August 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम 10 नग क्लोरीन गैस टनर प्रदाय कार्य हेतु आदेश जारी किया गया था ।इस संबंध में पत्र 8 फरवरी 21 और 12 जुलाई 21 के द्वारा उल्लेखित सामग्री प्रदाय कार्य हेतु पर्याप्त समय दिया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा लापरवाही करते हुए वर्तमान अवधि तक सामग्री प्रदाय नही किया गया है।
    ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य में संपादित इकरारनामा की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। लापरवाही के कारण निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निगम ठेकेदार को निविदा के समय जमा करायी गयी अमानत राशि को भी राजसात कर लिया गया। ठेकेदार ने किया अनुबंध शर्तो का उल्लंघन ठेकेदार द्वारा कार्य हेतु प्रस्तुत निविदा को निगम द्वारा निरस्त करते हुए जमा की गई निविदा अमानत राशि राजसात करते हुए एवं फार्म नाम का ठेकेदार को काली सूची में दर्ज करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया गया। ठेकेदार को इस संबंध में तीन-तीन बार सूचना नोटिस दिया गया। उसके बाद भी कार्य के प्रति रुचि नहीं दिखायी। कार्य के प्रति लापरवाही की गई। जिससे शासन स्तर पर निगम की छबि धूमिल हुई है ।
    जिसे देखते हुये आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा अनुबंध शर्तो का उल्लंघन करने के कारण सुभाष प्रसाद को ब्लैक लिस्टेट कर उनकी अमानत राशि राजसात कर ली गई। तथा दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा आमन्त्रित समस्त निविदा कार्यो में भाग लेने से भी वंचित किया गया है।

    कॉरपोरेट्स को को औने-पौने दाम पर सौंपने का केन्द्र ने लिया है फैसला
    बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन

    दुर्ग / शौर्यपथ / बीएसएनएल कर्मचारियों ने सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों को तहस नहस करने निर्णय के खिलाफ आंदोलन प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत षुक्रवार को भोजनावकाश में प्रदर्शन कर नारेबाजी किया गया है। प्रदर्शनकारी साथियों को संबोधित करते हुए आर एस भट्ट सर्किल सेक्रेटरी बीएसएनएलईयू ने कहा कि मोदी सरकार ने भारतीय और विदेशी कॉरपोरेट्स को सत्ता संभालने की अनुमति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
    देश की राष्ट्रीय संपत्ति राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के नाम पर सरकार ने कॉरपोरेट्स को को औने-पौने दाम पर सौंपने का फैसला किया है। हालांकि सरकार का तर्क है कि, इन संपत्तियों का स्वामित्व सरकार के पास बना रहेगा। अपने आप में, एक चासनी मिश्रित जहर के अलावा और कुछ नहीं है। सरकार की घोषणा के अनुसार 26,700 किलोमीटर हाईवे (1.6 लाख करोड़ रुपये की कीमत), 400 रेलवे स्टेशन और 150 ट्रेनें (1.5 लाख करोड़ रुपये की कीमत), 42,300 सर्किट कि.मी. विद्युत पारेषण लाइनें (0.67 लाख करोड़ रुपये मूल्य), 5,000 मेगावाट हाइड्रो, सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन संपत्ति (0.32 लाख रुपये करोड़), 8,000 किलोमीटर राष्ट्रीय गैस पाइप लाइनें (0.24 लाख करोड़ रुपये मूल्य), आईओसी की 4,000 किलोमीटर पाइप लाइनें और एचपीसीएल (0.22 लाख करोड़ रुपये), भारतनेट ऑप्टिक फाइबर के 2.86 लाख किलोमीटर और बीएसएनएल के 14,917 टावर और एमटीएनएल (0.35 लाख करोड़ रुपये), 21 हवाई अड्डे और 31 बंदरगाह (0.3 लाख करोड़ रुपये), 160 कोयला खनन परियोजनाओं (0.3 लाख करोड़ रुपये) और 2 स्पोर्ट्स स्टेडियम (0.11 लाख करोड़ रुपये की कीमत) को बेचा जा रहा है।
    इसी तरह 2लाख 86 हजार कि.मी. भारतनेट ऑप्टिक फाइबर के साथसाथ बीएसएनएल और एमटीएनएल के 14,917 मोबाइल टावर जिसेजनता के पैसे से खड़ा किया गया है। कॉरपोरेट्स को सौंपने की योजना है।
    बीएसएनएल द्वारा 4 जी सेवा शुरू करने में पिछले एक साल आठ महीने से रुकावटें पैदा कर रहा है। केवल इसलिए कि सरकार ने बीएसएनएल के मोबाइल टावरों को बेचने का मन बना लिया था।
    श्री भट्ट ने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य बीएसएनएल का 7 लाख रूट किलोमीटर ऑप्टिक फाइबर होगा। कर्मचारी संघ देश की संपत्ति को कॉरपोरेट्स को सौंपने का कड़ा विरोध करता है। इस प्रदर्शन मे मिथिलेश सिंह ठाकुर, अरुण दुबे, डी के सिंह, चंद्रिका उन्नीकृष्णन, रामेश्वरी, अमिता, दीपा, पी के वर्मा,महेश आदि शामिल हुए हैं ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के सर्वांगीण विकास एवं मूलभूत समस्याओं में से प्रमुख बरसात से हुए गड्ढों को भरवाने विधायक अरुण वोरा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्वयं फील्ड पर निकले। उन्होंने खुद खड़े रहकर कई स्थानों पर गड्ढे भरवाए। गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे बुजुर्ग एवं महिलाओं की लगातार शिकायत मिलने के बाद विभागों द्वारा गड्ढे पाटने में सक्रियता दिखाई गई। वोरा की मौजूदगी में शहर के जेल तिराहा से मिनीमाता चौक, शिवनाथ नदी के पुराने ब्रिज, पटेल चौक एवं पटरी पार क्षेत्र के धमधा नाका में कई स्थानों पर गड्ढे पाटे गए।
    वोरा ने कहा कि शहर में करोड़ों रु की राशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं किंतु निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने 64 करोड़ के मुख्य मार्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्युत पोल हटाए जाने के कारण सड़क में अंधेरा व्याप्त है जहां जहां डिवाइडर का कार्य पूरा हो गया है वहां तत्काल नए सेंटर पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। गड्ढे भरने का काम लगातार जारी रखा जाए एवं बरसात समाप्त होते ही डामरीकरण का कार्य भी प्रारंभ किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड क्रमांक 7 शिक्षक नगर एवं वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर का दौरा कर साफ-सफाई, सड़क नाली, निस्तारी तालाब एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया। शिक्षक नगर एवं सरस्वती नगर निवासियों ने शिकायत कर बताया कि निगम की पूर्ववर्ती शहरी सरकार के कार्यकाल में लगातार तालाब एवं उद्यानों की उपेक्षा की गई जिसका संज्ञान लेकर उद्यानों के संधारण एवं तालाब का सौन्दर्यकरण कराया जाए एवं साफ सफाई की व्यवस्था और बेहतर की जाए ताकि वार्ड वासियों को इसका लाभ मिल सके।
    वोरा ने जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए दूर दराज से पहुंचे छात्र छात्राओं से भी मुलाकात की एवं उनकी मांग पर पेयजल की व्यवस्था हेतु नवीन वाटर कूलर लगवाने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जल्द अहाता निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान एमआईसी मनदीप भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, कन्या ढीमर, पप्पू श्रीवास्तव सहित वार्डवासी एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, लोनिवि के गगन जैन, रोजगार अधिकारी मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सितंबर के पहले सप्ताह से खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों को दोनों समय पानी मिल सकेगा। गौतम नगर, छावनी, फरीद नगर आदि में भी लोगों को पर्याप्त जल मिल सकेगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसके लिए निर्देश निगम अधिकारियों को दिये हैं। आज हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों से उनके यहां पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पेयजल आपूर्ति से जुड़े इंजीनियरों से भी चर्चा की। इंजीनियरों ने बताया कि पेयजल की स्थिति को और बेहतर करने युद्धस्तर पर प्रयास चल रहा है। सितंबर के पहले सप्ताह तक व्यवस्था बेहतर कर ली जाएगी और खुर्सीपार के क्षेत्रों में दो वक्त पानी दे पाएंगे।
    कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों से शनिवार तक अपने क्षेत्र में पेयजल की स्थिति का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। बैठक में निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे। उन्होंने विस्तार से नगरीय प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी कलेक्टर को दी।
    कलेक्टर ने पेयजल से संबंधित तीन विषयों पर रिपोर्ट शनिवार तक चाही है। इसमें विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति के दौरान प्रेशर की स्थिति, पानी की गुणवत्ता और पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता का सर्वे शामिल है। सर्वे में जिन जगहों में दिक्कत पाई जाएगी, वहाँ स्थिति को बेहतर करने के लिए किये जाने वाले कार्य अथवा प्लान भी जोन कमिश्नर सुझाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि पेयजल का विषय सबसे अहम है। सबको शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की दिशा में निगम अमला कार्य कर रहा है। इस प्रक्रिया की नियमित मानिटरिंग करें और किसी भी तरह की दिक्कत आने पर त्वरित समाधान करें। बीती बैठक में कलेक्टर ने कुछ क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों को ठीक करने के लिए निर्देशित किया था।
    आज इन क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों को ठीक कर लिया गया है और लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
    बीएसपी टाउनशिप में सफाई की व्यवस्था- बीते दिनों कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टाउनशिप में सफाई की व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया था और अपनी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की थी। इस पर हो रही कार्रवाई के संबंध में भी अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन के साथ समन्वय कर प्रतिवेदन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि टाउनशिप में साफसफाई की स्थिति और भी बेहतर हो सके। कलेक्टर ने डेंगू के नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपायों की जानकारी भी ली तथा इस संबंध में लगातार स्थिति की मानिटरिंग के निर्देश दिये।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के तत्वाधान में ग्राम धौराभाठा में निगमित पर्यावरण उत्तरदायित्व सीईआर की जन सुनवाई में घोषित निर्माण कार्य सम्पन्न किया गया। इसके तहत लगभग 10.00 लाख रूपए की लागत से हाई स्कूल प्रांगण में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं लगभग 7.75 लाख रूपए की लागत से 2 अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया गया।
    बीएसपी द्वारा ग्राम धौराभाठा में सीएसआर के इस कार्य का लोकार्पण एवं हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा, डी एन करण तथा विषेष अतिथि के रूप में महाप्रबंधक सी.एस.आर., शिवराजन ने इन सीएसआर कार्यों का लोकार्पण किया।
    मुख्य अतिथि डी एन करण ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आसपास के रहवासियो के सुख-दु:ख में सहभागी बनते हुए, आदर्श इस्पात गावों के विकास में सदैव तत्पर रहती है, एवं जन सामान्य को इन कार्यों को अपना समझ कर सहेज कर रखना चाहिए।
    इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमति मेहतरीन बाई शिवहरे, ग्राम सचिव महेंद्र कुमार साहू, उप सरपंच श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर, प्राचार्य, जी एल सहारे एवं शाला समिति अध्यक्ष जोहन साहु उपस्थित थे। इस लोकार्पण समारोह में कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजनी रजक ने किया।
    इस अवसर पर सीएसआर विभाग, पर्यावरण विभाग, नगर सेवाएं विभाग के सुनील चौरसिया, श्रीमती अनुराधा, श्रीमती अनीता श्रीकुमार, के के वर्मा, फजल, बुधे लाल, तथा पंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे। सरपंच और ग्रामीणजनों ने इस निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र का आभार प्रकट किया ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम,निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी के मार्गदर्शन में लोक कर्म शाखा और तोड़ू दस्ते ने आज बुधवार को वार्ड 49 विधुत नगर निवासी जगमोहन सिन्हा द्वारा सड़क क्षेत्र पर एंगल लगाकर तार फेंसिंग अतिक्रमण किया गया था। और वार्ड 54 पोटिया कला पुरानी बस्ती तालाब के सामने श्रीमती आरती साहू द्वारा सड़क क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल एवं अन्य साम्रगी रखकर अतिक्रमण किया गया है,जिससे सड़क क्षेत्र बाधित हो रहा था। पोटिया कला क्रांति चौक,पुरानी बस्ती शत्रुघन साहू द्वारा सड़क क्षेत्र शासकीय भूमि पौधे,इट पत्थर रखकर सेप्टिक टैंक बाथरूम का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था जिसको निगम ने अतिक्रमण हटाया। बोरसी धनोरा रोड विवान कपियर्स शॉप के बगल में अतिक्रमण कत्र्ता नवीन सिंह द्वारा स्थित शासन की रिक्त भूमि टिन शेड लगाकर भूमि का उपयोग किया जा रहा था जिसको तोडऩे गई।
    अतिक्रमण कत्र्ता द्वारा निगम के भवन अधिकारी को लिखित आवेदन देखकर 3 से 4 दिन के अंदर स्वयं टीन शेड को हटवा दूंगा। मेरे द्वारा अगर अतिक्रमण टीन शेड नही हटाया गया,उस पर निगम उचित कार्रवाही कर सकती है,जिस पर मुझे कोई अप्पति नही होगी। अतिक्रमण को हटाने निगमायुक्त को आवेदन दिया गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
    पद्मनाभपुर पुलिस बल के साथ निगम अमला मौके पर पहुंचा। तीनो जगहों के अतिक्रमण को तोड़ा गया और दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व में कार्रवाही की गई, इस दौरान सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,प्रभारी बाजार अधिकारी और अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, संतोष भट्ट,मन्नी मन्हारे,राधेश्याम,राजू सागर के अलावा अन्य मौजूद रहे।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / अवैध रूप से चोरी छुपे मोबाइल टावर लगाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार्य को बंद कराया गया और टावर लगाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री को भी जब्त किया गया! मामला शांति नगर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है इस वार्ड में सड़क नंबर 5 बी प्लाट क्रमांक 140 के मकान में भारती एयरटेल कंपनी द्वारा टावर लगाने का काम किया जा रहा था! वार्ड क्रमांक 11 निवासी पूनम शर्मा का यह मकान है जिनके मकान के प्रथम तल में टावर लगाने की पूरी तैयारी की जा रही थी! मोहल्ले वासियों को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने टावर लगाने का विरोध किया और इसकी शिकायत उन्होंने निगम से की!
    शिकायत पर निगम ने मोबाइल टावर नहीं लगाने के संबंध में संबंधित एजेंसी को सूचना पत्र जारी किया! एजेंसी को सूचना पत्र प्राप्त होने के बाद भी उन्होंने अपना काम जारी रखा! तब निगम की टीम पहुंची और टावर लगाने के काम को बंद कराया! इसके साथ ही टावर लगाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाली सामग्री 8 नग बैटरी, 2 नग लोहे की सीढ़ी एवं 3 नग लोहे के अन्य सामान को जप्त किया! एजेंसी के जयकुमार के समक्ष यह कार्रवाई की गई! कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, विशेष दस्ता के बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता के कन्हैया यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे!

    दुर्ग। शौर्य पथ । शहर में चल रहे विकास कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल आयुक्त हरेश मंडावी,एमआईसी प्रभारी, लोनिवि के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास व स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेन्द्र खंडेलवाल की उपस्थिति में हुई समीक्षा बैठक में वोरा ने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व जनहितैषी कार्यक्रम की क्रमबद्ध जानकारी ली।

    टीकाकरण तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों की ली जानकारी

    45 चॉइस सेंटरों से बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

    स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत शहर में टीकाकरण की स्थिति एवं तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब तक शहर में 1 लाख 82 हजार टीके लगाए जा चुके हैं जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के लिए जिला अस्पताल एवं चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कालेज में अतिरिक्त ऑक्सिजन बेड एवं आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। सीजी टीका द्वारा लगाए गए प्रथम डोज़ के बाद केंद्र के कोविन पोर्टल से द्वितीय डोज़ में आ रही दिक्कतों के निराकरण के लिए हेल्पलाइन 07882210773 जारी किया गया है।

    वोरा ने सीजीएमएससी के अधिकारियों को पोटिया एवं धमधा नाका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    मुख्य मार्ग निर्माण में तेजी लाने एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश

    वोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 64 करोड़ की लागत से चल रहे मुख्यमार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि नेहरू नगर चौक से मालवीय चौक तक डिवाइडर निर्माण पूर्ण हो चुका है जहां सेंटर विद्युत पोल लगाने का काम शुरू कराया जाए ताकि आवागमन में जनता को अंधेरे से निजात मिल सके। साथ ही मुख्यमंत्री सुगम सड़क, बोरसी रुआबंधा मार्ग निर्माण जल्द प्रारंभ कराए जाएं।

    शहर को मिलेगा नया स्टेडियम, स्वीमिंग पूल। तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

    वोरा ने बताया कि शहर में जल्द ही अनुकूल स्थल का चयन कर 5 करोड़ से आउटडोर स्टेडियम, 5 करोड़ की लागत से अंतराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनने के साथ ही 8.5 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख तालाबों का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। शहर के 60 वार्डों के मूलभूत विकास कार्यों एवं राजीव आश्रय, मोहल्ला क्लिनिक, वार्ड कार्यालय, निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास जैसी महती योजनाओं की समीक्षा कर वोरा ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, कामकाजी महिला हॉस्टल, अमृत मिशन, नाला नाली निर्माण में तेजी लाने एवं शहर में कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के विशेष निर्देश दिए।

    दुर्ग / शौर्य पथ/ नगर निगम 26 अगस्त/ मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत तितुरडीह नगर निगम दुर्ग में स्थित रिक्त 14 दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था जिसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त 2021 निर्धारित किया गया था उक्त तिथि को आगे बढ़ाई गई है। 

    आयुक्त  मंडावी ने बताया कि अब आवेदक 31 अगस्त 2021 तक आवेदन नगर निगम कार्यालय दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य जानकारी के लिए बाजार विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision