Google Analytics —— Meta Pixel
June 10, 2026
Hindi Hindi
दुर्ग

दुर्ग (5101)

जिले के शहरी क्षेत्रों में मंत्री,विधायक, कलेक्टर, वजन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को संरक्षित करने सक्रिय भागीदारी की। जिला अस्पताल में आज ही जन्में 11 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
.पल्स पोलियो की दवा पिलाने में पालकों ने दिखाया उत्साह

    दुर्ग / शौर्यपथ / 31 जनवरी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चक्र के प्रथम दिवस पर आज मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगर निगम दुर्ग धीरज बाकलीवाल, एवं अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शालिनी यादव , विधायक दुर्ग शहर एवं अध्यक्ष वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन अरूण वोरा द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में, तथा डॉ एस के ईशर प्रभारी निर्देशक सेक्टर 09 एवं के के सिंग ईडीपीएण्डए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सिनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर 10 में पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
मुख्यालय के विकासखंड पाटन अंतर्गत ग्राम भनसुली के पोलियो बुथ में म अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में भूपेन्द्र कश्यप,अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन द्वारा एवं धमधा में श्रीमती सुनिता गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष धमधा तथा विकासखंड निकुम दुर्ग अंतर्गतदेवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा टीकाकरण बूथों में उपस्थित होकर पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ गभीर सिंह ठाकुर व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुदामा चन्द्राकर के मार्गदर्शन में जिले में निर्धारित आयु वर्ग के लगभग 73 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया गया। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा समय.समय पर अभियान की जानकारी एवं उपलब्धि के विषय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी लेते हुए सम्पूर्ण सफलता हेतु आवश्यक निर्देश देते रहे।
जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा प्रात: से शहरी क्षेत्र नगर निगम दुर्गध्भिलाई एवं विभिन्न विकासखण्डों के ग्रामों के टीकाकरण बुथों में मॉनिटरिेंग की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस आर चंद्राकर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सी बी एस बंजारे ने भिलाई टाउनशिप क्षेत्र, डॉ सुगम सावंत ने नगर निगम क्षेत्र भिलाई, डॉ आर के खंडेलवाल ने दुर्ग नगर निगम क्षेत्र, डॉ अनिल शुक्ला ने विकासखण्ड धमधा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सुश्री पी मजुमदार एवं डॉ प्रज्ञा सोनटेके ने जामुल एवं चरोदा क्षेत्र डॉ रश्मि भोसलेने विकासखंड पाटनमें एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा भ्रमण कर मॉनिटरिंग की।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस आर चन्द्राकर ने बताया कि अभियान के द्वितीय व तृतीय दिवस 01 व 02 फरवरी 2021 को टीकाकरण दल जिनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार आदि द्वारा जिले के कुल 3.24 लाख घरों का भ्रमण कर अभियान के प्रथम दिवस को निर्धारित बुथ में न आने वाले छुटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जायेगा। साथ ही 31 जनवरी को जिला अस्पताल दुर्ग मेंआज ही जन्म लिए 11नवजात शिशुओं में श्रीमती अंजली यादव डोंगरगढ ने पुत्र, श्रीमती सरिता डोंगरे गंजपारा दुर्ग ने पुत्री, श्रीमती मनीषा कसारीडीह दुर्ग ने पुत्री,श्रीमती प्रिया ग्राम डुंडेरा दुर्ग ने पुत्र, श्रीमती हेमकुमारी देवकर साजा ने पुत्री, श्रीमती पिंकी गंजपारा दुर्ग ने पुत्र, श्रीमती सोनम सेन बोरसी दुर्ग ने पुत्र, श्रीमती बबीता सेक्टर 9 भिलाई ने पुत्र, श्रीमती पूनम कैम्प 1 भिलाई ने पुत्री, श्रीमती संतोषी नाग भिलाई 3 ने पुत्र, श्रीमती मनीषा कैम्प 2 की पुत्र को पोलियो ड्राप पिलाया गया तथा सेक्टर 9 बी एस पी अस्पताल, निजि नर्सिंग होम में नवजात बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र दुर्ग व भिलाई के रेल्वे स्टेशन व ओवर ब्रिज के आसपास के झुग्गी झोपड़्ी में मोबाईल टीम विशेष रूप से भ्रमण की। ग्रामीण क्षेत्रों के मेलें एवं मड़ई स्थलोंए ईट भट्टी व फैक्ट्री क्षेत्र के आसपास, बाडी, नदी के किनारे की बसाहट में टीकाकरण दल द्वारा भ्रमण कर पोलियो खुराक पिलाई गई तथा 01 एवं 02 फरवरी को इन क्षेत्रों में पिलाई जायेगी।

भिलाई / शौर्यपथ / कब्रिस्तान हैदरगंज कैम्प-1 में इन दिनों ठेकेदार द्वारा आधा-अधूरा काम छोड़ दिए जाने के कारण ईंट, रेती-गिट्टी और टाइल्स यहां वहां बिखरा हुआ है। यहां हर रोज मैय्यत लेकर आने वाले शोकाकुल परिजन इसके चलते चोटिल हो रहे हैं। आगामी दिनों में शब-ए-बराअत का त्यौहार है और इसके पहले कब्रिस्तान में अव्यवस्था का आलम है। इस अधूरे काम के कारण मुस्लिम समाज में बेहद आक्रोश है। कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी ने इस संदर्भ में नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात की और उन्हें समस्या से रूबरू कराया तथा तत्काल काम शुरू करवाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि जोन क्रमांक-2 के अंतर्गत वार्ड-19 स्थित कब्रिस्तान में बाऊंड्री वाल, वुजू खाना और कब्र खोदने वाले गोरकुन का आवास निर्माण करने के अलावा कब्रों तक पहुंच मार्ग में पेवर ब्लॉक लगाने और कब्रिस्तान के भीतर उचित प्रकाश व्यवस्था करने छत्तीसगढ़ शासन ने राशि 92.62 लाख रूपए की स्वीकृति दी थी। जिसमें 18 नवंबर 2019 को प्रथम किस्त की राशि 39.10 लाख जारी होने पर कमेटी ने जरूरी औपचारिकताओं के बाद 26 जनवरी 2020 को संगे बुनियाद (आधारशिला) रखवाई और इसके साथ ही निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया। इसमें पेवर ब्लॉक कार्य व आवास निर्माण शुरू भी कर दिया गया। परंतु सड़कों पर पेवर ब्लाक व आवास का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ कर विगत 2 माह से कार्य बंद है।
    कमेटी के ओहदेदारों ने आयुक्त को बताया कि निगम के ठेकेदार ने मनमाफिक काम कर लापरवाही दिखाते हुए मटेरियल वैसे ही छोड़ कर चले गया है और जोन क्रमांक-2 इंजीनियरों ने यहां आकर कभी मौका-मुआयना भी नहीं किया है। पेवर ब्लाक बिछाने के बाद किनारे को सीमेंट-रेत के मसाले से अच्छी तरह लॉक किया जाना था, जिससे कि पेवर न उखड़े। ठेकेदार ने महज कुछ जगह पर इसे लॉक किया है लेकिन ज्यादातर जगह ऐसे ही छोड़ दिया है। जिससे पेवर ब्लॉक उखड़ रहे हैं।
    कमेटी के ओहदेदारों ने बताया कि यहां रोजाना मैय्यत होने की हालत में सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जगह-जगह बिल्डिंग मटेरियल गिरा होने और निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शोकाकुल परिजन कई बार इन आधे-अधूरे निर्माण की वजह से हादसों का शिकार होकर चोटिल हो चुके हैं।
कमेटी ने आयुक्त से मांग की है कि मुस्लिम कब्रिस्तान में अपने दिवंगत परिजनों की याद में मनाए जाने वाले त्यौहार शब-ए-बराअत के पहले विकास कार्य फिर से शुरू किया जाए। हर साल शब-ए-बराअत पर दुर्ग-भिलाई से 50 हजार से ज्यादा लोग इस कब्रिस्तान में अपने दिवंगत परिजनों की कब्र पर दुआएं करने पहुंचते हैं। इस साल यह त्यौहार 19 मार्च को है।
आयुक्त से चर्चा करने व ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी के प्रतिनिधि मंडल में सदर शमशीर कुरैशी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद रशीद खान, मुन्ना खान, शम्मी अशरफी, सलीम, मोहम्मद जफर, नासिर, सादिक कादरी, शादाब, सईद, शरफुद्दीन, कदीर रजा, अब्दुल हाफिज और वसीम रवानी सहित अन्य शामिल थे। कमेटी ने तय किया है कि इस लापरवाहीपूर्ण कार्य की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया और राज्य शहरी अभिकरण (सूडा) से भी की जाएगी।

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई से अलग होकर अस्तित्व में आये रिसाली नगर निगम के चलते कई समीकरण बदल गए हैं। इसी के चलते भिलाई नगर निगम के महापौर पद का आरक्षण बदलने की चर्चा है। ऐसा होने के पीछे भिलाई निगम के महापौर आरक्षण प्रक्रिया के बाद हुए विभाजन को कारण बताया जा रहा है। भिलाई निगम के महापौर का पद इससे अलग होकर बने रिसाली नगर निगम के अस्तित्व में आने से पहले प्रदेश के सभी निगमों के साथ कर दिया गया था। उस प्रक्रिया में भिलाई महापौर का पद अनारक्षित घोषित किया गया है लेकिन भिलाई नगर निगम में रिसाली निगम का विभाजन होने के बाद नियमत: भिलाई नगर निगम के महापौर पद का आरक्षण बदल सकता है। आरक्षण प्रक्रिया के बाद हुए निगम के विभाजन को आधार मानकर ऐसा किए जाने की जानकारी मिली है।
जिले के ही भिलाई-चरोदा नगर निगम के साथ भिलाई निगम के भावी महापौर पद के लिए ओबीसी की लाटरी निकाले जाने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि रिसाली के रूप में प्रदेश का 14 वां नगर निगम गठन होने से ओबीसी अर्थात अन्य पिछड़ा वर्ग का कोटा बढ़ गया है। लिहाजा अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति के आरक्षण से मुक्त किसी एक नगर निगम के महापौर का पद ओबीसी को दिया जाना नियमों के तहत बंधनकारी है। अभी प्रदेश में चार नगर निगम का चुनाव होना शेष है। इसमें भिलाई के साथ रिसाली, बीरगांव तथा भिलाई-चरोदा नगर निगम शामिल है। भिलाई की तरह ही बीरगांव का महापौर पद आगामी चुनाव के लिए अनारक्षित घोषित है। जबकि भिलाई-चरोदा के महापौर पद को रिसाली निगम के गठन से पहले ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। लेकिन अब परिस्थितियां जातिगत आंकड़े के लिहाज से बदल गई है।
प्रदेश के 14 नगर निगम में से रिसाली निगम 17.52 प्रतिशत के साथ अनुसूचित जाति वर्ग के टॉप पर आ गया है। इस स्थिति में 15.73 प्रतिशत अनुसूचित जाति आबादी वाली भिलाई-चरोदा जातिगत आरक्षण से मुक्त हो जाएगी। लिहाजा अब भिलाई-चरोदा के महापौर पद का आरक्षण नये सिरे से करना जरुरी हो गया है। यही स्थिति विभाजन के चलते भिलाई निगम के साथ भी आन पड़ी है।
एक चौथाई ओबीसी घोषित करना जरुरी
नगर निगम आरक्षण नियमों के तहत प्रदेश के कुल 14 में से एक चौथाई को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाना जरुरी है। पहले जब आरक्षण किया गया था, तब प्रदेश में 13 नगर निगम थे। इसमें से एक चौथाई का प्रतिशत 3.25 था। जिसके चलते धमतरी, राजनांदगांव और कोरबा नगर निगम को अन्य पिछड़ा वर्ग क लिए आरक्षित किया गया। जिसमें से राजनांदगांव को एक तिहाई नियम का पालन करते हुए लॉटरी निकालकर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला घोषित किया गया। अब प्रदेश में रिसाली को मिलाकर 14 नगर निगम होने से अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी एक चौथाई के लिहाज से 3.50 प्रतिशत हो गया है। नियमों के तहत दशमलव के बाद 50 या उससे अधिक होने की स्थिति में उसे पूरा एक मानकर गणना की जाती है। इसके चलते अन्य पिछड़ा वर्ग के महापौर की एक सीट बढ़ाना पड़ेगा। इस बढ़ोतरी को जिन निगमों के चुनाव अभी शेष है उन्हीं में से अंजाम दिया जा सकता है। बीरगांव नगर निगम की सीमा में कोई बदलाव नहीं होने से वहां के महापौर का आरक्षण फिर से किया जाना जरूरी नहीं है। ऐसे में किसी एक निगम को अन्य पिछड़ा वर्ग घोषित किए जाने का फैसला भिलाई सहित भिलाई-चरोदा और रिसाली निगम के बीच ही लिए जाने का विकल्प नजर आता है। लेकिन अनुसूचित जाति की आबादी का औसत पूर्व से इस वर्ग के लिए आरक्षित रायगढ़ और भिलाई-चरोदा निगम से अधिक होने से रिसाली का महापौर पद जातिगत आरक्षण में जाना तय दिख रहा है। इस स्थिति में भिलाई-चरोदा का महापौर अनुसूचित जाति से मुक्त हो जाने से भिलाई निगम के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग की लाटरी निकालकर महापौर पद को आरक्षित किये जाने का संकेत मिल रहा है।

दुर्ग / शौर्यपथ / आज स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति एवं तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता हेतु कार्यशाला होटल कैम्बियन में आयोजित की गई। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में नशा मुक्ति के संबंध में नालसा की योजना के तहत जागरूकता लाने हेतु प्रशांत कुमार देवांगन व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 दुर्ग, तथा राहुल शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग एवं श्री विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक, डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य अतिथि के रुप में कार्यशाला में उपस्थित थे।
आयोजित कार्यशाला में पुलिस विभाग के अधिकारी एनजीओ तथा पैरालीगल वालंटियर उपस्थित थे। कार्यशाला में न्यायाधीश श्री प्रशांत देवांगन ने कोपा अधिनियम के अंतर्गत जानकारी देते हुए बताया कि सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादन (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्यिक उत्पादन प्रदाय और वितरण) का विनियम अधिनियम 2003 के क्रियान्वयन हेतु पुलिस के लिए कुछ मार्गदर्शन दिए जिसमें सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर 200 रुपये का जुर्माना, सिगरेट तथा किसी अन्य तंबाकू के विज्ञापन का निषेध जिसमें 1000 रुपये का जुर्माना, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का सिगरेट व तंबाकू के सामग्री का विक्रय करने पर 200 रुपये जुर्माना, शैक्षणीक संस्थानों के 100 गज के अवधि में ऐसे सामानों की बिक्री पर 200 रुपये जुर्माना तथा तंबाकू उत्पादों के पैकिंग पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी उलेखित ना नहीं होने पर 5000 रुपये का जुर्माना और दो वर्ष का कारावास हो सकता है।
विधिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि नालसा उन्मूलन संबंधित के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्तिगत के साथ-साथ समाज में भी बुरा प्रभाव डालता है। मोटर दुर्घटना के अधिकांश मामले में नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण ही होती है। समाज में युवा वर्ग वर्तमान परिस्थिति में नशे की ओर आकर्षित होते हैं, कई जगह पर अनुचित रूप से हुक्का बार भी चलाया जाता है, जिसमें युवा वर्ग की भागीदारी ज्यादा रहती है, जो उनके भविष्य को अंधकार में डाल देती है तथा समाज में उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। परिवार में नशा करने वाला व्यक्ति का परिवार टूटने लगता है तथा बिखर जाता है। घरेलू हिंसा का एक मुख्य कारण नशा भी है। श्री विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा किसी भी प्रकार का हो एक सामाजिक अभिशाप है। नशा आरंभ करने के बाद उसकी लत बढ़ती जाती है। इसलिए बेहतर यही है कि नशा किया ही न जाए। नशा एक ऐसी बुराई है जिससे इंसान समय से पहले मौत का शिकार हो जाता है। जहरीले नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आर्थिक हानि होती है। ऐसे व्यक्ति समाज में हेय दृष्टि से देखे जाते है। वह नशे से अपराध की ओर अग्रसर हो कर शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप है। आजकल बच्चे, किशोर, युवा, वयस्क, वृद्ध सभी नशे की चपेट में है। इस अभिशाप से समय रहते मुक्ति पा लेने में ही मानव समाज की भलाई है।

दुर्ग / शौर्यपथ / यातायात पुलिस के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए जारी किये गये वाट्सअप नंबर में बीती रात्रि 8 बजे 01 काला एवं पीला रंग की मोडीफाईड बिना नंबर वाहन तेज रफ्तार से बटालियन के पास भिलाई की ओर फटाके की आवाज निकालते हुए जा रहा है जो कि किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है कि शिकायत के आधार पर तत्पश्चात यातायात मुख्यालय ट्रैफिक टॉवर से वायरलेस के द्वारा उक्त वाहन को पकडने हेतु पाइंट दिया गया जिसमें गुरूद्वारा चौक में तैनात प्रआर. सुशील पाण्डेय द्वारा उक्त वाहन को पकडा गया। वाहन चालक से ड्रायविंग लायसेंस और वाहन के कोई भी कागजात नहीं पेश करने पर वाहन को जप्त कर न्यायालय पेश करने हेतु सुरक्षार्थ रखा गया।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक, गुरजीत सिंह के नेतृत्व में एक शासकीय मोबाईल नंबर का उपयोग आम नागरिकों की समस्या के समाधान के लिये जारी किया गया था जिसका लाभ शहर के यातायात व्यवस्था में होता दिखाई दे रहा है इस मोबाईल नंबर पे वाट्सअप एकाउण्ट बनाया गया है जिसमें शहर के आम नागरिकों के द्वारा अपनी समस्या एवं सुझाव भेजी जा रही है। जिसका समाधान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा तत्काल किया जा रहा है जिससे आम लोगों को ट्रेफिक संबंधी समस्या न हो।
यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों से यह अपील है कि वाट्सअप नंबर का अधिक से अधिक उपयोग कर सडक की व्यवस्था पर प्रत्येक नागरिक अपनी भागीदारी दे जिससे आपके शहर के यातायात व्यवस्था बेहतर हो
वाहन जब्त होने पर गाड़ी की कीमत से अधिक पटाना पड़ेगा चालान
दुर्ग पुलिस इस प्रकार के मोडीफाईड वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन जप्त की कार्यवाही की जावेगी जिसे चालान हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जावेगा जिस पर न्यायालय द्वारा नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी जो कि चालान रकम वाहन की कीमत से अधिक होगा।

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ अंचल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने आयोजित पत्रवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित पल्स पोलियों अभियान का हिस्सा हमें जरुर बनना चाहिए। अपने 0 से लेकर 5 वर्ष से बच्चों को पल्स पोलियों की दवा जरुर पिलानी चाहिए। सेक्टर-10 शॉप नं. 158 में कल से तीन दिनों तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पोलियों ड्राप पिलाया जाएगा। पालक अपने बच्चों को रोग प्रतिरोधक का उपहार पल्स पोलियों की दवा पिलाकर दें।
उन्होने कहा कि मेरे पास आने वाले 50 फीसदी ऐसे मरीज है जिन्हे पल्स पोलियों की जानकारी नहीं है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि पोलियों की बीमारी जड़ से खत्म हो सके। पल्स पोलियों का आखिरी मरीज नवंबर 1997 को आया था। पालक जागरुक हो, मेरे यहां पल्स पोलियों की दवा नि:शुल्क पिलाई जा रही है। डॉ. अग्रवाल ने आगे बताया कि मैँ शिशु रोग से बच्चों को निजात दिलाने का कार्य पिछले 47 सालों से कर रहा हूं। सरकार ने बस स्टैण्ड, हवाई, अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पल्स पोलियो का ड्राप्स बच्चों को पिलाने का कार्य करते आ रही है, उसी कड़ी में मैं भी एक हिस्सा बन गया है, और पोलियो से बच्चों को निजात दिलाने इस जनजागकरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा हूं। यदि बच्चों को पोलियो का ड्राप्स नही पिलाई गई तो बच्चों में पोलियो के किटाणु का स्टोर बन जाता है।
उन्होंने जापान का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पर पोलियो की मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। वहां के लोग एक साथ बच्चों को ड्राप्स पिलाने का कार्य किये हैं। उन्हेांने कहा कि 1956 में बाम्बे के कस्तुरबा हॉस्पिटल में गलघोटू की बिमारी से 6 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस लिए लोगों को अपने बच्चों को पल्स पोलियों का ड्राप्स जरूर पिलानी चाहिए और बच्चों को आने वाले समय में सभी प्रकार के रोगों से बचाने के लिए सजग रहना चाहिए। इस प्रकार के टीके केवल एक ही बिमारी से बच्चों को आने वाले समय से बचाते ही नही बल्कि कई रोगों से ये बचाते हैं और बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं।

आरपीएफ के भिलाई व कटनी पोस्ट की कार्यवाही ,क्राइम ब्रांच जबलपुर की टीम भी रही शामिल

भिलाई / शौर्यपथ / औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क में संचालित बालाजी इंडस्ट्रीज में मध्यप्रदेश के कटनी से चुराई गई रेल पटरियां बरामद हुई है। आरपीएफ के भिलाई व कटनी पोस्ट की इस छापेमार कार्यवाही में क्राइम ब्रांच जबलपुर की टीम भी शामिल रही।
कटनी में रेलवे क्षेत्र से चुराई गई रेल टरियों को राजनांदगांव निवासी एक बदमाश रेहान ने हथखोज स्थित बालाजी इंंडस्ट्रीज मेंं खपाया था। आरपीएफ कटनी की टीम रेहान को लेकर भिलाई पहुंची। यहां आरपीएफ भिलाई के ओसी राजेश वर्मा से बातचीत कर कटनी आरपीएफ और क्राइम ब्रांच जबलपुर की टीम ने बालाजी इंडस्ट्रीज में छापा मारा। इस दौरान 50 से 60 टन रेल संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है। जब्त की गई रेल संपत्ति की कीमत 28 लाख रुपए के लगभग आंकी गई है।

दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज भवन अधिकारी व अतिक्रमण दस्ता द्वारा वार्ड 12 मोहननगर वार्ड स्थित विश्वकर्मा भवन के पास किये जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, वार्ड पार्षद अमित वैद्य, सुपरवाईजर नारद ढीमर, पूनाराम सहित अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत् नगर निगम के वार्ड इंजीनियर, एवं अन्य अधिकारी आयुक्त बर्मन के निर्देशानुसार शहर की सफाई व्यवस्था का लगातार जांच कर रहे हैं। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे सफाई क साथ वार्ड क्षेत्र में झिल्ली, पन्नी फैलाने वाले गंदगी करने वालों को भी देखेगें। सड़क, नाली की सफाई की जांच करेगें। अतिक्रमणों को हटवायेगें। इसी कड़ी में मोहननगर वार्ड 12 विश्वकर्मा भवन के पास प्रीतम यादव द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कराया जा रहा था । जिसे निगम अधिकारियों ने मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की ।

दुर्ग / शौर्यपथ / यातायात सड़क सुरक्षा माह के ग्यारहवें दिन अंजोर रथ एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों लगने सप्ताहिक बाजार मडई मेला में आज ग्राम अंजोरा, ग्राम भररे, एवं ग्राम थनौद में ग्रामीणाों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियम पालन न करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में बी.एस.पी. के एसएमएस-02 एवं एसएमएस-3 के कर्मचारी हेमंत जगत, राजेश वर्मा, प्रमोद नामदेव, के.के.बाडसोरे, प्रवीण के द्वारा नुक्कड नाटक (सुरक्षा आजान) के माध्यम से हमारी किन छोटी छोटी गलतियो की वजह से हम किसी सड़क दुर्घटना के शिकार होते है इसकी जानकारी ग्रामीण को दी गई तथा अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में यातायात नियम संबंधी शार्ट मूवी के माध्यम से भी ग्रामीण को जागरूक किया गया। तथा शहरी क्षेत्र में यातायात जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु चार ई-रिक्शा में लगे पोस्टर, लाउड स्पीकर के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र, सेक्टर एरिया, वैशाली नगर तथा भिलाई 03 चरोदा के आबादी क्षेत्रों में जाकर यातायात जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी प्रकार यातायात प्रशिक्षण के लिये गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा बीएसपी के कुल-85 अधिकारियों को एच.आर.डी. भवन मेन गेट भिलाई इस्पात संयंत्र में सड़क सुरक्षा के संबंध में पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया जिसके अंतर्गत वाहन चालन करने से पहले हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए प्रशिक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों को भविष्य में यातायात के सभी नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में घर परिवार एवं मित्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया जिससे भविष्य में हम जिला दुर्ग को सड़क दुर्घटना मुक्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासों मे सफल हो सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक राजमणी सिंह, आरक्षक तिलक साहू उपस्थित रहें।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)