
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आज से जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवा मिलने लगी। श्री धन्वंतरी मेडिकल सस्ती दुकान में ढाई सौ से अधिक दवा और अधिक किस्म की सस्ती दवा एवं सर्जिकल समान करीब 58 % छूट के साथ मिल रही है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बुधवार को वर्चुअल शुभारंभ करते ही पहले दिन से ही श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में उमड़ी भीड़,लगी ग्राहकों की लम्बी कतार,आम लोगो का मिल रहा है अच्छी प्रतिक्रिया।
ओआरएस और मल्टीविटामिन सिरप में भी भारी छूट।श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना के मेडिकल स्टोर्स में एमआरपी से 50 से 58 प्रतिशत तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयां मिलेंगी। शहर के नलघर शॉपिंग काम्प्लेक्स एवं रायपुर नाका मुक्ति धाम में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में 10.20 रूपए एमआरपी की पैरासीटामाल टेबलेट 3.88 रूपए में, 39.75 रूपए की सिप्रोफ्लोक्सिन,आई/ईयर ड्रॉप 15.11 रूपए में, 18.48 रूपए की सेट्रीजीन टेबलेट 7.02 रूपए, 70.69 रूपए की एजीथ्रोमाईसिन टेबलेट मात्र 26.86 रूपए में, 72.46 रूपए की एमोक्सिसिलीन कैप्सूल 27.53 रूपए में, 17.96 रूपए का ओआरएस 6.82 रूपए में उपलब्ध होगा। इसी तरह 169 रूपए की मल्टीविटामिन सिरप 64.22 रूपए में, 145 रूपए की ओफलक्सासिन-ओर्निडाजोल टेबलेट 55.10 रूपए में,105 रूपए की डायक्लोफिनेक जेल 39.90 रूपए में, 116 रूपए का क्लोट्रिमाजोल डास्टिंग पाउडर 44.08 रूपए में, 90.50 रूपए की मिकोनाजोल क्रीम 34.39 रूपए में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में उपलब्ध होगी।
जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में रियायती दर पर उपलब्ध सर्जिकल आईटम में कॉटन, बैंडेज, स्पिरिट, शुगर टेस्ट किट, ऑक्सिमीटर, बीपी मशीन, थर्मामीटर, टीका, आईवी आदि शामिल हैं। इसी तरह 69 छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पादों में चूर्ण, साबुन, कॉफी, ग्रीन टी, कैंडी, काजू, महुआ लड्डू, शहद, झाडू आदि शामिल हैं। निगमायुक्त हरेश मंडावी ने सस्ती दवा दुकान के संचालन हेतु निगम से नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी को शख्त निर्देश दिए है कि किसी भी प्रकार की दवाओं की कमी, एवं दवाई दुकान खुलने के समय और दवाई की उपलब्धता में कमी न आए। इस कड़ी में आज सस्ती दवा दुकान में दवाई लेने पहुँचे हितग्राहियो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की इस सस्ती दवा योजना से हम सामान्य वर्गों के परिवारों वालो को बड़ी राहत मिली है।इस योजना से हम प्रदेश के मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करते है।
इन ग्राहकों ने शंकर प्रकाश ताम्रकार,लाल चंद ताम्रकार,अरुण मिश्रा,रोहन लाल,श्रीमती योगिता साहू,रेणु मिश्रा,हिमांशु,राकेश यादव,अभिषेक यादव साहिल देशमुख,सुशील गौतम,नितेश रमैया, श्रीमती ज्योति झा,रजत झा के समेत अन्य लोगो ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद मे लोगो की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के बाद राज्य शासन द्वारा सस्ती दवा दुकान खुले जाने से हम सामान्य निम्न वर्गों के परिवार वालो को बहुत बड़ी राहत मिली है। समाचार लिखे जाने तक 70 लोगो ने दवाइयों की खरीदी की .
दुर्ग /शौर्यपथ/
इस दीवाली देश-विदेश में भिलाई के गोबर के बने फ्लोटिंग दीये की विशेष रूप से डिमांड पैदा हुई है। गोबर के बने फ्लोटिंग दीये सुंदर तो हैं ही, देर तक पानी में तैरने की वजह से यह बहुत सुंदर नजारा प्रस्तुत करते हैं। यह इकोफ्रेंडली भी हैं इस वजह से देश भर में यह दीये बिक रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐसे दीये बनाने वाली संस्था उड़ान नई दिशा समूह की अध्यक्ष निधि चंद्राकर ने बताया कि कार्तिक पूजा और छठ में नदी और सरोवरों में दीये छोड़ने का नियम होता है। ऐसे में गोबर से बने दीये तैरते रहते हैं और पूरी नदी में बहुत सुंदर नजारा प्रस्तुत करते हैं। श्रद्धालु इन दीयों को बहते देर तक देखते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह दीये इको फ्रेंडली भी हैं। प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाते। इसके साथ ही कांच के सुंदर बर्तनों में इन दीयों को सजायें तो पूजा का बहुत सुंदर वातावरण इनसे बनता है। उन्होंने बताया कि दीपावली को लेकर विशेष तरह की तैयारियां की गई हैं। देश भर में दीयों की अच्छी डिमांड आ रही है। उनके पास चंडीगढ़, अहमदाबाद, टाटा नगर और लखनऊ से भी आर्डर आये हैं। इसके अलावा विदेशों में इंग्लैंड और कनाडा से भी अच्छी डिमांड आई है। उन्होंने कहा कि हम लोग हमेशा नये तरह के प्रयोग करते हैं और इस बार भी दीयों की सजावट में विशेष रूप से कार्य किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने के प्रयासों का विशेष रूप से अच्छा असर दिखा है। दीवाली का बाजार स्थानीय उत्पादों से सज रहा है। केवल प्रदेश भर में ही नहीं, प्रदेश के बाहर भी इन सुंदर कलाकृतियों की डिमांड आ रही है।
दुर्ग /शौर्यपथ/
जिले में संभाग स्तरीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव नृत्य कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। दुर्ग संभाग के 3 जिले बालोद, बेमेतरा और दुर्ग जिले के सात आदिवासी नृत्य दलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई । नृत्य आदिवासी संस्कृति से संबंधित समाज को संदेश देने वाले गायन के साथ वाद्य यंत्र माध्यम के सहयोग से प्रदर्शन हुआ जो अत्यंत लुभावनी एवं शिक्षाप्रद रहा । 20 अक्टूबर को संभाग के शेष 2 जिलों राजनांदगांव और कवर्धा आदिवासी दलों द्वारा कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह होगा। चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त दलों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
महासमुन्द / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम अरण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बुढ़ान शाह के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बुढ़ान शाह ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए समाज को संगठित करने का कार्य किया है। यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समाज अपने ज्ञान को संरक्षित करें, नई पीढ़ी को जानकारी दें तथा तकनीक के माध्यम से जोड़ते हुए उन्हें नया स्वरूप प्रदान करें। इससे हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा, अच्छी आय होगी, जिससे वे स्वयं अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाएंगे और देश की प्रगति में योगदान देंगे।
संग्राम सेनानी स्वर्गीय बुढ़ान शाह के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बुढ़ान शाह ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए समाज को संगठित करने का कार्य किया है। यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समाज अपने ज्ञान को संरक्षित करें, नई पीढ़ी को जानकारी दें तथा तकनीक के माध्यम से जोड़ते हुए उन्हें नया स्वरूप प्रदान करें। इससे हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा, अच्छी आय होगी, जिससे वे स्वयं अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाएंगे और देश की प्रगति में योगदान देंगे।
सुश्री उइके ने कहा कि मैंने स्वयं आदिवासी समाज में जन्म लिया है साथ ही इस समाज को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि श्री बुढ़ानशाह जी गांधी जी द्वारा चलाये जा रहे स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से प्रेरित थे। वे उन्हें अपना आदर्श मानते थे। गांधी जी ने जब दाण्डी यात्रा के साथ नमक सत्याग्रह किया तो श्री बूढ़ानशाह भी रायपुर में इस आंदोलन में शामिल हुए और नमक कानून तोड़कर गिरफ्तार हुए। श्री शाह निरंतर राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय रहे और शंकर राव एवं यति यतन लाल के साथ ग्राम तमोरा में जंगल सत्याग्रह में शामिल हुए और उन्हें सजा भी हुई।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस अवसर हम आजादी के नायकों को याद कर रहे हैं। इसी तारतम्य में स्वतंत्रता सेनानी श्री बूढ़ानशाह जी के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वे संत विनोबा भावे के भू-आंदोलन से भी प्रभावित थे और उन्होंने भू-आन्दोलन से प्रभावित होकर लोगों को प्रेरित किया, जिससे 4190 एकड़ भूमि कास्तकारों को दान कर भूमि स्वामी बनाकर गोपालपुर गांव बसाया। श्री बूढ़ान शाह ने जीवन भर समाज के निचले तबकों के हक के लिए संघर्ष करते रहे। सुश्री उइके ने कहा कि आज अरण्ड ग्राम के जिस जमीन पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, यह वीरों की भूमि रही है। यहां श्री जहान सिंह और श्री चन्द्रपाल डड़सेना जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जन्म लिया है और देश की आजादी में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हम यह कल्पना कर सकते हैं कि इस गांव की आबादी अपेक्षाकृत कम रही होगी और विकास की धारा से दूर भी रहा होगा, परन्तु उस समय यहां के लोगों में इतनी जागरूकता होना अपने आप में एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसका श्रेय कहीं न कहीं यहां की मिट्टी और ऐसे महापुरूषों को जन्म देने वाली माताओं को जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि मुझे बताया गया कि इस गांव में पूर्ण शराबबंदी है। इस गांव की महिलाओं और पुरूषों के समूह इस अभियान को थामे हुए हैं। लगता है कि जो हमारे पूर्वज थे, जिन्होंने गांधी जी के आदर्शों को अपनाया था, उनका आशीर्वाद अभी भी इस गांव में है, इसलिए आज महात्मा गांधी के रास्तों पर चलते हुए शराबबंदी जैसे कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने इस अभियान में योगदान देने वाले सभी प्रबुद्धजनों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना की थी और इस समय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है। इसे फलीभूत करने के लिए हम अपने स्वसहायता समूह को शासकीय योजनाओं से जोड़ें और उन्हें प्रशिक्षित करें, ताकि वे स्वयं के उत्पाद बनाएं और उनके उत्पादों को ट्राइफेड तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराएं।
इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपने मांगों एवं समस्याओं को रखते हुए इसका शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने सुश्री उइके ने सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों और समिति के सदस्यों को उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को देवगुड़ी बनाने तथा देव स्थलों में मूर्तियों को संरक्षित करने को कहा। राज्यपाल ने ग्रामीणों एवं समाज प्रमुखों की मांग पर मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण, चौक पर स्वर्गीय श्री बुढ़ान शाह की प्रतिमा स्थापित करने सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविन्द नेताम, संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव ने भी संबोधित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / एक जगह एकत्रित होकर डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने पांच लोगों भिलाई दादर निवासी नितिन उर्फ बंटी डहरिया, एलआईजी हाउसिंग बोर्ड निवासी रॉकी उर्फ ननका उर्फ अंशू सिंह, चरोदा निवासी विवेक सिंह, चरोदा निवासी अंकेश ब्राम्हणकर और चरोदा निवासी दंतेश राव उर्फ रिषी राव सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम वाली पिस्टल और जिंदा कारतूस, दो बटन चाकू, एक कटर जब्त की गई है। जब्त की गई पिस्तौल एकदम आधुनिक है। इनके पास से दो बटनदार चाकू, एक कटर भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने समय रहते आरोपियों को पकड़ लिया नहीं तो यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।
पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर ने बताया कि उन्होंने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 अक्टूबर को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव दादर में शराब भ_ी के पास पानी टंकी के नीचे 5 लोग आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं। मुखबिर ने बताया कि वह लोग किसी बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।
इसके बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। उन्होंने आरोपियों को पकडऩे के लिए तीन अलग-अलग टीम बनाई। इसके बाद अलग-अलग दिशाओं से मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किया। पूलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू लोहे का कटर, सब्बल, मिर्ची पावडर और रस्सी सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग घरोदा स्थित यूको बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
स्प्रे व मिर्ची पाउडर डालकर डालते थे डकैती
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड है। यह लोग यूको बैंक में डकैती डालने की योजना बना चुके थे। डकैती के दौरान लोगों को अंधा करने घायल करने और जान से मारने तक के घातक हिथयार इनके पास थे। पुलिस ने इसके पास से आधुनिक पिस्टल के साथ ही रस्सी, मिर्च पावडर, पिस्टल लाईटर, ब्लैक स्प्रे, लोहे का सब्बल, चाकू, कटर जैसे घातक हथियार जब्त किए हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के विकास कार्यों में हो रही लेटलतीफी को लेकर वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज एक बार फिर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया को फोन लगाया। धायक वोरा ने नागरिकों से शिकायतें सुनने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री को फोन लगाकर कहा कि दुर्ग के वार्डों के हालात अच्छे नहीं है। विकास कार्य तत्परता से कराए जाएं। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से भी कहा है कि वे शहर की खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण तत्काल कराएं। वोरा आज गायत्री मंदिर वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। नागरिकों ने बताया कि यहां के चार खंभों में एक साल से स्ट्रीट लाइट बंद है। वोरा ने वार्ड से ही निगम कमिश्नर हरेश मंडावी को समस्या सुलझाने कहा। कमिश्नर ने नए खंबो की जरूरत बता दी। इसके बाद वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री को फोन कर दिया। वोरा ने कहा कि दुर्ग के वार्डों के हालात ठीक नहीं है। दुर्ग निगम के अफसरों की ड्यूटी विकास कार्यों में लगाइये। डॉ डहरिया ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस संबंध में शीघ्र ही वोरा की मौजूदगी में निगम कमिश्नर समेत अफसरों की बैठक लेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। डॉ डहरिया ने वोरा से कहा कि दुर्ग शहर के विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनदेखी या लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। निगम के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए पर्याप्त राशि जारी की जाएगी। गायत्री मंदिर वार्ड 25 के नागरिकों ने वोरा को समस्याओं की जानकारी दी। पानी सप्लाई, बिजली, सफाई और मूलभूत विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें बताई गई। कई नागरिकों ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर भी अफसरों की लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने कहा कि रात में सड़कों पर अंधेरा होने से आवाजाही में दिक्कत सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वोरा ने सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने निगम अफसरों को निर्देश दिए हैं।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में राजस्व अधिकारी के पद पर एन.आर. रत्नेश को छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेश दिनांक 30 सितंबर 2021 के तहत पदस्थ किया गया है! निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने रत्नेश को राजस्व विभाग में पदस्थ कर दिया है! इसका आदेश निगमायुक्त ने जारी कर दिया है वही 2 कर्मचारियों के विभागीय कार्यों में भी फेरबदल हुआ है जिसमें राजेश पालवे को अधीक्षण अभियंता कक्ष से जन स्वास्थ्य विभाग मुख्य कार्यालय तथा त्रिलोक ताम्रकार पंप सहायक को जोन क्रमांक 4 कार्यालय शिवाजी नगर खुर्सीपार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन में कार्यालय व्यवस्था को सुचारू रूप से संपादन करने के लिए स्थानांतरित कर पदस्थ कर दिया है!
भिलाईनगर / शौर्यपथ / निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने मॉर्निंग विजिट के दौरान 66 एवं 77 एमएलडी जलशोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फिल्टर बेड, फाकूलेटर, एरीएशन चेंबर, वाश वाटर एवं जल शोधन संयंत्र के अन्य स्थानों में पहुंचकर जल शुद्धिकरण के लिए अपनाए जा रहे पूरे कार्यों से अवगत हुए। जल शुद्धीकरण की प्रत्येक प्रक्रियाओं का जायजा लेते हुए, निगम क्षेत्र के हर वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था निरंतर बनी रहे इसके लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। फिल्टर प्लांट के लैब में पहुंचकर केमिस्ट से लंबी चर्चा करते हुए उन्होंने पानी में पाए जाने वाले तत्वों और टर्बिडिटी की जांच स्वयं अपनी उपस्थिति में कराई।
उन्होंने जल की शुद्धता के लिए किए जाने वाले जांच से संबंधित पंजी को दूरूस्त रखने के निर्देश दिए। शिवनाथ नदी से आने वाले पानी से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन वाटर के सैंपल तक की प्रक्रिया की जानकारी निगम आयुक्त ने ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जल शुद्धिकरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संसाधनों जैसे क्लोरीन, ब्लीचिंग एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। वाटर टेस्टिंग लैब में पहुंचकर संधारित पंजियों का तिथि अनुसार अवलोकन किए। आयुक्त ने प्रतिदिन पानी टंकी और अंतिम छोर के जल स्रोत से लिए जाने वाले सेम्पल के पानी टेस्टिंग की रिकाॅर्ड व्यवस्थित करने कहा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त 66 एमएलडी के लैब पहुंचे जहां केमिस्ट से जल की शुद्धता से संबंधित किए जाने वाले संपूर्ण कार्य की जानकारी ली।जलशोधन संयंत्र में साफ सफाई बनाए रखने और मोटर पंप, इलेक्ट्रिानिक पैनल्स आदि उपकरण की समय-समय जांच व संधारण संबंधी जानकारी ली। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा सके इसके लिए जलकार्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटी हुई है। औचक निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं बसंत साहू मौजूद रहे।
भिलाई। शौर्यपथ । सोमवार की सुबह सेक्टर 5 के रहवासियों के लिए काफी खास दिन था। क्योंकि सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र के रहवासियों को कई नई सौगात दी है। जिसमें सबसे बड़ी सौगात है सड़क नबंर 26 में फुटबॉल ग्राउंग का निर्माण कार्य। इसके अलावा 7 एम चौके के पास सेक्टर 5 में बने आई लव भिलाई के पास खाली पड़े जमीन पर गार्डन का निर्माण किया जाएगा।
सोमवार की सुबह 9 बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने दोनों विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। 26 लाख की लागत से फुटबॉल ग्राउंग का निर्माण किया जाएगा। और साथ ही यहाँ पर आई लव भिलाई के पास 18 लाख की लागत से उद्यान का निर्माण किया जाएगा। भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित पंडित ने मंत्रोचार कर विधिवत पूजा अर्चना कराई और विधायक श्री यादव व वार्ड पार्षद आदि के हाथों भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
इसके बाद विधायक श्री यादव वार्ड दौरा किए। लोगों से मिले। उनका हालचाल जाना। सब का कुशल क्षेम जानने के बाद लोगों के साथ वार्ड दौरा किया। लोगों से वार्ड में मूलभूत समस्याओं के विषय पर जानकारी ली और खुद भी मौके पर जाकर लोगों के साथ गली मोहल्ले का निरीक्षण किया और सफाई से लेकिन बिजली,पानी,सड़क,नाली आदि सभी समस्याओं पर गौर किया। वार्ड के प्रमुख लोग भूमि पूजन में शामिल हुए। विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ से भूमिपूजन कराया। जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 5 पहुंचे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गाजे बाजे और फूल माला से उनका स्वागत किया।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
क्षेत्रवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया। लोग जब विधायक से मिले तो उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से उन्होंने उनके वार्डों में करोड़ों का विकास कार्य करवाया है। सभी वार्डों की साफ सफाई। जहां पानी के हमेशा मारामारी रहती थी। जहां कोई नेता आता-जाता नहीं था। ऐसे वार्डों की विधायक देवेंद्र यादव ने तस्वीर ही बदल दी है। चारो ओर साफ सड़के, जहां सड़के नहीं थी। वहां सड़क बनाया जा रहा है। प्रमुख सड़कों में सीमेंटीकरण और सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। बच्चों के खेलने, बुजुर्गों और लोगों के लिए भव्य सुंदर गार्डन आदि सब बनाया गया। बच्चो और युवाओं के लिए फुटबॉल ग्राउंग बनाया जाएगा। जो खिलाड़ियों के लिए लाभदायक होगा। सभी के अभ्यास के लिए सुविधा जनक होगा।
इन सभी कार्यों के लिए लोगों ने आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से शहर और वार्ड का विकास हो रहा है। इसी प्रकार सभी वार्डवासियों ने आभार जताया ।
जल्द शुरू होगा काम
विधायक श्री देवेंद्र यादव ने विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए लोगों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है हम पूरा प्रयास कर रहे हैं और आप सभी के मांगों को पूरा किया जा रहा है इसी कड़ी में आज गार्डन और फुटबॉल ग्राउंड निर्माण का भूमि पूजन किया गया है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा इसके लिए संबंधित निगम के अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी दे दी गई है और निर्देशित किया गया है कि वे भूमि पूजन के पश्चात जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करें विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता बच्चों और युवाओं सभी को लाभ मिलेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
