
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम के नेवई और स्टेशन मरोदा क्षेत्र में चार दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगा। मंगलवार से शुक्रवार तक नल नहीं खुलेगा। दरअसल इस क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन लीकेज और अमृत मिशन योजना के तहत नेवई में बनाए गए ओवर हेड टैंक का मरम्मत कार्य किया जाएगा।
जलप्रदाय कार्य के प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने बताया कि नेवई और मरोदा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में प्रेसर नहीं होने पर भिलाई व रिसाली निगम के आयुक्त की संयुक्त टीम ने भ्रमण किया था। इस दौरान समस्या को दूर करने शॅट डाउन लेने का निर्णय लिया गया था। प्रभारी उपअभियंता ने बताया कि दोनो ही क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध टैंकर के माध्यम से कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आवश्यकता और मांग के अनुरूप टैंकर भेजा जाएगा।
महिलाओं के फोन करते ही महिला पुलिस पहुंचेगी पिंक कलर की वाहन से
एस पी अग्रवाल ने की पुलिस कंट्रोल रूम में पिंक गश्त की शुरुआत
80 से अधिक महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा पिंक कलर के वाहन से गश्त कर महिला सुरक्षा का दिया संदेश
भिलाई के 11 से अधिक स्थानों पर फ्लेक्स, पंपलेट, सेल्फी स्टैंड और खास गिफ्ट सुरक्षा की चाबी को महिलाओं को देकर किया जागरूक
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस ने 112 की तर्ज पर महिलाओं के सुरक्षा के लिए पिंक गश्त की शुरूआत की। जिस तरह क्षेत्र में कहीं भी कोई भी घटना होने पर 112 को सूचना देने पर पुलिस टीम सुरक्षा के लिए पहुंच जाती है, उसी प्रकार महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराध व उनके साथ कोई घटना होन पर जैसे ही महिलाएं फोन करेगी तो वहां पिंक कलर की स्कूटी या सफेद कलर के बोलेरो में पिंक कलर का रिबन लगा वाहन से महिला पुलिस पहुंचकर उनको हेल्प करेगी। दुर्ग पुलिस ने इसको पिंक गश्त का नाम दिया है जिसका शुभारंभ जिले के एस पी प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई के प्रांगण मेें किया। इसमें महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा जिला दुर्ग-भिलाई शहर के चिन्हांकित 11 स्थानों पर जाकर महिलाओं से रूबरू होकर उनको सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे, उक्त स्थानों में फ्लेक्स, पंपलेट एवं सेल्फी स्टैंड के माध्यम से महिलाओं को उनसे जुड़े अधिकारों एवं कानूनों के बारे में जागरूक कराया जायेगा। इसके साथ ही एक स्पेशल गिफ्ट सुरक्षा की चाबी दी जावेगी जिसमें दुर्ग पुलिस के महत्वपूर्ण फोन नंबर जैसे- पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई, महिला थाना, रक्षा टीम के नंबर अंकित होंगे, जिनको इमरजेंसी पर सुरक्षा स्वरूप महिला के द्वारा कॉल करने पर तुरंत पुलिस की टीम मदद के लिए पहुंचेगी।
महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए दुर्ग पुलिस की नई पहल के तहत शहर के 11 स्थानों में महिला पुलिस की खास पट्रोलिंग टीम को महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुलाबी रंग की स्कूटी, पेट्रोलिंग वाहन और इसी रंग के बैच व रिस्ट बैंड दिए गए हैं। जिसे महिला पुलिस बल के द्वारा आम महिलाओं को पहनाकर पुलिस पब्लिक के संपर्क में बढ़ोतरी की जा सकेगी। महिला पुलिसकर्मियों की टीम को गुलाबी स्कूटी और पेट्रोलिंग वाहन खास वजह से दिए गए हैं ताकि सड़क पर उनकी उपस्थिति दिख सके और अपराधों के खिलाफ महिलाएं अपनी बात सहजता से पहुंचा सकें।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा बताया गया कि दुर्ग पुलिस के पिंक गश्त अभियान से महिलाओं का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, जिससे वे बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस से संपर्क कर सकेंगी। इस मुहिम के बाद पुलिस-पब्लिक के संपर्क में बढ़ोतरी होगी। जिससे महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने की कोशिश की जावेगी और उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जावेगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा बताया कि गलियों में पुलिस की गश्त बढऩे के चलते अब स्ट्रीट क्राइम में कमी होंगी। इस मुहिम के तहत महिला पुलिसकर्मियों को सेल्फ डिफेंस के तहत महिलाओं को कोचिंग देकर जागरूक कराया जा रहा है एवं उन्हें अकेले होने पर स्प्रे और चिली पाउडर आपातकालीन फोन नंबर की बात बताई । इसके अलावा किसी भी टैक्सी या सुनसान जगहों पर जाने के पहले अपना जीपीएस ऑन कर अपने नजदीकी रिश्तेदारों को भेजने के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए जा रहे हैं। जिले में दुर्ग पुलिस 11 महिला अधिकारियों/कर्मचारियों की यह खास पट्रोलिंग टीम बनाई है। इन महिला सिपाहियों को गुलाबी रंग की 40 स्कूटी दी गई हैं। ये खास पट्रोलिंग टीमें शाम 6 बजे से 11 बजे तक पट्रोलिंग करेंगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अभिषेक झा,रक्षित निरीक्षक दुर्ग निलेश द्विवेदी, थाना प्रभारी दुर्ग, मोहन नगर, सुपेला, छावनी, जामुल, वैशाली नगर, भिलाई नगर, भिलाई भट्टी सहित सूबेदार तृप्ति सिंह, कंट्रोल रूम के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने में साल्टेड एड एजेंसी के संस्थापक श्री अजय रात्रे, एवं बधाई हो इंडिया इवेंट कंपनी के डायरेक्टर निशांत जैन की भूमिका रही।
आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर के विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देश दिए . किसी भी निर्माण के काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी:
दुर्गं/शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नगर निगम के अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्ड के कार्यो पर विशेष ध्यान दे।निगमायुक्त हरेश मंडावी ने विभिन्ना निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो निर्माण कार्य अधूरे छूट गए हैं,उन्हें पूर्ण करने की कार्यवाही करें।विधायकनिधि,महापौर निधि और पार्षद निधि के बचे हुए निर्माण कार्यो पर विषय ध्यान देवे,गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए। किसी भी निर्माण के काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर ठेकेदार द्वारा काम पूरा नही किया गया है तो संबंधित ठेकेदार की राशि पर कटौती और भविष्य निविदा के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,कार्यपालन अभियंता आर के पांडेय, जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता वी.पी. मिश्रा,सहायक अभियंता आर.के. पलिया,सुश्री स्वेता महलवार,सुश्री आशमा डहरिया,श्रीमती भारती ठाकुर,विकास दमाहे के अलावा करण यादव मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने 13 अगस्त को प्रदेष के कृषि मंत्री माननीय रविन्द्र चैबे जी से रायपुर में मुलाकात की। अध्यक्ष वर्मा बैंक अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्हाने के पष्चात कृषि मंत्री से प्रथम भेंट में समितियों के विभिन्न समस्याओं एवं मांग पर चर्चा की। उन्होने कहा कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र आपस में संबंधित है एवं एक दूसरे के सहयोग से हम सब मिलकर उल्लेखनीय कार्य करेंगे एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन कराने में अध्यक्ष वर्मा को हरसम्भव मदद का भरोसा भी मन्त्री चैबे ने दिलाया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस अध्यक्ष उमाषंकर चन्द्राकर भी उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के मरोदा और नेवई क्षेत्र में अमृत मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने पर आयुक्त द्वय ने आई.एच.पी. एजेंसी को फटकार लगाया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने एजेंसी को ढेरों खामियां गिनाई। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में पाइप लाइन लिकेज के सर्वाधिक मामले सामने आए।
अमृत मिशन के कार्यों को ठीक से करने और लिकेज की शिकायतों को नजर अंदाज किए जाने पर भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकृत एजेंसी के राजू जय गणेश को जमकर फटकारा। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक माह के भीतर हर हाल में लिकेज ठीक किए जाए, साथ ही एजेंसी द्वारा घरों के बाहर छोड़े पाइप लाइन को भीतर करने के अलावा पानी मीटर को भी जल्द से जल्द लगाना होगा। आयुक्त द्वय ने सुबह क्षेत्र निरीक्षण के बाद रिसाली निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान अमृत मिशन के कार्य करने वाली एजेंसी के अधिकारी, भिलाई निगम के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, रिसाली निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता राजकुमार जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर व गोपाल सिन्हा उपस्थित थे।
ऐसी पकड़ी गलती
नेवई क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाइप लाइन बिछाने वाली एजेंसी का कहना था कि वे मीटर को घरों में लगाया है, लेकिन नागरिकों ने उसे निकाल दिया। इस बात की पुष्टि करने आयुक्त द्वय सीधे नागरिकों से बात की। नागरिकों ने खुलासा किया कि मीटर तो दूर नलों में टोटी तक नहीं लगाया है। मीटर को बाद में लगाने की बात कहने वाले एजेंसी के कर्मचारी दोबारा नहीं आए।
शट डाउन से पहले देनी होगी सूचना
निरीक्षण के दौरान नेवई ओवर हेड टैंक में रिसाव पाया गया। फिल्टर प्लांट से पानी समय पर और पर्याप्त नहीं दिए जाने की शिकायत को सही पाया गया। ओवर हेड टैंक के रिसाव और पाइप लाइन लिकेज को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त द्वय ने निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य में 4 दिन का समय लगेगा। कार्य शुरू करने से पहले एजेंसी को सूचना देनी होगी। ताकि वे टैंकर से क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था की तैयारी कर सके।
फोटो खीच करना होगा शेयर
खास बात यह है कि क्षेत्र के कई घरों में अब तक नल कनेक्शन नहीं लगा है। आधा अधूरा कार्य होने की वजह से जल कर वसूली में समस्या आ रही है। इसे देखते हुए भिलाई निगम आयुक्त ने निर्देश दिए है कि एजेंसी को कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो खीच उसे गु्रप में शेयर कराना होगा, ताकि रिसाली निगम जल कर वसूल सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / शौर्य पथ समाचार के प्रेरणा श्रोत शौर्य पंसारी आज १५ वे वर्ष में प्रवेश कर रहे होते किन्तु अपने परिवार को मंझदार में छोड़ कर शौर्य हमेशा हमेशा के लिए दूर हो गए . आज १२ अगस्त को शौर्यपथ के प्रेरणा श्रोत शौर्य की याद को १५ वी जयंती के रूप में मनाया गया जिसमे शौर्यपथ समाचार परिवार को आशीर्वाद देने गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज के ज्येष्ठ पुत्र जितेन्द्र साहू जी दुर्ग विधायक अरुण वोरा जी , भिलाई विधायक प्रतिनिधि , परषद अरुण सिंह जी , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू जी , दुर्ग प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोगो द्वारा बधाई एवं शुभकामनाये सन्देश दिया गया . शौर्यपथ समाचार पत्र परिवार आप सभी अथितियो के आगमन से गौरान्वित हुआ आप सभी पधारे अथितियो का सादर आभार .
दुर्ग ग्रामीण / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के तत्वावधान में ग्राम गनियारी में मिनीमाता की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता का जन्म असम के नौगांव में 1913 में हुआ था। सन 1952 में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनकर छत्तीसगढ़ की आवाज को दिल्ली संसद में रखती थी। उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा जैसे कुरीतियों को दूर करने के लिए काफी काम किया। पृथक छत्तीसगढ़ की कल्पना मिनीमाता ने की थी। हसदो बांगों बांध बनवाने सहित अनेकों कार्य छत्तीसगढ़ के हित के लिए किए। लगातार चार बार सांसद रहे एवं 11 अगस्त 1972 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनकी 49 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मनोज मढरिया, महिला ब्लाक अध्यक्ष कुमुद मढरिया, जिला प्रवक्ता डॉ बालमुकुंद वर्मा, जिला सचिव बीएन राजू, डा नौशाद सिद्दीकी, ब्लाक महामंत्री पप्पू चंद्राकर, ब्लाक उपाध्यक्ष तौहिद खान, पार्षद धर्मेंद्र कोसरे, एल्डरमैन सुनील वर्मा, कालिंद्री नायक, पूजा सिंह, श्यामा कोसरे, बिंदु पाटिल, सावित्री पाटिल, विमला बंजारे, त्रिवेणी कोसरे, अशफाक अहमद, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप, मिलिंद दानी, डे साहब वर्मा, सेवक वर्मा, चैतराम रिगरी, जोहन टंडन, कमल गेन्ड्रे, राकेश वर्मा, अश्वनी निर्मलकर, गोपाल वर्मा सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / किसी भी कार्यस्थल पर वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के भाव का होना अति आवश्यक है। वर्तमान में संविधान के अधिनियम और अंगीकरण के साथ लाखों लोगों विशेषकर महिलाओं के लिए नये युग का उदय हुआ है। जिसके तहत समाज में उनकी भूमिका के संबंध में पारंपरिक धारणा को पीछे छोड़ते हुए उन्हें पुरूषों के समान अधिकार एवं अवसरों की समानता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम निर्मित किया गया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक महिलाओं के लिए उसकी आयु और नियोजन प्रास्थिति पर ध्यान दिये बिना सभी प्रकार के लैंगिक उत्पीड़न से मुक्त, सुरक्षित और समर्थकारी वातावरण उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ राज्य में इसका क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग एवं श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक प्राइवेट सेक्टर में इस अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
आंतरिक परिवाद समिति का गठन करने के लिए 10 या 10 से अधिक लोगों का संस्था में होना अनिवार्य है। समिति में न्यूनतम 4 सदस्य होंगे- एक पीठासीन अधिकारी जो कि सीनियर लेवल की महिला कर्मचारी होगी, एक सदस्य गैर सरकारी संगठन से होगा अन्य दो कर्मचारी ऐसे सदस्य होंगे जो महिलाओं की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्ध हों। जिन संस्थानों में कार्य करने वालों की संख्या 10 से कम है वे जिला स्तर पर गठित स्थानीय परिवाद समिति में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि कोई नियोजक नियमानुसार आंतरिक समिति का गठन नहीं करता है और अधिनियमों के किन्हीं नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके लिए दंड का प्रावधान भी किया गया है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के सभी नियोजकों को शीघ्र से शीघ्र लिखित आदेश के द्वारा निर्धारित प्रारूप में आंतरिक परिवाद समिति के गठन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा संस्थान ऐसे स्थल पर आदेश लगाए जहा वो सभी के लिए दृश्य हो। जिला इस अधिनियम के कार्यान्वयन पर निगरानी तो रखेगा ही और कार्यस्थल पर हुए लैंगिक उत्पीड़न के सभी मामलों के संबंध में दायर किये गए मामलों की संख्या और निराकरण का ब्यौरा भी रखेगा। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें अधिनियम के उपबंधों का प्रचार-प्रसार के लिए उपाय किये जाएंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा पंचायत निर्वाचन नियम 1995 में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार विधानसभा की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने पर ही ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता। दुर्ग जिले में 32 पंच 12 सरपंच रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाना है। जिसके लिए निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 28 अगस्त शनिवार को करके 8 सितंबर बुधवार को दोपहर 3ः00 बजे तक दावा आपत्ति ली जाएगी। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण 16 सितंबर गुरूवार तक कर अंतिम प्रकाशन 12 अक्टूबर मंगलवार को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामवाली तैयार करने के लिए संबंधित अनुभागीय अधिकारी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा की मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर भरना होगा- पंचायत निर्वाचन निर्वाचन नियम 1995 में किए गए संशोधन के अनुसार विधानसभा की मतदाता सूची के अनुसार पर ही ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी। यदि 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या उससे अधिक की के किसी मतदाता का नाम उक्त ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में नहीं है, तो उसे पहले पहले फार्म-6 भरकर विधानसभा के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करना होगा। फॉर्म-6 भारत निर्वाचन आयोग अथवा मुख्य निर्वाचन आयोग पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के वेबसाइट के माध्यम से भी भरा जा सकता है। इसके बाद आदेश की प्रति अथवा मतदाता फोटो परिचय पत्र के साथ फॉर्म क-1 भरकर दावा-आपत्ति के निराकरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2021 तक संबंधित क्षेत्र के एसडीएम या रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा तहसीलदार/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा करना होगा तभी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज हो सकेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
