
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसूइया उइके राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन बेटियों की प्रशंसा
जो काम छत्तीसगढ़ की बेटियां कर रही हैं उनकी प्रशंसा करने के लिए मेरे पास शब्द कम हैं। तीजनबाई ने अपनी पंडवानी से देशदुनिया में हमारा नाम रोशन किया। फूलबासन जिस तरह से केबीसी में अमिताभ बच्चन के समक्ष आई तो उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। मैंने भी अपने जीवन में लोकसेवा का निर्णय लिया, परेशानियां बहुत आई लेकिन अंततः सफलता मिली। यह संदेश बैकुंठधाम मंदिर समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन में राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने की। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बहन सार्वजनिक क्षेत्र में आगे बढ़ती है तो उसे बहुत परेशानी होती है लेकिन पूरे समर्पण और हौसले से संकल्पबद्ध कार्य किया जाए तो सफलता सुनिश्चित है। जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो कुछ लोग उनका रास्ता रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बेटियों को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। अच्छी सोच के लोगों से मार्गदर्शन लें। आपको हमेशा सफलता मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने 36 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि जब वे पढ़ाई कर रही थी तब ऐसा समय था जब बेटियों की पढ़ाई को हतोत्साहित किया जाता था। मैंने निर्णय लिया था कि लोकसेवा में आगे बढ़ना है जनता के लिए कार्य करना है। मैंने पढ़ाई करने का निर्णय लिया। छात्र राजनीति में गई और लगातार मेहनत करती रही। 26 साल में विधायक बनी और आज आपके बीच राज्यपाल हूँ। मैं आपको संदेश देना चाहती हूँ कि बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में मौजूद होकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आज हर क्षेत्र में चाहे वो कला का हो, विज्ञान का हो या शिक्षा का हो, राजनीति हो। महिलाएं सर्वोत्तम रूप से सफलता से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। जब बहनें किसी भी क्षेत्र में काम करती हैं तो कई तरह की विध्न, बाधाएं आती हैं। इसके बावजूद भी घर संभालने के साथ जब वे किसी जिम्मेदारी को संभालती है तो हम समझ सकते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक सामर्थ्यवान है। इसलिए हमें बेटियों के प्रति अपनी मानसिकता को बदलना होगा। यदि घर वाले बेटियों को हौसला दें तो उसका हौसला दुगना हो जाता है। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि टीचर बताते हैं कि लड़कियां ज्यादा हैं। रिजल्ट में भी लड़कियां आगे रहती हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी हैं। इसे देखकर बहुत अच्छा लगता है।
इस मौके पर राज्यपाल ने मंदिर में भगवान महादेव, माँ दुर्गा, पवन पुत्र हनुमान और शनि देव एवं अन्य देवी-देवताओं के दर्शन भी किये।
इस मौके पर पद्मविभूषण
तीजन बाई, महापौर शशि सिन्हा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष
शालिनी यादव, पद्मश्री राधेश्याम बारले, रिसाली नगर निगम सभापति केशव बंछोर मौजूद थे।
गौरमुकुट पहनाया- राज्यपाल ने 36 महिलाओं को इस अवसर पर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। समिति की संयोजक श्रीमती अमृता बारले ने उन्हें छत्तीसगढ़ के परंपरागत गहने भेंट किये। कार्यक्रम के आयोजक श्री राधेश्याम बारले ने उन्हें गौरमुकुट तथा नांगर भेंट किया।
सेल्फीपदर को लिया गोद- राज्यपाल ने बताया कि एक बार बस्तर के सेल्फीपदर से 40 बहनें उनसे मिलने राजभवन आईं। बहनों ने बताया कि वो जंगल की सुरक्षा करती हैं और कालीमिर्च की फसल भी लेती हैं। मैंने उनके उद्यम के लिए तारीफ की और इस गांव को गोद लेने का निर्णय किया। इन महिलाओं ने अपने उद्यम से गाँव की तस्वीर को बदल दिया है।
अशोका होटल के लोगों ने लिया हमारी बेटियों से प्रशिक्षण- उन्होंने बताया कि हमारे बस्तर की बेटियां जो कोदो कुटकी, रागी से व्यंजन बना रही हैं उसकी पहचान देश भर में बन रही है। अशोका होटल जो दिल्ली का प्रतिष्ठित होटल है वहां के शेफ ने इनसे व्यंजन बनाने के प्रशिक्षण लिये। ये बड़ी बात है आप जीवन में हर ऊंचाई हासिल कर सकती हैं।
दुर्ग। शौर्यपथ । सिविल लाइन नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में स्थित महिला समृद्धि बाजार योजना अंतर्गत 13 दुकानों भूतल एवं प्रथम तल पर निर्मित के आवंटन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है।आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2022 है। उक्त दुकानों में आरक्षण प्रक्रिया लागू की गई है। रिक्त दुकाने निम्नानुसार है, दुकान नंबर 7 भूतल पिछड़ा वर्ग, दुकान दुकान नंबर 10 भूतल दिव्यांग, दुकान नंबर 9 भूतल,दुकान नंबर 11 भूतल, दुकान नंबर 14 भूतल, 23 प्रथम तल, दुकान नंबर 27 प्रथम तल, दुकान नंबर 31 प्रथम तल, दुकान नंबर 36 प्रथम तल अनारक्षित वर्ग, दुकान नंबर 16 भूतल, दुकान नंबर 28 प्रथम तल दुकान नंबर 32 प्रथम तल ,दुकान नंबर 35 प्रथम तल अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। रिक्त दुकानों के लिए आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत किया जा सकता है। आवेदन कार्यालय में सीधे नहीं लिए जाएंगे। दुकान आवंटन के लिए शर्तें इस प्रकार है, योजना महिलाओं एवं युवतियों के लिए है। आवेदिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। दुर्ग निकाय क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है। स्वयं या अभिभावक पालक की वार्षिक आय एक लाख से कम होना चाहिए। दुकान आवंटन अमानत राशि एक लाख एकमुश्त जमा करना अनिवार्य होगा। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार से प्रमाणित होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के दुकानों के लिए संबंधित वर्ग के आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आयु हेतु जन्म प्रमाण पत्र अथवा पांचवी या आठवीं या हायर सेकेंडरी बोर्ड प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य की जावेगी मतदाता सूची परिचय पत्र राशन कार्ड में दर्ज जन्मतिथि मान्य नहीं होगा। शेष जानकारी बाजार विभाग में उपस्थित होकर कार्यालय दिवस एवं समय में प्राप्त की जा सकती है।
दुर्ग। शौर्यपथ । नगर पालिक निगम क्षेत्रान्तर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय करने वालो पर नजर रखते हुए इन पर कार्यवाही की जा रही है। दुर्ग शहर को प्लास्टिक मुक्त और मोर स्वच्छ दुर्ग बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम की टीम बाजार विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही कर रही है।शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत युद्ध स्तर पर सफाई के साथ ही कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने,डिस्पोजल विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। इस दिशा में शुक्रवार को निगम की निगरानी टीम नोडल अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह यादव सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,भुवान दास साहू समेत टीम अमला ने गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सामान रखने वाले करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की सफाई पर नजर रखने बनाई गई टीम के सुबह से शहर के विभिन्ना वार्डों में घूम घूमकर स्वच्छता का निरीक्षण कर रहे हैं। जेठमल किराना स्टोर इंद्रिरा मार्केट दुकान के बाहर समान निकलकर रखना 500 रुपए, गवली स्वीट्स पॉलीथिन रखने पर 300 रुपए, तामेश्वर साहू जेल तिराहा पॉलीथिन व गंदगी फैलाने पर 300 रुपए, भागवत पटेल,महाराजा चौक पॉलीथिन रखने पर 300 रुपए, संजय सोनकर बोरसी पॉलीथिन व गंदगी फैलाने पर 200 रुपए,राधे सब्जी ठेला 100 रुपए, अजीज पोल्ट्री बोरसी पॉलीथिन रखने पर 200 रुपए सूरज बिहारी तितुरडीह पॉलीथिन रखने पर 50 रुपए समेत राजू तितुरडीह 50 रुपए, शंकर बिहारी 50 रुपए, साईं नाश्ता सेंटर 50 रुपए लक्ष्मी नारायण कैलाश नगर 50 रुपए, न्यू नेमा हॉटल सिकोला भाठा 100 रुपए विनोद बिहारी 100 रुपये के अलावा 35 दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित झिल्ली पन्नी किए जाने पर कुल 3650 रुपये का जुर्माना लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। आयुक्त हरेश मंडावी ने शहरवासियों से कहा है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 लागू है इसे ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें।
दुर्ग। शौर्यपथ । उदय प्रसाद उदय शासकीय पालीटेकनिक दुर्ग में नेशनल बोर्ड ऑफ़ एकेरिडशन के दिशानिर्देशों के अनुसार मोर्डन ऑफिस मैनेजमेंट (एमओएम) विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक दुर्ग के सुप्रसिद्ध लघु उधमी एवं छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उधोग चेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमें पौलीटेक्नीक कालेज दुर्ग में संचालित पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन मार्डेन ऑफिस मैनेजमेंट को और अधिक रोजगारमुखी बनाने हेतु सारगर्भित चर्चा की गई तथा एमओएम विभाग के विजन एवं मिशन का अनुमोदन किया गया तथा एमओएम विभाग के प्रोग्राम एजुकेशनल ऑब्जेक्टिव एवं प्रोग्राम स्पेसिफिक आउटकम पर चर्चा की गई !
इसी तारतम्य में चेम्बर के संजय चौबे ने जीएसटी से सम्बंधित कोर्स शुरू करने हेतु सुझाव दिए ताकि छतीसगढ़ के युवा अपना स्वयं का जीएसटी हेल्प डेस्क शुरुवात कर सके एवं बेरोजगारी से मुक्ति पा सके, बैठक में संजय चौबे के साथ डाक्टर डी.के. सोलंकी (विभागाध्यक्ष), एवं एम्.एस.ठाकुर, डाक्टर काजल परगनिहा, विनय कुमार मिश्रा, सुश्री सोनिका उपाध्याय, एस, सी.सोनी, डॉक्टर शांति सोनी, स्तेनिस लुईस भी शामिल हुए !
दुर्ग। शौर्यपथ । राष्ट्र के लिए रेल निर्माता के रूप में, सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र, भारतीय रेलवे के दिन-प्रतिदिन के संचालन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। सेल-बीएसपी ने भारतीय रेलवे के कड़े स्पेसिफिकेशनों के अनुसार विश्व स्तरीय रेलों की रोलिंग की है। वर्तमान में रेलवे को नए 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ नए आर-260 ग्रेड रेल का उत्पादन और आपूर्ति कर रहा है।
इस कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने 2022 को 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड रेल के 1931 टन की रोलिंग कर दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि 17 जून, 2021 को स्थापित 1852 टन की रोलिंग के दैनिक उत्पादन से कहीं अधिक है। 11 मार्च, 2022 को 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड रेल के 1931 टन रोलिंग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ लांग रेल्स उत्पादन 653 टन शामिल है जो कि 6 मार्च, 2022 को बनाये गये 651 टन लांग रेल्स उत्पादन से कहीं अधिक है।
विदित हो कि भारतीय रेलवे रेल परिवहन में उच्च गति और एक्सल लोड की ओर बढ़ रहा है जिसके लिए रेलवे ने सेल से माइक्रो-अलॉय रेल स्टील का उत्पादन करने की मांग की है। इसी आवश्यकता को पूरा करने हेतु सेल-बीएसपी ने नए आर-260 ग्रेड रेल के उत्पादन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया है जिससे इस रेल को उच्च यील्ड स्ट्रेंथ प्रदान किया जा सके। 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड की रेल यूरोपीय स्पेसिफिकेशन ईएन-13674 से कहीं अधिक उच्च गति और अधिक एक्सल लोड लेने के लिए सक्षम है। भिलाई द्वारा आपूर्ति की जा रही इस नए ग्रेड की रेल, भारतीय रेलवे को उच्च शक्ति वाले तथा अधिक सर्विस लाइफ वाले रेल की उपलब्धता सुनिश्चित कर रेल्वे को बढ़ते यातायात दबाव का सामना करने हेतु सक्षम बनाएगी। साथ ही साइकिल टाइम में और अधिक वृद्धि होगी।
दुर्ग। शौर्यपथ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी 59 वर्ष का शनिवार की दोपहर हैदराबाद के एक नीजि अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंग्स के इंफेक्शन से पीडि़त थे। उनका पिछले हफ्तेभर से हैदराबाद में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च,रविवार को दुर्ग किया जाएगा। स्व.मध्यानी दुर्ग नगर निगम में तीन बार पार्षद निर्वाचित होने के साथ नेता प्रतिपक्ष भी थे। सत्र 2014 में महापौर चुनाव के दौरान उन्होने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पिछले विधानसमा चुनाव में उन्होंने जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी थी , लेकिन उसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। स्व. मध्यानी सहज, सरल होने के साथ दूसरों की मदद करने में सदैव आगे रहे। वे बेहद लोकप्रिय थे। उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति हैं। उनके निधन पर महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, लोनिर्माण प्रभारी अब्दुल गनी, कांग्रेस पार्षदों, नेताओ के अलावा सिंधी समाज के लोगों ने गहरा शोक वक्त किया है।
दुर्ग। शौर्यपथ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी 59 वर्ष का शनिवार की दोपहर हैदराबाद के एक नीजि अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंग्स के इंफेक्शन से पीडि़त थे। उनका पिछले हफ्तेभर से हैदराबाद में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च,रविवार को दुर्ग किया जाएगा। स्व.मध्यानी दुर्ग नगर निगम में तीन बार पार्षद निर्वाचित होने के साथ नेता प्रतिपक्ष भी थे। सत्र 2014 में महापौर चुनाव के दौरान उन्होने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पिछले विधानसमा चुनाव में उन्होंने जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी थी , लेकिन उसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। स्व. मध्यानी सहज, सरल होने के साथ दूसरों की मदद करने में सदैव आगे रहे। वे बेहद लोकप्रिय थे। उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति हैं। उनके निधन पर महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, लोनिर्माण प्रभारी अब्दुल गनी, कांग्रेस पार्षदों, नेताओ के अलावा सिंधी समाज के लोगों ने गहरा शोक वक्त किया है।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग शहर के महमरा घाट शिवनाथ नदी पर लक्ष्मण झूला के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने अपने विभागीय बजट 2022-23 में महमरा घाट में लक्ष्मण झूला के कार्य को सम्मिलित किया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्मण झूला निर्माण एवं गार्डन निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। तांदुला जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पान्डेय ने बताया कि शिवनाथ नदी में महमरा घाट पर लगभग 300 मीटर लम्बा एवं 3.25 मीटर चौड़ाई के विश्वस्तरीय लक्ष्मण झूला (सस्पेन्शन बिज्र) का निर्माण हेतु सर्वेक्षण कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राक्कलन स्वीकृति हेतु शीघ्र शासन को भेजी जाएगी। लक्ष्मण झूला निर्माण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से नदी के दोनो किनारों में वृक्षारोपण, गार्डन का निर्माण करा कर महमरा घाट परिक्षेत्र का विकास किया जावेगा ।
दुर्ग। शौर्यपथ । राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विस्तार से जानकारी दी कि किस तरह स्टार्टअप को और नवाचार को इनक्यूबेशन के माध्यम से बढ़ावा दिया जा सकता है। प्रतिभागियों ने बताया कि युवाओं के मन में नवाचार बहुत से होते हैं लेकिन पूंजी और सटीक तरीके से नवाचार को मूर्त रूप देने की योजना के अभाव में वे इस ओर नहीं बढ़ सकते। कार्यक्रम में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोजनी पाणिग्रही , जिला प्रमुख लघु उद्योग भारती ने बताया कि किस प्रकार युवाओं और महिलाओं के लिए नई संभावना इस क्षेत्र में है और उन्हें प्रेरित करने किस तरह से कार्य किये जा रहे हैं। संयुक्त संचालक एमएसएमई श्री राजीव एस ने कहा कि स्टार्टअप के आइडियाज को किस तरह से बेहतर किया जा सकता है उसके लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं ताकि विशेषज्ञता के लाभ से इस क्षेत्र में तरक्की की जा सके। उपसंचालक श्री लोकेश परगनिहा ने कुछ उद्यमियों के नवाचार साझा किये और बताया कि किस तरह उन्होंने अपने उद्यम को तकनीकी विशेषज्ञता और उद्योग विभाग की सलाह लेकर बेहतरीन तरीके से संचालित किया। प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री तुषार त्रिपाठी ने पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने औद्योगिक नीति 2014-19 के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने विविध क्षेत्रों में उद्यम की संभावनाओं और इसके लिए आगे बढ़ने के विषय में भी विस्तार से बताया। सहायक संचालक एमएसएमई श्री उमेश प्रसाद ने केंद्र सरकार की क्रेडिट लिंक इन्वेस्टमेंट स्कीम के बारे में विस्तार से बताया। शंकराचार्य कालेज के प्राध्यापक प्रोफेसर शैलजा बहादुर व प्रोफेसर स्वाति वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का आयोजन राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय रायपुर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में तथा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के सहयोग से किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
