September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

     durg / shouryapath / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जामुल नगर पालिका क्षेत्र के शिवपुरी में दो दिवसीय राम चरित मानस गान आनंद महोत्सव में शामिल हुए। इसी के अतिरिक्त पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-07 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर भवन निर्माण का लोकार्पण किया।
    दो दिवसीय रामचरित मानस गान आनंद महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने श्रमिक कल्याण मानस मंडली की मांग पर मानस मंच के सामने डोम शेड निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही 25000 सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। वही इस स्कूल में पेयजल की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने भक्त माता कर्मा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी जामुल में बोर खनन की घोषणा की। वहीं सफल आयोजन के लिए पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आयोजक श्रमिक कल्याण मानस मंडली समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने वार्ड क्रमांक 7 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर जामुल वासियों को बधाई दी। वही उन्होंने कहा कि इस भव्य मंदिर के बन जाने से अब बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन यहां हो सकेंगे। साथी किसी भी तरह की आवश्यकता को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि आपकी सभी मांगों को एक.एक कर पूरा किया जाएगा।
    इस दौरान जामुल नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, पार्षद संजय देशलहरे, पार्षद गुल्ली साहू, पार्षद श्रीमती अश्विनी साहू, कांग्रेस नेता करीम खान, हीरा वर्मा, प्रशांत ठाकुर समेत जामुलवासी उपस्थित थे।
     

    bhilai / shouryapath / नगर निगम भिलाई के वार्ड 41 आदिवासी मोहल्ले में रहने वाले लोगों की मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से आदिवासी मोहल्ले में सर्व सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा  कर लिया जाएगा।
    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर वार्ड दौरा करते है। लोगों से मिलते है। उनकी समस्याओं को जानते है और समाधान करते हैं। कुछ माह पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा करते हुए वार्ड 41 आदिवासी मोहल्ला गए थे। जहां उन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों से मिले हालचाल जाना और क्षेत्रवासियों से बातचीत की।  तब लोगों ने उन्हे बताया था कि उनके मोहल्ले में शौचालय नहीं है। शौचालय नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत परेशानी होती है। उन्हें दूसरे मोहल्ले के शौचालय में जाना पड़ता है। खास कर महिलाओं को बड़ी समस्या होती है। रात में शौच जाने में बड़ी दिक्कत होती थी। लोगों ने बताया कि बीते कई सालों से अपने मोहल्ले में एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सूना और  गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करके मोहल्ले में जल्द से जल्द एक शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत जोन 4 क्षेत्र के अधिकारियों स्टीमेंट तैयार करके शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जोन 4 के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सर्व सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

    हड़ताल में शामिल होने वालों के लिए प्रबंधन ने दी चेतावनी


      durg / shouryapath / सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात संयंत्रो का निजीकरण नही करने एवं संयंत्र कर्मियों के मुद्दों के साथ-साथ आठ राष्ट्रीय मामलों को लेकर राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी 28 एवं 29 मार्च को दो दिन तक हड़ताल पर रहेेंगे। एक ओर जहां एचएमएस सहित आठ राष्ट्रीय ट्रेड यूनियने इस हड़ताल को सफल बनाने तो वही हड़ताल को बेअसर करने बीएसपी प्रबंधन मुस्तैद हो गया है। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश नही दिया जाने एवं जिनका अवकाश स्वीकृत हो गया है, उसे निरस्त करने के साथ ही हड़ताल में शामिल होने एवं इन दोनो दिन गैर हाजिर रहने वाले कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा दी गई है। इस हड़ता संयंत्र में पंजीकृत आठ यूनियन स्टील एंप्लाइज यूनियन (इंटक), हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन (सीटू),भिलाई स्टील मजदूर सभा (एटक), भिलाई श्रमिक सभा (एचएमएस), सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स (ऐक्टू), इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन, हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन(सीटू) इस हड़ताल में शामिल होंगी। वहीं बीएमएस से संबद्ध भिलाई इस्पात मजूदूर संघ ने इसे राजनीतिक करारे देते हुए शामिल नहीं होने की घोषणा की है। वहीं बीएसपी वर्कर्स यूनियन, जूनियर डिप्लोमा इंजीनिर्स एसोसिएशन भी इस हड़ताल में शामिल नही होगा,क्योंकि जहां बीएमएस भाजपा से संबंध तो बीएसपी वर्कर्स यूनियन भी भाजपा समर्थित सांसद विजय बघेल के खास है, और केन्द्र में भाजपा नीति  सरकार है, और भिलाई इस्पात संयंत्र भी केन्द्र शासन के अधीन है।
    यूनियनों की प्रमुख मांगें
    1. वेतन एवं अन्य सुविधाओं में कर्मियों के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं।
    2. 1 जनवरी 2017 से पूरे 39 महीने का एरियर्स भुगतान हो।
    3. ग्रेच्युटी कटौती का एकतरफा आदेश वापस हो।
    4. निलंबित एवं स्थानांतरित किए गए कर्मियों का कार्रवाई आदेश वापस हो।
    3. सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्योगों का किसी भी रूप में निजीकरण न हो।
    6. स्थाई कर्मियों की नियुक्ति हो। स्थाई प्रकृति के कार्यों में ठेका श्रमिकों की नियुक्ति बंद हो।
    7. ठेका श्रमिकों को स्थाई किया जाए। उनका तत्काल वेतन समझौता हो।
    8. चारों श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए।
    हड़तालियों से निपटने प्रबंधन ने की तैयारी
    1. सीजीएम और जीएम तैनात रहेंगे गेट पर
    सयंत्र के पांचों गेट मेनगेट, बोरिया गेट, मरोदा गेट, खुर्सीपार और जोरातराई गेट पर मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा औद्योगिक संबंध (आईआर) विभाग के कर्मी भी सयंत्र जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह तैनात रहेंगे। वे ड्यूटी आने वाले कर्मियों की मदद करेंगे।
    तो सीआईएसएफ बरतेगा सख्ती
    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान भी टाउनशिप से संयंत्र की ओर जाने वाले सभी मार्गों व गेट पर मुस्तैदी से अलर्ट रहेंगे। वे ड्यूटी जा रहे कर्मियों को रोकने- टोकने वालों से पिछली बार 30 जून 2021 की हड़ताल की तरह सख्ती से निपटेंगे।
    3. नाइट और फस्र्ट शिफ्ट के कर्मियों को रोकेंगे
    रविवार के नाइट शिफ्ट और सोमवार की पहली पाली के कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बाद अगले शिफ्ट के लिए रोका जा सकता है। उनके लिए नाश्ता, चाय व खाने की व्यवस्था प्रबंधन की ओर से किया जाएगा। इसके लिए संयंत्र में संचालित कैंटीन को व्यवस्था रखने के निर्देश पहले से दे दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार ऑर्डर दिए जाएंगे।
    कर्मियों की पूर्व स्वीकृत छुट्टी भी रद्द
    28 एवं 29 मार्च, 2022 को अवकाश स्वीकृत न किया जाए। यदि उक्त दिवस के लिए पूर्व में ही अवकाश स्वीकृत किया जा चुका है तो उसे निरस्त किया जाए आगे। उक्त दोनों तारीख में चिकित्सा अवकाश भी केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर ही स्वीकृत किया जाए न कि स्व-प्रमाणन के आधार पर।
    कर्मियों को रोका तो होगी कार्रवाई
    प्रबंधन ने कहा है कि अधिकतर मांगे केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और निगमित कार्यालय सेल, नई दिल्ली से सबंधित है। इसपर संयंत्र स्तर पर निर्णय लेना संभव नहीं है। हड़ताल के दिन किसी भी कार्मिक को संयंत्र के भीतर प्रवेश में व्यवधान उत्पन्न करने या बलपूर्वक रोकने का प्रयास न करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    आज गैरहाजिरी भी हड़ताल में शमिल माना जाएगा
    28 एवं 29 मार्च, 2022 को कार्य से अनुपस्थिति को हड़ताल में भाग लेना माना जाएगा ऐसी अनधिकृत अनुपस्थिति का वेतन में कटौती के अतिरिक्त एसपीआईएस अर्जन में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे कार्मिक कम्पनी के स्थाई आदेशों (संयंत्र / खदान) एचएसएल अनुशासन व अपील नियम एवं कम्पनी के अन्य लागू नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई के पात्र होंगे।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    प्रदेश में बालिकाओं के विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना संचालित है। जिसके तहत विवाह की संपूर्ण सामग्री, वस्त्र ,अलमीरा, पेटी, बर्तन, मंगलसूत्र एवं एक हजार रुपया चेक के माध्यम से दिया जाता है। जिससे कि विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च पर रोक लगती है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन बुधवार 23 मार्च को वैशाली नगर सांस्कृतिक भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नव दंपतियों की सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, गिरवर प्रसाद, नीता लोधी, तुलसी साहू, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल, पर्यवेक्षक शिल्पा श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    भिलाईतीन / शौर्यपथ /

    भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने आज वार्ड क्रमांक 40 गनियारी में निर्मित गोठान का लोकार्पण किया। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से गोठान में गोबर खरीदी का भी शुभारंभ किया। पहले दिन 200 किलो गोबर की खरीदी की गई। श्री कोसरे ने गनियारी के गोठान को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने की घोषणा की।
    महापौर निर्मल कोसरे ने ग्राम गनियारी में नगर निगम द्वारा 25 लाख की लागत से लगभग 4 एकड़ जमीन पर बनाए गए गोठान का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भ्रमण कर डबरी, कोटना, पानी की व्यवस्था, शेड, चारागाह आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों की पूजा की और चारा भी खिलाया। महापौर ने गोठान का संचालन करने वाली करुणा माता महिला स्व सहायता समूहए गुरु वंदना महिला स्व सहायता समूह, नई दिशा महिला स्व सहायता समूह और जय मां शाकंभरी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को मवेशियों के लिए चारा सहित सब्जी व फल-फूल के पौधे रोपित कर आय अर्जित करने हेतु प्रेरित किया।
           उन्होंने कहा कि गनियारी का यह गोठान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार की नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी के अवधारणा को भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में साकार करने में सफल होगा। आने वाले दिनों में इस गोठान को मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर निगम के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौरए सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकरए पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र कोसरेए असफाक अहमदए वार्डवासी सहित बड़ी संख्या में महिला स्व सहायता समूह की सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
         खेत में लगी फसल रहेगी सुरक्षित  कोसरे ने कहा कि गांव के समृद्धि की पहचान गायों से है। मवेशियों के होने से ही फसल उत्पादन में वृद्धि संभव है। गोठान में गायों के रहने से खेत में लगी फसल सुरक्षित रहेगी। इसके लिए खेत को घेरने की आवश्यकता नहीं होगी। गोठान में पानी, चारा, छांव आदि की व्यवस्था होने से मवेशी गोठान की ओर आकर्षित होंगे। मवेशियों को गोठान में रखने से उनके चलते होने वाली सड़क दुघर्टनाओं में विराम लग जाएगा।
          उन्होंने कहा कि गोठान में गायों के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जाएगा। जैविक खेती के लिए इस खाद की विशेष मांग है। इसे किलो के भाव से बेचकर अधिक आमदनी ली जा सकेगी।

    मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ तो समापन करेंगें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

    भिलाई / शौर्यपथ /

      आस्था बहुउद्ेशीय कल्याण संस्था द्वारा अयप्पा मंदिर में आगामी रविवार 27 मार्च को प्रात 9 बजे सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 151 जोड़ों का आदर्श विवाह सहमति से किया जा रहा है।
         इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष     प्रकाश गेडाम ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रात 9 बजे विवाह समारोह का शुभारंभ करेंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के अतिरिक्त अरूण वोरा, देवेन्द्र यादव, नीरज पाल, धीरजबाकलीवाल श्रीमती शशि सिन्हा (महापौर), श्रीमती साधना सिंह उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामफल शर्मा करेंगे।
       विशेष सलाहकार मनोज ठाकरे ने दोपहर 2 बजे द्वितीय सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि विवाह समारोह संपन्न के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे अध्यक्षता सांसद विजय बघेल करेंगे।
        विशेष अतिथि विष्णुदेव साय, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, संतोष गोलछा, विद्यारतन भसीन, लाभचंद बाफना, एमएम त्रिपाठी, राजेन्द्र खुराना, प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, सुरेन्द्र शर्मा, अरविंद गर्ग, ब्रजेश बिचपुरिया एवं राजीव चौबे होंगे।
      अंत में श्री प्रकाश गेडाम ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से आम गणमान्य नागरिकों एवं  शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दिव्यांग युवक युवतियों का सामुहिक विवाह आस्था  द्वारा किया जाता रहा है। कोरोनाकाल के कारण दो वर्षों तक सामुहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न नही हो पाया लेकिन सौभाग्य से जिले में कोरोना पूरी तरह गायब है इस कारण पुन: इस पवित्र कार्य करने का सुअवसर मिला है।

    भिलाईतीन / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई-चरोदा की सामान्य सभा 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से रखी गई है। महापौर निर्मल कोसरे इस सामान्य सभा में अपने कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत करेंगे। सामान्य सभा की अध्यक्षता निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर करेंगे। निगम सचिवालय की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दिया गया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / 19 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू  पार्षद दीपक साहू ,अनूप चदंनिया , ज्ञानदास बंजारे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से उनके भिलाई 3 निवास में मुलाक़ात कर पोटियाकला दुर्ग में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोलने की माँग की। अंग्रेज़ी स्कूल खुलने से वार्ड क्रमांक 43. 50  51. 52. 53. 54. एवं 55 के छात्र छात्राओं को इसका फ़ायदा मिलेगा। वार्ड नंबर 50 में स्थित शमशान घाट में बाउंड्रीवाल पहुँच मार्ग निर्माण बैठक व्यवस्था एवं पेयजल हेतु राशि प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। उक्त दोनों मांग को माननीय मुख्यमंत्री ने जनहित में जल्द स्वीकृत करने का आश्वासन पार्षदों को दिया। आज पार्षद के साथ पुष्पेन्द्र साहू राकेश सिन्हा अहमद चौहान मुख्य रूप से थे।

    - परिसर में 60 लाख रुपये की लागत से बना है वर्टिकल गार्डन भी
    - 59.16 लाख रुपये की लागत से उद्यान भी

         दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में बैडमिंटन कोर्ट भवन का लोकार्पण किया। यहां दो कोर्ट बनाए गए हैं। इसके साथ ही चेंजिंग रूम की फैसिलिटी भी यहां पर है। इसके साथ ही यहां पर लैंडस्कैपिंग भी की गई है। बैडमिंटन कोर्ट की लागत 97 लाख रुपये है। परिसर में 60 लाख रुपये की लागत से वर्टिकल गार्डन भी बनाया गया है। साथ ही 59 लाख रुपये की लागत से उद्यान भी बनवाया गया है।
        इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरों में नागरिक सुविधाओं के साथ ही खेल की अधोसंरचना विकसित करने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। राज्य में और जिले में लगातार बेहतर खेल अधोसंरचना तैयार की जा रही है। इससे छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में काफी मजबूत होकर उभरेगा। इस मौके पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision