August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    गोड़वाना समाज अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ब्लॉक मानपुर के द्वारा रविवार 22 मई को गोड़वाना भवन मानपुर में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक  इन्द्रशाह मंड़ावी सहित ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश उसेंडी, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के महासचिव श्री जागेश्वर मंड़ावी, अधिकारी-कर्मचारी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री धनऊ राम नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे। इस ब्लॉक स्तरीय बैठक में वरिष्ठ प्रभाग के अलावा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।
    उल्लेखनीय है कि अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ गोड़वाना समाज संभाग मोहला द्वारा संभागीय अध्यक्ष  चन्द्रेश ठाकुर एवं संभागीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार निरंतर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिससे कि सर्कल से लेकर संभाग स्तर तक संगठन के विस्तार के अलावा समाज हित में रचनात्मक कार्यक्रमों अमलीजामा पहनाया जा सके।
    संसदीय सचिव  इन्द्रशाह मंड़ावी ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सामाजिक संगठन में जुड़कर समाज के विकास में अपना बहुमुल्य योगदान देने की अपील की।
     मंड़ावी ने कहा कि समाज के लोगों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी वे हर समय उनके मदद एवं समाज सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को अधिकारी-कर्मचारी के प्रकोष्ठ के संभागीय महासचिव श्री जागेश्वर मंड़ावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष  धनऊ राम नेताम, उपाध्यक्ष श्री आशा राम नुरेटी, पालसिंह मंड़ावी एवं  अलका नरेटी सहित अन्य समाज प्रमुखों ने भी संबोधित करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को संगठन से जुड़कर समाज के सेवा में योगदान देने को कहा। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम, केन्द्र एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को संगठन में जोडऩे का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज हित में सभी अधिकारी-कर्मचारियों से प्रतिमाह अंशदान लेकर कोष का भी निर्माण करने के अलावा समाज हित में निरंतर कार्य करने आदि अनेक निर्णय लिया गया।

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    जिले में आमलोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न ग्रामों में जनचाौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम खपरी में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र के मध्य प्रांगण और ग्राम कंचनपुर में नीम के पेड़ के नीचे बैठकर चाौपाल लगाई। चाौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। चाौपाल में कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमलोगों की तरह ग्रामीणों के साथ बैठकर विकास और निर्माण कार्यों के साथ-साथ नागरिक केन्द्रित सेवाओं यथा पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन, राजस्व प्रकरण, पटवारी एवं पंचायत सचिव की मुख्यालय में उपस्थिति, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, मनरेगा की मजदूरी भुगतान, बी-वन का वाचन आदि की जानकारी ली।

    इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण तथा पात्रता रखने वाले लोगों को लाभांवित करने के लिए पटवारी, सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को प्रत्येक बुधवार को ग्राम खपरी स्थित सामुदायिक भवन में बैठने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम खपरी के नि:शक्त कु. पल्लवी यादव का नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए।
    ताकि नि:शक्तता के आधार पर दी जा रही सभी सुविधाएं कु. पल्लवी यादव को भी प्राप्त हो सके। इसी तरह उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं अन्य कार्यों और ग्राम कंचनपुर में आमलोगों की सुविधा हेतु ग्रामीणों की मांग पर तालाब में पचरी निर्माण करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक में छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है तथा बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर ग्राम के विकास के संबंध में चर्चा करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर ग्राम के विकास में भागीदार बने।

    इस अवसर पर उन्होंने पेंशन, राशन, पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं को सुनने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की बात कही। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आर्थिक उत्थान के लिए शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की भी समझाईश दी। तत्पश्चात् कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम कंचनुपर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और राशन विक्रेता से राशन सामग्री की उपलब्धता, वितरण, राशनकार्डधारकों की संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार प्रदान करने निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    बिलासपुर/शौर्यपथ /

    आज 25 मई के दिन श्रीकांत वर्मा पीठ और उनके ट्रस्ट ने बिलासपुर में दो कार्यक्रम रख कर उस विरासत को क्लेम करने की कोशिश की जो विरासत श्रीकांत वर्मा जी ने बड़ी मेहनत से बिलासपुर, दिल्ली वाया नागपुर तक बनाई थी। कार्यक्रम के स्टेज पर हवन नाम से एक बोर्ड रखा था लिखने में कोई संकोच नहीं हवन ऐसा जिसमें आहुति नहीं हुई क्योंकि यहां आयोजक हवन में अग्नि प्रज्वलित करना भूल गए हवन तभी हो सकता है जब अग्नि प्रज्वलित हो रही हो यह शहर का दुर्भाग्य माना जाएगा कि यहां लोग सो रहे हैं सच्चाई यह है कि वह सोने का नाटक कर रहे हैं, कहते हैं सोते आदमी को जगाना आसान हैं जो सोने का नाटक कर रहा हो उसे नहीं जगाया जा सकता। यहां तो एक कदम आगे था जो जगाने आया था वह भी जगाने का नाटक कर रहा था जो सो रहा था वह भी नाटक कर रहा था। इसीलिए श्रीकांत वर्मा अवसान और अवदान जैसी कोई पहल परवाना नहीं चढ़ी प्रथम वक्ता ने बहुत सही कहा राजनीतिक कविता और प्रेम कविता श्रीकांत राजनैतिक कवि थे सपाट ठेट शब्द लड़ाई सत्य के लिए या सत्ता के लिए वाम में या दक्षिण में वे सत्ता में रहकर सत्याग्रह कर रहे थे यह बड़ा कठिन काम है। वर्तमान ही नहीं कांग्रेस का जब कभी भी शासन आया यह बड़ी चिंतनीय बात है की उन्होंने अर्थात सत्ताधारी लोगों ने सोचने समझने का ठेका वाम विचारधारा को दे दिया।

    गोया कांग्रेस के पास वह मस्तिष्क ही नहीं है जो सोचता हो तभी तो वामपंथियों को किराए पर लेकर आते हैं। सिम्स के ऑडिटोरियम की कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संजय अलंग ने की उनके अध्यक्षसी भाषण की प्रतियां उनके संबोधन के पहले ही बांट दी गई जिसमें कहा गया है कि श्री वर्मा की कविताएं अपने समय से सीधे टकराती है। उनकी कविता प्रत्येक मानवता विरोधी ताकतों से सीधे टकराती हैं। असल में श्रीकांत वर्मा कांग्रेस पार्टी में इंदिरा गांधी के चुनाव प्रबंधक रहे कुछ ऐसा समझे कि आज यदि श्रीकांत होते तो पीके की स्टाइल में बड़ी कंपनी खोलकर बैठे होते यह बात अलग है कि वो धंधा केवल कांग्रेस के साथ करते,  वर्मा की अंडरस्टैंडिंग कांग्रेस में राजीव गांधी तक बनी रही तभी तो राजीव गांधी ने 84 के दंगों के बाद श्रीकांत वर्मा को अपना परामर्शदाता तथा राजनैतिक विश्लेषक बनाकर रखा। गरीबी हटाओ का नारा कांग्रेस को श्रीकांत वर्मा ने ही दिया था। भारतीय जनता पार्टी के संदर्भ में इसे ऐसे समझे जैसे महाजन ने भाजपा को शाइनिंग इंडिया दिया था। यह दोनों नारों से भारत का कोई भला नहीं हुआ हां कांग्रेस और भाजपा का भला हुआ क्योंकि आम आदमी तो अभी भी दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में सिर खपा रहा है।

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    जिले में आमलोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न ग्रामों में जनचाौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम खपरी में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र के मध्य प्रांगण और ग्राम कंचनपुर में नीम के पेड़ के नीचे बैठकर चाौपाल लगाई। चाौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। चाौपाल में कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमलोगों की तरह ग्रामीणों के साथ बैठकर विकास और निर्माण कार्यों के साथ-साथ नागरिक केन्द्रित सेवाओं यथा पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन, राजस्व प्रकरण, पटवारी एवं पंचायत सचिव की मुख्यालय में उपस्थिति, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, मनरेगा की मजदूरी भुगतान, बी-वन का वाचन आदि की जानकारी ली।

    इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण तथा पात्रता रखने वाले लोगों को लाभांवित करने के लिए पटवारी, सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को प्रत्येक बुधवार को ग्राम खपरी स्थित सामुदायिक भवन में बैठने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम खपरी के नि:शक्त कु. पल्लवी यादव का नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए।
    ताकि नि:शक्तता के आधार पर दी जा रही सभी सुविधाएं कु. पल्लवी यादव को भी प्राप्त हो सके। इसी तरह उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं अन्य कार्यों और ग्राम कंचनपुर में आमलोगों की सुविधा हेतु ग्रामीणों की मांग पर तालाब में पचरी निर्माण करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक में छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है तथा बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर ग्राम के विकास के संबंध में चर्चा करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर ग्राम के विकास में भागीदार बने।

    इस अवसर पर उन्होंने पेंशन, राशन, पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं को सुनने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की बात कही। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आर्थिक उत्थान के लिए शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की भी समझाईश दी। तत्पश्चात् कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम कंचनुपर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और राशन विक्रेता से राशन सामग्री की उपलब्धता, वितरण, राशनकार्डधारकों की संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार प्रदान करने निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    -बेहतर प्रतिसाद को देखते हुए मोर मकान मोर चिन्हारी के लिए सिर्फ झुग्गी/स्लम वाले निवासियों के लिए आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ाई गई,:

    दुर्ग/शौर्यपथ /

    निगम सीमा क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए पीएम आवासों का आवंटन झुग्गी में रहने वाले हितग्राहियों को किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा हितग्राहियों का चिह्नांकन किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में 31 मई तक कार्यालयीन दिवस में प्रात: 10 से 5:30 बजे तक जमा करने कहा गया है।इन हितग्राहियों द्वारा आवास नहीं लिए जाने की स्तिथि में किरायेदारों को आवास का आवंटन कर दिया जाएगा।

    नगर निगम आयुक्त हरेश मंडवी ने बताया कि झुग्गी में रहने वाले हितग्राही मात्र 75 हजार रुपये जमा कर पीएम आवास ले सकते हैं। इन हितग्राहियों को आवास लेने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा झुग्गी बस्तियों का चिह्नांकन किया गया है। जिसमें डोंगिया तालाब पार, गिट्टी खदान रोड वार्ड-दो, सरस्वती नगर वार्ड - 34, मुर्रा भठ्ठा उरला बस्ती, दमाद पारा वार्ड-57 एवं 58, जेल तिराहा, जोगी नगर, संत रविदास नगर, चांदमारी पारा स्वीपर कालोनी, इंदिरा कालोनी निगम क्वार्टर के रहवासी शामिल है।दुर्ग निगम के सरस्वती नगर में 522 आवास, पोटियाकला में 116 आवास, गोकुल नगर पुलगांव में 336 आवासों का आवंटन किया जाना है। इसी तरह गणपति विहार, बोरसी में 108 आवास, माँ कर्मा बोरसी में 108 आवास एवं फार्चून हाईट्स पोटियाकला में 36 आवासों का आवंटन किया जाना है। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा आवेदन नहीं किए जाने पर *1 जून 22 से किरायेदारों से आवेदन लिया जाएगा*।आवास आवंटन के लिए हितग्राहियों के पास दुर्ग निगम क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 से पूर्व निवासरत रहने संबंधित को भी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा। देश में किसी भी स्थान पर पक्क आवास न होने, परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम व शासकीय आवास योजना में पूर्व का लाभ न लेने संबंधित शपथ पत्र सौ रुपये की नोटरी कर सत्यापित कराना होगी।

     बालोद/शौर्यपथ /

    झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में शहीद हुए नेताओं व सुरक्षा बलों के जवानों की स्मृति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अधिकारियों-कर्मचारियों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ लिया कि ''दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित रहेंगे''। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  गोवर्धन राम ठाकुर, एडीएम  भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  सिल्ली थामस,  अभिषेक दीवान,  आर.एस.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।


    झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

    शहीदों के परिजनों से मिले, उनके हिम्मत और हौसले की तारीफ की

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया और झीरम घाटी के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां शहीदों की याद में लगभग 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और मेमोरियल का निरीक्षण किया।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना के शहीदों को मैं नमन करता हूं। शहीदों को नमन करते हुए झीरम घाटी शहीद स्मारक को लोकार्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहली पंक्ति के जननायक परिवर्तन के लिए निकले थे। प्रदेश के किसानों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना उनका लक्ष्य था। आज वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है। आज हमारे नेता होते तो बहुत खुश होते। वो जहां भी होंगे आज हम सभी को आशीष दे रहे होंगे। शहीद परिवारों के सुख दुख में हम उनके साथ हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हैं।

    मुख्यमंत्री  बघेल आज सुबह चित्रकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचे और हेलीपैड से चलकर झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मेमोरियल का लोकार्पण किया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी में 32 शहीदों की याद में मेमोरियल स्थापित किया गया है। लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को समर्पित है झीरम घाटी शहीद मेमोरियल।

    गौरतलब है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  नंदकुमार पटेल,  विद्याचरण शुक्ल,  महेन्द्र कर्मा,  उदय मुदलियार,  योगेन्द्र शर्मा सहित 32 लोग शहीद हुए थे। इनमें बहुत से कार्यकर्ता, जवान और आमलोगों ने शहादत दी थी। राज्य में शहीदों के बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 25 मई को झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाया जा रहा है।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में झीरम घाटी के शहीद नेताओं की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गयी।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, खादी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, रायपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, सेवादल मुख्य संगठक अरूण ताम्रकार, दौलत रोहड़ा, सुंदर जोगी, उषा रज्जन श्रीवास्तव, राजेश चौबे, दिलीप षड़ंगी, आशा चौहान, संजय पाठक, सुरेश यादव, जनक धु्रव, निवेदिता चटर्जी प्रशांत ठाकुर, सागर यादव, महेश सोना, अशोक राज आहूजा, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र पप्पू बंजारे, राजेश पांडे, पूनम यादव, दीपा बग्गा, शशि शर्मा, विपिन मिश्रा, भवानी मरकाम, आलोक सिंह ठाकुर, विनोद कुर्रे, नवीन श्रीवास्तव, महेन्द्र देवांगन, विजय राठौर, नीलीमा नंद, अन्नूराम साहू, सुल्तान बागड़ी, रहमत उलला खान, अजय जोशी, बिन्दु रानी प्रसाद, पूजा देवागंन, शशि भूषण, उपेन्द्र पाल, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    निगम की तोडूदस्ता ने ढहाई केम्प 2 मटन मार्केट में अतिक्रमण कर बनाई दुकानें

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने निगम की टीम द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने के साथ ही स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की दिशा में प्रयासरत हैं व इसके लिए वे निगम की गठित बेदखली टीम को निर्देश दे रखे हैं। वहीं आयुक्त ने निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी अतिक्रमण की शिकायत आती है तो उनका निरीक्षण कर वास्तविकता का पता लगाए और जल्द बेदखली कार्रवाई की जाए। आज निगम की तोडूदस्ता ने जोन 3 क्षेत्रांतर्गत केम्प 2 शीतला कॉम्पलेक्स के पास मटन मार्केट में तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की। वहां के व्यवसायियों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा मटन मार्केट में बाजार की अतिरिक्त खाली जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है और दुकान का निर्माण कर मांस का विक्रय किया जा रहा है।

    मार्केट में अतिक्रमणकारियों द्वारा लंबे समय से लगभग 10 बाई 8 की दो दुकानें बनाकर मांस बेचा जा रहा था। आज जोन 3 आयुक्त येशा लहरे के दिशा-निर्देशन में निगम की तोडूदस्ता ने छावनी पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी से दो व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गईं दुकानों को ढहाया गया। उल्लेखनीय है कि नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। आज राजस्व विभाग और विशेष तोडूदस्ता की टीम के संयुक्त प्रयास से अतिक्रमण को हटाया। तोडफ़ोड़ कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सोरी, रोहित यादव, मनहरण साहू व दिनेश सहित जयंत मेश्राम आदि शामिल थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision