
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राम नवमी के पावन पर्व पर रायपुर के चंदखुरी में माता कौशल्या की पूजा अर्चना की। आज दोपहर चंदखुरी पहुँचकर मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या के मंदिर में माथा टेका और विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश के सभी लोगों की खुश हाली और समृद्धि की कामना की।
छत्तीसगढ़ी परिवारों में भांजों का विशेष स्थान- मुख्यमंत्री बघेलकौशल्या माता के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस पवित्र स्थान को जन भावनाओ के अनुरूप विकसित किया गया है। मंदिर सौंदर्यीकरण के साथ ज्योति कलश बनाये गए है। उन्होंने कहा कि इस जगह के विकसित होने से धार्मिक के साथ साथ पर्यटन की दृष्टि से भी लोगो को फायदा हुआ हैं। अब रायपुर, दुर्ग भिलाई से लोग वीक एन्ड पर यहाँ आते है, माता कौशल्या के दर्शन कर पुण्य लाभ लेते है और घूम कर भी जाते है।
बघेल ने पूजा अर्चना के बाद कहा कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी है और इस रिश्ते से छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और भगवान राम हमारे भांचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारिवारिक ताना बाना में भांजों का विशेष महत्व है। यहाँ भांजों से अलग ही स्नेह और लगाव है । ऐसे में भगवान राम के आदर्शों पर चलते हुए हम सब प्रदेश के विकास और सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के लिए काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ में जहाँ जहाँ से गुजरे थे उन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में राज्य सरकार विकसित कर रही है।
इस अवसर पर गृह गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास भी साथ में थे।
खैरागढ़ /शौर्यपथ/
खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में मतदान होने वाले हैं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने खैरागढ़ में उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए आम जनता से कई वादे किए हैं किंतु इन वादों में सबसे महत्वपूर्ण वादा खैरागढ़ को जिला बनाने का किया है कांग्रेस सरकार के इस वादे के साथ ही खैरागढ़ में चुनावी माहौल एक तरफा कांग्रेस के पक्ष में जाति दिख रही है वही जिला बनाने को लेकर पक्ष और विपक्ष की तरह-तरह की राय सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शित हो रही है ऐसे में एक बालिका द्वारा पोस्टर के साथ एक फोटो को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टाइप किया है जिसमें पालिका ने बड़ी मासूमियत से सवाल पूछा 17 तारीख को खैरागढ़ जिला बनही कि नई कका?
बालिका के इस पोस्टर को टैग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालिका के प्रश्न का जिस तरह से उत्तर दिया है उस पर सोशल मीडिया में एक चर्चा से आरंभ हो गई है मुख्यमंत्री बघेल ने बालिका के प्रश्न के उत्तर में छत्तीसगढिय़ा भाषा में उत्तर देते हुए कहा कि "हव नोनी चिंता झन कर... कका अउ कांग्रेस के वादा नइ टूटए"
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अकाउंट से सोशल मीडिया में इस उत्तर पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही है अधिकतर कमेंट्स में संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की बात पूछ रहे हैं तो कई लोगों द्वारा शराबबंदी एवं बेरोजगारी भत्ता के बारे में सवाल उठाया जा रहा है वही अधिकतर लोग भूपेश है तो भरोसा है, कांग्रेस सरकार अपना वादा जरुर निभाएगी, किसानों के लिए उठाए गए सराहनीय कदम पर आभार व्यक्त भी किया जा रहा है भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों की भी बौछार कर दी गई है अधिक से अधिक कमेंट्स भूपेश पर भरोसा एवं शराबबंदी ,बेरोजगारी भत्ता एवम् नियमितीकरण पर कहीं जा रही है।
सोशल मीडिया में जिस तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी जा रही है उससे तो यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस सरकार ने दर्जनों वादे किए थे उन दर्जनों वादों में से अब सिर्फ चंद वादे ही शेष नजर आ रहे हैं कमेंट्स से यह भी प्रतीत होता है कि सिर्फ कुछ वादे ही कांग्रेस सरकार के पास बच्चे हैं जिन्हें उन्हें पूरा करना है कांग्रेस की साढ़े 3 साल की सरकार में कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ किसानों की कर्ज माफी 2500 रुपए में धान खरीदी , वन उत्पादन की समर्थन मूल्य पर खरीदी शिक्षाकर्मियों की नियमितीकरण अनुकंपा नियुक्ति पर त्वरित कार्यवाही जैसे महत्वपूर्ण निर्णय पर भूपेश सरकार ने फैसला लेकर यह तो बता दिया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनाव पूर्व किए गए अधिकतर वादे पूरे हो चुके हैं जो वादे अधूरे हैं वह भी पूरे होने की उम्मीद छत्तीसगढ़ की जनता कर रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भूपेश सरकार को पूरा भरोसा है कि खैरागढ़ उपचुनाव में जीत कांग्रेस की होगी वही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा के पास सिर्फ चंद मुद्दे ही बच गए हैं । वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा के पास वर्तमान समय में ऐसा कोई बड़ा चेहरा भी नजर नहीं आ रहा है जिसे वे मुखिया के तौर पर आम जनता के सामने पेश कर सके।
वर्तमान स्थिति में जिस तरह से छत्तीसगढ़ में राजनीतिक फिजा है उस हिसाब से भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में किसी छत्तीसगढिय़ा चेहरे को ही सामने करके चुनाव लडऩा होगा । जैसी राजनीति की स्थिति है उन हालातों में छत्तीसगढ़ में अब गैर छत्तीसगढिय़ा मुखिया को छत्तीसगढिय़ा जनता अब नकार देगी ऐसे में देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में किस चेहरे को लेकर आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ती है क्योंकि छत्तीसगढ़ के निर्माण के 20 साल बाद भूपेश सरकार द्वारा जिस तरह से छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाजों संस्कारों त्योहारों आदि को महत्व देकर आम जनता में अपनी पैठ बनाई है उससे तोडऩा भाजपा के लिए एक चुनौती है कांग्रेस सरकार बनने के पहले तक शायद ही कोई नेता होगा जो मंच से छत्तीसगढिय़ा बोली के साथ आम जनता से संवाद करता था भूपेश सरकार के अस्तित्व में आने के बाद चाहे वह भाजपा हो कांग्रेस हो या अन्य राजनीतिक दल सभी वर्तमान समय में मंच से छत्तीसगढिय़ा बोली से ही संवाद करते नजर आ रहे हैं यही बदलाव छत्तीसगढिय़ा जनता को भा रही है ।
नवागढ़ / शौर्यपथ /
श्री समी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति के तत्वाधान में आयोजित चैत्र नवरात्र पर्व महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन नवागढ़ मां महामाया मंदिर पर्यटन स्थल में नगर के सभी समाज प्रमुखों के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत रामरूपदास महात्यागी महामंडलेश्वर मदकूद्वीप आश्रम रहे। साथ में अध्यक्षता कर रहे मालगुजार बंशी धर दीवान, समिति अध्यक्ष विकास धर दीवान, सन्त दिवाकर महाराज सहित वरिष्ठ जन मंच में उपस्थित रहे। नवागढ़ के इतिहास में यह ऐतिहासिक घटना दूसरी बार हुई कि नगर के सभी वरिष्ठजन एक मंच पर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पहले भी इसी समिति द्वारा सभी को विशिष्ट अतिथि बनाकर सम्मानित किया गया था।
संत रामरूप दास ने सभी को प्रणाम करते हुए कहा कि नवागढ़ में इतना बड़ा महोत्सव होना गर्व की बात है, कार्यक्रम की भव्यता के लिए समिति का प्रयास सराहनीय है. उन्होंने कहा कि वह इसी धरती के बालक है, यहां ही मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। आज उसी भूमि में आकर उन्हें अपने घर वापसी की तरह महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमें अब सकता है कि हम अपने भविष्य की पीढ़ी बच्चों को संस्कृति संस्कार एवं सभ्यता का ज्ञान दे। वह हमारे परंपराओं को समझें और हिंदुत्व की भावना का समावेश करें।
श्री दीवान ने नगर के सभी वरिष्ठ जनों का उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और कहा हम सभी के अथक परिश्रम से आज महोत्सव स्थल पर्यटन के रूप में अपनी भव्यता ले रहा है. भविष्य में इस पर्यटन स्थल को और भी भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे नवागढ़ का कार्यक्रम है जिसे किसी राजनीति के भेंट चढऩे नहीं दिया जाएगा। हम सभी एकजुट होकर इसे अनवरत भव्यता के साथ मनाते रहेंगे और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ के एक महोत्सव में नवागढ़ को भी स्थान दिया गया है।
गुरुकुल के बच्चों ने दी प्रस्तुति,
गुरुकुल विद्यालय सुकूल पारा के विद्यार्थियों ने महोत्सव के मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों ने पारंपरिक करमा नृत्य सुआ नृत्य देश भक्ति गीत गरबा नवदुर्गा सहित विभिन्न गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी । जिससे दर्शक काफी उत्साहित नजर नजर आए और देर रात तक बच्चों का कार्यक्रम देखते रहे। संचालन विद्यालय की प्राचार्य संयुक्ता सिंह ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मालगुजार अविनाश धर दीवान, महंत मधुबन दास वैष्णव, धर्मजागरण प्रमुख पूना सिंह, डॉ सतीश शर्मा, पूर्व गिरेंद्र महिलांग, देवेंद्र धर दीवान,राकेश जायसवाल, रितेश तिवारी, राजेंद्र खुराना, रमणीक केसरवानी, आनंद तंबोली ,राजेंद्र मिश्रा, हरभजन टुटेजा, नंद गुप्ता, जुगरू साहू , रवि सिन्हा, दिलहरण सोनकर सहित बड़ी संख्या में नगर व आसपास के लोग उपस्थित रहे.
कवर्धा / शौर्यपथ /
पुलिस कप्तान ने राहगीरों को खिलाया गुड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा पिलाया गया पानी। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते, उप. पुलिस अधीक्षक संजय धुर्वे के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बढ़ते गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया जिसमें रास्ते से गुजरने वाले आम जनों को पुलिस कप्तान के द्वारा गुड़ खिलाया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा मटके का शुद्ध ठंडा पानी पिलाया गया, तथा उपस्थित समस्त आम जनों एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस कप्तान के द्वारा अपने अपने घरों के सामने बाल्टी/ बड़े डब्बे में जानवरों के लिए पानी रखने तथा पेड़ों में छोटे डिब्बे में पानी भरकर पक्षियों के लिए लगाने कहा गया, साथ ही यह भी जानकारी दिया गया कि पुलिस प्याऊ घर में प्रतिदिन आम जनों एवं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए शुद्ध गुड़ एवं मटके का शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है, जिसे कार्यालय के प्रत्येक शाखा के कर्मचारियों के द्वारा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति देकर सुचारू रूप से प्याऊ घर का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक संजय धुर्वे, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी तथा अधिक संख्या में राहगीर आम महिला पुरुष उपस्थित रहे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
पुलिस कप्तान ने राहगीरों को खिलाया गुड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा पिलाया गया पानी। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते, उप. पुलिस अधीक्षक संजय धुर्वे के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बढ़ते गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया जिसमें रास्ते से गुजरने वाले आम जनों को पुलिस कप्तान के द्वारा गुड़ खिलाया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा मटके का शुद्ध ठंडा पानी पिलाया गया, तथा उपस्थित समस्त आम जनों एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस कप्तान के द्वारा अपने अपने घरों के सामने बाल्टी/ बड़े डब्बे में जानवरों के लिए पानी रखने तथा पेड़ों में छोटे डिब्बे में पानी भरकर पक्षियों के लिए लगाने कहा गया, साथ ही यह भी जानकारी दिया गया कि पुलिस प्याऊ घर में प्रतिदिन आम जनों एवं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए शुद्ध गुड़ एवं मटके का शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है, जिसे कार्यालय के प्रत्येक शाखा के कर्मचारियों के द्वारा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति देकर सुचारू रूप से प्याऊ घर का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक संजय धुर्वे, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी तथा अधिक संख्या में राहगीर आम महिला पुरुष उपस्थित रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा आज अपने तूफानी जनसंपर्क के दौरान वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा, बुंदेली, बाजार अतरिया में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार और 15 वर्षीय छग में कुशासित भाजपा सरकार आम जनता को रोजगार मूलककार्य देने में जहां असफल थी, वहां आज मोदी सरकार रोजगार मूलक कार्य योजना भी लागू ना कर देश के युवाओं जनता के साथ अन्याय कर रही है। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की यूपी सरकार ने विश्व को लोहा मनवाने वाली मनरेगा लागू किया था, तब भाजपा के लोग इस योजना को एक स्मारक के रूप में निरूपित करते थे। आज वही मनरेगा पूरा कोरोना काल के दौरान ग्रामीण जनता को राहत देने वाली योजना रही। हमने तो शहरी क्षेत्र में भी मनरेगा जैसी योजना लागू करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है, लेकिन केंद्र सरकार की अकर्मण्यता के चलते योजनाएं लागू नहीं हो पा रही है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने आम गरीबों को कम दर पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त करने का आदेश जारी कर स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ाया है, वहीं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए आत्मानंद स्कूल प्रारंभ किए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने जीएसटी लागू कर व्यापारियों का कमर तोडऩे का काम कर रही है और उन्हें व्यापार में तमाम तरह के परेशानियों का सामना भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हो रही है। आज देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। उज्ज्वला योजना की बहने गैस की रिफिलिंग कराने में असमर्थ है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को रोक कर आम जनता को आशियाने से वंचित कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर छलने वाली भाजपा सरकार कोरोना काल में भी अपनी पक्षपातपूर्ण व्यवहार से बाज नहीं आई थी यह तो छत्तीसगढ़ सरकार की मजबूत नीति थी, जिसके कारण कोरोना के टीके को अपने व्यय पर आम जनता को नि:शुल्क देने की घोषणा करने वाली पहली सरकार रही, जिसके कारण कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में भयावह रूप नहीं ले पाई और छत्तीसगढ़ सरकार की अनुसरण करते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के मांग को अंतत: केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते देर से मानने के कारण जनता को निशुल्क टीका देर से उपलब्ध हुआ।
अत: हम भाजपा को उखाड़ फेंक कर हमें 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ जिले के सौगात लेनी है और विकास की मुख्यधारा से तीव्र गति से जुडऩा है इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा को मतदान कर भारी मतों से विजय बनावे।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ बिलासपुर के विधायक संतराम नेताम, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, नीना रावतीया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं आम जनता उपस्थित थे।
बुकिंग की प्राथमिकता के आधार पर हितग्राहियों को आवास आबंटन करने के निर्देश
राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन (शहरी) की राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव जैन ने कहा कि राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति द्वारा राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन (शहरी) के तहत 126 नगरीय निकायों में 21 हजार 340 आवासों के निर्माण का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने योजना के तहत आवासों के आबंटन के लिए प्राथमिकता का आधार निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जिन हितग्राहियों ने पहले आवास बुक कराए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास आबंटित किया जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य के 126 शहरी क्षेत्रों में सबके लिए आवास मिशन (शहरी) योजना के अंतर्गत 21 हजार 340 आवासों का निर्माण, 644 करोड़ 17 लाख 54 हजार रूपए की लागत से कराया जाएगा। योजना में 320 करोड़ 10 लाख केन्द्रांश तथा 176 करोड़ दो लाख चार हजार रूपए राज्यांश की राशि होगी। हितग्राहियों का अंशदान 168 करोड़ पांच लाख 49 हजार रूपए होगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रियायती दर पर किराए के मकान, हितग्राही द्वारा स्वयं आवास का निर्माण, भागीदारी में किफायती आवास निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी., राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अयाज तम्बोली, संचालक ग्राम एवं नगर निवेश जयप्रकाश मौर्य, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित हुडकों, इंडियन आयल कार्पोरेशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में नशीले पदार्थों के राज्य में अवैध परिवहन पर कड़ाई से रोकथाम लगाए जाने के लिए अंतर्राज्यीय स्तर पर समन्वय के साथ ही सीमावर्ती जिलों में विशेष चेकपोस्ट बनाकर कड़ी निगरानी का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर विशेष कार्य बल का गठन किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा है कि नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन से लेकर परिवहन तक कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही राज्य के सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की खेती तथा इनके उत्पादन के स्थानों का चिन्हांकन कर उसे नष्ट किया जाए। इसके साथ ही इस कार्य में लगे हुए विशेष कार्य बल के सदस्यों को अवैध नशीले पदार्थों के केन्द्रों की खोजबीन और उसके खिलाफ किए जाने वाले कार्यवाही से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिए जाएं। राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर अवैध नशीले पदार्थों के परिवहन की रोकथाम के संबंध में चर्चा कर समन्वित कार्यवाही की जाए।
बैठक में पुलिस विभाग के (नारकोटिक्स) अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 33 हजार किलोग्राम गांजे का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। वर्ष 2022 में अब तक साढ़े 16 हजार किलो से ज्यादा अवैध गांजा जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य विविध प्रकार के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, गृह विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, भारत सरकार पुलिस विभाग (नारकोटिक्स) के वरिष्ठ अधिकारी सहित राज्य पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार के संबंध में की चर्चाराज्यपाल अनुसुईया उइके ने गत दिवस नई दिल्ली के संसद भवन में केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उइके ने रेलमंत्री वैष्णव से छत्तीसगढ़ राज्य को उपलब्ध रेल सुविधाओं और यात्री सुविधाओं तथा छिंदवाड़ा से रायपुर रेल कनेक्टिविटी की मांग पर चर्चा की। इसके अलावा सुश्री उइके ने छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, मण्डला और गोंदिया के रेलमार्ग परियोजना की कार्य प्रगति और रेल सुविधाओं के विस्तार पर भी वैष्णव से चर्चा की।
इस अवसर पर उइके ने केन्द्रीय रेलमंत्री वैष्णव का शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही राज्यपाल की गतिविधियों पर आधारित पुस्तक नई सोच-नई पहल का द्वितीय भाग भी भेंट किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवरात्रि देवी उपासना का पर्व है। पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में बेटियों के रूप में आती हैं। केवल नौ दिन के लिए नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा के भाव से हम सच्चे अर्थों में उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
