
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। जो इस प्रकार है
स्वास्थ्य विभाग- डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सुगम सावंत, नोडल अधिकारी कोविड-19 अस्पताल, डॉ. आर.के. खंडेलवाल नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट, डॉ. रश्मि भुरे नोडल अधिकारी होम आइसोलेशन, सुश्री प्यूली मजूमदार, डीपीएम संजीव दुबे, सीपीएम दुर्ग, तुषार वर्मा सीपीएम भिलाई, डॉ. आशीष शर्मा, बीएमओ पाटन, डीपी ठाकुर बीएमओ धमधा, डॉ. जांमगड़े बीएमओ भिलाई शहर, डॉ. बसंत चैरसिया, एनेस्थिस्ट, सुश्री रितिका सोनवानी एपीडेमियोलॉजिस्ट, सुश्री स्वर्णा स्टाफ नर्स कोऑर्डिनेटर, कु. हर्षलता सोनी आईसीयू स्टाफ नर्स, कु. रश्मि आईसीयू स्टाफ नर्स, लक्ष्मीकांत पोरेडीवार, वाहन शाखा प्रभारी, शैलेन्द्र ठाकुर लैब टेक्निशयन।
राजस्व विभाग- अपर कलेक्टर दुर्ग एवं आयुक्त रिसाली निगम प्रकाश कुमार सर्वे , अपर कलेक्टर दुर्ग वीरेंद्र बहादुर पंच भाई , अनुभागीय दंडाधिकारी दुर्ग खेमलाल वर्मा , अनुभागीय दंडाधिकारी पाटन विनय पोयम , अनुभागीय दंडाधिकारी धमधा ब्रजेश क्षत्रिय , डॉ प्रियंका वर्मा डिप्टी कलेक्टर, डॉ ज्योति पटेल डिप्टी कलेक्टर, सुश्री दिव्या वैष्णव डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार भिलाई योगेन्द्र वर्मा , राजस्व निरीक्षक दुर्ग डीपी परगनिहा , राजस्व निरीक्षक तहसील पाटन मनोज रस्तोगी , टेकराम साहू पटवारी तहसील पाटन, नेतराम साहू पटवारी घमधा, भूषण मेश्राम कोटवार अमलेश्वर, ईश्वर दास मानिकपुरी कोटवार धमधा।
नगर पालिका - ऋतुराज रघुवंशी आयुक्त नगर निगम भिलाई, किर्तिमान सिंह राठौर आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, इंद्रजीत बर्मन आयुक्त नगर निगम दुर्ग।
आयुष विभाग - डॉ सुशीला बंजारे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ रिजवान उद्दीन यूनानी चिकित्सा अधिकारी, रामस्वरूप मरकाम आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ सतीश राजपूत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सोनिया हिशिकर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी
समाज कल्याण विभाग - कमलेश कुमार पटेल
जनपद पंचायत दुर्ग- सुश्री कामिनी चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत चंदखुरी,
कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग से श्रीमती अरुणा साहू परिवहन उप निरीक्षक
नगर पालिक निगम भिलाई- मलखान सिंह सोरी सहायक राजस्व अधिकारी, सुश्री श्वेता महिश्वर उप अभियंता एस मोनू सफाई कर्मचारी
नगर पालिक निगम भिलाई- मलखान सिंह सॉरी सहायक राजस्व अधिकारी सुश्री श्वेता महिश्वर उप अभियंता, एस मोनू सफाई कर्मचारी, अमनदीप सफाई कर्मचारी
नगर पालिक निगम दुर्ग- संतोष टेमुलकर, तुलेश कुमार, टोमेन्द्र सूर्यवंशी
नगर पालिक निगम रिसाली- गौरव कुमार साहू समयपाल प्लेसमेंट, जागेश्वर साहू समयपाल प्लेसमेंट, सतीश देवांगन जोनल प्लेसमेंट, बीरेंद्र देशमुख सफाई सुपरवाजर
नगर पंचायत पाटन - थानेश्वर वर्मा उप अभियंता, नरेंद्र प्रताप सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक और सुरेंद्र यादव सफाई कामगार
खाद्य विभाग - आंनद चंद्र मिश्रा सहायक खाद्य अधिकारी, सुश्री सुधा महिलालांग खाद्य निरीक्षक, नेहा तिवारी खाद्य निरीक्षक
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी- से अजय चंद्राकर तकनीशियन वितरण
महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग- श्रीमती भैचंद देहारी सहायक ग्रेड 2
एकीकृत बाल विकास दुर्ग- ग्रामीण श्रीमती देवकी साहू पर्यवेक्षक
जिला पंचायत आयुर्वेद दुर्ग- डॉ. जया साहू विशेषज्ञ आयुर्वेद
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी - परिमल दत्ता केमिस्ट,
केंद्रीय जेल दुर्ग -डॉ. एसएन चौबे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
ढ़ालसिंह कोसरे फार्मेसिस्ट
दुर्ग वनमण्डल - कमल नारायण साहू वनरक्षक,
पुलिस विभाग - रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर, विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, प्रवीर चंद्र तिवारी उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, सुरेश कुमार ध्रुव निरीक्षक थाना प्रभारी खुर्सीपार, शिवानंद तिवारी निरीक्षक थाना प्रभारी पाटन, सी.तिर्की एवं रक्षा टीम निरीक्षक थाना प्रभारी महिला थाना, निलेश द्विवेदी रक्षित निरीक्षक दुर्ग, पवन सिंह राजपूत एवं रीडर स्टाफ सहायक उप निरीक्षक प्रभारी डीसीबी, इंदु राम साहू (मरणोपरांत) उपनिरीक्षक अजाक थाना, फूलचंद भुआर्य (मरणोपरांत) प्रधान आरक्षक 824 थाना भिलाई भट्टी
जनसंपर्क विभाग - आर. नटेश सहायक संचालक।
-संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
दुर्ग / शौर्यपथ / गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयकट मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।
मुख्य अतिथि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / देश का 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया है। इस पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर में विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। श्रीराम चौक खुर्सीपार स्थित विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विधायक ने से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर खुर्सीपार के नागरिक सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
ध्वजा रोहण कर सभी ने राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे को सलामी दी और पुष्प गुच्छ से हमारे देश के वीर शहीद जवानों को प्रतिमा पर अर्पित कर उन्हे प्रणाम किया और उनके कुरबानियों को याद किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हमें जो आजादी मिली है। उसके लिए हमारें वीर शहीद जवानों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मातृ भूमि की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दे दी, उन वीर शहीदों की शहादत को हम कभी नहीं भूलेंगे। उनके यादें हमेशा हमारे मन रहेगी। वे मातृभूमि के असली सपूत थे, जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर देश को आजादी दिलाई और आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हम सब को उनके मार्गदर्शन में पदचिन्हों पर चलना चाहिए। देश के हित के लिए हमें हमेशा आगे रहना होगा। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में खुर्सीपार के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बड़े ही सम्मान के साथ महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के साथ राष्ट्रीय गीत गाया और तिरंगे को सलामी देकर भारत माता के जयकारे लगाएं। इस अवसर पर विशेष अतिथि डी काम राजू, अरूण राय, मुरलीधर, काली प्रसाद, श्री निवास गोस्वामी, बबीता बैसारे, डी नागमणी, मार्तडसिंह मनहर आदि लोग उपस्थित रहे।
स्कूल में हुआ ध्वजा रोहण
अंग्रेजी मिडियम सरकारी स्कूल खुर्सीपार और शा.उ. मा.विद्यालय में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस पर बच्चे को स्कूल नहीं बुलाया गया था। सिर्फ स्कूल स्टाफ ने मिलकर ध्वजारोहण किया। अवसर पर मुख्यअतिथि विधायक देवेंद्र यादव रहे। इसके अलावा सभी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रधानपाठन की उपस्थिति में ध्वज रोहण किया गया है। विधायक यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। यह पहल अवसर है जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में कोई सांस्कृत आयोजन नहीं किया है।
विभिन्न जगहों पर लहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया। विधायक देवेंद्र यादव विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। वार्ड 37, वार्ड 30, वार्ड 36 में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जामा मस्जिद में शान से तिरंगा लहराया गया। जहां कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर विधायक यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर विधायक अरुण वोरा ने आज आदर्श कन्या उ0मा0 शाला में 26.54 लाख की लागत से रिनोवेशन कार्य भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होनें आदर्श कन्या उ0मा0 शाला का निरीक्षण किये । उन्होनें कोविड 19 में सेवा देने वाले स्कूल के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किये । इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, अब्दुल गनी, दीपक साहू, सुश्री जमुना साहू, हमीद खोखर, संजय कोहले, पार्षद श्रीमती नजहत परवीन, शाला समिति अध्यक्ष रमीज रजा तथा स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएॅ, एवं जनप्रतिनिधिगण और स्कूल के बच्चें व उनके पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का बेहतर संचालन हिन्दी व्याख्याता श्रीमती ममता धु्रव ने किया तथा आभार प्रदर्शन अली सर द्वारा किया गया । विधायक वोरा ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर अपने निधि से स्कूल में पेवरब्लाक लगाने 10 लाख रु0 देने की घोषणा की ।
इस मौके पर विधायक ने कहा आदर्श उ0मा0 शाला एतिहासिक इमारत के रुप में प्रतिष्ठित है। इस स्कूल में स्कूली परीक्षाओं के साथ अनेक प्रतियोगित परीक्षाओं का केन्द्र भी बनाया जाता रहा है। उन्होनें कहा इस स्कूल से अनेक प्रतिभाएॅ हुये हैं जो प्रशानिक, सामाजिक, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में दुर्ग शहर का नाम रोशन किये हैं। उन्होनें कहा बच्चों को अच्छा संस्कार और सभ्यता सिखाना हमारा दायित्व है साथ ही उन्हें बुनियादी सुविधा मुहैया कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इस दृष्टि से आज इस आदर्श उ0मा0शाला का जीर्णोद्वार के लिए भूमिपूजन किया गया। उन्होनें निगम अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देशित कर कहा 15 अप्रैल के पूर्व सभी प्रस्तावित कार्यो को पूर्ण अवश्य करें । उन्होनें कहा 15 अप्रैल से स्कूल की परीक्षाएॅ प्रारंभ हो रही हैं । इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कहा जाता है यह आदर्श उ0मा0शाला ब्रिटिश सरकार के समय से निर्मित है जहॉ बैरक होता था। वर्ष 1972 से यहॉ आदर्श स्कूल संचालित हो रहा है । इस एतिहासिक इमारत मेमं बेटियों की शालाएॅ लगती हैं । बरसों से निर्मित इस स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता को महसूस करते हुये विधायक के प्रयास से 26.54 लाख की लागत से जीर्णोद्वार की स्वीकृति मिली है। कार्यक्रम को सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, मनदीप सिंह भाटिया, शाला समिति अध्यक्ष रमीज रजा ने भी संबोधित किये। कार्यक्रम में पार्षद बृजलाल पटेल, विजयेन्द्र भारद्वार, एल्डरमेन अंशुल पांडेय, अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव, कृष्णा देवांगन, गुड्डू यादव, स्कूल के प्राचार्य श्रीमती नीता भट्ट, व्याख्याता सिंग सर, प्रधानपाठक हरि शर्मा, पी.के. वर्मा, योगिता देशमुख, नीलू दुबे, मंजू लकड़ा, किरण शर्मा, भानू पटेल, शेखर साहू, सुश्री अनसुय्या खंडेलवाल अधिक संख्या में बच्चों के पालक, स्कूल के बच्चे व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, झीठ, सांकरा और बठेना केंद्रों का किया निरीक्षण
-झीठ और सांकरा केंद्रों में धान खरीदी लगभग पूरी
-दुर्ग जिले में 3 लाख 99 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी, पिछले साल 15 फरवरी तक 3 लाख 62 हजार मीट्रिक टन धान की हुई थी खरीदी
दुर्ग / शौर्यपथ / धान खरीदी अंतिम चरण पर है और जिले में अधिकांश किसानों ने अपना धान बेच लिया है। कई खरीदी केंद्रों में सभी किसानों ने अपना धान बेच लिया है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन ब्लाक के धान खरीदी केंद्रों झीठ, सांकरा और बठेना का निरीक्षण किया। यहाँ पर वे समिति प्रबंधकों और किसानों से मिले। झीठ और सांकरा केंद्र में किसानों ने बताया कि हमारे यहाँ सभी किसानों का धान बिक गया है और टोकन के लिए किसी ने अब आवेदन नहीं किया है। किसानों ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था इस बार अच्छी रही। टोकन जारी होने में किसी तरह की परेशानी नहीं आई। किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ा। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में बारदाने की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। समिति प्रबंधकों ने बताया कि बारदाने की किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने एसडीएम श्री विनय पोयाम को कहा कि लगातार धान खरीदी और उठाव की स्थिति पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि अधिकांश केंद्रों में किसानों ने अपना धान बेच लिया है जिन केंद्रों में अभी कुछ किसानों का धान बचा है वहाँ भी अंतिम तिथि तक धान खरीदी संपन्न करा लें।
कलेक्टर ने इस मौके पर विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने अधिकारियों को इन निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा भी लिया तथा इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये।
दुर्ग / शौर्यपथ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरानी परंपरा अनुसार पुलिस ग्राउंड में संध्या नागरिक एकादश और कलेक्टर एकादश के मध्य हाकी प्रतियोगिता, रस्सा खींच का आयोजन किया गया।हॉकी में 3 वर्षों बाद नागरिक एकादश कलेक्टर एकादश को 1-0 से मात देने में सफल रही जबकि रस्सा खींच का परिणाम कलेक्टर एकादश के पक्ष में रहा। पिछले 70 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि गणतंत्र दिवस की संध्या हाकी प्रतियोगिता, रस्सा खींच का मनोरंजक आयोजन किया जाता है।
आयोजन में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए और पूरे समय मैदान में अपने खेल का प्रदर्शन किया. कलेक्टर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में शामिल होने का उन्हें पहला अवसर मिला है निश्चित रूप से यह आयोजन सराहनीय है जिसमें नागरिकों ने अपने उत्साह का जबरदस्त प्रदर्शन किया है. नागरिकों की ओर से बुजुर्ग खिलाडिय़ों के शामिल होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके हौसले को देखकर आयोजन की सफलता अपने आप दिखती है।
नागरिकों की ओर से कार्यक्रम को पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी ने संबोधित किया। नागरिक एकादश के कप्तान निगम सभापति श्री राजेश यादव थे जबकि कलेक्टर एकादश का प्रतिनिधित्व कलेक्टर डॉ भुरे ने किया। खिलाडिय़ों को अपर कलेक्टर बीबी पंच भाई और भजन सिंह निरंकारी ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। आयोजन में कलेक्टर एकादश की ओर से बीबी पंच भाई , जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, एसडीएम खेमलाल वर्मा डिप्टी कलेक्टर रवि राज ठाकुर, आरआई नीलेश द्विवेदी रहे। नागरिक एकादश की ओर से राजेश यादव, भजन सिंह निरंकारी वाय के सिंह, वहीद चौहान, बली सोनकर , राधेश्याम शर्मा, संजय बोहरा हाजी हमीद योगेश बघेल विनोद ताम्रकार आलोक ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल हुए। खेल की व्यवस्था तनवीर अकिल द्वारा की गई थी। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमर चोपड़ा ने किया।
भिलाई / शौर्यपथ / आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर भिलाई के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे शहर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया है। इस पावन अवसर पर संसदीय मंत्री रविंद्र चौबे, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 5 शहीद स्मारक पार्क पहुंचे। जहां मंत्री रविंद्र चौबे देश के सबसे बड़े शहीद भगत सिंह की प्रतिमा देकर काफी गदगद हो गए। उन्होंने शहीद भगत सिंह को प्रमाण किया और पुष्प अर्पित किए।
गौरतलब है कि संसदीय मंत्री गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सरीक होने आए थे। तब वे शहीद पार्क देखने के लिए सेक्टर 5 पहुंचे। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने उन्हें पूरा शहीद पार्क घुमाए। सुप्रसद्धि शहीद पार्क का पूरा भ्रमण कर संसदीय मंत्री रविंद्र चौबे ने बहुत तारीफ की। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव एनसीसी के छात्र-छात्राओं से मिले। गणतंत्रदिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग शहीद पार्क घुमने पहुंचे। जहां क्लब इंफिनिटी द्वारा शहीद भगतसिंह पार्क से तिरंगा स्केटिंग रैली का भव्य आयोजन किया गया था। सुबह 10 बजे रैली शहीद पार्क से प्रांरभ होकर शहर भ्रमण कर वापस शहीद पार्क में सम्पन्न हुई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र दव व अध्यक्षता पार्षद नीरज पाल करेंगे। क्लब के डारेक्टर दलजीत सिंह ने शहरवासियों का धन्यवाद किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोतवाली थाने में पदस्थ निरीक्षक राजेश बागड़े थाना प्रभारी को कोरोना काल मे किये गए कोरोना संक्रमणों के रोकथाम व जागरूकता के लिए आईजी विवेकानन्द सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मृदभाषी और मिलनसार राजेश बागड़े जी को सम्मानित होने पर सिटी कोतवाली थाने के स्टाफ सहित मित्रो व सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है।
दुर्ग/ शौर्यपथ / जिला प्रशासन द्वारा आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन संस्थाओं का भी सम्मान किया गया जिन्होंने कोरोना लॉक डाउन अवधि मे जनभागीदारी देते हुए जनता की सेवा की थी। उसी कड़ी में व्हाट्सएप ग्रुप "रक्षक" भी था जिसने 27 मार्च से 22 अप्रैल तक लगभग 13000 भोजन के पैकेट,5000 मास्क,2500 सेनेटाइजर,136 परिवारों को राशन सामग्री जरूरतमंदो तक पहुँचाई, रक्षक ग्रुप उन संस्थाओं में था जिन्हें प्रशासन द्वारा विधिवत अधिकृत किया गया था,किसी व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा जनहित में किए गए कार्य की एक मिसाल बना है रक्षक। जिसके एडमिन अज़हर जमील है और लगभग 70 सदस्यों में फज़़ल फारुखी,राजेश श्रॉफ,अजय गुप्ता,आनंद बोथरा, ज्ञानू ताम्रकार,शमसुद्दीन थरानी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,डॉ, मीडिया,उद्योग से जुड़े लोग हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
