
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग /शौर्यपथ/
दुर्ग नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया है इस बजट में महापौर बाकलीवाल ने शहर में हो रहे निर्माण कार्य एवं विकास के कार्य को सिलसिलेवार बताया वहीं जगह-जगह विधायक निधि से शहर में जो रोशनी बिखर रही है उस पर अपना मत रखा साथ ही शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों से अपेक्षित सहयोग मांगते हुए एवं आम जनता से दुर्ग निगम को श्रेष्ठ निगम बनाने के लिए सहयोग मांगा महापौर ने आम जनता से अपील की कि शहर में सुशासन लाने के लिए आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है वही महापौर बाकी वालों ने अपने बजट समाप्ति के बाद छत्तीसगढिय़ा काव्य पाठ करते हुए सदन में बैठे पार्षदों का मन मोह लिया महापौर बाकलीवाल के काव्य पाठ पर पक्ष एवं विपक्ष सभी पार्षदों ने खुलकर महापौर को प्रोत्साहित किया .
दुर्ग/ शौर्यपथ /
साल 2022-23 के लिए नगर निगम अपना बजट पेश किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर बीआईटी कॉलेज मैकेनिकल कांफ्रेंस हॉल सामान्य सभा बजट सदन पहुंचे। राज्य गीत के साथ सभी पार्षदों एल्डरमेन की मौजूदगी में सभापति राजेश यादव ने नगर निगम की सामान्य सभा शुरू किया गया, जिसमें बजट पेश किया गया। गोबर से तैयार किया हुआ ब्रीफकेस लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल सदन आये। इसी तरह से बजट सत्र में विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी भी गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर पहुंचे थे। गोबर मे लक्ष्मी का वास होगा है।मान्यता है कि गोबर से खुशहाली और समृद्धि आती है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी,समस्त पार्षदगण,एल्डरमेन,अधिकारी,कर्मचारियों के बीच महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा प्रस्तुत बजट सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है एवं जनहित तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है । वर्ष 2022 -23 के बजट में 3 77 20. 35 लाख का अनुमानित आय बजट तथा 377 13.20 लाख का व्यय बताया गया है। बजट सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के माध्यम से नागरिक सुविधाओ में पारदर्शिता लाने एवम अत्यंत सूक्ष्म विषयों को भी गंभीरता से लेते हुए तैयार किया गया है। घर घर ग्रीन के क्रियान्वयन हेतु पुरखा के सुरता योजना के तहत पूर्वजों की स्मृति में एक वृक्ष लगाया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन स्मृति वन के नाम से शिवनाथ नदी रोड पर विकसित किया जाएगा ।दिव्यांगों एवं उनके परिजनों को शादी हेतु भवन आरक्षित कराया जाएगा। निगम क्षेत्र अंतर्गत वेल्डिंग जोन में गुमटी हेतु आरक्षित क्षेत्र में एक निश्चित डिजाइन एवं आकार की गुमटी स्थापना की जाएगी। बजट में किराएदार के लिए प्रत्यक्ष आवास योजना ,तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन तथा सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम विकास योजना, ओपन लाइब्रेरी बस स्टैंड में फ्री वाईफाई जोन, महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा, राशन दुकान में जन सुविधा, प्रमुख चौराहों एवं रेलवे क्रॉसिंग मैं शेड निर्माण, खेल स्टेडियम निर्माण ,कुम्हार मार्केट, इसके अतिरिक्त ठगड़ा बांध सौंदर्य करण एवं पिकनिक स्पॉट, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण ,पुलगांव नाला डायवर्शन ,मुक्तिधाम मार्ग निर्माण ,गौरव पथ निर्माण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर इत्यादि को बजट में प्रमुख रूप से प्राथमिकता दी गई है। महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्व सम्मति से पारित किया गया .
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर निगम की ढाई साल से अधिक कार्यकाल में तीसरी बार हो रही निगम की बजट बैठक मे आज भाजपा पार्षदों ने शहर की जनहित के मुद्दों को लेकर महापौर विधायक को जमकर कोसते हुए सत्तापक्ष को घेरकर जोरदार आवाज बुलंद किया। इससे पहले निगम की साधारण सभी बैठक प्रारंभ होने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने पीएम आवास मे कांग्रेस नेताओ द्वारा कब्जा कराए जाने सड़को मे गड्ढे व शहर में गंदे पानी की सप्लाई तथा बघेरा मे शराब भ_ी खुलवाने जैसे जनहित के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथो में तख्ती लेकर सभागार में प्रवेश कर सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले इन सब मुद्दों को लेकर सभापति से सत्ता पक्ष के जवाब मांगते हुए आसंदी के सामने तख्ती लहराकर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल को शहर की जनता से झूठ बोलने व गुमराह करने का आरोप लगाया तपश्चात प्रश्नकाल मे अमृत मिशन मे लापरवाही और अन्य मुद्दों को लेकर सभापति राजेश यादव के आसंदी के सामने जमीन पर बैठकर विरोध प्रकट किया। इसके बाद भोजन अवकाश होने पर निगम द्वारा रखे गए भोजन पर कर्मचारियों कि तनख्वाह देने लेटलतिफी व खाने में फिजूलखर्ची बताते हुए सभी पार्षदों ने अपने घर से लाए टिफिन से खाना खाकर फिर सत्तापक्ष से भिड़े और बजट के खामियों से लेकर हर मुद्दे पर महापौर व एमआईसी सदस्यों पर निशाना साधते रहे जिससे सत्तापक्ष के लोग गोलमोल जवाब देकर बचते रहे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा पेश किए गए बजट को कागजी व आधारहीन बताते हुए कहा कि इसमें नहीं कोई नई योजना है, और नहीं कोई विकास की सोच है बजट केवल खानापूर्ति है । उन्होंने आगे कहा कि कहा कि जब से निगम में महापौर व उनक कांग्रेस कीे परिषद आई है तब से सत्ता पक्ष जनता से जुड़े मुद्दों पर सामना करने का साहस नहीं कर पाते और और इसीलिए निगम की सामान्य सभा बैठक करने से परहेज करते हैं यह शहर का दुर्भाग्य है कि दुर्ग निगम के इतिहास में 26 माह का कार्यकाल इस परिषद को होने वाले हैं और इतने समय में केवल तीसरी बारी बैठक आयोजित करा पाए हैं वह भी बजट वाला जबकि जनता से जुड़े विकास कार्यों से संबंधित कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर सामान्य सभा बुलाकर जनहित में चर्चा कर बड़े निर्णय लिए जा सकते लेकिन इस शासन से शहर की जनता बहुत दुखी है। शहर में जहां आए दिन पानी की संकट से जूझते हैं तो वही गंदे पानी से लोग परेशान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आवास इन गरीबों के लिए बनाए जा रहे हैं घर भी कांग्रेसियों की लालच का शिकार हो रहे हैं और सत्ता का धाम दिखा कर उसमें खुलेआम कब्जा करा जा रहे हैं और उस पर कार्रवाई तो दूर सत्ता पक्ष बोलना भी मुनासिब नहीं समझता वही गंगाजल का कसम खाने वाली भूपेश सरकार की राज में विधायक अरुण वोरा के संरक्षण में निगम की एमआईसी सदस्य खुलेआम शराब भट्टी खोलने के लिए अपनी जमीन दे देते हैं, और जब जनता सड़क पर उतरती है तो शराब दुकान नहीं खुलवाने की घोषणा की नौटंकी करते हैं अमृत मिशन का काम किस तरह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है यह जानकर भी निगम के अधिकारी महापौर चुप्पी साधे हुए हैं आज भाजपा पार्षद सदन में ही सब मुद्दों को लेकर मुखर हुई है और इसका जवाब जनता को देना पड़ेगा निगम में निगम के सामान्य सभा प्रदर्शन करने वालों पार्षदों में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू चंद्रशेखर चंद्राकर देवनारायण चंद्राकर काशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे नरेश तेजवानी ओम प्रकाश सेन मनीष साहू अजीत वेद चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारिका साहू पुष्पा गुलाब वर्मा हेमा शर्मा कुमारी राकेश साहू आदि पार्षदों ने निगम में मुखर होकर जोरदार आवाज बुलंद किया ।
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल की बॉक्सिंग चैंपियनशिप बॉक्सिंग इवेंट का आयेाजन छत्तीसगढ़ प्रदेश अमेच्येर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 27 मार्च से सेक्टर 5 ग्राउण्ड में किया जा रहा है। उक्त जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए नंद गुप्ता ने दी। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि भिलाई में पहली बार यहां पर यह चैंपियनशिप इवेंट आयोजित किया जा रहा है! भिलाई के महापौर नीरज पाल भी इस इवेंट के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं! सभी ग्रुप में जूनियर,सीनियर सहित सभी ग्रुप की छग के सभी जिलों से 300 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें कई नेशनल चैंपियन रहे खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
नंद गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ी अपने गृहजिला सहित प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करे इसके लिए उन खिलाडिय़ों को निश्चिंत होकर केवल खेल में ही ध्यान देना होगा इसलिए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ा को 1 साल से अधिक कैरियर या ज्यादा वक्त के लिए उसका खर्च जो इच्छुक हो वह स्पॉन्सर कर सकते हैं या खिलाड़ी को गोद ले सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि
इस दौरान आर के इण्डस््रटीज के संचालक नंद गुप्ता के अलावा राजीव नागपाल, निश्चित गुप्ता एवं प्रसिद्ध बॉक्सिंग चैम्पियन आशीष नंदी,अभिनव नंदी, श्यामलाल गुप्ता, रश्मि सिंह,राजेश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
कांग्रेस के पूर्व अल्पसख्ंयक जिला अध्यक्ष शेख हुसैन तन्हा कांग्रेस की उपेक्षा के कारण आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कार्योँ से प्रभावित होकर आज अपने शेख प्यारे,मेडिकल फील्ड से जुड़े शिवा शेटी, विनीता पॉल, मोहम्मद इनाम, सिद्धिकी, वसीम सहित कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। इस दौरान शेख तन्हा हुसैन ने कांग्रेस का गमछा अपने गले से हटा दिया और मेहरबान सिंह ने तन्हा को आप पार्टी का गमछा और फूलों की माला पहनाकर आप पार्टी में स्वागत करते हुए प्रवेश करवाया।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए आप पार्टी के नेता मेहरबान सिंह ने कहा कि दिल्ली मॉडल पूरे देश की जनता को पसंद आ रहा है जिसके तहत पढ़ाई ,लिखाई, दवाई,बिजली,पानी को सुविधा जनता को पसंद आ रही है जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के परिवार में लगातार बढोत्तरी हो रहा है। छग सहित पूरे देश में आप पार्टी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में काफी विश्वास बढा है। यही कारण है कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद देश में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया। आप की आंधी में जनता ने बड़े बड़े दिग्गजो को हरा दिया। जनता को अब आम आदमी पार्टी पर विश्वास बढ़ रहा। देश में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को उम्मीद भरे निगाहों ेसे देख रही है, उसी उम्मीद से अन्य राष्ट्रीय पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी में लगातार शामिल हो रहे है।
एक प्रश्र का उत्तर देते हुए मेहरबान सिंह और वदूद आलम ने कहा कि छत्तीसगढ के कर्मठ एवं जुझारू एवं एजूकेटेड पर्सन संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा सांसद बना रही है। श्री संदीप छत्तीसगढ के उन मुद्दों को भी राज्यसभा में उठायेंगे जो भाजपा और कांग्रेस के सांसद नही उठाते है। छग की जो मूल समस्या और आम जनता की परेशानियां है, उसे भी वे राज्यसभा में दमदारी के साथ उठायेंगे। संदीप को सांसद बनाये जाने से छत्तीसगढ़ में आप पार्टी को आने वाले चुनाव में काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि संदीप के कार्य करने की शैली अलग है। अभी डेढ साल बचा है, जिस प्रकार आप पार्टी से लोग जुड़ रहे है उससे ये निश्चित हो गया है कि आने वाले चुनाव में छग में भी आप की सरकार बन सकती है। श्री पाठक ने पंजाब में जहां सेवाएं दी, उसका व्यापक असर वहां पड़ रहा है और संदीप को आप पार्टी ने गुजरात का प्रभार दिया है, इसका भी लाभ गुजरात चुनाव में आप पार्टी को मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस दोनो में परिवारवाद हावी है, विधायक का बेटा ही महापौर और विधायक बनेगा तो बाकी कार्यकर्ता क्या करेंगे?
दुर्ग / शौर्यपथ /
केन्द्र सरकार की विभिन्न श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में 28 व 29 मार्च का देश व्यापी हड़ताल की घोषणा पूर्व में ही की गई थी इसी तारतम्य में इसके पहले दिन आज संयुक्त यूनियन ने भिलाई इस्पात संयंत्र में सभी गेट के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हड़ताल का असर भिलाई-दुर्ग में भी रहा। भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियनों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आधी रात से ही यूनियनें लामबंद होने लगी थी। सोमवार सुबह से संयुक्त यूनियन के बैनर तले बीएसपी के सभी गेट पर नारेबाजी की गई। बहरहाल बीएएसपी की यूनियने दो दिनों की हड़ताल को सफल बनाने में लगी हुई हैं। बीएसपी में वेतन विसंगति का मामला आज के हड़ताल में छाया रहा।
ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन की जारी बयान में कहा गया है कि दो दिवसीय हड़ताल के दौरान देशभर में 20 करोड़ से अधिक कामगार हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी कृषि व अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले कामगार इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोयला, स्टील, ऑयल, दूरसंचार, पोस्टल, आयकर, कॉपर, बैंक और बीमा क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों की कामगार संघों ने हड़ताल का नोटिस दिया है।
बैंकों के संगठनों ने भी किया हड़ताल का समर्थन,दो दिन बंद रहेगा बैंक
हड़ताल का समर्थन विभिन्न सेक्टर के कर्मचारी यूनियनों के साथ ही बैंक संगठनों ने भी करते हुए सोमवार और मंगलवार को बैंक बंद रखने का फैसला किया है। जिसके कारण बैंकिंग के कार्य भी बेहद प्रभावित हुआ।
ज्ञातव्य हो कि देशव्यापी हड़ताल में संयुक्त मंच में आईएनटीयूसी, एचएमएस, एआईटीयूसी, सीआईटीयूए, आईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हैं। इसके अलावा यूनियनों ने कोयला, इस्पात, तेल, टेलिकॉम, पोस्टल, इनकम टैक्स, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों में यूनियनों को भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। इस हड़ताल को इन सेक्टरों से भी समर्थन मिल रहा है।
यूनियनों का दावा 20 करोड़ से ज्यादा कामगार भी हिस्सा ले रहे हैं
कर्मचारी संघों की प्रमुख मांगो में श्रम कानूनों में प्रस्तावित बदलावों को खत्म करने के साथ ही निजीकरण और सरकारी संपत्तियों की बिक्री प्रक्रिया पर रोक लगाना शामिल है। साथ ही मनरेगा के तहत काम करने वालों के लिए आवंटन बढ़ाने की मांग भी की जा रही है। वहीं बैंक यूनियन सरकारी क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को रोकने की मांग कर रह हैं। साथ ही फंसे कर्ज की शीघ्र वसूली, बैंको द्वारा उच्च जमा दर, उपभोक्ताओं पर निम्न सेवा शुल्क और बैंक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की भी मांग है।
बैंकों कामकाज रहा ठप्प,लोगों को हुई परेशानी
हड़ताल के कारण भिलाई-दुर्ग के बैंकों में तालाबंदी रही। बैंक यूनियनों ने सिविक सेंटर बैंक परिसर में प्रदर्शन कर हड़ताल में अपनी भागीदारी दी। इसके कारण बैंकों का कामकाज ठप्प रहा और लोगों को इसके कारण परेशानी भी हुई। हालांकि दो दिन पहले ही बैंकों के बाहर हड़ताल की नोटिस चस्पा कर दी गई। आज बैंकों में सामान्य कामकाज पूरा प्रभावित रहा। इस हड़ताल में बिजली कंपनी की यूनियनें भी शामिल हैं हालांकि कहा जा रहा है कि बिजली सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
दुर्ग / शौर्यपथ/
28 मार्च को भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज हनोदा के कार्यक्रम में शामिल हुए। पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र साहू समाज के नवनियुक्त पदाधिकारीयो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम हनोदा में समाज के बुजुर्गों का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को भक्त कर्मा माता के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज का विकास करना है। कर्मा जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने पर छत्तीसगढ़ सरकार एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजेश साहू यतीश साहू पोषण साहू कृष्णा प्रसाद साहू रामखिलावन साहू मन्नू साहू अशोक साहू राकेश साहू जगदीश दीपक खिलावन साहू शंकर साहू राजकुमार साहू कुम्भंकार जी हीरालाल चन्द्राकर गौकरण हिरवानी अनुसुईया साहू अनुपा साहू कांति बाई साहू लता साहू लक्ष्मी हिरवानी हुलासा बाई साहू मनहरण साहू अश्वनी साहू राकेश सिन्हा सुखचंद साहू सहित समाज के प्रमुख गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पद्मश्री राधेश्याम बारले को सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी द्वारा दिया गया डॉक्टर की मानद उपाधि
दुर्ग / शौर्यपथ /
सेंट मदर टेरेसा युनिवरसिटी, कासा एवं दादा साहेब फाल्के, आइकॉन एवार्ड आर्ग नाइजेशन 2022 कल्याण जी जाना युथ फाउंडेशन के सयुक्त तत्वाधान में हॉलिडे इन हॉटल मयूर विहार नई दिल्ली के फाइफ स्टार हॉटल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास भारत सरकार, बालीवुड अभिनेता रजामुराद, महाभारत सीरियल के गुरु द्रोणाचार्य समीर शुक्ला, मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी के फाउंडर प्रेसीडेंट एवं वाइस चानस्लर डॉ आर विजया सरस्वती के करकमलों से छत्तीसगढ़ के ख्याति नाम पंथी के पुरोधा पद्मश्री राधेश्याम बारले को डॉ की मानद उपाधि प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य हो कि देशभर के 21 महान हस्तियों को सभी छेत्रो में विशेष योगदान देने वाले महान हस्तियों को डॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया जिसमें समारोह में इकलौते पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कलाकार थे डॉ बारले ने जिन्हें लोककला पंथी नृत्य व अन्य लोक विधा के संरक्षण संवर्धन हेतु लोककला आयोजन के माध्यम से लंबे समय से सेवा देते आ रहे है । उक्त समारोह दो सत्र में हुआ प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि थे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, डेयरी,पशुपालन, मतस्य पालन, विभाग,भारत सरकार की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उक्त समारोह में बॉलीवुड के कई नामी कलाकार सभागार में उपस्थित थे । बतादे पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले को इसके पहले छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2012 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा गुरु घासीदास सामाजिक दलित चेतना सम्मान,वर्ष 2016 मे तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा डॉ भवँर सिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान,वर्ष 2008 में देवदास बंजारे सम्मान जैसे तीन तीन राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले सतनामी समाज सहित छत्तीसगढ़ के एकमात्र कलाकार है और वर्ष 2021में राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद द्वारा भारत सरकार के चौथा श्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्मश्री सम्मान से नवाजे जा चुके है। इनके पूर्व बारले जी को धरती पुत्र सम्मान,छत्तीसगढ़ सतनामी रत्न सम्मान, छत्तीसगढ़ कलारत्न सम्मान, कला साधक सम्मान, लाइफ टाइम अचीव मेन्ट एवार्ड, सतनामी गौरव सम्मान, जिला युवा पुरस्कार, पंथी रत्न सम्मान, जैसे सैकड़ो सम्मान से सम्मानित हो चुके है विगत 17वर्षों से अपने नेतृत्व में प्रदेश के 18 जिलों में लोककला महोत्सव आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लुप्त होती विधाओ के संरक्षण, संवर्धन हेतु कार्य कर गाँव के सुदूर अंचलो के कलाकारों मंच देने का प्रयास भी करते आरहे है। मानद उपाधि प्रदान किये जाने वाले इस कार्यक्र में सुश्री अमृता बारले, छत्तीसगढ़ी फि़ल्म अभिनेता डॉ अजय मोहन सहाय सहित बॉलीवुड के कई सितारे,मंत्री विधायक व राज्य सभा सदस्य एवं देशभर जे आये कई कलाकार, साहित्यकार, समाज सेवी मौजूद थे।
भिलाई / शौर्यपथ /
विधायक निधि से सेक्टर 6 बी-3 उद्यान के मध्य एस्ट्रोटर्फ युक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। करीब 10 लाख रुपए की लागत से सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। जहां क्षेत्र के युवाओं और बच्चे बैडमिंटर खेल सकेंगे। सड़क नम्बर 67.68 बी 3 मैदान सेक्टर 6 वार्ड 63 भिलाई में बननेे वाले इस बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले रविवार को सुबह 11 बजे भूमिपूजन का आयोजन किया गया।
विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमआईसी पीडब्ल्यूडी प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर और भवन विभाग के एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर रहे है। जिन्होंने साथ में मिलकर भूमिपूजन किया। विधि विधान के साथ मंत्रोंचार करके भूमिपूजन किया गया।
इसके बाद एकांश बंछोर ने बताया कि भिलाईनगर विधायक की पहल से सेक्टर 6 में जल्द ही सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटर कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए आज विधि विधान से भूमिपूजन किया गया है। इसी के साथ ही आने वाले दिनों में जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर साकेत चंद्राकर वार्ड पार्षद 63ने कहा कि भिलाईनगर विधायक की पहल से ना सिर्फ सेक्टर 6 बल्की पूरे शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे है। इस अवसर पर राकेश ठाकुरएराजू रजकए सुमित पावरएकुलदीप राठीएयुवराजएहेमन्तएराकेश पाठकए हलदर राठौड़ए देवानंदए रंजीतएसुनील पटेलएआरण्डीण् कालेएश्रीनिवास रावएजनार्दन निवास अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
