
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के उदासीनता के कारण नगर के सबसे बड़े और प्रमुख स्टेडियम जयंती स्टेडिम धीरे धीरे अपने असित्व को खोता जा रहा है। इस स्टेडियम के मैदान और गैलरी में बेहद खरपतवार, घांस व कंटीली झाडिय़ों उग आई है। जिसके कारण इसका समूचित लाभ यहां के खिलाडिय़ों को नही मिल पा रहा है। एक समय था जब जयंती स्टेडियम नगर की शान हुआ करता था और यहां प्रेक्टिस कर खिलाड़ी देश और दुनिया में अपना और भिलाई का नाम रौशन करते थे लेकिन आज स्थिति दिन प्रतिदिन ठीक इसके विपरीत होते जा रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को अब केवल प्लांट में उत्पादन तक सीमित होते जा रहा है।
कोरोना संक्रमण कम होने व आम जनजीवन पटरी पर आने के बावजूद जयंती स्टेडियम को खोला नहीं जा सका है। इसकी वजह से हर दिन खिलाडिय़ों को भटकना पड़ रहा है। इससे उनका अभ्यास प्रभावित हो रहा है। यही हाल सैर सपाटा करने वाले लोगों का भी है। इधर समुचित देखरेख के अभाव में स्टेडियम के भीतर मैदान व बैठने की जगह पर जंगल सा आलम है। खरपतवारए घांस व कंटीली झाडिय़ों से पूरा परिसर पट गया है। समुचित रख रखाव के अभाव में इस्पात नगरी के जयंती स्टेडियम की गरिमा तार-तार हो रही है।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का नाम एक समय खेल और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में लिया जाता रहा है। टाउनशिप में कमोबेश हर खेल के लिए अलग-अलग मैदान, स्टेडियम व क्लब का निर्माण भी किया गया है। कोरोना काल में संक्रमण के पहली व इसके ठीक बाद दूसरी लहर ने खेल गतिविधियों पर भी विराम लगा दिया था। इस दौरान संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सभी खेल परिसर, स्टेडियम, क्लब, गार्डन आदि को बंद करा दिया था। बीएसपी ने इस आदेश का पालन करते हुए अपने सभी सभी खेल परिसर, स्टेडियम, क्लब, गार्डन आदि को बंद कर दिया था। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले नहीं के बराबर आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने काफी पहले ही सभी गार्डन और खेल स्टेडियम को आम लोगों के लिए खोलने का आदेश जारी कर दिया था। बावजूद बीएसपी प्रबंधन को इसका ध्यान ही नहीं है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि इस स्टेडियम में ही टाउनशिप के अधिकांश खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचते थे। इसके अलावा सुबह और शाम को सैर करने वाले लोग भी यहां पहुंच कर व्यायाम आदि करते थे। परन्तु करीब ढाई साल से यह स्टेडियम बंद है। यही नहीं स्टेडियम के गेट को भी लोहे की शीट आदि से बंद कर दिया है। ऐसे में खिलाडिय़ों को अब अभ्यास करने के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे अहम बात यह कि वे स्टेडियम के बाहर मैदान में भी लोगों की आवाजाही की वजह से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला कार्यकारिणी द्वारा जिला न्यायालय स्थित सभागार में स्टडी सर्कल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रकार के नियमों और उप नियमों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रबोधन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपभोक्ता आयोग दुर्ग के पूर्व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने नए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों को विस्तार से बताया। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा परिवाद पेश करने से पहले ध्यान रखने योग्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी जिसके अंतर्गत परिवाद पेश करने की समय सीमा, उपभोक्ता विवाद की पहचान, उपभोक्ता की परिभाषा, व्यक्तिगत सेवा संविदा, वाणिज्यिक प्रयोजन, उत्पाद दायित्व, ई-कॉमर्स, मध्यक्ता, उपभोक्ता मामलों की सुनवाई के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, लिखित कथन प्रस्तुत किए जाने की समय सीमा, भ्रामक और झूठे दावों वाले विज्ञापन पर की जाने वाली कार्यवाही जैसे बिंदुओं पर जिला उपभोक्ता आयोग दुर्ग के पूर्व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया।
राजेंद्र पाध्ये उद्बोधन के दौरान यह भी बताया कि पुराने अधिनियम में उपभोक्ता या उसके अधिवक्ता की अनुपस्थिति के चलते प्रकरण अदम पैरवी में खारिज होने की संभावना रहती थी परंतु नए अधिनियम में यदि प्रकरण में शिकायतकर्ता उसका अधिवक्ता सुनवाई तिथियों में अनुपस्थित हो जाते थे तो ऐसी स्थिति में भी प्रकरण को गुण दोषों के आधार पर ही निराकृत करना होगा, उपभोक्ता आयोग द्वारा प्रकरण को परिवादी की ओर से अनुपस्थिति के आधार पर अदम पैरवी में खारिज नहीं किया जा सकता।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने संगठन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी रखें और संगठन द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले कार्यक्रमों और प्रकल्पों के बारे में बताया।
परिषद के जिला मंत्री दीपेंद्र देशमुख ने स्टडी सर्कल कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि स्टडी सर्कल कार्यक्रम अधिवक्ता परिषद का महत्वपूर्ण और प्रमुख कार्यक्रम है। अलग-अलग कानूनों तथा विधिक विषयों को लेकर स्टडी सर्कल के माध्यम से अधिवक्ताओं का प्रबोधन एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जिसे निरंतर जारी रखा जाएगा और आगे अलग-अलग विषयों पर अधिवक्ताओं के बीच प्रबोधन के लिए विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री एम. कामक्षम्मा और आभार प्रदर्शन जिला महिला प्रमुख श्रीमती स्नेहलता वैद्य ने किया। संरक्षक सुदर्शन महलवार और संरक्षक श्रीमती सुनीता चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष गुलाब पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा एवं राजेश महाडिक, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, महेंद्र दिल्लीवार, कविता गिरी गोस्वामी, दिनेश कुमार सिंह, सागर त्रिपाठी, पंकज नागवंशी, तोरण दास, सौरभ शुक्ला, दीपक कुमार श्याम, होरी लाल साहू, विपिन वर्मा, रोहन कुमार, हरीश देवांगन, रवि कुमार, भावेश कटारे, एस.ए. खान, अनामिका गुहा राय, खेमेन्द्र साहू, जेपी देवांगन, मीनू साहू, अनुराग त्रिपाठी, रुपेश शर्मा, आदित्य साहू, रेहमत आलम, अजहर अली, रेखा राय, राजेश्वरी साहू, निशा चौबे, अनीता ध्रुवंशी, आशा देवांगन, मधु सेन, विजया भारती नटाला, रीति दास, रोहित मिश्रा सहित अधिवक्ता परिषद के सदस्य एवं अधिवक्तागण शामिल हुए।
risaali / shouryapath / राशनकार्ड पर पोस्टल एड्रेस नए वार्ड के हिसाब से दर्ज करने नगर पालिक निगम जल्द ही सूडा को पत्र लिखेगा। दरअसल सॉफ्टवेयर में नए वार्ड क्रमांक दर्ज नहीं होने से राशनकार्ड में पता पुराने वार्ड के हिसाब से आ रहा है। यह निर्णय बुधवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग प्रभारी सोनिया देवांगन की अध्यक्षता में हुई सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया।
सलाहकार समिति के सद्स्यों का कहना था कि नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के राशन कार्ड धारियों का पता स्पष्ट नहीं है। आज भी कार्ड में पता भिलाई नगर पालिक निगम के समय से चले आ रहे वार्ड क्र. दर्ज है। जबकि यहां नए सिरे से परिसीमन कर वार्ड बनाया गया है।
एमआईसी सोनिया देवांगन की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि निगम का खाद्य विभाग इस त्रुटि को सुधारने सूडा रायपुर को पत्र लिखे, ताकि सॉफ्टवेयर में परिसीमन के बाद नए 40 वार्ड का नाम दर्ज किया जाए। बैठक में सलाहकार समिति के सद्स्य रंजीता बेनुआ, विनय नेताम, हरीश नायक, अनिल कुमार, पार्वती महानंद व राशनकार्ड प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा उपस्थित थे।
वितरण व्यवस्था में सुधार
राशनकार्ड बनाने के बाद वितरण व्यवस्था को दुरस्त करने सलाहकार समिति के सद्स्यों ने जोर दिया। पार्षद सद्स्यों का कहना था कि कई बार जानकारी के अभाव में हितग्राही भटकते है। कार्ड बनने के बाद निगम के कर्मचारी सीधे हितग्राही सद्स्यों को दे या फिर कार्ड को समय पर पार्षद के माध्यम से वितरण कराया जाए। इस व्यवस्था को शीघ्र लागू करने प्रभारी ने निर्देश दिए।
भवन बनाने शासन को लिखा जाएगा पत्र
रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 29 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित है। इसमे लगभग 20 लोगों के पास स्वयं का भवन है। शेष के पास पीडीएस भवन का अभाव है। सलाहकार समिति के सद्स्यों ने निर्णय लिया कि निगम प्रशासन नए पीडीएस भवन निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखे।
महापौर ने कहा अधिनियम के तहत सभापति ने रखी बैठक
भाजपा ने सत्ता पक्ष पर लगाया अधिकार के हनन का आरोप
भिलाई 3 / शौर्यपथ / भिलाई-चरोदा नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल नहीं रखे जाने को लेकर विपक्षी भाजपा पार्षदों ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच काफी देर तक नोंकझोंक चली। महापौर निर्मल कोसरे ने सामान्य सभा के आयोजन और उसकी रुपरेखा को सभापति का विशेषाधिकार करार देते हुए अधिनियम के तहत बैठक रखे जाने का जवाब दिया। जबकि भाजपा ने प्रश्नकाल नहीं रखे जाने को पार्षदों के अधिकार पर हनन निरुपित किया।
आज सभापति कृष्णा चंद्राकर के निर्देश पर दोपहर 12 बजे निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। महापौर निर्मल कोसरे एवं आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर सहित एमआईसी सदस्यए पक्ष विपक्ष के पार्षद व सांसद प्रतिनिधि की मौजूदगी में निगम सचिव अश्वनी चन्द्राकर ने विषय सूची का वाचन किया। श्री चन्द्राकर अभी तिसरे प्रस्ताव को पढ़ ही रहे थे कि भाजपा पार्षद चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने सभापति से अनुमति लेकर सामान्य सभा में प्रश्नकाल नहीं रखे जाने का कारण पूछा।
आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने इस सवाल का संबंध सभापति और निगम सचिवालय पर टाल दिया। आयुक्त ने यह भी बताया कि कलेक्टर के आदेश पर अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गणना की सूची को मंजूरी देने के लिए सामान्य सभा रखना अनिवार्य था। जबकि महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि भाजपा के 16 पार्षदों ने महापौरए सभापति एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सामान्य सभा आहुत करने की मांग रखी थी। उसी के तहत यह सामान्य सभा रखी गई है।
इसके बावजूद प्रश्नकाल नहीं रखे जाने पर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। विपक्ष के पार्षद फिरोज फारुकीए तुलसी ध्रुव और राम खिलावन वर्मा ने भी चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के सवाल का समर्थन करते हुए यह मांग करने लगे कि इस सामान्य सभा में केवल अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे से जुड़े प्रस्ताव पर ही निर्णय लिया जाए। वहीं बाकी प्रस्तावों पर चर्चा के लिए आने वाले दिनों में सामान्य सभा रखा जाए। इसके बाद महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि 16 पार्षदों की मांग पर यह सामान्य सभा रखी गई है। नियम के तहत प्रश्नकाल तभी रखा जाता है जब सामान्य सभा के लिए कम से कम 60 दिन का समय उपलब्ध रहे। लेकिन एक तिहाई पार्षदों की मांग पर 15 से 20 दिन के भीतर ही सामान्य सभा आयोजित करने का नियम का पालन किए जाने की वजह से इस बार प्रश्नकाल नहीं रखा गया है। इस पर चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने सत्ता पक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगा दिया। जवाब में श्री कोसरे ने कहा कि लोकमत के विषय पर चर्चा के लिए समय निर्धारित है जो भी पार्षद सवाल करेंगे वे खुद और उनके एमआईसी सदस्य जवाब देने को तैयार हैं। समाचार लिखे जाने तक सामान्य सभा की कार्यवाही जारी रही। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, उप अभियंता विक्टर वर्मा, लेखापाल राजकुमार देवांगन, सुरेश नासरे, लिंगेश्वर राव, अजय ठाकुर, चेतन देवांगन सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित 0000
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज सुबह प्रात: 6 बजे जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर का दौरा किया उन्होंने यहां पर आईएचएसडीपी कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्थान पर खाली भवन में अवैध रूप से सामग्री रखी गई थी जिसे निगमायुक्त ने हटाने के निर्देश दिए। वही पूरी कॉलोनी का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की गतिविधियां देखी तथा टेमीफास् वितरण की जानकारी ली। सुपरवाइजर सुक्रित दास इस पर ठीक तरीके से जवाब नहीं दे पाए, जिस पर निगमायुक्त ने सुपरवाइजर को फटकार लगाई और शीघ्र अति शीघ्र टेमीफास् का वितरण संपूर्ण घरों में कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वही सुपरवाइजर का 5 दिनों का वेतन की कटौती की जाएगी तथा नोटिस भी जारी किया जाएगा। जलभराव की स्थिति का भी मुआयना जवाहर नगर में निगमायुक्त ने किया, खाली प्लाट में पानी जमा उन्होंने पाया तथा पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई को लेकर जवाहर नगर आवासीय कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। मुख्य सड़क के किनारे ठेला लगाकर नाश्ता का व्यवसाय करने वाले को कचरा डस्टबिन में डालने की हिदायत आयुक्त ने दी और नियमित रूप से अपने ठेले के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त सुबह सुपेला के लक्ष्मी मार्केट पहुंचे, मटन मार्केट के ठीक सामने मुख्य सड़क के किनारे कचरे को व्यवस्थित तरीके से डालने पर उन्होंने वहां के स्थानीय व्यवसायियों से चर्चा की, उन्होंने कहा कि सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है, व्यवस्थित तरीके से कचरा रखने पर सफाई कर्मचारी इसे आसानी से उठा सकते हैं। काफी देर तक उन्होंने सफाई को लेकर व्यवसायियों से बात की और सफाई के लिए विशेष सहयोग करने कहा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड एवं पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, प्रभारी उप अभियंता बसंत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा एवं अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय खंडवा का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन गुरु पूर्णिमा पर्व 14 व 15 जुलाई को होने जा रहा है। जिसमें शास्त्रीय नृत्य एवं गायन के अलावा शिल्पकला पर व्याख्यान एवं प्रस्तुतीकरण भी होगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सिरेमिक (चीनी मिट्टी) कला पर केंद्रित व्याख्यान एवं कला प्रदर्शन हेतु इस्पात नगरी भिलाई की वरिष्ठ शिल्पकार विजय त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया है। शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय परिसर खंडवा में 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से होने वाले इस आयोजन के लिए विजया त्रिपाठी की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छत्रपति नगर मैत्रीकुंज रिसाली स्थित लेमन सिरेमिक स्टूडियो की संचालक श्रीमती विजया त्रिपाठी वरिष्ठ चित्रकार योगेंद्र त्रिपाठी की पत्नी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / बुधवार को प्रदेश के गृहमंत्रालय द्वारा प्रदेश के 44 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी का स्थानांतरण किया गया जिसमें कविलाश टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्राफिक भिलाई को मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर में और उनकी जगह विश्वास चन्द्राकर एडिशनल एसपी ट्राफिक रायपुर को एएसपी ट्राफिक भिलाई में पदस्थ किया गया है। वहीं श्रीमती सोनिया धरड़े डीएसपी मुख्यालय दंतेवाड़ा को एएसपी आईजी कार्यालय दुर्ग रेंज, बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम को उप सेनानी 7वी वाहिनी छसत्रबल भिलाई में पदस्थापित किया गया है।
-पाटन विकासखंड का दौरा करने पहुंचे कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने किया एनजीजीबी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण
-पाटन में अस्पताल और स्कूल भी देखें, निर्माण कार्य भी देखे
दुर्ग / शौर्यपथ /अभी हाल ही में पाटन ब्लाक में नरवा योजनाओं के दूसरे चरण का काम पूरा हुआ है और इसका जमीनी असर दिखने लगा है। ग्राम छाटा के पास सांतरा नाले में बने स्ट्रक्चर का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा को किसानों ने बताया कि सांतरा नाले का यह चेकडेम पुराना हो चुका था। इसकी मरम्मत हो गई और पानी रूक सका है। अब आस-पास लगभग 165 हेक्टेयर खेतों तक पर्याप्त पानी है। अधिकारियों ने बताया कि 22 किमी लंबे इस नाले का जीर्णाेद्धार किया गया है। इस नाले में डिसेल्टिंग की गई है और डाइक तथा रिचार्ज पिट बनाये गये हैं। इससे भूमिगत जल के रिचार्ज होने में मदद मिलेगी। आरईएस के अधिकारियों ने बताया कि हमने नरवा कार्य से पहले के आंकड़े ले लिये हैं और साल भर बाद के आंकड़ों से तुलना करेंगे कि किस प्रकार नरवा ट्रीटमेंट से भूमिगत जल की स्थिति में सुधार आया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी मौजूद रहे। श्री देवांगन ने बताया कि पूरे जिले में साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर नरवा के दूसरे चरण में बनाये गये हैं। इनसे भूमिगत जल के स्तर में जबर्दस्त वृद्धि की उम्मीद है। इस दौरान एसडीएम श्री विपुल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
पाहंदा में गुलाब जल, तुलसी अर्क एवं गौअर्क पर हो रहा काम- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले में आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य हो रहा है। आज कलेक्टर ने अपने निरीक्षण में पाहंदा का गौठान देखा तथा यहां चल रही आजीविकामूलक गतिविधियां भी देखीं। पाहंदा में एसएचजी की महिलाओं ने अद्भुत नवाचार किया है। वे गुलाब जल, तुलसी अर्क और गौअर्क बना रही हैं। एसएचजी की महिलाओं ने बताया कि बाजार के गुलाबजल की तुलना में उनका रेट कम रहेगा और क्वालिटी मेंटेंन रहेगी। उन्होंने अपनी बाड़ियों में गुलाब लगाया है और व्यापक रूप से भी गुलाब लगाने की योजना बना रही हैं। सी-मार्ट में उनका उत्पाद उपलब्ध रहेगा और उम्मीद है कि यह खूब चलेगा। इसके अलावा उन्होंने गोधन न्याय योजना के लिए बोरी बना रही महिला समूहों से भी बातचीत की। समूह की सदस्यों ने बताया कि महीने में सात-आठ दिन ही देने से पर्याप्त आय हो जाती है और हम सब बहुत खुश हैं। कलेक्टर ने यहां फिकल स्लज यूनिट भी देखा और गौठान में कार्य कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं से उन्हें हो रही आय के बारे में पूछा।
सांकरा में देखा रूरल पार्क का काम- सांकरा में समूह की महिलाएं बड़ा काम कर रही हैं। हर महीने उनके कार्य का दायरा बढ़ रहा है। पहले वे केवल अष्टगंध और गुलाल जैसे उत्पाद बनाती थीं। अब भभूत उत्पाद भी बना रही हैं। माईं जी पर चढ़ने वाले चोले भी बना रही हैं। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि हम सब बहुत खुश हैं। हमें हर दिन आय तो हो ही रही है। साथ ही हमें लाभांश भी मिल रहा है।
जामगांव एम में इंग्लिश मीडियम के बच्चों से बातचीत की, बच्चों ने बताया वरदान है ये- जामगांव एम में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण कलेक्टर ने किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पढ़ाई कैसे हो रही है। बच्चों ने कहा बहुत अच्छी। बच्चों ने बताया कि इस स्कूल के खुलने से अनेक फायदे हुए हैं। हमारे अभिभावक रायपुर से लगे गांवों में प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में भेजते थे और हर साल की फीस कम से कम 25 हजार थी। एक बच्ची ने बताया कि उसके घर में तीन भाई बहन हैं जिनकी 75 हजार रुपए फीस देना पापा के लिए बहुत कठिन होता था। अब यहां मेरा एडमिशन होने से पापा की बचत भी हो गई है और मेरी पढ़ाई भी अच्छी हो रही है। कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्कूल के भवन का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
हर्बल यूनिट भी देखा- लघु वनोपजों के प्रसंस्करण के लिए बन रहे केंद्र के निर्माणाधीन भवन को भी कलेक्टर ने देखा। यहां अधिकारियों ने उन्हें विस्तार से यहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने सिकोला में स्थित हाईटेक नर्सरी भी देखी जिसका लोकार्पण हाल ही में मुख्यमंत्री ने किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप यहां फलदार पौधे तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण भी किया और झीट सीएचसी की व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने मरीजों से तबियत भी जानी।
सड़क किनारे सामान फैलाकर व्यपार न करें, अन्य सामग्री भी न फैलाये,व्यवस्थाओं को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी:आयुक्त
दुर्ग / शौर्यपथ /न्यू बस स्टेंड क्षेत्र समेत मुख्य मार्ग नलघर के सामने जी.ई. रोड पर सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश एवं आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन पर निगम बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग के अमला ने कार्रवाई की।कार्रवाई के लिए पहुंचे निगम अमला ने अतिक्रमण कारियों की फ़ोटो व वीडियोग्राफी करवाई और उसके बाद दुकान के बाहर सड़क पर फैलाकर रखे गए सामानों को हटवाया गया। न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान के सामने कारोबार सड़क में फैलाकर कारोबार कर रहे हैं। बस स्टैंड पार्किंग के पास ऑटो गैरेज के दौरा कंडम गाड़ियों को हटवाकर साफ - सफाई करवाया गया।बस स्टेंड के भीतर व मुख्य मार्ग पर आवागमन को लेकर आम जनता को दिक्कत हो रही है।इसको ध्यान में रखते हुए एक दिन पूर्व अलसुबह कलेक्टर श्री मीणा के भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री सर्वे की मौजूदगी में एक दिन पूर्व निरीक्षण किया गया था। निर्देश का पालन करते हुए निगम का बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग ने न्यू बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही की। निगम कर्मचारियों ने बस स्टैंड जी.ई. रोड क्षेत्र में सड़क किनारे कब्जा कर सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वाले बाहर समान रखे सभी व्यापारियों की फ़ोटो व वीडियोग्राफी पूर्व में करवाई गई। इसके बाद उक्त व्यापारियों द्वारा फैलाकर रखे गए सामान को हटवाया गया। निगम की सख्ती को देखते हुए कुछ कारोबारी अपना सामान स्वयं हटाने लगे।
इस दौरान निगम के अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि सामान दुकान से बाहर निकलकर फैलाकर न रखे और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें,समझाइस को नही समझने वालों के खिलाफ 10 हज़ार तक का जुर्माना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाही निरन्तर जारी रहेगी।अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के समय बाजार विभाग के प्रभारी अधिकारी थानसिंग यादव, ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,भुवान दास साहू और अतिक्रमण अमला मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
