August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / गणतत्रता दिवस 26 जनवरी को सडक सुरक्षा माह के 9 वें दिन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छ.ग. शासन के द्वारा नवनिर्मित ट्रैफिक लेन, नेहरू आर्ट गैलेरी के सामने सिविक सेन्टर भिलाई का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ट्रैफिक लेन के माध्यम से सिविक सेन्टर भिलाई में घुमने आने वाले आम नागरिको को सायबर अपराध से बचने के सुझाव के साथ साथ अब सडक पर दुर्घटना से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी जैसे-वाहन चलाते समय हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, भारत सरकार द्वारा सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को प्राप्त संरक्षण गुड सेमेरिटन की जानकारी दी गई है, वाहन चलाते समय सडको के किनारे लगे बोर्ड जो हमें सडक के बारे में बताती है कि आगे हमें मार्ग में क्या मिलने वाला है जिससे हम सावधानीपूर्वक वाहन चला सकें, रोड एक्सीडेन्ट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था (आर्थिक नुकसान) के बारे में जानकारी, वर्ष 2019 में किन किन कारणों से सडक दुर्घटना में लोगो की मृत्यु हुई है जिसमें तेज रफ्तार के कारण सबसे ज्यादा मौते हुई तत्पश्चात नशे की हालत में, विपरीत दिशा से वाहन चलाने, रेड सिंग्नल जम्प करने, मोबाईल फोन का इस्तेमाल करने एवं अन्य कारण की जानकारी दी गई है, सडक पर हमें सामने वाले वाहन से 3 सेकण्ड की दूरी रखनी चाहिए जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर हम अपने वाहन को नियंत्रित कर सकें तथा अन्य यातायात से संबंधित आवश्यक जानकारियां टै्रफिक लेन में निर्मित की गई है। जिससे वे भविष्य में यातायात नियम का पालन कर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।
    मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्मित ट्रैफिक लेन को आमजन के लिए उपयोगी बताया शाम के समय घुमने आने वाले परिवार छोटे बच्चे इस लेन के माध्यम से यातायात नियम का जानकारी प्राप्त कर सकेगें। यह लेन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल समय इन्हे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा1 घण्टे प्रशिक्षण में यातायात नियम संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई थी उन नियमों का वे आज भी पालन करते है जिस वजह से वे आज तक सडक दुर्घटना से बचे हुए है और आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि सदैव यातायात नियमों का पालन करे और सडक दुर्घटना से बच सकें और साथ ही साथ साइबर अपराध से बचने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे साइबर संगी अभियान में दी जा रही जरूरी जानकारी को माने ताकि आर्थिक नुकसान से भी बच सकें वे स्वंय जानकारी के अभाव में पूर्व में इस ठग्गी का शिकार हो चुके है इसकी जानकारी उन्होंने खुद साझा किया।
    विवेकानंद पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग द्वारा कहा गया कि यातायात पुलिस के जवान सभी मौसम में आपकी सुरक्षा के लिए चौक चौराहे पर तैनात रहते है आम उनका सम्मान कीजिए और सदैव यातायात संपूर्ण नियमों का पालन कीजिये ताकि आप अपने मंजील तक सुरक्षित पहुंच सकें।
    डॉ. सरर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्ग पुलिस सदैव से जागरूकता अभियान चलाते आ रही है पूर्व में साइबर लेन और आज यह टैऊफिक लेन आगे भविष्य में आम नागरिकों को पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त होगा। प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का सदैव पालन करे आपके उपर यातायात पुलिस द्वारा किसी प्रकार की चालानी कार्यवाही नही की जावेगी 15 अगस्त 2020 को 06 माह पूर्व साइबर लेन का उद्घाटन किया गया था और आज इस गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों को यातायात जागरूकता के लिए ट्रैफिक लेन का उद्घाटन किया जा रहा है एक ही स्थान पर शहरवासियों को दो महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी जिससे आर्थिक नुकसान एवं शारारिक नुकसान से बचा जा सकेगा।
    कार्यक्रम में उद्बोधन पश्चात दुर्ग पुलिस के उन सभी वरिष्ठ अधिकारियों/कर्मचारियों को जो कोरोना काल एवं अन्य विशेष कार्य किये है उनकों गृह मंत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात इप्टा सेक्टर 01 द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से सडक में किन गलतियों की वजह से हम दुर्घटना के शिकार होते है इसकी जानकारी नाटक के माध्यम प्रस्तुत की गई है।
    इस अवसर पर रोहित कुमार झा अति.पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण,शौकत अली, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अजीत यादव, पुमनि कार्यालय, प्रवीरचंद तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, राकेश जोशी नगर सीएसपी भिलाई नगर, विवेक शुक्ला सीएसपी दुर्ग, आकाश राव गिरपुंजे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन, गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी समस्त थाना प्रभारी एवं यातायात के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित कुमार झा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और नागरिकों का दुर्ग पुलिस की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । देश के सबसे बड़ी छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू जी का आज 27वॉ जन्मदिन है आज ही के दिन एक युवाओं का नेतृत्व करता सच्चे सहयोगी का जन्म हुआ था। सोनू साहू जी हर साल अपने जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे थे, जन्मदिन मनाने के लिए हमेशा अच्छे जगह चुने जहां किसी की भलाई ,बड़ों का आशीर्वाद और छोटे बच्चों का प्यार मिल सके इसलिए अपना जन्मदिन अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम और छोटे छोटे बच्चों के लिए बनी आंगनबाड़ी जैसे संस्थाओं में मनाते थे जो कि अति सराहनीय है। ऐसे विचार रखने वाले युवा से युवा पीढ़ी प्रेरित होते हैं और समाज को देश को ऐसे युवाओं की आजजरूरत है। सोनू साहू जी ने इस वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लाखों प्रवासी मजदूर और उनके परिवार रोजी-रोटी छिन गई इस महामारी की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई और दूसरे तरफ हमारे किसान भाई दिल्ली के बॉर्डर में विगत 2 महीने से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, जो कि बहुत ही दु:खद है। यहां समय खुशियां मनाने का नहीं है, उनके साथ खड़े होने का और ऐसी दुखद घटना मैं उनके साथ खड़ा हूं। मैं भी एक किसान का बेटा हूँ और एक किसान के भावनाओं को समझता हूँ।और ऐसे दुःख के समय इस वर्ष अपने जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया हूँ। जो कि एक युवा का बहुत सुंदर विचार है। दुर्ग NSUI शहर संगठन सोनू साहू जी के इस निर्णय का सम्मान करते हैं और हम उनके साथ है ,उनका यह निर्णय बहुत ही सराहनीय है। सोनू साहू जी ने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत अपने विद्यालय से किए थे। भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैं प्रवेश लेने के बाद छात्र राजनीति में सक्रिय हुए। कॉलेज में एनएसयूआई छात्र संगठन से नेतृत्व कर छात्र राजनीति में सक्रिय हो करके कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल किए और अपना एक अलग पहचान बनाते गए। एक छात्र नेता के रूप में पहचान बनाई शहर संगठन एनएसयूआई में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए शहर संगठन को काफी मजबूती दी शहर में सक्रिय होने के बाद एनएसयूआई संगठन ने जिला महासचिव बनाकर एक नई जिम्मेदारी दी और संगठन में लगातार सक्रीय हो करके छात्र राजनीति में कुशल राजनीतिज्ञ, नित न्याय प्रिय, सच्चे सहयोगी युवाओं की जान, एनएसयूआई की शान, संघर्षशील ,पराक्रमी और अन्य नामों से जानने लगे। प्रदेश NSUI सगंठन ने उनके यह सक्रियता को देख कर प्रदेश एनएसयूआई ने सोनू साहू जी के संगठन के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुये एक नए पद दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दिये इस पद का सम्मान करते हुए जिले की राजनीति में सक्रिय हुए और दुर्ग जिला NSUI मे एक नई मजबूती प्रदान किये । सोनू साहू जी को एक अच्छे सच्चे सहयोगी छात्र नेता के रूप में जानने लगे। दुर्ग NSUI शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा एवं NSUI समस्त साथियों ने आज 25 जनवरी 2021 को 27 वा जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य ,दीर्घायु एवं स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं ।हमें गर्व है कि हम अच्छे विचार वाले और संघर्षशील छात्र नेता के साथ है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर सहित समस्त एमआईसी प्रभारियों और वार्ड जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत् नगर निगम दुर्ग को पुन: ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने पर समस्त शहर के जागरूक जनता को बधाई और शुभकामनाएं दिए हैं ।
    इस संबंध में आयुक्त बर्मन ने बताया भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिल्ली से दुर्ग प्रवास पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने गुप्त रूप से शहर के सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, खुले में शौच तथा पेशाब के साथ सड़क, नाली की सफाई का निरीक्षण किया गया था । यह कार्य पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरी निकायों का स्वच्छ भारत मिशन के तहत जांच और निरीक्षण किया गया था । उन्होंने बताया पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे पहले नगर निगम दुर्ग को पुनःओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया है । महापौर एवं आयुक्त ने कहा नगर निगम दुर्ग को पुनः ओडीफ प्लस-प्लस का सिरमौर हासिल हुआ है । यह शहर सभी जागरुक जनता के सहयोग दुर्ग निगम को मिला है । महापौर एवं आयुक्त ने शहर वासियों से अपील कर कहा है की जिस प्रकार से ओडीएफ प्लस प्लस में आप लोगों ने सहयोग किए हैं उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पूरा पूरा सहयोग करें । अपने परिवार, समाज, वार्ड क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने से हमारा दुर्ग शहर स्वच्छ और सुंदर होगा और स्वच्छता सर्वेक्षण में भी सबसे आगे होगा ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के साथ-साथ लोगों में निर्वाचन के लिए प्रेरित करने के लिए किए गए प्रयासों, जनजागरूकता के लिए इन्हें सम्मानित किया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अभिविहित अधिकारी, बीएलओ एवं नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिले के 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5-5 हजार रूपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर नए मतदाताओं को इ-एपिक कार्ड का वितरण भी किया गया।
    कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदार बनने के लिए संकल्प भी लिया। इनमें हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए ये शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे का शपथ लिया।
    उल्लेखनीय है कि 11 वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना थी, उन्होंने अधिकारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले को राज्य में निर्वाचन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यह जिले के निर्वाचन प्रक्रिया के लिए लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से हुआ है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है जहां सभी नागरिकों को समान रूप से मत देने का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार वोट देने पर मन में एक तरह से उत्साह का संचार होता है और यह हर नागरिक के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी लोगों अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम में निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी सहित नए मतदाता और विशिष्ट कार्य करने वाले उपस्थित थे।

    -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया सम्मान
    -समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख लोकायुक्त छत्तीसगढ़ लोक आयोग न्यायमूर्ति श्री टीपी शर्मा के हाथों ग्रहण किया सम्मान
    दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वर्ष 2020 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दुर्ग जिले का सम्मान किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख लोकायुक्त छत्तीसगढ़ लोक आयोग न्यायमूर्ति श्री टीपी शर्मा के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एसके पाटिल भी उपस्थित थे। इस मौके पर सम्मान समारोह में कलेक्टर डाॅ. भुरे के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीबी पंचभाई, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा, प्रोग्रामर सुश्री छाया साहू भी उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले ने वर्ष 2020 में निर्वाचन संबंधी सभी गतिविधियों में दुर्ग जिले का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। निर्वाचन की गाइडलाइन के मुताबिक सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रूप से सुनिश्चित की गईं। आयोग को भेजी जाने वाली जानकारियां समय पर भेजी गईं। स्वीप आदि गतिविधियों का भी संचालन नवाचार के साथ बेहतर तरीके से किया गया। निर्वाचन के लिए समय-समय पर किये जाने वाले प्रशिक्षणों के आयोजन से दुर्ग जिले में सफलतापूर्वक चुनाव कराने में काफी मदद मिली।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है! ऐसे में जनता की समस्याओं को सुनने और उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के लिए दिनांक 25 जनवरी 2021 दिन सोमवार से जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है! मुख्य कार्यालय सहित प्रत्येक जोन कार्यालय में जनदर्शन आयोजित होगा! निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम प्रशासन और जनता से समन्वय स्थापित करने और शिकायतों के निराकरण करने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है! इसका आदेश निगम आयुक्त ने शुक्रवार को जारी कर दिया है!
    जारी आदेश के अनुसार अब निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन कार्यालय जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, जोन कार्यालय जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, खुर्सीपार एवं जोन कार्यालय 5 में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन लगाया जाएगा!
    इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यालय के सभाकक्ष में माह के प्रथम शनिवार एवं अंतिम शनिवार को जनदर्शन का आयोजन होगा! निगमायुक्त ने जनदर्शन में निगम क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं! जनदर्शन की संपूर्ण समीक्षा के लिए उपायुक्त अशोक दिवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है! मुख्य कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन के लिए उपायुक्त तरुण पाल लहरें, जोन क्रमांक 1 के लिए जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी, जोन क्रमांक 2 के लिए जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, जोन क्रमांक 3 के लिए जोन आयुक्त प्रीति सिंह, जोन क्रमांक 4 के लिए जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं जोन क्रमांक 5 के लिए कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है!
    मुख्य कार्यालय में प्रथम व अंतिम शनिवार एवं समस्त जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले जनदर्शन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नियत किया गया है! इस बीच निगम क्षेत्र के रहवासी अपनी शिकायतों/ समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंच सकते हैं! जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदन की पावती आवेदक को प्रदान की जाएगी! आवेदक का नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर की भी प्रविष्टि रिकॉर्ड में रखी जाएगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर आवेदक को शिकायत से संबंधित सूचना या कोई दस्तावेज आवश्यक हो तो उसकी मांग कर निराकरण किया जा सके! सभी जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय से प्राप्त आवेदन और निराकरण की जानकारी गूगलसीट में अपलोड की जाएगी! इसकी समीक्षा आयुक्त रघुवंशी स्वयं करेंगे! निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जोन कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में वहां के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेंगे! और आवश्यकता अनुसार संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति जोन आयुक्त सुनिश्चित कराएंगे! जनदर्शन आयोजित करने का आदेश जारी होते ही सभी जोन कार्यालय में इसको लेकर तैयारियां की जा रही है!

    दुर्ग / शौर्यपथ / गर्मी के समय शहर वासियों को स्वच्छ जल प्रदाय करने महापौर धीरज बाकलीवाल अभी से तैयारी में जुट गये हैं। उन्होनें नलघर के सेटलिंग टैंक जिसे (क्लियरफायर) कहते हैं उसकी सफाई का निरीक्षण किया गया। उन्होनें जलगृह विभाग की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश भी दिये। निगम द्वारा स्वयं के व्यय से की जा रही सेटलिंग टैंक सफाई कार्य का निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, प्रभारी सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता भीमराव, जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर, व अन्य उपस्थित थे ।
    उल्लेखनीय है कि निगम के पुराने नलघर में स्थापित सेटलिंग टैंक में काफी समय से शील्ट (कीचड़) जमा हो गया है। महापौर बाकलीवाल ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कीचड़ जमा होने के कारण भी पानी की शहर में सप्लाई विलंब होने लगा था। विगत 7-8 वर्षो से टैंक की सफाई नहीं करायी गयी है। उक्त सेटलिंग टैंक का निर्माण 1958 में किया गया था। लगभग 30/30 मीटर चैड़ी टैंक है। उन्होनें बताया उक्त टैंक की सफाई कराने में 2 से 2.50 लाख रुपये व्यय आने की संभवना है। परन्तु अधिक राशि खर्च कर सफाई कराना संभव नहीं हो पा रहा है । गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुये टैंक की सफाई नगर निगम स्वयं की व्यवस्था से करा रहा है।
    उन्होनें कहा सेटलिंग टैंक में एकत्र पानी की आपूर्ति अपशिष्ट जल उपचार की एक आधुनिक प्रणाली है। इसमें पानी टैंक के माध्यम से धीर-धीरे बहता है जिससे शुद्धिकरण होता है। संचित ठोस पदार्थ की एक परत कीचड़ के रुप में टैंक के तल पर जम जाने के कारण समस्या होने लगती है। आज इसकी सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। इस टैंक से पानी फिल्टर कर सप्लाई पानी टंकियों में पानी चढ़ाया जाता है और उसके बाद शहर के अन्य टंकियों में पानी का वितरण किया जाता है। हमने गर्मी के पूर्व जनता को साफ पानी प्रदाय करने की व्यवस्था कर रहे हैं। चूंकि गर्मी के समय पानी से होने वाली बीमारी अधिक होती है। उन्होनें कहा निगम द्वारा टैंक सफाई कराने से सरकारी पैसे की बचत होगी। उन्होनें विभाग की बैठक लेकर कहा कि शहर में पानी सप्लाई का समय बढ़ायें, लीकेज आदि को ठीक करें, अमृत मिशन और जलगृह विभाग आपस में सामान्जस्य बनाकर कार्य करें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र. न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर दुपहिया वाहन की दुर्घटनाओं तथा युवा वर्ग में दुपहिया वाहन को तेज गति से चलाये जाने की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दुर्घटनाओं एवं वाहन चालन संबंधी नियमों के प्रति दुर्ग के जनमानस में जागरूकता लाये जाने के संबंध मेंÓÓ हेलमेट जागरूकता रैलीÓÓ आयोजित की गई। हेलमेट जागरूकता रैली का शुभारंभ राजेश श्रीवास्तव के द्वारा तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल के द्वारा न्याय सदन गौरव पथ दुर्ग से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया गया। हेलमेट जागरूकता रैली सर्वप्रथम न्याय सदन गौरव पथ नगर निगम से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट रोड से होते हुए रेल्वेस्टेशन तथा विश्राम गृह होते हुए वापस न्याय सदन गौरव पथ पर समाप्त हुआ। रैली के शुभारंभ कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को कहा कि नक्सली हमले में जितने लोगों की मृत्यु नही होते उससे कही अधिक मृत्यु वाहन दुर्घटना से होती है। वाहन चालक हेलमेट नही पहनते वो केवल जुर्माना से बचने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी समझते है जो बिल्कुल सही नही है। हेलमेट खुद के सिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। वाहन दुर्घटना में हेलमेट पहनने वाले वाहन चालक को कम शाररिक क्षति होती है। आज का दिन उन लोगों को जागरूक करेगा जो यह समझते है कि हेलमेट पहनने से जान नही बचती। न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारी ने हेलमेट जागरूकता रैली में स्वत: अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने के लिए अपने कदम आगे बढाये है ये उनकी सहभागिता को दर्शाता है।
    रैली के माध्यम से लोगों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना तथा हेलमेट पहनने पर दुर्घटना में सिर पर लगने वाली चोट से बचने की जानकारी दी गई। यह देखने में आया है कि युवा वर्ग अत्यधिक तेजगति से बिना हेलमेट के अनियंत्रित होकर दुपहिया वाहन को स्पोर्टस बाइकर की तरह चलाकर स्टंट करते है । ऐसे चालक दुर्घटना को स्वयं बुलाते है और अपने जान को जोखिम में डालते है । वाहन चालक अपने जान को जोखिम में डालने के साथ-साथ अन्य लोगो के जान को जोखिम में डाल देते है। किसी के साथ भी घटित वाहन दुर्घटना परिवार एवं पीडि़त को मानसिक क्षति, शाररिक क्षति तथा आर्थिक क्षति देती है। जागरूकता रैली के माध्मय से अधिक से अधिक लोगों तक इस तथ्य को सामने लाया गया कि वाहन दुर्घटना में हेलमेट उन्हें सुरक्षा देता है। इस जागरूकता रैली में लगभग 600 लोग सम्मिलित हुए तथा जागरूकता रैली जब इंदिरा मार्केट रोड पर से गुजरी तो कई लोगों ने अति उत्साह से इस रैली को देखा, जब रैली स्टेशन रोड पर पहॅूची तो कुछ लोगों ने हाथ दिखाकर इस रैली को अभिवादन किया। इस रैली के माध्यम से कई हजारों लोग हेलमेट पहनने के लिए जागरूक होकर लाभान्वित हुए। रैली के दौरान जनमानस का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
    हेलमेट जागरूकता रैली में जिला न्यायालय दुर्ग के समस्त पुरूष न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारीगण तथा कई अधिवक्तागण ,जिलान्यायालय के तृतीय श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण , पैरालीगल वॉलिटियर के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवा के कर्मचारीगण शामिल हुए । जागरूकता रैली विशेष रूप से यातायात विभाग से अत्यधिक संख्या में ट्रेफिक पुलिस शामिल हुए। जनसामान्य ने भी जागरूकता रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मिडिया के पत्रकार बंधुओं का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / हम सभी को प्रभु श्रीराम के सेवक के रूप में तन-मन-धन से भारत की सांस्कृतिक एकता का पर्याय श्रीराम मंदिर में सहयोग करना है श्रीराम मंदिर तीर्थ निर्माण निधि समर्पण अभियान की कड़ी में संगठन द्वारा संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के नेतृत्व में एक जन-जागरण कार्यक्रम के रूप में श्रीरामचंद्र जी की महाआरती का कार्यक्रम पटेल चौक, दुर्ग स्थित मंदिर में आयोजित की गई जिसमें जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने समाज के युवा वर्ग को श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास के बारे में बतलाया,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर ने सभी जनों से अधिक से अधिक इस महाअभियान में सहयोग कर इसके पुण्य लाभार्थी बनने हेतु अपील की
    उक्त आयोजन में संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी मंगल राजपूत, सहप्रभारी मयंक शर्मा,राजा देवांगन, राकेश तिवारी,वीरेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा,गोपाल यादव,दीपक सिंह,दीपक चंद्राकर,शिवम सिंह,शिबू सोनी,शिवम मिश्रा,विशाल सोनी,जय राजपूत, सुरेंद्र जैन,आलोक खापर्डे, आशु तिवारी, निशांत सिंह, दीपक राजपूत, रवि देशमुख, रवि राव, सुमित निर्मलकर, अर्पित बरनवाल प्रशांत यदु, पंकज ग्वाल, कपिल साहू, नीरज देवांगन, राज गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision