
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्र के लिए रेल निर्माता के रूप में, सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र भारतीय रेलवे के दिन-प्रतिदिन के संचालन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। बीएसपी ने भारतीय रेलवे के कड़े स्पेसिफिकेशनों के अनुसार विश्व स्तरीय रेलों की रोलिंग की है। भिलाई इस्पात संयंत्र, जो छह दशकों से अधिक समय से भारतीय रेलवे के लिए विभिन्न ग्रेड, गुणवत्ता, प्रोफाइल और लंबाई के वांछित स्पेसिफिकेशन के अनुसार विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाली रेल का उत्पादन कर रहा है, अब वर्तमान में रेलवे को नए 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ नए आर-260 ग्रेड रेल का उत्पादन और आपूर्ति कर रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने 24 अगस्त, को 2518 टन प्राइम 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड की रेल रोलिंग कर दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि 9 अगस्त, 2021 को स्थापित दैनिक उत्पादन 2510 टन से कहीं अधिक है। दैनिक उत्पादन के साथ-साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक एनडीटी, सर्वश्रेष्ठ दैनिक विजुअल इन्सपेक्सन के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ दैनिक फिनिशिंग तथा प्राइम रेल के उत्पादन का रिकॉर्ड कायम कर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की।
विदित हो कि भारतीय रेलवे रेल परिवहन में उच्च गति और एक्सल लोड की ओर बढ़ रहा है जिसके लिए रेलवे ने सेल से माइक्रो-अलॉय रेल स्टील का उत्पादन करने की मांग की है। इसी आवश्यकता को पूरा करने हेतु बीएसपी ने नए आर-260 ग्रेड रेल के उत्पादन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया है जिससे इस रेल को उच्च यील्ड स्ट्रेंथ प्रदान किया जा सके। 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड की रेल यूरोपीय स्पेसिफिकेशन ईएन-13674 से कहीं अधिक उच्च गति और अधिक एक्सल लोड लेने के लिए सक्षम है।
भिलाई को इस बात पर गर्व है कि रेलवे को आपूर्ति किए जाने वाले रेल स्टील में हाइड्रोजन की मात्रा वैश्विक मानकों के न केवल अनुरूप है बल्कि कहीं-कहीं बेहतर है। नया आर-260 ग्रेड न केवल स्वच्छ स्टील सुनिश्चित करता है बल्कि बेहतर यांत्रिक गुण भी प्रदान करता है। भिलाई द्वारा आपूर्ति की जा रही इस नए ग्रेड की रेल, भारतीय रेलवे को उच्च शक्ति वाले तथा अधिक सर्विस लाइफ वाले रेल की उपलब्धता सुनिश्चित कर रेल्वे को बढ़ते यातायात दबाव का सामना करने हेतु सक्षम बनाएगी। साथ ही साइकिल टाइम में और अधिक वृद्धि होगी।
भिलाई । शौर्य पथ । भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र का पहला ऑडिटोरियम का संधारण किया जा रहा है। करीब 35 लाख की लागत से संधारण कर नए तरीके से ऑडिटोरियम को एक नया मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस ऑडिटोरियम का संधारण कार्य पूरा होने से क्षेत्र वासियों को काफी लाभ मिलेगा। यहां 500 लोगों के बैठने की सुविधा होगी।
गौरतलब है कि खुर्सीपार क्षेत्र की जनता की मांग थी कि क्षेत्र में एक सर्व सुविधा युक्त ऑडिटोरियम बनाया जाए। क्षेत्र में एक भी ऑडिटोरियम नहीं है। इस वजह से यहां कार्यक्रम आदि आयोजित करने के लिए जगह नहीं होती। जनता की मांग को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और लंबे समय से खाली जर्जर पड़े भवन को रिनोवेट कर पूरी तरह से नया ऑडिटोरियम भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका काम भी तेजी से चल रहा है। खुर्सीपार जोन 4 के निगम आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि पुराना भवन जर्जर हो गया था। लंबे समय से खाली पड़ा था। जहां असामाजिक तत्वों का डेरा था। नशिड़ियों का कब्जा रहता था। इससे भी क्षेत्र की जनता परेशान थी। ऐसे में भवन का संधारण कर नए सिरे से एक बेहतर सर्व सुविधा युक्त आडिटोरियम बनाने का फैसला लिया गया और विधायक की पहल और उनके मार्गदर्शन में भवन को बेहतर तरीके से एक नया ऑडिटोरियम बनाने निर्माण कार्य शुरू किया गया है। काम तेजी से चल रहा है। इस ऑडिटोरियम के निर्माण से क्षेत्र की जनता का काफी लाभ होगा। यहां बड़े सांस्कृति कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा सकेंगे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा सेमीनार भी आयोजित करने में सुविधा मिलेगी। ऑडिटोरियम में सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं होगी। सबसे खास बात यह है कि यहां कम से कम500 लोगों के बैठने की सुवीधा होगी।
क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
क्षेत्र वासियों के मांग को देखते हुए नई पहल की जा रही है। खुर्सीपार क्षेत्र में एक भी आडिटोरियम नहीं है। जनता की मांग थी। जिसे पूरा करने हमने पहल की और पुराने भवन का नए सिरे से रेनोवेट करा कर नया आडिटोरियम बनाया जा रहा है। जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। हम लगातार जनहित के लिए काम कर रहे है।
देवेंद्र यादव
विधायक भिलाई नगर
दुर्ग / शौर्यपथ / कुम्हारी सीएचसी के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। इस स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार सीजेरियन डिलीवरी के माध्यम से किलकारी गूँजी। सीजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से अब कुम्हारी की गर्भवती माताओं को जिला अस्पताल या सुपेला अस्पताल की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड करने एवं मेडिकल स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिये गये थे। आज कुम्हारी में पहली सीजेरियन डिलीवरी हुई और वो भी बेहद जटिल डिलीवरी। इस मामले में बच्चे की नाल गले में फंसी थी और पोस्ट डेटेड डिलीवरी भी थी। फिर भी मेडिकल स्टाफ ने अपनी कुशलता से इस सीजेरियन डिलीवरी को अंजाम दिया और लक्ष्मी साहू ने पुत्र को जन्म दिया। एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि मेडिकल स्टाफ के लिए यह काफी खुशी भरा दिन है। न केवल यह कुम्हारी में पहली सीजेरियन डिलीवरी का मौका था अपितु उन्होंने एक जटिल केस को भी निपटाया। इससे पता चलता है कि सीएचसी में मैटर्नल हेल्थ को लेकर बेहद शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। आपरेशन डॉ आशा मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर उनके साथ डॉ. दिशा ठाकुर एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. शीतल यादव एवं डॉ. सुगम सांवत भी मौजूद थी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सामुदायिक केंद्रों में संस्थागत प्रसव की स्थिति को मजबूत करने के निर्देश दिये हैं और इसके लिए आवश्यक सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एवं डीएमएफ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं, दस दिनों के भीतर ही संस्थागत प्रसव को लेकर तीन उपलब्धियाँ जिले के खाते में आई हैं। धमधा में एक साथ चार सीजेरियन डिलीवरी हुई थी और इसके साथ ही नसबंदी के आपरेशन भी हुए। पाटन में एक ही दिन तीन डिलीवरी हुई। ब्लाक मुख्यालयों में इस तरह से सीजेरियन डिलीवरी आरंभ होने से और कुशल मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता से लोगों को काफी राहत मिली है। आशा के पति राकेश साहू ने बताया कि लक्षण प्रतीत नही होने के कारण उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने में विलंब कर दिया था। फिर भी देर से आने के बावजूद और इतनी विषम परिस्थिति होने पर भी मेडिकल स्टाफ ने शानदार कार्य किया। बीएमओ धमधा डॉ. डीपी ठाकुर ने बताया कि यह शानदार सफलता है और आगे भी मातृ शिशु स्वास्थ्य के लिए हम अच्छा कार्य करते रहेंगे। सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि हर स्वास्थ्य केंद्र में संस्थागत प्रसव को लेकर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके अच्छे परिणाम आये हैं। कुम्हारी की टीम ने आज बहुत अच्छा काम किया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत स्काउट््स एवं गाइड््स छ.ग. जिला संघ दुर्ग के जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर व जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख के दिशा निर्देश एवं पदेन जिला आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के आदेशानुसार एक दिवसीय स्काउटर गाइडर प्रभारी शिक्षक/शिक्षिकाओ हेतु कार्यशाला दुर्ग ब्लाक के लिये आयोजन मंगलवार को खालसा पब्लिक दुर्ग मे किया गया था। जिसका उद््घाटन कार्यक्रम जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर द्वारा किया गया। चंद्राकर द्वारा दुर्ग जिले मे स्काउटिंग गाइडिंग को तेजी से सक्रियता के लिये स्काउटर गाइडर को दिशा निर्देश दिया गया एवं जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख के द्वारा स्काउटिंग का सिद्वांत व स्काउट गाइड रोवर रेंजर को कैसे प्रेरित किया जाना है इस विषय मे चर्चा किया गया। श्रवण सिन्हा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट के द्वारा प्रवेश, प्रथम द्वितीय तृृतीय और राज्य पुरस्कार के लिये योग्य स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर को कैसे तैयार करना है प्रार्थना, झण्डा गीत, की जानकारी श्रीमती अमीता हरमुख द्वारा दिया गया। कब बुलबुल की गतिविधियो की जानकारी त्रिलोक चंद चौधरी सह सचिव द्वारा दिया गया और अंत मे प्रभारी अधिकारी सैयद तनवीर अकील सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर स्काउटिंग गतिविधियो की जानकारी दिया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला मे विशेष रूप से हेतराम ध्रुव, आनंद राम बघेल, हेमा चंद्रवंशी, बी.डी. वैष्णव, कुबेर देशमुख, अवधेश विश्वकर्मा, हरीश निषाद, योगेन्दर साहू आदि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में डेढ़ लाख बच्चों को विटामिन ए और आयरन फालिक एसिड की डोज पिलाई जाएगी। आज इसका शुभारंभ जिला अस्पताल में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया। एमसीएच बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने एक छोटी सी बालिका वैष्णवी को विटामिन ए का डोज पिलाकर शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल में शिशु संरक्षण का कार्य देख रहीं डॉ. सुगम सावंत ने बताया कि जिले में 1 लाख 63 हजार बच्चों को विटामिन ए के और 1 लाख 72 हजार डोज बच्चों को आयरन फालिक एसिड के डोज पिलाए जाएंगे। कलेक्टर ने महीने भर का कार्यक्रम पूछा। सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 28 सितंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम सप्ताह के दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में यह डोज पिलाए जाएंगे। आज से इसकी शुरूआत हो गई है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में इसकी तैयारियों के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर से जानकारी ली। कार्यक्रम की विस्तार में जानकारी देते हुए डॉ. सावंत ने बताया कि विटामिन ए की दवा 9 महीने से 5 साल के बच्चों को दी जाएगी। आयरन फालिक एसिड 6 महीने से 5 साल तक के बच्चों को दी जाएगी। इसके साथ ही हर बच्चे का वजन भी लिया जाएगा और इसके अनुरूप दवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती माताओं को भी जरूरत के मुताबिक दवा दी जाएगी।
कलेक्टर ने इस दौरान सिविल सर्जन से अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी भी ली। इस दौरान डॉ. सीमा जैन, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. संबित राज, डीपीएम सुश्री प्यूरी मजूमदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
क्यों जरूरी है बच्चों को विटामिन ए
बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में विटामिन ए की बड़ी भूमिका होती है। विटामिन ए का शरीर में अभाव आँखों की दिक्कत के साथ ही बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को भी घटा देता है। शरीर को स्वस्थ रखने में और शारीरिक मानसिक विकास के लिए आयरन सामग्री विशेष आवश्यक है। कई बार सही मात्रा में पोषा आहार नहीं लेने से बच्चे इन आवश्यक तत्वों से वंचित रह जाते हैं और यह उनके शारीरिक मानसिक विकास पर असर डालता है।
मंच निर्माण कार्य बंद होने पर ठेकेदार को नोटिस देने दिये निर्देश
डुंडेरा का पॉथ वे उबडख़ाबड़, आयुक्त ने पेवर ब्लाक उखाडऩे दिए निर्देश
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मंगलवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने डुंडेरा पहुंचे और अवलोकन किया तो ठेेकेदार की पोल खुल गई। डुंडेरा स्थित मंदिर के सामने मैदान में मैदान में पॉथवे निर्माण को सही ढंग से नही लगाया गया था, सब उबडख़ाबड़ था, पेवर ब्लॉक लगाने के पहले उस स्थान को समतलीकरण नही किया गया था इसके कारण आयुक्त बिफर गये और पेवर ब्लॉक को उखाड़कर दुबारा लगाने के लिए निर्देश दिये। इसी तरह होम्योपैथी औषधालय के सामने पेवर ब्लाक लगाने के कार्य को देखकर इस पर भी नाराजगी जाहिर की।
दरअसल निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे निगम क्षेत्र में विधायक निधि, 14 वे वित्त, अधोसंरचना व निगम मद समेत विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आयुक्त क्षेत्र भ्रमण करने के बाद सीधे डुंडेरा, जोरातराई पहुंचे। यहां पर नाली और सी.सी. रोड निर्माण कार्य देखने के बाद आयुक्त होम्योपैथी औषधालय के सामने पहुंचे। यहां पर खाली जगह पर पेवर ब्लाक गढ्डे को समतल किए बिना लगाया गया था। जिसे देख आयुक्त ने नए सिरे से कार्य को करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नेवई गौठान में बन रहे पोल्ट्री शेड समेत आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने बनाए जाने वाले अतिरिक्त कक्ष के बारे में विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के प्रभारी उपअभियंता अखिलेश गुप्ता उपस्थित थे।
मंच निर्माण कार्य रूकने पर ठेकेदार को नोटिस
आयुक्त पिछले 2 दिनों से संबंधित प्रभारी उपअभियंता के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा करने स्थल तक पहुंच रहे है। लगातार दूसरे दिन भी मंच कार्य बंद होने पर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने कहा। दरअसल यहां पर 5-5 लाख के स्वीकृत मंच निर्माण को संयुक्त रूप से बनाया जा रहा है।
शिकायत को लिया गंभीरता से
धर्मस्व निधि से डुंडेरा स्थित शीतला मंदिर में 5 लाख की लागत से गुब्बद निर्माण किया जा रहा हैं मंदिर समिति के सदस्यों का कहना था कि ठेकेदार ने पुराने छत से नया लेंटर 4 इंच ऊपर ढलाई कर दिया है। इस पर आयुक्त ने छत प्लास्टर के समय लेबल करने के निर्देश दिए, ताकि नए एवं पुराने छत का उपयोग किया जा सके।
गंदगी देख दी चेतावनी
भ्रमण के दौरान जोरातराई देशी शराब दुकान के आस पास गंदगी देख आयुकत प्रकाश कुमार सर्वे रूक गए। दरअसल यहां पर पानी पॉऊच और डिस्पोजल गिलास का भरमार था। आयुक्त ने देशी शराब दुकान परिसर में संचालित आहता सेंटर के संचालक बी महानंद को हिदायत दी कि वे डिस्पोजल गिलास का बिक्री तत्काल बंद करे और आस पास क्षेत्र की सफाई अविलंब करे। अन्यथा की स्थिति में गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात
प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने महाविद्यालय का नामकरण
स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप जलाना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। इस नवीन महाविद्यालय के खुलने से कुम्हारी सहित आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दुर्ग-भिलाई, अहिरवारा एवं रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस महाविद्यालय में तीनों संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य के अध्ययन-अध्यापन की सुविधा सहजता से सुलभ होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ हुए इस महाविद्यालय के नामकरण की घोषणा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविद्ों, गणमान्य लोगों एवं महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है। उन्होंने इस मौके पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को भी बधाई और शुभाकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देंगे, ताकि यहां शिक्षा अध्ययन करने वाले युवा विद्यार्थी अंचल का नाम रोशन कर सके।
दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समग्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। राज्य में जरूरत के मुताबिक महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, ग्रामीणों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों एवं भूमिहीन कृषि मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जुटी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह मानना है कि छत्तीसगढ़ को सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना जरूरी है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस मौके पर कुम्हारी के नवीन शासकीय महाविद्यालय का नामकरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माताजी स्वर्गीया श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कुम्हारी के नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने भी नवीन महाविद्यालय की सौगात के लिए कुम्हारी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुरू होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 85 महाविद्यालय आज की स्थिति में नेक ग्रेडिंग प्राप्त कर चुके है। वर्ष 2022 तक राज्य के सभी महाविद्यालय को नेक ग्रेडिंग में लाने के लिए तेजी से शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना को विकसित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्रभाीर प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने इस मौके पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कहा कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में 90-90 सीटे है जिनपर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है।
बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रामचन्द्र यादव ने कुम्हारी में महाविद्यालय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि इससे अंचल के विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका कुम्हारी के उपाध्यक्ष के. रविकुमार, लोकनिर्माण समिति के चेयरमेन मनहरण यादव, श्रीमती जानकी धु्रव सहित अन्य पार्षदगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के जनहित कार्यों की सराहना प्रदेशस्तर पर हो रही है। शुक्रवार को रायपुर में नेशनल टीवी चैनल जी हिंदुस्तान के हिंदुस्तान की बात रायपुर से कार्यक्रम में इसकी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने बोल बम समिति द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किये गये कार्यों की सराहना की और इसके लिए उन्होंने बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह का सम्मान किया। इस दौरान दया सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश को भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रित किया। दया के आमंत्रण पर इस पर सीएम भूपेश ने इसे सहृदय स्वीकार करते हुए बाबा की बारात में शामिल होने की हामी भरी।
कोरोनाकाल में समिति द्वारा किए काम की हुई तारीफ
बता दें कि समाजसेवा के क्षेत्र में दया सिंह और उनकी टीम लगातार बेहतरीन काम कर रही है। कोरोनाकाल में दया सिंह की टीम ग्राउंड में उतरकर लोगों की मदद की। वो चाहे आर्थिक रूप से हो या संसाधन स्तर पर। दया की टीम ने लोगों की मदद की। इस कार्य की सीएम भूपेश समेत अन्य अतिथियों ने सराहना की।
छत्तीसगढ़ में भव्य रूप से निकलती है भोले की बारात
आपको मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में भोले बाबा की बारात भव्य रूप से निकलती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति वर्षों से भिलाई में भोले बाबा की बारात निकाल रही है। इसमें प्रदेशभर के राजनीतिज्ञ पहुंच चुके हैं। वहीं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से लेकर कई दिग्गज भाजपा-कांग्रेस व अन्य दलों के लोग पहुंच चुके हैं। भोले बाबा की बारात की चर्चा टीवी कार्यक्रम में हुई। सभी इस कार्य से गदगद हुए।
कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश के विकास को लेकर कही कई बातें...
कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य ने हर सेक्टर में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग को खुशहाल और समृद्ध बनाने का है। राज्य के संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए सभी के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बना सकते हैं। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल यहां आयोजित कार्यक्रम ''हिन्दुस्तान की बात'' के दौरान कही। उन्होंने इस अवसर पर राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढ़ाई साल में अनेक चुनौतियां आयी, जिसका छत्तीसगढ़ ने बड़े ही हौसले के साथ सामना किया। कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास का पहिया गतिमान रहा। राज्य की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
दुर्ग / शौर्यपथ / बीएम शाह हॉॅस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 120 लोगों ने अपनी जांच कराई। नि:शुल्क शिविर में पहुंचे लोगों का हॉस्पिटल में बीपी व ब्लड शुगर की जांच के साथ ही इसीजी व 2 डी ईको भी नि:शुल्क किया गया। यहीं नहीं जिन लोगों की जांच में टीएमटी की आवश्यकता दिखी उनका टीएमटी भी नि:शुल्क किया गया। हृदय रोग जांच शिविर के आयोजन में एसएमसी बीएम शाह कार्डियक सेंटर के डायरेक्टर डॉ सतीश सूर्यवंशी व बीएम शाह हॉॅस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर रूपेश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बीएम शाह हॉॅस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में हुए इस नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश सूर्यवंशी ने अपनी सेवाएं दी। बीएम शाह हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि सुबह 11 बजे से ही जांच शिविर में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शिविर में सर्वप्रथम लोगों का पंजीयन हुआ। इसके बाद लोगों का बारी बारी से बीपी व ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके बाद डॉ सूर्यवंशी से परामर्श के बाद
आवश्यकतानुसार लोगों का इसीजी व 2 डी ईको कराया गया। डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि जिन मरीजों में कॉम्लीकेशन्स दिखे उनका टीएमटी भी किया गया। डॉ सूर्यवंशी ने इस दौरान हृदय से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया और उचित परामर्श दिया। जिन्हें दवाओं की जरूरत थी उन्हें दवाइंयों को लेकर भी उचित परामर्श दिया गया। शिविर के संचालन में शाजू थॉमस, प्रशासक एसएमसी सागर, बिलिंग प्रमुख राजू मसीह, परिचर्या कर्मचारी पुरुषोत्तम वर्मा, सुश्री सावित्री साहू, सुश्री वंदना निसाडी, सुश्री भारती रॉबिन, नंदनी, नर्सिंग स्टाफ आईसीयू इंचार्ज दीपक देशमुख, रश्मि देशमुख, हिलेश्वरी व सहायक स्टाफ सीमा, विनीताए उपासना, राजेश उन्नी, काजल, ज्योति, सूर्यकांत पटेल, राकेश गजभिए, प्रवीण, समीर आदि शामिल थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
