September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    दुर्ग । शौर्यपथ ।  यह अपनी तरह का अनूठा आयोजन था, जिसमें शासन की पहल पर रामायण मंडलियों ने मानस मंडली प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राम के चरित का पारायण होता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मंडलियां विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगी और वहां से जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित कथा रामचरित मानस के पारायण की छत्तीसगढ़ के गाँवों में लंबी परंपरा रही है। श्रीराम के चरित पारायण और जीवन दर्शन से संस्कारों का निर्माण होता है। यह परंपरा इसी तरह समृद्ध होती रहे। मंडलियां रामकथा को सुंदर तरीके से प्रस्तुत करने की और राम के चरित्र को जनता तक पूरी तरह अभिव्यक्त करने में सफल हो, इसके लिए शासन ने मानस मंडली प्रोत्साहन योजना तैयार की। मानस मंडली के कलाकार श्री अरविंद चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आनंद के लिए और संस्कारों के निर्माण के लिए हमेशा से रामकथा सुनने और सुनाने का चलन रहा है। जब गाँवों में बिजली नहीं होती थी तो भी लोग दिया जलाकर जुटकर देर तक रामकथा का श्रवण करते। कई मंडलियां अपनी संगीतमय प्रस्तुति से तो पूरी तरह से आध्यात्मिक माहौल तैयार कर देती और सुनने वाले चकित रह जाते। श्री चंद्राकर ने बताया कि शासन ने रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन देने की जो योजना तैयार की है उनसे इन्हें प्रोत्साहन तो मिलेगा ही, साथ ही ग्रामीण स्तर पर कार्य कर रही मंडलियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

    *इस तरह का है कार्यक्रम-* मानस मंडली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत, ब्लाक स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर पंजीकृत रामायण मंडलियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता आरंभ हो गई है ये इस रविवार तक होगी। विकासखंड स्तर पर 21 मार्च से 24 मार्च तक, जिला स्तर पर 02 अप्रैल 2022 को राज्य स्तरीय शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल 2022 में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये और विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विकासखंड में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपये दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु श्री उमेश कुमार मिश्रा नोडल अधिकारी, दूरभाष क्रमांक 97520-40000, श्री युगल तिवारी कार्यक्रम संयोजक दूरभाष क्रमांक 94063-98080 से संपर्क कर सकते हैं।

    दुर्ग । शौर्यपथ ।  जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रखा गया जिसमे समस्त न्यायाधीश ने भी शिरकत की, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से प्रारंभ करने उपरांत अतिथियों का स्वागत संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया ,

    कार्यक्रम के दौरान समस्त महिला अधिवक्ताओ व महिला न्यायाधीश संघ की सभी महिला कर्मचारियों का तिलक लगाकर स्वागत व सम्मान किया गया पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिला अधिवक्ता अनामिका गुहा द्वारा गीत,ऋतु मानिकपुरी द्वारा सोलो डांस,कविता गोस्वामी व नीता साहू द्वारा गीत,अनुराधा बक्शी द्वारा कविता,उषा भारती द्वारा गीत,व अनामिका गुहा,मीनाक्षी,ऋतु मानिकपुरी,स्मिता त्रिपाठी,विनीता साहू,प्रतिमा चंचल,ललिता जोशी,रेखा मिश्रा,सुधा के द्वारा ग्रुप डांस,व अधिवक्ता विकास चौधरी टीम के द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई ,कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव विशिष्ठ अतिथि महापौर धीरज वाकलीवाल ,निगम अध्यक्ष राजेश यादव,संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन,अतिथि न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह चावला, प्रज्ञा पचौरी,मधु तिवारी,ममता भोजवानी,नीरू सिंह सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीश की धर्मपत्नी डॉक्टर सुपर्णा श्रीवास्तव व अन्य ने संबोधित किया, मुख्यातिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह समाज सबसे शक्तिशाली समाज होता है जो अपनी महिलाओं का सम्मान करता है उन्होंने कहा कि दुर्ग अधिवक्ता संघ महिलाओं का बहुत सम्मान करता है यह भव्य कार्यक्रम उसका साक्षी है , कार्यक्रम का संचालन सचिव रविशंकर सिंह व रश्मि खंडेलवाल ने किया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि पूर्व निगम अध्यक्ष राजकुमार नारायणी,पार्षद हामिद खोखर,संघ के पदाधिकारी सुनीता कसार, प्रशांत जोशी,अनिल जायसवाल,उषा भारती साहू,चन्द्रकला साहू,द्रोण ताम्रकार, कुलेश्वर साहू,अशोक सिन्हा,आशीष शुक्ला, कृष्णराज चंदेल,अमर जैन,आकाश कश्यप,वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश नागपाल, तुलसी साहू,पुष्पलता साहू,कौशल किशोर सिंह,गौरी चक्रवर्ती,सबीहा खान,मनोरमा कसार, रेणु शुक्ल,फरिहा अमीन,रोहित सिंह राजपूत,रियाजुद्दीन कुरैशी,साकेत मिश्रा, किशोर यादव,ढाल सिंह देवांगन,सहित बड़ी संख्या में समस्त न्यायाधीश व अधिवक्ता उपस्थित थे यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा ने दी है। 

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन इस बार जिले में खास तरह से हुआ। मंच पर सारे अतिमहत्वपूर्ण अतिथि महिलाएं ही थीं। इन्होंने जिले में काम कर रही अग्रणी महिलाओं का सम्मान भी किया। आमंत्रित अतिथियों में विधायक श्री अरुण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल की धर्मपत्नी श्वेता बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, एडीशनल कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पद्मिनी भोई, एम.आई.सी सदस्य श्रीमती यमुना साहू, कन्या ढीमर, संगीता बघेल, प्रीति मिश्रा, कल्पना देशमुख शामिल थे। इन्होंने अपने सुंदर संबोधन से आयोजन को यादगार बना दिया।

    महिलाएं महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में करें कार्य- मंजू वोरा ने कहा कि आज की महिलाएं बहुत जागरूक हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। फिर भी महिलाओं को अधिक मजबूत होने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी हैं कि जो महिलाएं सशक्त हैं वे अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाएं। श्वेता बाकलीवाल ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना यश फैला रही हैं। इससे साबित हो चुका है कि महिला और पुरुष की कार्यक्षमता हर विधा में बराबरी की है।

    अपनी रूममेट का उदाहरण देकर एडीएम ने बताया कैसे सशक्त हैं महिलाएं- एडीएम  नूपुर राशि पन्ना ने अपनी रूममेट का उदाहरण देते हुए बताया कि आईएएस की तैयारी के दौरान उनकी रूममेट एक साउथ इंडियन लड़की थी। वहां दक्षिण भारत में गजरे के लिए फूलों को चुनने का काम बच्चे करते हैं क्योंकि फूल बड़े कोमल होते हैं। उनकी रूममेट बचपन में यही काम करती थी। जाहिर है कि उसके लिए रास्ता बड़ा कठिन रहा होगा लेकिन उसने इसे आसान किया और आज आईएएस है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों एक महिला उनके पास आई जो अपनी बेटी की शादी करना चाहती थी। शादी के लिए बेटी की उम्र अभी 18 की हुई थी। महिला के पास पैसों की कमी थी। एडीएम ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि बेटी की पढ़ाई कराओ, उसे अपने पैरों पर खड़ा करो, नहीं तो वो भी इसी तरह से आर्थिक अक्षमता से जूझती रहेगी। शादी महत्वपूर्ण है लेकिन लड़कियों की पढ़ाई भी उतनी ही अहम है। अपर कलेक्टर  पदमनी भोई ने इस मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी हर संभव मुकाम हासिल कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और अपनी क्षमता पर भरोसा करें।

    भारत में परंपरा में पत्नी का नाम पहले- जिला पंचायत अध्यक्ष  शालिनी रिवेंद्र ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि भारत में सुंदर सांस्कृतिक परंपरा रही है। यहां मातृशक्ति अग्रणी है। सीताराम में सीता पहले आती हैं। राधा कृष्ण में कृष्ण पहले आते हैं। मुझे गौरव है कि मेरी सफलता के पीछे मेरे पति  रिवेद्र यादव की बड़ी भूमिका रही है। इसलिए शालिनी रिवेंद्र यादव लिखाने में मुझे गौरव होता है। उन्होंने बताया कि उनके सफर की शुरूआत एसएचजी से हुई। फिर वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी। सबसे अच्छी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी। सरपंच बनी और फिर जिला पंचायत में इस भूमिका में पहुंची।

    एक सप्ताह में 16 हजार सुकन्या खाते खुले- जिला कार्यक्रम अधिकारी  विपिन जैन ने बताया कि इस एक माह में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलाने विशेष अभियान चलाया गया। यह सुखद समाचार है कि एक माह के भीतर 16 हजार खाते कार्यकर्ताओं ने खोले हैं जो कमाल की बात है।

    सुंदर रंगोली और फूड आइटम- इस मौके पर फूड स्टाल और सुंदर रंगोली भी बनाई गई। फूड स्टाल में ट्रेडिशनल छत्तीसगढ़ी पकवान से लेकर मोमोज आदि भी शामिल थे। सभी अतिथियों ने इन व्यंजनों का आनंद लिया और इसकी प्रशंसा की।

    दुर्ग । शौर्यपथ । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़न समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा जिले में अनाथ, विकलाँग एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके उपयोग की सामग्री वितरण करके मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस..

          वैश्विक पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध ऐसी ही महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने तथा पिछड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देश मे पहली बार अंतररष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 1911 को मनाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य निचली बस्तियों रहने वाली एवं पिछड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करना था..

         पूरे देश मे दिनाँक 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन किया गया, परन्तु देश, प्रदेश एवं जिले में आज भी ऐसी जरुरतमंद महिलाएं है जिन्हें महिला दिवस क्या होता है कब होता है इसकी जानकारी नही है, ऐसी जरूरतमंद महिलाओ के साथ एवं उन्हें उनकी जरूरत की सामग्री वितरण करके जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने बनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस..

         संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा "बंटी" ने बताया कि समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।

          इन्ही बातों को आत्मसात करते अपना हर पर्व, हर आयोजन विगत 5 वर्षों जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जरूरतमंद लोगों के साथ उनको उनकी जरूरत की सामग्री वितरण करके और उनके साथ खुशियां बटाते है हुए बनाती है.. 

          राष्ट्र में जिस उद्देश्य को लेकर प्रथम बार महिला दिवस मनाया गया था उसी उद्देश्य को लेकर जन समर्पण सेवा संस्था ने निचली बस्तियों में, पिछड़ी एवं जरूरतमंद महिलाओं के साथ मनाया महिला दिवस..

        संस्था के प्रकाश कश्यप ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में दिनाँक 8 मार्च 2022 को समय :- सायं 4 बजे महिला अनाथ हॉस्पिटल, कादम्बरी नगर, दुर्ग में निवास कर रही अनाथ महिलाओं के साथ मनाया गया महिला दिवस जिसमें सबसे पहले सभी महिलाओं को फूल भेंट किया गया, ततपश्चात उनकी सबसे जरूरत की सामग्री 4 नग मेडिकल टी टेबल, जिस पर विकलाँग एवं वृद्ध महिलाएं भोजन बैठकर करेंगी उसे सभी महिलाओं को उनके पलँग पर दिया गया, एवं महिलाओं को नये कपडे, भोजन हेतु उपयोगी स्टील के बर्तन जरूरत की सामग्री में साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, ब्रस, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं जरूरत की सामग्री वितरण किया गया..

        संस्था के संजय सेन ने बताया कि सँध्या 6 बजे वृद्धाआश्रम, दुर्ग में सभी वृद्ध महिलाओ एवं पुरुषों को नये कपडे, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं साबुन, निरमा, तेल एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की गयी, रात्रि 8 बजे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में सभी जरूरतमंद महिलओं भोजन, साबुन, तेल, निरमा, बिस्किट, फल, का वितरण किया जावेगा, 

          कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित शहर की प्रसिद्ध महिला डॉ मानसी गुलाटी ने सभी जरूरतमंद एवं वृद्ध महिलाओं को पुष्प देकर महिला दिवस की बधाई दी एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई अध्यक्ष, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सुश्री पायल जैन नवकार परिसर ने सभी महिलाओं को सदैव स्वस्थ रहने के लिए फल वितरण किया, महिला दिवस के अवसर पर इस आयोजन में विप्र फाउंडेशन दुर्ग महिला इकाई की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित होकर अपने हाथों से सभी जरूरतमंद महिलाओ को जरूरत की सामग्री वितरण किये..

         कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा "बंटी" नीलू पंडा, निर्मला शर्मा, अन्नू शर्मा, सोनू शर्मा, अन्नू फुलबाज, रमा शर्मा, कविता जोशी, मनोरमा शर्मा, क्षमा शर्मा, सुमन शर्मा, ज्योति शर्मा, अर्चला शर्मा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, प्रतिभा पुरोहित, रुपल गुप्ता, गौरव बजाज, अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, संजय सेन, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, मोहित पुरोहित, अनिरुद्ध उपाध्याय, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, शमीर खान, शब्बीर खान, भागवत पटेल, छोटू, सुजल शर्मा, ईशु खान, एवम अन्य सदस्य उपस्थित थे

    दुर्ग। शौर्यपथ । एक बार फिर दुर्ग में एक व्यक्ति लाखो रुपए की उठाईगिरी का शिकार हो गया और प्रार्थी की स्कूटी में रखे 1 लाख रुपए किसी अज्ञात ने पार कर दिए मामला कुछ इस तरह से है दुर्ग के मोहन नगर जवाहर नगर का मूल निवासी रतन लाल सोनी पिता - स्व.हेमलाल सोनी उम्र-72 वर्ष जो कि रिटायर्ड कर्मचारी है और अपने घर से बैंक की ओर निकले थे वह बैंक ऑफ बड़ौदा से लगभग 1 लाख रुपये निकाल कर अपनी स्कूटी के डिक्की में रखे हुए थे और अपने खाते को इंट्री करवाने एटीएम मशीन में गए हुए थे लेकिन जब वापस अपनी स्कूटी में बैठे तो उनकी गाड़ी पंचर हो गई एसी स्थिति में वह पास के मेकेनिक की दुकान में जाकर गाड़ी बनवाने गए तभी वह अपनी गाड़ी की डिक्की को खोल के देख तो उनके पैसे उसमे नही थे ।

     जिसके बाद प्रार्थी ने करीब के मोहन नगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। और अब मोहन नगर पुलिस तत्परतापूर्वक कार्यवाही में जुट गई है ।

     

    रिसाली / शौर्यपथ / संपत्ती को निलामी से बचाने लोग अब टैक्स जमा करने लगे है। कुर्की आदेश लेकर पहुंचे अधिकारी 5 लाख का चेक लेकर कार्यालय पहुंचे। वही कुछ लोगों ने पहली किश्त के रूप में 40 हजार रूपए भी जमा कराया। नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर राजस्व विभाग कुर्की आदेश को तामिल करने फिल्ड में नजर आ रहे है। सोमवार को सुबह से निकले राजस्व अधिकारी महज कुछ घंटे में साढ़े 5 लाख की राशि एकत्र कर कार्यालय लौटे। इसमें 40 हजार नगद वही शेष राशि का अलग-अलग तिथियों का चेक है। सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि कुर्की आदेश लेकर वे पुष्पा वर्मा के निवास पहुंचे थे। जहां आदेश देखकर वहा हड़कंप मच गया और संपूर्ण राशि को जमा करते हुए अलग-अलग तिथियों का चेक दिया।
    अवकाश के दिन भी जमा होंगे टैक्स
    आयुक्त के निर्देश पर अवकाश के दिन भी आम लोग टैक्स जमा कर सकते है। पानी टंकी कार्यालय स्थित स्पायरों कंपनी का काऊंटर शनिवार व रविवार अवकाश के दिन भी खोले जाएंगे। आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा कि टैक्स जमा काऊंटर केवल रंगोत्सव के ही दिन बंद रखा जाएगा।
    व्यापारी ने मांगी मोहलत
    निगम के अधिकारी टैक्स वसूली करने आजाद मार्केट-प्रगतिनगर रोड पहुंचे। यहां चंदन किराना का 75000 रूपए बकाया है। सीलबंद कार्यवाही करने की चेतावनी देने पर किराना व्यापारी ने माह अंत होने से पहले टैक्स जमा करने की मोहलत मांगी। इस पर निगम अधिकारियों ने पेनाल्टी के साथ संपूर्ण राशि जमा करने कहा।
    अधिभार से बचे
    निगम आयुक्त ने कहा है कि नागरिक निर्धारित समय में टैक्स जमा करे। अन्यथा कुल टैक्स राशि पर 18 प्रतिशत अतिभार और 1000 रूपए अतिरिक्त शुल्क लगेगा। उल्लेखनीय है कि 9 करोड़ 66 लाख लक्ष्य के विरूद्ध अब तक कुल 7 करोड़ की राशि निगम खजाने में जमा हो चुका है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ /  रविवार को छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के द्वारा विधायक निधि के माध्यम से हाई मास्क लाइट का भूमिपूजन महापौर धीरज बाकलीवाल,वार्ड पार्षद स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर एमआईसी सदस्य भोला महोबियाएवं वार्ड के नागरिको के बीच किया गया। पार्षद हमीद खोखर के प्रयासों से जल्द जगमगायेगा केलाबाड़ी चौक,भूमिपूजन के दौरान  पार्षद व वार्ड के नागरिको ने विधायक एवं महापौर का इसके लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दक्षिण ब्लाक के अध्यक्ष अजय मिश्रा,शिवाकांत तिवारी,विकास यादव, शाकिर अली समेत बड़ी संख्या में वार्डनागरिकगण मौजूद थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीती रात दुर्ग के धमधा नाका रेलवे ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को 31 करोड़ 63 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। इनमें 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला और 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला खारुन नदी का तटबंध भी शामिल है। सोनपुर में एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन भी उन्होंने किया। इससे कुम्हारों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने ठाकुराईन टोला में ही क्रेडा की सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया। इससे सिकोला और ठाकुराईन टोला में किसानों के खेतों में तालाबों के माध्यम से जल पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने 6 करोड़ 86 लाख के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया।

    'मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना' का शुभारंभ
      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर पाटन से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की नोनी सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ करते हुए 16 हितग्राही बेटियों को 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे। पाटन से शुरू हुई इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो बेटियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
       मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठाकुराईन टोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत बनने वाले लक्ष्मण झूला का किया भूमि पूजन किया। यह लक्ष्मण झूला 225 मीटर लंबा होगा इसके बनने से भक्तों को भगवान शिव के दर्शन करने आसानी होगी। ठकुराईन टोला भगवान शिव के श्रद्धालुओं का पाटन क्षेत्र में भगवान शिव के श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। सावन सोमवार के मौके पर यहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, लेकिन खारून नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी दिक्कत होती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों को आश्वस्त किया था कि यहां लक्ष्मण झूला बनेगा। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर ठकुराईन टोला में बड़ा मेला लगता है लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी और ठकुराइन टोला प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी।
       मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पाटन ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 6 करोड़ 86 लाख रुपए की अधोसंरचना का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। झीठ में उन्होंने मॉडल रूरल रिसर्च हेल्थ यूनिट का भूमि पूजन भी किया इसकी लागत 2 करोड़ होगी। इसके अलावा उन्होंने पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन गैस प्लांट का लोकार्पण तथा दो करोड़ 2 लाख की लागत से बनने वाले स्टाफ क्वाटरों का पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 37 लाख रूपए की लागत से निर्मित दस बेड आइसोलेशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जामगांव (एम), बेल्हारी,  अचानकपुर में निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision