
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन आज पटरीवार के सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती और करहीडीह वार्ड का भ्रमण कर वार्डो की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान पटरीपार के पार्षद व एमआईसी प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, श्रीमती उषा ठाकुर और स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाईजर व नागरिक उपस्थित थे। आयुक्त ने इंद्रजीत बर्मन ने धमधा नाका से लेकर सिकोला भाठा होते हुये उरला रोड में पैदल चल कर सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें सड़क भाग और नाली के पर भवन सामग्री रखने वालों को जुर्माना लगाने का निर्देश दिये। घरों, दुकानों का कचरा बाहर फेकने वालों सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती क्षेत्र में चार लोगों पर गंदगी करने पर जुर्माना 500 रु0 से 1000 रु0 जुर्माना किया गया ।
आयुक्त बर्मन आज प्रातः 11.00 बजे पटरीपार के धमधा नाका क्षेत्र पहुॅचें, उन्होनें सांई नगर होते हुये रामनगर सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती उरला रोड में नहर मार्ग तक पैदल ही चल कर सड़क और नालियों की सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होनें दरोगा और सफाई सुपरवाईजरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा काम लापरवाही पूर्वक किया जा रहा है । उन्होनें निगम के सभी दरोगा और सफाई सुपरवाईजर को निर्देशित कर कहा कि वे अपने-अपने वार्डो की सफाई पर विशेष ध्यान दें। गंदगी और लापरवाही की सूचना शिकायत पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, तथा तीनों वार्ड के सुपरवाईजर और नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू के बाद नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वृहद पैमाने पर और व्यापक स्तर पर वार्डो में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर वासियों से निरंतर अपील किया जा रहा है कि वे नालियों में, सड़क किनारे कचरा न डालें, अपने र्वाउ क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें, किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न करें। गंदगी करने वालों, कचरा फैलाने वालों की सूचना शिकायत अवश्य देवें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके ।
भिलाई / शौर्यपथ / 32 वॉ सड़क सुरक्षा माह के चौथे दिन गुरूवार को गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा बीएसपी के कुल-130 प्रशिक्षु अधिकारियों को एच.आर.डी. भवन मेन गेट भिलाई इस्पात संयंत्र में सड़क सुरक्षा के संबंध में पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया जिसके अंतर्गत वाहन चालन करने से पहले हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए वाहन कहां पार्क करना चाहिए कहां नहीं, ओव्हर टेक करते समय कौन-कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए एवं कौन-कौन सी छोटी-छोटी गलतियों से हम सड़क में दुर्घटना के शिकार होते है, प्रशिक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों को भविष्य में यातायात के सभी नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में घर परिवार एवं मित्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया जिससे भविष्य में हम जिला दुर्ग को सड़क दुर्घटना मुक्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासों मे सफल हो सकें। कार्यक्रम के दौरान बीएसपी के अजय टल्लू (मैनेजर सेफ्टी विभाग), स्वतंत्र कुमार (मास्टर इंस्ट्रक्टर एस.आर.डी. विभाग) आरक्षक तिलक कुमार साहू उपस्थित रहें।
इसी प्रकार अंजोर रथ एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों लगने सप्ताहिक बाजार मडई मेला में आज ग्राम निकुम, ग्राम कुथरेल, ग्राम अण्डा में ग्रामीणाों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियम पालन न करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। ग्रामीण क्षेत्र में बी.एस.पी. के एसएमएस-02 एवं एसएमएस-3 के कर्मचारी हेमंत जगत, राजेश वर्मा, प्रमोद नामदेव, के.के.बाडसोरे, प्रवीण, संजय मेश्राम एवं जयश्री के द्वारा नुक्कड नाटक (सुरक्षा आजान) के माध्यम से हमारी किन छोटी छोटी गलतियो की वजह से हम किसी सड़क दुर्घटना के शिकार होते है इसकी जानकारी ग्रामीण को दी गई तथा अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में यातायात नियम संबंधी शार्ट मूवी के माध्यम से भी ग्रामीण को जागरूक किया गया।
शहरी क्षेत्र में यातायात जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु चार ई-रिक्शा में लगे पोस्टर, लाउड स्पीकर के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र, सेक्टर एरिया, वैशाली नगर तथा भिलाई 03 चरोदा के आबादी क्षेत्रों में जाकर यातायात जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा यातायात के सभी जोन में टेन्ट लगाकर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 375 वाहन चालकों से भविष्य में यातायात के सभी नियमों पालन करने हेतु संकल्प पत्र भराया जा रहा है तथा इनके वाहनों में चेतावनी पत्र चिपकाया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंघ के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग द्वारा स्टेशन रोड दुर्ग गुरुद्वारा में सेवाकार्य कर रहे सेवादारों का सम्मान किया गया इस कड़ी में नेत्रदान,देहदान,रक्तदान के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों का सम्मान किया गया,सुरेंद्रपाल सिंघ दुलाई,दुर्ग सिंघ सभा के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना,महासचीव दलप्रीत सिंह ने कुलवंत भाटिया,हरमन दुलाई,राज आढ़तिया व जितेंद्र हासवानी को मोमेंटो दे सम्मानित किया, मंच संचालन कर रहे स. राजेंद्र पाल सिंह अरोरा ने संगत को जानकारी दी की संस्था नेत्रदान व रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है व श्री गुरु गोविन्द सिंघ जी के साहिबज़ादों के शहीदी दिवस के अवसर पर संस्था के माध्यम से सिक्ख समाज द्वारा 81 यूनिट रक्तदान कर सेवा की,सम्मानित होने के पश्चात नव दृष्टि फाउंडेशन के हरमन दुलाई ने कहा पिता के हाथों गुरु घर में सम्मनित होना उनके लिए यादगार क्षण है यह उनके लिए यादगार रहेगा, कुलवंत भाटिया ने कहा अपनों से सम्मन मिलने पर हौंसला तो बढ़ता ही है सेवा करने ऊर्जा भी मिलती है। नवदृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, रवि कुकरेजा,किरण भंडारी, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, अनुराग तैलंग, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी,विवेक साहू , शैलेश कारिया, मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने सभी सिक्ख भाइयों को श्री गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशपर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी
तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव, होंगे विविध आयोजन, वन विभाग दुर्ग डिविजन में हो रहा कार्यक्रम
दुर्ग / शौर्यपथ / 150 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों को पनाह देने वाला ''गिधवा'' और ''परसदा'' गांव में छत्तीसगढ़ का पहला पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक तीन दिनों तक चलेगा। वन विभाग दुर्ग डिविजन और बेमेतरा जिले में आने वाले इन गाँवों में यह आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां वन विभाग द्वारा की जा रही है। जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गिधवा में 150 प्रकार के पक्षियों का अनूठा संसार है। इनमें जलीय और थलीय दोनों ही प्रकार के पक्षी शामिल हैं। इको टूरिज्म के विकास और स्थानीय रोजगार की दृष्टि से गिधवा-परसदा में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से वन विभाग और उसकी सहयोगी संस्था क्रो फाउंडेशन नोवानेचर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर जशपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ के पहले बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। गिधवा नांदघाट से आठ किमी दूर मुंगेली रोड पर है। 100 एकड़ में फैले पुराने तालाब के अलावा परसदा में भी 125 एकड़ के जलभराव वाला जलाशय है। यह क्षेत्र प्रवासी पक्षियों का अघोषित अभयारण्य माना जाता है। सर्दियों की दस्तक के साथ अक्टूबर से मार्च के बीच यहां यूरोप, मंगोलिया, बर्मा और बांग्लादेश से पहुंचते हैं। जलाशय की मछलियां, गांव की नम भूमि और जैव विविधता इन्हें आकर्षित करती है। गिधवा और परसदा दोनों वॉटर बॉडी में गैडवाल, नॉर्थन पिनटेल, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड कॉमन पोचार्ड, मार्श, सेंड पाइपर, कॉमन सेंड पाइपर, कॉमन ग्रीन शेंक, कॉमन रेड शेंक आदि सैकड़ों हजारों की तादाद में कलरव करते हैं। इनके अलावा यहां स्थानीय पक्षियों की 50 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पक्षी प्रेमियों को विविध प्रकार के पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा। दुर्ग डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि पहला पक्षी महोत्सव 31 जनवरी से शुरू होकर 2 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में रुचि रखने वाले लोगों को ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा।
तीन दिनों तक चलेगा पक्षी महोत्सव- विदित है कि गिधवा और परसदा में ग्रामीणों के द्वारा विगत कई वर्षों से पक्षियों का संरक्षण किया जा रहा है, ग्राम वासियों सहित आसपास के लोगों को हमारे दैनिक जीवन मे पक्षियों के महत्व को बताने के लिए तीन दिनों का महोत्सव किया जा रहा है। जिसमे ग्राम वासियों के भरपूर सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के पहले दिन गिधवा और परसदा के समस्त ग्रामवासी लोगों का स्वागत और अभिनन्दन करेंगे। दूसरे दिन सुबह 6 से 8 बजे और शाम 3 से 6 बजे तक पक्षी विशेषज्ञों के द्वारा पक्षियों के दर्शन कराए जाएंगे दोपहर को विशेषज्ञों के द्वारा अलग विषयों जैसे वेटलैंड पक्षियों के प्रवास सांप और उसके व्यवहार के ऊपर व्यख्यान देंगे। तीसरे दिन स्कूली बच्चों के लिए गिधवा से परसदा तक ''पिनटेल-मैराथन'' का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लाइव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रतिवर्ष की भांति गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 9 बजे से किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को महती जिम्मेदारी दी है। इसके अनुसार जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड द्वारा परेड एवं सलामी ली जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कमाण्डेंट होमगार्ड एवं कामाण्डेट औद्योगिक सुरक्षा बल को जिम्मेदारी दी गई है।
गार्ड ऑफ आनर एवं कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग नगर निगम दुर्ग, वन मण्डलाधिकारी, अनुभागीय अधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक को दायित्व दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल में साफ सफाई, पेयजल, शौचालय सहित शामियाना, कुर्सियां, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम दुर्ग को, विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, कार्यक्रम स्थल में चबूतरा निर्माण, झण्डे आदि की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण व रक्षित निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।
मंच सजावट के लिए उद्यानिकी विभाग को, विद्युत कनेक्शन, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को समारोह स्थल में प्रवेश द्वार में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को, सम्मानीय अतिथियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ध्वजारोहण पश्चात् रंग बिरंगी गुब्बारे आसमान में छोडऩे के लिए उद्योग विभाग को दायित्व दिए गए हैं। मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पुलिस लाईन को मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के लिए पुस्तिका की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क विभाग को कार्यक्रम स्थल में उद्घोषक के लिए शिक्षा, पर्यावरण एवं अदिवासी विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
उल्लेखनीय कार्य करने वालों के सम्मान के लिए कार्यक्रम स्थल में आवश्यक व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक, जिला दण्डाधिकारी, विभाग प्रमुख, आदिवासी विकास एवं नेहरू युवा केन्द्र को दायित्व दिए गए हैं। कार्यक्रम का रेडियो एवं टी.वी. प्रसारण, समाचार पत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग, आबकारी विभाग एवं नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, प्रमुख चैक-चैराहों पर देशभक्ति गीत-संगीत के प्रसारण के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, कार्यक्रम का विडियो एवं फोटोग्राफी के लिए जनसंपर्क विभाग एवं खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। महत्वपूर्ण स्मारकों की साफ-सफाई एवं माल्र्यापण की व्यवस्था के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र, सी.ई.ओ. जिला पंचायत एवं समस्त नगरीय निकाय को दायित्व दिए गए हैं।
पंचायत स्तर पर निर्मित जय स्तंभों की साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए पंचायत विभाग एवं जनपद पंचायतों को नगरीय निकाय क्षेत्र में नगर की साफ सफाई के लिए नगरीय निकायों एवं भिलाई इस्पात संयंत्र को, मुख्य समारोह में पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात विभाग को, कार्यक्रम स्थल में मेडिकल सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग को, अग्निशमन यंत्र के लिए कमांडेट होम गार्ड को, आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं प्रोटोकॉल अनुसार वितरण के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रोटोकॉल शाखा को जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव के पांच साल पूरे हो गए हैं। इन पांच सालों में महापौर देवेंद्र यादव ने भिलाईवासियों से किए अपने वादे को पूरा किया। जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण के लिए कई बड़े काम कर भिलाई के इतिहास में विकास की एक नई गाथा लिखने में सफलता प्राप्त किए हैं।
यह हम नहीं कह रहे बल्की यह शहर में हुए विभिन्न विकास कार्य खुद अपने विकास की कहानी बता रहे हैं। शहर की जनता के फिटबैग और निगम प्रशासन से मिले विकास कार्यों के दस्तावेजों में जानकारी प्राप्त हुए है। महापौर देवेंद्र यादव के महापौर बनने के बाद भिलाई में कई ऐसे विकास कार्य भी हुए है, जिस पर पिछले महापौर व विधायकों ने कभी सोंचा भी नहीं था। लेकिन महापौर देवेंद्र यादव ने अपने सोंच और कर्मठता से उन कामों को पूरा कर दिखाया है। आइए हम आप को बताते हैं वे कौन से विकास कार्य हैं। जनता और नेताओं के बीच की दूरी को खत्म करने का प्रयास किया है। एक बेहतर संवाद महापौर के रूप में भिलाई की जनता से बनाने का प्रयास किया है। शहर के विकास के लिए जो भी कार्य कर पाया हूं वह शहर के हर नागरिक के आर्शीवादए सहयोग और भरोसे के कारण कर पाया हूं। आने वाले समय में नगर पालिक निगम का महापौर नहीं रहूंगा लेकिन आपके बीच में इसी सक्रियता के साथ भिलाई के हित में कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद कर आपके बीच में काम करता रहूंगा।
महापौर का नल कनेक्शन योजना
पहले गरीब लोग नल कनेक्शन नहीं ले पाते थे। क्योंकि उन्हें 6 हजार से 6 हजार 500 रुपए कनेक्शन फीस एक साथ जमा करना पड़ता था। जो गरीबों के लिए बड़ी बात थी। लेकिन महापौर देवेंद्र यादव ने नई योजना शुरू की और मात्र 100 रूपए की किश्त में नया नल कनेक्शन लगाने की योजना शुरू की। इस योजना के शुरू करने के बाद से अब तक 50 हजार घरों में नया कनेक्शन लगया जा चुका है और अभी 4 से 5 हजार घरों में कनेक्शन देने का काम चल रहा है।
देश के सबसे स्वच्छ शहरों में 11 वें नंबर पर हमारा भिलाई
स्वच्छ भारत मिशन में भी महापौर देवेंद्र यादव की दूरदर्शिता और बेहतर प्लानिंग ने शहर को एक नए मुकाम में पहुंचाया। पूरे देश के 4 हजार से अधिक शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ है। जिसमें हमारा भिलाई महापौर देवेंद्र यादव के प्रतिनिधित्व में तेजी से आगे बढ़ता गया और महापौर ने अपने प्रयासों से शहर को 11 वें नंबर पर ले आए। इसके लिए केंद्र सरकार ने शहर को एवार्ड भी दिया। तीन वर्षो से नगर निगम भिलाई को राष्ट्रिय पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ।
इंग्लिश मिडियम स्कूल
भिलाई के महापौर पूरे प्रदेश के पहले महापौर हैं, जिन्होंन सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल खोलने का सपना देखा। ताकि शहर के वे गरीब परिवार जो अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा सकते। उनके बच्चों को भी प्राइवेट स्कूल की तरह बेहतर शिक्षा -दीक्षा और सुविधा मिलने। इस सपने को साकार करने बीजेपी के प्रदेश सरकार कार्यकाल में जी तोड़ मेहनत की और अंतत: उन्हें सफलता मिली। उनके इस प्रोजेक्ट को बीजेपी के पूर्व सरकार ने भी सराहा और भिलाई सबसे पहला सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल खुर्सीपार और भिलाई सेक्टर 6 में खोला गया है।
स्मार्ट स्कूल योजना
महापौर देवेंद्र यादव ने शहर में निगम क्षेत्र में संचालित स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रयास किया। 127 शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई। 27 शास्कीय स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम, कंप्यूटर लैब और सीसीटीवी कैमरे, बच्चों बेहतर शोध कर सकें, इसके लिए विज्ञान लैब भी खोले गए। क्लासिफाइड और प्रशिक्षित टीचर्स, फर्निस्ड एवं इको फ्रेंडली क्लास रूम डिजिटल क्लास रूम, ई.लाइब्रेरी, आधुनिक केमिस्ट्री एवं फिजिक्स लैब, ई क्लास रूम की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
हर घर पानी पहुंचाने का काम
करीब 242 करोड़ की लागत से अमृत मिशन फेस 2 का काम पूरा कराया और आज शहर के हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। खुर्सीपार, छावनी एरिया में कैमिकल पानी से लोगों को निजात मिला और सभी को शुद्ध पानी मिल रहा है। इसके लिए 12 नई ओवर हेड टंकियों का निर्माण कराया गया। 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट के अलावा नई फिल्टर प्लांट 66 एमएलडी बनाई गई। 41 किमी क्लियर वाटर राइजिंग लाइन बिछाई गई है। टंकियों से वार्डों तक पानी आपूर्ति के लिए 227 किमी पाइप लाइन बिछाई गई है।
बेस्ट सेल्फ -सस्टेनेबल सिटी अवार्ड
महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से 2020 में भिलाई शहर को बेस्ट सेल्फ . सस्टेनेबल सिटी अवार्ड भी मिला है। निगम को खुले में शौच मुक्त के मामले में भिलाई को ओडीएफ डबल प्लस का सम्मान मिला। शहर में 166 सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय बनाएं गए। 2 आधुनिक शौचालय का निर्माण और 17929 निजी शौचालय का निर्माण भी महापौर देवेंद्र यादव के कार्यकाल में पूरा हुआ है। जो अपने आप में एक नया रिकार्ड है।
भिलाई के पटरीपार क्षेत्र को बनाया खेलगढ़
युवा महापौर देवेंद्र यादव खेल प्रेमी है और खुद भी खिलाड़ी है। इसलिए खेल प्रेमियों की भावनाओं को अच्छे से समझते है। जब उन्होंने देखा कि खुर्सीपार, छावनी, सुपेला सहित पटरीपार इलाके में रहने वाले बच्चे और युवाओं में भी खेल प्रेम की भावना है। गजब का टैलेंट है। तब महापौर यादव ने सभी खिलाडिय़ों के टैलेंट को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इसके लिए उन्हे बेहतर सुविधा और खेल शिक्षा देेने का प्रयास किया। इसके लिए 1करोड़ 37 लाख की लागत से डॉ वासुदेव चंद्राकर क्रिकेट स्टेडियम निर्माण कराया। डेढ़ करोड़ की लागत से खुर्सीपार क्रिकेट स्टेडियम में खेल एकेडमी शुरू की जा रही है। 1.5 करोड़ सेक्टर 2 फुटबॉल ग्राउंड, खुर्सीपार में 3 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम। डेढ़ करोड़ की लागत से श्रीराम चौक क्रिकेट स्टेडियम खुर्सीपार में बनाया गया।
आप सबके प्यार और दुलार से सेवा
महापौर देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में निरंतर हर रोज, हर घंटे मिनी भारत भिलाई के विकास के लिए और सर्व समाज के हित के लिए पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य किया है। मेरे जीवन और कांग्रेस पार्टी के महापौर के रूप में पांच साल के कार्यकाल का हर एक दिन की उपयोगिता सुनिश्चित हो और हर घंटे जनता के लिए कुछ न कुछ कर सकुं। इसी भावना के साथ भिलाई की भलाई के लिए काम किया है। निश्चित रूप से राजनीति में कोई भी पद हमेशा के लिए नहीं होता। इस बात का ध्यान रखकर कार्य किया है कि मुझे जो अवसर मिला है। समय के साथ यह अवसर किसी और को मिलेगा। निश्चित रूप से इस अवसर पर मेरी जो जिम्मेदारी है कि मैं शहर के विकास के लिए ऐसा कार्य करके जाऊं कि जो आने वाले दशकों तक जनता के काम आए और साथ ही भिलाई के युवाओं के मन में स्वच्छ राजनीति के विचार हमेशा के लिए अलख जलती रहे। इन्ही भावनाओं के साथ निरंतर कार्य किया है।
भिलाई। शौर्यपथ । जिस तरह से राजनांदगांव स्थित माता पताल भैरवी मंदिर में भव्य शिवलिंग की स्थापना की गई है। उसी तरह एक भव्य शिवलिंग की स्थापना सुपेला शीतला मंदिर तालाब के बीचो-बीच की जाएगी। साथ ही शिवलिंग की पूजा कर भक्त परिक्रमा कर सकें इसके लिए चारों ओर परिक्रमा स्थल बनाया जाएगा। यह घोषणा आज महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की। गौरतलब है कि शीतला मंदिर तालाब का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। करीब 88 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है। तालाब के बीचो-बीच मंदिर निर्माण की योजना है। जिस पर आज चर्चा करते हुए पार्षद सहित वार्ड वासियों की मांग पर देवेंद्र यादव ने योजन को अपडेट कर भव्य शिवलिंग स्थापित करने की घोषणा की यह शिवलिंग पूरे भिलाई शहर में सबसे बड़ा शिवलिंग होगा। जो भक्तों और भिलाई वासियों के लिए एक बड़ा ही सुंदर दार्शनिक स्थल बनेगा। गुरुवार की दोपहर महापौर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने माता शीतला की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और माता से हाथ जोड़कर सुपेला सहित भिलाई वासियों के हित और विकास सुख शांति और समृद्धि की कामना की। केशव चौबे ने मंत्रोचार कर विधि विधान से पूजा सम्पन कराया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एल्डरमैन निगम के अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे । महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे काम को तेजी से कराए। साथ ही जनता की मांग पर राजीव नगर में आंगनबाड़ी केंद का नया भवन भी बनाया जाएगा। इसका का भी प्रोजेक्ट बन चुका है। इस काम को भी जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया। महापौर यादव ने कहा कि वे हमेशा जनता के साथ है और समय समय पर उनके बीच आते रहेंगे। जो भी लोगो की समस्या है उनके निदान के लिए वे हमेशा उनके साथ है।
भिलाई । शौर्यपथ । स्टील एम्प्लाइज यूनियन इंटक भिलाई सेक्टर 3 कार्यालय में डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। महापौर देवेंद्र यादव की पहल से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। महापौर बनने के बाद यहां बीजेपी की कुछ लोगों की वजह से काम नहीं कर पा रहे थे मैं किस्मत वाला हूं कि मुझे बहुत ही कठिन परिस्थितियां मिली जिससे मुझे सीखने का मौका मिला उसके बाद प्रदेश में हमारे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और उसके बाद विकास कार्य में हमने कोई भी कमी नहीं छोड़ी हमारी सरकार बनने के बाद 2 साल लगातार प्रत्येक दिन हमने भिलाई की भलाई के लिए काम किया सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि खेल एजुकेशन आदि सभी दिशा हमें विकास कार्य का प्रयास किया है हम हुडको में एक मांगलिक भवन बना रहे हैं जहां शादी आदि कार्यक्रम किए जा सकें सेक्टर 9 में फुटबॉल मैदान बनाया जा रहा है सिविक सेंटर की पुरानी सूरत को वापस लाना का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सीएम माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने ₹10 करोड़ के विकास कार्य का भूमि पूजन किया है साथी स्वीट सेंटर में शहीद पार्क का निर्माण किया गया है कौशल विकास कार्य आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से पूरा हो सका है इसके साथ ही हम सेक्टर 4 में खेल परिसर सेक्टर 22 में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहे हैं इस प्रकार हर वार्ड और हर क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए गए हैं और चल रहे हैं सिर्फ यही नहीं हमारा उद्देश्य स्ट्रक्चर पर ही काम करना नहीं है बल्कि हमने शिक्षा को लेकर भी बेहतर काम किया केंद्र सरकार बीएसपी के पुराने सभी स्कूलों को बंद कर रही है लेकिन हमने और हमारी सरकार ने मिलकर निशुल्क सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की है जब प्रदेश में सबसे पहले 42 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरुआत की गई उसमें भिलाई 12 इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात मिली और दूसरा और मैं आपसे वादा करता हूं कि आने वाले दिनों में इस स्कूल में सारी सुविधाएं होने के साथ यहां बेस्ट शिक्षा भी बच्चों को मिलेगी
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के नए (अस्थाई) कार्यालय भवन का शुभारंभ होने के बाद गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू बुधवार को कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किए। इस दौरान मंत्री ने निगम के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा से होने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि कार्यालय व भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवगठित रिसाली क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए 2 करोड़ 50 लाख रूपए स्वीकृत किया है।
गृहमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पहले क्षेत्र का सर्वे करे और समस्याओं को सूचीबद्ध करे। कौन-कौन से कार्य आवश्यक है उसे प्राथमिकता के आधार पर चयन कर प्रस्ताव तैयार करे। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बजट आबंटन के लिए फाईल शीघ्रता से आगे बढ़ाने निर्देश दिए। गृहमंत्री के बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू, सहा. अभियंता बी. के. सिंह, लेखा अधिकारी देवव्रत देवांगन आदि उपस्थित थे।
उद्धयान व तालाबों को करे चिन्हित
तालाब व उद्धयान सौंदर्यीकरण के लिए गृहमंत्री ने कहा कि वे ऐसे तालाब व उद्धयान का चयन करे जहां कार्य हुआ ही नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई इस राशि को व्यय करने के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करे।
नागरिकों की समस्या पहली प्राथमिकता
बैठक में गृहमंत्री ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय को जल्द व्यवस्थित करे और निगम कार्यालय पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से सुने। शिकायत पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करे।
एल्डरमेन से की मुलाकात
निगम के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एल्डरमेन संगीता सिंह, तरूण बंजारे, फकीर राम ठाकुर, विलासराव बोरकर, प्रेमचंद साहू, अनुप डे, डोमार देशमुख, कीर्तिलता वर्मा से बातचीत की। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव देने और नागरिकों के सत्त संपर्क में रहने के निर्देश दिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
