
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
- रिसाली निगम पहुंचे कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- पानी के प्रेशर वाले वार्डों में पेयजल की समस्या दूर की जाएगी, पौनी-पसारी का कार्य भी प्रगति पर
दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली निगम पहुंचे कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां पट्टा वितरण, शुद्ध पेयजल और निर्माण कार्यों की गति सहित सभी मुद्दों पर गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत आवेदनों के परीक्षण पश्चात जिन हितग्राहियों को इसके लिए पात्र पाया जाता है उन्हें पट्टा जल्द से जल्द पट्टा वितरण के लिए चिन्हांकित करें। कलेक्टर ने बैठक में पेयजल की स्थिति की समीक्षा भी की। नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने बताया कि नेवई और टंकी मरौदा क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की कुछ शिकायतें आई हैं साथ ही इन क्षेत्रों में कम प्रेशर के साथ पानी आने की शिकायत भी आई है। इसे ठीक करने के लिए अमृत मिशन के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। इन्होंने समस्या शीघ्र दूर करने की बात कही है। कलेक्टर ने कहा कि यथाशीघ्र ही इनके अधिकारियों से समन्वय कर यह समस्या दूर कराएं।
तीन दिन लग रहा मुख्यमंत्री वार्ड शिविर- कलेक्टर ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश हैं कि नगरीय निकाय नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करें और उनकी समस्या के लिए उन्हें निगम के दफ्तरों तक जाने की जरूरत न पड़े। इसके लिए वार्डों में शिविर की व्यवस्था मुकम्मल रहे। श्री सर्वे ने बताया कि वार्ड में तीन दिन शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहते हैं। शिविरों में आये आवेदनों के निराकरण की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। कोशिश होती है कि वहीं मौके पर ही समस्या का समाधान कर दिया जाए।
एमएमयू में लगभग 75 ओपीडी- कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से हो रहे इलाज की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि दो मोबाइल यूनिट काम कर रही हैं और हर दिन इनके माध्यम से 150 ओपीडी हो रही है। कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट में हो रहे टेस्ट तथा यहां मौजूद सुविधाओं की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने यहां डेंगू नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा भी की। आयुक्त ने बताया कि नियमित रूप से कूलरों और जलभराव की जांच की जा रही है तथा टैमीफास का छिड़काव किया जा रहा है।
नागरिक सुविधाएं बेहद अहम- कलेक्टर ने कहा कि निगम अधिकारी नागरिक सुविधाओं पर विशेष नजर रखें। चाहे अनुज्ञा से संबंधित आवेदन हों अथवा किसी तरह का प्रमाणपत्र। कोशिश करें कि न्यूनतम समय में यह कार्य हो सके। इसके लिए सभी शाखाओं के कार्यों की नियमित मानिटरिंग आवश्यक है। कलेक्टर ने स्वच्छता से संबंधित कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि उद्यान सभी बेहतर हालत में हों। सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ रहें। साफसफाई पर मुकम्मल नजर रहे। आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम को ओडीएफ डबल प्लस का दर्जा प्राप्त हुआ है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जवाहर वर्मा अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने सेवा सहकारी समिति पहंडोर में प्रात: 10:30 बजे आकस्मिक भेंट देकर निरीक्षण किया। समिति प्रबंधक से समिति पहंडोर के संबंध में जानकारी ली गयी, उनके द्वारा बताया गया कि समिति में 1588 कृषक सदस्य है जिनको 3.90 करोड़ का कृषि ऋण वितरण किया गया है, बचत बैंक अमानत 95 लाख रुपये है, वर्मी कम्पोस्ड खाद 142.20 क्विंटल बिक्री की जा चुकी है एवं साथ ही साथ खाद-बीज वितरण का कार्य भी चल रहा है।
सेवा सहकारी समितियों के मैदानी अमले के कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने एवं किसानों की परेषानियों से समिति के जिम्मेदार लोगो को अवगत कराने जवाहर वर्मा द्वारा समिति में उपस्थित किसानो से समिति द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी साथ ही किसानो को किसी भी प्रकार की परेषानी ना हो इसके संबंध में समिति प्रबंधक को निर्देषित किया गया। इस निरीक्षण के समय समिति पहंडोर के अध्यक्ष नरसिंह मढ़रिया कन्हैया वर्मा एवं किसान उपस्थित थे।
दुर्ग/ शौर्यपथ / मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा सिविल लाईन दुर्ग में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर परिचर्चा आयोजित कर वीर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, छत्तीसगढ़ पिछड़ा आयोग के सदस्य आर एन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए तमाम छोटे बडे आंदोलन किए गए, अंग्रेजी सत्ता को भारतकी जमीन से उखाड फेंकने के लिए गांधी जी के नेतृत्व में अंतिम लडाई लडी गई थी उसे अगस्त क्रांति के नाम से जाना गया है, इस लडाई में करो या मरो का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के लोगों से आव्हान किया गया। कार्यक्रम को नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव,संदीप श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, नासिर खोखर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू ने किया।
इस दौरान कमल नारायण गुप्ता, प्रवक्ता् संदीप श्रीवास्तव,पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू,अनीस रजा अशोक मेहरा, राजकुमार वर्मा, गिरधर शर्मा, इंद्रपाल भाटिया, बिंदु राजपूत, नवाब चौहान,निशांत गोडबोले आनंद श्रीवास्तव,सदाबहार,कल्याण सिंह ठाकुर,कमलेश नागरची,के डी देवांगन,अलख नवरंग,शेखर साहू,मीना मानिकपुरी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को दुर्ग न्यू आदर्श नगर में विधायक ने महापौर,सभापति, पर्यावरण प्रभारी समेत बड़ी संख्या में मीनाक्षी नगर, पोटिया रोड लेमन गार्डन में नींबू का पौधा लगाया गया, महापौर ने कहा की नीबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन पाया जाता है जिसका उपयोग अधिक से अधिक हो,इसी को ध्यान में रख कर नीबू का पौधा लगाया गया है और आम नागरिको से भी अनुरोध की गई है कि अधिक से अधिक पौधा लगाए। इस मौके पर छ.ग.वेयरहाउसिंग कॉर्परेशन के अध्यक्ष,केबिनेट मंत्री का दर्जा अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, पूर्व महापौर एवं सदस्य छ.ग.राज्य पिछड़ा आयोग आर.एन.वर्मा, अल्ताफ़ अहमद, पार्षद राजकुमार नारायणी,पार्षद प्रेमलता साहू, एल्डरमैन श्रीमती रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता,अंशुल पांडे,हरीश साहू,पोषण साहू,हनीफ़ निज़ाम,विकास यादव अनीस रज़ा समेत अन्य मौजूद थे।
इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा इस वृक्षा रोपण कार्य की सराहना करते हुए कहा की आपदा में हमारे ऑक्सिजन के महत्व को जाना है! वृक्षारोपण अभियान में शहर के सभी नागरिको की भागीदारी हो। इस वृक्षारोपण अभियान में सभी ने बढ़ चढ़ कर वृक्षारोपण का कार्य किया मौजूद लोगों ने भी 1-1 नींबू का पौधा लगाय!मीनाक्षी नगर लेमन गार्डन के हरियाली को लोगो ने मिल जुलकर सहेजने का संकल्प लिया।
भिलाई/ शौर्यपथ / मास्क नहीं लगाने वालों को थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, अगर घर से बाहर निकलना है तो मास्क लगाना अनिवार्य है! इसका पालन नहीं करने वालों से नगर निगम भिलाई जुर्माना वसूल कर रही है! कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों को देखते हुए निगम मास्क के खिलाफ मुहिम चला रही है! सार्वजनिक स्थल एवं बाजार क्षेत्र तथा दुकान में नियमित रूप से मास्क की चेकिंग करते हुए मास्क नहीं लगाने वालों से अर्थदंड वसूला जा रहा है! निगम की टीम निगम क्षेत्र के अलावा बीएसपी क्षेत्र में भी कार्रवाई कर रही है! कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता को लेकर भिलाई निगम कार्यवाही को लेकर और सख्त हो गई है, मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, वही सिर्फ मास्क को दिखावे के लिए लेकर घूमने वालों को मास्क पहनने की समझाइश देकर जुर्माना वसूल किया जा रहा है!
उल्लेखनीय है कि कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विगत कुछ दिनों की कार्यवाही में निगम ने नेहरू नगर जोन ने 17 लोगों से 1750 रुपए, वैशाली नगर जोन ने 22 लोगों से 4500 रुपए, मदर टैरेसा नगर जोन ने 20 लोगों से 1600 रुपए, शिवाजी नगर जोन ने 27 लोगों से 2900 रुपए तथा बीएसपी सेक्टर एरिया में 38 लोगों से 4100 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है! इस प्रकार कुल 124 लोगों से 14850 रुपए जुर्माना वसूल किया गया!
भिलाई/ शौर्यपथ / क्रांति दिवस के उपलक्ष में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेटों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के ऊपर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत ग्राम खपरी और खमरिया में आयोजित किया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और उनके सोच को प्रति पालन करना है।
इस कार्यक्रम में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के निदेशक/प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के कैडेट्स कल देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे इन्हें कैडेट्स के मध्य से कुछ विद्यार्थी देश की सेना एवं रक्षा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों को सुशोभित करते हैं और अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान करते हैं एनसीसी के कारण उनमें सदैव अनुशासन और देश प्रेम की भावना भरी हुई रहती है जो उन्हें एक सुव्यक्तित्व प्रदान करते हैं।
महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक जे. दुर्गा प्रसाद राव ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ही ना केवल गोद ग्राम में अपितु अन्य स्थलों पर भी अपने संदेशों का प्रचार एवं प्रसार करें ताकि देश का विकास समग्र रूप में किया जा सके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कृष्ण जिबोन मंडल, लेफ्टिनेंट उज्जवला भोसले सहित महाविद्यालय के एनसीसी की दोनों इकाई के 18 कैडेट्स उपस्थित थे।
भिलाई /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी एवं शहर जिला सेवादल के लोगों ने केम्प-1 गांधी चौक में 9 अगस्त क्रंाति दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदमकद प्रतिमा में बदरूदीन कुरैशी, श्रीमति तुलसी साहू, माल्यअर्पणकर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रंद्धाजिली अर्पित किया।
कुरैशी ने अपने उदबोधन में 9 अगस्त सन् 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सरकार ने भारतीय नेताओं के परामर्श किए बिना भारत को युद्ध में सम्मिलित कर लिया। इस बात का गांधीजी ने विरोध किया और 9 अगस्त, 1942 को उन्होंने मुम्बई में करो या मरो का नारा देकर भारत छोडों आंदोलन का शुभारंभ किया गांधी जी और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर पूना के आगा खाँ महल में नजरबंद कर दिया उसके बाद ब्रिटिश सरकार समझ गई कि अब भारत को ज्यादा दिन तक गुलाम नहीं रखा जा सकता फूट डालो और राज करो की नीति के तहत ब्रिटिश सरकार द्वारा जिन्ना और मुस्लिम लींग को साम्प्रदायिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए प्रोत्साहित किया जाने लगा। अंत में 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज सरकार ने भारत को दो भागों में बाटकर आजादी दे दी।
कार्यक्रम में सज्जन प्रसाद दिक्षित, निवृतमान पार्षद जोहन सिन्हा, रामाविश्वकर्मा, जे.आर साहू, अनिल सुकुमार, नईम बेग, विश्वनाथ जायसवाल, वंदना पुरकैत, जवाहरलाल, एस टी नरायण, प्रकाश महापात्रा, गरीबदास, बलदेवसिंह, सुरेन्द्र, दुर्गा प्रसादसाहु, मुन्नीलाल शर्मा, राजेश सोनकर, शैलेस पानबुडे, दीदार भाई, कुसुम देवी, गांयत्री देवांगल, सोनअली, अब्दुल कादिर सिद्धिकी, तोषार देवांगन, मुकेश देवांगन, नजमुनिशा आदि उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / मंगलवार को दुर्ग पुलिस द्वारा एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 भिलाई में यातायात जागरूकता एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, कविलाश टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात, निरीक्षक गौरव तिवारी, प्रभारी साइबर सेल,फादर थॉमस रमबन, करसपोंडेंट राजन जॉर्ज , प्रिंसीपल डॉ बी डी थरकन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, दुर्ग के द्वारा छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगण से कहा गया कि सोशल साईड में दिये गये लिंक पर कभी भी विश्वास न करें तथा अपने निजी जानकारी फेसबुक पर कदापि साझा न करे तथा किसी भी प्रकार के कॉल पर विश्वास न करे इन सभी बातो को ध्यान में रखने से आप साइबर ठग्गी से बच सकते है एवं सड़क दुर्घटना से बचने के लिए दो पहिया वाहन में सदैव हेलमेट का उपयोग करें हेलमेट का उपयोग करने से किसी कारणवश यदि आप सड़क दुर्घटना का शिकार होते है तो आप एक गंभीर चोट से बच सकते है। समय बचाने के चक्कर में हम वाहन तेज चलाते है और अपनी जान को जोखिम में डालते है ऐसा हमें तदापि नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान गुरजीत सिंह,उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगणों को पैदल चलने के नियम के साथ-साथ ,रोड मार्किग, सडक संकेत, हाथ के संकेत, सडक पर प्राथमिकता वाहन, गुड सेमेरिटन, दस्तावेज, एक अच्छे वाहन चालक के क्या-क्या गुण होते है, ओव्हर टेक करने के नियम, लेन अनुशासन प्रशिक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा छात्र/छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं एवं प्राचार्य को भविष्य में यातायात के सभी नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में घर परिवार एवं मित्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया जिससे भविष्य में हम जिला दुर्ग को सड़क दुर्घटना मुक्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासों मे सफल हो सकें।
इस अवसर पर आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक राजेश कुमार, आरक्षक फिरोज खान तथा 220 छात्र/छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।
सोनिया नगर के वार्डवासियों से मिले देवेंद्र यादव
भिलाई / शौर्यपथ / वार्ड 37 सोनिया गांधी नगर के गणेश मंदिर के मंच का जल्द संधारण होगा। इसके लिए वार्डवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मांग किए थे। वार्ड वासियों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और अधिकारियों को जल्द मंच सधारण का निर्देश दिया। साथ ही सोनिया गांधी नगर के लोगों ने विधायाक देवेंद्र यादव को बताया कि वार्ड में कुछ जगहों पर लाइट की समस्या है। रात में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। इस पर विधायक श्री यादव ने लाइट सांधरण का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों ने बताया कि केनाल रोड से लगा हुआ एक नाला है। जिसके सांधरण से निकासी की सुविधा होगी। निकासी के लिए नाला सांधरण के लिए भी निर्देश दिए है।
मंगलवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 37 का दौरा किया। लोगों से मिले उनका हाल चाल जाना और सभी से चर्चा का समस्या की जानकारी ली। इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक श्री यादव को कुछ महिलाए बताई की उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है। पेंशन नहीं मिलने से वे काफी परेशान है। विधायक श्री यादव ने तत्काल पहल की और महिलाओं को पेंशन दिलाने अधिकारी को निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड के विकास कार्यों को लेकर लंबी चर्चा की ।
विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को बताया कि आप सब चिंता ना करें जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विधायक के इस पहल से क्षेत्र की जनता काफी खुश हुए। लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और वार्ड के गली मोहल्लों में जहां बारिश के दिनों में कीचड़ रहता था। चलने में समस्या आती थी। वहां सभी जगहों पर पेवर ब्लॉक लगवाया जा रहा है। इससे भी जनता काफी खुश है। लोगों ने ऐसे सैकड़ों विकास कार्य वार्डों में करवाने के लिए विधायक का दिल से आभार जताया है। इसके बाद विधायक वार्डवासियों के साथ मिले। जनसंपर्क किया। लोगों की समस्या जानी। विकास कार्यों का फिडबैक लिया। वार्ड दौरा के दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास कार्य दिए। अपनी छोटी मोटी समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
