September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम परिवार द्वारा चैत्र नवरात्र महोत्सव के आठवें दिन शनिवार को नगर पालिक निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में निगमायुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर उन्हें भोज भी कराया।
    माँ दुर्गा मंदिर निगम परिसर में बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर मंदिर में उपस्थित सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।दुर्गा अष्टमी पर आयुक्त ने निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में कन्याओं को भोज कराकर मां दुर्गा से निगम परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, सुनीता राजपूत,योगेंद्र वर्मा,हिना यादव,रश्मि यादव,प्रेमलता सोनकर,श्रवण कुमार शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    रिसाली / शौर्यपथ /

    रिसाली निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरोदा-पाटन मुख्य मार्ग पर बने ब्रिज के नीचे व्यवस्थित करने प्लान तैयार किया जा रहा है। शनिवार को रिसाली महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर ने स्टेशन मरोदा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान महापौर ने बाजार को व्यवस्थित करने निर्देश दिए। दरअसल क्षेत्र का व्यस्त रहने वाले स्टेशन मरोदा मार्ग में से एक है। यहां पर साप्ताहिक बाजार के अलावा हर रोज हॉट लगता है। श्रमिक बाहुल्य होने की वजह से हर रोज साप्ताहिक बाजार सा माहौल रहता है। ब्रिज निर्माण के बाद फुटकर व्यापारी अब सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से पसरा लगाकर व्यवसाय कर रहे है। अव्यवस्थित तरीके से बाजार लगने की वजह से जाम की स्थिति रहती है। निरीक्षण के समय एमआईसी सद्स्य चंद्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, विलास राव बोरकर, अनूप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद रेखा देवी, डॉ सीमा साहू, जमुना ठाकुर, डोमनलाल बारले, निगम आयुक्त आशीष देवांगन आदि उपस्थित थे।

    होने लगा है अतिक्रमण
    ब्रिज के नीचे खाली जमीन है। यहां पर पूरे समय छंाव रहता है। यही वजह है कि कुछ लोग चटाई व तालपतरी से ब्रिज के नीचे खाली जगह पर अतिक्रमण करने लगे है। महापौर ने अतिक्रमण को देख बाजार को व्यवस्थित करने निर्देश दिए है।

    होगा चबुतरा निर्माण
    महापौर ने निर्देश दिए है कि ब्रिज के नीचे पर्याप्त खाली जगह है। खाली जगह का उपयोग दुर्ग-धमधा ब्रिज के नीचे बने हॉट बाजार की तर्ज पर प्लानिंग करे। महापौर ने कहा कि इससे निगम को आय का साधन भी बनेगा।

    42 लाख की सड़क, किया भूमिपूजन
    स्टेशन मरोदा मार्केट निरीक्षण के पहले प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू नेवई बस्ती पहुंचे, यहा नंदी चैक पर बनने वाले 900 मीटर सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस कार्य में लगभग 42 लाख खर्च होगा। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित महापौर, सभापति, एमआईसी सद्स्य व क्षेत्रीय पार्षद को जितेन्द्र साहू ने बधाई देते कहा कि क्षेत्रिय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू क्षेत्र की विकास में लगातार प्रयास कर रहे है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि केवल प्लानिंग कर उसे मूर्त रूप दे ताकि नागरिकों को रिसाली निगम की ओर से हर सुविधा मिल सके।

    दुर्ग / शौर्यपथ / केम्प क्षेत्र सूर्य नगर (फल मंडी के पीछे) पॉवरहाउस में एसबीएस अस्पताल के पीछे आगजनी की दुखद घटना की जानकारी जब श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई, युवा विंग, अध्यक्ष मनीष पाण्डेय को मिली। तब श्रीराम जन्मोत्सव समिति की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर पीडि़त परिवारों के व्यवस्थापन की मांग की।
    उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव , गार्गी शंकर मिश्रा से चर्चा की। साथ ही श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई, युवा विंग, अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने प्रशासन से पीडि़तों के भोजन व्यवस्था और शासन से आर्थिक सहयोग पर भी सार्थक चर्चा की। मनीष पांडेय ने सभी पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट किया और कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडऩे पर आप मुझसे अवश्य संपर्क करें।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर के फल मंडी के समीप स्थित सूर्यानगर में आज अपरान्ह पौने 3 बजे भीषण आग लगने से यहां के सौ से अधिक कच्चे मकान जलकर खाक हो गया। इस दौरान लोगों के घरो का करीब 10 गैस सिलेंण्डर ब्लॉस्ट हो गया जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। हालांकि इसमें कोई जनहानि तो नही हुई लेकिन आग लगने से यहां रहने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
    बताया जाता है कि सूर्या नगर बस्ती में दोपहर के वक्त सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान करीब 2.45 बजे चिंगारी मोहल्ले की एक झोपड़ी से उठती दिखी, पल भर ने चिंगारी ने आग का भयावह रुप ले लिया। इस झुग्गी बस्ती में सभी घर बांस बल्ली व टीन के बने हुए थे, इसलिए आग तेजी से फैलने लगी। तकरीबन एक घंटे में फल मंंडी समेत करीब सौ से ज्यादा झोपडिय़ा जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को फोन किये उसके बाद 5 से अधिक फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंची और आग बुझाने प्रयास करने लगी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। झोपडिय़ों के आग की चपेट में आते ही घरों के सिलेंडर भी फूटने लगे, लिहाजा बाकी लोग सिलेंडर तथा अन्य सामान लेकर घर से बाहर भाग निकले। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, पर रोती बिलखती महिलाएं व बच्चों को देखकर उपस्थित सभी लोगों की आंखे भर आई थी। बताया गया है कि इस इलाके में ज्यादा तर कच्चे मकान ही हैं। जिसे लोग अस्थाई तौर पर बनाकर रहते हैं। मकानों को टीनें, या पन्नी ढककर बनाया गया है।

    घटना को लेकर बस्तीवालों में बेहद नाराजगी
    इधर घटना इंटरनेट मीडिया में वायरल होते ही लोग तेजी से पावर हाउस की तरफ भागने लगे। इसलिए नेशनल हाइवे व सर्विस रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। बस्तियों से निकले लोग भी फोरलेन की तरफ आ गए थे। इस आग की घटना को लेकर बस्ती वालों में जमकर नाराजगी है। उनका कहना है कि आग करीब 2.45 बजे लगी है। हमने तुरंत ही दमकल की गाडिय़ों को सूचना दी थी। लेकिन फिर भी दमकल की गाडिय़ां 3.30 बजे के बाद पहुंची। जिसके चलते आग और बढ़ गई। इसी बात से नाराज बस्ती के लोग दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने जा रहे थे। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इन्हें रोक लिया है।

    घटना स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि
    प्रशासन ने की हताहत लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

    घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, विधायक विद्यारतन भसीन,महापौर नीरजपाल, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, स्थानीय पार्षद भी वहां पहुंच गये। इस दौरान प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आग की इस घटना से हताहत लोगों को उनके वैकल्पिक व्यवस्था तक बैकुण्ठ धाम के पास स्थित मंगल भवन में रखा जायेगा एवं उनके भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जायेगी।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ /

    गौठान में मवेशियों से प्रेम और गौठान की गतिविधियों से प्रभावित होकर समाजिक संगठन समूह, संस्था, गौ प्रेमी तथा गौ सेवक गौठान के विभिन्न क्रियाकलापों में शहरी गौठान भिलाई के लिए मददगार बन कर इसका हिस्सा बन रहे हैं। इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। गौ सेविका भारती चंद्राकर के द्वारा एक पूरे ट्रक में पशु चारा पैरा कुट्टी भरकर शहरी गौठान में पशुओं के आहार के लिए दान किया गया है। भारती चंद्राकर ने बताया कि लगभग 7200 किलो पैरा कुट्टी एक ट्रक में दिया गया है। यह पहली दफा नहीं है जहां समाजसेवी शहरी गौठान में चारा दान करने के लिए आ रहे हैं इससे पूर्व भी गौ सेवक एवं समाजसेवी चारा दान करते रहे हैं। इधर गौठान में तुलादान करने वालों की भी कमी नहीं है, अपने बराबर के वजन करके उतने ही वजन का चारा दान किया जाता है। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तुलादान कर चारा दान किया था तथा इसी प्रकार से चारा दान करने की पहल की थी। वहीं कई गौ सेवक अपने जन्मदिन एवं अन्य अवसर पर तुला दान कर चारा दान कर रहे हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहरी गौठान में चारा दान करने की अपील की है। हालांकि पशुओं के लिए गौठान में हरा चारा की कोई कमी नहीं है नेपियर ग्रास गौठान के एक बड़े भूभाग पर हरा चारा के रूप में मौजूद है। परंतु पैरा कुट्टी एवं अन्य चारा की व्यवस्था पशुओं को होती है जिसको देखते हुए इसकी व्यवस्था समाजसेवियों के द्वारा अपने स्तर पर की जा रही है। गौ सेवा कर पुण्य प्राप्त करने का अवसर भी गौ प्रेमियों को मिल रहा है। गौठान में पशुओं की बात करें तो अभी वर्तमान में लगभग 128 पशु है। गौ प्रेमियों की बदौलत अब पशुओं को छांव मिल पा रहा है तथा बारिश के दिनों में भी शेड होने से राहत मिलेगी। यदि गौ सेवकों में चारा दान की बात करें तो कई गौ सेवक ऐसे हैं जो निरंतर रूप से चारा दान कर रहे हैं ऐसे ही गौ सेवक में खेतावतर, संतोष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल इत्यादि शामिल है। कुछ गौ सेवक तो ऐसे हैं जो सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं परंतु अपने नाम को सामने नहीं लाना चाहते हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशुओं के लिए चारा दान की अपील की है यदि किसी समाजसेवी, गौ प्रेमी को शहरी गौठान में चारा दान करने की इच्छा हो तो वह स्व सहायता समूह की महिला रेखा बघेल के मोबाइल नंबर 9300684532 पर संपर्क कर सकते हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भगवान महावीर स्वामी का 2621 वां जन्म कल्याणक महोत्सव का आज नवकार महामंत्र के जाप अनुष्ठान एवं सामूहिक सामायिक के तप के साथ प्रारंभ हुआ। ऋषभदेव परिसर के सभा  गृह में सकल जैन समाज के श्रावक श्राविका होने जाप अनुष्ठान में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नवकार महामंत्र के इस अनुष्ठान कार्यक्रम के श्री अरिहंत मित्र मंडल प्रभारी थे स्वर्गीय जुगराज जी सुंदर देवी संचेती के स्मृति में सुभाष जी सौरभ ऋषभ संचेती परिवार में इस कार्यक्रम का लाभार्थी रहा अरिहंत मित्र मंडल के सदस्य चंद्रेश लोढ़ा सुमित बोथरा अमित बढिय़ा रोहित टाटिया शैलू जैन अभिषेक जैन इस आयोजन के प्रभारी थे
    निकाली गई अहिंसा बाइक यात्रा
    आज प्रात: 10 बजे नसिया जी तीर्थ नदी रोड दुर्ग से अहिंसा बाइक रेैली का आयोजन किया गया। जैन समाज के युवक युवतियों में इस रैली में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सकल जैन समाज के सभी संप्रदाय के सदस्यों ने इस अहिंसा यात्रा में शामिल हुए।
    यह अहिंसा यात्रा नसिया जी तीर्थ से प्रारंभ हुई जो शिवनाथ नदी रोड से गंजपारा शनिचरी बाजार सदर बाजार दिगंबर मंदिर जवाहर चौक मोती कंपलेक्स इंदिरा मार्केट पोलसायपारा ग्रीन चौक राजेंद्र पार्क चौक पटेल चौक होते हुए पुरानी गंज मंडी में इस रैली का समापन हुआ।   इस यात्रा में बड़ी संख्या में सफेद शर्ट एवं नीली पेंट के परिधान में इस रैली में जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया । वहीं बड़ी संख्या में सकल जैन समाज की बालिका महिला एवं युवा समुदाय ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इस अहिंसा यात्रा के प्रभारी जैन सोशल ग्रुप दुर्ग भिलाई सतीश मारोठी, मनोज जैन, दीपक जैन थे।

    -महापौर व आयुक्त की अपील से कई जगह खोले गए प्याउ घर, भीषण गर्मी को देखते हुए प्याउ खोलने में संस्था व समाज सेवक आए आगे

    भिलाई / शौर्यपथ /

    गर्मी बढऩे के बाद अब लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। महापौर नीरज पाल ने सूर्य की तेज तपिश से राहत दिलाने के लिए भिलाई नगर निगम के सभी जोन क्षेत्रों में प्याउ घर खोलने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने भी इस भीषण गर्मी में आम राहगीरों के सूखे कंठ को तर करने सभी जोन आयुक्तों को सार्वजनिक स्थानों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में प्याउ घर खुलवाने सामाजिक संस्थाओं से अपील करने कहा है। इसे जनभागीदारी से खुलवाने के लिए भी प्रेरित करने कहा है। आयुक्त सर्वे ने भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक संगठनों, संस्थाओं, समूहों व समाज सेवकों से अपील की है कि अपने संसाधनों से सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों व व्यवस्ततम इलाकों में प्याउ घर खोले। इस पुनीत जनसेवी कार्य में सहभागी बनकर आम राहगीरों व प्यासों की प्यास बुझाने मददगार बनें। आरंभिक तौर पर भिलाई निगम ने दो स्थानों पर प्याउ घर खोल रखे हैं।

    इनमें पहला निगम मुख्य कार्यालय के समीप व दूसरा नेशनल हाईव रोड में गौठान के पास खोला गया है। इसी तरह जोन 1 से 5 के कई व्यवस्ततम इलाकों में प्याउ घर खोले जाने के निर्देश आयुक्त ने दिए हैं। महापौर नीरज पाल ने भी आम जनता से अपील की है कि प्याउ घर के साथ पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अपने घरों के सामने व आसपास पेड़ों में सकोरों और पशुओं के लिए पात्रों में पानी भरकर रखें इस पहल से पशु-पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आओ हम सेवा कार्यों के संकल्प और कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्याउ खोले और दूसरों को भी प्रेरित करें।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज अपना वार्षिक उत्सव महात्मा गाँधी कला मंदिर में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के के सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में सीएमओ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ रविंद्रनाथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग के सी त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में विशेष रुप से महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग राधिका श्रीनिवासन व डॉ आर एल कांबले उपस्थित थे।

    मुख्य अतिथि के के सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की सफाई मित्र की शहर में बहुत बड़ी भूमिका है और उनके महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। गीला कचरा व सूखा कचरा को अलग-अलग संग्रह करने के महत्व को सभी को समझना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गंदगी को दूर करने के लिए भारत सरकार ने एक मिशन दिया है, 'स्वच्छ भारतÓ। यह स्वच्छता का मिशन है जिसमें हम सभी को अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। इसी रास्ते पर चलकर हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं तथा पूरे विश्व में भारत को एक सम्मानजनक स्थान प्रदान करा सकते हैं। अत: हम सभी को अपने शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

    जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक महाप्रबंधक सुनील चौरसिया ने विभाग द्वारा किये गये एक वर्ष के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत प्रस्तुत करते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में भी निरंतर, निर्बाध रूप से बिना अवकाश के शहर में साफ-सफाई के कार्य को जारी रखा। विशेष रूप से शहर को सैनिटाइज करना, जबकि अन्य जगह वर्क फ्रॉम होम एवं अल्टरनेट डे वर्किंग की स्कीम लागू थी। इसके अलावा विभाग द्वारा डेंगू सर्वे एवं लार्वा कंट्रोल में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।

    कार्यक्रम में कौशल उपाध्याय के दिशा-निर्देश में स्वच्छता और पर्यावरण पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा नाटक के कलाकारों एवं पीएचडी विभाग के कर्मियों को उपहार भेंट किया गया। आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग राधिका श्रीनिवासन ने किया। कार्यक्रम में लगभग 300 से ज्यादा सफाई मित्र शामिल हुए, साथ ही नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हरेश भाई दत्ताणि की स्मृति में जलाराम मंदिर वैशाली नगर में आयोजत रक्तदान शिविर में 19 साल से लेकर 64 साल के लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया और आज इस रक्तदान शिविर में 15 महिलाओं सहित 65 लोगों ने रक्तदान किया। उक्त जानकारी राज आढ़तिया ने दी। श्री अढतिया ने बताया कि रक्तदान शिविर से प्राप्त रक्त थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए उपयोग किया जाएगा। इस दौरान प्रवचन करने वाले दो महाराज प्रकाश भाई जोशी और अंकुर महाराज ने भी भक्तों के साथ ही जलाराम कैटरिंग सर्विस वैशाली नगर के कांजी भाई और संजू भाई ने रक्तदान किया। हरेश भाई दत्ताणि की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी नम्रता दत्ताणी ने भी रक्तदान कर हरेश भाई को श्रद्धांजलि दी।

    इन्होंने किया प्रमुख रूप से रक्तदान:

    नम्रता दत्ताणी, निधि मेहता, नयना आढ़तिया,कुणाल आढ़तिया,आद्या मेहता, सिमरन कौर,पारुल पटेल ,रितेश जैन,मोहित अग्रवाल,सोनू मानेक , भावना ठक्कर,प्रकाश जोशी,अंकुर दवे, पंकज राजानी, सुनील राजानी, संजय नथवाणी, कांजी भाई नथवाणी,भूपेंद्र सिंह, भारती राजू सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। वहीं अरविंद भाई 64 साल सबसे अधिक उम्र के एवं सबसे कम उम्र के आध्या मेहता 19 ने भी रक्तदान किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य मोहित अग्रवाल ने अपना 101 वा रक्तदान किया नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से रितेश जैन, राज आढ़तिया के सुपुत्र कुणाल आढ़तिया,कांजी भाई ने रक्तदान कर शिविर में सहयोग किया।

    इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोगों को नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,दीपक बंसल,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ,चन्दन मिश्रा,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,संतोष रत्नानी दीपक बंसल ने सभी रक्तदानियों को साधुवाद दिया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision