
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग कप्तान के निर्देशन में दुर्ग क्षेत्र में हो रहे दुपहिया वाहनों की चोरी के बढ़ते अपराध में अपराधियों के धर पकड़ अपराध की रोकथाम के लिए दुर्ग पुलिस लगातार हरसंभव प्रयास वाहन चोरो के आरोपियो के संबंध में पता तलाश हेतु लगातार भ्रमण कर रही हैं लगाये मुखबीर से सूचना मिली कि 03 व्यक्ति जो एक मोटर सायकल एक्टिवा में संदिग्ध अवस्था में घुम रहे थे। मोटर सायकल बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है जिसकी गतिविधियों संदिग्ध लग रही है। सूचना पर तत्काल मौके में पहुंचकर उक्त आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया एवं मोटर सायकल के संबंध में कड़ाई से पुछताछ करने पर 03 एक्टिवा एवं 01 टीव्हीएस वेगों वाहन को एक सप्ताह के भीतर दुर्ग के गवलीपारा, चंडी मन्दिर , पचरीपारा, शीला होटल के पीछे से चोरी करना बताये हैं। 02 वाहनों के मालिकों द्वारा थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है एवं 01 वाहन एक्टिवा सफेद रंग का चेचिस नं. MFAIF505IG8228744 के मालिक का आरटीओं कार्यालय को पत्राचार कर पत्ता तलाश किया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध थाना दुर्ग में अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में प्र.आर. चेतन साहू, सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, चित्रसेन साह, धीरेन्द्र यादव, तिलेश्वर राठौर, मोहम्मद फारूख खान एवं रविन्द्र सिंह की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
इससे निपटने पुलिस ने भी बनाई योजना,नजर रखने बाजारों में सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस
पुलिस जुटा रही है जेल से छूटे और लोकल बदमाशों के गतिविधियों की जानकारी
दुर्ग / शौर्यपथ / हर साल दिवापली के कुछ दिन शहर में उठाईगिरी, लूट और चोरी की वारदात बढ़ जाती है। इस बार भी इस त्यौहारी सीजन में लूट, उठाईगिरी और चोरी का खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बकायदा योजना बनाई है। ऐसे वारदातों को रोकने बाजारों में संदिग्धों पर नजर रखने सादी वर्दी में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा जेल से छूटे लोकल बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। दरअसल दशहरा का पर्व खत्म होने के साथ ही हर साल आसपास के राज्यों से उठाईगीर, लुटेरे, ठग आदि यहां आकर वारदात को अंजाम देते आए हैं। लिहाजा इस बार भी अपराधियों के आने की आशंका को ध्यान में रखकर पुलिस कप्तान बीएन मीणा ने थाना प्रभारियों को अलर्ट होकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ ही जेल से छूटे बाहरी व लोकल बदमाशों की जानकारी जुटाने को कहा है। जेल से पिछले दो महीने में जमानत पर छोड़े गए सभी अपराधियों की जानकारी मांगी गई है। यहीं नहीं होटल, लॉज, सराय, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आउटर इलाके में पुलिस ने जांच अभियान छेड़ दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर साल बारिश के बाद ठंढ से ठीक पहले भिलाई दुर्ग में बाहरी गिरोह के बदमाश दस्तक देते आए हैं। ये बदमाश शहर के भीतर और आउटर इलाकों में घूम-घूमकर रेकी करने के बाद वारदात करते हैं और फरार हो जाते हैं। इसके अलावा इन पेशेवर अपराधियों के निशाने पर मोटी रकम लेकर बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाली भीड़ भी रहती है। दुर्गोत्सव के साथ ही बीएसपी कर्मचारी को एक्सग्रेसिया और रेलवे सहित अन्य शासकीय कर्मचारियों को बोनस मिल चुका है। इससे भिलाई दुर्ग के सभी बाजारों में भीड़ बनी हुई हैण् इस भीड़ का फायदा उठाने पेशेवर अपराधियों की सक्रियता हर साल रहती है।
लिहाजा इस बार भी जनजातीय गिरोह, बाहरी गिरोहों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। संदिग्धों की तलाश में मुखबिरों के अलावा पुलिस के जवानों को सादी वर्दी में लगाया गया है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा दिल्ली, बंगाल का गिरोह इस दौरान यहां आकर उठाईगिरी, चोरी, ठगी आदि की वारदात करते हैंए इसलिए पुलिस की नींद उड़ी हुई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य दीपक दुबे के मुख्य आतिथ्य में न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में पदमनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रत्नाकर राव ने की । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षितिज चंद्राकर, वार्ड पार्षद श्रीमती हेमा शर्मा ,दीपक साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ए के खान एवं कुलवंत सिंह भाटिया ने किया। रावण दहन कार्यक्रम के प्रारंभ में लगभग 25 फुट ऊंचे रावण के दहन में भव्य आतिशबाजी की गई और उसके बाद छत्तीसगढ़ के लोकगीत के प्रसिद्ध कलाकार कुलेश्वर ताम्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुलेश्वर ताम्रकार के सुमधुर गीतो से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने भीतर के रावण को जिसका कद लगातार बढ़ता जा रहा है हमें मारने की आवश्यकता है अपने अंदर के राम को जगाने की आवश्यकता है यही इस पर्व की सार्थकता एवं संदेश है। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष रत्नाकर राव ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी एवं इस पर्व के मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जबकि विशिष्ट अतिथि क्षितिज चंद्राकर ने रावण दहन के कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में समाज में व्याप्त बुराई अहंकार,महंगाई,अत्याचार, अनाचार रूपी रावण को मारने की आवश्यकता है। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को विशेष अतिथि श्रीमती हेमा साहू एवं दीपक साहू ने भी संबोधित किया। रामलीला मंडली द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे श्री नकुल महलवार ने संचालित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार विधानसभा अहिवारा में आयोजित गुरु घासीदास सेवा एवं संस्कार परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन अहिवारा बानबरद के वार्ड क्रमांक.13 स्थित सतनाम धाम में किया गया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि बलिदानी राजा गुरु बालकदास का जीवन बहुत ही संघर्षों से गुजरा उन्होंने समाज को एकत्रित करने के लिए सेना का निमार्ण किया जिन्होंने उस दौर के सामाजिक उतार चढ़ाव एवं समाज में फैली हुई विभिन्न कुरीतियों का समूल नाश किया। बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी शौर्य के प्रतीक है । उनके इन्ही शौर्यगाथा के कारण तत्कालीन अंग्रेज शासन के अधिकारियों ने गुरु बालकदास को राजा की पदवी से नवाजा। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को संगठित होने से ही समाज का हित है। हम सभी को परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग में चलना चाहिए। सभी समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने से समाज और लोगों का उत्थान होगा। उन्होंने समस्त सतजनों को समाज को संगठित और मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर गुरु रूद्रकुमार ने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा.अर्चना की और समस्त मानव समाज के कल्याण के लिए कामना की। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा सतनाम धाम प्रांगण में बाउंड्रीवॉल एवं पानी टंकी के मांगो को सहर्ष स्वीकार कर मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने मांगो को पूर्ण करने हेतु घोषणा की। इस अवसर पर गुरु प्रवक्ता डॉ एमके कौशल, नगरपालिका अध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार, समिति के अध्यक्ष आरएल कोसरे, पार्षद श्रीमती डेजी टंडन, महंत मनीष बंजारे, हीरा वर्मा एवं समस्त सामाजिक पदाधिकारी राजमहन्त, साटीदार, भंडारी एवं बड़ी संख्या में सत समाज के लोग उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला का औचक निरीक्षण किया! उन्होंने शिशु टीकाकरण, ओपीडी, चिकित्सक स्टॉफ, रोग विशेषज्ञ की जानकारी ली! प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर मरीजों को भर्ती किए जाने वाले बिस्तर की संख्या एवं कक्ष की क्षमता से अवगत हुए! उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम एवं थर्ड वेव आने की लहर की आशंका के मद्देनजर तैयारियों के बारे में अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीएम सिंह से जानकारी लेते हुए विस्तृत चर्चा की! वही कोविड-19 का टेस्ट कराने आने आने वालों की संख्या एवं इसके मुताबिक रैपिड एंटीजन कीट, टूनॉट एवं आरटीपीसीआर किट का व्यापक इंतजाम उन्होंने रखने कहा! मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने विशेष ध्यान देने की बात कही!
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के लगातार मानिटरिंग एवं निर्देश के चलते सुपेला शास्त्री अस्पताल की व्यवस्थाओं में बेहतर परिवर्तन देखने को मिला है! निगम के द्वारा अस्पताल के बाहर की दीवार को रंग रोगन कर कोविड के प्रति जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहा है! पार्किंग व्यवस्था को निगम ने दुरुस्त किया है साथ ही रात्रि में रोशनी के लिए अस्पताल में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम भी की गई है!
500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट कोरोना मरीजों के लिए बनेगा संजीवनी
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट तैयार कर लिया गया है! थर्ड वेव की लहर से निपटने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं! पहले ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर ऑक्सीजन देने की व्यवस्था मरीजों को की जाती थी पर अब अस्पताल का स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुका है जिससे मरीजों को राहत मिलेगी! विदित है कि कोरोना काल में कोविड-19 के भर्ती मरीजों को सांस लेने में तकलीफ एवं ऑक्सीजन लेवल कम होने की समस्या के ज्यादातर मामले आए थे, इन सभी कारणों से ऑक्सीजन की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा रहा है, ताकि आपातकालीन स्थितियों से उबरा जा सके!
भिलाई। शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार के वार्डवासियों को एक और नई सौगात दी है। वार्ड 35 में भिलाई नगर विधायक की पहल से 20 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।
इसके लिए विधायक यादव ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक यादव वार्ड दौरा करने कुछ माह पहले वार्ड 35 गए थे। जहाँ वे लोगो से मिले और सब का हालचाल जाना। सब का कुशलक्षेम जानने के बाद वार्ड निरीक्षण किया। लोगों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने विधायक श्री यादव ने डोमशेड की मांग की थी और कहा था यहां कुछ सुविधा नहीं है। डोमशेड के निर्माण से यहाँ धार्मिक आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम भी किये जा सकेंगे। इससे लोगों को काफी लाभ हॉग। वार्डवासियों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल पहल की और जनता की मांग जल्द पूरा कर डोमशेड निर्माण करने का आदेश अधिकारियों को दिया। 20 लाख की लागत से डोमशेड निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
टेंट का पैसा बचेगा,क्षेत्र का बड़ा आयोजनो में मिलेगा लाभ , वार्ड 35 खुर्सीपार का सेंटर प्वाइंट भी है।
यहा क्षेत्र के सभी बड़े आयोजन किए जाते हैं धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन भी इसी मैदान पर होते हैं ऐसे में आयोजन के दौरान हर बार आयोजन कर्ताओं को टेंट का निर्माण करवाना पड़ता है हर बार टेंट निर्माण करने के लिए से 20 से 25000 खर्च होता है लेकिन अब क्षेत्र की जनता की मांग पर भिलाई नगर विधायक यहां 1 डोमशेड का निर्माण करवाएंगे। जिससे बचेगा टेंट का पैसा बचेगा और आयोजन कर्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में एक डोमशेड की मांग वर्षो से थी लेकिन कभी किसी क्षेत्रीय नेताओं ने जनता की मांग को पूरा नहीं किया हर बार आश्वासन देकर चले जाते थे लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा करने हआए और जनता की मांग पर तत्काल पहल किए। क्षेत्रवासियों की मांग तत्काल पूरी कर दी इससे क्षेत्र की जनता में काफी हर्ष का माहौल है
जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए हम हर वार्ड का नियमित रूप से निरीक्षण करते हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानते हैं और समस्याओं का निराकरण करते हैं इसी विषय को लेकर हम वार्ड 35 गए थे क्षेत्र के लोगों ने डोमशेड निर्माण की मांग की थी जनता की मांग पर हमने तत्काल पहल की और जल्द ही 20 लाख की लागत से वार्ड 35 में डोमशेड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा
देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सतनामी समाज द्वारा आयोजित बलिदानी राजा गुरु बालकदास के राज्याभिषेक दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
दुर्ग /शौर्यपथ/
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सतनामी समाज द्वारा
आयोजित बलिदानी राजा गुरु
बालकदास के राज्याभिषेक दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज विधानसभा अहिवारा दुर्ग जिले में आयोजित गुरु घासीदास सेवा एवं संस्कार परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन अहिवारा बानबरद के वार्ड क्रमांक-13 स्थित सतनाम धाम में किया गया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का जीवन बहुत ही संघर्षों से गुजरा उन्होंने समाज को एकत्रित करने के लिए सेना का निमार्ण किया जिन्होंने उस दौर के सामाजिक उतार चढ़ाव एवं समाज में फैली हुई विभिन्न कुरीतियों का समूल नाश किया।बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी शौर्य के प्रतीक है । उनके इन्ही शौर्यगाथा के कारण तत्कालीन अंग्रेज शासन के अधिकारियों ने गुरु बालकदास जी को राजा की पदवी से नवाजा । मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को संगठित होने से ही समाज का हित है। हम सभी को परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग में चलना चाहिए। सभी समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने से समाज और लोगों का उत्थान होगा। उन्होंने समस्त सतजनों को समाज को संगठित और मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त मानव समाज के कल्याण के लिए कामना की। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा सतनाम धाम प्रांगण में बाउंड्रीवॉल एवं पानी टंकी के मांगो को सहर्ष स्वीकार कर मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने मांगो को पूर्ण करने हेतु घोषणा की । इस अवसर पर गुरु प्रवक्ता डॉ.एम.के. कौशल, नगरपालिका अध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार, समिति के अध्यक्ष आर.एल.कोसरे,पार्षद श्रीमती डेजी टंडन, महंत मनीष बंजारे, हीरा वर्मा, एवं समस्त सामाजिक पदाधिकारी, राजमहन्त, साटीदार, भंडारी एवं बड़ी संख्या में सत समाज के लोग उपस्थित थे।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए एसएलआरएम सेंटर का निर्माण किया गया है। लेकिन जब निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे बैकुंठ धाम एसएलआरएम सेंटर पहुंचे वहां की गंदगी देख हैरान रह गए।आयुक्त ने पाया कि सेंटर के बाहर ही सड़क पर बेतरतीब कचरा पड़ा हुआ है साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए आने वाले रिक्शा के कचरे की गंदगी पूरी तरह से रोड पर फैली हुई है, चारों तरफ बदबू का आलम मिला। निगमायुक्त के सवालों का उपस्थित सफाई कर्मचारी भी सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रहे थे, कचरे से खाद निर्माण की गतिविधियां मौके से गायब थी। जबकि मदर टैरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ले के घरों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद निर्माण तथा सूखे कचरे को उनकी उपयोगिता के आधार पर पृथक-पृथक किया जाना है। इसके साथ ही पॉलिथीन को बेलिंग मशीन की सहायता से कंप्रेस्ड कर बंडल के रूप में तब्दील करते हुए व्यवस्थित कर विक्रय किया जाना है
। उन्होंने जोन क्षेत्र खुर्सीपार एवं वैशाली नगर के ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एसएलआरएम सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां भी कचरा पृथ्कीकरण की गतिविधियां इसी तरह से पाई गई। निगमायुक्त ने इन सभी को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते एसएलआरएम सेंटर में अव्यवस्था का आलम है। आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि 1 सप्ताह के भीतर सभी एसएलआरएम सेंटर की व्यवस्था सुधार ले अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। कचरा कलेक्शन से प्राप्त कचरा का बेहतर निष्पादन हो, इसकी निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी उन्होंने दिए है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी मौजूद रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर पूरे 9 दिवस कन्या भोज का ऐतहासिक आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस से लेकर आज नवमी तक कुल 2100 से ज्यादा कन्यामाताओं का पूजन कर कन्याभोज कराया गया..
ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में प्रतिवर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति द्वारा पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक कन्याभोज का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें 3 हजार से ज्यादा कन्यामाताओं को एक साथ बैठाकर कन्याभोज कराया जाता रहा है, इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए समित्ति द्वारा कन्याभोज आयोजन को एक साथ एक दिन न कराते हुए अलग अलग दिन आयोजित किया गया,
सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समित्ति के योगेन्द्र शर्मा "बंटी" ने बताया कि इस वर्ष प्रतिदिन अलग अलग वार्ड एवं अलग अलग स्कूल से कन्यामाताओं को माँ दुर्गा मंदिर लाकर कन्याभोज कराया गया, कन्याभोज की विशेषता यह रही कि प्रतिदिन अलग अलग वार्ड से कन्यामाताओं को 108 फिट लंबी चुनरी की छाव करके सभी कन्यामाताओं मन्दिर लाया गया.
कन्याभोज भोज के आयोजन में समित्ति के सदस्य एवं धर्मप्रेमी प्रतिदिन अलग अलग स्थान जाकर 108 फिट की चुनरी अपने हाथों से उठाकर कन्यामाताओं का श्रृंगार करके बाजा गाजा के साथ कन्यामाताओं को मां दुर्गा मंदिर लाये और सभी को एक साथ बैठाकर कन्याभोज कराये..
कन्याभोज में प्रतिदिन कन्यामाताओं को कन्यापूजन के पश्चात कन्याभोज कराके भेंट दी गयी, जिसमें प्रथम दिवस 190, दूसरे दिवस 210, तीसरे दिवस 220, चौथे दिवस 240, पांचवें दिवस 250, छठवें दिवस 220, सातवें दिवस 230, आठवें दिवस 280, एवं आज नवमी पर 170 से ज्यादा कन्यामाताओं का कन्यापूजन कर कन्या भोज कराया गया, जोकि पूरे 9 दिवस में समित्ति की पुरानी परम्परानुसार 2100 से अधिक कन्यामाताओं का कन्याभोज हो गया..
कन्या भोज के इस आयोजन में जिले में मानव सेवा का कार्य कर रही जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग का विशेष सहयोग रहा, एवं संस्था के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन सेवा दी गयी..
श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में आज सर्वप्रथम कन्या माताओं को पैर में माहुर लगाया गया, पूजन किया गया, ततपश्चात कन्यामाताओं को 56 भोग प्रसाद वितरण किया गया फिर कन्याभोज कराके सभी कन्यामाताओं को भेंट दी गयी,भेंट में सभी को कॉपी, पेन, पेंसिल, डब्बा, बॉटल, चॉकलेट दिया गया..
सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में कल अष्टमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक एवं संध्या 7 बजे माता जी को 56 भोग का प्रसादी चढ़ाई गयी, एवं हवन, पूजन, पूर्णाहोती, आरती, की गई. नवमी के अवसर पर दिनांक 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे को ज्योति कलश यात्रा विसर्जन यात्रा निकली जिसमें 31 ज्योति कलश विसर्जन किया गया..
सभी आयोजनों में समित्ति के राजेन्द्र साहू, अशोक राठी, अजय शर्मा, महेश टावरी, राजेश शर्मा, मनोज भूतड़ा, ऋषभ जैन, सुरेश गुप्ता, ललित शर्मा, पिंकी गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजू पुरोहित, कुलेश्वर साहू, दीपेश बावनकर, आनंद जैन, ईशान शर्मा, राहुल शर्मा, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राकेश मिश्रा, महेश गुप्ता, सोनल सेन, महेंद्र साहू, रवि शर्मा, राहुल राठी, श्रीमती सरिता शर्मा, अर्चला शर्मा, प्रभा शर्मा, अनिता अग्रवाल, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, स्वीटी गुप्ता, गीता गुप्ता, नीलू पंडा, शोभा गुप्ता, पंकज यादव, प्रशांत कश्यप, सोनू गुप्ता, मोहित पुरोहित, शिवम सेन, ऋषि गुप्ता, गौरव शर्मा एवं अन्य समित्ति के सदस्य और धर्मप्रेमी उपस्थित थे..
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
