वाणी से शिव कथा गंगा में भक्तों को अवगाहन करा रहे हैं।
उन्होंने भगवान भूत भावन चंद्रमौलेश्वर शशांक शेखर उज्जैन अधिपति की पावन लीला, कामदेव प्रसंग, पार्वती चरित्र तथा कार्तिकेय जन्म प्रसंग की विधिवत विवेचना के साथ जनमानस को शिव भक्ति रस धारा से सराबोर करते हुए कहा कि मानव के उद्धार का एकमात्र साधन शिव कथा है।
उन्होंने कुमार खंड पर चर्चा करते हुए बाणासुर की पुत्री उषा के चरित्र का निरूपण किया। इसी तरह अनिरुद्ध को बंधक बनाए जाने पर श्री कृष्ण और बाणासुर का युद्ध, उषा-अनिरुद्ध का विवाह प्रसंग, बाणासुर के द्वारा तांडव कर शिवजी को प्रसन्न करना तथा शिव के प्रसन्न करने का कारण बताए।
उन्होंने भक्तों के बीच अनेक प्रकार की कामना पूर्ति हेतु शंकर जी के लिंगों की कथा, काशी के विभिन्न स्वरूप कनकेश्वर तथा त्रिमूर्ति का वर्णन, अर्धनारीश्वर का अवतार, गणाधिपति आमंत्रित करना और देवश्री पार्वती के द्वितीय पुत्र भगवान विघ्न विनायक लोकरंजन सुखदायक श्री गणेश जी की जन्म कथा के विविध प्रसंग सुनाएं। इस दौरान श्रोता समुदाय के बीच भक्ति रस एवं बधाइयों के साथ गणेश जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
आयोजन में मंगलवार को आचार्य राजेश शास्त्री, आचार्य जयप्रकाश शास्त्री, पंडित देवेंद्र,अजय दुबे , दीपक शास्त्री और अनूप आदि ने दिव्य पूजन अभिषेक बेलपत्र अर्चन कमल पुष्प आदि से पार्थिव शिवलिंग पर दुग्ध अभिषेक किया।
इस अवसर पर आयोजक अग्रवाल महिला समिति सहयोगी बांके बिहारी महिला समिति न्यू खुर्सीपार भिलाई, मुख्य जजमान संगीता-नेमीचंद्र अग्रवाल, पूनम-प्रहलाद गोयल और इति-जगदीश धुर्वे ने मंगलवार को पूजन आरती की। वहीं श्रीगणेश जन्म उत्सव अग्रवाल महिला संगठन भिलाई के द्वारा मनाया गया। जिसमें गायत्री-नेतराम अग्रवाल, प्रेमलता-रामनाथ अग्रवाल, गीता-डॉक्टर विजय गोयल, सुशीला-गोपाल केसरवानी, रश्मि-राजेश अग्रवाल, सावित्री-अनिल अग्रवाल, उषा-संतोष अग्रवाल, पूनम-प्रहलाद गोयल, इति-जगदीश धुर्वे, मंजू-प्रभुनाथ बैठा, आशा-कैलाश अग्रवाल, माया-राम भगत अग्रवाल, बीना-संतोष अग्रवाल, शारदा, प्रदीप सिंघानिया, प्रियंका-श्रीकांत अग्रवाल, प्रेमा-राजेंद्र गर्ग, प्रचार प्रसार व्यवस्था अनीता-अशोक अग्रवाल, झांकी व्यवस्था सरला-विनोद अग्रवाल, अध्यक्षा अग्रवाल महिला समिति, सुमन-माली राम गोयल, मंजू-मंगल करण पांडे, अग्रसेन भवन खुर्सीपार के महासचिव रतन अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रसेन भवन संतोष अग्रवाल, उत्सव यजमान हेमलता-इंद्र दत्त मित्तल, भिलाई संगठन अध्यक्ष, प्रसाद सहयोगी सरोज-संजय अग्रवाल, संगीता शुक्ला व उषा झा आदि ने कथा का आनंद प्राप्त किया।
दुर्ग / शौर्यपथ /जब लोग प्रशासन से जुड़ाव महसूस करते हैं और अधिकारियों से वार्तालाप कर अपनापन महसूस करते हैं तो वे ऐसी निजी इच्छाएं भी रखते हैं जिन्हें आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों से संबंधित आम जनता नहीं मानती।
आज एक आम नागरिक का जुड़ाव प्रशासन के साथ देखने को मिला। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नर्स का कार्य करने वाली 80 वर्षीय श्रीमती रूपा तिवारी जो पुलगांव के वृद्ध आश्रम में रहती हैं, उनसे आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पुलगांव में स्थित वृद्धाश्रम में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस अवसर पर श्रीमती रूपा तिवारी ने भावनात्मक रूप से कलेक्टर से निवेदन किया कि उनकी इच्छा वृंदावन जाने की है। इस पर कलेक्टर ने वहां उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आश्रम में तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक सदस्यों की सूची बनाकर प्रस्ताव भेजने की बात कही। कलेक्टर पुलगांव में स्थित वृद्धा आश्रम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने आश्रम में रहने वाले सभी वृद्ध जनों से मुलाकात की और उनकी व्यवस्था के बारे में उनसे चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वृद्धा आश्रम की क्षमता, खाने की व्यवस्था, रूम की सफाई व्यवस्था और उनके मनोरंजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वृद्धजनों के खान-पान से लेकर प्रतिदिन की दिनचर्या और व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देश भी दिये।
विशेषज्ञ डॉक्टर वृद्ध जनों को देंगे अपनी सेवा- अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विशेष हिदायत दी कि आश्रम में उपस्थित भी वृध्द जनों की रेगुलर चेकिंग विशेषज्ञ डॉक्टर से कराई जाए। ईएनटी स्पेशलिस्ट वृध्द जनों का निरीक्षण करा कर उन्हें हियरिंग एड मुहैया कराया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, श्री कमलेश पटेल उप संचालक समाज कल्याण विभाग व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
रिसाली निगम / शौर्यपथ / बरसात के इस मौसम में होने वाले उल्टी दस्त और मच्छर जनित जान लेवा बीमारी को लेकर रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। उन्होंने निगम क्षेत्र में शामिल टाऊनशिप और अन्य क्षेत्रों में रोकथाम और एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए है। इसी विषय को लेकर संयुक्त रूप से अभियान चलाने भिलाई इस्पात संयंत्र व निगम के अधिकारियों की बैठक ली।
संयुक्त बैठक में न केवल कार्य येजना पर विस्तार से चर्चा की गई, बल्कि धरातल पर कार्य शुरू करने कहा गया। आयुक्त की पहल पर भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य विभाग ने कहा कि टाऊनशिप में महामारी नियंत्रण के तहत रोकथाम करना शुरू कर दिया है। वहीं शनिवार से रिसाली निगम क्षेत्र में शामिल मरोदा सेक्टर, रूआबांधा सेक्टर और रिसाली सेक्टर में भी एन्टी लार्वा अभियान के तहत कूलरों की जांच के साथ ही मच्छर मार दवा का छिड़काव शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर व स्वास्थ्य प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी, जनस्वास्थ्य विभाग बीएसपी के सहायक महाप्रबंधक सुनील चैरसिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक आर. के. गुप्ता, तोडफ़ोड़ विभाग के उपमहाप्रबंधक के के यादव, विश्वनाथ देवागंन, निगम के संजय वर्मा, बृजेन्द्र परिहार व गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।
22 हजार घरों में दस्तक
आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा कि निगम के अधिकारी कर्मचारी अंतिम छोर तक दबिश दे। घरों में लार्वा तो नहीं इसकी जांच करे। साथ ही छोटे-छोटे बॉटल में टेमीफॅास का वितरण करे। आयुक्त ने कहा कि जहां पानी जमा है वहां पर जला ऑइल छिड़कर पूरे क्षेत्र का ट्रीटमेंट करे।
294 लोगों को नोटिस
बैठक के दौरान रिसाली निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार ने बताया कि क्षेत्र में 294 डेयरी है। डेयरी संचालकों को नोटिस दिया गया है कि वे गोबर व डेयरी से निकलने वाली गंदगी का निष्पादन करने उचित व्यवस्था करे। अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
यहां पहुंचेगी संयुक्त टीम
बारिश को लेकर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने बीएसपी और निगम के संयुक्त टीम को बीएसपी रिसाली मार्केट और छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी के अलावा रूआबांधा मार्केट में नियमित दबिश देने कहो। दबिश के दौरान अगर कोई मांसमटन दुकान संचालक खुले में अवशिष्ट फेकते पाए जाने पर बिना मौका दिए दुकान को सील बंद कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।
टाऊनशिप में फोकस
चर्चा के दौरान खुलासा हुआ कि निगम क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्रों में नालियों की सफाई तो की जा रही है लेकिन टाऊनशिप के बैक लाइन में पानी निकासी का साधन नहीं है। आयुक्त ने बैक लाइन सफाई कार्य अविलम्ब शुरू करने निर्देश दिए।
मवेशियों के कान में लगेगा टैग
आयुक्त ने कहा कि सड़कों पर आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कार्यवाही पर पशुधन स्वामी सामने नहीं आते। आयुक्त ने कहा कि निगम स्थाई निराकरण करने कार्य योजना बनाए। जिसमें कर्मचारी डेयरी तक पहुंचे और मवेशियों के कानों में टैग लगाए। टैग में डेयरी संचालक का नाम व वार्ड नं. दर्ज हो। टैग वाले मवेशी सड़कों पर मिले तो टैग के आधार पर डेयरी संचालक के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जा सके।
बारिश के बाद हो फॉगिंग
निगम क्षेत्र में बारिश के समय मच्छर का लार्वा नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि बारिश के थमने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग अपने-अपने सीमा क्षेत्र में अनिवार्य रूप से फॉगिंग कराए ताकि मच्छरों को नियंत्रण किया जा सके।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त लोकेश चद्रांकर ने हमारे संवाददाता को बताया कि नगर निगम के कामकाज को देख और समझ रहे हैं। नगर निगम के 70 वार्ड दो भागों में विभक्त है। आधा हिस्सा टाउनशिप का एरिया है, जो कि काफी हरियाली और साफ सुथरा क्षेत्र है। वहीं दूसरी ओर पटरी के इस पार का क्षेत्र में अभी भी काफी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगेंा में जागरूकता का आभाव हेै,कहीं पर भी कचरा फेंक देते हैं। निगम आने वाले समय में ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा और भारी जुर्माना भी वसूलेगा। प्रात: कालीन मैँ लगातार अलग अलग वार्डोँ का दौरा कर रहा हूं और समझ रहा हूं ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। इससे पूर्व मैं राजनांदगांव में जिला पंचायत में सीईओ था। हर जिले की अपनी अपनी अलग अलग तासीर होती है, उसी हिसाब से कार्य कराना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि भिलाई निगम में भी वह बेहतर कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
