
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ /
सरकारी स्तर पर संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का औचित्य लगभग खत्म हो जाएगा। बच्चों के पर्याप्त संख्या के अभाव में शहर के अनेक आंगनबाड़ी केंद्र को तालाबंदी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल दुर्ग जिले के तीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का चयन प्रायोगिक तौर पर प्री प्राइमरी कक्षा संचालन के लिए किया गया है।
निजी स्कूलों की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जा रही है। इस योजना को प्रायोगिक तौर पर शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेक्टर 6, पाटन और कुम्हारी में लागू किया जा रहा है। प्रयोग सफल रहने पर जिले में संचालित अन्य सभी स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं लगाई जाएगी। ऐसा होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के औचित्य पर सवाल खड़े हो जाएगी।
दरअसलए आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाती है। सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन होने पर पालकों में तीन साल की उम्र में ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने की प्राथमिकता बनेगी। ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों की दर्ज संख्या में गिरावट आना तय है। जब पर्याप्त संख्या में बच्चों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं रहेगी तो आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का औचित्य लगभग खत्म सा हो जाएगा।
गौरतलब रहे कि वर्तमान में निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ही प्री प्राइमरी के तहत नर्सरी से लेकर केजी वन और केजी टू की कक्षाएं संचालित की जाती है। इस वजह से शहर के अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का टोटा बना हुआ है।
तीन साल की उम्र में ही संपन्न वर्ग के ज्यादातर बच्चे निजी स्कूलों के प्री प्राइमरी कक्षा में दाखिला ले रहे हैं। अब जब सरकारी स्तर पर संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन होगा तो मध्यम और गरीब परिवारों में अपने बच्चों को सीधे स्कूल में दाखिला दिलाने की ललक बढ़ेगी।
इस लिहाज से शहर के अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
कार्यकर्ता-सहायिकाएं भविष्य को लेकर सशंकित
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मामूली फीस पर बेहतर पढ़ाई और सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस वजह से जिले के सभी 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के होड़ मची हुई है। प्री प्राइमरी कक्षाओं के शुरू होने पर मध्यम व निम्न वर्ग का हर पालक चाहेगा कि उसका बच्चा वहां प्रवेश लेकर पढ़ाई करे। इस स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों की दर्ज संख्या में कमी आना तय है। ऐसा होने पर कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर उसे नजदीकी केंद्र में मर्ज किया जा सकता है। ऐसे में सामान्य मानदेय में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगी। इस बात का अहसास होने से शहर की कईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी नौकरी को लेकर सशंकित हो उठी हैं।
भिलाई/ शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम के श्याम नगर में दो दिन पहले हुई आगजनी की घटना से उत्पन्न मौजूदा स्थिति ने बच्चों के अंतनिर्हित मानवीय गुणों को सामने ला दिया है। इस घटना से कैंप- 2 की रहने वाले जैन परिवार के बच्चे इतना विचलित हुए हैं कि आज उन्होंने अपने पिगी बैंग (गुल्लक) को लेकर प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए दान करने मौके पर पहुंच गए। कैंप 2 लिंक रोड की रहने वाले तनय जैन, कृतिका जैन और रक्षा जैन अपने पापा के साथ दोपहर को श्याम नगर वार्ड स्थित सूर्या नगर बस्ती पहुंचे थे। जहां उन्होंने महापौर नीरज पाल को अपना पिगी बैंक (गुल्लक) सौंपा और प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए चाकलेट, बिस्किट पर खर्च करने का आग्रह किया है। महापौर ने बच्चों की इस पहल की सराहना की है। बच्चों से करीब 15 मिनट तक चर्चा की। उनके आग्रह पर महापौर ने सभी बच्चों को उनकी मौजूदगी में चाकलेट बंटवाने की बात कही। इधर आज जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर दूसरे दिन भी सूर्या नगर घटनास्थल पर पहुंचे, इनके साथ एमआईसी मेंबर तथा राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी भी मौजूद थे, महापौर नीरज पाल के साथ उन्होंने मिलकर बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट और जरूरी खाद्य सामग्री दी और टीन शेड का वितरण प्रभावित परिवारों को किया।
घरों को जलता देख विचलित हो गया था तनय
अरिहंत इंटरप्राइजेस के संचालक व तनय जैन के पापा निर्मल जैन बताते हैं कि आगजनी की घटना के समय वे परिवार के साथ छत पर थे। घरों को जलता हुआ देख तनय इतना विचलित हुआ है कि उसने कहा कि, पापा आप कुछ मदद करते क्यों नहीं हो? बेटे का सवाल सुनकर मैं कुछ देर के लिए चुप रहा। फिर समझाया कि बेटा आग पूरी बस्ती में फैल गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही है। अभी वहां पर हमारा जाना उचित नहीं है। आग पर काबू पा लेने के बाद हम वहां जाकर मदद करेंगे। इतने में तनय ने कहा कि मेरा गुल्लक भरा हुआ है। उसे बच्चों के लिए चाकलेट, बिस्किट के लिए दे देना, मैंने कहा ये अच्छी बात है। आप अपनी बहनों के साथ मौके पर जाना और गुल्लक खुद देकर आना है। आज अपनी बहनों के साथ मौके पर गए थे। जहां महापौर नीरज पाल, एमआईसी लोक कर्म विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर, जोन 3 के जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह,पार्षद इंजीनियर सलमान से मुलाकात कर अपना गुल्लक सौंपा।
केपीएस स्कूल में पढ़ते हैं तीनों बच्चे- निर्मल जैन ने बताया कि तनय और कृतिका जैन उनका बेटा बेटी है। रक्षा जैन बड़े भाई की बेटी है। तनय जैन कक्षा 5वीं के छात्र है। रक्षा जैन 12वीं की छात्रा है। कृतिका जैन कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। तीनों केपीएस स्कूल नेहरू में पढ़ते हैं। पिगी बैंक भरा हुआ है। उसे अभी खोला नहीं है। बच्चों की इच्छानुसार राशि से प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए चाकलेट खरीदा जाएगा। उन बच्चों की उपस्थिति में सभी को वितरण किया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम खम्हरिया के खेल मैदान में अवैघ अतिक्रमण का मामला लेकर स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन ने अपनी दस्तक जनदर्शन में दी। उन्होंने कलेक्टर को अवगत कराया कि 2016 में अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तर पर स्टेडियम के लिए लगभग 24 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव व पंचनामा तैयार कराकर राज्य शासन को जिला प्रशासन के द्वारा भेजा जा चुका है। जिसमें वर्तमान मे कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नियमा विरूद्ध खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। मैदान में व्यक्तिगत रूप से ट्रेक्टर, हार्वेस्टर और अन्य उपकरण भी रखे जा रहे हैं। मैदान परिक्षेत्र के लगभग 2 एकड़ जमीन को फेंसिंग कर लोहे का गेट लगाकर अतिक्रमित किया जा चुका है। इससे खेल संबंधित विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। परिणामस्वरूप इसका प्रभाव यहां ट्रेनिंग करने वाले खिलाडिय़ों के दक्षता पर भी पड़ रहा है। घेरा न होने के कारण यहां असमाजिक तत्वों का भी जमावड़ा हमेशा बना रहता है। जिसका असर विशेष रूप से महिला खिलाडियों पर देखा जा सकता है।
एसोसिएशन ने कलेक्टर से अपील की कि यदि प्रस्तावित जमीन सुरक्षित हो जाए तो आने वाले समय में मैदान में एथलीट ट्रेक से लेकर, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी इत्यादि खेलों के लिए अलग-अलग सेक्शन स्थापित किए जा सकते हैं। जिससे राज्य और राष्ट्रीय स्तर का मैदान हमें अपने शहर के समीपस्थ ही उपलब्ध हो जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी को स्थिति का जायजा लेकर विधिपूर्ण कार्रवाई के लिए आवेदन प्रेषित किया।
इसके अतिरिक्त उरला व्यपवर्तन की नहर नाली में संरचना निर्माण को लेकर भी आवेदन आया था। जिसमें आवेदक ने बताया कि निगम का पानी भी उसी नहर में प्रवाहित होता है और इसके पानी से सिंचाई कार्य भी किया जाता है। इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से जल्द से जल्द कार्य को शुरू करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए आवेदन प्रेषित किया। वर्तमान में स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही हैं। जनदर्शन के अंतर्गत भी स्कूलों में एडमिशन और फीस माफी को लेकर कुछ आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से विशेष चर्चा करते हुए उन्हें स्कूलों की मॉनिटरिंग और एडमिशन और फीस संबंधी मामलों पर शासन की गाइडलाईन का पालन हो ऐसी पारदर्शी व्यवस्था निर्मित करने की बात कही है ताकि सभी वर्गों को समान अवसर प्राप्त हो सके।
कलेक्टर जनदर्शन में लोग अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए सोमवार और मंगलवार को अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रहे हैं। जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए।
रिसाली / शौर्यपथ /
प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकाय और ग्रामीण स्तर पर कराए जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के 40 वार्डों की सूची का प्रकाशन 12 अप्रैल को किया गया। पार्षद व नागरिक सूची का अवलोकन श्याम नगर स्थित टंकी कार्यालय में कर सकते है। साथ ही सूची में संशोधन के लिए हितग्राही 19 से 30 अप्रेल के मध्य आवश्यक दस्तावेज के साथ दावा आपत्ती कर सकते है।
निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने निर्देश दिए है कि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरैना, डुंडेरा, जोरातराई, नेवई वार्डों की सूची का चस्पा वार्ड कार्यालय में किया जाए। दावा आपत्ति के लिए हितग्राही आवेदन पत्र के साथ मोबाइल नंबर व परिवार के सद्स्यों का आधार कार्ड और राशन कार्ड की छायाप्रति अवश्य जमा करे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
रामनवमी के पावन अवसर पर दुर्ग जिला जेवरा सिरसा में सशस्त्र शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हिंदू समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देखने में भी आया कि पूरे देश भर में रामनवमी की शोभायात्रा में हिंदू समूहों का जनसैलाब उमड़ा यह आने वाला समय का एक प्रतीक है कि ऐसे ही हमें संगठित होकर के रहना है और विधर्मी लोगों के षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देना है पूरे कार्यक्रम के दौरान में रतन यादव ने धर्मांतरण को लेकर के जो छत्तीसगढ़ में चरम सीमा पर है लोगों को आह्वान किया कोई भी अपने नगर गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसे रोकना है टोकना है और समझ में ना आए तो फिर ठोकना भी है क्योंकि अब इसी पद्धति से हमें काम करना होगा धर्मांतरण के कई मुद्दे छत्तीसगढ़ में हमने पुलिस प्रशासन को दिए परंतु किसी न किसी बहाने से उस पर अपराध दर्ज नहीं किया जाता और इससे मिशनरियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं अब अपने हिंदू समाज को ही आगे आकर के विरोध उग्र रूप से करना होगा जिससे मिशनरीज के षड्यंत्र ध्वस्त हो जाएं .
रतन यादव ने कहा कि हर हाल में छत्तीसगढ़ धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ बनेगा ये संकल्प लिया जाये इसमें हिंदू समाज के युवा साथी से रतन यादव ने आग्रह किया है कि सभी अपने अपने क्षेत्रों में ईसाइयों के द्वारा प्रार्थना की आड़ में जो धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है उसे रोके और उसका बहिष्कार करें . आज पूरे छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी धर्मांतरण लव जिहाद अपने चरम सीमा पर है हमें हर हाल में इसे रोकना होगा तो वही गौ पुत्र उमेश बिसेन ने धर्मांतरण गौ हत्या पर रोक लगाने हिंदू समाज से अपील की पूरे कार्यक्रम के दौरान में बजरंगीयों का एवं हिंदू समाज के भाइयों का उत्साह देखने लायक था रतन यादव ने दो टूक कहा है जिसे जो भाषा समझ में आये उसे उसी भाषा में हमें समझाना है .
धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना एक दिन जरूर पूरा होगा और हम धर्मांतरण रोकने कटिबद्ध हैं इस पूरे शोभायात्रा के दौरान में बजरंग दल विभाग संयोजक रवि निगम ,विभाग मंत्री अनिल सिंह ,विभाग संपर्क प्रमुख गौतम जैन ,जिला मंत्री कमल सा , जिला संयोजक अपूर्व सिंह ,सहसंयोजक कुशल तिवारी ,कार्यक्रम प्रभारी राजा भाई जेवरा सिरसा रघुवीर सिंह खिलाडी यादव रितेश वर्मा मातृशक्ति ज्योति शर्मा अनुपमा कौशल्या अहिल्या सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे .
रिसाली /शौर्यपथ/
नगर पालिक निगम रिसाली का पहला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स डुंडेरा में बनेगा। मंगलवार को महापौर परिषद की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सद्स्यों ने आधा दर्जन विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मती से पारित किया।
परिषद के सद्स्यों ने मुख्य रूप से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण संबंधी चर्चा करते प्रस्ताव को पारित किया। एक मत से कहा कि निगम को आय हो सके ऐसे कार्य को प्राथमिकता से करना चाहिए। मेयर इन काउंसिल गठन के दूसरे बैठक में डुंडेरा सामुदायिक भवन के निकट कॉम्प्लेक्स निर्माण करने सहमति बनी। आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा कि स्थल चयन की प्रक्रिया भविष्य को देखते हुए किया जाए। प्रस्तावित स्थल पर अगर कोई व्यवसाय कर रहा है तो उसे भी ध्यान में रख योजना तैयार करना चाहिए। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि इस कार्य को मूर्त रूप देने के बाद रिसाली के शहरी क्षेत्र में आय बढ़ाने अधिकारी कार्य योजना बनाए। महापौर परिषद की बैठक में सभापति केशव बंछोर, परिषद के सद्स्य विलास राव बोरकर, चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनूप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
जनभागीदारी से गार्डन का रखरखाव
उद्यान संधारण और पौधरोपण व उसकी देखरेख में हर माह होने वाले लाखों के व्यय को रोकने का निर्णय लिया गया। महापौर परिषद के सद्स्यों ने कहा कि उद्यानों का रखरखाव अब पार्षद के नेतृत्व में गठित जनभागीदारी समिति द्वारा किया जाएगा। इसी तरह रिसाली मुक्ति धाम का संचालन भी निगम द्वारा किया जाएगा। मुक्तिधाम में सुविधाओं को बढ़ाने का खाका तैयार महापौर परिषद के सद्स्य विलास राव बोरकर व जनस्वास्थ्य विभाग प्रमुख करेंगे।
हटेगा अतिक्रमण
भिलाई पब्लिक स्कूल के पीछे बहुमूल्य जमीन अतिक्रमण की चपेट में है। यह जमीन भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा हस्तांतरित भूमि का हिस्सा है। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि यहा पर रहने वाले परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाते हुए व्यवस्थापन किया जाए। साथ ही खाली जमीन का उपयोग आय बढ़ाने के लिए किया जाए।
फुटकर व्यावसाय होगा व्यवस्थित
शहर के व्यस्त मार्ग के किनारे फुटपात पर सामान बेचने वालों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए गुमटी का आबंटन किया जाएगा। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि गुमटी आबंटन से निगम के आय में ईजाफा होगा।
होर्डिंग के लिए टेंडर
रिसाली निगम जल्द ही होर्डिंग्स के लिए टेंडर निकालेगा। राजस्व विभाग के मुताबिक वर्तमान ने कुल 14 होर्डिंग्स है। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि विभाग ऐसे स्थानों को भी चिन्हित करे जहां पर नया विज्ञापन बोर्ड लगाया जा सके। इसके बाद ही निगम के शर्तो के आधार पर टेंडर जारी किया जाए।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
9 अप्रैल को सूर्या नगर की बस्ती में आग लगने के बाद से निगम प्रशासन प्रभावित परिवार को राहत देने जुटा हुआ है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे लगातार बस्ती के पुन: व्यवस्थापन के लिए मौके पर रहकर ही सभी तरह से प्रयास कर रहे हैं। इधर महापौर नीरज पाल के निर्देश से निगम प्रशासन ने बांस, बल्ली उपलब्ध कराने के बाद प्रभावित परिवारों को टीन शेड की भी व्यवस्था कर दी है, विगत रात्रि को महापौर की मौजूदगी में टीन शेड बस्ती में पहुंच गई। लगभग 2000 टीन शेड की व्यवस्था की गई है।
आग लगने के बाद से सबसे ज्यादा जरूरी व्यवस्था प्रभावितों को फिर से अपना आशियाना तैयार करने की थी, महापौर नीरज पाल ने इन आवश्यकताओं को समझते हुए और प्रभावितों से मिलकर उनसे बात करके उनकी आवश्यकता के अनुरूप सुविधा मुहैया कराया है। वही नाश्ता, भोजन, पानी से लेकर तमाम जरूरी व्यवस्थाएं स्पॉट पर ही की जा रही है। सूर्या नगर बस्ती में अधिकतर स्थानों पर बांस, बल्ली लगाया जा चुका है, इन सभी प्रभावित परिवारों के लिए टीन शेड का वितरण आज महापौर की मौजूदगी में हुआ, ताकि पूर्ण रूप से प्रभावित परिवार अपना घर खड़ा कर सकें। बास और बल्ली के सहारे लगभग 95त्न स्ट्रक्चर सूर्या नगर में खड़ा हो चुका है।
प्रभावित परिवारों के लिए गद्दा, तकिया, चादर, पंखा, गैस चूल्हा, गिलास, थाली, लोटा बाल्टी, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए कपड़े का पूरा सेट और भी जरूरत की चीजों को देने की तैयारी की जा रही है, प्रभावित परिवारों को उनकी आवश्यकता को देखते हुए राहत सामग्री के पूरे किट की तैयारी की जा रही है। जिसका जायजा महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी मौजूद रहे। इधर लगातार सूर्या नगर में महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर, मदर टेरेसा नगर के जोन अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, पार्षद इंजीनियर सलमान, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त येशा लहरें आदि प्रभावित परिवारों के पुन: व्यवस्थापन के लिए दिन-रात मौके पर डटे हुए हैं। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए लगभग सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड फिर से बनाने के लिए कैंप लगाकर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर के अपील के बाद इधर समाजसेवी आगे बढ़कर प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। निगम इन सभी समाजसेवियों को प्रभावित परिवारों की मदद के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जवाहर मार्केट छावनी में आग लगने के कारण वहां के निवासरत लोगों के संकट को कम करने के लिए जिला प्रशासन कई कैंप और शिविर की व्यवस्था लगातर कर रही है। इस घटना के दौरान लोगों के राशनकार्ड से लेकर अन्य पहचान पत्र भी आग से क्षति ग्रस्त हो गए। लोगों के जीवन निर्वाह में किसी भी प्रकार की समस्या पैदा न हो इसके लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने निर्देश पर राशनकार्ड, आधारकार्ड और अन्य पहचान पत्रों के लिए प्रशासन के द्वारा विशेष कैंप और शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त लोगों को राशनकार्ड मुहैया कराकर उनके भोजन की व्यवस्था कराना प्रशासन का प्रथम लक्ष्य है। जिन लोगों के पास मोबाइल से लेकर कोई भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है उन लोगों के बायोमेट्रिक डेटा से उन्हें राशनकार्ड और आईडी उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य लोगों को उनके पास उपस्थित डॉक्यूमेंटस के आधार पर राशनकार्ड और अन्य आईडी अपडेट करके मुहैया कराया जा रहा है। शिविर में ये सारी व्यवस्थायें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
-प्रतिष्ठित कंपनियों की ब्रांड की तरह बिहान की महिलाओं की सामग्री का डिस्प्ले देखकर मन हर्षित, जनपद पंचायत परिसर में सीमार्ट के शुभारंभ के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने
-फिलहाल 84 समूहों द्वारा तैयार की गई 54 प्रकार की विविध सामग्री विक्रय हेतु उपलब्ध
दुर्ग / शौर्यपथ /
अपने देश में लोग सबसे ज्यादा भरोसा घर की बनी हुई चीजों का करते हैं। इसमें गुणवत्ता का भरोसा होता है। ग्राहकों को भी सही दाम पर चीजें मिलती हैं और विक्रेताओं को भी अच्छा मुनाफा होता है। हमारी महिलाएं गुणवत्तायुक्त चीजें तैयार तो कर रही थीं लेकिन बाजार तक इनकी सीधी पहुँच नहीं थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सीमार्ट आरंभ करने का निर्णय लिया ताकि समूह की महिलाओं के सुंदर उत्पादों के डिस्प्ले के लिए महत्वपूर्ण जगह मिले। आज दुर्ग में पहला सीमार्ट उद्घाटित हुआ है। एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री यहां दिखाई गई है। इनका ब्रांड आज मार्ट में उपलब्ध है। यह बड़ी सफलता है। यह बातें गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनपद पंचायत परिसर में सीमार्ट के शुभारंभ के अवसर पर कही।
अपने उद्बोधन में गृह मंत्री ने कहा कि अभी मैंने सीमार्ट की सामग्री देखी। आप लोगों की सामग्री की विशेषता होती है कि लोगों को इसकी गुणवत्ता पर संदेह नहीं होता। बाड़ी योजना के माध्यम से जो उत्पादन आप लोग कर रही हैं उनका डिस्प्ले भी यहां किया गया है। मिर्च-मसाले और इनके पावडर ब्रांड नेम के साथ आप लोग विक्रय कर रही हैं। बाजार में लंबे समय तक टिके रहने एवं ठोस लाभ कमाने के लिए अपनी गुणवत्ता पर हमेशा ध्यान देना जरूरी होता है। इसके साथ ही सीमार्ट में सामग्री का भी विस्तार करें।
अपने उद्बोधन में विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न केवल गौठानों के माध्यम से एसएचजी की महिलाओं को रोजगारमूलक गतिविधियों का रास्ता दिखाया अपितु इनके उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था कर तथा सीमार्ट जैसे सेंटर आरंभ कर दिये ताकि इनके निर्माताओं को बड़ा बाजार मिल सके। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे बहुत तरह की वैरायटी उपलब्ध कराई गई है और सभी की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से गौठान में रोजगारमूलक गतिविधियों का सृजन हो रहा है और उत्पादों की गुणवत्ता पर कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही सीमार्ट से उपभोक्ताओं की सभी आवश्यकताएं पूरी होंगी। अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री की काफी डिमांड रहती है लेकिन माँग होने के बावजूद विक्रय के एक स्थायी केंद्र के अभाव में समन्वय नहीं बन पा रहा था। अब यह समस्या दूर होगी।
इस मौके पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर संभागायुक्त महादेव कांवड़े, कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने दी विस्तार से जानकारी-
जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने विस्तार से सीमार्ट की जानकारी दी। यहां 84 समूहों के सामानों का विक्रय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहान के सदस्य इसका कामकाज देखेंगे। सीमार्ट में सभी जरूरी चीजें उपलब्ध रहेंगी। यहां लघु वनोपजन भी उपलब्ध रहेंगे। फिलहाल यहां धनिया-मिर्च पाउडर से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक अनेक उपयोगी सामग्री मौजूद हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
