August 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग / शौर्यपथ / शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग जनों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पात्र दिव्यांग जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए समाज कल्याण विभाग दिव्यांग जनों को लगातार चिन्हित करने का प्रयास कर रहा है। समाज कल्याण विभाग के डोनर सिंह ठाकुर ने बताया कि शासन ने दिव्यांग जनों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम में संशोधन किया है, जिससे दिव्यांग जनों की श्रेणी में बदलाव आया है। पहले 7 बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति ही दिव्यांग जनों की श्रेणी में आते थे परंतु वर्तमान में इनकी कुल 21 श्रेणियां है। इस श्रेणी में सेरेब्रेल पाल्सी, हीमोफिलिया, कुष्ट रोग, अस्थि बाधित, मल्टीपल स्कलेरोसिस, मांसपेसी दुर्विकास, पार्किसंस रोग, सिकल सेल, स्पेसिफिक लर्निंग, थैलेसिमिया आदि शामिल हैं।
    ऑटिज्म, तेजाब पीड़ित, बौनौ और मूक निशक्तजन का किया जा रहा है चिन्हांकन- जिले में ऑटिज्म जो कि एक प्रकार की न्यूरोलॉजिकल व डेवलपमेंट डिसेबिलिटी है जैसे दिव्यांग जनों का चिन्हांकन भी किया गया है। ऑटिज्म से ग्रसित कुल 34 लोगों की पहचान कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पहले तेजाब हमले से पीड़ितों और बौनों को दिव्यांगता की श्रेणी में नहीं रखा गया था परंतु वर्तमान में संशोधन के बाद यह भी दिव्यांग जनों की श्रेणी में आते हैं। जिले में 4 तेजाब पीड़ितों और 34 बौनौं का चिन्हांकन भी विभाग के द्वारा किया गया है और उन्हें आवश्यकता अनुसार संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। 49 मूक निशक्तजन की पहचान भी की गई है ,जिसके लिए प्रशासन स्पीच थेरेपी जैसे कार्यक्रम चला रहा है।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजन, दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें, इसे ही प्राथमिकता की श्रेणी में रखने के लिए कहा गया है। शहरी एवं ग्रामीण दोनों अंचलों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से निरंतर कैपों का आयोजन किया जा रहा है और शहर में पार्षद व गांव में ग्राम प्रधान की मदद लेकर पात्र लोगों का चिन्हांकन किया जा रहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा बिजली की दरों में वृद्धि का विरोध करने की राजनीतिक नौटंकी कर रही है, भाजपा की रमन सरकार ने किसानों के सिंचाई पंपों की बिजली में रोज 6 की कटौती करने का निर्णय लिया था जिसका खामियाजा किसान आज तक भुगत रहे हैं, भाजपा बिजली कटौती समाप्त कराने के लिये आंदोलन क्यों नहीं करती है जबकि अनुयमित वर्षा के कारण किसानों को 24 घंटे निरंतर बिजली आपूर्ति की सख्त जरूरत है,

    बिजली की बढ़ी दरों पर भाजपा के आंदोलन पर सवाल खड़े करते हुए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने कहा है कि भाजपा को यदि जनता के हितों की सचमुच चिंता है तब सिर्फ बिजली की दरों का विरोध करने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिये बल्कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साईज और कस्टम ड्यूटी बढ़ाये जाने के कारण पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के मूल्यों में हुए वृद्धि के खिलाफ भी आंदोलन करना चाहिये, पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के कारण खाद मंहगी हो गई है, डीजल की मंहगाई के कारण खेती की लागत बढ़ गई है, परिवहन लागत बढ़ जाने के कारण आम जनता के दैनंदिन उपयोग की सभी सामग्रियों के दाम बढ़ गये हैं, जनता का जीवन दूभर हो गया है

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर में कई विकास कार्य करा रहे है। शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दिए है। ऐसे में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाडिय़ों के लिए भी विशेष पहल की है। सेक्टर 9 अस्पताल के बाजू में पीजी नर्सिंग कॉलेज के पास खाली मैदान को नेशनल स्टार का सर्वश्रेष्ठ सर्वसुविधायुक्त फुटबॉल ग्राउंड बनाया जा रहा है। काम अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। लगभग 71.60 लाख की लागत से नेशनल स्तर का फुटबॉल ग्राउंड बनाया जा रहा है।
    विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाडिय़ों का मान बढ़ाने के लिए यह पहल की है। इस मैदान के डेवलप होने से क्षेत्र के खिलाडिय़ो को काफी लाभ होगा। इसके लिए विधायक श्री यादव ने अपने निधि की 71.60 लाख रुपए देकर मैदान को ग्राउंड बनवा रहे है। जहां खिलाडिय़ों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मैदान में विदेशी हाई क्वालिटी का ग्रास लगाया जा रहा है। जिससे खिलाडिय़ों को अपने खेल का अभ्यास करने में आसानी होगी। साथ ही यहां मैदान में फेंसिंग,लान एवं हाई मास्क लाइट लगाया गया है। जिससे रात में भी खिलाड़ी अपने खेल का नियमित अभ्यास कर सकेंगे।
    खिलाडिय़ों में काफी उत्साह
    विधायक देवेंद्र यादव की इस पहल से खेल प्रेमियों में काफी खुशी का माहौल है। खिलाडिय़ों ने और खेल समितियों ने इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव का आभार भी जताया है। इस फुटबॉल ग्राउंड के डेवलप होने से खिलाडिय़ों को नई सुविधा मिलेगी। काम तेजी से चल रहा है। ग्रास बाहर से लाकर लगाने का काम भी अंतिम चरण में है। इससे पहले यह मैदान वर्षों से खाली पड़ा था। यहां मुरूम बिछा हुआ था। जिससे खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास करते थे। तब उन्हें आए दिन चोंट लगने का खतरा रहता था और खिलाड़ी जब गिरते थे तो चोंट लगती थी। अब यहां हाई क्वालिटी का ग्रास लगाया जा रहा है। यहां खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
    प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता यहां होगी आयोजित
    सेक्टर 9 में बहुत बड़ा फुटबॉल ग्राउंड बनाया जा रहा है। जिसमें अलग अलग टीम के बच्चे प्रैक्टिस करने मैदान पर पहुंचते हैं। यहाँ आने वाले दिए में प्रदेश स्तर के फुटबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
    रात में भी खिलाड़ी कर सकेंगे खेल का अभ्यास
    सेक्टर 9 हॉस्पिटल मैदान के बाजू में यह खाली मैदान था। जहां कई सालों से खिलाड़ी आते है। लंबे समय से खिलाडिय़ों की मांग थी कि इस खाली मैदान को एक बेहतरीन फुटबॉल ग्राउंड बनाया जाए। जहां सभी प्रकाश की जरूरी सुविधाएं हो। खिलाडिय़ों की मांग को देखते हुए विधायक ने तत्काल पहल की और काम शुरू कराया। अपना निधि से राशि देकर काम करावा रहे हैं। फुटबॉल ग्राउंड का काम तेजी से चल रहा है। यहां हाईमास्ट लाईट लगाया गया है। इससे ग्राउंड में रात में प्रयाप्त रौशनी होगी जिससे रात में भी मैच खेल जा सकेंगा।

    सप्ताह भीतर कार्य शुरू नहीं किया तो टेंडर निरस्त
    इस इंजीनियरों की भी की खिंचाई,कहां किसी की भी ना करे तरफदारी ठेका करे निरस्त

    रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे निमाण कार्य मे लगातार हो रहे विलंब पर आज ठेकेदारों में बिफर पड़े और अल्टीमेटम देते हुए साफ तौर पर कह दिया कि नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों का वर्क आर्डर जारी करने के सप्ताह भर बाद भी कार्य शुरू नहीं करने पर टेंडर निरस्त कर दिया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी कांट्रेक्टर द्वारा सिफारिश लाने पर भी सख्ती से पेस आएं।
    नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। हाल ही में विभाग ने लगभग 150 कार्यों का वर्क आर्डर जारी किया है। इसके बाद भी कई ठेकेदार कार्य को आरंभ नहीं किया है। इस पर आयुक्त ने सब इंजीनियरों की खिंचाई करते हुए कहा कि किसी भी ठेकेदार की वे तरफदारी न करे। एक सप्ताह के भीतर अगर ठेकेदार कार्य शुरू नहीं करता है तो उसका कार्य आदेश ही निरस्त कर दे। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर. के. जैन, उपअभियंता एस. के. सिंह भदौरिया, हिमांशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर व नितीश अमन साहू उपस्थित थे।
    कार्यों की समीक्षा पहले
    निगम आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक कार्यों की सूची अवश्य बनाएं। पहले कार्यों का समीक्षा करे। प्रभारी इंजीनियर इस बात की पुष्टी करे ऐसा कार्य तो नहीं जिसमें बारिश का रोड़ा हो। अगर नहीं है तो कार्य शुरू नहीं करने का कारण क्या है। ऐसे कार्यों को तत्काल शुरू कराएं।
    बस स्टाप के लिए स्थल चयन करे
    प्रभारी सब इंजीनियर ऐसे स्थानों को सूचीबद्ध करेंगे जहां पर बस स्टाप बनाया जा सके। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि आवश्यकता वाले स्थान का ही चयन करे। अनावश्यक रूप से स्थल चयन कर प्रस्ताव न बनाए। आयुक्त ने कहा है कि स्कूली बच्चों का विशेष ध्यान रखे।
    सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास
    निगम आयुक्त ने क्षेत्र को सुंदर बनाने अधिकारियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि वे ऐसे चैक चैराहों को सुंदर बनाने चिन्हित करे, जहां पर्याप्त जगह है साथ ही उन्होंने कहा घनी बस्ती व बाजार क्षेत्र के भी चैराहों का ऐसा प्लान तैयार करे जिसमें क्षेत्र की सुंदरता बढ़ जाए। साथ ही मुख्य मार्गों पर लाइट लगाने पर भी जोर दिया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। कोरोना वारियर्स एवं आयुष्मान भारत डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित करने एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने एवं कोरोना के पहली एवं दूसरी लहर में समाज में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन एवं भोजन फल वितरण करने वाले समाज सेवकों का सम्मान किया गया।
    भिलाई के कैंप क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोचन सिंह पूर्व पार्षद विनोद चेलक लतेल यादव शमीम अहमद चंदन शिव एवं अन्य कई समाज सेवकों का सम्मान श्रीफल देकर किया गया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन डॉक्टर एसपी केसरवानी थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर रंजन सेनगुप्ता हृदय रोग शल्य विशेषज्ञ ने की। कार्यक्रम में डॉ मनीष खरे, डॉ दीपक सिन्हा, डॉ विश्वामित्र दयाल, डॉ नीलम चंद्राकर, डॉ अश्वनी शुक्ला, डॉ प्रभाकर मिश्रा, डॉ भास्कर राव, रामअवतार तिवारी, अखिलेश सिंह, संजय नायक, शंकर साहनी, शिव जायसवाल, अजय तिवारी, जाकीर मोहम्मद विशेष रुप से उपस्थित थे। अस्पताल के चेयरमैन संजय तिवारी ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा समाज में जब जब हमारी जरूरत होगी कि एसआर हॉस्पिटल सदैव अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / युवा मुस्लिम संगठन व्दारा इमामे हुसैन र.अ.की शहादत को याद करते हुए जिला शासकीय अस्पताल में रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित कर संगठन ने 60 यूनिट ब्लड डोनेट किया ताकि जरूरतमंद लोगों के काम आ सके संगठन ने मानवता का परिचय देते हुए आयोजन किया गया। मुस्लिम युवा संगठन के अध्यक्ष शरीफ खान उर्फ पिंटू ने बताया कि भविष्य में आगे भी ऐेसे आयोजन किया जाएगा। संगठन के द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
    संगठन के प्रवक्ता सैय्यद अनीस रजा ने कहा कि हमने रक्तदान कार्यक्रम में 60 यूनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत आज हमारे द्वारा रक्तदान किया गया है, 30 यूनिट आगे जरूरतमंदों लोगों के सुरक्षित रखा गया हैं। साथ ही बताया गया कि संगठन के व्दारा भविष्य में यदि किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है तो उसके लिए भी रक्तदाता तैयार है। जिसके लिए अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को बताया गया है।
    रक्तदान के कार्यक्रम में विशेष रूप से अय्यूब खान, सुहैल कुरैशी, जुबेर खोखर, मो.फैजान अशरफी,आरिफ आरफी,अरशद भिंडसरा अशरफी,ओवेस रजा, फैजल खान, सलमान खान, फरहान अली,मीर कुरै्रशी व बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

    भिलाई/शौर्यपथ / आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मानव संसाधन विकास केन्द्र में युवा प्रबंधकों हेतु इंडिया/75 क्वीज का आयोजन किया गया। इसमें संयंत्र के एमटीटी बैच-2021 के युवा इंजीनियरों ने अपनी प्रतिभागिता दी। इस क्वीज के आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, एस के दुबे उपस्थित रहे। दुबे ने इस क्विज कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
    आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के इस क्विज कार्यक्रम में विभिन्न रोचक व प्रेरणादायी प्रश्न पूछे गए। जिसमें क्विज मास्टर की भूमिका कम्प्रेस्ड एयर स्टेशन और चिल्ड वाटर प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक उमेश मलयथ, टी एंड डी के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष अग्रवाल तथा कार्मिक विभाग की सहायक प्रबंधक सुश्री शालिनी चौरसिया ने निभायी।
    इस क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया श्री अक्षय खेमराज दिवाकर और गिरीश रविन्द्र ठाकुर, द्वितीय स्थान प्राप्त किया श्री प्रकाश तिवारी व गौरव चौधरी तथा तृतीय स्थान पर रहें श्री निखिल आहुजा और सक्षम श्रीवास्तव। इसके अतिरिक्त चौंथे स्थान पर श्री जी एस दंतेश्वरा राव व आर एन वेंकेटेश, पांचवे स्थान पर श्री अंकित कुलश्रेष्ठ व शिवम देवांगन और छठवें स्थान पर सुश्री चित्रा वाघ व गीताजंलि साहू ने कब्जा जमाया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शपथ फाउंडेशन भिलाई ने आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे का सम्मान किया। फाउंडेशन ने उनका सम्मान कोरोना महामारी के दौरान उनके कुशल प्रबंधन की वजह से कोरोना संक्रमण में रोकथाम को लेकर मिली सफलता को लेकर किया। साथ ही होम आइसोलेशन की मेडिकल प्रभारी डॉ. रश्मि भुरे व उनकी टीम को भी बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शपथ फाउंडेशन के संरक्षक एवं पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी राजेश चौहान, अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सचिव सतीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं भिलाई शहर के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ भट्टाचार्य उपस्थित थे।
    राजेश चौहान ने इस मौके पर कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट का भली-भांति प्रबंधन करते हुए कलेक्टर ने जिस तरह से सर्वप्रथम पूरे जिले में लॉकडाउन करने का उचित निर्णय लिया, यह निर्णय नहीं होता तो समस्या और भी भयावह होती तथा संक्रमण अपने और भी विकराल रूप में तेजी से फैलता। श्री चौहान ने कहा कि संकट बेहद गंभीर था और बहुत बड़े पैमाने पर था। ऐसे समय में अपने कुशल नेतृत्व से उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की। लोगों का मनोबल ऊंचा रखने कड़ी मेहनत की। इसका नतीजा देखने को आया और कुछ ही दिनों के बाद कोरोना संक्रमण को थामने में मदद मिली।
    गुप्ता ने कहा कि संपूर्ण जिला आज अगर सुरक्षित महसूस कर रहा है तो उसकी वजह है जिले में कोविड का उचित प्रबंधन, कोविड प्रबंधन को लेकर अच्छा कार्य हुआ और इसे हमेशा याद रखा जाएगा। भट्टाचार्य ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं डॉ . रश्मि भुरे व उनकी पूरी मेडिकल होम आइसोलेशन की टीम की सराहना करते हुये कहा कि जिले का होम आइसोलेशन मॉडल के रूप मे जाना गया, जो कि छत्तीसगढ़ के लिये गर्व कि बात है और इसका श्रेय आपकी टीम व कुशल प्रबंधन को जाता है।
    कलेक्टर ने शपथ फाउंडेशन की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनसरोकार से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाने से ही समाज सशक्त होता है। प्रशासन के साथ ही जनभागीदारी से विकास कार्यों की गति से तेज होती है। सामाजिक सांस्कृतिक विकास की प्रक्रिया भी मजबूत होती है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / किडनी रोग से ग्रसित मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है इससे मरीजों पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ बढ़ता है। निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने से मरीजों को होने वाली आर्थिक समस्या से निजात दिलाने की दिशा में प्रदेश के 08 जिला अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। दुर्ग जिला अस्पताल में अब तक 3 हजार 4 सौ 99 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। इससे दुर्ग जिले के साथ-साथ आसपास जिले के किडनी रोग से ग्रसित मरीजों को नवजीवन मिला है।
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत् जीवनधारा नाम से नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा मिलने से किडनी रोग से पीडि़त मरीजों को अब निजी अस्पताल अथवा दूर के अस्पतालों में जाने की समस्या से भी निजात मिला है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में यह सुविधा 2020 से दुर्ग, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद और बीजापुर में प्रदाय किया जा रहा था। अब जून 2021 से जशपुर और सरगुजा में भी डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ की गई है।
    प्रदेश के 08 जिला अस्पतालों में अब तक 12 हजार 9 सौ 33 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। दुर्ग जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा होने से किडनी रोग से ग्रसित मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर डायलिसिस कराने का लाभ मिल रहा है। जिले के मरीजों को इससे काफी राहत मिला है। मरीजों को न केवल स्थानीय स्तर पर डायलिसिस सुविधा का लाभ मिल रहा है, अपितु दुर जाने और डायलिसिस से होने वाली आर्थिक खर्च से भी राहत मिल रहा है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision