
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / चंडी शीतला मंडल द्वारा बुधवार को चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चन्द्राकर के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 10 में दुर्गा चौक से विजय चौक तक सिमेंटीकरण के लि ए निगम आयुक्त को आवेदन दिया गया एवं वार्ड पार्षद शेखर चन्द्राकर द्वारा वार्डवसियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया एवं जल्द से जल्द सीमेंटीकरण कराने का निवेदन किया गया। इस पर आयुक्त द्वारा
सिमेंटीकरण की आवश्यकता को समझते हुए जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में नेता चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष शेखर चन्द्राकर के अलाव मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव,अरुण अग्रवाल,प्रकाश ताम्रकार, कोषाध्यक्ष गोविंद देवांगन,मीडिया प्रभारी आनंद राजपूत, सहमीडिया प्रभारी आसिफ़ अली सैय्यद,मंत्री टोमेष साहू, यशवंत चक्रधारी,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमित पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश भारती,पूर्व ज़िला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ज़ाकिर खोखर, राजा यादव,योगेन्द्र साहू , गोपु पटेल,शुभम साहू, मनहरण देवांगन,गोपाल राजपूत, राहुलकर एवं शंकर आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट भिलाई निगम क्षेत्र में अपनी निरंतर सेवाएं दे रहा है! जिसमें सभी वर्ग एवं उम्र समूह के लोग अपने घर के नजदीक में ही लगे कैंप में आकर मुफ्त जांच एवं दवाइयां प्राप्त कर रहे हैं! आज दाई-दीदी क्लीनिक में किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई! कैंप में जांच कराने के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया था, 22 किशोरी बालिकाओं का रक्त नमूना लेकर उनका जांच किया गया! लक्ष्मी नगर प्रसाद बिल्डिंग के पास स्थित सांस्कृतिक मंच में दाई-दीदी क्लीनिक का विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसमें 101 मरीजों ने अपना इलाज कराया! कलेक्टर एवं निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई शहर में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं एक दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है! आज तीनों स्वास्थ्य शिविर में 265 लोगों ने अपना इलाज कराया इनमें से 243 लोगों ने निशुल्क दवाई प्राप्त की और 92 का लैब में जांच किया गया! स्वास्थ्य शिविर आज वार्ड 9 कोहका पुरानी बस्ती मंगल बाजार स्थित सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड 28 शहीद वीर नारायण सिंह नगर चंद्रमा चौक के पास तथा वार्ड 5 लक्ष्मी नगर प्रसाद बिल्डिंग के पास स्थित सांस्कृतिक मंच में आयोजित हुआ! जिसमें सर्दी के 16, खांसी के 14, ब्लड प्रेशर जांच के लिए 23, बुखार के 11 मरीज, शुगर जांच के लिए 15, कमर दर्द के 16, हाथ-पैर दर्द के सबसे अधिक 44, खुजली के 21, गैस के 4, पेट दर्द के 4, कमजोरी के 16 तथा अन्य के 81 मरीज पहुंचे थे! इनके जांच एवं परीक्षण उपरांत इन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गई! योजना के नोडल अधिकारी एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि मुफ्त में इलाज और दवाइयां मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में प्राप्त हो रही है, मोहल्ले में ही लोगों को बेहतरीन इलाज का लाभ मिल रहा है! दाई-दीदी क्लीनिक में किशोरी बालिकाओं के हिमोग्लोबिन जांच के दौरान चिकित्सक डॉ प्रियंका केरकेट्टा, एपीएम भावना राजपूत, नर्स विमला टंडन, फार्मासिस्ट इंदु राय एवं अमरिका कुर्रे उपस्थित रही!
कंडम वाहन और पानी टंकी में मिला लार्वा,निगम ने वसूला 5 हजार जुर्माना
भिलाई / शौर्यपथ / डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत बार-बार समझाईश देने के बाद भी जलजमाव करने वाले या लार्वा मिलने वाले घरो व दुकानों पर जुर्माने की कार्यवाही जारी है। निगम की टीम निरीक्षण करते हुए अवंती बाई चौक पहुंची जहां एस.के. कंस्ट्रक्शन के यहां लंबे समय से खड़े हुए कंडम ट्रक तथा टूटी हुई सिन्टेक्स में मच्छर का लार्वा पाया गया। वाहन में जलजमाव पाया गया जहां मच्छर के लार्वा के उत्पत्ति हो रही थी जिस कारण संचालक से 5000 रूपए जुर्माना वसूलने के साथ ही टेमीफास् का उपयोग कर पानी खाली करवाया गया और सफाई कराई गई। इसके अलावा वार्ड 19 शास्त्रीनगर में एक मोबाइल दुकानदार द्वारा सड़क पर कचरा फेंकते हुए पाया गया दुकानदार को पूर्व में भी कचरा फेंकते हुए पाए जाने पर समझाईश दी गई थी बावजूद फिर से कचरा फेंकने पर दण्डस्वरूप दुकानदार से फेंके गए कचरे को उनसे झाडू लगवाकर साफ कराया गया ताकि दोबारा गंदगी फैलाने की पुनरावृत्ति न करे। बारिश के सीजन में जलजमाव की वजह मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, चूंकि डेंगू के मच्छर गंदे पानी के बजाय साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर के कूलर, छत में रखे गमले एवं बाहर में रखे हुए पात्र व टायर तथा दुकान में जाम पानी की जांच की जा रही है, अगर इन जगहों पर जांच में डेंगू का लार्वा मिलता है तो उन पर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने दिए है। निगम क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, पीलिया व फाईलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए निगम का अमला सक्रिय है। डेंगू से बचाव के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर पहुंचकर लार्वा के स्रोत वाले स्थानों की जांच कर आवश्यकता अनुसार टेमीफास् व मलेरिया ऑयल का छिड़काव कर रहे है!
स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि डेंगू पर वार अभियान के तहत नागरिकों के घर के आस पास सफाई और पात्रों में भरे हुए पानी की सफाई करने तथा मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों के भीतर घर या दुकान के कचरे को रिक्शा वाले को देने के बजाए इधर उधर फेंकने वालों पर भी निगरानी करते हुए दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है, ताकि शहर को साफ व स्वच्छ रखा जा सके और निकलने वाले कचरे का समुचित तरिके से निष्पादन किया जा सके। जुर्माना की कार्यवाही में जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, जितेन्द्र तिवारी, विनोद पाण्डेय, मनोज तिवारी, अरविंद दुबे, रजनीकांत, अजीत कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग बीई विभाग ने उत्कृष्टता की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए 24 प्रतिभागियों के साथ 4 दिवसीय आंतरिक अंकेक्षक( इंटर्नल ऑडिटर्स) प्रशिक्षण कार्यक्रम भिलाई मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर (बीएमडीसी) में आयोजित किया गया है। संयंत्र के इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम (आईएमएस) हेतु इंटर्नल ऑडिटर्स का पूल बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए यह प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम सुप्रसिद्ध कंपनी, मेसर्स ब्यूरो वेरिटास इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेषक (वक्र्स), श्री अंजनी कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्यूरो वेरिटास के लीड आडिटर्स तथा ट्रेनर श्री अषोक दासगुप्ता, जीएम (बीई) एवं विभागाध्यक्ष, मनोज कुमार दुबे, मंचस्थ थे।
इस अवसर पर जीएम (एचआरडी), सौरभ सिन्हा, उप महाप्रबंधक (एचआरडीडी), संजीव श्रीवास्तव, एजीएम (बीई), पी के साहू, प्रबंधक (बीई),रवि कुमार उपस्थित थे। सभी सत्रों का संचालन ब्यूरो वेरिटास में लीड आडिटर्स तथा ट्रेनर अशोक दासगुप्ता द्वारा किया जा रहा है। श्री दासगुप्ता विगत लंबे समय से गुणवत्ता के क्षेत्र में कार्यरत हैं और वे इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम के विभिन्न विषयों का दीर्घ अनुभव रखते हैं। वह आईएसओ-9001:2015, आईएसओ-14001:2015, आईएसओ-45001:2018 के अधिकृत ऑडिटर हैं। कार्यक्रम को एचआरडीडी और बीई विभाग के समन्वय से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है।
ग्राहकों तक और बेहतर तरीके से पहुंचने और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी प्रक्रिया और उत्पादों को मानकीकृत करने के लिए, भिलाई स्टील प्लांट, बड़े लंबे समय से इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम का अनुपालन करता आ रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली को सुदृढ़ बनाकर बीएसपी निरन्तर उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है। इस 4 दिवसीय कार्यक्रम के तहत भाग लेने वाले प्रतिभागी आवष्यक परीक्षा पास कर आंतरिक अंकेक्षक बनने की पात्रता हासिल करेंगे। कार्यक्रम का संचालन बीई विभाग के प्रबंधक (बीई), श्री रवि कुमार तथा आभार प्रदर्षन सहायक महाप्रबंधक पी के साहू, ने किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात सयंत्र के सामग्री प्रबंधन के भंडार विभाग के बोरिया भंडार परिसर द्वारा महाप्रबन्धक प्रभारी भंडार,राजेश चावला के कुशल नेतृत्व में माह अप्रैल-मई 2021 में कोविड-19 के मद्देनजर बीएसपी के जेएलएन मुख्य चिकित्सालय सेक्टर-9 में करीब 6,000 भरी हुई आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गयी। भंडार विभाग के डोर डिलवरी सेक्षन द्वारा सप्लाई किया गये इन सिलेंडरों से हजारों कोविड व अन्य मरीजों की जानें बचाई जा सकी। भंडार विभाग के इन कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने हेतु समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेषक सामग्री प्रबंधन राकेश विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर श्री तपन कुमार, महाप्रबंधक (परचेज), राजेश चावला, महाप्रबंधक (प्रभारी) भंडार, यशजीत सिंह, महाप्रबंधक (भंडार) श्रीमति प्रीति भटनागर, महाप्रबंधक (सी एम् एस) अशोक कुमार अग्रवाल, उप-महाप्रबंधक (बोरिया भंडार परिसर), संजय मिश्रा (वरिष्ठ प्रबंधक), प्रदीप कुमार तिवारी (प्रबंधक) भी उपस्थित रहे।
इस समारोह में कोरोना योद्धा क्रमश: शंकर नारायण दलई, ई टी राज, रमेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार तिवारी,पुरषोतम सिंह, संजय मिश्रा (वरिष्ठ प्रबंधक), पुनाराम कालियरी (सहायक प्रबंधक भंडार), देवाशीष पालित (प्रबंधक) चंद्रकान्त कामदे, उत्तरा कुमार रावटे, दल प्रताप सिंह, नवीन नायक को मुख्य अतिथि ईडी (एम एम), राकेश, द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार तिवारी एवं आभार प्रदर्शन अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ को "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मनाने के आव्हान पर सांसद कार्यालय में रंगारंग संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस उपलक्ष में सर्वप्रथम भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें वन्दन किया गया तत्पश्चात झंडा फहराया गया। ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर राष्ट्रगान जन गन मन पूरे देश में गाया गया । बाद में लोग देश भक्ति के गीतों पर बहुत थीरकते दिखे हर कोई देश भक्ति के इस वातावरण से सराबोर था ।इस संदर्भ में सुश्री सरोज पांडेय जी ने बताया की हमने अपने लोकतंत्र को इतने लम्बे अरसे से सम्भाल के रखा है और आज भी ये लोकतंत्र अपने सिद्धांत से पुष्ट होकर आगे बढ़े । यह पर्व हमारे लिए गौरव का दिवस है शौर्य का भी दिवस है। यह पर्व हमारी आन बान और शान है साथ में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी जिलाध्यक्ष डॉक्टर शिव कुमार तमेर प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चन्द्राकर, श्रीमती माया बेलचंदन, सुश्री सरिता मिश्रा , उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, संतोष सोनी , जिला मंत्री मनोज मिश्रा , दिनेश देवांगन, जीतेन्द्र साहू, के एस चौहान , राजा महोबिया , नीरज पांडेय , रत्नेशचन्द्राकर, नितेश साहू, उपासना चंद्राकर , विनायक ताम्रकार, मनोज टावरी, आशा सुब्बा, दीपक चोपड़ा , लुकेश बघेल , शेखर चंद्राकर, राकेश सेन ,तेखन सिन्हा , गौरव शर्मा , पोषण साहू , संदीप जैन , राहुल पंडित , संदीप भाटिया अवम सैंकड़ों कार्यकर्ता भिलाई महिला मोर्चा की टीम उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को बापू नगर खुर्सीपार वार्ड का दौरा किए। सुबह करीब 8 बजे पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों की समस्या को जानने और समस्याओं का निराकरण करने के लिए वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद वार्डवासियों से बार बारी मिले और उनका हालचाल जाना। सब से बारी बारी से जानकारी ली। समस्याएं सूनी और समस्याओं का जल्द निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए है।
विधायक ने किया निर्माण कार्य का भी निरीक्षण
साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान जोन के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे। जिन्हें विधायक देवेंद्र यादव ने निर्देशित किया कि वे वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लापरवाही निर्माण कार्य में नहीं होनी चाहिए। वार्ड के सभी गलियों में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। सड़क, नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा और भी कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिन्हें जल्द से जल्दू पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए है।
लोगों ने की मूलभूत सुविधाओं की मांग
वार्ड दौरा के दौरान लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव को अपने वार्ड की समस्या बताई। अधिकांश समस्याएं मूलभूत से जूड़ी हैं। पानी, सड़क,नाली आदि की मांग की गई। कुछ लोगों विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके वार्ड में पानी की समस्या है। नल में पानी नहीं आ रहा है। इस बात से विधायक काफी नाराज हुए। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अमृत मिशन योजना के तहत सभी घरों में पानी की सप्लाई की जाए। क्यों पानी नहीं आ रहा है। इसकी जांच करके तत्काल पानी सप्लाई की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।
करोड़ों का हो रहा निर्माण कार्य
बापू नगर वार्ड में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से करोड़ों का विकास कार्य हो रहा है। खुर्सीपार के इतिहास में आज तक जितना काम नहीं हुआ। उससे कहीं अधिक विकास कार्य किया जा रहा है। जिन गलियों में बारिश के सीजन में कीचड़ फैला रहता था। गंदगी रहतीथी। वहां आज साफ सफाई है। हर गली में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। साफ सड़कें, निकासी की बेहतर व्यवस्था के नालियां आदि भी बनाई गई है।तालाबों का सौंदर्यीकरण, गार्डन आदि बनाएं गए हैं और अभी भी कई निर्माण कार्य हो रहे हैं।
केवल दुर्ग जिले में ही इस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पालने में हर महिने लाखों रूपये सरकार कर रही है खर्च ,भिलाई का आबकारी विभाग बन कर रह गया है शो पीस
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग-भिलाई में कई माह से जमकर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। वह भी पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उडि़सा से लाकर यहां इन शराब को खपाया जा रहा है। सबसे अधिक शराब तो मध्य प्रदेश का यहां खप रहा है। जिस दिन शुष्क दिवस रहता है उस दिन तो कोचियों की चांदी हो जाती है, कई दिनों की कमाई शुष्क दिवस में एक ही दिन हो जाती है, क्योंकि सरकारी शराब दुकान बंद रहने का खूब ये लोग फायदा उठा रहे हैं। शराबियों से देखने से ही पता चलता है कि शुष्क दिवस को कोई मतलब नही है। वह सुबह से ही नशे में झूमते रहते है। सरकार का आबकारी विभाग किसी काम का नही है, सरकार आबकारी विभाग के सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन के पीछे हर महिने लाखों रूपये खर्च करती है लेकिन उसका कोई मतलब नही है। अब सरकार को आबकारी विभाग खासतौर भिलाई और दुर्ग का कार्यालय तो बंद ही कर देना चाहिए। क्योंकि इनकी गतिविधयों शून्य के बराबर है, इनके द्वारा कोई कार्यवाही नही होने का ही नतीजा है कि इतने बडे पैमाने पर पडोसी राज्यों का शराब यहां खप रहा है। यदि आबकारी नियम इतना कड़ा है कि यदि आबकारी विभाग चाह ले तो यहां अवैध शराब बिक्री किसी भी कीमत पर नही हो सकती है। दुर्ग-भिलाई में इतने बड़ेे पैमाने पर हो रही अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नही लगना कई संदेहों को जन्म दे रहा है।
अवैध शराब की जानकारी यदि आबकारी विभाग को बताया जाता है तो आबकारी विभाग साफ अपना पल्ला झाडते हुए उस एरिया के थाने को सूचना देने की बात करता है और थाना को सूचना दी जाती है तो थाना ये कह कर पल्ला झाडता है कि यह आबकारी विभाग का मामला है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कही इन दोनो का शराब कोचियों को वर्दहस्त प्राप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध शराब बिक्री में कई कांग्रेसियों का भी हाथ है,जो प्रदेश में अपनी सरकार होने का पूरा का पूरा लाभ उठा रही है, पूरे सेटिँग से दूसरे राज्यों से शराब लाकर यहां खपा रहे है, और इनकी शराब कहीं भी नही पकड़ाती है।
दुर्ग आबकारी अमला तो कभी कभी खानापूर्ति कर थोड़ा बहुत अवैध शराब भले खानापूर्ति के लिए ही सही जब्त कर भी लेता है लेकिन भिलाई का आबकारी विभाग तो केवल शो पीस बनकर रह गया है, यहां के अधिकारी और कर्मचारी बैठे बिठाले चांदी काट करे है। जिले में सबसे अधिक अवैध शराब की बिक्री भिलाई में ही हो रही है। भिलाई आबकारी विभाग की गतिविधियों शून्य के समान है।
भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के इलाके में अवैध तरीके से पड़ोसी राज्यों से शराब लाकर खपाने की करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है। 15 अगस्त को शुष्क दिवस के दिन शहर में मध्यप्रदेश में बिकने के लिए अधिकृत ब्रांड की शराब खूब बिकी है। तस्करों द्वारा ओडिशा व महाराष्ट्र से भी ट्रेनों के माध्यम से चोरी छिपे शराब लाकर स्थानीय स्तर पर खपाया जा रहा है।
इस मामले में स्थानीय पुलिस थोड़ी बहुत कार्यवाही कर लेती है। इसके बावजूद तस्करों के द्वारा दूसरे प्रदेशों की शराब लाकर भिलाई-दुर्ग शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के गांव में खपाया जा रहा है। 15 अगस्त को पुरानी भिलाई पुलिस की कार्यवाही में मध्यप्रदेश की 404 पौव्वा अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा जाना इस बात को प्रमाणिक आधार दे रहा है। कुछ दिन पहले ही कुम्हारी पुलिस ने हरियाणा की शराब का जखीरा जब्त किया था।
बताया जा रहा है कि शहर में बिकने वाली मध्यप्रदेश की शराब का परिवहन सड़क मार्ग से हो रहा है। जबकि ओडिशा व महाराष्ट्र से ट्रेनों के जरिए शराब लाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक शख्स का कहना है कि शराब का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार करने वालों के द्वारा ओडिशा के खरियार रोड और महाराष्ट्र के गोंदिया तक अपने नुमाईंदो को ट्रेन में भेजकर वहां से शराब मंगाया जा रहा है। इसके बदले में लाये गए शराब के अनुपात में बतौर कमीशन नगद भुगतान किया जाता है। बताते हैं ओडिशा व महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ की तुलना में शराब की कीमत काफी कम है। लिहाजा शराब के अवैध कारोबारियों को अतिरिक्त मुनाफा मिलता है।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश से सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर हजारों पेटी अंग्रेजी शराब तस्करों के द्वारा लाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में शराब का व्यवसाय ठेका पद्धति से चल रहा है। बताते हैं ठेकेदारों की आपसी प्रतिद्वंदिता के चलते तस्करों को वास्तविक से काफी कम कीमत में शराब की पेटियां उपलब्ध कराया जाता है। कम कीमत में मध्यप्रदेश की शराब लाकर भिलाई-दुर्ग में कोचियों के जरिए खपाने से अवैध कारोबारियों को काफी अधिक मुनाफा हो रहा है।
सुबह से नशे में दिखते हैं शराबी
शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां सुबह से ही नशे में धुत्त शराबी नजर आ जाते हैं। ऐसे इलाके में कोहका, कुरुद, घासीदास नगर, छावनी, खुर्सीपार सहि भिलाई-3 के नजदीकी पुरैना, जी केबिन व देवबलोदा विशेष रूप से शामिल है। कुम्हारी क्षेत्र के कुछ वार्डों में भी सुबह सुबह ही शराब के नशे की हालात में लोगों का नजर आना आम बात सी हो गई है। इसका मतलब साफ है कि शराब का अवैध कारोबार जमकर हो रहा है। शहर की सरकारी शराब दुकानें सुबह 9 बजे खुलती है। जबकि शराब प्रेमी सुबह 6 हजे से ही नशे में दिखने लगते हैं। यही हाल रात 10 बजे के बाद भी बना रहता है।
भिलाई से शमशीर की रिपोर्ट
दुर्ग / शौर्यपथ / मंगलवार 17 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोवैक्सीन का केवल द्वितीय डोज लगाया जाएगा! इसके लिए पांच सेंटर निर्धारित किए गए हैं! वार्ड क्रमांक 3 यूपीएचसी कोसानगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड क्रमांक 12 सुपेला नेहरू भवन, वार्ड क्रमांक 28 मंगल बाजार छावनी, वार्ड क्रमांक 29 पीएचसी बापू नगर एवं वार्ड क्रमांक 32 पीएचसी खुर्सीपार में कोवैक्सीन का द्वितीय खुराक का टीकाकरण होगा!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
