August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी का फरमान जिले के आईजी और एसपी कार्यालय में बेअसर है। जिला बल के अधिकारी व जवानों को इन कार्यालयों में संलग्न रखे जाने से ऐसा हो रहा है। इसके चलते थानों सहित अन्य इकाईयों में पर्याप्त बल का टोटा बना हुआ है। इसका असर मैदानी कामकाज में भी पड़ रहा है।
    दुर्ग जिले के थानों व चौकियों के साथ ही पुलिस के अन्य महत्वपूर्ण इकाईयों में पर्याप्त बल की कमी से कानून व्यवस्था से लेकर मामलों के विवेचना में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। संबंधितों की ओर से आला अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराये जाने के बावजूद बात बन नहीं रही है। दूसरी तरफ आईजी दुर्ग रेंज और जिले के एसपी कार्यालय में दो दर्जन से भी अधिक जिला बल से ताल्लुक रखने वाले उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को संलग्न रखा गया है। जबकि पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी का स्पष्ट निर्देश है कि जिला बल के अधिकारी या जवानों से कार्यालयीन कामकाज नहीं कराया जाये।
    बताते हैं आईजी व एसपी कार्यालय में वहां की जरुरत के अनुसार अनुसचिवीय बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। इसके बाद भी सामान्य ड्यूटी करने वाले जिला बल के उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षकों को आईजी व एसपी कार्यालय में संलग्न रखा गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बावजूद ऐसे अधिकारी व जवानों में अपने मूल काम में संलग्न किए जाने के लिए रवानगी नही दी जा रही है।
    गौरतलब रहे कि दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह इलाका है। पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार का निर्वाचन क्षेत्र में इसी जिले में है। इस लिहाज से यह वीआईपी जिले की श्रेणी में आता है। ऐसे में थानों में पदस्थ अधिकारियों और जवानों को अपने मूल कार्य के अलावा वीआईपी सुरक्षा में भी भूमिका निभानी पड़ती है। इसका असर शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न मामलों के विवेचना में पड़ रहा है। आईजी और एसपी कार्यालय में संलग्न उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षकों को वहां से हटाकर बल की कमी का सामना कर रहे थानों सहित विभिन्न इकाईयों में पदस्थ किया जा सकता है।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि आईजी व एसपी कार्यालय में अनुसचिवीय बल के अधिकारी व कर्मचारी कार्य करते हैं। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना थानों, चौकी अथवा यातायात विभाग में नहीं की जा सकती। इसी तरह जिला बल के अधिकारी-कर्मचारियों से भी कार्यालयीन काम लिए जाने का प्रावधान नहीं है। आईजी व एसपी कार्यालय में सेटअप के अनुसार अनुसचिवीय बल पदस्थ है। ऐसे में जिला बल से अतिरिक्त अधिकारी व कर्मचारियों को संलग्न कर कार्यालयीन कामकाज लिया जाना समझ से परे माना जा रहा है।

    भिलाई / शौर्यपथ / भारती जनता पार्टी खुर्सीपार मंडल में राम मंदिर निर्माण महाअभियान के तहत हनुमान मंदिर सेक्टर 11 में बैठक हुई खुर्सीपार मंडल के सभी अनुवांशिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित हुए बैठक में मुख्य वक्ता भिलाई जिले के आर एस एस करवा प्रमुख नेमराज वर्मा व जिले के पूर्व महामंत्री खिलावन साहू थे। नेमराज ने सभी कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर वार्ड व बुथ में राम नाम का भजन करे। लोगो के घर-घर जाकर मंदिर निर्माण की जानकारी दे व उनसे मंदिर निर्माण में समर्पण व सहयोग के लिए निवेदन करे। महामंत्री खिलावन साहू ने भी आपने विचार रखे। संचालन सुरेंद्र दुबे ने किये। मंडल अध्यक्ष रामबृज वर्मा ने भी कार्यकर्ता को राम मंदिर निर्माण महाअभियान में पूरी श्रद्धा से लगने को कहा। इस बैठक में प्रमुख रूप से एस एन सिंह, संजीत यादव, संजय शर्मा, मुकेश चंद त्रिपाठी, लालचंद मौर्य, विजय शर्मा, राकेश चौधरी, सरिता बघेल, अंकुश साहू, विनोद शर्मा, सोहन साहू, संजय यादव, केदारनाथ महानंद, मुकेश सिंह, केशरी साहू, रूखमणी मानिकपुरी, शिव कुमार अग्रवाल आदि थे।

         दुर्ग / शौर्यपथ /  वित्त लेखा एवं अंकेक्षण समिति नगर पालिक निगम दुर्ग की बैठक में निगम क्षेत्र के वार्डो और प्रमुख मार्गो में वार्ड जनप्रतिनिधियों की मांग पर दिशा सूचक पार्षद निधि से लगाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए जल्द से जल्द शासन को पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में एक पहचान स्वरुप प्रवेश द्वारा का भी निर्माण किया जावे। अनेक वार्डो में पार्षद निधि से सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है जिसका संधारण मद से मरम्मत कराये जाने शासन से स्वीकृति दी जावे। बैठक में शहर विकास की दिशा में वार्डो में सड़क और नाली के साथ अन्य विकास और निर्माण कार्य हो रहा है एैसे कार्यो में वार्ड पार्षद से संतुष्टि प्रमाण-पत्र लिये जाने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में विभाग प्रभारी दीपक साहू के अलावा समिति के सदस्य ज्ञानदास बंजारे, विजयेन्द्र भारद्वाज, श्रीमती सत्यवती वर्मा, अमित देवांगन, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, भास्कर कुण्डले, श्रीमती इंद्रणी कुलेश्वर साहू, श्रीमती गायत्री साहू, चन्द्रशेखर चंद्राकर, सचिव राजकमल बोरकर, योगेन्द्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।  

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा के अनुरुप शहर के गरीब हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का बेहतर लाभ देने रविवार के दिन जिस दिन गरीब मजदूर हितग्राही अपने घरों में रहेगें उस दिन स्लम स्वास्थ्य योजना का आयोजन किया जा रहा है ताकि गरीब हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का बेहतर लाभ उठा सके । इस दृष्टि से आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार शहर के स्लम क्षेत्र गंजपारा, पोटिया अटल आवास, शांति नगर शक्ति नगर, और मठपारा राजीव नगर के गरीब हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ देने के लिए रविवार 11 जनवरी के दिन आयोजन किया जा रहा है । उपरोक्त वार्डो के निवासियों से अपील है कि स्लम स्वास्थ्य योजना शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर नि:शुल्क दवाई ले सकेगें ।
    नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज वार्ड 15 सिकोला बस्ती, वार्ड 28 पचरीपारा, वार्ड 50 बोरसी भाठा, बौर वार्ड 2 राजीव नगर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान कुल 273 हितग्राहियों ने अपना नाम दर्ज कराकर 56 लोगों ने ब्लडप्रेशर और शूगर की जांच कराये और 194 हितग्राहियों ने बीमारियों के लिए नि:शुल्क दवाई लिये। वहीं 71 बुजुर्ग हितग्राहियों ने शिविरों में आकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराये और दवाई प्राप्त किये ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन को पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान करने मांग पत्र सौंपा गया । उन्होनें मांग पत्र सौंपते हुये कहा कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विगत वर्ष पहली बार राजेन्द्र पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसका शहर वासियों द्वारा काफी सराहा गया था । निगम के इस आयोजन से शहर वासियों में एक उत्साह निर्मित है और इसके लिए बजट में प्रावधान भी किया गया है । अत: उपरोक्त पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करेगें । इस दौरान विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा के अलावा अरुण वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे ।

    भिलाई / शौर्यपथ / सकल गुजराती समाज द्वारा 10 जनवरी को प्रात :9 बजे से संध्या 5 बजे तक सेक्टर 7 बीएसपी स्कूल प्रांगण में रंगारंग पतंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयेाजन इस बार नि:शुल्क है जिसमें कोई भी समाज या व्यक्ति इस पतंगोत्सव में भाग ले सकते हैं। उक्त जानकारी सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष रजनी भाई दवे एवं गिरीश सांवरिया ने एक पत्रकारवार्ता में संयुक्त रूप से दी।
    इन्होंने आगे बताया कि पिछले बार दो हजार लोगों ने पतंगोत्सव में भाग लिया था। कोरोना के कारण इस बार कम से कम एक हजार से अधिक लोग भाग लेगें। इस उत्सव में भाग लेने वालों को शासन के गाईड लाईन क ेअनुसार कोविड-19 के नियमों का पुर्णत: पालन करना होगा। रजनी भाई दवे और गिरीश सांवरिया ने आगे कहा कि गुजरात में जब सूर्य उत्तरायण में धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है इसे गुजरात में अत्यधिक शुभ दिन माना जाता है जिसके कारण पूरे गुजरात में इस दिन आसमान में पतंगों की रंग बिरंगी छठा दिखाई देती है। यह केवल गुजरात में ही नही जहां-जहां गुजराती समाज के लोग है वहां वहां भी पतंगोत्सव मनाया जाता है। जिस तरह छत्तीसगढ़ की संस्कृति में नवरात्रि पर्व की धूम रहती है कुछ ऐसी स्थिति गुजरात में भी पतंग उत्सव पर सांस्कृतिक छटा दिखाई देती है। छग में भी गुजराती समाज द्वारा बड़े ही आकर्षक ढ़़ंग से पतंगोत्सव मनाना जारी है। इसी कड़ी में भिलाई में भव्य रूप से मनाने का निश्चय किया गया है।
    इस अवसर पर दुर्ग भिलाई के गुजराती समाज द्वारा फेस्टिव फुड की भी व्यवस्था की गई है जिसमें गाठिया, ढोकला, फाफड़ा एवं उधिया की सब्जी का डिस आकर्षण का केन्द्र होगा। इसके अतिरिक्त जलेबी, कचौड़ी, समोसा भी स्टाल में उपलब्ध रहेगा।
    पतंगोत्सव में गुजरात एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति का मिला जुला संगम दिखाई देखा। पतंगोत्सव मेें रायपुर, धमतरी, कांकेर, दल्लीराजहरा, बालोद के प्रतिभागी भाग लेंगे तथा विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत भी किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता में रजेश राजा, एमके वड़े, दीपक पटेल, गिरिषभाई सावरिया, लक्ष्मी नारायण विश्वा आदि उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल द्वारा भिलाई जोन विद्युत कार्यालय पहुंच कर वहाँ संचालित होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अधीक्षण अभियंता शहर वृत्त  एस.आर.बांधे एवं कार्यपालन अभियंता  व्ही.के.डहरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने भिलाई जोन के अंतर्गत टी.एंड.डी. लॉस को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की एवं लॉस कम करने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देष दिए। श्री पटेल ने मैदानी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सर्वे करने, घर के अंदर लगे हुए मीटरों को बाहर लगाने एवं असामान्य ऊंचाई पर लगे मीटरों को आई लेवल पर षिफ्ट करने तथा सर्विस तार को विजिबल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं का मोबाइल नं दर्ज करने एवं सहीं रीडिंग दर्ज करने की हिदायत दी। कार्यपालक निदेषक द्वारा भिलाई जोन के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. लाइनों की फीडरवार लाइन लॉस की जानकरी ली गई व इम्पोर्ट एवं एक्सपोर्ट पांइट, डीटी टैगिंग, कन्ज्यूमर टैगिंग को पूर्ण करने व सहीं फीडर में टैग करने का निर्देष दिया गया ताकि फीडरवार सहीं वितरण हानि की गणना की जा सके। श्री पटेल द्वारा अधिक लॉस वाले 11 के.व्ही. फीडरों की सतत व नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देष दिए गए।  श्री पटेल ने उपस्थित सहायक अभियंता, कनिश्ठ अभियंता एवं लाइन स्टॉफ को कार्यालय में पर्याप्त दूरी बनाकर बैठने, मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर का अनिवार्यत: उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने सहायक अभियंता से यह सुनिष्चित करने कहा कि सभी कर्मचारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्य करें। श्री पटेल ने कहा कि बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाईन पेमेन्ट या ''मोर बिजली एपÓÓ के माध्यम से भुगतान करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ऑफलाइन बिजली बिल संग्रहण केंद्रों में उपभोक्तागण पर्याप्त दूरी बनाकर खडें होवें एवं हो सके तो ''मोर बिजली एपÓÓ या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से बिल भुगतान को प्राथमिकता देंवे। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / कृषि उपज मंडी के दुकान में रखा 250 कट्टा धान चोरी कर लेने की रिपोर्ट नंदिनी थाने में दर्ज की गई है।  मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 09 बोडेगांव दुर्ग निवासी राकेश कुमार जैन 46 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ट्रेडिंग तथा खेती किसानी का काम करता है कृषि उपज मंडी में एक दुकान रजिस्टर्ड कराया है। अधिया दिये खेत से 380 कट्टा सरना   धान मिला था जिसे जगह नही होने के चलते कृषि उपज मंडी वालों से चर्चा कर खाली दुकान नंबर 12 में 15 दिसंबर 2020 को रखवा दिया था। टोकन नही मिलने के कारण धान दुकान में ही था जिसे समय-समय पर आकर देखा करता था। घटना के एक दिन पहले 5 जनवरी को भी प्रार्थी दुकान आकर धान चेक किया था। लेकिन दुसरे दिन 06 जनवरी को राजकुमार यादव जो पीडि़त का खेत रेखा लिया है उसने फोन करके बताया कि धान रखा दुकान का ताला खुला हुआ है। जिसके बाद कृषि उपज मंडी स्थित दुकान नंबर 12 में पहुंचने पर 380 कट्टा धान में से 250 कट्टा धान गायब मिला जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 86 हजार 800 रुपये है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में जिला प्रबंधन समिति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा जिले की दुर्ग, धमधा एवं पाटन जनपदों के लिये लक्षित 55 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विस्तृत कार्ययोजना का अनुमोदन हुआ। जिसमें जनपद पंचायत दुर्ग के 14, जनपद पंचायत धमधा के 17 एवं जनपद पंचायत पाटन 24 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
    बैठक में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस आलोक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाना ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का उद्देश्य है। उन्होनें बताया कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट के 4 आर - रिफ्यूज, रिड्यूज, रियूज व रिसाईकल, सिद्धांत को लागू कर ठोस एवं तरल अपशिष्ट का पर्यावरणीय अनुकूल तकनीक के द्वारा समुचित निपटान,स्थानीय एवं कम लागत के तकनीकों का उपयोग करते हुए पर्यावरणीय स्वच्छता सुनिश्चित करना, अपशिष्ट से उर्जा रूपांतरित करने हेतु यथासंभव प्रयास करना, ठोस अपशिष्ट एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता को बढ़ावा देना, जिससे सामान्य स्वच्छता दृष्टिगोचर हो आदि एस.एल.डब्ल्यू.एम. के मूख्य उद्धेश्य हैं।
    सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि फेज 1 में विगत वर्ष 117 ग्राम पंचायतों के कार्ययोजना का अनुमोदन हुआ था जिसमें प्रथम चरण में 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को लक्षित किया गया था, जिसमें सांसद एवं विधायक आदर्श ग्राम भी सम्मिलित हैं। लक्षित समस्त ग्राम पंचायतो में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु राशि जारी की जा चुकी है तथा 80 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका है शेष 37 ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है,जिसे जनवरी अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
    स्व-सहायता समूह के स्वच्छाग्राहियों के माध्यम से होगा डोर-टू-डोर कलेक्शन - सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि लक्षित ग्रामों में घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य ग्रामों में गठित स्व-सहायता समूह के स्वच्छाग्राहियों के माध्यम से किया जाएगा।उन्होनें बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) फेस (प्प्) में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 5 हजार तक जनसंख्या वाले गांव के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु रू. 60 प्रति व्यक्ति और तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु रू. 280 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।जिसमें जनसंख्या अनुसार 60 रू. प्रति व्यक्ति की दर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु राशि रू. 1.00 लाख से कम आने पर अधिकतम राशि रू. 1.00 लाख ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु लिया जा सकता है एवं 5 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांव के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु रू. 45 प्रति व्यक्ति तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु रू. 660 प्रति व्यक्ति लिया जाना है। 5000 से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों के वित्तीय वर्ष 2018-19 में लक्षित किया जा चुका है।
    वित्तीय अभिसरण से ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न घटकों हेतु राशि का इंतजाम - ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु व्यक्तिगत, सामुदायिक डस्टबिन 15 वें वित्त आयोग से,कचरा एकत्रित करने हेतु ट्राईसिकल, हाथ ठेला की खरीदी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से पात्र हितग्राही के घरों में नाडेप, वर्मी कम्पोस्टिंग संरचना का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा मद से व्यय होगा। सेग्रिगेशन शेड का निर्माण का कार्य महात्मा गांधी नरेगा पहुंच योग्य एवं गांव की परिधि में ही निर्मित किया जाएगा। मॉडल बायोगैस संयंत्र का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 से किया जावेगा एवं पारिवारिक, संस्थागत बायोगैस संयंत्र निर्माण हेतु नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय (अक्षय उर्जा) द्वारा एम.एन.आर.ई के मार्गदर्शिकानुसार सब्सीडी दी जा सकती है। सामुदायिक नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट पिट आदि का निर्माण (जहॉ आवश्यक हो) स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं महात्मा गांधी नरेगा से किया जा सकता है। कम्पोस्ट पिट के निर्माण में लगने वाली श्रम लागत मनरेगा अभिसरण से वहन होगी। केटल शेड का निर्माण महात्मागांधी नरेगा से मार्गदर्शिका अनुसार किया जा सकता है।
    सभी विकासखंड में एक प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से निर्मित किया जायेगा। कचरा एकत्रित करने हेतु व्यक्ति, स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह को संलग्न किया जावेगा, जिसके मानदेय का भुगतान ग्राम से एकत्र यूजर चार्ज एवं बिजनेस मॉडल से प्राप्त राशि एवं कमी होने पर 15वॉ वित्त की राशि से किया जा सकता है। स्व-सहायता समूह के अधिकतम 06 सदस्य प्रत्येक 05 दिन में एक बार कचरा एकत्रित करेंगे, जिन्हें न्यूनतम निर्धारित मजदूरी का भुगतान किया जा सकता है। कचरा एकत्रित करने हेतु संलग्न व्यक्ति, स्व-सहायता समूह के लिये सहयोगी उपकरण एवं सुरक्षा उपकरण 15 वें वित्त आयोग, वल्र्ड बैंक परफारमेंस ग्रांट, डी.एफ.एफ. या सी.एस.आर. के अभिसरण से व्यय किया जायेगा।
    एस.एल.डब्ल्यू.एम. अंतर्गत रख-रखाव व संचालन व्यय ग्राम से प्राप्त यूजर चार्ज एवं बिजनेस मॉडल से प्राप्त राशि एवं कमी होने पर 15वॉ वित्त की राशि का उपयोग किया जावेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से प्रावधानित राशि 70 प्रतिशत होगी जिसका समानुपातिक 30 प्रतिशत राशि का व्यय 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 50 प्रतिशत टाईड फंड से किया जाना अनिवार्य है। इसी प्रकार तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के लिये सोख्ता गड्ढा निर्माण पेयजल स्त्रोत से निकलने वाले अपशिष्ट जल हेतु सोख्ता गड्ढा निर्माण महात्मा गांधी नरेगा या स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनाओं के अभिसरण से व्यय किया जा सकेगा।उक्त मजदूरी का भुगतान महात्मागांधी नरेगा से अभिसरण किया जाना है। सामुदायिक सोख्ता गड्ढे का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा,स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) या दोनों योजनाओं के अभिसरण से किया जा सकता है, सोख्ता गड्ढे, गे्र वाटर प्रबंधन एवं अन्य पद्वति के निर्माण में लगने वाली श्रम लागत मनरेगा या अन्य योजनाओं के अभिसरण से प्राप्त की जायेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision