September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    रिसाली / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम रिसाली का पहला आम बजट मंगलवार को मैत्रीकुंज के मंगलभवन में महापौर शशि सिन्हा 29 मार्च को पेश करेगी। इसके लिए रिसाली निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। सदन की कार्यवाही सभापति केशव बंछोर की अनुमति से सुबह 11 बजे शुरू होगी। निगम के पहली सामान्य सभा में केवल बजट संबंधी एजेंडा ही रखा गया है। बजट पेश के बाद इसपर चर्चा की जायेगी।

    खास बात यह है कि रिसाली नगर पालिक निगम का पहला आम बजट होगा। जगह अभाव के कारण महापौर परिषद के सद्स्यों ने मैत्रीकुंज स्थित निगम के मंगलभवन में सामान्य सभा कराने का निर्णय लिया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने निगम आयुक्त आशीष देवांगन सोमवार सुबह 10 बजे मंगलभवन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम शहर विधायक अरुण वोरा ने छग शासन राज्य मंत्री आर.एन. वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया एवं सदस्यो के साथ दुर्ग निगम क्षेत्र का पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी का सोमवार देर शाम को शुभारंभ किया। महापौर ट्राफी का पहला मैच छग बिलासपुर एवं कुरुड़ के बीच हुआ,जिसमे बिलासपुर 3-1 से विजयी,दूसरा मैच झारखंड एवं रायपुर के बीच हुआ में झारखंड विजयी रहे, जगदलपुर डीएचए दुर्ग के बीच मध्य खेला जा रहा है अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इस ट्रॉफी से शहर में हमारे देश के राष्ट्रीय खेल को अलग पहचान मिलेगी। युवाओं को हॉकी से जुडऩे की प्रेरणा मिलेगा। 28 से 31 मार्च तक महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर राज्य मंत्री छग शासन आर एन वर्मा, सभापति राजेश यादव, शिक्षा,खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग मनदीप सिंह भाटिया, अब्दुल गनी, संजय कोहले,दीपक साहू,सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर,पार्षद नजहत परवीन,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं विधायक अरुण वोरा ने कहा कि खेल ऐसा कार्य है जो मेहनत, लगन, परिश्रम व बुद्धिमानी के साथ मैदान में उपस्थित रहकर करना पड़ता है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें।राजकुमार नारायणी, महेश्वरी ठाकुर, प्रेमलता साहू,बिजेंद्र भारद्वाज,मनी गीते,भास्कर कुण्डले,प्रकाश जोशी,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,जगमोहन ढीमर, प्रकाश गीते,बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,निगम अधिकारी व कर्मचारीगण सहित जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अंसार अहमद,सूर्यमणि मिश्रा,गुलाब रहमानी,विनोद वाघ, मिर्जा शफी अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। स्पर्धा में 14 टीमें भाग ले रही हैं। स्पर्धा 28 से 31 मार्च के मध्य आयोजित है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । 28 मार्च को भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज हनोदा के कार्यक्रम में शामिल हुए। पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र साहू समाज के नवनियुक्त पदाधिकारीयो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम हनोदा में समाज के बुजुर्गों का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को भक्त कर्मा माता के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज का विकास करना है। कर्मा जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने पर छत्तीसगढ़ सरकार एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में राजेश साहू यतीश साहू पोषण साहू कृष्णा प्रसाद साहू रामखिलावन साहू मन्नू साहू अशोक साहू राकेश साहू जगदीश दीपक खिलावन साहू शंकर साहू राजकुमार साहू कुम्भंकार जी हीरालाल चन्द्राकर गौकरण हिरवानी श्रीमती अनुसुईया साहू श्रीमती अनुपा साहू कांति बाई साहू लता साहू लक्ष्मी हिरवानी हुलासा बाई साहू मनहरण साहू अश्वनी साहू राकेश सिन्हा सुखचंद साहू सहित समाज के प्रमुख गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । 28 मार्च को भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज हनोदा के कार्यक्रम में शामिल हुए। पटरीपार दुर्ग परिक्षेत्र साहू समाज के नवनियुक्त पदाधिकारीयो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्राम हनोदा में समाज के बुजुर्गों का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को भक्त कर्मा माता के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज का विकास करना है। कर्मा जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने पर छत्तीसगढ़ सरकार एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में राजेश साहू यतीश साहू पोषण साहू कृष्णा प्रसाद साहू रामखिलावन साहू मन्नू साहू अशोक साहू राकेश साहू जगदीश दीपक खिलावन साहू शंकर साहू राजकुमार साहू कुम्भंकार जी हीरालाल चन्द्राकर गौकरण हिरवानी श्रीमती अनुसुईया साहू श्रीमती अनुपा साहू कांति बाई साहू लता साहू लक्ष्मी हिरवानी हुलासा बाई साहू मनहरण साहू अश्वनी साहू राकेश सिन्हा सुखचंद साहू सहित समाज के प्रमुख गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

     भिलाई / शौर्यपथ /


    गरीबों के लिए बरदान साबित होने वाले सुपेला में लगाए जाने वाले संडे मार्केट पर निगम प्रशासन का जेसीबी जिला एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चलाया गया। सड़क पर दोनों और अतिक्रमण कर मार्ग बंद कर व्यवसाय करने वाले सैकड़ों व्यापारियों को बेदखल किया गया। निगम की इस कार्यवाही को 1 दिन पूर्व ही चेंबर ऑफ कॉमर्स की जिला इकाई के द्वारा पूरा समर्थन दिया गया था। भोर होने के पहले 4 बजे से ही निगम के द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। संडे मार्केट के व्यापारियों के द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन पुलिस एवं जिला प्रशासन के द्वारा दी गई समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ।

    नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उपस्थित होकर सुबह 4 बजे से निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। नगर पालिक निगम की 7 से 8 टीम पूरी तैयारी के साथ भोर होने से पहले संडे मार्केट स्थल पर पहुंच गई थी और सड़क पर पसरा लगाकर व्यापार करने वालों को रोका गया। जिनके द्वारा स्थाई तौर पर ठेले खोमचे लगाए गए थे उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभ में इस स्थल पर सप्ताहिक व्यवसाय करने वाले के द्वारा निगम प्रशासन की कार्यवाही का विरोध किया गया। परंतु पुलिस प्रशासन की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक आरके जोशी डीएसपी संजय पुंढीर एवं जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रेरणा के द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद माहौल शांत हो गया।

    लगातार 12 घंटे तक कार्यवाही करके फोरलेन के घड़ी चौक से कोहका की दिशा में गदा चौक तक लगभग 1 किलोमीटर दूरी तक सैकड़ों अवैध व्यवसायियों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने तीन साल बाद सुपेला में लगने वाले संडे मार्केट पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से रोड किनारे दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। भिलाई नगर निगम की टीम पूर्व नियोजित तरीके से रविवार तड़के 4 बजे घड़ी चौक पहुंची। इसके बाद निगम के अतिक्रमण निरोधक अमला ने घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए जाने वाले संडे मार्केट को हटाया।
    नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे खुद कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू करवाई। नगर पालिक निगम की 7 से 8 टीम पूरी तैयारी के साथ सुबह 4 बजे सुपेला संडे मार्केट स्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने पहले तो निर्धारित मार्किंग सीमा से आगे दुकान लगाने वाले व्यापारियों को रोका। इसके बाद भी जब व्यापारी नहीं माने तो निगम अमले ने ठेले और अस्थाई रूप से बनाई गई दुकानों को तोडऩा शुरू किया। जैसे ही निगम की जेसीबी ने दुकानों को तोडऩा शुरू किया तो सप्ताहिक बाजार लगाने वाले व्यापारियों ने टीम का विरोध करना शुरू किया और उन्हें घेरने की कोशिश। इस दौरान मौजूद भारी भारी संख्या में पुलिस अमले ने व्यापारियों के विरोध को चेतावनी देकर दबा दिया। इसके बाद निगम की टीम ने लगातार 12 घंटे तक कार्रवाई जारी रखी। सुबह 4 से शाम 4 बजे तक कार्रवाई करके निगम अमले ने लगभग 1 किलोमीटर दूरी तक मुख्य चौराहा घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक सैकड़ों अवैध व्यवसायियों को हटाया।
    कैलाश नगर रोड में भी रहता है इसी तरह जाम
    सुपेला संडे मार्केट की तरह ही कैलाश नगर एकता चौक को जोडऩे वाली सड़क में भी जाम लगता है। यहां पहले ही बनारसी स्वीट्स, न्यू जलाराम सहित दर्जनों दुकाने हैं, जो सड़क तक कब्जा किए हुए हैं। इसके साथ ही यहां ठेले और गुमटी वाले लगा लेते हैं। शाम के समय इस सड़क से लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    दिनांक 26/3/2022 को अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के द्वारा प्लेसमेंट पर कार्यरत सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर ड्राइवर कंप्यूटर ऑपरेटर के नियमितीकरण को लेकर कांग्रेस सरकार के द्वारा सरकार बनने के पहले घोषणा पत्र अनियमित प्लेसमेंट कर्मचरियों को रिक्त पदों पर नियमित रूप से भर्ती करने कहा गया था.

    परंतु प्रदेश के समस्त प्लेसमेंट पर कार्यरत स्वास्थ विभाग में सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर ड्राइवर कंप्यूटर ऑपरेटर को वांछित कर अनेको घोषणाये कर रहे वही स्वास्थ विभाग के कर्मचारी जो कोरोना काल से पहले भी निश्वार्थ भाव से अपने शहर व प्रदेश को स्वक्ष सुंदर रखने में अपने जान की परवाह किये बिना कार्य करती है पर विडम्बना की बात यह है कि इन कर्मचरियों को सरकार अनदेखा कर रही है इस विषय पर संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कुछ दिनों में दुर्ग जिला कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से मुख्यमंत्री नगरीय निकाय मंत्री जी को एक दिन पूण रूप से कार्य बंद कर नियमित करण की मांग की जाएगी अगर इस विषय को सरकार के द्वारा गंभीर रूप से नही लिया गया तो प्रदेश के हजारों संख्या में कार्यरत अनियमित प्लेसमेंट कर्मचारी सड़को पर उत्तर कर अपने हक़ अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेगी .

    इस बैठक में मुख्यरूप से उपस्थित प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रिक्की समुन्द्रे ,शहर अध्यक्ष संतोष सामसुखा , संरक्षक मोहन दीपकी , शरद गुप्ता ,दिवान रगड़े,राकेश रक़्शेल,हितेश सुवडोर रवि मिश्रा, मनोज साहू,विक्की देवांगन,महेश राजपूत,लव रगड़े,दुर्गा धुर्वे,बंटी सोनी,एवं संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जामुल नगर पालिका क्षेत्र के शिवपुरी में दो दिवसीय राम चरित मानस गान आनंद महोत्सव में शामिल हुए। इसी के अतिरिक्त पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-07 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर भवन निर्माण का लोकार्पण किया।

    दो दिवसीय रामचरित मानस गान आनंद महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने श्रमिक कल्याण मानस मंडली की मांग पर मानस मंच के सामने डोम शेड निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही 25000 सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। वही इस स्कूल में पेयजल की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने भक्त माता कर्मा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी जामुल में बोर खनन की घोषणा की। वहीं सफल आयोजन के लिए पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आयोजक श्रमिक कल्याण मानस मंडली समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने वार्ड क्रमांक 7 में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर जामुल वासियों को बधाई दी। वही उन्होंने कहा कि इस भव्य मंदिर के बन जाने से अब बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन यहां हो सकेंगे। साथी किसी भी तरह की आवश्यकता को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि आपकी सभी मांगों को एक.एक कर पूरा किया जाएगा।
    इस दौरान जामुल नगर पालिका की उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पूर्व अध्यक्ष  सरोजनी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, पार्षद संजय देशलहरे, पार्षद गुल्ली साहू, पार्षद  अश्विनी साहू, कांग्रेस नेता करीम खान, हीरा वर्मा, प्रशांत ठाकुर समेत जामुलवासी उपस्थित थे।

    jamul / shouryapath /  योग सेवा संस्था वैशाली नगर के एक वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर थे। इस सम्मान अवसर पर ठाकुर ने कहा कि योग हमारे शरीर को ही निरोगी नहीं रखता बल्कि ये मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाती है। योग हमारे जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है। जिसे हमे प्रति दिन करना चाहिये। आज के भौतिकवाद आधूनिक जीवन में हम सब कही न कही ज्यादा व्यस्त है। ये सासत्व सत्य है। कि इस योग के लिये समय नहीं निकालते या फिर उसमें मन नहीं लगाते लेकिन आज से ही प्रतिदिन स्वयं एवं अपने परिवारिक सदस्यों को योग करने प्रोत्साहित करें एवं अपने परिवार संबंधी मित्र सहित सभी जन निरोगी होकर एक स्वस्थ समाज निर्माण में सहभागिता प्रदान करें। सम्मान समारोह में लवली सिंह, दुर्गेश सिंह, ममता साव एवं समस्त टीम उपस्थित थे।

     bhilai / shouryapath /  आन्ध्र-उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष व रायपुर मण्डल रेल्वे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य के.उमाशंकर राव ने हर्ष व्यक्त कर बताया कि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने लगातार दो बार लोकसभा के सदन में दुर्ग से पलासा, बरहमपुरम तक वया विजय नगरम नई एक्सप्रेस रेल चलाने की मांग वर्ष 2019 व 2020 में किया गया। आन्ध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष के.उमाशंकर राव ने पुन: होली के पूर्व 10 मार्च को सांसद विजय बघेल से उनके निवास पर मिलकर ज्ञापन सौपकर उक्त रेल को शीघ्र चलाने की मांग किया गया। सांसद ने पहल करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात कर नई रेल चलाने की मांग किये जिसके लिए रेल मंत्री ने उनको जल्द रेल चलाने के लिए आश्वासन दिया है। इस पर आन्ध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष के उमाशंकर राव ने सांसद विजय बघेल के प्रति कृतज्ञयता जाहिर की।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision