Google Analytics —— Meta Pixel
March 10, 2026
Hindi Hindi
दुर्ग

दुर्ग (5001)

भिलाईनगर/ शौर्यपथ / महापौर परिषद की बैठक महापौर देवेंद्र यादव के निर्देश पर महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल की अध्यक्षता तथा उपायुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में आज दिन गुरूवार को महापौर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्यों और निगम प्रशासन के अधिकारी एवं सभी जोन आयुक्त उपस्थित थे! चर्चा के लिए 5 एजेंडों को प्रस्तुत किया गया। परिषद की बैठक में भिलाई निगम के सस्ता मार्केट केम्प 02 में माननीय उच्चतम न्यायालय बिलासपुर द्वारा 01 जनवरी 2013 को पारित आदेश के परिपालन में शासन के पत्रानुसार भूखंड का रजिस्ट्री कराकर कब्जा देने के संबंध में, वार्ड 03 कोसानगर स्थित शहरी गोठान में निःशुल्क शेड निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान करने हेतु, वार्ड 03 कोसानगर स्थित शहरी गोठान में स्व. जमुना देवी की स्मृति में 01 लाख की दान राशि से शेड निर्माण कार्य की अनुमति हेतु, डाॅ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उद्यान नेहरू नगर पूर्व के संचालन की अनुमति प्रदान करने हेतु तथा भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कारित संविदाओं में निविदा दर की राशि कम प्राप्त होने से बचत हुई राशि से जोन 03 क्षेत्रांतर्गत वार्ड 49 सेक्टर 02 तालाब का सौंदर्यीकरण एवं उद्यान विकास कार्य किये जाने हेतु प्रस्तुत प्रकरण पर परिषद द्वारा चर्चा की गई।
शहरी गोठान में पशुओं के लिए बनेगा टीन शेड -
महापौर परिषद की बैठक में वार्ड 03 कोसानगर स्थित शहरी गोठान में निःशुल्क शेड निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान करने हेतु आए हुए प्रकरण को महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से पास किया! उल्लेखनीय है कि गौ सेवक सुशील अग्रवाल ने 30*60 फीट का शेड निर्माण कार्य नि:शुल्क करने के लिए आवेदन दिया था! वार्ड 03 कोसानगर स्थित शहरी गोठान में स्व. जमुना देवी की स्मृति में 01 लाख की दान राशि से शेड निर्माण कार्य की अनुमति हेतु प्रस्ताव पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर सहमति दी गई। शासन की महत्वपूर्ण योजना के बेहतर क्रियान्वयन में जो लोग आ रहे है उन्हें प्रोत्साहन करते हुए शेड निर्माण के लिए अनुमति दी जाएगी।
इसी प्रकार डाॅ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उद्यान नेहरू नगर पूर्व के संचालन की अनुमति के विषय पर चर्चा पश्चात उद्यान को महाराष्ट्र स्नेह मंडल नेहरू नगर को संचालन के लिए अनुमति नियम शर्ताें के साथ देने तथा उसकी माॅनिटरिंग संबंधित जोन कार्यालय द्वारा किये जाने के साथ सहमति प्रदान की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, डाॅ दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, सूर्यकांत सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू, सोशन लोगन एवं सचिव जीवन वर्मा सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा स्व0 श्री मोतीलाल वोरा जी के नाम से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देने के साथ ही उनके समाधि स्थल को विकसित करने और ठगड़बांध सौदर्यीकरण का कार्य पूरा होने पर स्व0 वोरा जी के नाम से नामकरण करने और निगम का जलगृह शापिंग काम्लेक्स का नाम भी स्व0 वोरा जी के नाम किये जाने पर महापौर परिषद ने विचार विमर्श कर प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है । एमआईसी की बैठक में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव के अलावा एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, श्रीमती जयश्री जोशी, ऋषभ जैन, संजय कोहले, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, सत्यवती वर्मा, सुश्री जमुना साहू, अनुप चंदानियाॅ , अब्दुल गनी,के अलावा समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
महापौर एवं अध्यक्ष मेयरइन काउंसिल धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आज महापौर कक्ष में मेयरइन काउंसिल की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में आज विभागों से प्राप्त 6 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया। वहीं अध्यक्ष की अनुमति से स्व0 मोतीलाल वोरा जी का शोक श्रद्धांजली सभा आयोजित करने के साथ मालवीय नगर चैक को स्व0 वासुदेव चंद्राकर के नाम करने, शहर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने विभिन्न खेलों के लिए महापौर ट्राफी का आयोजन करने का निर्णय एमआईसी में पारित किया गया। इसके अलावा मकान बार कोडिंग नंबर लगाने के कार्य की स्वीकृति प्रदान किया गया।
बैठक में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से 60 कुशल एवं 630 अकुशल श्रमिक प्रदाय हेतु प्राप्त निविदा विस्तार से चर्चा करने के उपरान्त जांच समिति गठित कर रिर्पोट के आधार पर निर्णय लेने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा प्रस्ताव क्रं0 2 में अग्रसेन चौक सुभाष स्कूल सीढ़ी के नीचे की दुकान के लिए आमंत्रित निविदा में आफसेट मूल्य से अधिकतम राशि सोनल कुमार गुप्ता द्वारा दुकान नहीं लेने की असमर्थता व्यक्त करने पर उसकी अमानत राशि राजसात करते हुये द्वितीय आफरकर्ता को दुकान देने की स्वीकृति दी गई । बैठक में गयाबाई प्राथमिक शाला गया नगर की चतुर्थ निविदा अनुसार दुकान क्रं0 1, 4, ओर 6 को अधिकतम आफरकर्ता को दिये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में नगर पालिक निगम दुर्ग के नियंत्रणाधीन रायपुर नाका वायशेप ओव्हरब्रिज के नीचे निर्मित दुकानों का प्राप्त निविदा अनुसार दुकान क्रं0 01, 03, व 6 के लिए प्राप्त अधिकतम दर को स्वीकृति दी गई जबकि दुकान क्रं0 02 और 04 के लिए कोई निविदा प्राप्त नहीं हुआ । बैठक में गोंडवाना समाज द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर दुर्ग शहर के किसी चौक में प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर महापौर परिषद ने लोक कर्म प्रभारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति द्वारा गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों के साथ स्थल का चयन कर स्वीकृति दिये जाने का निर्णय काउंसिल ने लिया है। इसके अलावा ठगड़ाबांध सौदर्यीकरण कार्य में रेल्वे लाईन तक लगभग 40 मीटर क्षेत्र रेल्वे क्षेत्राधिकार का होने के कारण उस भाग को सुरक्षित रखने लीज पर लिये जाने का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता ए0आर0 राहंगडाले, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, बाजार प्रभारी अधिकारी थान सिंग यादव, सचिव शरद रत्नाकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

दुर्ग / शौर्यपथ / एक रुपया और एक पइली धान, देकर बढ़ाये किसान का मान कार्यक्रम के तहत आज दुर्ग NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ:ग के निर्देश मे प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवम जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश अनुसार हितेश सिन्हा दुर्ग शहर अध्यक्ष NSUI के नेतृत्व में शहर NSUI ने आज दुर्ग ग्रामीण के कोलिहापुरी ,चंदखुरी, कोडिय़ा और कुथरेल दुर्ग के सभी धान खरीदी केंद्र जा करके एक रुपया और एक पइली धान किसानों से लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश से एकत्रित कर दिल्ली भेजा जाएगा।*
शहर एनएसयूआई के अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने बताया कि *किसानों के सम्मान में NSUI है मैदान में* जिसके तहत आज दिनाँक 07/01/2021 आज सुबह 10 बजे से 2 बजे तक धान खरीदी केंद्र में किसानों के समर्थन में चलाया गया कैम्पिनिंग तथा किसानो को जानकारी दी गयी कि दिल्ली की सीमाओं पर संघर्षरत किसान,एक महीने से ज्यादा हुए, मौसम की मार और केंद्र सरकार का अत्याचार झेल रहे हैं उनका वह आंदोलन तब शुरू हुआ था जब केंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आई थी।किसानों की मांगे हैं, केंद्र सरकार तीनो काले कृषि कानून वापस ले,क्योंकि यह नए कानून उन्हें खेतों के मालिक से पूंजीपतियों का गुलाम बना देंगे। उनके इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ का हर युवा साथ है उनके सहयोग के लिए एक रुपया और एक पइली धान कैम्पिनिंग शुरू किया गया है। कृषि कानून का असर हर देशवासी पर पड़ेगा।
इसलिए किसान भाइयों का साथ देने के लिए दुर्ग NSUI के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा,सिवांग साहू,एंटक कांग्रेस के दिग्विजय ,राहुल यादव,गोल्डी कोसरे,विकास साहू,चुनेश नेताम सूर्या , रूस्तम, सौरभ चन्द्राकर,पुष्पकांत सहित सैकड़ों हृस्ढ्ढ कार्यकर्ता उपस्थिति थे.

आठ दिनों से पेयजल के लिये हाहाकार भाजपा पार्षद दल की चेतावनी के बाद निगम अमला जागा,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले पहुंचे कार्यस्थल

दुर्ग / शौर्यपथ / वार्ड नंबर 33 में विगत आठ दिवस पूर्व से गंदा पानी नल के द्वारा वार्ड में आ रहा है जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ वार्ड वासी भी भयभीत हैं ।यह गंदा पानी शहर के अन्य भागों में भी पाइप लाइन के माध्यम से लोगों को तक पहुंच रहा है जिसे देखते हुए भाजपा पार्षद दल के नेता अजय वर्मा एवं वार्ड नंबर 33 के पार्षद शशि द्वारका साहू के द्वारा लगातार निगम के जल विभाग को दी जा रही थी ।कल से अधिक गंदा पानी आने के चलते है, और समस्या विकराल हो जाने के कारण शशि द्वारका साहू के द्वारा तत्काल इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा को दी गई इस जानकारी के पश्चात नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के द्वारा नलघर घेराव की चेतावनी दी गई जल गृह विभाग के प्रभारी संजय कोहले के द्वारा अमृत मिशन योजना के नोडल ए.आर. राहंगडाले एवं सब इंजीनियर भीमराव को लेकर शनिचरी बाजार पानी टंकी के पास लिकेज स्थान पर पहुंचे और स्थानीय वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष को यह आश्वासन दिलाया कि पूर्ण संसाधन लगाकर रिपेयरिंग की जाएगी एवं कल शाम तक साफ पानी आने की बात कही ।
इस विषय पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कल अपने 1 साल पूर्ण होने पर मेयर दुर्ग धीरज बाकलीवाल कक्ष में केक काटकर खुशी मना रहे हैं तो दूसरी ओर शहर की जनता गंदे पानी को पीने को मजबूर है । एमआईसी मेंबरों और मेयर के द्वारा खुशी तो इस तरह से मनाई गई कि सब कुछ इन्हीं का किया धरा है शहर में जबकि यह पूर्व में स्वीकृत कार्य है। जबकि इनके पास किसी भी कार्य का कोई योजना ना होने के चलते शहर को यह दिन देखना पड़ रहा है अगर इन क्षेत्रों में पानी की समस्या का निराकरण कल तक नहीं किया जाता है तो जलघर का घेराव निश्चित तौर पर किया जाएगा ।

दुर्ग / शौर्यपथ / राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवासेवा प्राधिकरण के द्वार 06 जनवरी को दुर्ग जिले के स्वयं सेवी संस्था (एन.जी.ओ.) के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्वेश्य एन.जी.ओ. को प्राप्त होने वाली सूचनाओं से पीडित व्यक्ति को विधिक सेवा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना तथा स्वयं सेवा संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाएं जाने में सहायता लिया जाना रहा।
बैठक में श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीाध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि ÓÓ नालसा की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहॅूचाया जाना है योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पीडि़त प्राप्त कर सके इसके लिए एन.जी.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग कर सकता है। दुर्ग में नशा से संबंधित मामले प्राय: देखने में आ रही है लोग नशे के लत में आकर अपराध में सम्मिलित हो जाते है नशे की सामग्री विक्रय करने वाले लाभ की राशि को देखते हुए उन्हेें जीवन के अंधकार में भेज रहे है । एन.जी.ओ. ÓÓ नशा मुक्ति ÓÓ से संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चिन्हांकित स्थानों पर चलाकर कई युवाओं को नशे के जुडने से रोक सकता है ऐसे स्थानों को चिन्हांकित करे जिसमें नशे का कारोबार व्यापक रूप से फैल रहा है ऐसे स्थानों की जानकारी इस प्राधिकरण को प्राप्त होने पर उनके विरूद्व पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यवाही की जायेगी ।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष ने कहा कि ÓÓसड़क में घुम रहे मानसिक रोगी को उचित चिकित्सा एवं विधिक सहायता पहॅूचाये जाने के संबंध में नालसा की योजना मे प्रावधान दिये गये है। सडक में घुम रहे ऐसे मानसिक रोगी की जानकारी पुलिस प्रशासन को एवं इस प्राधिकरण को दिये जाने पर चिन्हाकिंत मानसिक रोगियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही की जावेगी। वृद्धजनों की पारिवारिक समस्या ध् चिकित्सा समस्या एवं अन्य विधिक समस्यों को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए हल किये जाने का प्रयास किया जावेगी तथा वृद्वजनों को नि:शुल्क अधिवक्ता उनके प्रकरणों में उपलब्ध कराई जावेगी। श्री श्रीवास्तव ने विशेष रूप से मुख बधिर संस्था के संचालक से छत्तीसगढ राÓय विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा मुख बधिर व्यक्ति के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् कानून के विषयों पर अन्य जिले के द्वारा बहुत से विडियो तैयार कर अपलोड किये गये है जिनके माध्मय से मुख बधिर व्यक्ति कानून की जानकारी उन्ही की भाषा में समझ सकते है वे इन विडियों के माध्मय से अपने अधिकारों को जान सकते है। इन विडियों का मुख बधिर व्यक्तियों पर अधिक से अधिक संख्या में प्रचार -प्रसार किये जाने पर जोर दिया गया।
श्री राजेश श्रीवास्तव के द्वारा अपने व्यक्तव में कहा कि ÓÓ कोविड -19 की अवधि में ÓÓ घरेलू हिंसा ÓÓसे संबंधित मामले बढे है इसके लिए एन.जी.ओ. विशेष अभियान चला कर जागरूकता का कार्य कर सकता है। घरेलू हिंसा पारिवारिक रिश्तों से बंधा होता है जिन्हें सुलह के माध्यम से सुलझाया भी जा सकता है तथा घरेलू हिंसा करने वाले पारिवारिक सदस्य को कानून की जानकारी दिया जा सकता है। घरेलू हिंसा की घटनाएं को रोकने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाया जा सकता है गा्रमीण परिवेश में घरेलू हिंसा कानून की जानकारी दिया जाना चाहिए।
आज आयोजित बैठक में स्वै'िछक संस्था प्रयास, स्नेह सम्पदा, बाईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति, त्रिविधा विकास समिति , तुलसी लोक विकास, रेडक्रॉस सोसायटी , आस्था, कल्याणी सोशल वेलफेयर के प्रमुखों के द्वारा भाग लिया गया।

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज निगम के भवन शाखा द्वारा सिकोला बस्ती, सांई नगर, उरला रोड नहर किनारे सहित चार लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान नायबतहसीलदार प्रीतम चैहान, भवन अधिकारी प्रकाशंचद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, उपअभियंता विनोद मांझी के अलावा मामेहन नगर पुलिस थाना का पुलिस बल, और निगम अतिक्रमण दस्ता टीम मौजूद था ।
सिकोला बस्ती वार्ड 16 में शासकीय नवीन स्कूल के पीछे लखन यादव, राजू यादव, एवं लक्षमण यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर भैंस खटाल बना लिया गया था। जिससे पूरा क्षेत्र गंदगी से और आवागमन से सड़क प्रभावित होता था। जिसकी सूचना शिकायत पर आज कार्यवाही कर भैंस खटाल को हटाया गया। और उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किये जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
निगम अमला ने सांई नगर, और उरला रोड में पायल मेडिकल स्टोर, तथा अन्य दो निवासियों द्वारा सड़क भाग को प्रभावित करते हुये तार फेसिंग का बाउंड्रीवाल बनाया था एक व्यक्ति ने ठेला गुमटी लगाकर अतिक्रमण किया गया था। जिसे जेसीबी की मदद से अतिक्रमणों को हटाकर चेतावनी दी गई । निगम आयुक्त ने शहर वासियों से अपील कर कहा कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 प्रारंभ है निगम द्वारा शहर की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करायी जा रही है साथ ही किसी भी प्रकार का अतिक्रमण आदि पर कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। अत: सभी अपने घरों और दुकानों का कचरा नाली, सड़क में न डालें, कहीं पर भी किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न करें । किसी के भी द्वारा यदि नाली के ऊपर, सड़क किनारे, शासकीय भूमि में अतिक्रमण किया जाता है तो तत्काल नगर निगम को अवश्य सूचित करें ।

निपानी, अमलीडीह में नरवा स्ट्रक्चर देखे, इनके संबंध में दिये निर्देश
- नरवा के 858 कार्य स्वीकृत, इनमें 596 निर्माण कार्य पूरे, ऐसे स्ट्रक्चर बनाये जा रहे जिससे भूमिगत जल के रिचार्ज में होगी तेजी और यह जिले में रबी के रकबे के विस्तार के लिए वरदान साबित होंगी

     दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर तेजी से कार्य दुर्ग जिले में हो रहा है। इसके एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट नरवा के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की स्थिति देखने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे निपानी और अमलीडीह पहुंचे। पाटन ब्लाक में 9 नालों में अभी नरवा के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। कलेक्टर ने निपानी में नाले में बने स्ट्रक्टर देखे। इनमें लूस बोल्डर स्ट्रक्चर, रिटेनिंग वाल आदि देखे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री स'िचदानंद आलोक भी उपस्थित थे। उन्होंने जिले में चल रही निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी कलेक्टर को दी। पूरे जिले में नरवा के नाला जीर्णोद्धार, बोल्डर चेक डेम, अंडर ग्राउंड डाइक, चेक डेम, परकुलेशन टैंक तथा बैंक प्रोटेक्शन के कार्य चल रहे हैं। ऐसे 858 कार्य 29 नालों के लिए स्वीकृत किये गए हैं। इनमें 596 कार्य पूरे हो चुके हैं। कलेक्टर ने आज ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि नरवा योजना के अंतर्गत ऐसे स्ट्रक्चर तैयार किये गए हैं जो पानी की गति को मद्धिम कर देते हैं। इससे पानी नीचे रिसने लगता है और धीरे-धीरे भूमिगत जल का स्तर बढऩे लगता है। नालों के किनारे रह रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे पानी ले रहे हैं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारे निर्माण टेक्निकल तरीके से होने चाहिए। कोशिश हो कि न्यूनतम समय में यह कार्य पूरे हों। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मानिटरिंग करें। जिस तरह से निर्देश नरवा प्रोजेक्ट्स के संबंध में दिये गए हैं। निर्माण कार्य उसी तरह होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नाला जीर्णोद्धार का कार्य भी बेहद जरूरी है। जहाँ सिल्ट आदि जम रहे हैं उन्हें हटाया जाए। इन ग्रामों के सरपंचों से चर्चा में कलेक्टर ने कहा कि नरवा प्रोजेक्ट आपके गाँव के लिए बेहद अहम है। इसके क्रियान्वयन पर नजर रखें। इस प्रोजेक्ट में ऐसे निर्माण कार्य किये जाने हैं जो पानी की गति को कम करते हैं इसके लिए अनेक तरह के स्ट्रक्चर हैं जो भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने के लिए उपयोगी होते हैं। इनकी मानिटरिंग करें।
उन्होंने कहा कि नालों के एक-एक बूँद को सहेजने से भूमिगत जल के स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। इससे आप रबी फसल भी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि नरवा योजना का उद्देश्य है कि किसान केवल खरीफ तक सीमित न रखे। चूँकि अब धीरे-धीरे इस योजना के माध्यम से वाटर रिचार्ज की प्रगति होगी तो यह सिंचाई के लिए भी उपयोगी होगा। जिला पंचायत सीईओ श्री स'िचदानंद आलोक ने भी अधिकारियों को कहा कि नरवा से संबंधित डिजाइन काफी सोचसमझ कर और स्थानीय भौगोलिक स्थिति के मुताबिक तैयार किए जाएं ताकि अधिकतम लोगों तक इसका फायदा पहुंच सके।

निगम इतिहास के सबसे फेलवर महापौर जो शहर के आधे वार्डों में 1 साल में नहीं जा पाये, दुर्ग शहर पानी बिजली के लिए तरसता रहा-भाजपा पार्षद दल


दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस शासित नगर निगम में महापौर धीरज बाकलीवाल के परिषद के एक साल के कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा पार्षद दल ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे अब तक के सबसे पहला फेलुवर महापौर बताते हुए कहा है, कि पूरे एक वर्ष में शहर विकास के लिए शासन से एक ढेला तक नहीं लाने वाले महापौर बाकलीवाल भाजपा के पूर्व परिषद में स्वीकृत विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर खुद ही अपनी पीठ थपथपा कर वाहवाही लूट रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि कोरोना काल के आड़ में आज तक 60 वार्ड में आधे वार्ड तक दौरा नहीं कर पाए हैं । और पूरे साल भर अपने आका के पीछे घूमकर एक पिछलग्गु मेयर बनकर रह गए हैं, जिसे शहर की जनता पहचानती तक नहीं।
भाजपा पार्षद दल नेता अजय वर्मा,गायत्री साहू,चंद्रशेखर चंद्राकर,देवनारायण चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे,कांशीराम कोसरे,नरेश तेजवानी, लीना दिनेश देवांगन,चमेली साहू,ओमप्रकाश सेन,मनीष साहू,अजित वैद्य,पुष्पा गुलाब वर्मा,शशी द्वारिका साहू,कुमारी साहू,हेमा शर्मा आदि पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह दुर्भाग्य है ,कि शहर में कांग्रेस के महापौर बनने के बाद से पूरे एक साल में जनता साफ सफाई बिजली ,पानी ,सड़क जैसे मूलभूत आवश्कताओ के लिए तरस गई है। कोरोना संकट में लोगो को राशन बांटने को अपनी उपलब्धि बताने वाले महापौर के बारे में अब पूरा शहर जान गया है, कि इसके पीछे मूल भावना आर्थिक लाभ से जुड़ा था, क्योंकि राशन सप्लाई वाले फर्म से लेकर थैला छपाई तक सभी कार्य करने वाले किनसे जुड़े थे जनता समझ गई है ।
भाजपा पार्षदों ने महापौर परिषद के उपलब्धि सूची जारी करने को भी हास्यस्पद बताते हुए कहा कि विगत परिषद मे पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के भाजपा शासनकाल में स्वीकृत व एक साल से चल रहे निर्माण कार्य शंकर नाला को सफलता बताना व अधोसरंचना मद के तहत डॉ रमन सिंह कार्यकाल में मिले 40 करोड़ कि राशि जिसे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा निरस्त कर केवल 11 करोड़ देने जिसका पूर्व में टेंडर हो गया था तथा ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण हेतु 19 करोड़ से अधिक की राशि जो पूर्व स्वीकृत था, वहीं रायपुर नाका फिल्टर प्लांट, पंप हाउस के लीकेज वर्क जो एक नियमित प्रक्रिया है उनका रिपेयर को अपनी उपलब्धि बता रहें है ,जबकि पूर्व परिषद मे मुख्य फिल्टर प्लांट में पानी के नियमित आपूर्ति हेतु स्वीकृत ट्रांसफार्मर व पैनल बोर्ड बदलने का कार्य जिसे छह माह तक लगा नहीं पाये व जिसके चलते 15दिनों से अधिक समय तक शहर में पानी के लिए हाहाकार मचने से लोग परेशान हुए इसी प्रकार साफ सफाई के लिए नियमित रूप से झाड़ू टोकना खरीदना व चुना बिलिचिंग पाउडर को भी सफलता बताया जा रहा है ।
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित भाजपा पार्षदों ने आगे कहा कि महापौर द्वारा गौठान निर्माण व गोबर खरीदी को उपलब्धि दर्शाये जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि शहर की जनता जानती है कि जगह जगह गाय के झुंड व सड़को में पड़े गोबर कहा के हैं। वहीं कुत्तों के बधिया करण को भी जनता के साथ मजाक बताते हुए कहा कि गली गली में आवारा कुत्तों के आतंक से जनता कितने त्रस्त है यह सभी जानते है भाजपा पार्षदों ने आगे कहा कि जिस सफाई व्यवस्था कि दुहाई से रहे हैं, उसका वास्तविक श्रेय निगम पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर व वर्तमान आयुक्त इंद्रजीत बर्मन को जाता है ,जिन्होंने विगत परिषद मे कार्यभार सम्हालते ही प्लेसमेंट व नियमित कर्मचारियों के सहयोग से बड़े नालो को ठेका में देने के बजाय निगम के संसाधन से कराने कि शुरुवात की जिसका परिणाम निगम चुनाव के बाद दिखलाई दिया जिसका वे अभी श्रेय ले रहे है किंतु परिसीमन के बाद प्रभावित 17 वार्ड जिनमें से अधिकांश वार्डो का क्षेत्रफल बढ़ गया है वहा सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और नियमित सफाई नहीं होने से लोग निगम को कोस रहे है क्योंकि वार्ड बड़े होने के बाद भी वहा न कर्मचारी बढाई है और न कोई सुविधा इसी प्रकार शहर के सभी वार्डो में कोई छुट पुट कार्य हो रहे है वह पिछले परिषद के स्वीकृत कार्य है, जो प्रशासनिक प्रक्रिया और अमृत मिशन के कारण रोके गए थे वहीं केंद्र सरकार कि महत्वपूर्ण योजना अमृत मिशन के तहत प्रत्येक घरों में दिए जा रहे फ्री नल कनेक्शन व पानी टंकी निर्माण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दिए राशि से हो रहा है और प्रधान मंत्री आवास के तहत ठगडा बांध के लोगो को बोरसी में दिए मकान में पूर्व की कम्प्लिट योजना है इस प्रकार इस एक साल कांग्रेस शासित परिषद की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे याद करे बल्कि सालभर में निगम में लूटखसोट भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ गया है और आम जनता अपनी छोटी छोटी समस्या लेकर निगम दफ्तरों का चक्कर मार रही है।

दुर्ग / शौर्यपथ / राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 3 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक वाहन चालन संबंधी विषेश जागरूकता अभियान, राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग में चलाया जा रहा है। जिसके तहत् आज कुल 850 ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए गए, उन्हें नियमों की जानकारी देते हुए बंधपत्र भरवाया गया।
श्री प्रशांत देवागंन न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग के द्वारा वाहन चालको को समझाइश दी जिन्हें नियमों के विरूद्व वाहन चालक का कार्य करते हुए पाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत देवागंन ने पंडाल में उपस्थित वाहन चालकों को यह जानकारी दी कि ÓÓ बिना बीमा के मोटर यान चलाना अपराध है तथा यदि बिना बीमा के मोटर यान से किसी की मृत्यु हो जाने पर मृत के दुर्घटना दावा का भुगतान वाहन स्वामी या वाहन चालक द्वारा किया जाता है। यदि वाहन को बिना बीमा के चलवाया जाता है तो चालक के साथ -साथ वाह स्वामी भी दायित्वाधीन होता है।
वाहन चालकों को यह भी जानकारी दिया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति द्वारा वाहन चलाया जाना अपराध है तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र के लोक मार्ग पर वाहन चलाना अपराध है। यदि कोई वाहन का स्वामी अपनी वाहन को 18 वर्ष से कम व्यक्ति को लचाने देता है तो चालक के साथ-साथ वाहन स्वामी भी अपराध का भगी होता है। कोई भी वाहन लोक मार्ग पर बिना पंजीयन के नही चलाया जा सकता बिना पंजीयन के वाहन चलाना अपराध होता है यदि कोई व्यक्ति वाहन बेचता है तो वाहन बेचे जाने के 15 दिनों के अंदर उक्त वाहन का पंजीयन एवं बीमा का ट्रांसफर करा लेना चाहिए।
वाहन के स्वामी को मजिस्ट्रेट के द्वारा यह भी जानकारी दिया गया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा मानको का ध्यान रखा जाना चाहिए। जैसे मोटर सायकल चलाते समय सुरक्षा टोपी (हेलमेट), चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवष्यक रूप से पहनना चाहिए। बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाना ना सिर्फ अपराध है बल्कि जान और माल के लिए भी नुकसान दायक हो सकता है। लोक मार्ग पर दिये गये यातायात संकेतों को पालन करते हुए ही वाहन चलाया जाना चाहिए। वाहन को संकेतों में दिये गये गति सीमा से अधिक गति से वाहन को चलाना भी अपराध होता है।
वाहन चालन के नियमों को जनमानस को दिये जाने हेतु यह जागरूकता अभियान 10 तारीख तक आयोजित की जा रही है। नियमों के विरूद्व वाहन का चालन कर रहे वाहन चालकों से बंधपत्र भरवाया जा रहा है तथा उन्हें मोटर यान अधिनिमय के तहत् लगने वाले जुर्माने की राषि की भी जानकारी दी जा रही है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)