August 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग / शौर्यपथ / आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के भोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्य वितरण और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के गोदामों में भंडारित खाद्यान्नों के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले के विद्यार्थियों एवं गर्भवती महिलाओं में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए संतुलित आहार प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मध्यान्ह भोजन योजना एवं पूरक पोषण आहार योजना का चावल पृथक रखने का निर्देश दिया गया है। आंगनबाड़ी में केवल फोर्टीफाईड राईस का ही वितरण किया जाना है, ताकि बच्चों में पोषण के स्तर को बेहतर किया जा सके। फोर्टीफाइड युक्त चावल में आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी 1, विटामिन बी 12, फोलिक एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फोर्टीफाइड चावल खाने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और एनीमिया जैसी शिकायतों में भी कमी आएगी। राज्य भंडार गृह निगम  के गोदामों में कीट मुक्ति के लिए दवा का छिड़काव तथा संग्रहित खाद्यान्न की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि हितग्राहियों को गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न प्राप्त हो सके।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ भिलाई सेल द्वारा राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सेक्टर 5 डोम शेड में किया गया। इसमें राष्ट्रीय, राज्य स्तर व जिला स्तर एवं दुर्ग जिले से उभरते हुए खिलाडिय़ों को सम्मानित कर वीर शहीदों के सम्मान में महात्मा गांधी लाइफटाइम स्पोट्र्स अचीवमेंट अवार्ड, शहीद इंदिरागांधी स्पोट्र्स एप्रिसिएशन अवॉर्ड, शहीद राजीव गांधी स्पोट्र्स एप्रीसिएशन अवार्ड, शहीद योगेंद्र शर्मा पोट्र्स एप्रीसिएशन अवार्ड, शाहिद जयराम घाटी कंसल्टेशन अवार्ड, शहीद उदय मुदलियार स्पोट्र्स एप्रीसिएशन अवार्ड, मुख्यमंत्री स्पोट्र्स एप्रीसिएशन अवार्ड, शाहिद महेंद्र कर्मा स्पोट्र्स एप्रीसिएशन अवार्ड, मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स एप्रीसिएशन अवार्ड एवं खेल पुरस्कार, मैडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, विशष्ट अतिधि प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अरुण सिंह सिसोदिया, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्षा तुलसी साहू, अन्तव्यसाई बोर्ड की उपाध्यक्षा राज्य मंत्री सुश्री नीता लोधी, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी इरफ़ान ख़ान, वशीर अहमद, साई राम जाकड़_ ,राजीव यादव, हुसैन रिज़वी, उपाध्यक्ष अहिवारा विधानसभा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव उपस्तिथ होकर खिलाडय़ों को अवार्ड मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा खेल व खिलाडिय़ों के लिए किए जा रहे विकास कार्य व योजनाओं का जोर शोर से उल्लेख किया गया। पिछले ढाई साल के अवधि में भिलाई के हर क्षेत्र में खिलाडिय़ों के सुविधा के हिसाब से खेल मैदान का निर्माण हुआ है और बेहतर से बेहतर सुविधा मिले भिलाई स्पोट्र्स हब के रुप मे जाना जाए इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है..
    ज्ञात है कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 'मेजर ध्यानचंद सिंहÓ दुनिया भर में 'हॉकी के जादूगरÓ के नाम से प्रसिद्ध है। जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया था..
    प्रदेश महासचिव खेल कांग्रेस ख्वाजा व प्रदेश सचिव राहुल ताम्रकार, सिमरन सिंह प्रदेश सह सचिव, जिला अध्यक्ष रिज़वान खान जिला अध्यक्ष अनुराग भंडारी, विधानसभा अध्यक्ष भिलाई नगर राजेन्द्र नाग, विधनसभा अध्यक्ष वैशाली नगर अजहर अली, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष गुलशन सिंह, राजपूत, ज़ेबा खान,ओम,नन्दू टंडन, अवनिकान्त सिंह, अमन सोनी, राहुल सिंह,राहुल गुप्ता, लालन चौधरी, सौरव पांडेय, विवेक सिसोदिया, प्रवीण सिंह, समस्त खेल प्रकोष्ठ जिला की टीम के द्वारा सेक्टर 5 डोम शेड में इस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।

    -आरटीआई अधिनियम में व्यापक लोकहित सबसे महत्वपूर्ण
    -सूचना के अधिकार के लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक

    दुर्ग / शौर्यपथ / शनिवार को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागृह में किया गया था। सूचना के अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी साइंस कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार के द्वारा दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि अधिनियम के उपबंधो के अधीन रहते हुए सभी नागरिकों को सूचना प्राप्त करने का अधिकार है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सूचना और निजता के भेद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा अधिनियम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाना व शासन और प्रशासन के कार्य में उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है। जवाबदेही लोक कल्याणकारी राज्य की कार्यप्रणाली , कार्यविधियों में पारदर्शिता का एक महत्वपूर्ण कारक है। अपर कलेक्टर श्री बी बी पंचभाई ने कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सूचना के अधिकार में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु वृहत लोकहित है।
    उन्होंने आगे प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सूचना के तहत कागजात अवलोकन के लिए दिया जाए तो सूचना प्राप्त करने वाले व्यक्ति के साथ उस स्थल पर एक जिम्मेदार अधिकारी की उपस्थिति भी अनिवार्य है ताकि मूल दस्तावेजों के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी की गुंजाइश ना हो। कार्यशाला में सूचना के अधिकार के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जैसे जो व्यक्ति भारतीय नागरिकता की परिभाषा में नहीं आता है वह सूचना के अधिकार की पात्र नहीं होंगे। यदि कोई व्यक्ति एक विषय वस्तु से अधिक सवाल करता है तो उसके लिए आवश्यक है कि वह अलग अलग विषय वस्तु के अनुरूप सूचना प्राप्ति के लिए आवेदन करे। कार्यशाला में राजस्व विभाग व जनसूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / बने करेव सहाब जेन पानी आए के बेरा लाइट ला बंद करत हाओ, नई ता टुल्लू पंप लगईया मन अपन घर मा पानी ला खींच लेतीन अउ हमर घर पानी नई मिलतीस, अब हमर घर मा बने पानी आवत हावे! यह बातें कैंप 1 शांतिपारा निवासी चेतना साहू ने कहीं! इसी प्रकार से वार्ड 25 संतोषी पारा निवासी सोहन लाल देवांगन, कबीर कुटी निवासी हीरालाल, शारदा पारा किशन चौक निवासी रजत कुमार, भैरव बस्ती के राकेश सोनी एवं अन्य लोगों ने बताया कि पानी आने के समय जब से सुबह 6:00 से 7:00 बजे विद्युत अवरुद्ध किया जा रहा है तब से मोहल्ले के अंतिम छोर तक पानी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है!
    विद्युत अवरुद्ध होने से टुल्लू पंप से पानी की चोरी करने वालों पर अंकुश लगा है! पहले टुल्लू पंप के माध्यम से पानी को खींचकर समृद्ध लोग अपने घरों में पानी भर लेते थे! जिससे अंतिम छोर तक पानी कम एवं नहीं के बराबर पहुंच रहा था, पानी के प्रेशर पर टुल्लू पंप के उपयोग से काफी अधिक प्रभाव पड़ रहा था! निगम ने टुल्लू पंप लगाने वालों पर अंकुश लगाने की काफी कोशिशें की, लेकिन टुल्लू पंप लगाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे, नतीजन पानी की किल्लत वाले मोहल्ले के अंतिम छोर के रहवासियों को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था!
    निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी जब एक दफा ऐसे मोहल्ले के दौरे पर थे जहां पाइप लाइन होने के बाद भी रहवासियों को पानी नहीं मिल पा रहा था! मोहल्ले के निवासियों ने जानकारी दी कि टुल्लू पंप वाले घर मालिक पानी की चोरी कर रहे हैं जिससे हमारे घरों में पानी नहीं आने की समस्या उत्पन्न हो रही है और इसका विकल्प सुझाते हुए पानी आने के समय विद्युत कटौती के लिए अनुरोध किया! ताकि सभी घरों में पर्याप्त एवं समान रूप से पानी पहुंचे! इस पूरे वस्तुस्थिति से कलेक्टर एवं निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को अधिकारियों ने अवगत कराया!
    कलेक्टर महोदय ने विद्युत विभाग को पानी आने के समय 1 घंटे विद्युत कटौती के निर्देश दिए! और विगत दो-तीन दिनों से विद्युत अवरुद्ध किया जा रहा है! परिणाम स्वरूप अंतिम छोर तक घरों में पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचने लगा है! विद्युत कटौती के दौरान टुल्लू पंप के उपयोग नहीं होने से कई क्षेत्रों में पानी का प्रेशर भी बढ़ा है वहीं जहां पानी नहीं पहुंच रहा था वहां पानी पहुंच रहा है!

    अकाल होने पर किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए देने के फैसले से किसानों को राहत : भाजपा ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत : राजेंद्र साहू

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अकाल की स्थिति होने पर भी किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देने की घोषणा ऐतिहासिक फैसला है। यह राशि चार किस्तों में किसानों को मिलेगी। अकालग्रस्त किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देने की घोषणा से एक बार फिर साबित हो गया है कि हर स्थिति में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
    राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार जहां किसानों को लगातार राहत देने वाले फैसले कर रही है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने आय दोगुना करने का वादा करने के बाद किसानों को सिर्फ छलने का काम ही किया है। किसानों की आय दोगुना करना तो दूर, केंद्र सरकार ने कृषि उपकरण, कीटनाशक दवाईयां, रासायनिक खाद, डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। अनाज के समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार ने मामूली वृद्धि की है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
    राजेंद्र ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा किसानों की हमदर्द बनने का दावा करती है। सच ये है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 9 माह से दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की मांग पूरी करना तो दूर उनसे बात तक नहीं की है। बहुत से किसान इस आंदोलन के चलते शहीद हो गए। केंद्र सरकार की ओर से न तो उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, न शहीद किसानों के परिजनों से मिलने गए। न संवेदना व्यक्त की गई।
    राजेंद्र ने कहा कि पंडवानी कलाकार पुनाराम निषाद और मदन निषाद की जीवनी पाठ्यपुस्तक में प्रकाशित करने के मुख्यमंत्री के फैसले से एक बार फिर साबित हो गया है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार सर्वहारा वर्ग का सम्मान करती है। वहीं, केंद्र की भाजपा सरकार अपने खास मित्रों को लाभ पहुंचाने की नीयत रखकर योजनाएं बनाती है।
    राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा अकाल की स्थिति में 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देने की घोषणा कर ग्रामीण स्वावलंबन और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने एक और कदम बढ़ाया है। इस निर्णय से एक बार फिर साबित हो गया है कि भूपेश है तो भरोसा है। छत्तीसगढ़ के किसानों और आम जनता की ओर से इस निर्णय के लिये राजेंद्र ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / थाना मोहन नगर दुर्ग में स्थित अप्सरा टॉकीज के पास प्रातः 8:00 एक महिला प्रातः घूमते घूमते अपने घर जा रही थी तभी ठगो ने उस महिला को टारगेट किया और कहा कि मैं आपको भगवान के दर्शन कराता हूं तभी महिला उसके बातो के झांसे में आ गई और बोली की ठीक है आप मुझे भगवान के दर्शन करवा दीजिए तभी ठगो ने कहां की आप अपने मंगलसूत्र व कानों में जो बालिया हैं उसे उतारकर अपने हाथ में रखिए और अपने हाथों को सामने रखिए महिला को अपने हाथों में अपने जेवरात रखते नहीं जम रहे थे तभी ठगो ने इसका फायदा उठा लिया और बोला कि यह झोले में आप अपना पूरा सामान रख दीजिए और फिर कहने लगा कि अब अपने आंखें बंद करिए और हाथों को सामने रखिए और 40 कदम चलिए तभी ठगी करने वाले वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। ठगी की खबर चलते ही महिला ने तुरंत थाना मोहन नगर में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
    आरोपी की तलाश में जुटी दुर्ग पुलिस की साइबर टीम,सीएसपी की टीम व् मोहन नगर की टीम ।

    दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ में इस साल कम बारिश हुई है. प्रदेश के 12 जिलों में सूखे के आसार है. प्रदेश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जोकि हमारे किसानों के लिए चुनौती बनी हुई है।

    अभी सूखे की बात केवल आशंका है लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आशंका पर भी अपनी तैयारी कर ली है। आज उन्होंने घोषणा किया है कि यदि बारिश कम होने पर प्रदेश के किसानों की फसल खराब होती है तो प्रति एकड़ 9000 की दर से सहायता राशि दी जाएगी।

    जहां एक तरफ देश का किसान फसल खराब होने पर अपने बीमा राशि के लिए दर-बदर भटकता है लेकिन बीमा का प्रीमियम पटाकर भी उसे उसके नुकसान की पूरी भरपाई नहीं मिल पाती।

    दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के किसान ने एक किसान पुत्र को अपना मुखिया बनाया है और जिम्मेदारी सौंपी है। जो खुद किसानों की प्रीमियम है, उनका बीमा है, उनका इंश्योरेंश है। जो केवल घोषणाओं पर ही काम नहीं करते बल्कि हर आने वाली चुनौती को सहर्ष स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ के ढाल बनकर खड़े होते हैं।

    आज किसानों के माथों पर शिकन आने से पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायता राशि की घोषणा कर दी यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की जनता अपने मुखिया पर निःसंदेह भरोसा जताती है

    कोराेना काल में जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हो गया, उन्हें सरकार पढ़ाएगी
    दुर्ग जिले का जो भी ऐसा बच्चा होगा जो आवेदन नहीं किया है वे अभी भी आवेदन कर सकते हैं

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना काल में जो बच्चे बेसहारा हो गए हैं। जिनके माता-पिता की जान चली गई है। ऐसे बच्चों के लिए महतारी दुलार योजना संजीवनी साबित हो रही है। ऐसे बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठा रही है। प्रदेश सरकार इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगी।
    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने महतारी दुलार योजना शुरू कर बेसहार हो चुके बच्चों के लिए बहुत ही सराहनीय पहल की है। ऐसे बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएंगी। कोरोना महामारी ने कई घरों को उजाड़ दिया। कई बच्चों से उनके माता पिता को छिन लिया। ऐसे में इन बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए हमारे प्रदेश सरकार ने माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक बड़ी और सराहनीय पहल की है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि हमारे दुर्ग में ऐसे कई बच्चे है। इन बच्चों की शिक्षा दिक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार उठा रही है। इसके लिए अबतक 867 बच्चों ने आवेदन किया है। सभी आवेदन करने वाले बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहेंगी। वे बच्चे जहां पहले जिस स्कूल में पढ़ रहे थे। वे बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते रहेंगे। स्कूल का फीस हमारी प्रदेश सरकार वहन करेगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जो भी बच्चे है। सभी को सरकार की इस योजना का लाभ मिले। इसके लिए हम प्रयास रत हैं।

    अभी भी कर सकते हैं आवेदन
    भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस विषय पर उनकी शिक्षा अधिकारी दुर्ग प्रवास सिंह बघेल से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अबतक जितने बच्चे आवेदनक किए है। उनका आवेदन एक्सेप्ट कर लिया गया है। इसके अलावा अभी यदि कोई बच्चा छूट गया होगा। तो वे अभी भी आवेदन कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि कोरोना की वजह से जिस भी बच्चे के पिता या माता का निधन हुआ है। उन्हें प्रदेश सरकार की इस महतारी दुलार योजना का लाभ मिले।

    छात्र वृत्ति भी देगी सरकार
    विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता बच्चों को हमारी प्रदेश सरकार शासकीय तथा निजी शालाओं में नि:शुल्क शिक्षा देगी। इसके अलावा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश की प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन, व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रशिक्षण कोचिंग की सुविधा भी देगी।

    काेरोना महामारी ने कई मासूमों के सिर से उनके माता-पिता का छाया छिन लिया है। यह बहुत ही दुखद घड़ी है। कोरोना महामारा के रोकथाम के लिए हमने कई प्रयास किए। लेकिन इन सब के बाद भी इस महामारी ने जिन मासूमों को बेसहारा कर दिया है। उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए हम और हमारी सरकार हमेशा उनके साथ है। हमरा प्रयास है कि हम इन बच्चों के माता-पिता की तरह उनकी भविष्य और शिक्षा दिक्षा की पूरी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा सकें और आगे भी निभाएंगे।
    देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर

    दुर्ग / शौर्यपथ / राम्हेपुर षिक्षा प्रसार समिति द्वारा रविवार 29 अगस्त को दोपहर दो बजे मीसा बंदियों के समस्याओं को जानने और उसके निराकरण के लिए सेंट जॉन स्कूल के पास रामनगर में बैठक आयोजित किया गया है। मीसाबंदी ठाकुर गौतम सिंह ने सभी मीसाबंदियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा कि वे बैठक में आकर अपनी समस्याओं की जानकारी दे ताकि एकजुट होकर मीसाबंदियों की सभी समस्याओं को हल कराने का कार्य किया जा सके।
    षाम 4 बजे से कवि गोष्ठी
    राम्हेपुर षिक्षा प्रसार समिति के प्रधानमंत्री ठाकुर गौतम सिंह ने आगे बताया कि मीसाबंदियों के समस्याओं पर चर्चा उपरांत ष्षाम 4 बजे से कवि गोष्ठी का आयेाजन किया गया है, जिसमें फिल्मी गीतकार एवं प्रसिद्ध एक्टर ष्षमषीर सिवानी, मुकेष भटनागर, डॉ नौषाद सिद्दिकी, रामबरन कोरी सहित अन्य कई दिग्गज कवि षिरकत करेंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision