August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के आज नारायणपुर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा परम्परागत आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करते नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  बघेल आज नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस मौके पर सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र  दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष  सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनाथ उसेंडी उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला संगठनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर आई जी  सुंदरराज पी, कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा तहसील का दर्जा दिए जाने और कोयलीबेड़ा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की घोषणा बालक छात्रावास भी बनाया जाएगा

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम आमाकड़ा में झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए। स्थानीय संस्कृति, परंपरा, लोकगीतों और लोकनृत्यों को संरक्षित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने उत्सव को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। स्थानीय लोगों ने महुआ फूलों की माला तथा सिर पर मोर पंख व गमछा बांधकर मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग भी उत्सव में मौजूद थीं।

    मुख्यमंत्री बघेल ने आज आमाकड़ा में साल वृक्षों के बीच सजे मंच पर झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कोयलीबेड़ा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अंतागढ़ क्षेत्र में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अंतागढ़ और पखांजूर के शासकीय कॉलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने, कोयलीबेड़ा विकासखंड के केसेकोड़ी में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास और कड़मे में बालक आश्रम, नागरबेड़ा में प्री-मेट्रिक छात्रावास, आमाकड़ा में बालक आश्रम, कलेपरस हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन के साथ ही 35 लाख रुपए की लागत से शाला भवन व बाउंड्रीवाल निर्माण, अंतागढ़ शहर में डिवाइडर-सह-स्ट्रीट लाइट की स्थापना, सर्वसुविधायुक्त आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना और विश्राम भवन निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बस्तर में स्थापित ’बादल’ की तरह कांकेर जिले में भी डांस, आर्ट और लिट्रेचर को बढ़ावा देने संगठन बनाने तथा अंतागढ़ क्षेत्र के 14 युवाओं को कृषि एवं वनोपज के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के अध्ययन के लिए इंडोनेशिया के अध्ययन दौरे पर भेजने की भी स्वीकृति प्रदान की।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि अंतागढ़ के लोगों के निमंत्रण पर मैं यहां आया हूं। उन्होंने जिस तरीके से मेरा स्वागत किया है उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। देश और दुनिया में यहां के गोटुल के प्रति बहुत जिज्ञासा है। इस संस्था के माध्यम से परंपरागत ज्ञान और संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर, नारायणपुर और कांकेर में सैकड़ों गोटुलों के निर्माण की स्वीकृति दी है। इससे स्थानीय संस्कृति और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने 126 गोटुलों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 19 लाख रुपए और 224 देवगुड़ियों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनांचल में रहने वाले लोगों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 65 तक पहुंचा दी है। लघु वनोपजों के संग्रहण, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण के लिए भी इकाईयां स्थापित की जा रही हैं।

    अंतागढ़ के विधायक श्री अनूप नाग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से अच्छे दाम पर धान की खरीदी कर रही है। लघु वनोपजों की भी वाजिब दाम पर खरीदी कर रही है। इससे सभी लोगों के चेहरे पर खुशी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के लोगों की तासीर और उनकी जरूरतों को समझते हैं। इसलिए हर क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार वे नई-नई सौगात भी देते रहते हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में किसानों के हित और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने तथा आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश और बस्तर की संस्कृति को संरक्षित करने और नई पहचान दिलाने का काम किया है। आदिवासी नृत्य महोत्सवों के आयोजन के साथ ही राज्य में विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार ने अवकाश प्रदान किया है। गोटुलों और देवगुड़ियों के विकास के लिए भी लगातार आर्थिक संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे बस्तर में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

     

    -महापौर व आयुक्त की अपील से कई जगह खोले गए प्याउ घर, भीषण गर्मी को देखते हुए प्याउ खोलने में संस्था व समाज सेवक आए आगे

    भिलाई / शौर्यपथ /

    गर्मी बढऩे के बाद अब लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। महापौर नीरज पाल ने सूर्य की तेज तपिश से राहत दिलाने के लिए भिलाई नगर निगम के सभी जोन क्षेत्रों में प्याउ घर खोलने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने भी इस भीषण गर्मी में आम राहगीरों के सूखे कंठ को तर करने सभी जोन आयुक्तों को सार्वजनिक स्थानों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में प्याउ घर खुलवाने सामाजिक संस्थाओं से अपील करने कहा है। इसे जनभागीदारी से खुलवाने के लिए भी प्रेरित करने कहा है। आयुक्त सर्वे ने भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक संगठनों, संस्थाओं, समूहों व समाज सेवकों से अपील की है कि अपने संसाधनों से सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों व व्यवस्ततम इलाकों में प्याउ घर खोले। इस पुनीत जनसेवी कार्य में सहभागी बनकर आम राहगीरों व प्यासों की प्यास बुझाने मददगार बनें। आरंभिक तौर पर भिलाई निगम ने दो स्थानों पर प्याउ घर खोल रखे हैं।

    इनमें पहला निगम मुख्य कार्यालय के समीप व दूसरा नेशनल हाईव रोड में गौठान के पास खोला गया है। इसी तरह जोन 1 से 5 के कई व्यवस्ततम इलाकों में प्याउ घर खोले जाने के निर्देश आयुक्त ने दिए हैं। महापौर नीरज पाल ने भी आम जनता से अपील की है कि प्याउ घर के साथ पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अपने घरों के सामने व आसपास पेड़ों में सकोरों और पशुओं के लिए पात्रों में पानी भरकर रखें इस पहल से पशु-पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आओ हम सेवा कार्यों के संकल्प और कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्याउ खोले और दूसरों को भी प्रेरित करें।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज अपना वार्षिक उत्सव महात्मा गाँधी कला मंदिर में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के के सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में सीएमओ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ रविंद्रनाथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग के सी त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में विशेष रुप से महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग राधिका श्रीनिवासन व डॉ आर एल कांबले उपस्थित थे।

    मुख्य अतिथि के के सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की सफाई मित्र की शहर में बहुत बड़ी भूमिका है और उनके महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। गीला कचरा व सूखा कचरा को अलग-अलग संग्रह करने के महत्व को सभी को समझना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गंदगी को दूर करने के लिए भारत सरकार ने एक मिशन दिया है, 'स्वच्छ भारतÓ। यह स्वच्छता का मिशन है जिसमें हम सभी को अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। इसी रास्ते पर चलकर हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं तथा पूरे विश्व में भारत को एक सम्मानजनक स्थान प्रदान करा सकते हैं। अत: हम सभी को अपने शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

    जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक महाप्रबंधक सुनील चौरसिया ने विभाग द्वारा किये गये एक वर्ष के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत प्रस्तुत करते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में भी निरंतर, निर्बाध रूप से बिना अवकाश के शहर में साफ-सफाई के कार्य को जारी रखा। विशेष रूप से शहर को सैनिटाइज करना, जबकि अन्य जगह वर्क फ्रॉम होम एवं अल्टरनेट डे वर्किंग की स्कीम लागू थी। इसके अलावा विभाग द्वारा डेंगू सर्वे एवं लार्वा कंट्रोल में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।

    कार्यक्रम में कौशल उपाध्याय के दिशा-निर्देश में स्वच्छता और पर्यावरण पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा नाटक के कलाकारों एवं पीएचडी विभाग के कर्मियों को उपहार भेंट किया गया। आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक नगर सेवा विभाग राधिका श्रीनिवासन ने किया। कार्यक्रम में लगभग 300 से ज्यादा सफाई मित्र शामिल हुए, साथ ही नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हरेश भाई दत्ताणि की स्मृति में जलाराम मंदिर वैशाली नगर में आयोजत रक्तदान शिविर में 19 साल से लेकर 64 साल के लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया और आज इस रक्तदान शिविर में 15 महिलाओं सहित 65 लोगों ने रक्तदान किया। उक्त जानकारी राज आढ़तिया ने दी। श्री अढतिया ने बताया कि रक्तदान शिविर से प्राप्त रक्त थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए उपयोग किया जाएगा। इस दौरान प्रवचन करने वाले दो महाराज प्रकाश भाई जोशी और अंकुर महाराज ने भी भक्तों के साथ ही जलाराम कैटरिंग सर्विस वैशाली नगर के कांजी भाई और संजू भाई ने रक्तदान किया। हरेश भाई दत्ताणि की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी नम्रता दत्ताणी ने भी रक्तदान कर हरेश भाई को श्रद्धांजलि दी।

    इन्होंने किया प्रमुख रूप से रक्तदान:

    नम्रता दत्ताणी, निधि मेहता, नयना आढ़तिया,कुणाल आढ़तिया,आद्या मेहता, सिमरन कौर,पारुल पटेल ,रितेश जैन,मोहित अग्रवाल,सोनू मानेक , भावना ठक्कर,प्रकाश जोशी,अंकुर दवे, पंकज राजानी, सुनील राजानी, संजय नथवाणी, कांजी भाई नथवाणी,भूपेंद्र सिंह, भारती राजू सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। वहीं अरविंद भाई 64 साल सबसे अधिक उम्र के एवं सबसे कम उम्र के आध्या मेहता 19 ने भी रक्तदान किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य मोहित अग्रवाल ने अपना 101 वा रक्तदान किया नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से रितेश जैन, राज आढ़तिया के सुपुत्र कुणाल आढ़तिया,कांजी भाई ने रक्तदान कर शिविर में सहयोग किया।

    इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोगों को नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,दीपक बंसल,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ,चन्दन मिश्रा,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,संतोष रत्नानी दीपक बंसल ने सभी रक्तदानियों को साधुवाद दिया।

    श्रीराम जन्मोत्सव समिति के श्रीराम नवमी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर होंगे शामिल

    रामलीला मैदान पॉवर हाउस में चल रही है श्रीरामनवमी मनाने की जोरदार तैयारियां

    ग्यारह सौ से अधिक मंदिरो व पूजा स्थलों से निकलेगी इस दिन शोभा यात्रा

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    आगामी 10 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव समिति रामलीला मैदान पॉवर हाउस में श्रीराम नवमी का भव्य आयेाजन करने जा रही है। समितियों की ओर से तैयारियां जोर शोर से चल रही है। समिति द्वारा श्रीराम नवमी पर भव्य आयोजन का यह 37 वां वर्ष है। दो वर्षोँ से वैश्विक महामारी कोरोना से यह आयोजन नही हो पा रहा था। लेकिन इस साल पुन: इसे भव्य पैमाने पर यह आयेाजन किया जा रहा है। उक्त बातें श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि हमारे इस कार्यकम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व आंध्रप्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर के अलावा समिति के संरक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पाटेश्वर धाम बालोद के संत श्रीश्री1008 महात्यागी श्रीराम बालकदास महाराज इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शािमल होंगे।

     मनीष ने आगे बताया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर से प्रेरित होकर वर्ष 1986 में शुरू हुई समिति की ये यात्रा। आज लोग श्रीराम जन्मोत्सव समिति से लगातार जुड़ते जा रहे है यही कारण है कि इस बार 11 सौ से अधिक मंदिरों और पूजा स्थलों से शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें हर साल की भांति इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हाने जा रहे है।

    समिति का नाम वर्ष 2018 में हुये आयेाजन के लिए वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है। समिति द्वारा हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव भव्य रूप से इस बार मनाया जायेगा। कार्यक्रम संबंधी पूरी तैयारियों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन अपने अंतिम चरण में है। आयोजकों ने सभी तैयारियों के लिए अलग अलग टीमे बनाई है। जिसमें युवा शाखा, महिला शाखा के साथ साथ अपने अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए रूट तय है। जो कि रामलीला मैदान पॉवर हाउस पहुंचेगी। सभी प्रखण्डों से झांकिया निकलेगी। कार्यक्रम स्थल पर झांकियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से बुद्धनठाकुर, रमेश माने, गार्गीशंकर मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, चन्ना केशवल्लु, सेवकराम साहू, विष्णु पाठक, दीपक मिश्रा, मदन सेन, गुरनाम सिंह कुका सहित बड़ी संख्या में श्रीरामजन्मोत्सव समिति के सदस्य एवं रामभक्त मौजूद थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसितछत्तीसगढ़ का सबसे उत्कृष्ट तथा आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा का नया स्वरूप में कायाकल्प हुआ है। यह कायाकल्प वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के अंतर्गत कैम्पा के वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में स्वीकृत राशि से किया गया है। इसके तहत 5 हजार 920 हेक्टेयर रकबा में सघन लेन्टाना उन्मूलन तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य हुआ है। जिसमें से बारनवापारा अभ्यारण्य के 19 कक्षों में कुल 950 हेक्टेयर रकबा में लेन्टाना उन्मूलन का कार्य और 32 कक्षों में कुल 4 हजार 970 हेक्टेयर रकबा में यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में अभ्यारण्य को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।

    वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसित

    राजधानी रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत स्थित बारनवापारा अभ्यारण्य में हुए वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य से वहां मृदा में नमी होने के कारण घास प्रजाति शीघ्रता से बढ़ने लगी हैं। साथ ही इससे अभ्यारण्य में वन्यप्राणियों को अब घास चरने के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिससे वे लेन्टाना तथा यूपोटोरियम के उन्मूलन कार्य के बाद स्वच्छंद विचरण भी करने लगे हैं। इससे पर्यटकों को वन्यप्राणियों की सहजता से दृष्टता हुई है और वन्यप्राणी भी स्वस्थ व तन्दुरूस्त दिखाई देने लगे हैं। अभ्यारण्य में वन्यप्राणी रहवास उन्मूलन कार्य के उपरांत घास पुनुरोत्पादन में स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है।

    बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप

    बारनवापारा अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 244.86 वर्ग किमी है जिसमें मुख्यतः मिश्रित वन, साल वन व पूर्व के सागौन वृक्षारोपण है। बारनवापारा में मुख्य रूप से कर्रा, भिर्रा, सेन्हा, मिश्रित वनों में पाये जाते हैं। सागौन वृक्षारोपण क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे सागौन है तथा साल वन क्षेत्र कम रकबे में है। उक्त छत्रक प्रजाति के अतिरिक्त शाकिय प्रजाति जैसे यूपोटोरियम, लेन्टाना, चरोठा आदि प्रमुख खरपतवार हैं, जिनके कारण बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में पाये जाने वाले शाकाहारी वन्यप्राणियों को घास आदि नहीं मिलती, वन्यप्राणियों को आवागमन में भी दिक्कत होती है तथा मॉसभक्षी प्राणियों से भी बचाव कठिन हो जाता है।

    बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप

    प्रधान एवं मुख्य वन संरक्षक पी.व्ही. नरसिंगराव ने बताया कि इसे दृष्टिगत रखते हुए अभ्यारण्य में वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के तहत सघन लेन्टाना एवं यूपोटोरियम के उन्मूलन का कार्य किया गया है, जिससे बारनवापारा अभ्यारण्य में अब वन्यप्राणियों को वर्षभर हरी खाद्य घास उनके भोजन व चारा के रूप में उपलब्ध हो सके। गौरतलब है कि बारनवापारा अभ्यारण्य में तेन्दुए, गौर, भालू, साम्भर, चीतल, नीलगाय, कोटरी, चौसिंघा, जंगली सुअर, जंगली कुत्ता, धारीदार लकड़बग्घा, लोमड़ी, भेड़िया एवं मूषक मृग जैसे वन्यप्राणी बहुतायत में मिलता है एवं आसानी से दिखते भी है।

     

        राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    मैनी पुरन जस जगराता परिवार एवं नव दुर्गा मंदिर समिति कुंआ चौक, लखोली वार्ड क्रमांक 35 एवं 33 राजनांदगांव के सौजन्य से 16 एवं 17 अप्रैल 2022 को दो दिवसीय विराट छत्तीसगढ़ स्तरीय देवी जस गीत प्रतियोगिता हनुमान जयंती के पर्व पर आयोजित की जा रही है, जिसमें पुरुष वर्ग, महिला वर्ग, झांकी वर्ग के लिये 4001 रुपये से लेकर 501 रूपये तक की पुरस्कृत राशि एवं साथ ही साथ 5 फीट की रनिंग शील्ड वार्डवासियों के सहयोग व आयोजन समिति द्वारा व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर आप सभी प्रतिभागी मंडली सादर आमंत्रित है। यह जानकारी समिति अध्यक्ष राजा साहू व भुनेश्वर यादव ने दी।

     मुंगेली /शौर्यपथ/

    खैरा-सेतगंगा प्रदेश के ऐतिहासिक पुरातात्विक धार्मिक पर्यटन और जनआस्था का केंद्र बिंदु खैरा-सेतगंगा मुंगेली मैं स्थित मनोरम आदित्य प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर एवं मां सिद्धेश्वरी महामाया मंदिर दरबार में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ और श्री राम चरित्र मानस सम्मेलन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष उत्कृष्ट विधायक एवं लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने शिरकत किये । इस दौरान यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर देवी देवताओं का विधि विधान पूजा अर्चना देश की सुख समृद्धि एंव शांति के लिए ईश्वर से कामना की इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है की हमारे आराध्य देव प्रभु श्री राम की नगरी में संचालित श्री श्रशतचंडी महायज्ञ एवं श्री राम चरित्र मानस सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए .

    उन्होंने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि रामचरितमानस में जीवन जीने की कला दिखाती है भगवान  राम हमारी संस्कृति एवं सभ्यता में विशिष्ट स्थान हैं प्रभु  राम का जीवन प्रासंगिक एवं अनुकरणीय है  राम कथा हमारी संस्कृति और सभ्यता का आधार है जिसके श्रवण मास से पूरा जीवन मोक्ष और कृतार्थ हो जाता है उन्होंने कहा कि मैं बचपन में धर्म नगरी खैरा-सेतगंगा कई बार आया हूं मेले का आनंद लिया हूं यह पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलना चाहिए महज पर्यटन की घोषणा से कुछ भी नहीं होगा । अपेक्षाकृत विकास के लिए शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए यहां के विकास के लिए विधानसभा में पूरी प्राथमिकता के साथ चर्चा करूंगा आयोजन समिति के कर्मठ पदाधिकारी एवं सदस्यों के अतिथियों को पुष्प श्रीफल साल भेंट कर सम्मानित किया गया .  सिंह ने आयोजक समिति के ऊर्जावान पदाधिकारियों ग्राम वासियों को कुशल आयोजक के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की अनन्या अपने अजीज मित्र विष्णु जयसवाल के निवास पर स्वल्पाहार तत्तपश्चात राज्य व परिक्षेत्र की राजनीति पर गहन चर्चा किए । इस पावन बेला पर विष्णु जयसवाल परिवार खैरा-सेतगंगा की ओर से स्वर्गीय  कमला स्वर्गीय  सुखरु प्रसाद जायसवाल के पुण्यतिथि पर 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भंडारा प्रसाद वितरण किया गया साथ ही नारायण शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं को फल एवं योगेंद्र शर्मा के द्वारा यज्ञ स्थल पर प्रसाद वितरण किया गया श्री सिंह ने आयोजक समिति को 11 हजार नगद भेंट की इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महंत राधेश्याम दास, दादूराम गव्हेल ,योगेंद्र शर्मा ,डॉ सुरेश केसरवानी, आत्मा से क्षत्रिय,पवन पांडे ,डॉ  कुमार बंजारा ,देवलाल केसरवानी,  उपाध्याय ,कन्हैया सिंह बैस, नीरज केसरवानी ,केशव परिहार,डाँ राम जी शर्मा ,राजेश गुप्ता ,संजय परिहार, रमाकांत सोनी, नरेंद्र जयसवाल, रघु ठाकुर, संजू यादव, किशन गुप्ता, सोनी प्रमोद सोनी ,नारायण शर्मा, रमेश, जगदेव, विनय दुबे ,मुकेश साहू ,राम कुमार शर्मा ,रामदत्त केसरवानी ,राम कुमार चौहान, तुलसी श्रीवास, जय जयसवाल, रज्जू श्रीवास, उमाशंकर देवांगन, संतोष ,नर्मद यादव, सहित बडी संख्या में उपस्थित रहे ।

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी, दावा आपत्ति 12 अप्रैल तक

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /

    जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल दिन रविवार को किया गया था, उक्त प्रवेश चयन परीक्षा में 1967 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे । आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर बालक एवं बालिकाओं की मेरिट सूची पृथक-पृथक तैयार की गई है। मेरिट सूची को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर, जिले के सभी खण्ड शिक्षा कार्यालय तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में चस्पा किया गया है  जिसका अवलोकन कर सकते है।

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर तैयार मेरिट सूची में किसी प्रकार की कोई दावा-आपत्ति हो तो वे 12 अप्रैल तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision