
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मितानिनों के सराहनीय कार्यों को विधायक ने किया प्रणाम, सम्मान कर बढ़ाया उत्साह
भिलाई। शौर्यपथ । मितानिन दिवस के अवसर पर सेक्टर 5 विधायक कार्यालय में मितानिन सम्मान समारोह और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां भिलाई शहर के सभी मितानिनन को सम्मान आमंत्रित कर किया गया। कार्यक्रम में शामिल मीतमिनों का भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने उत्साह के साथ सम्मानित किया और मितानिनों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके सराहनीय प्रयासों और मेहनत को प्रणाम कर उनके कार्यों को जमकर सराहना की।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि हमारी मितानिन दीदी
किसी सोल्जर से कम नहीं है। जिस तरह से सोल्जर्स हमारे देश की और हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक देने को तैयार होते हैं और लगातार हमारी रक्षा करते हैं। हमारी मदद करते हैं। उसी प्रकार हमारे मितानिन दीदी हैं जो हम सब की रक्षा और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके इन कार्यों का हम कोई मोल नहीं चुका सकते है।
कोरोना काल मे मितानिनो ने पूरी इमानदारी निष्ठा से मानव सेवा की है। अपने जान की परवाह किये बगैर अपनी जान हथेली पर लेकर सब की मदद किए कोरोना पेशेंट को भी अस्पताल पहुंचे। कार्यक्रम के शुरुआत में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जहां बारी-बारी से विधायक श्री यादव ने सभी मितानिन दीदी का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया सम्मान समारोह के साथ में विधायक कार्यालय sector-5 में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होकर सभी ने दीपावली उत्सव मनाया।
समस्याओं का होगा समाधान
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव मितानिन दीदी उसे बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मितानिन दीदियों ने बताया कि वे लगातार मानव सेवा का कार्य कर रहे है। कोरोना काल मे भी वे लगातार कोरोना से जंग जितने लड़ते रहे।
सीएम के समक्ष रखेंगे मितानिनों की समस्या
भिलाई नगर विधायक श्री यादव को मितानिनों ने बताया कि वे हमेशा आधी रात को भी लोगों की मदद के लिए हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन उन्हें आने-जाने के लिए कोई सुविधा नहीं दी जाती। इस कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। इसके अलावा उन्होंने अपनी और भी कई समस्याएं बताई और अपनी मांग भी विधायक के समक्ष रखें विधायक देवेंद्र यादव की सभी मांगों को स्वीकार किया इसके लिए वे स्वयं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे और जल्द से जल्द इनका निराकरण की मांग करेंगे।
-निगम आयुक्त, तत्कालीन आयुक्त एवं अपर आयुक्त ने दिल्ली में लिया सम्मान
- वर्ष 2019 से लेकर तीसरी बार थ्री स्टार का अवार्ड लेकर भिलाई शहर हुआ गौरवान्वित
- छत्तीसगढ़ में भिलाई को मिला पांचवा रैंक
भिलाईनगर / शौर्यपथ / स्वच्छ सर्वेक्षण में भिलाई शहर को थ्री स्टार का खिताब प्राप्त हुआ है, वहीं अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो भिलाई शहर को पांचवा रैंक हासिल हुआ है, पूरे भारत में एक से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में भिलाई 29 वे नंबर पर है। थ्री स्टार का यह अवार्ड माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी के अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग एवं सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री श्री शिव डहरिया की उपस्थिति में विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रदान किया गया है। भिलाई निगम की ओर से सम्मान प्राप्त करने तत्कालीन आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं रिसाली निगम की ओर से सम्मान प्राप्त करने रिसाली निगम के तत्कालीन आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे दिल्ली पहुंचे थे, वही अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी रमाकांत साहू भी दिल्ली में पुरस्कार के लिए नामांकित होने पर पहुंचे थे, भिलाई और रिसाली निगम को थ्री स्टार से सम्मानित किया गया है। स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के तत्कालीन महापौर एवं विधायक भिलाई नगर श्री देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता के निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की और शहर के जागरूक नागरिक तथा बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने अवार्ड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सर्व जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित उनकी टीम ने सफाई व्यवस्था का पूरा जिम्मा संभाला हुआ है। निगम ने स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए कार्य किया है जिसकी बदौलत आज स्वच्छता के सबसे बड़े मुकाबले में भिलाई ने गौरव हासिल किया है।
कचरा मुक्त शहरों की सूची में शामिल हो चुका है स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कचरा मुक्त शहरों में भिलाई नगर को सम्मिलित किया जा चुका है तथा भिलाई 3 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है! भिलाई शहर की जनता स्वच्छता के प्रति जागरूक है तभी भिलाई कचरा मुक्त शहर में शामिल हो सका है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगम प्रशासन ने स्टार रेटिंग एवं वाटर प्लस पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया था। स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया गया! नालियों में कचरा को रोकने के लिए तथा सीधे जल स्रोतों में कचरा न मिले इसके लिए नालियों में जालियां लगाने का कार्य किया गया तथा जीवीपी पाइंट को समाप्त कर सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया गया। एसएलआरएम सेंटर में कचरो का पृथकीकरण, घनी आबादी वाले क्षेत्रों की सघन सफाई व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के अन्तर्गत सभी पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित किया गया। एसएलआरएम सेंटर की संख्या में भी वृद्धि की गई है।
ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर चुका है भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई खुले में शौच मुक्त का दर्जा पूर्व से प्राप्त करता आ रहा है और ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा भी पिछले वर्ष भिलाई निगम ने प्राप्त किया है, खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों ने प्रातः से ही ओडी वाले स्थानों पर नजर रखने का कार्य किया है, जुर्माना वसूली की, शौचालय को अपडेट किया नतीजन भिलाई को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है।
भिलाई इसलिए हुआ तीसरी बार थ्री स्टार की केटेगरी में शामिल भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के कचरा मुक्त शहर यानी कि स्टार रेटिंग केटेगरी में आज दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया। यह स्टार रेटिंग कचरा प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य जैसे जीवीपी पॉइंट के विलोपन, सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन, पुराने डंप साइट का निपटारा करने, निर्माण एवं विध्वंस के मटेरियल के प्रबंधन, गड्ढे रहित सड़क इत्यादि पैरामीटर पर शहर की रेटिंग तय की गई है। भिलाई शहर में कचरा प्रबंधन का कार्य एसएलआरएम सेंटर एवं कंपोस्ट सेंटर में किया जाता है, प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर ठोस अपशिष्ट को गीले, सूखे, सेनेटरी एवं हानिकारक अपशिष्ट में पृथक-पृथक संग्रहण कर मैनुअल रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी टिप्पर आदि वाहनों से निकट के एसएलआरएम सेंटर एवं कंपोस्ट सेंटर में परिवहन किया जाता है। निर्माण एवं विध्वंस के अपशिष्ट को उपयोग में लाने का काम भिलाई निगम द्वारा किया गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में निकाय द्वारा बेहतर कार्य किए जाने के लिए वर्ष 2019, 2020 एवं इस वर्ष भी 2021 में तीन स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
भिलाई / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने 17 नवपदस्थ प्रबंध प्रशिक्षुओं (टेक्नीकल) के बैच के साथ-साथ पूर्व में जुलाई 2021 को पदस्थ हुए 38 प्रबंध प्रशिक्षुओं के साथ चर्चा की। 19 नवंबर, 2021 को दोपहर में मैनेजमंेट ट्रेनिस हाॅस्टल नं.-3 में इन नए प्रबंध प्रशिक्षुओं के बैच के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई।
भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता सहित ईडी (माइन्स एवं रावघाट), श्री मानस बिस्वास, ईडी (पी एंड ए) श्री एस के दुबे और ईडी (वक्र्स) श्री अंजनी कुमार ने नवनियुक्त प्रबंधकों के साथ सारगर्भित चर्चा की। महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री सौरभ सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
17 नए प्रबंध प्रशिक्षुओं के बैच में 01 प्रबंध प्रशिक्षु चंद्रपुर फेरो अलाॅय प्लांट (सीएफपी) के लिए निर्धारित किया गया है। 12 से 24 नवंबर, 2021 तक एचआरडीसी में सेंट्रल इंडक्षन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह बैच जुलाई, 2021 को बीएसपी में ज्वाइन किये 38 नए एमटीटीस् बैच का एक्सटेंषन बैच है।
बीएसपी बिरादरी में शामिल नए प्रबंध प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशकों ने उन्हें प्रोत्साहित और प्रेरित किया। चर्चा सत्र में मानव संसाधन विकास विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। दल्ली-राजहरा माइन्स में पदस्थ लोगों सहित नए प्रबंधकों ने अपना परिचय दिया। निदेशक प्रभारी और कार्यपालक निदेशकों ने एमटीटी के साथ दोपहर का भोजन किया तथा नवपदस्थ प्रबंध प्रशिक्षुओं का हालचाल पूछा और भविष्य में भिलाई इस्पात संयंत्र की योजनाओं से अवगत कराया।
दुर्ग / शौर्यपथ / युवा क्रांति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गफ्फार खान ने पत्रकार वार्ता में ट्विनसिटी दुर्ग-भिलाई को महानगर पालिका एवं भिलाई-दुर्ग विकास प्राधिकरण बनाने की मांग की है ततसंबंध में युवा क्रांति संगठन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिव कुमार डहरिया नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री छत्तीसगढ शासन को ज्ञापन प्रेषित किया है गफ्फार खान ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार दुर्ग निगम के 60 वार्डों की 2,68,806, भिलाई निगम के 70 वार्डों की 6,25,700, भिलाई-3 चरोदा के 40 वार्डों की 98,008, कुम्हारी के 24 वार्डो 35,044, जामुल पालिका परिषद के 20 वार्डो की 25,878 एवं उतई पंचायत के 15 वार्डो की 8,752 की कुल 10,62,188 जनसंख्या वाले परिक्षेत्रों एवं नए रिसाली निगम के 40 वार्डों सहित कुल 269 वार्डो की मिलाकर महानगर पालिका का गठन किया जाना चाहिए, सरकार द्वारा नगर पंचायत धमधा के 15 वार्डो की 9961, नगर पालिका परिषद अहिवारा के 15 वार्डो की 20384 एवं नगर पंचायत पाटन के 15 वार्डो की 10133, कुल 45 वार्डो की 40478 जनसंख्या को भी सम्मिलित किया जा सकता है इन परीक्षेत्र को मिलाकर कुल जनसंख्या 1102666 होती है साथ ही विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल कर महानगर पालिका व भिलाई दुर्ग विकास प्राधिकरण का गठन किया जा सकता है क्योंकि महानगर पालिका बनाए जाने की स्थिति में प्रादेशिक एवं केंद्रीय स्तर के फंड और विश्व बैंक की परियोजनाओं के अधिकाधिक मद प्राप्त होंगे, साथ ही प्राधिकरण के भी अलग से फंड प्राप्त होंगे । जिससे इन समस्त क्षेत्रों का तीव्र गति से समग्र विकास संभव हो सकेगा और बड़ा क्षेत्र होने के कारण बडी और महत्वाकांक्षी योजनाएं भी आसानी से लागू की जा सकेगी, क्योंकि बड़े संस्थान से ही बड़ा विकास संभव होता है जो निगम, परिषद और पंचायत स्तर के फंड से संभव नहीं हैं।
गफ्फार खान ने जानकारी देकर बताया कि दुर्ग निगम, कुम्हारी एवं उतई का कार्यकाल दिसंबर 2024 तक है और भिलाई निगम एवं जामुल नगर पालिका परिषद का कार्यकाल 2020 में खत्म हो चुका है तथा भिलाई-3- चरोदा निगम का कार्यकाल 5 जनवरी 2022 तक है वहीं नए निगम रिसाली में भी चुनाव होना प्रस्तावित है इसलिए उपरोक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थलों पर जिनका कार्यकाल खत्म हो चुका है वहां 2024 तक के लिए प्रशासक की नियुक्ति पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि समस्त क्षेत्रों का महानगरपालिका के अनुरूप परिसीमन कर महानगर पालिका के चुनाव संपन्न कराया जा सके।
विदित हो कि 20 जनवरी 2000 विगत 21 वर्षों से भिलाई दुर्ग को महानगर पालिका एवं विकास प्राधिकरण बनाने के लिए संघर्षरत युवा क्रांति संगठन की मांग के अनुरूप ही विगत अप्रैल 2013 को दुर्ग-भिलाई एवं रायपुर को महानगर पालिका बनाने की अंतिम रिपोर्ट छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग द्वारा राज्यपाल महोदय को सौंपी गई थी वैसे भी प्रदेश में महानगरपालिका बनने की क्षमता रायपुर और दुर्ग-भिलाई शहरों में ही निहित है। गफ्फार खान ने कहा कि यह विडंबना है कि कुम्हारी से लेकर दुर्ग तक 30 किलोमीटर लंबी एक ही सड़क पर एक पालिका परिषद और तीन नगर निगम कार्यरत है यह भी अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि प्रदेश में एक भी महानगरपालिका कार्यरत नहीं है जबकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में 35 जिलों के 26 शहरों में महानगर पालिका कार्यरत है अमरावती एवं सांगली जैसे छोटे शहरों में भी महानगर पालिका अस्तित्व में है वही महाराष्ट्र की महानगर पालिकाओं में अकेले मुंबई महानगर पालिका का 2019-20 का बजट 30692.59 हजार करोड रुपए है जबकि 2021-22 में छत्तीसगढ़ राज्य का बजट 97106 हजार करोड़ का है उन्होंने कहा कि महानगर पालिका बनाए जाने की स्थिति में जहां एक और दुर्ग-भिलाई की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी वही महानगरीय स्वरूप भी प्राप्त होगा जिसमें महानगरों की तरह नौकरी, व्यापार एवं व्यवसाय सहित समस्त क्षेत्र में उन्नति और तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे, क्योंकि यह सर्वविदित है कि छोटे शहरों के लोग महानगर की ओर पलायन करते हैं परंतु महानगरों के लोग छोटे शहरों की ओर पलायन नहीं करते, वैसे भी प्रदेश सरकार द्वारा रायपुर को राजधानी बिलासपुर को हाईकोर्ट की सौगात दी जा चुकी है किंतु राज्य निर्माण के पश्चात से उपेक्षित दुर्ग जिलावासी अब तक बड़ी सौगात का इंतजार कर रहे हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दीक्षा ग्रहण करने वाले वीर भाई बहनों का अभिनंदन भाजपा परिवार दुर्ग द्वारा किया गया, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने बताया कि ,जैन धर्म के अनुसार संयम पद की अपनी एक मान्यता होती है जिस के अनुरूप व्यक्ति* *सांसारिक व गृहस्थ जीवन का त्याग कर साधु जीवन अंगीकार कर स्वयं को भव से पार कर व समाज कल्याण के क्षेत्र में कार्य करना होता है धर्म का उपदेश आम जनमानस तक पहुंचाना परम उद्देश्य होता है आज अवसर पर पधारे सभी भावी दीक्षार्थी भाई बहनों का सम्मान बहूमान अभिनंदन जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा में जिला कार्यालय दुर्ग में किया गया.
इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश व्यापारिक प्रकोष्ठ के संयोजक लाभचंद जी बाफना पूर्व विधायक साजा ,प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती उषा टावरी ,पूर्व महापौर छाया विधायक श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक शिव चंद्रकार ,जिला महामंत्री ललित चंद्रकार , नटवर ताम्रकार , प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य सुश्री सरिता मिश्रा, वरिष्ठ नेता ,चैन सुख भट्टड़ , प्रवीण बाघमार ,जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन*
*जिला मंत्री मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर लोढा, पवन बड़जात्या,आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी संजय सिंह,, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनूपगटागट , मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, महामंत्री ,,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा, महामंत्री संदीप जैन राहुल पंडित बंटी चौहान आशीष मिन्जे , अश्विनी चंदेल, शारदा गुप्ता श्री छन्नू यादव , चंपा साहू* ,
*पार्षद शशि साहू ,मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका साहू ,शायमा साव, पार्वती पंडित , मंत्री उमेश गोस्वामी,ऋषि यादव , मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिन्हा ,ओम प्रकाश पांडे, कार्यलय प्रभारी कमल तिवारी, लक्ष्मी कांत दुबे , नरेश सोनी ,मंडल पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष महेश यादव,मंडल मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड मंडल सह मीडिया प्रभारी देव वर्मा मंडल युवा मोर्चा पदाधिकारी ,भूपत यादव दौलत राजपूत , दीपक साहू ,मयंक बोथरा, प्रेम जैन ,अभिनव शर्मा ,प्रभारी कुंदन साहू , बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी गण व सदस्य उपस्थित हुए व अभिनंदन का क्रम उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ*
दुर्ग / शौर्यपथ /नगर पालिक निगम, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका लगवाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करें,आज निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार दिनांक 14 नवम्बर दिन रविवार को शहर के केंद्रों में 18 प्लस और 45 प्लस के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा।जिसके लिए 09 केंद्र निर्धारित किया गया है।
01.जिला अस्पताल, दुर्ग -कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 100
02.महावीर कोविड़ सेंटर -कोविशील्ड 300 एव को वैक्सीन 300
03.यूपीएचसी धमधानाका -कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 100
04. यूपीएचसी बघेरा - कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 100
05.यूपीएचसी पोटियाकला -कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 100
06.कृष्णा धर्मशाला -कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 150
07.सिंधी धर्मशाला - कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 50
08.एसएसके गया नगर -कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 100
09.कुशाभाऊ ठाकरे भवन - कोविशील्ड 200 एव को वैक्सीन 100
इन 09 केंद्रों में पहुचकर वैक्सीन का लाभ ले सकते है।
प्रोफेशनल कांग्रेस से जुड़कर क्रकेट सहित अन्य खेलों को आगे लाने का पूरा प्रयास करूंगा
प्रोफेशनल कांग्रेस से जुडऩे के बाद पहली बार पत्रकारों से हुए मुखातिब
दुर्ग/ शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रय क्रिकेटर राजेश चौहान ने भी राजनीति का दामन थामने के बाद आज पहली बार वे पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होनें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जो कि सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनसे मैं काफी प्रभावित हूं। वह काफी सुलझे हुए गुड पर्सनालिटी पर्सन के साथ ही उच्च शिक्षित युवा है। गत दिवस आल इंडिया प्रोफशन कांग्रेस की इस्ट जोन कोआडिनेटर सुश्री जरिता लेफ्टिलोंग के समक्ष मेरा प्रोफेशनल कांग्रेस में प्रवेश हुआ। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की भी सोच छत्तीसगढ महतारी के साथ साथ युवाओं को आगे बढाने की उनकी अच्छी सोच है।
इसी कड़ी में उनके द्वारा छत्तीसगढ के तमाम जिलों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूलों की शुरूआत अमीरी गरीबी की खाई को दूर करने का कार्य किया। उनके इस कदम से शहरी बेल्ट सहित आदिवासी अंचल के गरीब छात्रों को भी शिक्षा का बेहतर लाभ मिलेगा। लेकिन शिक्षा के साथ साथ इन स्कूलों में स्पोर्टस एक्टिविटी को बढावा देने के लिए मैँ उनको सुझाव दूंगा। इसके साथ ही छग के बस्तर क्षेत्र व सरगुजा संभाग में ख्ेाल के क्षेत्र में युवक युवतियों में खेल के प्रति अलग ही लगाव है लेकिन सही संसाधन व जानकारी के अभाव के कारण उनकी प्रतिभा बाहर नही आ पा रही है। अब मैं क्रिकेट सहित अन्य खेलों को भी आगे लाने का पूरा प्रयास करूंगा ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी देश व राज्य का नाम रौशन का आलंम्पिक व नेशलन तथा इंटरनेशल, एशियन चैम्पियनशिप में बच्चे भाग लेकर मेडल लोकर अपने देश सहित प्रदेश का नाम रौशन करे।
केन्द्र सरकार खेल के क्षेत्र में एक पॉलिसी बना रही है जिसमें महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना है। इसका भी सुझाव मेरे द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दिया जायेगा। क्रिकेट के बाद मैं अब राजनीति क्षेत्र में कदम रखा हूं। जल्द ही प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक मेे अपने बेहरत सुझाव रखूंगा। अत्यधिक ठंढ वाले क्षेत्रों मे ंबच्चे, महिलाओं और पुरूशों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण भी मेरे द्वारा प्रेाफेशनल कांग्रेस के बेनर तले कराया जायेगा। मेरी सोच है कि मैं समाज को कुछ रिटर्न कर सकूं। मुझे आगे बढाने में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है।
मीडिया के कांफिडेंस के दम पर ही मैं चलता हूं। गलती मेरे से भी हो सकती है। बीएसपी से मैने तीन वर्ष पहले व्हीआर ले लिया। उसके अनुभव के क्षेत्र का भी लाभ मैं छत्तीसगढ के युवाओं को दूंगा। खेल के क्षेत्र में छग को नई दिशा देना ही मकसद है। राज्य को यदि हम डेव्हलप नही कर सके तो ये हमारी कमी है।
इस अवसर पर मंजीत निरंकारी, प्रोफसनल कांग्रेस दुर्ग चेप्टर के अध्यक्ष भूवनेश कुमार साहू पृथ्वीराज चंद्राकर , रमेश पटेल, मोहम्मद एजाज,ममता सिंह, दुर्ग की छाया पार्शद शबाना मेडम भी मोैजूद थी।
इसे रोकने कड़े कानून की है आवश्यकता, धर्माँतरण सरकार और प्रशासन की बड़ी चूक,
बस्तर, सरगुजा के बाद अब शहरी क्षेत्र में अपना तेजी से पांव पसार रहा है धर्मांरण
दुर्ग/ शौर्यपथ/ श्रीराम जन्मोत्सव समिति धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन आगामी 15 नवंबर खुर्सीपार एवं रिसाली से शुरू करने जा रहा है। जिसका समापन 28 नवंबर को शिवनाथ नदी से खारून नदी तक बाईक रैली के साथ होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य लोगों को सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना एवं धर्मांतरण के विरूद्ध एकजुट होकर आवाज उठाना मुख्य मकसद है। उक्त बाते युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि छग राज्य में तीन वर्षोँ में हजारों की संख्या में धर्मांतरण के मामले सामने आये है। कुछ समुदाय विशेष, राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक हमारी आस्था को भंग कर रहे हैं और लोगों को दिग्भ्रमित कर प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे हैं। वार्ड 38 एचएससीएल कालोनी हनुमान मंदिर से इस पखवाड़े की शुरूआत की जायेगी। आज से 36 साल पूर्व हमारी समिति का उदय हुआ। शिवनाथ से लेकर खारून तक भारत के विभिन्न प्रांतों के लोग यहां निवास करते हैं और सभी सनातन धर्म के अनुयायी है जिसका अनुसरण हम जन्म से लेकर मृत्यु तक करते हैं। अब समय आ गया है कि धर्मांतरण के खिलाफ मिलकर आवाज उठाना है। इस पखवाड़ा के तहत आम लोगों को जागरूक करना है। मेरा बुद्धिजीवी और युवा वर्ग से अनुरोध है कि वे इस तरह के मामलों पर अपनी विशेष नजर रखे और पीडि़त लोगों को मानसिक रूप से समझाईश व सहयोग दें।
कुम्हारी से लेकर दुर्ग तक रोज होगी पदयात्रा- मनीष पाण्डेय ने आगे कहा कि 15 नवंबर एकादशी से प्रतिदिन सुबह एवं शाम अलग अलग क्षेत्रों में पदयात्रा होगी। लोगों को सनातन संस्कृति एवं हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक किया जायेगा। कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन, खुर्सीपार, छावनी, बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र एवं दुर्ग शहर में क्षेत्रवार यह आयोजन होगा। पहले धर्मांतरण के मुद्दे बस्तर, जशपुर, सरगुजा में ही सुनने को आता था लेकिन अब बड़े ही तेजी से शहरी क्षेत्र में भी धर्मांतरण का मामला लगातार सामने आ रहा है। यह बड़ा ही चिंतन का विषय है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के हम सभी पदाधिकारी अपने धर्म का जागरण करेंगे। मेरी अपील है कि हर समाज इसमे आगे आये। ध्वज यात्रा का सन 1986 में हमने एचएससीएल हनुमान मंदिन खुर्सीपार से शुरूआत किये थे।
मनीष पाण्डेय ने आगे कहा कि इस विषय का चुनाव से कोई लेना देना नही है। हमारा मकसद धर्मांतरण को रोकना व समाज को जागरूक करना प्रमुख ध्येय है। धर्मजागरण यात्रा 15 दिन चलेगी जिसमें मैं स्वयं दोनो पहर उपस्थित रहूंगा। धर्मांतरण में पहले आदिवासी, हरिजन, व कम पढे लिखे लोग इसका शिकार होते थे। उनको लोभ व लालच देकर धर्मांतरण कराया जाता था। ऐसे लोग बैक टू होम यदि होते हैं तो समिति के सदस्यों द्वारा मंदिरों में लाकर उनका स्वागत किया जायेगा। अब अन्य समाज के लोग भी तेजी से धर्मांतरण की चपेट में आ रहे हैँ। इसका मुख्य कारण लालच है। हमने इस कार्यक्रम में बाबा बालकदास सहित अन्य संतों को भी आमंत्रित किया है कि वह लोगों को धर्म के प्रति जागरूक कर हो रहे धर्मांतरण पर रोक लगा सके। धर्मांतरण के मामले में संघ भी काम कर रहा है हमारी समिति संघ की ही उपज है। एक सवाल का जवाब देते हुए मनीष पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहे पोप से मिले या इस्लाम के धर्मगुरू से। हर धर्मवालों से उनका मिलना उनका नैतिक जिम्मेदारी है उनको सभी को साथ लेकर चलना है। धर्मांतरण सरकार और प्रशासन की बडी चूक है। नये डीजीपी अशोक जुनेजा से काफी उम्मीद है कि इस मामले में वे बदलाव जरूर लायेंगे।
हमारे इस धर्मजागरण पखवाड़ा में ज्योति शर्मा सहित सभी का स्वागत है। पत्रकारवार्ता में प्रमुख से बुद्धन सिंह ठाकुर, रमेश माने, सेवक राम साहू, प्रवीण पाण्डेय, दीपक मिश्रा, गार्गी शंकर मिश्रा, विनोद सिंह, दिलीप केशरवानी, पियुष मिश्रा, राहुल भोसले, सहित बड़ी संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 14 नवंबर को महंगाई के विरोध में प्रदेश स्तरीय जन जागरण पदयात्रा का आयोजन भिलाई में होने जा रहा है। इस पदयात्रा में विधायक देेवेन्द्र यादव सहित कांग्रेसजन शामिल रहेंगे। शाम को समापन अवसर पर छावनी थाना के सामने लाल मैदान में मुख्यमंत्री श्री बघेल एक सभा को सम्बोधित करेंगे।
कांग्रेस के इस प्रदेश स्तरीय जनजागरण पदयात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में पोट्टी श्रीरामुलु चौक से होगा। इसके बाद सुभाष चौक भगत सिंह भारत माता चौक, जलेबी चौक लिंक रोड, फल मंडी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर पदयात्रा करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल कांग्रेसजनों के साथ छावनी थाना लाल मैदान पहुंचेंगे। यहां पर शाम 5 बजे एक आमसभा का आयोजन किया जाएगा। आमसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक देवेन्द्र यादव, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित सत्ता व संगठन के अनेक पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
