August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    कुम्हाररास में ग्लेजिंग यूनिट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    एक स्थान में ऐसा डिस्प्ले यूनिट होने से उन्हें बाजार तक पहुंचने में भी बड़ी मदद मिलेगी

    दंतेवाड़ा में ग्लेजिंग यूनिट आरंभ

    पूरे परिसर का अवलोकन किया

    ग्लेजिंग यूनिट

    ग्लेजिंग यूनिट के माध्यम से आर्थिक आय बढ़ाने और अपने हुनर को निखारकर बाजार तक पहुंचने की दिशा में दंतेवाड़ा जिले के कुम्हारों को बड़ी मदद मिलेगी। यह बात कुम्हाररास में ग्लेजिंग यूनिट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया। यहां ग्लेजिंग यूनिट के लिए स्थापित की गई मशीनों को देखा और यहां कुम्हारों द्वारा उत्पादित किये गये उत्पादों का डिस्प्ले भी देखा। कुम्हारों ने उन्हें अपने हाथों से बनी गजराज की प्रतिमा भी भेंट की। चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोककला में बड़ी संभावनाएं हैं और इनके पूर्ण दोहन के लिए माटीकला बोर्ड के माध्यम से ग्लेजिंग यूनिटों को प्रोत्साहित करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। ग्लेजिंग यूनिट में लगी आधुनिक मशीनों की मदद से कुम्हार कम समय में मिट्टी की सुंदर सामग्री तैयार कर पाएंगे। एक स्थान में ऐसा डिस्प्ले यूनिट होने से उन्हें बाजार तक पहुंचने में भी बड़ी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी ने उन्हें विस्तार से कुम्हाररास ग्लेजिंग यूनिट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां बाल मिल, ब्लेंजर, एजिटेटर, फिल्टर प्रेस आदि मशीनें रखी गई हैं जिनके माध्यम से माटीकला का कार्य सहज हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का बहुत महत्व है इससे कला को निखारने में मदद मिलती है और इससे व्यावसायिक संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। दंतेवाड़ा में ग्लेजिंग यूनिट आरंभ हो जाने से अब माटीकला को बड़ा विस्तार मिल पाएगा।

     

    शिविर में पहुंचे दंपत्ति, कराया विवाह पंजीयन

    दुर्ग /शौर्यपथ /रिसाली

    इंदिरा चौक के निकट रहने वालों की मोबाइल पर वीडियों देख आयुक्त आशीष देवांगन संवेदनशील होने का परिचय दिया। उन्होंने फुटेज देखने के बाद 3 अलग-अलग स्थानों पर 1.50 लाख की लागत से नाली बनाने निर्देश दिए। निदान 40 में वैसे तो अब तक के सार्वधीक 450 लोगों ने आवेदन कर पंजीयन कराया। इसमें से 115 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
    सोमवार को स्टेशन मरोदा ओवर ब्रिज के नीचे शंकर पारा, विजय चैक और सूर्या नगर स्टेशन मरोदा वार्ड के नागरिकों के लिए निदान 40 जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान झग्गर सिंह साहू ने वार्ड 20 की तस्वीर को अपने मोबाइल पर कैद कर लाया था। जिसमें इंदिरा चैक के दर्जनभर लोगों की बजबजाती नाली के बीच जीवन यापन को देख आयुक्त आशीष देवांगन बिना देरी किए नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया। उन्होंने प्रभारी उपअभियंता उमयंती ठाकुर को निर्देश दिए कि शीघ्रता के साथ औपचारिकता पूरी कर कार्य पूर्ण करे। निदान 40 शिविर में महापौर शशि अशोक सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य सनीर साहू, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, परमेश्वर पार्षद, चन्द्रप्रकाश निगम, रेखा देवी, विनय नेताम आदि उपस्थित थे।

    चलित चिकित्सा ईकाई ने किया रेफर

    विजय नगर स्टेशन मरोदा वार्ड 20 के मनोज मारकण्डे अपनी 14 साल की मंद बुद्धि बच्ची को लेकर शिविर स्थल पहुंचा था। वह अपनी पुत्री का ईलाज कराना चाहता है। संसाधन के अभाव में पहले बच्ची का मौके पर चलित चिकित्सा ईकाई (एमएमयू) में परीक्षण कराया। वहां मौजूद चिकित्सक ने बच्चे के मस्तीष्क का सिटी स्केन कराने जिला अस्पताल रेफर किया। साथ ही समुचित ईलाज के लिए परिजनों को मार्गदर्शन दिया गया।

    सभापति ने दिया प्रमाण पत्र

    शिविर स्थल में सभापति केशव बंछोर ने प्रत्येक टेबल तक पहुंचे और समस्या मूलक आवेदन लेकर आए नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान केशव बंछोर ने शिविर स्थल में नए राशन कार्ड का वितरण किया। साथ ही विवाह पंजीयन कराने आए दंपत्ति को चन्द्रप्रकाश निगम व जन्म मुत्यू पंजीयन प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा ने प्रमाण पत्र सौंपा।
    3067 रूपए जमा

    शिविर में वर्षों से नजूल व बीएसपी की जमीन पर घर तैयार कर रहे लोगों ने पट्टा की मांग की है। वहीं राशन कार्ड बनाने 199, पेंशन के लिए 24, नए नल कनेक्शन के लिए 24, प्रधानमंत्री आवास के लिए 10, गुमास्ता के लिए 15, निर्माण संबंधी 27, मजदूर कार्ड बनाने 56 और आधार कार्ड बनाने 56 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही एक ने 3067 रूपए संपत्तीकर के रूप में राशि जमा की।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सरकार कुंभकरण की नीद से जाग रहे हैं, जिस उम्मीद और सपने दिखाकर छत्तीसगढ़ के आम जनता को झूठी घोषणा पत्र के सहारे सत्ता में काबिज होने के बाद साढ़े 3 साल तक कांग्रेस गांव गरीब जनता को भूलकर अपने झोली भरने में मस्त थे, लेकिन अब कांग्रेस सरकार के साथ डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल भी अपने सरकार के निर्देश पर साढ़े 3 साल के कुंभकरण की नींद से जाग कर तुंहर विधायक-तुंहर द्वार जैसे कार्यक्रम आयोजित करना सिर्फ अब नौटंकी के सिवा और कुछ नहीं है।

    जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-9 के जिला सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश श्यामकर ने डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल सहित प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ राज्य का विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे बिन पानी मछली जैसे तड़प रहे हैं, क्योंकि साढ़े 3 साल तक चुनाव जीतने के बाद गांव, गरीब और जनता की सुख-दुख उसने और परखने की आवश्यकता महसूस नहीं कि, लेकिन कुछ विशेष समय के बाद विधानसभा चुनाव होने के कारण पुन: विधायक और सत्ता में काबिज होने के लिए नौटंकी कार्यक्रम करके आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

    श्यामकर ने आगे बताया कि क्षेत्रीय विधायक बघेल से पूछना चाहते हैं साढ़े 3 साल में कितना करोड़ रुपए का विकास अपने विधानसभा क्षेत्र में किए हैं जरा यह भी अपने नौटंकी कार्यक्रम में आम जनता को बताएं डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जितना भी विकास कार्य आज तक हुआ है, वहां पूर्व भाजपा सरकार एवं डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री के कार्यकाल के साथ केंद्र सरकार की अहम महत्वकांक्षी योजना के तहत विकास कार्य होना बताया जो अपने आप में एक आम जनता के सामने दिख भी रहा है। भुनेश्वर बघेल सिर्फ विधायक बनने के बाद आज तक पूर्व सरकार की योजनाओं व निर्माण कार्य भूमिपूजन और उद्घाटन के सिवाय कुछ नहीं किया है विधायक बघेल के कार्यक्रम तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम को प्रश्न उठाते हुए यहां बताया साढ़े 3 साल तक तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम क्यों नहीं हुआ आज विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही और अपनी कमजोरी को समझते घर द्वार पर विधायक कार्यक्रम चलाने का एक नौटंकी करते हुए क्षेत्र के आम जनता को गुमराह करने का प्रयास किए जा रहे हैं, अगर बघेल वास्तव में विधायक बनने के बाद आम जनता की पीड़ा और विकास के लिए विधायक बने होते तो अपने विधानसभा क्षेत्र में निवास करते शहर भिलाई पर नहीं क्षेत्र के आम जनता विधायक के पास किसी काम के लिए ढूंढना पड़ता है,

    क्या डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक से अपनी पीड़ा बतलाने के लिए भिलाई शहर में जाना उचित है क्या श्री बघेल ग्राम पंचायतों में अभी तक अपने निधि व सरकार की कितने फंड से विकास कार्य हुआ है, यहां भी अपने तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम में बतलाए विधायक बनने के बाद अपने साढ़े 3 साल के कार्यकाल सिर्फ अपने प्रतिनिधि के भरोसे से समय गुजार चुके हैं।

    अवशेष समय के लिए आम जनता के सामने अपने आप को आम जनता के बीच हमदर्दी जताने के लिए आम जनता के बीच में एक बेहतर अच्छा विधायक साबित होने के लिए पुन: विधायक बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन क्षेत्र के आम जनता भी ऐसे विधायक को भूल कर भी अपने द्वार पर आने नहीं देने का संकल्प लिए है। श्री बघेल ने विधायक रहते अगर कांग्रेस सरकार में विकास हो रहे हैं, तो डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास शुन्य क्यों है और आगामी चुनाव की तैयारी के लिए अभी से झूठी घोषणा और नौटंकी कार्यक्रम दिखाने की क्या जरूरत है। नौटंकी कार्यक्रम में झूठे घोषणा और भूमिपूजन के कार्यक्रम भी गांव-गांव में रख सकते हैं, इसके बाद भी आम जनता इतनी समझ चुके हैं दोबारा अपने द्वार पर आने नहीं देंगे। डोंगरगढ़ में विधानसभा क्षेत्र के किसानों की पीड़ा को समझते हुए क्षेत्रीय विधायक पर निष्क्रिय विधायक होना बताया क्षेत्र के किसान, मजदूर, नौजवान अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
    किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, इसके बाद भी राज्य सरकार गोधन न्याय योजना को फाइल में सफल बनाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं और महज मिट्टी मिक्स गोबर कंडा को पीसकर जैविक खाद किसानों को जबरन खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। राज्य सरकार नरवा-घुरवा-बाड़ी योजना फाइलों में ही सफल होना बताया, अगर वास्तव में सरकार की किसी भी योजना सफल होते तो आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिलते हर ग्राम पंचायत में गोधन न्याय योजना जैविक खाद गौठान बनाने के लिए सिर्फ नौटंकी करते हुए महज पैसा खर्च किए हैं, लेकिन उसका रिजल्ट क्षेत्र में जीरो होना बताया है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरकाकसा के आश्रित ग्राम कटेंगाटोला ग्रामवासियों को पिछले कई वर्षों की समस्या से अब मुक्ति मिल गई । गौरतलब है कि ग्राम कटेंगाटोला के ग्रामवासी अपनी जरुरत के लिए राशन लेने दस किलोमीटर का सफर कर उचित मूल्य की दुकान मरकाकसा जाने को मजबूर थे। पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों ने अपनी समस्याओ को खुज्जी विधायक  छन्नी चंदू साहू को बताया,जिसके बाद तत्काल प्रभाव से मामले को संज्ञान में लेते हुए विधायक  छन्नी चंदू साहू के निर्देश पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा तत्काल आदेश जारी अब कटेंगाटोला में शासकीय ऊचित मूल्य की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है।

    इस बड़ी समस्या से मुक्त होने के पश्चात कटेंगाटोला के ग्रामवासियों ने विधायक  छन्नी चंदू साहू के निज निवास पैरिटोला जा कर उनका आभार व्यक्त किया व् धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम पटेल रामसुख, बिसनाथ, संतोष, रामफल ,हरसिंह, उदय कुमार, कलेश कुमार ,नरेश कुमार जयपाल, शिवकुमार, बली ,बलेसर ,गुड्डू ,राजू ,मोहित डेरहाराम, बसंत,शिसुपाल सलामे सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    आम नागरिको को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व उनकी समस्याओ के निराकरण के लिए नगर निगम दुर्ग द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसी परिपेक्ष्य में बम्लेश्वरी गार्डन वार्ड क्रमांक - 24 में समाधान शिविर का आयोजन हुआ । इस अवसर पर नए राशन कार्ड धारियों को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवम उपस्थित जन प्रतिनिधियों के द्वारा मौके पर ही अपने हातो से हितग्राहियों को वितरित किया एवम इस अवसर पर उन्होंने शासन के द्वारा निर्धारित 13 अन्य बिन्दुओ के योजनाओं के बारे में बताया । इस शिविर में निराश्रित पेंशन, आबादी पट्टा, आवास योजना, साफ-सफाई व्यवस्था विद्युत व्यवस्था के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान इस शिविर के माध्यम से किये जाने की जानकारियां दी गई ।

    शिविर स्थल में समस्याओं को लेकर लोगो का संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मार्ग दर्शन किया एवम त्वरित निराकरण की पहल की गई । इसमें नवीन राशन कार्ड बनाने व लंबित निराश्रित पेंशनो का जिसमे हितग्राहियों के खाते में पैसा भेजने की जानकारी देने के साथ ही मौके पर आवेदन पत्र का निपटारा किया गया । शिविर में विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल राज्य राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर0एन0वर्मा, एम0आई0सी0 सदस्य सत्यवती वर्मा, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया पार्षद राजकुमार नारायणी, नरेश तेजवानी, मीना सिंग सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा वार्ड के नागरिको का मार्ग दर्शन किया । शिविर के नोडल अधिकारी के जानकारी के अनुसार समस्याओ के निराकरण के लिए आज कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे मांग हेतु 93 एवं समस्या से संबंधित 5 आवेदन, प्राप्त हुए । जिसमें से आबादी पट्टा के लिए 36 तथा पेयजल व साफ-सफाई तथा पेंशन संबंधित 7 आवेदन पत्रो का मौके पर ही खाते में पैसा जमा होने की जानकारी देकर आवेदनो का निराकरण किया गया प्राप्त आवेदनो में जो आबादी पट्टा से संबंधित आवेदनो को संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है । नये राशन कार्ड हेतु 17 आवेदनों को खाद्य विभाग को प्रेषित किया गया । कल दिनांक 24 मई 2022 को वार्ड क्रमांक 27, 28 एवं 29 के नागरिको की समस्या के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा । यह शिविर यादव छात्रावास पचरीपारा वार्ड क्रमांक - 28 में आयोजित है।

    रायपुर /शौर्यपथ /

    देश की बात फाउंडेशन सकारात्मक राष्ट्रवाद के आधार पर सामाजिक, आर्थिक , राजनीतिक पुनर्जागरण के लिए काम करता है । देश की बात फाउंडेशन का भगत सिंह राष्ट्रीय ज्ञान केंद्र ग्रेटर नोएडा में है, जहां देश भर से आये साथियों को नि:शुल्क राष्ट्रीय प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे पूरे देश में सकारात्मक राष्ट्रवाद आधारित नेतृत्व तैयार किया जा सके ।
    देश की बात फाउंडेशन के स्टेट कोर्डिनेटर देवेंद्र राठौड़ ने कहा- देश की बात फाउंडेशन , देश के ढ्ढढ्ढञ्ज, ढ्ढढ्ढरू, ष्ठ, छ्वहृ के तमाम रिसर्च स्कॉलर , छात्र, युवा, ट्रेड यूनियन, किसान ,दलित, आदिवासी ,अल्पसंख्यक , महिला, रुत्रक्चञ्जढ्ढक्त, शिक्षक, हृत्रह्र , पत्रकार संगठनों ने मिलकर एक राष्ट्रीय रोजगार नीति का ड्राफ्ट बनाया है, जिसमें युवाओं के सभी सरकारी एग्जाम तय सीमा में हो, युवा के पास डिग्री है या नहीं, उसके लिए स्वरोजगार और प्राइवेट जॉब का खाका हो, किसानों के लिए सभी फसलों पर रूस्क्क के कानून की गारंटी हो, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का कानून, महिलाओं को आर्थिक भागिदारी से जोडऩा, कमर्चारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन लागू हो, ठेका प्रथा खत्म हो अर्थात सबके लिए काम , सबके काम का उचित सम्मान ।
    देवेन्द्र राठौड़ ने कहा - इस देश में 1 व्यक्ति के पास 1 लाख करोड़ चले जाएं, दूसरी तरफ वही 1 लाख करोड़ इस देश के 10 करोड़ व्यक्ति तक पहुंचे, इससे उनके जेब मजबूत होंगे । बाजार में वो खरीदारी करेगें, वो चीजें कहीं बनेगी । बनेगी तो वहां पर रोजगार , इससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी । बनेगी, बिकेगी तो सरकार को टैक्स कलेक्शन ज्यादा होगा । इसलिए इस देश को हम मजबूत करना चाहते हैं तो इस देश के युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों , महिलाओं, कर्मचारियों इत्यादि के हाथ मजबूत अर्थात सम्मानजनक रोजगार के जरिये उनके जेब मजबूत करने होंगे ।
    इसके लिए 19 दिसंबर को दिल्ली में 30 संगठनों के साथ रोजगार संसद किया । 20 दिसंबर को देश के 500 जिलों में क्करू को ज्ञापन दिया गया । 23- 25 मार्च दिल्ली में भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी के शहादत दिवस के अवसर पर 250 से ज्यादा संगठनों के साथ राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन किया गया। देश की बात फाउंडेशन के स्टेट कोर्डिनेटर दीप्ति दुरंधर ने कहा- अब देश के सभी राज्यों में संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के बैनर तले रोजगार संसद हो रहा है ।
    देश की बात फाउंडेशन के स्टेट कोर्डिनेटर खगेश कुमार साहू ने कहा- दिल्ली में 16 अगस्त से राष्ट्रीय रोजगार नीति आधारित कानून बनवाने के लिए राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन की शुरुआत होगी, जिसमें 5000 से ज्यादा संगठनों की भागिदारी होगी ।
    देश की बात फाउंडेशन के स्टेट को कोर्डिनेटर डॉक्टर सुनील किरण ने रायपुर में 22 मई रविन्द्र मंच बंगाली कालीबाड़ी समिति में संयुक्त रोजगार आन्दोलन समिति के बैनर तले हुए रोजगार संसद जिसमें 200 से ज्यादा संगठनों ने भागीदारी की , जिससे राष्ट्रनिर्माण का सपना साकार किया जा सके । इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया । रोजगार संसद में छत्तीसगढ़ के प्रमुख छात्र संगठन, युवा संगठन, किसान संगठन, ट्रेड यूनियन, दलित, आदिवासी, युवा संगठन, महिला संगठन, शिक्षक, हृत्रह्र, पत्रकार संगठनों ने भागीदारी की । प्रमुख संगठनों के नाम- छात्र युवा संघर्ष समिति छग , स्टूडेंट सपोर्ट वेलफेयर अकादेमी, आदिवासी छात्र संगठन, बिरसा अंबेडकर फूले स्टूडेंट एसोसिएशन, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया, आम आदमी पार्टी यूथ विंग, राजीव गांधी युवा मितान संघ, श्रमिक विकास संगठन, छग विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ, छग प्रदेश मनरेगा मजदूर कल्याण संघ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर,रेलवे माल ढक्का हमाल श्रमिक सहकारी समिति ,महासमुंद, छग प्रगतिशील किसान संगठन, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, छग अनियमित कर्मचारी संगठन,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ, आत्मा कर्मचारी संघ,छग राज्य समर्थन मूल्य धान खरीदी कर्मचारी संघ,स्कूल सफाई कर्मचारी संघ,छग किसान मित्र संघ,रूलर हेल्थ आर्जेनाइजेशन संघ,अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ, छग प्रदेश नैशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ, पर्यटन मंडल उद्योग, छग ढ्ढष्टष्ठस् कंप्युटर ऑपरेटर संघ महिला बाल विकास विभाग, छग मनरेगा रोजगार गारण्टी संघ संजय काठले जी , छग वन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, दैनिक वेतन भोगी संघ, माध्यमिक शिक्षा मंडल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, छग माध्यमिक शिक्षा मंडल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, छग मनरेगा कर्मचारी महासंघ, भीम रेजिमेंट छग स्ञ्ज/स्ष्ट/ह्रक्चष्ट अल्पसंख्याक अधिकारी/कर्मचारी संघ, आप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,राष्ट्रीय हुसैनी सेना, प्रदेश मुस्लिम कल्याण सोसायटी, आर्यन न्यूज मीडिया,ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, सर्व अदिवासी समाज , छग जनता कांग्रेस, आप महिला विंग नेत्री, छग ग्राम विकास एकता समिति, नदी घाटी मोर्चा, जनभागीदारी शिक्षक संघ, रूलर एंड अर्बन डेवेलपमेंट मिशन, प्रतियोगिता अभ्यर्थी मंच छग, जन शक्ति संगठन,छग प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, छग नाचा संघ इत्यादि 200 से ज्यादा संगठनों ने रोजगार संसद में भागीदारी की ।

    जगदलपुर / शौर्यपथ /

    आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश में पहली बार जगदलपुर में आयोजित आधार जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू भी उपस्थित थीं। शिविर में काफी संख्या में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के पहुंचे लोगों ने अपने आधार कार्ड की समस्या का समाधान कराया। आधार समाधान शिविर मे संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक रेख चंद जैन ने कहा कि आज के जीवन में शासकीय योजना वह शासकीय कार्यों में हर नागरिक को आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड में आने वाली समस्याओं के कारण लोगों को शासकीय योजनाओं से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए प्रदेश में पहली बार जगदलपुर में आधार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका लाभ अंचल के लोगों को मिलेगा। वही महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा पूरे प्रदेश में हमारे शहर मे आधार समाधान शिविर लगाया जा रहा है इस शिविर के माध्यम से लोगों के आधार संबंधित समस्या का समाधान होगा । शहर के 48 वार्डों में पार्षदों के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार आधार समाधान शिविर लोगों को बताया जा रहा है ।

    दो दिवसीय आधार समाधान शिविर का आयोजन जिला प्रशासन, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा किया गया है जिसके पहले दिवस में आज अतिथियों के समक्ष जगदलपुर शहर के गुरु घासीदास वार्ड के शकुंतला बघेल ने आधार कार्ड में नाम सुधारने का समस्या के संबंध में शिविर में आकर बताया जिसका तत्काल समाधान कर विधायक व महापौर के हाथों उक्त महिला को आधार कार्ड सुधार कर दिया गया। शकुंतला बघेल ने इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किय। उल्लेखनीय है कि आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए दो दिवसीय आधार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जगदलपुर जिला पंचायत कार्यालय के सामने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

    इस शिविर में कई नामांकन के बाद भी आधार प्राप्त नहीं होना, बायोमेट्रिक्स या डेमोग्राफिक्स (पता) को अपडेट करने में आने वाली समस्या, जन्मतिथि, नाम, लिंग को अद्यतन करने की समस्या, ई-आधार डाउनलोड में आ रही समस्या, मोबाइल अपडेट होने के बाद भी ओटीपी नहीं मिल पाने की समस्या आदि का समाधान किया जाएगा। आधार जनसमस्या निवारण शिविर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अतिरिक्त महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों तथा तकनीकी दल के के सदस्यों द्वारा आधार से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। आधार से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हितग्राहियों को अपने साथ परिचय पत्र (वोटर कार्ड) राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के उल्लेख के साथ अंकसूची एवं पुराना आधार कार्ड शिविर में अनिवार्यत: लेकर आने का आग्रह किया गया है। इस दौरान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अतिरिक्त महानिदेशक  श्रीनिवास, नगर निगम आयुक्त  प्रेम पटेल, अनीत तिवारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  राकेश भट्ट, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक  वैशाली मरढ़वार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/

    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, ओएसडी पुलिस मोहला-मानपुर-चौकी अक्षय कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जुन कुर्रे के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब की धर-पकड़ विशेष अभियान के तारतम्य में 21 मई 2022 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर आरोपी के किराना दुकान तथा निवास पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21 मई 2022 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कुर्रे को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम बांधाबाजार में क्रमश: आरोपी हरिश शर्मा पिता स्व. अश्वनी शर्मा, प्रमोद जैन पिता स्व. रमेश जैन, दीपक जैन पिता स्व. रमेश जैन अपने किराना दुकान और मकान में काफी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बिक्री करने रखे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कुर्रे के नेतृत्व थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं स्टाफ रेड कार्यवाही हेतु ग्राम बांधाबाजार पहुंचा, रेड कार्यवाही पूर्व समस्त स्टाफगणों को एसडीओपी श्री कुर्रे द्वारा ब्रीफ कर तीन टीमों में बांटकर अलग-अलग दिशाओं में रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया। रेड कार्यवाही दौरान आरोपी हरीश शर्मा पिता स्वर्गीय अश्वनी शर्मा उम्र 40 साल निवासी बांधा बाजार के कब्जे से 101 पौवा देसी प्लेन मदिरा, 35 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब जुमला मात्रा 24.480 बल्क लीटर कीमती 12,280 रूपये का जप्त किया गया।

    इसी प्रकार आरोपी दीपक जैन पिता स्वर्गीय रमेश जैन उम्र 43 साल निवासी बांधा बाजार के मकान से 97 पौवा देसी प्लेन शराब, 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब मात्रा 20.700 बल्क लीटर कीमती 9920 रूपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

    इसी प्रकार आरोपी प्रमोद जैन पिता स्व. रमेश जैन उम्र 48 साल निवासी बांधा बाजार के कब्जे से 16 पव्वा देशी प्लेन शराब मात्रा 2.880 बल्क लीटर तथा शराब बिक्री के नगदी 850 रूपये जुमला 2130 रूपये जप्त किया गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक गणेश चौहान, हेमंत बोरकर, जीएस किरंगे, मोहम्मद नबी, आरक्षक रविकांत कलामे, विवेक सिंह राजपूत, अर्जुन वर्मा, विजय कुर्रे, सहायक आरक्षक ओम प्रकाश ताम्रकार एवं महिला सहायक आरक्षक अंजू शांडिल्य की सराहनीय योगदान रहा।

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अविवादित बंटवारा, नामांतरण और सीमांकन, पटवारी प्रतिवेदन, खाता विभाजन, डायवर्सन, किसान-किताब, आधार पंजीयन, बी-वन का पाठन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ई-कोर्ट के लंबित प्रकरण पंजीयन, अभिलेखों का संधारण आदि की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जारी जाति प्रमाण पत्र की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की और इन वर्गों के विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा सप्ताह में दो दिन आयोजित किए जा रहे जनचाौपाल के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने आयोजित जनचाौपाल का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर द्वय  नवीन भगत,  नम्रता आनंद डोंगरे, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपस्थित थे।

    कांकेर/शौर्यपथ /

    तृतीय लिंग समुदाय को सम्मान दिलाने में सहभागी समाज सेवी संस्था का अथक प्रयास घर परिवार और समाज से उपेक्षा का दंश झेल रहे थर्ड जेंडर समुदाय के पुनर्वास हेतु सहभागी समाज सेवी संस्था जिला कांकेर के प्रोग्राम मैनेजर लक्ष्मी सहारे व उसके स्टॉप टीम के अथक प्रयास से तृतीय लिंग को चिन्हांकित कर आगे लाकर उन्हें संपन्न पूर्वक जीवन जीने में मदद कर रही है तृतीय लिंग व्यक्ति जो कांकेर जिले के अन्य ब्लॉको व ग्रामो में निवास रत है जो नाचने गाने व बधाई लेने बाजारो में मांग कर खाने के अलावा केवल लोगों का हंसी का पात्र बनते आ रहे हैं जिन्हें सहभागी समाज सेवी संस्था के मैनेजर ने इन समुदाय को शोषण मुक्त समाज बनाने अपनी अहम भूमिका निभाए उन्हें उनकी पहचान देने व महिला पुरुष जैसे समाज में सम्मान दिलाने में आगे आकर उन्हें उनके हितो को देखते हुए समाज कल्याण विभाग से तृतीय लिंग समुदाय का प्रमाणित कार्ड बनाया गया सरकारी योजना में भी उन्हें काम दिलाते हुए विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क करती आ रही है।

    कोविड काल में पिछले 2 वर्षों से उनका बधाई मांगना नाचना उधना हाट बाजार सब बंद हो गया था जिसे उनके मानसिक स्थिति पर बहुत बुरा असर हुआ ऐसे समय पर संस्था के मैनेजर लक्ष्मी सहारे व उनके पूरे टीम के द्वारा समाज कल्याण नगर पालिका व संस्था के डायरेक्टर बसंत यादव जी वा कलावती कश्यप मैडम द्वारा सहयोग किया गया तृतीय लिंग समुदाय आज अपनी हिमत्ता वा प्रतिभा दिखाते हुए आगे आकर बस्तर फाइटर भर्ती में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं बस्तर फाइटर में 13 लोग आवेदन किया था जिसमें 9 लोग ने अपनी क्षमता दिखाते हुऐ आगे आए व बहुत ही खुश हैं कि आज जिले के कलेक्टर सर एसपी सर द्वारा उन्हें इन भर्ती प्रक्रिया में मौका दिया जा रहा है जिसे सभी लोग बहुत खुश महसूस कर रहे हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision