
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर में मनचले लड़कों द्वारा लगातार तेजग गति वाहन चलाने और पटाखें की आवाज कर सड़क पर चलने वालों और जहां से भी गुजरते हैं वहां के लोगों में दहशत पैदा कर परेशान करने अचानक फटाखे की आवाज करने से कई बार लोग सड़क पर चलते हडबड़ा कर गिर रहे थे जिसकी लगातार शिकायत मिलने के बाद एसएसपी श्री मीणा के निर्देश पर पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 19 लोगों जिसमें 10 मॉडीफाइड साइलेंसर वाली बुलेट को जब्त करने की कार्यवाही की है। जब्ती कार्रवाई के बाद वाहन को छुड़वाने चालकों के परिजनों को भी बुलवाया गया और उन्हें समझाइश दी गई कि वह दोबारा ऐसा न करें और अपने बच्चों पर तेज बाइक न चलाने के लिए दबाव बनाएं।
उल्लेखनीय है कि नवरात्रि पर्व में अधिक भीड़ के चलते एसपी दुर्ग बीएन मीणा ने सभी थानों की पुलिस सहित ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्देश दिया था। इस दौरान तेज रफ्तार, मॉडीफाइड साइलेंसर और तेज हॉर्न वाली बाइक व उनके चालकों के खिलाफ चेकिंग लगाकार कार्रवाई के लिए कहा गया। पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान चलाकर कई बाइकर्स के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान भट्टी व भिलाई नगर पुलिस सहित यातायात दुर्ग पुलिस ने मिलकर बीते बुधवार को मॉडीफाइड बाइक्स, मॉडीफाइड साइलेंसर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाइकर्स, बिना नंबर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकार कार्रवाई की।
यातायात व्यवस्था को लेकर मीटिंग के बाद जागे थानेदार
दुर्ग व भिलाई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के लिए समस्याओं का कारण बनते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इसके बाद सभी थानों के टीआई जागे। प्रभारी यातायात जोन भिलाई भारती मरकाम, थाना प्रभारी भिलाई नगर एमएल शुक्ला, थाना प्रभारी भिलाई भट्टी बृजेश कुशवाहा के द्वारा अपने-अपने जोन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 19 वाहन चालकों के खिलाई कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किये गए हैं।
पुलिस ने की लोगों से अपील
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो शराब के नशे में वाहन न चलाएं। सभी पालकों से निवेदन किया गया है कि वो अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चलाने न दें। तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात एवं थाना पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें।
आम लोगों से मांगा सहयोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि उनके आसपास या सामने कोई तेज रफ्तार, पटाखा बाइक या बिना नंबर की बाइक चलाते दिखता है तो वह उसका वीडियो बनाकर नीचे दिए नंबर 9479192029 पर वाट्सअप के जरिए सूचना भेज सकते हैं। उनका मैसेज पर संज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही करेगी।
लावारिस हालत में मिली वह स्कूटी जिसके डिग्गी के बैग में रखा गया था कैश रूपये
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग में बुधवार की सुबह हुए स्कूटी सहित पन्द्रह लाख की लूट के मामले में पुलिस हाथ लगे अहम सुराग लगा है पुलिस ने दावा किया है कि सब ठीक ठाक रहा तो इस मामले का भी खुलासा जल्द ही हो जायेग। बैंक का कैशियर जिस स्कूटी के डिग्गी में कैश रूपये रखकर ले जा रहा था जिसे हथियार के बल पर लुट लिया गया था वह स्कूटी आज जेल तिराहा के पास लावारिस हालत मिली, उसके डिग्गी में रखा वह बैग तो मिला जिसमें 15 लाख रूपये रखे थे लेकिन वह खाली मिला।
दुर्ग कोतवाली, मोहन नगर थाना और साइबर सेल की टीम इस मामले में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। स्टेशन रोड पर लगे कैमरे से क्लू तो मिला है, लेकिन लुटेरे को चेहरा नहीं दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरा जेल रोड से होते हुए पुलगांव चौक की तरफ भागा है। वहां के भी सभी दुकानों, पेट्रोल पंप और मकानों के फुटेज को चेक किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि लुटेरे अभी जिले की सीमा से बाहर नहीं गए हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामले की जांच करने वाले सभी अधिकारी से लेकर पुलिस कर्मियों तक का यही कहना है कि अब तक उन्होंने कई लूट के मामले देखे हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहली बार देखा है। अब तक जितने भी मामले हुए हैं उसमें बंदूक की नोक पर पैसे लूटना, बैग छीनना, मारपीट करके पैसे लूटना जैसी घटनाएं हुई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई आरोपी गाड़ी सहित लूट कर भागा है।
इस तरह हुई वारदात
इंडियन बैंक कसारीडीह शाखा में पदस्थ कैशियर राहुल चौहान बुधवार सुबह दुर्ग स्टेशन रोड स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में कैश लेने गया था। वह मुख्य शाखा से 15 लाख रुपए कैश लेकर निकला और अपनी स्कूटी की डिग्गी में रुपए से भरा बैग रखकर ब्रांच के लिए निकल गया। थोड़ी दूर पर वह जैसे ही पोलसाय पारा के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने उसे रोका और पिस्टल लगाकर स्कूटी छोड़कर दूर खड़े होने के लिए कहा। जैसे ही कैशियर स्कूटी छोड़कर किनारे हुआ एक लुटेरा उसकी गाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ भाग गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / रायपुर दुर्ग एनएच में कुम्हारी में ओवरब्रिज का कार्य प्रगति पर है। इसे 15 अक्टूबर तक छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए आरंभ किया जाना था। बीच में हुई लगातार बारिश के कारण रोलिंग कांप्लेक्शन का कार्य बाधित हो गया, इसकी वजह से कार्य में कुछ गतिरोध आया। अब तेजी से यह कार्य जारी है। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि पुल के एप्रोच के लिए कार्य दो पालियों में किया जा रहा है। पंद्रह दिनों के भीतर यह मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा। कुम्हारी फ्लाईओवर के बांयी ओर की सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसका डामरीकरण कर दिया गया है। इस वजह से कुम्हारी में अब जाम नहीं लग रहा है।
एक-दो दिनों में डबरापारा एवं पावर हाउस के सर्विस रोड में भी डामरीकरण का मरम्मत कार्य एक दो दिनों में शुरू हो जाएगा। साथ ही एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि नागरिकों की सुविधा को देखते हुए निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा दिये गये थे। रात में भी विद्युत व्यवस्था के साथ रात-दिन इस फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर जोन में येशा लहरें को जोन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया है उन्होंने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं प्रीति सिंह को जोन आयुक्त जोन क्रमांक 3 के प्रभार से मुक्त कर दिया है अब प्रीति केवल जोन क्रमांक 5 की आयुक्त होंगी! उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 30 सितंबर 2021 के द्वारा येशा लहरें को नगर पालिक निगम भिलाई में जोन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। शासन के आदेश के परिपालन में निगमायुक्त ने जोन आयुक्त के पद पर सुश्री लहरें के भिलाई निगम में ज्वाइन करने के बाद उन्हें जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर की बड़ी जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व सुश्री लहरें 22 जनवरी 2020 से नगर पंचायत फिंगेश्वर में कार्यरत थी, यहां उनकी पहली पदस्थापना थी और दूसरी पदस्थापना सीधे नगर पालिक निगम भिलाई में हुई है। भिलाई में लहरें के जोन आयुक्त के रूप में स्थानांतरण होने के बाद अब निगम के सभी जोन में जोन आयुक्त पूर्ण हो चुके हैं। अगर भिलाई निगम में जोन आयुक्त की बात करें तो जोन क्रमांक 01 नेहरू नगर में मनीष गायकवाड, जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में पूजा पिल्ले, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में येशा लहरें, जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में अमिताभ शर्मा एवं जोन क्रमांक 5 सेक्टर क्षेत्र में प्रीति सिंह वर्तमान में जोन आयुक्त के पद पर पदस्थ है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी जोन आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की मूलभूत समस्याओं से जुड़े हुए कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर मॉर्निंग विजिट करते हुए समस्या का समाधान करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम, दुर्ग क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निरन्तर वार्डो में औचक निरीक्षण किया जा रहा है । आज दिनांक 14 अक्टूबर दिन गुरुवार को उन्होंने सुबह 6 बजे से ही वार्ड 20 की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पैदल ही निकले। निरीक्षण के दौरान सुपर वाइजर के द्वारा साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने के कारण आयुक्त ने सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को दिये । पूरे वार्ड में भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक नही पाये जाने एवम् कचरो का ढेर एवं मलबा नही उठने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मलबा एवं कचरा उठावाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे ने वार्ड 21 मुकुट नगर निवासी द्वारा मलमा नाली में डाले जाने से नाली जाम करने पर 1000 रूपये का जुर्माना लिया और चेतवानी दी कि दोबारा नाली और सड़कों पर मलमा न डाले, डालते देखे जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के मौके पर पीएचयू शेखर वर्मा और स्वास्थ्य विभाग टीम मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रअंतर्गत न्यायालय के आदेशनुसार एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज इंद्रिरा मार्केट स्थित दुकान क्रमांक ए.34 को न्यायालय के आदेशनुसार सीलबंदी की कार्रवाही किया गया था। अजीम बख्स के समान को वापस दिलवाया जाना है। अतः निम्निलिखित अधिकारियों की मौजूदगी में सीलबंदी दुकान को खोला गया, दुकान में रखें गए सम्पूर्ण समानो को अजीज बख्स शौपा गया।कार्रवाही के मौके पर नोडल बाजार अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,नयाब तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू,सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा,भुवान दास साहू,शशिकांत यादव के अलावा अमला मौजूद थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । क्वांर नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में प्रतिदिन आयोजित कन्याभोज के आयोजन में आज दुर्ग के विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा अरुण वोरा जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल (महापौर) राजेश यादव (सभापति) पायल कुंमट नवकार परिसर उपस्थित होकर सभी कन्यामाताओं को चुनरी ओढ़कर कन्याभोज कराए एवं कन्यामाताओं को भेंट दिए..
सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में क्वांर नवरात्र पर्व में इस वर्ष प्रतिदिन कन्याभोज का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिदिन अलग अलग स्थानों कन्यामाताओं को दुर्गा मंदिर में लगभग 108 फिट लंबी चुनरी के साथ लाया जाता है, ततपश्चात कन्यामाताओं को कन्याभोज कराके भेंट दी जाती है..
आज कन्याभोज के आयोजन में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा जी, राजेन्द्र साहू एवं श्री धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, पायल कुंमट नवकार परिसर उपस्थित हुए और सभी कन्यामाताओं को चुनरी ओढ़कर कन्याभोज में अपने हाथों से कन्याभोज कराए एवं कन्यामाताओं को भेंट दिए..
माता की चुनरी यात्रा में 108 फिट लंबी चुनरी को देखने प्रतिदिन सैकड़ों धर्मप्रमी उपस्थित हो रहे है और अपने हाथों से माता की चुनरी उठाकर पैदल चल रहे है..
माता की चुनरी में कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा, इंद्राणी कुलेश्वर साहू, जगमोहन मटियारा, शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, सोनल सेन, सोनू गुप्ता, दीपक ढीमर, रवि राजपूत, सरिता शर्मा, अर्चला शर्मा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, स्वीटी गुप्ता, किरण सेन, रुपल गुप्ता, बिट्टू यादव, प्रशांत कश्यप, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, अमन खंडेलवाल, महेश गुप्ता, शरद भूतड़ा, पंकज यादव, रवि शर्मा, एवं समित्ति के सदस्य और धर्मप्रेमी उपस्थित थे..
दुर्ग । शौर्यपथ । राज्य शासन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) योजना के तहत वर्ष 2021-22 में ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को विनिर्माण उद्योग हेतु अधिकतम राशि 3 लाख रुपये एवं सेवा कार्य करने हेतु अधिकतम राशि 1 लाख रुपये का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राही खादी तथा ग्रामोद्योग के निर्धारित प्रारूप में आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित 10 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड दुर्ग में आवेदन जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / भिलाई के 35 वर्षीय शारदा पारा केम्प 02 निवासी दशरथ देवांगन 18 साल से जब वे 11वीं कक्षा में अध्ययनरत थे तब से मस्कुलर डायस्ट्रोफी की गंभीर बीमारी से ग्रसित है फिर भी उन्होंने परिजनों की सहायता से वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर कोविड 19 का प्रथम खुराक का टीका लगवाया, कोरोना वायरस के संक्रमण को थामने के लिए आज ऐसे ही हौसले की जरूरत है। जैसे ही वैक्सीनेशन टीम को यह सूचना मिली कि श्री देवांगन गंभीर बिमारी से ग्रसित है और वह टीकाकरण केंद्र के भीतर आने में सक्षम नहीं है, वैक्सीनेशन की टीम का हृदय पसीज गया और वैक्सीनेटर ने कार में बैठे-बैठे युवक को टीका लगाया। इससे पूर्व टीका से संबंधित सारी प्रक्रियाये बाहर ही पूर्ण की गई। श्री देवांगन ने चर्चा में बताया कि गंभीर बिमारी की वजह से वे 5 साल से बिस्तर पर ही रहते है, उनके दैनिक कार्यों में उनके परिजन सहयोग करते है, माता की 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है, घर में दो भाई और पिता है जो देखभाल करते है। उन्होंने आगे बताया कि बिमारी लाईलाज है केवल ईलाज से लाभ हो सकता है, लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने कोरोना का टीका लगवाने की इच्छा जाहिर की और परिजनो से सहायता ली, परिजनों ने वाहन का इंतजाम किया और दशरथ को सामुदायिक भवन श्रीराम चौक खुर्सीपार लेकर पहुंचे। जहां वैक्सीनेशन टीम ने बाहर निकलकर सुरक्षित तरीके से कोविशिल्ड के प्रथम डोज का टीका लगाया। वैक्सीनेशन टीम में रौशनी मंगराज, अंजुम निशा एवं रीता चौधरी मौजूद थी। विदित है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने टीकाकरण की बेहतर व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये हुए है। नोेडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर लगातार टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है, जहां लोग सुरक्षात्मक तरीके से कोरोना से बचने टीका लगवा रहे है। दशरथ देवांगन के इस प्रकार के फैसले से अन्य लोगों को टीकाकरण लगाने के प्रति प्रेरणा मिलती है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
