
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग 14 नवंबर को नेहरू आर्ट गैलरी, सिविक सेंटर में बाल दिवस के अवसर पर मातृ-शिशु युगल के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। आर्टस् क्लब के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है, जो मार्च 2021 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू हुई थी। बीएसपी कर्मचारी की पत्नी (या स्वयं) और बच्चा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र हैं। जनसंपर्क विभाग को अपना विवरण ईमेल करने वाले पहली 15 प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। नेहरू आर्ट गैलरी में आगंतुकों के लिए रंगोली 14 नवंबर से 17 नवंबर, 2021 तक खुली रहेगी। सभी भिलाईवासियों को रंगोली देखने के हेतु नेहरू आर्ट गैलरी में आमंत्रित किया जाता है।
दुर्ग। शौर्यपथ । नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया 10 नवंबर को अपने ग्रुप प्रवास के दौरान ध्रुव नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल के निवास स्थान पहुंचे जहां उन्होंने महापौर के परिवार वालों के साथ मुलाकात की बता दें कि नगरी प्रशासन मंत्री श्री डहरिया 10 नवंबर को राजीव भवन में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे थे उसके बाद सतनाम भवन के प्रथम तल के निर्माण का लोकार्पण किया।
मंत्री शिव डहरिया महापर्व धीरज बाकलीवाल के परिवार जनों से मिल ले एवं महापौर के माता-पिता से आशीर्वाद इस अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा एवं निगम के कांग्रेस नेता एवं पार्षद जी उपस्थित थे।
दुर्ग। शौर्यपथ । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जामुल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने क्षेत्रवासियों को दीपावली और छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार-विमर्श किया, इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार का सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समस्त वार्ड के प्रतिनिधि, समस्त जोन सेक्टर एवं बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। जामुल नगर पालिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने एकजुटता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके एक साथ रहने से ही मजबुती मिलेगी। सभी एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करें निश्चित तौर से सफलता मिलेगी। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है आई वारा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत करने विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री करीम खान, विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णा चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत देशमुख, पार्षद श्री राजेश दांडेकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री शशांक शर्मा, एल्डरमैन श्री संजय साहू, एल्डरमैन श्री जग्गा राव, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गणेश यादव सहित सरपंच, जन प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जामुल नगरपालिका क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / सेक्टर 9 का मैदान फुटबाल खिलाडिय़ों के लिये बनकर तैयार हो गया है शीघ्र ही खेल प्रेमी इस मैदान पर अभ्यास कर पाएंगे, इस मैदान में 04 बड़े फ्लड लाईट लगाये गये है, फुटबाल खिलाड़ी दिन के अलावा रात्रि में भी मैच आयोजित कर सकेंगे। सेक्टर 09 का मैदान काफी बड़ा है, जहां के एक पार्ट में फुटबाल खिलाडिय़ों के लिये घास लगाकर मैदान तैयार किया गया है, वहीं स्प्रिंकलर सिस्टम की व्यवस्था सिंचाई के लिये की गई है। प्रवेश द्वार एवं ग्राउंड के चारो ओर चैनलिंक फैंसिंग की गई है। फुटबाल ग्राउंड तैयार होने से खिलाडिय़ों को अभ्यास करने एवं मैच आयोजित करने में आसानी होगी। भिलाई में अब खेल प्रेमियों को एक और सुविधायुक्त ग्रांउड मिल पायेगा। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने ग्राउंड का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने छठ पर्व को लेकर तालाबो के सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही केनाल रोड, सेक्टर 05 शहीद उद्यान, सर्व समाज मांगलिक भवन एवं केनाल रोड का भी निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, एम आई सी के पूर्व सदस्य नीरज पाल, पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव, सहायक अभियंता आर एस राजपूत, राजकुमार साहू, वसीम खान एवं उप अभियंता श्वेता वर्मा मौजूद रही।
100 साल पुराने मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई में आयोजित होने वाले मड़ई मेले में पहुंचे। यह मड़ई मेला जिले में लगने वाले सबसे आरंभिक मड़ई मेलों में से एक है तथा पाटन ब्लॉक के सबसे बड़े मेले में से एक है। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि 1 नवंबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की राशि किसानों के खाते में आई। यह धनतेरस के एक दिन पूर्व था। इस वजह से बाजार में भी अपेक्षित खरीदी हुई। आज मैं रानीतराई में अपार जनसमूह को देख रहा हूं जो मेले में आई है। लंबे अंतराल के बाद यह बड़ा मेला इस इलाके में हुआ है। लोगों की भीड़, अपार खुशी को देख कर बहुत हर्षित महसूस कर रहा हूं। सरकार की कृषि समर्थक नीतियों की वजह से लोगों के चेहरे में रौनक आई है। किसानों को जो राहत सरकार ने प्रदान की है, वह निरंतर जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी की किल्लत पूरे देश में है, अगले खरीफ मौसम में भी डीएपी की किल्लत हो सकता है। इस वजह से जैविक खेती के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन बड़े पैमाने पर प्रदेश में हो रहा है। इस बार जिन किसानों ने वर्मी कंपोस्ट लिया है, उनकी अच्छी फसल हुई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों से उतेरा फसल लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि दलहन आदि की फसल लेने से भूमि की उर्वरा शक्ति वापस आती है, लगातार एक ही तरह की फसल लेने से भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत इन फसलों को लेने के लिए भी इनपुट सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। इसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए।
इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 1 नवंबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की राशि किसानों के खाते में आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटन क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव कार्य राज्य सरकार कर रही है। रानीतराई में महाविद्यालय की घोषणा हो या यहां पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ करना अथवा क्रेडा के माध्यम से पूरे गांव को रोशन करना। क्षेत्र के विकास के लिए संसाधन की कोई कमी नहीं है, तेजी से विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भी जनसमूह को संबोधित किया। साथ ही गांव के सरपंच निर्मल जैन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला मंडी बोर्ड दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं दुर्ग एसपी बद्रीनारायण मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
-विधायक एवं महापौर ने गौ माता को खिचड़ी खिलाकर की पूजा अर्चना:
-विधायक ने की गौठान दिवस पर 30 लाख की लागत होने वाले शेड,फेंसिंग और नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन:
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम,राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत निर्मित गौठान में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में आज गोवर्धन पूजा के दिन शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त हरेश मंडावी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,एमआईसी सदस्य दीपक साहू,अब्दुल गनी कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान के साथ गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। गोवर्धन पूजा-गौठान दिवस का कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया गया।
विधायक अरुण वोरा ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित गौठान दिवस पर कहा कि छत्तीसगढ़ में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परंपरा है। उन्होने कहा कि राज्य शासन की योजना के अंतर्गत नरवा, गरूवा, घुरूवा के तहत गौठान का निर्माण किया गया है। उन्होने कहा कि निर्मित गौठान में पशुधन के लिए शेड, कोटना, चारे, पानी, फेंसिंग, पशुओं का टीकाकरण, नस्ल सुधार सहित अन्य व्यवस्था की गई है।
महापौर धीरज बकलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के इस निर्णण से शहर एवं गांव की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। गोठान दिवस को शासकीय स्वरूप देना अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री का यह कदम मूल छत्तीसढिय़ों के स्वाभिमान को जगाने वाला है, जिसमें शहर व गांवों की संस्कृति और परंपराएं रची-बसी हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके निर्णय को अनुकरणीय बताया।इस कार्यक्रम के मौके पर वार्ड पार्षद हेमेश्वरी निषाद एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,कृष्ण देवांगन, देव सिन्हा, श्रीमती रामकली यादव,विकास यादव,डॉ वसीम शम्स,वीएमएस श्रीमती दामिनी देशमुख,गौठान की संचालिका गायत्री धोटे।
दुर्ग / शौर्यपथ / राज्योत्सव के अवसर पर गंज मंडी में 1 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश की संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मनोरंजक कार्यक्रमों के रंग भी यहां बिखरेंगे। इसके लिए सांस्कृतिक समूहों का चयन किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा ने बताया कि राज्योत्सव के लिए सांस्कृतिक दलों को स्लॉट दिए गए हैं। इस मौके पर नृत्य और संगीत के आयोजन होंगे जिससे लोगों का भरपूर मनोरंजन होगा। श्री वर्मा ने बताया कि इसके लिए सांस्कृतिक दलों को चिन्हांकित किया गया है तथा उन्हें स्लॉट वितरित कर दिए गए हैं । राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देर शाम तक बिखरती रहेगी। श्री वर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक आयोजनों को इस तरह से चिन्हांकित किया गया है ताकि संपूर्ण छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक इसमें मिल सके। यहां पंथी नृत्य से लेकर तमाम तरह के आयोजन होंगे और यह देखने वालों के लिए खास तरह का अनुभव होगा। इसके अलावा लोगों की रुचि के अनुकूल अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके साथ ही स्व-सहायता समूह के फूड स्टॉल्स भी यहां लगाए गए हैं इसके अलावा विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की झांकी भी इस मौके पर दिखाई गई है। इन विभागीय स्टालों में शासकीय योजनाओं से संबंधित बहुत सारी जानकारियां हितग्राहियों को मिल सकती हैं। साथ ही स्टॉल्स में इनके अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो हितग्राहियों को इन अवसरों का लाभ उठाने के संबंध में विशेष जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। लोगों को तकलीफ ना हो इसके लिए थ्री लेयर पार्किंग की गई है ताकि ट्रैफिक के संबंध में किसी तरीके की दिक्कत ना हो।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण भी किया तथा यहां जरूरी तैयारियों के संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने सांस्कृतिक दलों के लिए ग्रीन रूम बनाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही आम जनता की जरूरी सुविधाओं का भी ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 7 मार्केट के पास एक भव्य सर्वसुविधायुक्त मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। यह मिनी स्टेडियम के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल है और उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र के खिलाडिय़ों के हित और विकास के लिए जा रहा है।
विधायक देवेंद्र यादव मिनी स्टेडियम बनाने का फैसला लेने के साथ ही सभी जरूरी कागजी कार्रवाही पूरी कर लिए है। क्षेत्र के खिलाडिय़ों की मांग को विधायक भिलाई नगर देवेंद्र यादव ने गंभीरता से लेते हुए। तत्काल प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा और शासन से स्वीकृति लेकर स्टेडियम निर्माण की शुरुआत करने का निर्देश नगर निगम भिलाई के अधिकारियों को दिए हैं।
विधायक श्री देवेंद्र यादव ने अधिकारियों से कहा है कि जल्द से जल्द स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए जो भी टेंडर प्रक्रिया है उसे पूरी की जाए। ताकि भिलाई सहित दुर्ग के खिलाडिय़ों को भी इस स्टेडियम में अपने खेल का अभ्यास करने के लिए पर्याप्त अवसर पर सुविधाएं मिल सकेंगा। हमारे दुर्ग-भिलाई के खिलाड़ी जिले सहित देश और विदेश में भिलाई दुर्ग का नाम रोशन कर सकें इसके लिए उनके बेहरत खेल प्रशक्षिण के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
भिलाई नगर निगम के जोन 5 के अधिकारियों ने बताया कि 160 वर्ग मीटर में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। करीब 38 लाख की लागत से विकास कार्य होगा। जो नेशनल और इंटरनेशनल स्टेडियम के समकक्ष होगा। जहां लड़के और लड़कियों के लिए सभी प्रकार की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह मिनी स्टेडियम पूरी तरह से वुडन का होगा और खास बात यह भी है कि इस मिनी स्टेडियम में स्ट्रोटर्फ भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यहां खिलाडिय़ों के लिए वाटर कूलर और लड़के लड़कियों के लिए अलग.अलग शौचालय की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। मिनी स्टेडियम के लिए शासन ने नगर निगम भिलाई को स्वीकृति दे दी है जल्द ही सेक्टर 7 मार्केट में इस स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसकी तैयारी भिलाई नगर निगम जोन 5 के अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
जल्द होगा निर्माण, सबको मिलेगा लाभ
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि सेक्टर 7 में इस स्टेडियम के बनने से भिलाई और दुर्ग दोनों शहर के खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा। यहां खुर्सीपार छावनी सहित दुर्ग के खिलाडिय़ों के सेंटर है। खेल में अपना करियर बनाने का लक्ष्य लेकर अभ्यास करने वाले खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने आ सकेंगे। क्षेत्र के खिलाडिय़ों के भविष्य और उनको बेहतर सुविधा मुहैया कराने के प्रयास में यह स्टेडियम बनाया जाएगा। जहां सभी जरूरी खेल सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सभी को फ्री में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कोच भी होंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
