
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
DURG / SHOURYAPATH / भारत ही नहीं समस्त दुनिया के प्राचीनतम सनातन धर्म की देश की सबसे बड़ी संस्था 'सनातन धर्म पुरोहित महासभा-नई दिल्ली' द्वारा छत्तीसगढ़ की शिक्षा और संस्कारधानी भिलाई के स्मृति नगर में एक विशाल हिंदू धर्म सभा का आयोजन किया जाना निश्चित हुआ है। इसके पूर्व महासभा द्वारा देश के अनेक राज्यों और शहरों में अनेकों धर्म सभाएं आयोजित की जा चुकी है। हाल ही में केंद्रीय समिति द्वारा भिलाई के पंडित अरुण मिश्रा, संस्थापक-माताजी मंदिर नेहरू नगर चौक को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है और पंडित उत्कर्ष भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसके कारण इस बार यह सभा भिलाई में आयोजित की जा रही है।
आयोजन में महासभा के प्रमुख धर्माचार्य आचार्य जनार्दन शास्त्री जी नई दिल्ली, राष्ट्रीय महासचिव पंडित अमर बहादुर तिवारी जी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, महामंडलेश्वर श्री सत्यानंद जी गाजीपुर उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौतम शास्त्री और राष्ट्रीय संयोजक पंडित नंद किशोर पांडे के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों से संत, सनातनी और धर्माचार्य विशेष रुप से पधार रहे हैं। भिलाई के आचार्य शशि भूषण मोहंती के अतिरिक्त दुर्ग, भिलाई, रायपुर और समस्त छत्तीसगढ़ से भी विभिन्न पंडितों का आना निश्चित हो चुका है।
मंगल भवन स्मृति नगर भिलाई में 17 जुलाई रविवार को आयोजित इस धर्म सभा की आरंभिक तैयारियों के लिए माताजी मंदिर नेहरू नगर चौक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अरुण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित उत्कर्ष भट्ट और राष्ट्रीय सचिव पंडित आनंद शर्मा के आतिथित्य में और प्रमुख सलाहकार नरेंद्र राठौर व विभिन्न सनातनीयों की उपस्थिति में एक बैठक 8 जुलाई को संपन्न हुई जिसमें सभी को उनकी क्षमतानुसार कार्य और जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में आयोजन के सभी पक्षों पर विस्तृत चर्चा के साथ अधिकाधिक लोगों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी से सुझाव लिए गए और यह निर्णय लिया गया कि आयोजन के 2 दिन पहले 15 जुलाई को पटेल चौक दुर्ग में एक सभा के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होकर शासन-प्रशासन तक सनातन धर्म पर हर रोज हो रहे हमले की रोकथाम पर ध्यान दिलाने के लिए निवेदन के रूप में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपा जाए।
आयोजनकर्ताओं द्वारा बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पक्षों से अपील की गई और सर्वहिंदू व सर्वसमाज को इसमें जोड़ने के लिए आवश्यक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी फाइनल बैठक इसी स्थान पर 14 जुलाई को किया जाना निश्चित किया गया। इस अवसर पर पंडितगण हेमंत राय, शिव महाराज, अशोक मिश्रा, लाला महाजन, अनंत कुमार, विजय शुक्ला, मयंक प्रसाद मिश्रा, सोनू कुमार पांडे, कुणाल पांडे, अशोक तिवारी, एन.डी. तिवारी, अभिषेक मिश्रा, केसर तिवारी, रूद्र कुमार, हर्ष दुबे, अरुण मिश्रा, नंद किशोर पांडे, उत्कर्ष भट्ट, आनंद महाराज, संतोष अवस्थी, शिव नारायण शुक्ला और नरेंद्र राठौर आदि उपस्थित रहे।
RISALI NIGAM / SHOURYAPATH / रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया। वे अलसुबह वार्ड 26 अवधपुरी पहुंचे थे। नागरिकों से चर्चा के दौरान उन्होंने 700 मीटर सीसी रोड निर्माण लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत कराने आश्वासन दिया। समय के साथ ही रिसाली नगर पालिक निगम में रिहायशी क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है। ऐसी ही एक कालोनी सरस्वती कुंज है। 5 वर्ष होने के बाद भी यहां कच्चा (मुरम वाली) सड़क है। भ्रमण के दौरान महामंत्री यहां के नागरिकों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए। क्षेत्रवासियों का कहना था कि पांच वर्ष से ऐसे ही उबड़ खाबड़ पर वे चल रहे है। इस पर महामंत्री श्री साहू ने क्षेत्रीय विधायक व लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू से 700 मीटर सीसी रोड स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पार्षद अनिल देशमुख मौजूद थे।
भूरीडबरी मंदिर के आस पास होगा विकास
जितेन्द्र साहू सरस्वती कुंज के भूरीडबरी मंदिर भी पहुंचे। वहां आस पास के नागरिकों ने सड़क, नाली की समस्या को दूर करने ज्ञापन सौपा। इस पर महामंत्री ने पार्षद अनिल देशमुख से स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव संबंधित विभाग के प्रभारी को दने निर्देश दिए।
निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन
लोक निर्माण विभाग दुर्ग संभाग अवधपुरी में लगभग 15 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कर रहा है। इस कार्य का अवलोकन करते जितेन्द्र साहू ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने कहा। खास बात यह है कि 10 दिन पहले इस कार्य का भूमिपूजन जितेन्द्र साहू ने किया था। निर्माण कार्य 150 मीटर ही शेष है।
BHILAI NIGAM / SHOURYAPATH / नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज सुबह 6:00 बजे सभी बड़े नालों का निरीक्षण किया। बीते रात्रि को हुए बारिश के कारण जलभराव की कहीं स्थिति तो निर्मित नहीं हो रही है इसका जायजा लेने आयुक्त सुबह निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम इंदु आईटी नाला का निरीक्षण किया, वहां उन्होंने पानी के फ्लो की स्थिति देखी, तत्पश्चात बाबा दीप सिंह नगर नाला, गौतम नगर स्थित नाला, कालीबाड़ी के समीप स्थित नाला आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसलिए आसपास के कचरे की सफाई भी व्यापक तौर पर हो जाए। बारिश के पानी के साथ कचरे की बहकर नालों में प्रवाहित होते हैं, ऐसी स्थिति में किनारों में कचरे एकत्र होने की संभावना बढ़ जाती है। इन सभी स्थितियों के लिए सदैव अपना अमला स्वास्थ्य विभाग तैयार रखें। इस वर्ष बड़े नालों तथा छोटी नालियों की अच्छी सफाई होने की वजह से जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हो रही है। निरीक्षण में भी नालों से पानी का फ्लो अच्छा दिखा। आयुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था भी देखी, प्रमुख सड़कों में रोड स्विपिंग की जानकारी ली, डिवाइडर से अनावश्यक झाडिय़ों को हटाकर सफाई करने के निर्देश दिए। वही नालों के समीपस्थ स्थितियों का जायजा लिया और उचित कार्य योजना बनाकर सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल के निर्देश पर भिलाई शहर में विगत 3 महीने से बड़े नालों तथा छोटी नालियों की सफाई कराई गई है, जिसके चलते भारी बारिश में भी जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हो रही है। वहीं बारिश पूर्व डुबान बस्तियों तथा जल भराव क्षेत्रों को चिन्हित करके जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए व्यापक सफाई अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई गई है। जिसकी वजह से बारिश का पानी नाला के माध्यम से होकर अपने गंतव्य की ओर प्रवाहित हो रहा है और जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
DURG / SHOURYAPATH / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा मंगलवार को अलसुबह दुर्ग शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट और न्यू बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था देखी। न्यू बस स्टैंड के गैरेज लाइन के बाहर कंडम गाडिय़ां खड़ी थीं। कलेक्टर ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि एक दिन के भीतर कंडम गाडिय़ां हटा ली जाएं अन्यथा दस हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि बाजार में सबसे ज्यादा समय आपको गुजारना पड़ता है। आपमें से अधिकांश अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और सहयोग करते हैं। बाजार की साफसफाई बनाये रखने के लिए आपका सहयोग भी जरूरी है। हम नियमित रूप से सफाई कराएंगे और इसकी मानिटरिंग भी कराएंगे। इसके बावजूद यदि कोई सहयोग न करे और साफसफाई के बाद गंदगी फैलाये तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इस दौरान आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि सड़क पर दुकान का सामान रखने से ट्रैफिक में भारी दिक्कत आती है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानों से निकलने वाला कचरा स्वच्छता दीदियों को सौंपे। ऐसा कचरा सार्वजनिक रूप से फेंकने से गंदगी तो पसरती ही है। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम भी जाम होता है। कलेक्टर ने कहा कि हमारे शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हममें से अधिकतर नागरिक इसका पालन भी करते हैं। निगम अमले को कहा गया कि सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होनी चाहिए और नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था की बेहतर मानिटरिंग के लिए आम जनता का भी सहयोग चाहिए। जहां साफसफाई की दिक्कत आ रही है वहां निगम अधिकारियों को और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराएं। कलेक्टर ने कहा कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री नहीं दिखनी चाहिए और किसी प्रकार की अन्य सामग्री भी नहीं बिखरी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी बोर्ड साइन बोर्ड की थीम पर लगने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बिगाडऩे वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर की सुंदरता और स्वच्छता सबसे अहम है जिसकी लगातार मानिटरिंग होगी।
कलेक्टर ने इसके अलावा इंदिरा मार्केट पार्किंग, मटन मार्केट, सब्जी बाजार, प्रेस कम्प्लेक्स क्षेत्र समेत मार्केट क्षेत्र में साफ- सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेले खोमचे वाले व्यापारियों से दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के लिए भी कहा। मौके पर कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन शंकरदयाल शर्मा, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता करण साहू,राजू बक्शी के अलावा निगम अमला मौजूद थे।
CHARODA-BHILAI 3/ SHOURYAPATH / नगर निगम भिलाई-चरोदा के उमदा वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं ग्राम पथर्रा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया। महापौर निर्मल कोसरे ने श्रीफल तोड़कर इन दोनों कार्यों को गति प्रदान की।
निगम क्षेत्र में विकास कार्य की रफ्तार बनी हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को महापौर निर्मल कोसरे ने ग्राम उमदा के शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। श्री कोसरे ने ग्राम पथर्रा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण भी शुरू कराया है। इन दोनों ही निर्माण कार्य 16 लाख रुपए से पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर संजीदा है। उमदा के शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष और पथर्रा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण इसी संजीदगी प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक परिवेश बनाने नगर निगम के माध्यम से कोशिश निरंतर जारी रहेगी। इन दोनों कार्यक्रमों में एमआईसी सदस्य मोहन साहू, देव कुमारी भलावी, एम जॉनी, दीप्ति वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, कांग्रेस नेता बीएन राजू, राजेश कश्यप, कृष्ण कुमार वर्मा, असफाक अहमद, युवराज कश्यप, इन्द्रजीत यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
DURG / SHOURYAPATH / ठगड़ा बांध ओवरब्रिज में डिवाइडर निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक ने भूमिपूजन किया। पिछले दिनों ओवरब्रिज में कई बार हादसे होने के बाद शहर विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए सेतु विभाग को डिवाइडर निर्माण के निर्देश दिये थे। सेतु विभाग ने कुल 9 लाख 77 हजार रुपए की लागत से डिवाइडर निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है। आज इसी कार्य का भूमिपूजन अरूण वोरा ने किया। भूमिपूजन के दौरान नगर निगम की एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी भी मौजूद रहीं।
वोरा ने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सौंदर्यीकरण योजना को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को दिये हैं। वोरा ने कहा कि दुर्ग जिले में विकसित हो रहे पिकनिक स्पॉट का कार्य पूरा होने पर दुर्ग शहरवासियों को शानदार सौगात मिलेगी। बचे कार्य शीघ्र पूरे किये जाएं। वोरा ने कहा कि ट्रैफिक डीएसपी से कहा है कि शहर में लगातार हादसे हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए व्यवस्थित यातायात जरूरी है। वोरा ने कहा कि नगर निगम के साथ अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें। सड़कों के किनारे पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। बारिश के दौरान सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। नगर निगम का अमला आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान चलाए।
DURG/SHOURYAPATH /पिछले रविवार को एक दिवसीय कुडो चैम्पियनशिप का आयोजन स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक भवन पद्मनाभुर दुर्ग में सम्पन्न हुआ। इस चैम्पियनशिप में रॉयल सिटी बोरसी के बच्चों ने उत्कृश्ठ प्रदर्शन कर 2 गोल्ड, 6 सिल्वर मेडल जीत कर शहर का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग में आर्या शर्मा गोल्ड, अनन्या साहू गोल्ड, भूमि गजेन्द्र सिल्वर और सौमयाशी गुप्ता सिल्वर मेडल जीते वहीं बालक वर्ग में प्रेमकृष्ण वर्मा सिल्वर, हिमानेश भार्गव सिल्वर, समर्थ साहू सिल्वर, अथर्व साहू सिल्वर मेडल जीते। इस मौके पर रॉयल सिटी सोसायटी के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार वर्मा, सचिव भूपेन्द्र शर्मा, शशिकांत नारदे, गायत्री वर्मा, मनीषा देशमुख, मधुमिता साहू, रूची गर्ग, अलका यादव,अर्चना सिंह, नीता शर्मा ने विजेता खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी। यह जानकारी कुडो एसोसिएशन के कोच मनीष कुमार साहू ने दी।
भिलाई / शौर्यपथ / श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर- 4 में श्री जगन्नाथ स्वामी जी के नीलाद्री बिजय कार्यक्रम को भक्ति भाव से संपन्न किया गया। रथयात्रा के अंतिम कड़ी के रुप में आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी ने रथ से उतर कर मंदिर प्रवेश किया। परम्परा के अनुरुप भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी रथयात्रा से गत 9 जुलाई को श्रीमंदिर वापस लौटते हैं परंतु माता लक्ष्मी रुठी होने के कारण श्री मंदिर का पट नहीं खोलती। इसके फलस्वरुप श्री जगन्नाथ स्वामी रथ पर ही विराजमान रहते हैं।
मंगलवार 12 जुलाई को श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 में नीलाद्री बिजय का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत मां लक्ष्मी सर्वप्रथम भगवान श्री बलभद्र, व देवी सुभद्रा को मंदिर प्रवेश करने नहीं देती है। महाप्रभु को मंदिर में लौटते देख माता लक्ष्मी अपने दासियों को मंदिर का पट बंद करने का आदेश दे देती हैं। इसके फलस्वरुप महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, मंदिर के बाहर ही माता से पट खोलने का आग्रह करते हुए कहते हैं कि बरसात व ठंड से मेरा शरीर कांप रहा है। इन नौ दिनों में मेरे शरीर ने काफी कष्ट उठाए हैं। प्रतिउत्तर में माता लक्ष्मी कहती हैं तुम तो अपने नंदी घोष में बैठ कर बड़े मजे से करोड़ो श्रद्धालुओं का भोग खाते रहे। आखिर तुम्हे कैसा कष्ट। भगवान जगन्नाथ जी माता लक्ष्मी को मनाते हुए कहते हैं कि देवी मैने तुम्हारे लिए स्वर्ण अलंकार, शंखा साड़ी तथा विभिन्न प्रकार के सुन्दर वस्त्र व हाथों के लिए सोने की चूडिय़ा लाया हूँ। अब तो तुम पट खोल दो।
दुर्ग / शौर्यपथ / हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित नालंदा स्कूल ग्राउंड के पीछे वार्ड-22, सुंदर विहार अटल आवास कीे सीढियां बीती रात्रि भरभरा कर गिर गई जिससे यहां के लोग भारी दहशत में है। बिल्डिंगों की स्थिति देख ऐसा लग रहा है इस साल का बारिश भी ये बिल्डिंगें नही खेप पायेगी और कभी भी बिल्डिंगें भी भरभराकर गिर सकती है। इन आवासों की सीढियां गिर जाने से उपर मंजिल में रहने वालों को भारी मुसीबत हो गया है। वे उपर से नीचे और नीचे से उपर कैसे चढे और उतरे। यहां रहने वालों को आशंका है कि बिल्डिंग भी गिर सकती है। जिसमें परिवार के साथ वे रहते हैं। इस मामले में जोन आयुक्त से आप के पदाधिकारियों ने शिकायत भी किया है।
जर्जर आवासों में जान जोखिम में डाल कर पड़ रहा है रहना
यहां के लोगों ने हमारे संवादादाता को बताया कि यह आवास अब बहुत पुराने और जर्जर हो चुके हैं। बारिश से मकान में सीपेज साफ नजर आता है। आवासों की स्थिति जर्जर है। छज्जा गिर रहा है। उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बच्चों के साथ जान जोखिम में डालकर उनको रहना पड़ रहा है। लोगों ने जनपतिनिधियों पर भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहर कि यहां लोग सिर्फ चुनाव के वक्त ही आते हैं। इसके बाद चेहरा नहीं दिखाते। बारिश के बीच रात में सीढ़ी भर-भराकर गिर गई। यहां रखी एक स्कूटर जिसके चपेट में आ गई। लोगों की जान और माल की कोई कीमत नहीं रह गया है। वही यहां निवासरत के. ज्योति ने बताया कि यहां सीवरेज (बेकलेन के गटर व नालियों) के पानी का बहाव लगातार आम रास्तों पर हो रहा है। असल में नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी लंबे समय तक घरों के पीछे पड़े रहती है। यहां की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। बारिश में यहां सांस लेना भी दूभर हो गया है।
निगम करे दूसरी जगह शिफ्ट और यहां नया मकान बनाकर दें
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष इब्राहिम खान ने मांग की है कि अटल आवासों में जितना परिवार रह रहा है, उसका लिस्ट तैयार कर नगर पालिक निगम, सबसे पहले इनको कही दूसरी जगह शिफ्ट करे। इसके बाद इन आवासों को ढहाकर नए मकान बनाकर दे। किसी प्रकार की जानमाल की हानि होने से पहले गरीब जनता को उचित व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर भागीरथी, सागर, योगेश, बलविंदर, दिनेश, चुम्मन मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
