
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लाखों लोगों ने अपने परिजनों एवं कमाने वाले सदस्यों को खोया है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी राजधानी रायपुर के साथ दुर्ग जिला भी सर्वाधिक संक्रमण का शिकार हुआ था। अब कोरोना की लहर धीमी पडऩे के साथ ही राज्य सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीडि़त परिवारों के आंसू पोछने का काम किया है। कोविड से घर के कमाने वाला सदस्य खो देने के बाद कई परिवारों के सामने रोजी रोटी के साथ ही बच्चों की शिक्षा का भी बड़ा संकट आ खड़ा हुआ था लेकिन शासन की महतारी दुलार योजना द्वारा अब भूपेश सरकार ना सिर्फ बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करेगी बल्कि पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए 500 रु एवं आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों को 1000 रु प्रतिमाह छात्रवृत्ति दे कर एक बड़ी राहत प्रदान की जाएगी।
इसके लिए दुर्ग शहरी क्षेत्र के 110 बच्चों समेत जिले के 763 बच्चों के आवेदन अब तक आए हैं एवं शासकीय एवं निजी स्कूलों के लिए 1.07 करोड़ की राशि एवं छात्रवृत्ति के लिए 55.45 लाख का बजट आबंटित किया गया है। कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पटरी पार क्षेत्र एवं शहर के अन्य वार्डों में पीडि़त परिवारों से मुलाकात की एवं योजना का लाभ लेने के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन करने की जानकारी दी। वोरा सबसे पहले वार्ड क्रमांक 19 स्थित भट्ट परिवार के निवास पहुंचे जहां स्व महेश राव भट्ट एक मात्र कमाने वाले सदस्य कोविड का शिकार हुए थे। परिवार के रूप में तीन बच्चों, माँ एवं पत्नी के लिए कमाऊ सदस्य के काल कलवित हो जाने के बाद रोजी रोटी के साथ शिक्षा का भी संकट आ गया था अब महतारी दुलार योजना के द्वारा मुफ्त शिक्षा एवं छात्र वृत्ति मंजूर हो जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलने जा रही है। इसके अलावा वोरा ने पचरी पारा में मनोज साहू, विनोद साहू, मनीष तिवारी व मनोज तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात की। विधायक वोरा ने कहा कि घर के किसी भी सदस्य को खोने की भरपाई नहीं की जा सकती किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व शासन ने पालक बनकर बच्चों की शिक्षा दीक्षा का बीड़ा उठाने का सराहनीय फैसला लिया है। सभी पीडि़त परिवारों को योजना का लाभ लेना चाहिए।
दुर्गं / शौर्यपथ / नगर निगम द्वारा गौठानों में छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली 8 अगस्त को मनाया जाएगा। नगर विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप,महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन और निगमायुक्त हरेश मडावी के निर्देश पर रविवार को सुबह 10 बजे पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठान में हरेली के अवसर पर पारम्परिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरेली पर्व के दिन गौठानो में पारम्परिक कार्यक्रम गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी,भौंरा,नारियल फेंक,छत्तीसगढ़ी पारम्परिक व्यंजन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पशु चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे। पशुधन को आटे के लोंदी और अन्य औषधि कंद खिलाए जाएंगे, खरीफ फसलों के सुरक्षा हेतु पशुओं को गौठान में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। गौठान में क्रय किये जा रहे गोबर,उत्पादित जैविक खाद को छायादार चबूतरा, तिरपाल के माध्यम से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। गौठानों से उत्पादित खाद को फसल में उपयोग करने से होने वाले फायदे के संबंध में कृषकों को प्रेरित किया जाएगा। गौठानों में फलदार, छायादार वृक्षारोपण विशेषकर कदम के पौधे रोपित किये जाएंगे। इन आयोजनों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले वर्ष हरेली पर्व के दिन 20 जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना का शुभांरभ किया गया। गौठानों में पशुपालकों से गोबर क्रय करते हुए इक_े किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार हो रहे है। राज्य की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी का संरक्षण एवं सवंर्धन किया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विभिन्न कार्यक्रमों की मानिटरिंग कर रहे अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति सबसे महत्वपूर्ण टास्क है। इसमें किसी भी तरह की कमी लक्षित हो रही है तो अगले महीने तक ठीक कर लें। 15 सितंबर को पुन: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली जाएगी। जिसमें अपेक्षित नतीजे नहीं मिलने पर मानिटरिंग अधिकारियों पर एवं जिम्मेदार अमले पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि हेल्थ से संबंधित लक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। कोरोना की वजह से हेल्थ मशीनरी पर बड़ी जिम्मेदारी आई, दूसरी लहर के बाद अब मौका है कि पीक के दौरान जो काम नहीं हो सके, उन्हें पूरा किया जाए। बैठक में निगम आयुक्त भिलाई श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, रिसाली आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कोविड कंट्रोल की समीक्षा- कलेक्टर ने कहा कि कोविड मैनेजमेंट आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पहले की रणनीति की तरह ही स्ट्रीट वेंडर का, सर्वाधिक जोखिम वाले वर्गों की रैंडम सैंपलिंग करते रहें। रेलवे और बस स्टैंड में पहले की तरह ही सैंपलिंग होती रहे। अधिकारियों ने बताया कि हर दिन लगभग 2800 सैंपलिंग हो रही है। रेलवे स्टेशन में भी सैंपलिंग हो रही है। इनमें बाहर से आये 17 पाजिटिव मरीजों को ट्रेस किया गया है। अब तक 14 कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं यहाँ सख्त मानिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में ज्यादा मामले सामने आये हैं। कलेक्टर ने यहाँ सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा भी की और कहा कि बेहतर रणनीति से अधिकाधिक टीकाकरण कराने का प्रयत्न करें।
डेंगू के अब तक 11 मामले, इनमें 6 दूसरे जिलों से- डेंगू के अब तक 11 मामले जिले में आ चुके हैं। इनमें से छह मामले दूसरे जिलों से हैं। इनमें 4 नागपुर, 2 रायपुर तथा 1 हैदराबाद से हैं। कलेक्टर ने डेंगू नियंत्रण की कार्रवाई प्रभावी रूप से जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने हाटस्पाट में व्यापक रूप से टैमीफास का छिड़काव आदि के निर्देश भी दिये। अधिकारियों ने बताया कि अभी डेंगू के 10 हजार टेस्टिंग किट उपलब्ध हैं।
कुष्ठ के 145 नये मरीज चिन्हांकित- कलेक्टर ने टीबी और कुष्ठ जैसे रोगों के मरीजों के चिन्हांकन पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कुष्ठ के 145 नये मरीज चिन्हांकित किये गये हैं। टीबी के 963 मरीज चिन्हांकित किये गये हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्लम बस्तियों में, औद्योगिक क्षेत्रों में गहर रूप से सर्वे कर टीबी के मरीज चिन्हांकित करें और चिन्हांकन के तुरंत पश्चात इनका उपचार आरंभ करें।
बालिकाओं के हीमोग्लोबिन जाँच के लिए लगेंगे कैंप- कलेक्टर ने बालिकाओं के हीमोग्लोबिन जांच के लिए विशेष तौर पर कैंप लगाने के निर्देश दिये ताकि अधिकाधिक बालिकाओं में एनीमिया की जांच की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी शहरी क्षेत्रों में हीमोग्लोबिन की जाँच की जाए।
संस्थागत डिलीवरी पर पूरा जोर, एमएमआर एवं आईएमआर कम करने की हो कवायद- कलेक्टर ने संस्थागत डिलीवरी को बढ़ावा देने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करना बेहद जरूरी है। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मामलों की विशेष मानिटरिंग आवश्यक है।
दुर्ग / शौर्यपथ / बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ अब बच्चे लेंगे, इसके लिए गाँव और शहरों के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बच्चे हर दिन होंगे रूबरू। उनके सुदीर्घ जीवन के किस्से सुनेंगे, उनके अनुभव से सीखेंगे। अपनी तरह का यह पहला नवाचार दुर्ग जिले में होगा। अपने अनुभवों की विरासत जिले के वरिष्ठ नागरिक बच्चों तक संप्रेषित करेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज शिक्षा विभाग की बैठक में इस नवाचार पहल की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही चार अन्य नवाचार पहल शिक्षा विभाग द्वारा किये जाएंगे। इन प्रयोगों में उत्थान, सियान जनशाला, शिक्षक प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम-''प्रतिभा'', जन पहल, आंतरिक समीक्षा मिशन (आई.आर.एन.)ÓÓ शामिल हैं। इनके बारे में विस्तार से जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने दी। बैठक में कलेक्टर ने कक्षाओं के अलावा साप्ताहिक टेस्ट एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सियान जनशाला- हमारी परंपरा में बुजुर्गों के ज्ञान की विरासत का बड़ा महत्व है। कालिदास ने मेघदूतं में कोविद ग्राम वृद्धा: का जिक्र किया है। गाँव के बुजुर्ग भले ही पढ़े लिखे हों या न हो, अपने अनुभव की वजह से वे आदरणीय है और इनसे ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। जर्मनी के एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिस्मार्क का कथन था कि वे मूर्ख हैं जो अपनी गलतियों से सीखते हैं मैं दूसरों की गलतियों से सीखना पसंद करता हूँ। सियान शाला के इस नवाचार के माध्यम से न केवल बच्चे बुजुर्गों से ज्ञान की बातें सीख पायेंगे अपितु उस परंपरागत ज्ञान को भी प्राप्त कर पाएंगे जो किताबों में नहीं मिलती लेकिन सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होती है।
उत्थान- पढ़ाई के साथ ही सीखने को फोकस करते हुए उत्थान का नवाचार आरंभ किया जाएगा। इसमें लर्निंग कार्नर और पुस्तकालय बनाये जाएंगे। यह प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए होगा। छोटे बच्चों में रीडिंग हैबिट विकसित करने के लिए सुंदर चित्रमय पुस्तकें लाइब्रेरी में रखी जाएंगी ताकि बच्चों का स्वाभाविक रूझान अच्छे बाल साहित्य की ओर हो सके। इसके अलावा लर्निंग कार्नर भी खोला जाएगा, जहाँ विभिन्न तरीकों से विज्ञान के रहस्यों के बारे में और अन्य चीजों के बारे में प्रयोग के माध्यम से सिखाया जाएगा।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत इस माह के प्रत्येक रविवार को स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा आईईसी अभियान चलाया जाएगा! इसकी शुरुआत 8 अगस्त दिन रविवार से होगी! अभियान के तहत बैनर, पोस्टर और नुक्कड़ नाटक करते हुए जागरूकता प्रसारित करेंगे। भिलाई निगम द्वारा रविवार को लोगों को आकर्षित करते हुए उन्हें स्वच्छता की गतिविधियों से जोडऩे प्रेरित किया जाएगा, ताकि शहर को स्वच्छ बनाने में सभी अपनी नैतिक जिम्मेदारियां निभा सके। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने सभी जोन आयुक्त व स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि अगस्त माह के हर रविवार को विशेष अभियान में स्वच्छता संबंधी ईवेंट और गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। स्वच्छता के विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जागरूकता अभियान के लिए निगम के सभी जोन कार्यालयों द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। रविवार को सफाई मित्रों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, स्लम एरिया में लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाने के साथ ही कर्मचारी होर्डिंग्स, पोस्टर का प्रदर्शन, दुकानों में स्टीकर व पाम्प्लेटस का वितरण करेंगे। नुक्कड़ नाटक व गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने के उपाय बताते हुए घर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को व्यवस्थित तरीके से हरे व नीले डब्बे में डालने की जानकारी, व्यवसायिक क्षेत्र में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की जानकारी मनोरंजन करते हुए देंगे।
स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अगस्त माह के हर रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें हर रविवार को स्वच्छता के अलग-अलग विषयों पर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। प्रथम रविवार को गंदगी से आजादी कैंपेन, सफाई मित्रों द्वारा सुरक्षा चैलेंज, स्लम एरिया में नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाना, द्वितीय रविवार को घरेलू हानिकारक कचरे से आजादी कैंपेन के तहत मोहल्लों में कूड़ा पृथकीकरण, हानिकारक कचरे का निपटान, तीसरे सप्ताह में सिंगल यूज प्लास्टिक से आजादी कैंपेन के तहत बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध हेतु नुक्कड़ नाटक, पाम्प्लेट के माध्यम से जागरूक करना एवं चतुर्थ रविवार को लिटरिंग एवं स्पिटिंग से आजादी कैंपेन, मोहल्लों में जीवीपी पाइंटस को समाप्त करना, वॉल पेंटिंग के जरिए शहर का सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियां भी होंगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में वैज्ञानिक डेयरी पालन विषय पर राज्य स्तरीय पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का समापन आज विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एवं निदेशक शिक्षण डॉ.एस.पी.इंगोले,डॉ.एस.के.तिवारी की एवं डॉ.सुशोवन रॉय तथा डॉ.ए.के.सांतरा प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.एस.पी.इंगोले द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आशा ही नही बल्कि विश्वास है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से डेयरी व्यवसाय से जुड़े एवं इच्छुक पशुपालको को अत्यंत लाभ होगा। इस तरह ये पशुपालक विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से संपर्क में बने रहेंगे एवं भविष्य में उनकी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त करते रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.एस.के.तिवारी एवं नोडल अधिकारी डॉ.धीरेन्द्र भोंसले ने बताया कि प्रशिक्षण में न केवल राज्य के बल्कि अन्य प्रदेशों के प्रशिक्षणार्थियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में जुड़े। उन्होंने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का महत्वपूर्ण कार्य इस प्रशिक्षण के द्वारा किया गया। इसके आयोजन के लिए उन्होने आभार व्यक्त किया। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूड के डायरेक्टर रूपेश गुप्ता ने प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी बताया। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को चारा उत्पादन हेतु सुपर नेपियर नोड्स का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चैधरी के अतिरिक्त डॉ.निषिमा सिंह, डॉ.शिवेश देशमुख एवं अन्य गणमान्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे। संचालन डॉ. श्रीमती किरण कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रीमती रूपल परमार द्वारा किया गया।
1 अगस्त से 30 दिसंबर तक सम्पत्ति कर जमा करने 4 से 2 प्रतिशत तक दी गई छूट
नगर निगम ने दुकानो का अप्रैल एवं मई माह के मासिक किराये के अधिभार शुल्क किया माफ
दुर्ग / शौर्यपथ / शुक्रवार 06 अगस्त को बजट बैठक के दूसरे दिन निर्धारित समय दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ । महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा प्रस्तुत बजट वर्ष 2021-22 पर चर्चा से प्रारंभ हुआ। बजट के सभी मुद्दो पर संबंधित विभाग प्रभारी के साथ विभागवार चर्चा किया गया। भोजन अवकाश के पश्चात् बजट प्रस्ताव शेष विषयों को सभापति के द्वारा क्रमवार रखा गया जिसमें नगर निगम, दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैण्ड स्थिति बुकिंग कार्यालय के समीप दुकान क्र.-01 एवं 02 को तृतीय निविदा के पश्चात् प्राप्त ऑफर दर आफसेट मूल्य से अधिक होने के कारण निविदाकार श्रीमती लीना जैन एवं श्रीमती भारती जैन के आफर दर को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम द्वारा आबंटित सभी दुकान का किराया नियम कंडिका क्र.-14 के अनुसार नियत समय पर नही पटाने पर 10 प्रतिशत् अधिभार शुल्क लिया जाता था, जिसे कोरोनाकाल को देखते हुए दो माह अप्रैल एवं मई 2021 के मासिक किराये का अधिभार शुल्क माफ किया जाना प्रस्तावित किया गया था इसी प्रकार सम्पत्ति कर 31 जुलाई तक जमा किये जाने पर छ: प्रतिशत्, 30 सितम्बर तक जमा करने पर चार प्रतिशत् एवं 30 दिसम्बर तक जमा करने पर दो प्रतिशत् की छूट दिये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
दीपक नगर स्थित मालवीय उ0मा0शाला में स्वामी आत्मानंद इंग्लीश मिडियम स्कूल के संपूर्ण सिविल कार्य हेतु तकनिकी स्वीकृति अनुसार योजना की लागत राशि 156.87 लाख प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए पृथक-पृथक निविदा आमंत्रण की अनुमति हेतु प्रकरण सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया । दुर्ग शहर में पैथोलॉजी एवं डॉयग्नोस्टिक सुविधाएं हेतु सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर प्रारंभ करने के लिए नगर निगम, दुर्ग के नल घर परिसर में निर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के द्वितीय तल में 3,000 वर्गफीट क्षेत्र का चयन तथा निर्धारित किराया दर पर दुर्ग भिलाई अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी को हस्तांतरित करने हेतु प्रकरण को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया ।
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह मूर्ति स्थापना हेतु घोषणा के पालनार्थ गठित समिति की अनुसंशा अनुसार जी0ई0 रोड पर नगर निगम द्वारा निर्मित गंजपारा के सामने रिक्त स्थल पर अनुसंशा की गई जिसे सर्वसम्मति से अनुसंशा किया गया । नगर निगम दुर्ग में पार्षद के रूप में राजनिति प्रारंभ करने वाले श्रद्धेय मोती लाल वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल तथा भारत सरकार के विभिन्न विभागें के केन्द्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर दुर्ग शहर को गौरावांन्वित किया। जनहित के कार्यो के लिए जीवन के अंतिम क्षण तक संजीदगी से क्रियाशील रहने वाले मोतीलाल वोरा की स्मृति को अक्ष्क्षुण रखने तथा उनसे प्रेरणा प्राप्त करने के लिए जनाकांक्षा के अनुरूप शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में उनके अंतिम संस्कार स्थल को समाधि के रूप में सुरक्षित एवं विकसित किये जाने तथा इसी प्रकार जनहित के कार्यो तथा छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न को साकार करने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्रद्धेय दाऊ वासुदेव चन्द्राकर, पूर्व विधायक म0प्र0 विधानसभा की स्मृति को अक्ष्क्षुण रखने हेतु मालवीय नगर चौक स्थित रोजगार कार्यालय में उनकी प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है । जिसे पूरे सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुसंशित एवं स्वीकृत किया गया । विगत 14 दिसंबर गत 7 जनवरी, 25 जनवरी को मेयर इन काउंसिल की बैठक के लिये गए निर्णय वित्तीय अधिकारों के प्रयोग से संबंधित जानकारी निगम परिषद को समक्ष सूचनार्थ एवं पार्षदो द्वारा लोक महत्व के विषयों पर व्यक्तव्य देने के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ नगर पालिका (कामकाज के संचालन की प्रक्रिया) नियम 2016 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जावेगी, की सर्वसम्मति से पुष्टी की गई है ।
सामान्य सभा की समाप्ति के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा पक्ष-विपक्ष, एल्डरमेंन एवं निर्दलीय पार्षदो के साथ-साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया एवं सदन के दर्शाक दीर्धा उपस्थित वरिष्ठजनो को बजट बैठक में उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया । कोरोनाकाल एवं मोतीलाल वोरा के निधन के पश्चात् प्रथम सामान्य सभा होने के कारण, वार्ड क्र.-01 के पार्षद मनीष साहू के बडे भाई एवं वार्ड पार्षद हेमेश्वरी निषाद के दादा ससुर के निधन पर, कोरोना से आम नागरिको के परिजनों के दिवंगत होने पर श्रद्धांजली देने हेतु सदन में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित किया गया तद्पश्चात् सभापति राजेश यादव द्वारा सामान्य सभा समाप्ति की घोषणा की गई।
कमिश्नर हरेश मंडावी,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, दीपक साहू, ऋषभ जैन, संजय कोहले, भोला महोबिया, श्रीमति जयश्री जोशी, अनूप चंदनिया, हमीद खोखर, श्रीमती सत्यवती वर्मा,मनदीप सिंह भाटिया, सुश्री जमुना साहू, शंकर ठाकुर, पार्षद नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, मदन जैन, राजकुमार नारायणी, देवनारायण चन्द्राकर,शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह, सुश्री नीता जैन,श्रीमती श्रीमती मीना सिंह, शेखर चन्द्राकर,भास्कर कुंडले, काशीराम कोसरे, श्रीमती मनी गीते,प्रकाश जोशी सहित सभी पार्षद एवं एल्डरमेन के अलावा निगम अधिकारी कार्यपलान अभियंता एमपी गोस्वामी,आरके पांडेय,जिंतेंद्र सैमया,प्रकाशचंद थावनी,आरके पालिया,वीपी मिश्रा,जनसम्पर्क अधिकारी गिरीश दीवान, विनोद मांझी, आरके बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, शरद रत्नकर,मनोहर साहू,राजेन्द्र साहू,शुभम गोइर समेत अन्य निगम कर्मचारी मौजूद थे।
दुर्ग /शौर्यपथ /अर्जुन्दा निवासी ,कांग्रेस नेता भूपेंद्र चंद्राकर ,ने स्व चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज कचांदूर सन 2000 से छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण से अब तक के इतिहास में ,अविभाजित दुर्ग के लिए ,लोक कल्याणकारी व जन हित में अभूतपूर्व निर्णय है ,
जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश व उनके मंत्रिमंडल का जितना आभार व्यक्त किया जाए कम है ,
इस निर्णय से न केवल सैकड़ो रोजगार व छात्रों का भविष्य सुरक्षित हुआ ,बल्कि ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य व्यवस्था की
आम जन को उपलब्धता ,भी बढ़ेगी,
कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा के बाद से दुर्ग के मूल वासियो ने मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक व मंत्री का आभार जताया था ,
क्योंकि यह एक ऐतिहासिक
निर्णय है ,
Covid 19 संक्रमणकाल में
द्वितीय लहर में जिस कचांदूर अस्पताल ,जिसमे हज़ारो संक्रमित लोगो का ,केअर यूनिट के नाम से प्रसिद्ध हुआ वह यही ,स्व चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल ,कॉलेज कचांदुर ही है,
किंतु न जाने क्यों अधिग्रहण के आरम्भ से ही
कुछ लोगो के द्वारा ,ब्लैकमेलिंग व सस्ती लोकप्रियता के उद्देश्य से कॉलेज की संक्रमण काल मे अव्यवस्था का फ़र्ज़ी वीडियो वायरल किया जाता था ,और कॉलेज प्रबंधन समिति पर आरोप लगाए जाते रहे हैं,।
जिसे अब तक प्रमाणित नही किया जा सका ,
एक छत्तीसगढ़िया नेता का टिकट काटकर अपने पुत्र को नौकरी छुड़वा कर सांसद बनाकर जनता पर थोपने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ,
जिनका परिवार ,सदैव करोड़ो की धांधली का आरोपी है ,व दामाद फरारी काट चुका है ,ऐसे लोगो को दूसरों पर कीचड़ उछालना कदाचित ,निम्नस्तरीय राजनीति का परिचायक है ,
आरोप लगाने वाले सिंध्या परिवार को हमेशा ,गद्दार के नाम से संबोधित करने वाले भाजपाई से मात्र राज्यसभा संसद की सीट के लिए अपनी मातृ संस्था से मुह मोड़ भाजपा की शरणागत हुए ,तथा कथित बिकाऊ महाराज ,ज्योतिरादित्य सिंध्या ,को भी पहले दर्पण के सामने खड़े होकर अपने चरित्र का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है ।।
भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा की कुछ लोगो के द्वारा क्षेत्रवादी
नेता के नाम से प्रसिद्ध दाऊ
स्व चंदूलाल चंद्राकर की स्वच्छ व लोकप्रिय ,सर्वमान्य छवि को धूमिल करने का प्रयास के अपनी राजनीति चमकाने के प्रयास किया जा रहा है ,
जो सस्ती व ओछी राजनीति का परिचायक है।
ऐसे लोगो को समय आने पर भूपेश सरकार द्वारा करार जवाब दिया जाएगा,
व झूठ भ्रम फैलाने की राजनीति करने वालो से प्रदेश की जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है
रिसाली निगम के सबसे पुरानी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर दी गई बिदाई
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम के सबसे पुराने कर्मचारी पंप ऑपरेटर संतराम जंघेल को सेवानिवृत्त पर बिदाई दी। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने पंप ऑपरेटर को शाल, श्रीफल व उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि नए कर्मचारियों को निष्ठावान कर्मचारियों से अनुभव लेना चाहिए।
आयुक्त ने कहा कि पंप ऑपरेटर निगम का बेहद जवाबदारी और जिम्मेदारी वाला पद है। समय पर पानी छोडऩे से लेकर पाइप लाइन की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने संतराम को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। बिदाई समारोह में अधीक्षक देवव्रत देवांगन, सब इंजीनियर एस के सिंह भदौरिया, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर समेत अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
साडा के समय की थी ज्वाइनिंग
पंप ऑपरेटर संतराम जंघेल 62 वर्ष की आयु में 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए। वे विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) में नौकरी की शुरूआत की थी। भिलाई नगर पालिक निगम गठन होने के बाद वे नियमित हुए। नए रिसाली निगम बनने के बाद वे निगम क्षेत्र डुंडेरा में पदस्थ थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
