September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5023)

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य और इसकी प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा भी। कलेक्टर ने कहा कि अक्टूबर महीना हो चुका है और अभी तक लक्ष्य प्राप्ति को लेकर प्रयास संतोषजनक नहीं है। दिसंबर तक युद्ध स्तर पर प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में सभी अधिकारियों के परफारमेंस की समीक्षा की जाएगी और और असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने दिए डीएमएफ से संबंधित प्रस्ताव भी विभागीय अधिकारियों से चाहे। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ ही पशुधन विकास को लेकर चलने में आर्थिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। अत: इससे संबंधित किसी भी तरह  नवाचार का बेहतर प्रस्ताव आप दे सकते हैं इसे बैठक में रखा जाएगा। कलेक्टर ने उन अधिकारियों की प्रशंसा की जिन्होंने अपने लक्ष्य प्राप्त कर लिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि अगले साल जो लक्ष्य दिया जाए वह इस वर्ष प्राप्त किए गए लक्ष्य की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हो। कलेक्टर ने कहा कि कुक्कुट पालन को बढ़ावा देना है इसके लिए सब्सिडी डीएमएफ के माध्यम से दी जा रही है। इसके लिए पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें। कलेक्टर ने अब तक डीएमएफ के माध्यम से स्व सहायता समूहों को दिए गए कुक्कुट पालन के लिए दिए गए सहयोग से आए जमीनी नतीजों की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि इसका अच्छा नतीजा सामने आया है और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इससे काफी लाभ अर्जित किए हैं।
    बैठक में बकरी पालन, बटेर पालन आदि पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि पशुधन के माध्यम से समृद्धि सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से है गौठान में इसके माध्यम से हमें नस्ल संवर्धन के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। नस्ल संवर्धन का सीधा असर उत्पादकता पर भी पड़ता है जितने तेजी से हम यह काम करेंगे, पशुधन विकास के उतने ही अवसर उपलब्ध हो ही हो पाएंगे। इस मौके पर कलेक्टर ने कहां की कैस्ट्रेशन आदि से संबंधित जिस सामग्री की जरूरत है वह सभी सामग्री जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ.एमके चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ /  ठेका मजदूरों को बोनस सहित एडब्ल्यूए और उसके 8 महीने का एरियर्स भुगतान को लेकर टालमटोल से नाराज एचएमएस यूनियन ने एचएससीएल का घेराव कर दिया. यूनियन के अध्यक्ष एचएस मिश्रा ने प्रबंधन को 29 नवम्बर से पहले बकाया भुगतान करने की चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूर हित के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    एचएमएस के अध्यक्ष एचएस मिश्रा ने बताया कि प्लांट में कार्य करने वाले एचएससीएल के कुछ ठेकेदारों के द्वारा मजदूरों का बोनस, एडब्ल्यूए और एडब्ल्यूए का 8 माह का बकाया भुगतान व छुट्टी वगैरह का भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों द्वारा अपना हक मांगे जाने पर ठेका एजेंसियां आज - कल में भुगतान करने का हवाला देकर टालमटोल कर रही है. जिसके चलते मजदूरों में काफी आक्रोश था. उन्होंने बताया कि सभी मजदूर हमारी एचएमएस यूनियन के सदस्य हैं और उनके हित की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
    इसी बीच 29 अक्टूबर को कर्मचारी मजदूरों ने हमें फोन कर बतलाया कि हमें बार-बार घुमाया जाता है इसलिए हम लोग 3. 30 बजे एचएससीएल गेट पर आ रहे हैं आप भी आ जाइए. इस सूचना पर स्वयं एचएससीएल गेट पहुंच गया और एचएससीएल का घेराव करवा दिया. घेराव के दौरान एचएससीएल प्रबंधन से कहा गया कि पेमेंट की जिम्मेदारी आपकी है मजदूर मेहनत से काम करता है और उनके हक के साथ खिलवाड़ होता है यह नहीं चलेगा. कुछ देर बाद एचएससीएल आईआर पर्सनल के हेड नवीन दीवान ने कहा कि आप लोग शांति बनाए रखिए मेरी ठेकेदारों से बात हो गई है. उन्होंने कहा है कि 25 नवंबर को सभी मजदूरों का भुगतान कर दिया जाएगा उसके बाद घेराव समाप्त कर दिया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शनिवार को कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज में आवागमन के लिए छोटी गाडिय़ों को रविवार शाम से खोलने का निर्देश दिया। इसमें कार और टू व्हीलर जैसी लाइट व्हीकल गुजर सकेंगे। कलेक्टर ने ओवर ब्रिज के शेष कामों के बारे में समीक्षा भी की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने छोटी गाडिय़ों के लिए जल्द से जल्द ओवरब्रिज को खोलने के निर्देश पूर्व दौरे में दिए थे। कलेक्टर ने आज अपने दौरे में कहा कि शाम के वक्त ओवरब्रिज में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था रहे। इसके अलावा ट्रैफिक मार्शल भी रहे ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कत ना आए।
      उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि दुर्ग और रायपुर के बीच यह बेहद व्यस्ततम मार्ग जल्द से जल्द सुविधाजनक हो पाए, इसके लिए कुम्हारी ट्रैफिक ओवरब्रिज का काम जल्दी से पूरा करना होगा। साथ ही सर्विस रोड की मरम्मत भी करनी होगी। ओवर ब्रिज के साथ ही सर्विस रोड का कार्य भी तेजी से किया गया। इसके चलते कुम्हारी में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक निजात पाई गई। शाम के समय छोटी गाडिय़ों के लिए खुल जाने से ट्रैफिक के दबाव को कम करने में काफी सहायता मिलेगी और आम जनता की सहूलियत बढ़ जाएगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी जिसमें छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के सभापति राजेश यादव विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
    जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी, जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवा दल के समस्त पदाधिकारियों, वार्ड प्रभारी,पार्षद,छाया पार्षद व पूर्व पार्षद,एल्डरमैनों व कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों  को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने कहा गया है।

     

    भिलाई। शौर्यपथ ।  भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार की सुबह सेक्टर 7 महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। जहां वे आम नागरिकों से मिले। उनका हालचाल जाना। सब के साथ बैठक कर चाय पीते हुए चाय की चुस्की के साथ भिलाई की भलाई के विषय पर लंबी चर्चा की।

    बीएसपी कर्मियों ने अपनी समस्याओं से विधायक देवेंद्र यादव को रूबरू कराया। विधायक को कई समस्याएं बताई। इसी प्रकार कई लोगों अपने सामाज से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। कुछ लोगों ने चाय पीते पीते अपनी पर्सनल समस्याएं भी बताई। लोगों से बात चीत कर उनकी समस्याओं को विधायक ने सूना और सभी की समस्याओं का निदान किया। जो निगम से संबंधित थे। उसके लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किए और जो बीएसपी से संबंधित थे। उनके लिए बीएसपी प्रबंधन को कॉल कर समस्याओं का समधान करने का निर्देश दिया।

    गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव जनता से जुड़े नेता हैं। जो लोगों से मिलकर उनके वार्ड, गली मोहल्ले में जाकर लोगों से मिलते हैं। उनका हालचाल और समस्याओं को जानकर निदान करते हैं। बुधवार की सुबह भी वे एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू, डी. थामस, केआर साहू, कुमार स्वामी, एसपी पवार आदि के साथ दौरे पर निकले। यामहा बाइक में एमआईसी मेबर लक्ष्मीपति राजू के साथ बाइक में पीछे बैठ कर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों का जायजा लिया। कहां क्या समस्या इसका भी अवलोन किया। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक सेक्टर 7 पहुंचे। जहां चाय दुकान में बैठकर एकदम सामान्य नागरिकों की तरह लोगों के साथ मिले और सब के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए चाय पर भिलाई की भिलाई के लिए विभिन्न विषय पर चर्चा की और कई विकास कार्यों के लिए प्लानिंग की।

    विधायक को अपने बीच पाकर गदगद हुए लोग

    भिलाई नगर विधायक श्री यादव को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश हुई। रोड से आने जाने वाले लोग भी विधायक श्री यादव को देख कर रूक और विधायक से मिले। वहीं वार्ड के कई वरिष्ठजनों से भी विधायक मिले। उन्हें प्रणाम किया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। बुजुर्ग भी उन्हें देख कर, उनसे मिल कर काफी गदगद हुए और कहा कि आप विधायक नहीं हमारे बेटे है। आप आम नागरिक की तरह हमारे बीच में रहते और बड़े ही विनम्र,सरल और सहज भाव से सब से मिलते है। समस्याएं सुनने है। आप पहले ऐसे विधायक है जिनसे मिलना, बात करना काफी आसान है। 

    जनता की सेवा ही मेरा धर्म है

    आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास हम लगातार कर रहे हैं। जनता की सेवा ही हमारा प्रमुख धर्म है। आम नागरिकों की समस्याओं को जानने और समझने के लिए उनके बीच रहना,आम होना जरूरी है। इसलिए आम नागरिकों के साथ चाय पीने के बहाने बैठकर चाय पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को वार्ड की समस्याओं को जानते हैं और उन्हें दूर करने का पूरा प्रयास करते हैं।

     

    देवेंद्र यादव, विधायक भिलाईनगर

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    होटल में रुके सभी नागरिक सुरक्षित
    एक नागरिक को मोच
    पुलिस और निगम की टीम ने त्वरित किया रेस्क्यू कार्य

    दुर्ग शहर के शीला होटल में आज देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही निगम की टीम आज निरोधी दस्ते के साथ पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गई। साथ ही नागरिकों को बाहर निकालने की कार्रवाई भी आरंभ हुई। सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक नागरिक को मोच आई है और सभी  हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर नजर रखे हुए हैं निगम की टीम और पुलिस की टीम होटल में मौजूद है। सीएसपी श्री जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर काबू पाने का काम अंतिम चरण पर है। निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।

    एसडीएम  विनय पोयम ने जानकारी देते हुए कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है साथ ही यहां पांच नागरिकों को निकाला गया है इसमें एक नागरिक को मोच आई है हादसे में सभी सुरक्षित हैं आग के कारणों की जांच की जा रही है आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादर पर्थरा के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने ग्राम दादर में पार्षद निधि द्वारा सतनाम भवन में किचन शेड निर्माण, राज्यसभा सांसद निधि द्वारा सतनाम भवन निर्माण, विधायक निधि द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण, विधायक निधि द्वारा मंच निर्माण पर्थरा, पार्षद निधि द्वारा पटेल भवन का संधारण, शासकीय प्राथमिक शाला दादर अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पार्षद निधि द्वारा पर्थरा में मंच निर्माण, पुराना तालाब पचरी संधारण कार्य का भूमिपूजन किया।
     विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादर पर्थरा के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने निषाद समाज के लिए सामाजिक भवन निर्माण और ग्राम में स्थापित जैतखाम के आसपास की जगह के लिए सौंदर्यीकरण कार्य की घोषणा की है। इस अवसर पर नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के सभापति विजय जैन, पार्षद  राजेश दाण्डेकर, गुड्डू नरेन्द्र वर्मा, जयंत देशमुख, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    दुर्ग  / शौर्यपथ /  कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर जनदर्शन स्थगित किया गया था। अब इसे पुनः आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर जनदर्शन सप्ताह के दो दिन सोमवार और मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसका समय सुबह 10 बजे से दो बजे तक होगा। जिले के नागरिकगण अपनी समस्या से संबंधित आवेदन कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से भेंट कर दे सकते हैं।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ । आज भिलाई निगम में ई मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया! जहां सत्र न्यायालय के न्यायाधीश श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती अपूर्व डांगी तथा निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि 1304 हितग्राहियों को ई मेगा कैंप एवं योजना के माध्यम से लाभान्वित किया गया! प्रधानमंत्री आवास योजना के 15 हितग्राही को आवंटन प्रमाण पत्र, 73 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, 11 हितग्राहियों को ट्रेड लाइसेंस, 141 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र, 69 को मृत्यु प्रमाण पत्र, 6 को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 898 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 18 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता पेंशन, 47 हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 26 हितग्राहियों को असंगठित कर्मकार के तहत मृत्यु उपरांत एक लाख की राशि का भुगतान किया गया! लाभांवित हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी! शहर के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ देने के उद्देश्य से भिलाई निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है! हितग्राहियों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी योजनाओं के बारे में बताई जा रही है ताकि कोई भी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे! ई मेगा कैंप में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यू.के. धलेंद्र, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता विनीता वर्मा, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, अजय शुक्ला, फणींद्र बोस, सुनील जोशी आदि मौजूद रहे!

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision