September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    श्रीराम जन्मोत्सव समिति के श्रीराम नवमी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर होंगे शामिल

    रामलीला मैदान पॉवर हाउस में चल रही है श्रीरामनवमी मनाने की जोरदार तैयारियां

    ग्यारह सौ से अधिक मंदिरो व पूजा स्थलों से निकलेगी इस दिन शोभा यात्रा

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    आगामी 10 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव समिति रामलीला मैदान पॉवर हाउस में श्रीराम नवमी का भव्य आयेाजन करने जा रही है। समितियों की ओर से तैयारियां जोर शोर से चल रही है। समिति द्वारा श्रीराम नवमी पर भव्य आयोजन का यह 37 वां वर्ष है। दो वर्षोँ से वैश्विक महामारी कोरोना से यह आयोजन नही हो पा रहा था। लेकिन इस साल पुन: इसे भव्य पैमाने पर यह आयेाजन किया जा रहा है। उक्त बातें श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि हमारे इस कार्यकम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व आंध्रप्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर के अलावा समिति के संरक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पाटेश्वर धाम बालोद के संत श्रीश्री1008 महात्यागी श्रीराम बालकदास महाराज इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शािमल होंगे।

     मनीष ने आगे बताया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर से प्रेरित होकर वर्ष 1986 में शुरू हुई समिति की ये यात्रा। आज लोग श्रीराम जन्मोत्सव समिति से लगातार जुड़ते जा रहे है यही कारण है कि इस बार 11 सौ से अधिक मंदिरों और पूजा स्थलों से शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें हर साल की भांति इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हाने जा रहे है।

    समिति का नाम वर्ष 2018 में हुये आयेाजन के लिए वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है। समिति द्वारा हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव भव्य रूप से इस बार मनाया जायेगा। कार्यक्रम संबंधी पूरी तैयारियों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन अपने अंतिम चरण में है। आयोजकों ने सभी तैयारियों के लिए अलग अलग टीमे बनाई है। जिसमें युवा शाखा, महिला शाखा के साथ साथ अपने अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए रूट तय है। जो कि रामलीला मैदान पॉवर हाउस पहुंचेगी। सभी प्रखण्डों से झांकिया निकलेगी। कार्यक्रम स्थल पर झांकियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से बुद्धनठाकुर, रमेश माने, गार्गीशंकर मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, चन्ना केशवल्लु, सेवकराम साहू, विष्णु पाठक, दीपक मिश्रा, मदन सेन, गुरनाम सिंह कुका सहित बड़ी संख्या में श्रीरामजन्मोत्सव समिति के सदस्य एवं रामभक्त मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के अतिरिक्त दूसरी फसलों को प्रोत्साहित करने की योजना अंतर्गत ग्राम माटरा के किसानों ने अपने खेतों में सुगंधित धान उपजाया। इस निर्णय के दूरगामी असर हुए हैं। उनके चेहरे पर नवाचार की खुशी है। फसल के बेहतर दाम मिलने का आनंद है और सबसे अधिक संतोष की बात यह है कि उनकी मिट्टी की ऊर्वरता वापस आ गई है। माटरा के किसानों ने दो तरह से प्रयोग किये। पहला प्रयोग उन्होंने जैविक खेती के रूप में किया। इसके लिए हरित खाद का इस्तेमाल उन्होंने किया। बारिश के ठीक पहले सन बीज खेतों में फैला दिये। बारिश होने पर इनकी तेजी से वृद्धि हुई और महीने भर में ही मताई कर दी गई जिससे बेहतरीन जैविक ऊर्वरक तैयार हो गया। फिर सुगंधित धान की फसल ली गई। रासायनिक खाद का अधिक इस्तेमाल होने पर फसल की प्रतिरोधक क्षमता भी खराब होती है और कीटनाशकों का प्रयोग करना पड़ता है। जैविक खाद की वजह से इस परेशानी से किसान बचे रहे। फसल आई और इतनी लहलहाकर फसल हुई कि खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सामान्य धान का उत्पादन 15 से 18 क्विंटल तक होता है। विशिष्ट स्थिति में 18 क्विंटल तक उत्पादन होता है। किसान नारायण प्रसाद साहू ने बताया कि सुगंधित धान का उत्पादन लाभ का सौदा साबित हुआ। पहली फसल के बाद दूसरी फसल के लिए मिट्टी की ऊर्वरता वापस आ गई थी और मुझे खाद डालने की जरूरत ही नहीं पड़ी। 2500 रुपए प्रति क्विंटल में इसके लिए बाजार भी मिल गया। साथ ही स्थानीय रूप से 50 रुपए प्रति किलोग्राम में ग्राहक मिल गये। हम लोगों ने स्वयं के उपभोग के लिए भी सुगंधित धान रखा है। श्री साहू ने बताया कि जैविक खाद के इस्तेमाल का अनुभव अद्भुत है। हम सबको इसे करना चाहिए। बाजार में जैविक की डिमांड भी अच्छी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीपांकर मंडल ने बताया कि विभाग की ओर से इन्हें सन बीज दिया गया। वर्मी कंपोस्ट भी इन्होंने सोसायटी से लिया। रासायनिक खाद द्वारा उत्पादन करने की तुलना में दो क्विंटल अतिरिक्त सुगंधित धान मिला। उन्होंने बताया कि इस प्रयोग से किसान काफी उत्साहित हैं और आगे भी यह कार्य करना चाहते हैं। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी  एनपी अहिरवाल ने बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से किसान नवाचार अपना रहे हैं और इनसे मिल रहे लाभ स्वयं महसूस कर रहे हैं। इससे तेजी से दूसरी फसलों का रकबा और जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।

    मिट्टी की दीर्घकालीन जरूरतों के लिए जैविक कंपोनेंट जरूरी- अच्छी फसल के लिए मिट्टी की सेहत बेहद जरूरी है। मिट्टी में आर्गेनिक कंपोनेंट यदि 3 प्रतिशत से 6 प्रतिशत हों तो मिट्टी का प्रदर्शन अच्छा रहता है। रासायनिक खाद के तेजी से प्रयोग के बाद मिट्टी में आर्गेनिक कंपोनेंट तेजी से घटा है। इससे दीर्घकाल में मिट्टी की ऊपजाऊ क्षमता पूरी तरह से बेअसर हो जाने की आशंका भी है। एक रिसर्च के मुताबिक एक शताब्दी पहले किसी पौधे में उगे संतरे की तुलना आज के संतरे से करें तो इसमें जैविक गुण दस फीसदी के आसपास रह गये हैं। यह इसलिए हुआ है कि मिट्टी में संतरे को देने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जैविक खाद को प्रोत्साहित किये जाने के निर्णय से न केवल मिट्टी की सेहत वापस मिलेगी अपितु दीर्घकालीन दृष्टिकोण से भी किसानों की अगली पीढिय़ों के लिए खाद्य सुरक्षा बनी रहेगी। देश भर में तेजी से उत्पन्न हो रहे रासायनिक खाद के संकट को देखते हुए यह और भी प्रासंगिक हो गया है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठान पहुच दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे आयुक्त हरेश मंडावी, नोडल अधिकारी व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन गौठान पहुँच कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गोकुल नगर पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,विनोद मांझी,पंकज साहू, नोडल अधिकारी जावेद अली के साथ उन्होंने सम्पूर्ण गौठान का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया।उन्होंने गोबर से बनने वाले वर्मी खाद की प्रक्रिया, पीट की संख्या, गोबर खरीदी की मात्र की जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर ने सुझाव दिया कि खाद उत्पाद के लिए तैयार गोबर की छनाई में सुधार कर खाद की गुणवत्ता बढ़ावें ।

    उन्होने महिला स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में तैयार किये जा रहे अगरबत्ती ,मशरूम उत्पादन आदि की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ भूरे ने गोबर से बनाने वाले अन्य उत्पाद की जानकारी ली तथा आय-व्यय पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गौठान को संचालित करने तथा गौठान के हर क्षेत्र का अच्छे से उपयोग कर मुर्गी पालन, बतख पालन,दूध उत्पादन जैसे कार्य भी किये जा रहे है। गौठान में कार्यरत कल्याणी महिला स्व सहायता समूह को घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने लगातार विभिन्न कार्य किए जा रहे है।नोडल अधिकारी ने गौठान के संबंध में स्व सहायता समूह श्रीमती सुनीता घोष, गायत्री धोटे सदस्यो से चर्चा कर जानकारी ली।

    शौर्यपथ / भिलाई / नगर निगम भिलाई के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मौसमी व जलजनित बीमारी नियंत्रण एवं उनके रोकथाम के लिए आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव के सारे उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुपालन में आज की बैठक में सीपीएम तुषार वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सभी जोन के सुपरवाइजर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीके सैमुअल, महेश पांडेय व वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह मुख्य रूप से शामिल थे। बैठक में सीपीएम तुषार वर्मा ने इस भीषण गर्मी में जलजनित बीमारियों व लू से बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने निगम क्षेत्र की जनता को इससे बचाव के लिए प्रेरणा देने कही। साथ ही यह भी बताया कि धूप में अपने घरों से बाहर निकलते समय लू से बचने के लिए गमछा व स्कार्प बांधकर निकलें व पानी पीकर निकलें। वहीं पानी को साफकर व छानकर पीए, ताकि पीलिया व डायरिया जैसे जलजनित बीमारियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने मलेरिया व डेंगू जैसे जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए रात में मच्छरदानी लगाकर सोने व घरों में लगे कूलरों में मच्छरों के लार्वा को नहीं पनपने देने के लिए कहा। उन्होंने निगम के कर्मियों को शाम के समय निरंतर फॉगिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की सभी को जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों को निगम क्षेत्र के हर जोन के वार्डों के घरों तक पहुंचाया जाना चाहिए। इसके बचाव के लिए लोगों को आवश्यक रूप से जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों ने इस बचाव के लिए बारी-बारी से अपने विचार व सुझाव रखें। निगम क्षे़त्र के वार्डों में जलजनित बीमारियों के संभावित मरीजों की पहचान कर उपचार के लिए शीघ्र ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में जाने के लिए प्रेरित किया। बीमारियों से संबंधित दवाइयां स्वास्थ्य केंद्रों में हमेशा उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा, भुवान दास साहू, शशिकांत यादव के अलावा टीम ने गौरव पथ के आस पास फल बेचने वाले विनोद,बल्लू, बरसु,आयुष मालापुरे, महिला समृद्धि सब्जी बाजार से हिरौदी बाई,गणेश सिन्हा,हितेश गीता सिन्हा,बायपास रोड, महाराजा चौक से संजय चौहान,जय माँ बम्लेश्वरी,अमिताभ बंजारे सब्जी एवं फल दुकान, पोटिया चौक से बाके लाल गन्ना रस दुकान, पुलगाँव चौक शिवनाथ बंजारे,जागेश्वर द्विवेदी,कुलदीप बंजारे के अलावा राजेन्द्र द्वारा प्रतिबंधित झिल्ली पन्नी सामान रखने वाले करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधित सामान की जब्ती कर जुर्माना लिया गया। लगातर प्रतिबंधित झिल्ली,पन्नी बचने वालो पर अधिकारी व कर्मचारी द्वारा नजर रखी हुई है शहर के विभिन्न क्षेत्रो में घूम घूमकर निरीक्षण कर रहे हैं। कार्यवाही के मौके पर जुर्माना लेकर उन्हें कड़ी चेतवानी दी गई।निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा है कि झिल्ली, पन्नी डिस्पोजल आदि पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। ये सामग्री निगम क्षेत्र के किसी भी दुकान में विक्रय के लिए न रखी जाए, न ही इनकी बिक्री की जाए। ऐसा करने पर सामग्री जब्त करने के साथ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान दुकान में प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी पाए जाने पर पांच सौ से लेकर 2 हज़ार रुपए तक जुर्माना वसूल किया जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ पाटन में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने हमर लैब का भी उद्घाटन किया। यहां पर 54 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट देश का पहला यूनिट है इसी तरह के 3000 अन्य यूनिट निकट भविष्य में देश में आरंभ होंगे। इन यूनिट के माध्यम से बीमारियों के सर्विलिएन्स में काफी आसानी होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटन में देश का पहला पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित हुआ है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही यहां पर अपडेटेड लैब का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लैब के इंस्ट्रूमेंट भी देखें।

     उन्हें यहां सीएमएचओ डॉ मेश्राम और बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने विस्तार से लैब के में होने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों के सरविलियंस में यह संस्थान काफी उपयोगी साबित होगा। इसके साथ ही पाटन के लोगों को टेस्ट कराने में काफी सुविधा होगी। इससे यहां इंफ्रास्ट्रक्चर को इंप्रूव करने में काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री  टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे। उन्होंने भी लैब का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ती हुई स्वास्थ्य अधोसंरचना से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। इस मौके पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एसएसपी  बद्री नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। लोकार्पण के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष  भूपेंद्र कश्यप एवं उपाध्यक्ष  भोले भी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भजन सम्राट कन्हैया मित्तल आज अपने 7 भजनमण्डली के साथ भिलाई पहुंचे। श्री मित्तल के रायपुर स्वमी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर अतुल पर्वत और उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद वे भिलाई के लिए रवाना हुए। सेक्टर 1 मुर्गा चौक पहुंचते ही भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके पश्चात वे भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन एवं एक शाम श्रीराम खाटू श्याम के नाम के आयोजक अतुल पर्वत के निवास स्थान सेक्टर 4 पहुंचे और श्री पवर्त की माता जी से आशर्वाद लिया। इस दौरान आस पास की महिलाओं को जैसे ही पता चला कि प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल जी यहां आये है तो वे सीधे अतुल पर्वत के यहां पहुंची और उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

    इसके बाद वे सीधे भिलाई निवास पहुुंचे और वहां स्थित काफी हाउस में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से रायपुर में सौजन्य भेंट कर खैरागढ़ में अपने भजन के माध्यम से भगवा लहराने खैरागढ़ जाने की बात कही। उन्होंने भगवा ध्वज शब्द को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कही मंदिर बनाने की बात करेंगे तो वहाँ भी भगवा लहराने जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा अतुल पर्वत लोगों की सेवा में हमेशा आगे रहते है, इनसे मेरी मुलाकात दिल्ली में हुई और इन्होंने कहा कि भिलाईवासियों के लिए आपका भजन कार्यक्रम कराना है तो मैने कहा कि इसके लिए सबसे उत्तम दिन है हिन्दु नव वर्ष का पहला दिन और वहीं भिलाई के लिए कार्यक्रम तैयार हो गया और आज मैं आपके बीच हूं। हिन्दु नव वर्ष के बारे में कहा कि मुझे बहुत ग्लानि होती है कि हिन्दुओं के देश हिन्दुस्तान मेें कहा जाता है हिन्दु नव वर्ष। हम जिस प्रकार अंग्रेजी नव वर्ष मनाते है, उससे भी बढकर हमें हिन्दु नव वर्ष मनाना चाहिए और घर घर दीपक जलाने के साथ जमकर फटाखे फोडऩा और पूजापाठ भी करना चाहिए।

    इस दौरान  मित्तल ने पत्रकारों को खाटू के श्याम की पूरी कहानी भी को बताया। उन्होंने कहा में मेरे लिए भाजपा कांग्रेस कोई मायने नही रखता, जो भी बाबा का मंदिर बनायेगा वहां भगवा के लिए जरूर जाऊंगा।  मित्तल ने एक प्रश्र का उत्तर देते हुए कहा कि मैं पांच वर्ष की आयु से भजन लिख रहा हूं और 7 वर्ष की आयु से भजन सुना रहा हूं। मैं बनिया समाज से हंू और बनिया समाज में धर्म का पाठ बचपन से ही पढाया जाता हेै, इसलिए इसका प्रभाव तो मेरे जीवन में था ही क्योंकि बचपन से ही भजन मंडलियों के साथ मैं जाता था और उसका प्रभाव मेेरे जीवन में पड़ा और भजन लिखने व गाने की प्रेरणा मुझे मेरे माता और मामा से मिली। बचपन में मां मुझे भजन सुनाकर सुलाती थी। मैं कही कोई गीत संगीत अलग से नही सीखा बचपन से ही भजन गाते और लिखते ही मेरे खून में ये सब रच और बस गया। अब तक मैं लगभग ढाई सौ से तीन सौ भजन लिख चुका हूं और प्रस्तुत कर चुका हूं।

    उन्होंने आगे कहा कि मैं जल्द ही यूके, हांगकांग, अमेरिका जाने वाला हूं वहां भजन सुनाने के लिए आमंत्रण मिला है।  मित्तल ने स्पष्ट कहा कि मैं अपने भजन के माध्यम से हिन्दुओ को जगाने व संगठित करने का काम कर रहे है हिन्दू धर्म व भगवा के लिए पूर्ण समर्पित है और सनातनी होने के नाते उनका ये धर्म भी है। कन्हैया मित्तल ने आगे कहा कि धर्म रहेगा तो हिन्दू रहेंगें इसलिए पहले धर्म की रक्षा आवश्यक है आज हम जातिवादिता में बंटे हुए है, हमें इससे परे हटकर एक होना पड़ेगा और सबको यह सोचना होगा कि पहले हम हिन्दु है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भजन भी लिखते है और आज के लिए उन्होंने दो नए भजन भी तैयार किया है।

     मित्तल ने पत्रकारों को कुछ नये भजन जब तक सांसे चलेगी हिन्दु जगाता रहूंगा,सेवा मुझे दी राम ने सेवा मैँ करूंगा एवं आ गया दुनियादारी बाबा मैं छोड़ के, लेने आ जा खाटू बाबा रिंगस के उस मोड़ पे एवं लघुभारत पर के लिए लिखे भजन को गाकर सुनाया और कहा कि मैं बाबा से प्रार्थना करूंगा कि लघुभारत भिलाई और अधिक तरक्की करे।
    पत्रकारवार्ता मेें आयोजन समिति के प्रमुख अतुल पर्वत एवं गुरसिमरन सिंह, अभिषेक गुप्ता, नवजोत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, मोरजध्वज, रमेश यदु, महावीर पाण्डेय, नितिन जयसवाल,  पूरी जी, के प्रशांत सहित बडी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    आगामी 2 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे चौत्र नवरात्रि के दौरान पैदल डोगरगढ़़ जाने वाले दर्शनार्थियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु जाने वाले मार्ग व्यवस्था को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-06 भिलाई में बैठक आहूत की गई। चौत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री प्रत्येक वर्ष कुम्हारी, चरोदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, सुपेला, सेक्टर एरिया, दुर्ग से निकलकर पुलगांव, अंजोरा होते हुए राजनांदगांव की ओर जाते है। चूंकि इस वर्ष जी.ई रोड पर फ्लाई ओव्हर निर्माण कार्य के कारण सड़क सकरा होने के कारण पदयात्रा मार्ग निर्धारित (परिवर्तित) किया गया है प्रतिवर्ष पावर हाउस चौक से सुपेला की ओर जाते थे जबकि इस वर्ष खुर्सीपार तिराहा से रेल्वे फाटक से मुर्गा चौक से सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुये सेक्टर 09 चौक से ठगड़ाबांध ओव्हर ब्रिज से जेल तिराहा से महाराजा चौक से पुलगांव चौक से शिवनाथ नदी ब्रिज होते हुये अंजोरा बायपास से जायेगे ।

    नवरात्रि के दौरान सुगम एवं सुरक्षित पदयात्रा के लिये विभिन्न विभागों को व्यवस्था हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमें नगर निगम भिलाई, दुर्ग, चरोदा नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं जनपद पंचायत दुर्ग को ग्राम पंचायत महमरा व अंजोरा में पदयात्री मार्ग में समुचित लाईटिंग, सहायता केन्द्र हेतु टेन्ट 'Óपदयात्री बांये चलेÓÓ लिखा हुआ फ्लैक्स एवं अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देश दिये गये। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग दुर्ग संभाग, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग को बांस बल्ली से पदयात्री के लिये सुरक्षित लेन जिसमें चूना से पोताई किया गया हुआ, रिफ्लेक्टिव टेप व रिबन बधा होना चाहिए तथा अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया। वन विभाग दुर्ग सुरक्षित लेन बनाने के लिए लगने वाले बांस बल्ली उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, विद्युत विभाग को भी 02 अप्रैल से 09 अप्रैल तक पदयात्री मार्ग पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। चूंकि इस वर्ष पदयात्रियों को खुर्सीपार तिराहा से रेल्वे फाटक होते हुये सेन्ट्रल एवेन्यु मार्ग से जेल तिराहा की ओर जायेगे इस पर भिलाई इस्पात संयंत्र को मार्ग मे समुचित लाईटिंग एवं सहायता केन्द्र हेतु टेंट लगाने निर्देशित किया गया।

    बैठक में एडीएम दुर्ग नूपुर राशि पन्ना,  प्रकाश सर्वे कमिश्नर नगर निगम भिलाई,  संजय कुमार ध्रुव एएसपी दुर्ग, विनय पोयाम अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग,  कीर्तिमान राठौर आयुक्त नगर निगम चरोदा,  गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला दुर्ग,  सुनील अग्रहरि उपायुक्त नगर निगम भिलाई,  गोविन्द अहिरवार एसडीओ. एन.एच.पीडब्ल्यूडी., युधिष्ठिर सोनवानी ए.ई.पीडब्ल्यूडी दुर्ग,  वी.पी. मिश्रा ए.ई. नगर निगम दुर्ग,  विजय ठाकुर प्रभारी निरीक्षक यातायात आकाशगंगा जोन,  आशीष यादव प्रभारी निरीक्षक यातायात दुर्ग जोन,  संग्राम सिह प्रभारी निरीक्षक यातायात सिविंक सेंटर जोन,  शैलेन्द्र सिह प्रभारी निरीक्षक यातायात भिलाई-03 जोन, श्री एस.के. भगत, जनपद पंचायत जिला दुर्ग,  जयंत वर्मा उप यंत्री पीडब्ल्यूडी (एन.एच),  एस.के.झा टीम लीडर फ्लाई ओव्हर प्रोजेक्ट,  बी.एल.देवांगन प्रोजेक्ट मैनेजर रॉयल इन्फ्रा लिमि.,  के.के. यादव डी.जी.एम. भिलाई इस्पात संयंत्र, रेवती रमन शर्मा जे.ई. कुम्हारी नगर पालिका परिषद,  हेमंत कुमार, एनएचएआई उपस्थित रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत 5 कर्मचारियों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पदोन्नत किया है। निगमायुक्त ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पदोन्नत आदेश जारी किया है। पदोन्नत होने वाले 5 कर्मचारी अब सहायक राजस्व निरीक्षक कहलाएंगे। महापौर नीरज पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने प्रमोशन के लिए विभागीय प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराया। महापौर, आयुक्त एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी है। प्रमोशन मिलने के बाद कर्मचारियों ने निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त से मुलाकात कर पदोन्नति के लिए आभार व्यक्त किया। हेल्पर, सफाई कामगार और लाईनमेन से सहायक राजस्व निरीक्षक पद में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में हृदय राम कौशिक, सुखराम यादव, दुर्योधन राम साहू, हरिओम गुप्ता एवं प्रवीण मोराने शामिल है। पदोन्नत होने के बाद से इनका पदनाम भी परिर्वतन हो गया है और ग्रेड पे में भी वृद्धि हुई है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता यूके धलेंद्र एवं जोशी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक तुलसी वृंदा देवांगन एवं रीता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision