August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    लड़की की शादी लगने के बाद गरमाया माहौल, लड़की वालों ने की जमकर मारपीट,तीन लोग बुरी तरह घायल
       

        भिलाई / शौर्यपथ / नगर में एक प्यार मोहब्बत में अजीबों गरीब मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट और उसके घर और कार में तोडफ़ोड़ कर दी, जिसके कारण एक पक्ष के तीन लोग सुनील पाण्डेय, मन्नु पाण्डेय, साक्षी पाण्डेय स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती है। प्राप्त जानकारी के अनुसर दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे वैशाली नगर भिलाई के एक लड़के और दुर्ग हरिनगर निवासी बैंक में कार्य करने वाली अदर कास्ट की लड़की की दोस्ती हुई, और धीरे धीरे दोनों में ईश्क,लव और मया हो गया और ईश्क का ऐसा परवान चढा कि लड़की द्वारा अपने परिवार की परेशानियों और पिता की ट्रक की किश्त पटाने के नाम से लाखों रूपये अपने बैंक एकाउंट में ट्रांस्फर करवा ली। इसकी जानकारी गत फरवरी माह में लड़के के पिता किराना व्यवसायी ओमप्रकाश पाण्डेय को हुई तो वे लड़की वालों के यहां गये।
    लड़के के पिता ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जब मैं लड़की के यहां इस मामले की शिकायत करने और लड़की वालों से रूपये वापस देने के लिए कहा तो लड़की वालों और हमारे बीच जमकर कहा सुनी भी हुई। उस समय लड़की के पिता ने कहा कि मुझे कुछ समय चाहिए मैं आपका पैसा वापस कर दूंगा। कुछ दिनों पूर्व लड़के को पता चला कि लड़की की शादी कही और लग रही है तो लड़के ने अपने दोस्त से दूरभाष पर जानकारी लेना चाहा लेकिन फोन डिस्कनेक्ट हो गया और पुन: लड़के के नंबर पर सामने वाले का जब फोन आया तो सीधे वह गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाले और हद तो तब हो गई जब दुर्ग से आधा दर्जन से अधिक चार पहिया और दो दर्जन से अधिक लोग मोटर साइकिलों पर सवार युवकों ने लड़के के भिलाई निवास स्थान वैशाली नगर पहुंचकर ख्ुालेआम ताण्डव मचाया और उसके घरों में तथा कारों में जमकर तोडफ़ोड़ कर दिये और घर वालों के साथ जमकर मारपीट किये जिसके कारण घर के तीन सदस्य बूरी तरह घायल है, जिनका उपचार रामनगर के स्पर्श हॉस्टिपटल में हो रहा है।
    बताया जाता है कि इससे पूर्व भी लड़की ने लड़के के विरूद्ध महिला थाना में छेड़छाड़ करने का रिपोर्ट दर्ज करायी थी, उस समय महिला थाने में दोनो के बीच समझौता हो गया कि आज के बाद दोनो लड़का लड़की नही मिलेंगे न कोई टेलिफोनिक बात चीत करेंगे। मामला ठंढा हो गया था लेकिन लड़की की मां ने लड़के से बातचीत जारी रखी, और अक्टूबर माह में अपने घर की स्थिति परिस्थिति ठीक नही है का हवाला देते हुए दस हजार रूपये इसी लड़के से पुन: अपने एकाउंट में डलवा ली। उधर लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि हमें लड़के को पौने 2 लाख रूपये देना है जबकि लड़के के माता पिता का कहना है कि लड़की ने हमारे लड़के से लाखेां रूपये दिल्ली में रहने के दौरान अपने एकाउंट में ट्रांस्फर करवाई है और पैसे वापस नही दिये है। जब लड़के के पिता ने यह कहा कि मैं अपने लड़के के बैंक का ट्रांजेक्शन दिखा रहा हूं आप अपने लड़की का ट्रांजेक्शन दिखाईये तो लडकी वालों ने हीला हवाला करने लगे।
    वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि एलआईजी 74 निवासी किराना व्यवसायी प्रार्थी ओमप्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट पर धारा 498, 294,506,323, 427,34 के तहत आरोपी जगदीप सिंध, पूरन सिंघ, जोहान, अमन, अमन सागर, करण सागर, अजय जहल, अमितदीप खण्डुजा के अलावा अन्य छ: 7 लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 8031 को क्षतिग्रस्त करने मामला पुलिस ने दर्ज किया है, बहरहाल अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। बीती रात 11 बजे हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी दहशहत का माहौल है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत अयोध्या में चल भव्य मंदिर निर्माण से सम्पूर्ण भारत के हिन्दू धर्म वलंबी को जोड़ने देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि के किए सुबह प्रभात फेरी तो शाम को महाआरती आयोजित कर लोगो को जागृत किया जा रहा है इसी कड़ी में कल दुर्ग शहर में भी विभिन्न स्थानों में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की महा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग मुख्य रूप से शहर के प्रमुख राम मंदिर गांधी चौक में महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग शहर प्रदेश से भी सभी लोगो कि मंदिर निर्माण में सहभागिता को लेकर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय भी महाआरती में शामिल हुई व मार्केट में घूमकर व्यवसायियों तथा लोगो से यथासंभव योगदान कि अपील किया ,इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा चैनसुख भट्टर,कांति लाल जैन,जिला मंत्री संतोष सोनी भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन राम मंदिर अध्यक्ष श्याम शर्मा सम्मिलित हुए।
    महा आरती में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के मंदिर निर्माण में जुड़ना सौभाग्य की बात कहते हुए कहा कि राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जहां सुबह के समय शहर के गली मोहल्ले के विभिन्न स्थानों में प्रभात फेरिया निकाली जा रही है तो शाम प्रत्येक वार्डो के चौक चौराहों मे महाआरती कर प्रभु श्रीराम जी के चरणों में अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे है जिसमें बड़ी उत्साह के साथ महिलाएं बुजुर्ग युवा एवं बच्चे शामिल हो रहे हैं और पूरा शहर राम नाम के जाप से गूंजने लगे है इस प्रकार सभी ओर भक्तिमय वातारण निर्मित हो रहा है जो वर्तमान दौर में बहुत शुभ संकेत है उन्होंने राम जी के चरणों में आस्था रखने वाले सभी लोगो से अपील किया कि मंदिर निर्माण संस्था से जुड़े जन समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने अपना योगदान देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और पुण्य के भागी बने और इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से करोड़ों राम भक्तों का आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ाव बनी रहे।
    महाआरती कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कांतिलाल जैन संतोष सिंह संजय सिंह दीपक चोपड़ा मनोज टावरी नरेश तेजवानी संदीप जैन विजय ताम्रकार गौरव शर्मा तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा प्रशांत जोशी जवाहर जैन वरुण जोशी अभिषेक कश्यप राकेश महोबिया भीम जैन पिंकी जैन सहित बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

    दुर्ग जिला का पहला कोरोना वेक्सिन का टीका लगा डॉ. सुगम सावंत को
    पांच केन्द्रों में शुरू हुआ आज से टीका लगने का कार्य,कलेक्टर ने किया मॉनिटरिंग
    कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन आरंभ होने से उत्साह का वातावरण

    दुर्ग / शौर्यपथ / ग्यारह बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त हुआ और वैदिक मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए डॉ. सुगम सावंत को ले जाया गया। यह बहुत भावुक माहौल था। हेल्थ स्टाफ और डॉ. सुगम सावंत भी बड़ी भावुक थीं। इन्होंने लगभग दस महीनों से कोरोना का दंश लगातार झेला था और अब वैक्सीन के रूप में आशा की किरण आ गई थी। पहला टीका जब लगा तो डॉ. सावंत, महापौर धीरज बाकलीवाल, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर , विधायक वोरा सहित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विक्ट्री साइन दिखाया। ये उमंग का क्षण था। इसके बाद आधे घंटे के लिए डॉ. सावंत को आब्जर्वेशन में रखा गया। सब कुछ सही तरह से हुआ। किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं देखा गया। डॉ. सुगम के तुरंत बाद डॉ. केडी तिवारी को टीका लगाया गया। इस दौरान वैक्सीन के प्रोटोकाल के पूरे प्रोसीजर का पालन किया गया। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पूरी तैयारियाँ रखी गई थीं।
    जिला अस्पताल के साथ ही चार अन्य केंद्रों में भी टीकाकरण आरंभ हुआ। शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी, पाटन स्वास्थ्य केंद्र, नगपुरा स्वास्थ्य केंद्र और बैकुंठपुर में भी टीकाकरण हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री. दिव्या वैष्षव, सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर, आरएमओ डॉ.. अखिलेश यादव जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर भी उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने की मानिटरिंग- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पांच केंद्रों में आरंभ हुई वैक्सीनेशन की मुहिम की मानिटरिंग की। इसके लिए सभी केंद्रों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारियाँ की गई थीं। महापौर बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना वारियर्स ने कोरोना संक्रमण को थामने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे अग्रणी पंक्ति में रहकर इस आपदा से संघर्ष करते रहे। वैक्सीनेशन को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने जो तैयारियाँ की वे काफी अहम रहीं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नवम्बर 2020 में निगम के सफाई कर्मियों द्वारा , ( प्लेसमेंट ) द्वारा अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया था तब निगम के महापौर द्वारा एवं स्वास्थ्य प्रभारी द्वारा मांगो पर गंभीरता से विचार कर किसी ठोस निराकरण की बात कही गयी थी किन्तु आज इस बात को हुए दो माह से ज्यादा हो रहे है किन्तु किसी भी तरह का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलते देख एक बार फिर संगठन के लोगो द्वारा आगे की रणनीति को लेकर दुर्ग मानस भवन में एक बैठक आयोजित की गयी .
    सफाई कामगार मजदूर संघ छ ग की ओर से दिनाक 12/01/2021 को मानस भवन मे सम्सत सुपरवाईजर का बैठक लिया गया जिसमे सफाई सुपरवाईजरो द्वारा संघ को अवगत कराया की दिनाक 06/11/2020 के एक दिवसीय प्रदर्शन के बाद निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा 12 सुत्रिय मागो को तवारित निराकरण हेतू सभी कर्मचारियो के बीच आश्वस्त किया था लेकिन आज दिनाक तक कोई भी माग पुरा नहीं किया गया वही प्रदर्शन के बाद भी अकारण सफाई कर्मियो को निकाला जा रहा है एवं नई भर्तिया जोरो पर जिसके चलते कर्मचारियों पर गहरा आक्रोश है जो कभी भी अधोगिक अशांति का रुप ले सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी...

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जोन 04 के विभिन्न गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के दोनो ओर कलरफूल पेवर ब्लाॅक लगाए जाने के साथ सुलभ भी बनाया जाएगा। जोन 04 के वार्ड 28 में 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षद तुलसी पटेल और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। मूलभूत आवश्यकतों की पूर्ति के लिए होने वाले कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की जनता को सौगात मिल जाएगी। वार्डवासियों ने सुलभ शौचालय, पेवर ब्लाॅक, नाली निर्माण जैसी विभिन्न मांग महापौर यादव से किए थे, उनकी मांगों को पूरा करने किए गए वादों को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कर वादा पूरा किए। गलियों में पेवर ब्लाॅक लगने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी। भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 28 के शंकर नगर दुर्गा मंच के पास, मंगल बाजार, राधाकृष्ण मंदिर, आदिवासी नगर व राजीव नगर सहित 5 स्थानों पर वृहद रूप से विकास कार्य किया जाना है जिसके लिए आज महापौर एवं विधायक भिलाईनगर देवेन्द्र यादव ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड की बुजुर्ग महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के हाथों विधिवत भूमिपूजन कर नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दिए। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है। महापौर यादव ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि छावनी के वार्ड में सुगम आवागमन के लिए सड़कों का सीमेंटीकरण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण व निकासी के तालाब की व्यवस्था को दूरूस्त किया गया है, आप लोगों की मांग अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता संबंधी निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, तुलसी साहू, डी. कामराजू, एल्डरमेन बबीता भैसारे, डी. नागमणि, मारतण्ड मनहर, जोन 04 आयुक्त अमिताभ शर्मा, ईई संजय बागड़े सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। वार्ड 28 के 16 स्थानों पर होंगे विकास कार्य - जोन 04 क्षेत्र के तहत महापौर श्री यादव जी द्वारा आज किए गए लोकापर्ण में वार्ड 28 के चार स्थानों पर 56 लाख की लागत से सीसी रोड बनाया जाएगा, 2 स्थानों पर 30 लाख की लागत से सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे, 3 स्थानों पर 6 लाख की लागत से जल निकासी के लिए नाली निर्माण किया जाएगा। 8 स्थानों पर 50.5 लाख की लागत से गलियों के सौंदर्यीकरण के लिए पेवर ब्लाॅक लगाए जाएंगे ताकि वार्ड में स्वच्छता बनी रहे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रं0 01 से 60 के अंदर लगभग 72 एैसे करदाता हैं जो वर्ष 2007 से निगम का टैक्स, दुकान किराया आदि जमा नहीं कर रहे हैं । एैसे बड़े बकायादारों के यहाॅ अब सोमवार से कुर्की कर टैक्स वसूली का अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा स्पैरो साफ्टेक प्रा0 लिमि0 को निगम के बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, और सहा0 राजस्व निरीक्षक शशी यादव सहित पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है । उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग में 72 करदाता एैसे हैं किसी का 2007 से प्रारंभ होकर वर्ष 2019 तक लाखों रुपये बकाया है जिसकी वसूली के लिए विभाग द्वारा कई मर्तबा नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने की अपील की गई हैं । बावजूद करदाता टैक्स जमा करने में रुचि नहीं लिये । जिसे देखते हुये निगम आयुक्त बर्मन द्वारा नगर पालिक निगम अधिनियम की धाराओं के तहत् अंतिम नोटिस के बाद अब कुर्की कर टैक्स वसूलने के निर्देश दिये हैं । बड़े बकायादारों में तकिया पारा के अब्दुल गफ्फार/अब्दुल रहीम का 1 लाख 27 हजार, इसी वार्ड की श्रीमती प्रेम बाई/कृष्णा लाल का 01 लाख 51 हजार, मोहन नगर वार्ड 13 के कचंन मारोटी 1 लाख 13 हजार, कमला मारोटी 01 लाख 13 हजार, किरण लाखे/नरेश लाखे 01 लाख 77 हजार, वार्ड 16 दर्शन सिंग भारत फेब्रिकेट्रेस का 01 लाख 19 हजार, वार्ड 18 औद्योगिक नगर वार्ड के योगेश जैन छ0ग0 इण्ड्रीज का 2 लाख 11 हजार, वार्ड 21 के प्रेमराज जैन/मानिकचंद जी जैन 1 लाख 52 हजार, वार्ड 24 आमदी मदिर वार्ड के बलदेव सिंग/प्रीतम सिंग मालवा का 10 लाख 82 हजार, वार्ड 25 गायत्री मंदिर वार्ड के नेमीचंद नाहर स्वरुप टाकीज का 3 लाख 34 हजार, वार्ड 25 के ही गौतमचंद/सतीश चंद, शैलेष, कमलेश, विमल जैन/मेघराज जैन का 3 लाख 51 हजार, वार्ड 30 तमेरपारा के शेख मोहम्मद का 1 लाख 61 हजार, प्रवीन खान/मनदीप खान शारदा टाकीज इंदिरा मार्केट दुर्ग का 1 लाख 57 हजार, वार्ड 32 ब्राम्हणपारा वार्ड दिगम्बर पंचायत जयाकीर्ति विद्यालय का 1 लाख 12 हजार, वार्ड 35 के अनीश सिंघानियां ओम पारसनाथ डवलपर्स लिमि0 का 2 लाख 17 हजार, वार्ड 37 आजाद वार्ड के बाबू लाल शर्मा/ द्वारिका प्रसाद शर्मा का 1 लाख 7 हजार, वार्ड 38 मीलपारा के रतन लाल/ चंदनमल जैन का 1 लाख 86 हजार, विजय सोलंकी / कांतिलाल सोलंकी का 2 लाख 1 हजार, ज.एस. बोरकर कदम बिल्डर्स अतुल बोरकर, सचित बोरकर का 1 लाख 67 हजार, वार्ड 54 पोटियाकला ऋषभ सीटी प्राइम बसंत कुमार कटारिया का 2 लाख 51 हजार, वार्ड 55 पुलगांव बसंत कटारिया/ चम्पालाल कटारिया ऋषभ ग्रीन सीटी पुलगांव का 3 लाख 5 हजार, वार्ड 58 उरला सविता सिंग/पिता राजनारायण, नीतु सिंग, अशोक सिंग, सुनीता सिंग, मुकेश सिंह का 1 लाख 94 हजार तथा वार्ड 59 के चालसानी भानू प्रसाद/कृष्णा राव का 4 लाख 55 हजार सहित अन्य बकायादारों सहित कुल एक करोड़ 7 लाख 94 हजार 720 रु0 निगम का टैक्स बकाया है ।

    दुर्ग // शौर्यपथ // -जिले में आज 16 जनवरी से कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है जिसमे दुर्ग जिला अस्पताल में जिले का पहला वैक्सिनेशन डॉक्टर सुगम सावंत को लगाया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रथम चरण में अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स यानि कि हेल्थवर्कर्स को,इसके बाद 50 से अधिक आयु के हाई रिस्क ग्रुप्स को और इसके बाद अन्य जरूरतमंदों को वैक्सीन लगाई जाएगी।आज से चयनित केंद्रों में 100 कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाया जा रहा है जिसकी पूर्ण रूप से तैयारी की जा चुकी है। आज कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने हेतु 5 केंद्र चयनित किए गए हैं जो जिला चिकित्सालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम है। प्रत्येक केंद्र में 05-05 वैक्सिनशन ऑफिसर या वी ओ रहेंगे। 1 के रूप में पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पहचान के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापित करेंगे कि वैक्सिनशन के लिए आया व्यक्ति वहीं है जिसने पंजीकरण करवाया है। वीओ 2 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपयोग किए गए एप्लिकेशन में एंट्री एवं अपडेशन का काम करेंगे। वीओ 3 वैक्सीन लगाने का काम करेंगे जिसमें वी ओ उनका सहयोग करेंगे। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा ऑब्सर्वेशन या निगरानी का जो काम होगा। वीओ 5 जो इस बात की देख रेख करेंगे कि वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ वैक्सीन के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को निगरानी में रखा जाएगा, किसी भी प्रकार की परेशानी एलर्जी इत्यादि होने पर आपातकालीन चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने फ़ोन के माध्यम से बताया कि 18 जनवरी से 30 जनवरी 2021 तक कोरोनावायरस का वैक्सीन लगाने हेतु तो 13 केंद्र चयनित किए गए हैं, इन केंद्रों में मंगलवार, शुक्रवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिवसों में वैक्सीनेशन किया जाएगा, जो निम्नानुसार है जिला चिकित्सालय दुर्ग, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-09, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल सुपेला, सामुदायिक केंद्र पाटन, सामुदायिक केंद्र झीट, सामुदायिक केंद्र धमधा, सामुदायिक केंद्र अहिवारा, सामुदायिक केंद्र कुम्हारी, सामुदायिक केंद्र बोरी, सामुदायिक केंद्र निकुम और सामुदायिक केंद्र उतई विपरीत प्रतिक्रिया होने पर प्रत्येक वैक्सीनशन केंद्र एईएफआई उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वर्कशॉप में बताया गया कि दुर्ग जिले में कुल 10260 डोज वैक्सीन उपलब्ध है।

    -मीडिया वर्कशॉप में वैक्सिनशन कार्यक्रम के बारे में हुई विस्तार से चर्चा
    -शुरुआत में शनिवार और रविवार को 5 चयनित केंद्रों में लगेगी वैक्सीन
    -18 से 30 जनवरी तक 13 केंद्रों में लगाई जाएगी वैक्सीन

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कल 16 जनवरी से कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाई जानी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करने लिए आज कलेक्ट्रेट सभागृह में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि कोरोना के प्रति जन जागृति फैलाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। आगे भी मीडिया के सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स यानि कि हेल्थवर्कर्स को,इसके बाद 50 से अधिक आयु के हाई रिस्क ग्रुप्स को और इसके बाद अन्य जरूरतमंदों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए पहले से स्वास्थ्य विभाग के एप्लिकेशन अथवा पोर्टल में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। शनिवार यानि 16 जनवरी से चयनित केंद्रों में 100 कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाया जाएगा जिसकी पूर्ण रूप से तैयारी की जा चुकी है।
    कोरोना नियंत्रण एवं रोकथाम की नोडल अधिकारी सुश्री दिव्या वैष्णव ने बताया कि 16 जनवरी को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने हेतु 5 केंद्र चयनित किए गए हैं जो जिला चिकित्सालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम है। प्रत्येक केंद्र में 05-05 वैक्सिनशन ऑफिसर या वी ओ रहेंगे। वीओ 1 के रूप में पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पहचान के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापित करेंगे कि वैक्सिनशन के लिए आया व्यक्ति वहीं है जिसने पंजीकरण करवाया है। वीओ 2 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपयोग किए गए एप्लिकेशन में एंट्री एवं अपडेशन का काम करेंगे। वीओ 3 वैक्सीन लगाने का काम करेंगे जिसमें वी ओ उनका सहयोग करेंगे। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा ऑब्सर्वेशन या निगरानी का जो काम होगा। वीओ 5 जो इस बात की देख रेख करेंगे कि वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ वैक्सीन के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को निगरानी में रखा जाएगा, किसी भी प्रकार की परेशानी एलर्जी इत्यादि होने पर आपातकालीन चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि 18 जनवरी से 30 जनवरी 2021 तक कोरोनावायरस का वैक्सीन लगाने हेतु तो 13 केंद्र चयनित किए गए हैं, इन केंद्रों में मंगलवार, शुक्रवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिवसों में वैक्सीनेशन किया जाएगा, जो निम्नानुसार है जिला चिकित्सालय दुर्ग, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-09, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल सुपेला, सामुदायिक केंद्र पाटन, सामुदायिक केंद्र झीट, सामुदायिक केंद्र धमधा, सामुदायिक केंद्र अहिवारा, सामुदायिक केंद्र कुम्हारी, सामुदायिक केंद्र बोरी, सामुदायिक केंद्र निकुम और सामुदायिक केंद्र उतई। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की विपरीत प्रतिक्रिया होने पर प्रत्येक वैक्सीनशन केंद्र एईएफआई उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वर्कशॉप में बताया गया कि दुर्ग जिले में कुल 10260 डोज वैक्सीन उपलब्ध है।
    विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से की गई चर्चा-वर्कशॉप में वैक्सिनशन से जुड़ी भ्रांतियों का समाधान भी किया गया। टीकाकरण अधिकारी श्री चन्द्राकर ने मीडिया वर्कशॉप में पत्रकार साथियों के विभिन्न सवालों का जवाब भी दिया।

                       दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर कहा कि नगर पालिक निगम दुर्ग में विगत 10 वर्षो से कोई भी पटवारी और सर्वेयर पदस्थ नहीं है जिसके कारण निर्माण कार्यो में भूमि का सत्यापन संबंधी कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होता है ।   उन्होनें बताया नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के कार्यो को प्राथमिकता से किया जाता है सड़क निर्माण सहित नाली निर्माण एवं सार्वजनिक भवन निर्माण, मंच आदि के अनेक विकास कार्यो में, रिक्त भूमि से अतिक्रमण सहित अनेक प्रकार के निर्माण कार्य में भूमि का विवाद होता है जिसका सत्यापन नहीं हो पाता । इससे विकास कार्य प्रभावित होता है । उन्होनें कहा एक पटवारी और सर्वेयर होने से विकास और निर्माण कार्य आसान होगा। अतः कृपया एक पटवारी और एक सर्वेयर को नगर पालिक निगम दुर्ग में पदस्थ करने का कष्ट करेगें । उक्ताशय का मांग पत्र महापौर ने आज कलेक्टर को सौंपा है ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision