
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
श्रीराम जन्मोत्सव समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी बुद्धन सिंह ठाकुर व पूर्व पार्षद जोगेन्दर शर्मा, अनिल सिंह, जयशंकर चौधरी,शिव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता आज दोपहर एसपी अभिषेक पल्लव से पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में मिलकर खुर्सीपार पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्रचिन्ह लगाते हुए केएलसी खुर्सीपार निवासी शिवजी सिंह पिता प्रभु सिंह द्वारा 23 मई को पडडा प्राईड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान खुर्सीपार से शराब लेकर जा रहा था, और उसके हाथ में खाली गिलास था और उसी दौरान खुर्सीपार पुलिस आई। इस दौरान पीडि़त शिवजी सिंह ने एसपी श्री पल्लव को बताया कि पुलिस को देखकर मैनेे पौव्वा को अपने जेब में रख लिया। खुर्सीपार पुलिस की दो आरक्षकों द्वारा दबावपूर्वक शराब का पौव्वा मेेरे जेब से बाहर निकलवाया गया और शराब सहित मेरा फोटो खींच लिये जब मैंने पुलिस से पूछा कि मैने शराब तो पी नही है, घर जाकर पियुंगा तो उन्होंने शराब की सीसी वाली फोटो खिंची और मुझ बुजुर्ग को कानपकडकर उठक बैठक कराया, और मुझसे जबरिया कहलवाया गया कि अब मैं शराब नही पियुंगा और कई बार उठक बैठक करवाये एवं पुलिस ने मेरा विडियो ंबना लिया। उसके बाद मैं अपने घर चला गया और सुबह मोहल्ले के लोगों से मुझे पता चला कि शांति समिति ग्रुप खुर्सीपार के एक वाटसएप ग्रुप में ये विडियो किसी सिंघम नाम के व्यक्ति द्वारा पोस्ट कर दिया गया, उससे मेरी पत्नी, बहु, बेटे काफी नाराज हुए। मैं घर के बाहर आता हूं तो लोग मुझे देखकर उल्टी सीधी बाते करते है, बाहर आने पर मुझे आत्मग्लानि और शर्मिनदगी महसूस हो रही है। मैँ अपना जीवन मजदूरी करके जी रहा हूं, लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा इस प्रकार का कृत्य करने से अब मुझे जिंदगी जीने की इच्छा नही कर रही है, ऐसा लग रहा है कि मैं अपनी जिंदगी अब समाप्त कर लूं। सर मुझे न्याय चाहिए। उधर इस मामले में एसपी अभिषेक पल्ल्व ने आये श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि सीनियर सीटीजन व्यक्ति को उठक बैठक कराना गलत है, दुबारा ऐसी घटना नही होनी चाहिए।
उठक बैठक कराने वाला जो भी सिपाही है उनकी शिवजी से शिनाख्त कर उनपर कार्यवाही किया जायेगा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने खुर्सीपार थानाक्षेत्र में चल रहे अवैध कबाड़ी, 12 स्थानों पर जुए का फड़ व राह चलते झुंड बनाकर शराब पीने वालों पर ठोस कार्यवाही करने की बात कही है। इस पर एसपी श्री पल्लव ने इसे गंभीरता से लेते हुए एएसपी संजय ध्रुव को निर्देशित किया कि जुआ सटटा के साथ ही अवैध शराब बेंचने वाले तमाम लोगों पर पुलिस वैधानिक और ताबडतोड कार्यवाही करे। एसपी ने आगे कहा कि चूंकि जो लोग शराब पी रहे है, उनपर हमारा अंकुश अधिक नही रह पाता। लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालंों पर कार्यवाही जरूर होगी। चूकि शराब दुकान का संचालन सरकार स्वयं कर रही है। अब कार्यवाही भी संयुक्त रूप से पुलिस, निगम व बीएसपी की टीम छापामारकर ऐसे लोगों पर कार्यवाही करेगी। पुलिस अब न ही किसी भी व्यक्ति को उठक बैठक नही करायेगी। चूकि उठक बैठक संविधान में नही है, पुलिस जिन जिन धाराओं पर अपराध बनता है, उसी पर कार्यवाही करेगी। शिवजी सिंह के मामले में पुलिस कर्मी पैसों (वसूली) की मांग किये रहते तो मैं उन्हें सस्पेंड भी कर देता।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि डिमांड है तो सप्लाई होगी। उन्हेंाने कहा कि दुर्ग जिले में 80 प्रतिशत जनता अच्छी और पुलिस के प्रति उदार है।
20 प्रतिशत लोग ही असामाजिकतत्व है, जो गड़बडी फैला रहे है। उन्होंने आगे कहा कि बीएसपी व निगम क्षेत्र में जब भी कोई भी कार्यवाही करने के लिए पुलिस बल मांगा जाता है तो मैं उन्हें बल उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार हंू। उसके लिए संबंधित विभाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय स ेपत्राचार जरूर करें। अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक संजय ध्रुव ने एसपी श्री पल्लव को बताया कि आया प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के फालोअर है और श्रीराम जन्मोत्सव समिति से जुड़े हुए हैं।
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा होश संभालने से कर रहा हूँ। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए।
दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं।मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है।
अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब स्रद्गठ्ठद्ग& और दूसरी चीज़ों के लिए जाना जा रहा है।
हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है।
उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-खऱाबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं।
भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।
गरीबी उन्मूलन आजीविका बढ़ाने के कामो पर संतुष्टि के प्रश्न पर बोले मुख्यमंत्री: स्कूल बंद थे, स्वास्थ्य सुविधाएँ नही थी, रोजगार का अभाव था.. हमने व्यक्ति के विकास पर काम किया। सुपोषण, रोजगार, सुरक्षा के लिए काम किया
लोगो की आय में बढ़ोतरी करना, कोदो कुटकी रागी की खरीदी की व्यवस्था कीरोजगार से जोडऩे 7 की जगह 65 लघु वनोपज खरीद रहे है, उनकी प्रोसेसिंग कर रहे है
अमचूर , महुआ में वेल्यु एडिशन किया गया रेट बढ़ा तो लोगो को फायदा हुआ
जैविक खेती जिला दंतेवाड़ा बनाने जा रहा है पांचवा कल एमओयू हुआ है अब ब्रिटेन अमेरिका भी भेजेंगे कपड़ेलोगो की आय में बृद्धि, आवागमन की सुविधा का विस्तार रोजगार के अवसर बढ़े है, पर अभी और काम करना है
दुर्ग / शौर्यपथ /
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में भिलाई तीन थानांतर्गत उत्तर वसूंधरा नगर पुरानी भिलाई जी ई रोड मस्जिद के सामने मोहन मोबाईल दुकान जिसके संचालक मोहन मोबाईल के संचालक रमेश कुमार छतीजा ने 21 मई को रात्रि अपने दुकान को बंद कर घर गये और जब 22 मई को सुबह दुकान खोला तो देखे की उनके दुकान में टीने की छत को तोड़कर सीढी लगागर चोर चोरी कर लिये हैं और जिसमें 41 नग मोबाईल और एसेसरीज का सामान गायब था। संचालक की रिपोर्ट पर भिलाई तीन पुलिस ने धारा 457 और 380 के तहत आपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। एसपी श्रीपल्लव के निर्देश के बाद पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की दुर्ग की टीम द्वारा इस मामले की तफ्तीश में जुट गये। पुलिस ने पाया कि शहर का शातिर नकबजन जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता पप्पी बया 34 साल गलेक्सी चौक के पास पुरानी भिलाई जो कि 2-3 मई को ही जेल से छूटा है, उसे दुकान के सीसीटीवी फूटेज और उसके आस पास की दुकान के फुटेज से पता चला कि यह शातिर दुकान की रेकी कर रहा था। पुलिस टीम ने जीतू उर्फ जितेन्द्र को पकडकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया और मोबाईल को अपने मित्र के यहां रखना बताया। पुलिस ने 41 मोबाईल और ऐससरीज का सामान बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 7 लाख है। एसपी अभिषेक पल्लव ने शैक्षणिक संस्थान, बैंकिग और व्यापारी व आम लोगों से अपील की है कि वह अपने घर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाये, लापरवाही न बरते।, इस तरह से लेकर किसी भी तरह की घटना उन्होंने यह भी कहा कि जेल से छूटने वाले आरोपियों पर हमारी एसीसीयू और पुलिस टीम उनपर नजर रखेगी और उनका फिंगर फिंट भी रखेंगे। इसके लिए पुलिस अपनी पूरी तैयारी कर ली है। पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, एएसपी विश्वास चन्द्राकर, भिलाई तीन थानेदार मनीष शर्मा व उनकी टीम मौजूद थी।
कबीरधाम/शौर्यपथ /
सर्दी-बुखार, दर्द, मौसमी बीमारी, बीपी-शुगर की दवाई की बात हो या खून जांच कराने की हाट-बाजार क्लीनिक में सब सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों को दवाई, जांच या इलाज के लिए अब न तो दूर-दूर भटकना पड़ रहा है और न ही उनमें इलाज के खर्च का कोई तनाव है। लाभार्थियों का कहना है, हाट-बाजार क्लीनिक किसी वरदान से कम नहीं है।
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ तरीके से पहुंचाने के लिए छतीसगढ़ सरकार द्वारा अक्टूबर-2019 से मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना शुरू की गई है। बीच में कोविड काल में इसकी रफ्तार में रुकावट आई थी, लेकिन अब पुन: यह लोगों की सेवा में अनवरत जारी है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले में अब जल्द ही कुल 84 हाट-बाजार क्लीनिक संचालित करने की तैयारी की जा रही है, मार्च-2022 के पहले तक इनकी संख्या 25 थी, जिसे बढाकर अब 60 की गई है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुजॉय मुखर्जी ने बताया: जिले में शत-प्रतिशत हाट-बाजार क्लीनिक संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। जिले में अक्टूबर-2019 से अब तक लगभग 85,989 लोगों ने हाट-बाजार में जांच, उपचार व परामर्श की सेवा का लाभ लिया है। प्रति हाट-बाजार क्लीनिक की जिले में औसत ओपीडी लगभग 89 है और मार्च-2022 से अब तक महज ढाई माह में ही 32,637 लोगों को सेवाएं दी जा चुकी है। प्रेरक बात यह भी है कि कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने खुद भी हाट-बाजार क्लीनिक पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई है।
डॉ. मुखर्जी ने आगे बताया: वर्तमान में जिले में संयुक्त स्वास्थ्य टीम कार्य कर रही है। टीम में मेडिकल ऑफिसर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, स्टाफ नर्स, एमएलटी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, एएनएम के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस क्लीनिक में आवश्यक रक्त परीक्षण, जांच के साथ तमाम बीमारियों का प्राथमिक उपचार व परामर्श की सेवाएं ग्रामीणों को दी जा रही है। उच्च चिकित्सा वाले प्रकरणों की पर्याप्त काउंसलिंग करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों अथवा जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जिससे मरीज को सम्पूर्ण उपचार मिल सके।
जिला प्रशासन की टीम का लगातार औचक निरीक्षण
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल व पंडरिया एसडीएम दिलेराम डाहिरे की संयुक्त टीम द्वारा गत दिनों खैरझिटी के हाट-बाजार का दौरा कर स्टाफ की सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी की संख्या आदि की जानकारी ली गई। इसी तरह पनेका हाट-बाजार पहुंचकर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व कवर्धा एसडीएम विनय कुमार सोनी ने जानकारियां ली। इस दौरान स्टॉफ को अपने तय ड्रेस में रहने, हाट-बाजार वाहन में बैनर, फ्लैक्स अनिवार्य लगाने, प्रत्येक हाट-बाजार में टीम का स्थान तय रखने व सही तरह से व्यवहार रखते हुए मरीजों को सेवाएं देने का सख्त निर्देश भी कलेक्टर ने दिया है।
अब भटके ल नई पडय़: तुलसी
लाभार्थी कुंडपानी निवासी 52 वर्षीय तुलसी कुंजाम ने कहा, सरकार ह स्वास्थ्य सुविधा ल हमर घर दुआरी म पहुंचा दे हे, अब सर्दी-बुखार, दर्द, मौसमी बीमारी, कोनो परकार के खून जांच अउ बीपी-सुगर के दवई बर हमन ला भटके ल नई पडय़। हाट-बाजार क्लीनिक ह स्वास्थ्य सुरक्षा बर सुग्घर अउ सस्ता रद्दा बनगे हवय। ए योजना ह हमर मन बर कोनो वरदान ले कम नई हे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कारण योजना अंतर्गत संचालित कार्यों का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत परिवारों के वयस्क सदस्यों द्वारा रोजगार की मांग करने पर 15 दिवस के भीतर काम उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। कार्य उपलब्ध न कराये जाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिये जाने का प्रावधान है। किसी भी पंजीकृत श्रमिक द्वारा काम मांगने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा में उन्हें काम उपलब्ध न कराया जाना अधिनियम का उल्लंघन है। इसके बावजूद भी शासकीय कर्तव्य की अवहेलना की जा रही है। अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होना, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत सभी रोजगार सहायकों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु पत्र जारी करने कहा है। कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में सेवा समाप्त करते हुए, ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने कहा गया है।
रायपुर / शौर्यपथ /
मोदी सरकार के द्वारा कोयला आपूर्ति का बहाना बना कर छत्तीसगढ़ के 46 और ट्रेनों को बंद के किये जाने को दुर्भाग्य जनक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के मनमानी और लापरवाही का खामियाजा छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता को उठाना पड़ा है गर्मियों की छुट्टी और शादी-ब्याह के सीजन मैं पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के लाइफ लाइन लोकल पैसेंजर ट्रेनों को तो बंद कर दिया गया है जिससे यहां के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना आम जनता को उठाना पड़ रहा है साथ ही अब एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अचानक रद्द कर दिया जा रहा है बीते 1 माह से अधिक हो चुका है जब छत्तीसगढ़ के ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है अभी पुन: 45 ट्रेनों को 1 महीने के लिए स्थगित किया गया है इसके पहले करीब 46 ट्रेनों भी स्थगित किया गया था। पूर्ववर्ती सरकारें रेल्वे को नागरिकों की सुविधा के लिये चलाती थी मोदी सरकार कमाने के लिये जनता को लूटने के लिये इस्तेमाल कर रही। देश भर में कोरोना के सारे प्रतिबंध हटा दिये गये लेकिन रेल्वे कोरोना के नाम पर जनता को मिलेन वाली सारी सुविधाये बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधाये हटा दिया। रेल्वे स्टेशन पर टिकिट बिक्री बंद कर टिकिटों के दाम बढ़ा दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार जानबूझ कर छत्तीसगढ़ के लोगों को परेशान करने की नीयत से छत्तीसगढ़ का यात्री ट्रेनों को रद्द कर रही है। देश में एक जोन मंडल से सर्वाधिक ट्रेने कही रद्द की गयी है तो वह छत्तीसगढ़ है केन्द्र सरकार हमारे राज्य का कोयला ढोने के लिये हमारे ही नागरिकों को परेशान कर रही है दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता बेशर्मीपूर्वक केन्द्र का मौन समर्थन कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा सांसदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार के मनमानी पर भाजपा के सांसद मौन रहकर आम जनता के पीड़ा को बढ़ाने में लगे हुए हैं रायपुर मंडल के समीक्षा बैठक में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे उन ट्रेनों के संदर्भ में चर्चा की जो अभी धरातल पर उतरी ही नहीं है जबकि नियमित चलने वाली ट्रेनें बंद है उसके विषय में सरोज पांडे ने एक भी सवाल जवाब नहीं किया ना ही स्थगित ट्रेनों को शुरू कराने के लिए किसी प्रकार के प्रयास किए हैं भाजपा के 9 सांसदों के निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ की जनता के परेशानियों में कभी भी भाजपा के सांसद जनता के पक्ष में खड़े नहीं हुए।
मुंगेली/शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, बिजली, पेयजल, अतिक्रमण, नाली निर्माण आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। कलेक्टर से मुलाकात के दौरान ग्राम करही के ग्रामीणों ने स्वीकृत नाली निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने, ग्राम सारंगपुर के ग्रामीण धनसाय ने पेयजल की समस्या का निराकरण कराने, ग्राम चमारी के ग्रामीणों ने नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम लालाकापा की सुभद्रा बाई ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का लाभ दिलाने, ग्राम परदेशीकापा के ग्रामीण रूखुदास ने पटवारी रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, ग्राम बरमपुर के हरी प्रसाद ने स्वयं की भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम बैगाकापा के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने सहित अनेक आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं और मांगो से संबंधित आवेदन पत्र सौंपे। कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कही। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
भिलाई/शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज महिला कर्मचारियों के लिए अनुभूति श्री फाउंडेशन ने एक कदम महिला स्वास्थ्य की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने के प्रति जागरूक किया गया। इसमें फाउंडेशन की अध्यक्ष डिंपल कौर ने महिला कर्मचारियों को स्वच्छता के गुर बताते हुए कहा कि माहवारी नैसर्गिक देन है। यह महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। यदि माहवारी के दौरान जरूरत से ज्यादा रक्तस्त्राव हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके रोकथाम के लिए तत्काल चिकित्सकों से सलाह लेकर समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान किशोरियों को अधिक रक्तस्त्राव हो तो उनसे खुलकर बेझिझक बात करें और बताए कि यह महिलाओं में एक उम्र के बाद होने वाली साधारण प्रक्रिया है। साथ ही उन्हें सेनेटरी पेड का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं कपड़े के उपयोग करने से मनाही करनी चाहिए। अधिक रक्त स्त्राव होने पर इसे गंभीरता से लेंवे और महिला विशेषज्ञों से परामर्श लेवें। इससे बचाव की जानकारी के अभाव में संक्रमण व गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसमें प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी, महापौर परिषद की सदस्य नेहा साहू, निगम की महिला अधिकारी/कर्मचारियों में नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, तुलसी वृंदा देवांगन, रीता चतुर्वेदी, रीता यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में महापौर परिषद की सदस्य नेहा साहू एवं महिला अधिकारी रीता चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज माहवारी से होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। उपयोग किए गए सेनेटरी पेड को कागज में रैप करके सुरक्षित स्थानों पर इसका डिस्पोजल करें। इसे खुले में कभी न फेंके, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या को हम सबने झेला है, इसलिए इससे होने वाली समस्याओं को शेयर कर इससे बचाव के सुझाव दिया जाना चाहिए। आज सेनेटरी पेड के उपयोग करने की आदत दिलाना आवश्यक है। इसमें महिला समूह भी मौजूद रही। अध्यक्ष डिम्पल ने बताया कि फाउंडेशन जरूरतमंदों को नि:शुल्क सेनेटरी पेड वितरित कर संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। पड़ोसी प्रदेश झारखंड और मध्यप्रदेश में भी फाउंडेशन इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। भिलाई निगम क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित शहीद पार्क में शाम 6.30 बजे वैश्विक माहवारी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ /
दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन्हें ग्यारह किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई और इस तरह से दंतेवाड़ा की डेनेक्स की बहनों का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले नर्मदा मैया को मंदसौर में 8 किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी। डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल 7 दिनों में अपने हुनर से यह कार्य कर लिया। जब मुख्यमंत्री अपने हाथों से चुनरी अर्पित करने पहुंचे तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव सा माहौल था। पूरा शहर इस सुंदर दृश्य को देखने उमड़ आया था। ग्यारह किमी लंबी इस चुनरी के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नागरिकों के गहरे उत्साह की जो झलक मिल रही थी। वो अपने आप में अद्भुत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मावली माता और भैरव जी के दर्शन भी किये। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सुमधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि डेनेक्स की महिलाओं ने जो चुनरी बनाई है उससे उनके हुनर को पूरे देश में जगह मिलेगी और इससे उनके काम की ख्याति दुनिया भर में फैलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि हम प्रदेशवासी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें माईं दंतेश्वरी का निरंतर आशीर्वाद और उनकी छत्रछाया मिल रही है।
दुर्ग/शौर्यपथ /
दुर्ग नगर निगम द्वारा लगातार जनता के साथ संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, जिसके लिए आज 24 मई दिन मंगलवार को छत्रावास यादव भवन पचरी पारा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 27,28, और 29 के वार्डो में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें 09 निराकृत हुए और 58 आवेदन विभागीय अधिकारी को प्रेसित किया गया है। शिविर में पट्टा के 9 प्रकरण नागरिकों ने निराकरण हेतु आवेदन किया।जनसमस्या समाधान शिविर में आवेदक को 1 घंटे में मिला मृत्यु प्रमाण पत्र। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप विधायक अरुण वोरा,धीरज बाकलीवाल,संजय कोहले,हमीद खोखर, पार्षद मनीष बघेल,ओम प्रकाश सेन ( राकेश सेन ) राजकुमार नारायणी उपस्थित थे। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि एक बड़े जनसमुदाय को शिविर का लाभ मिल सके, इसलिए शिविर का आयोजन तीन वार्डो में क्लस्टर बना कर किया गया है। इन शिविर को आयोजित करने का उद्देश्य जनता को उनके समस्या से शीघ्र निदान दिलाना और अधिकारियों के साथ उनका सीधा संपर्क स्थापित करना है। शासन और प्रशासन का कार्य नागरिकों को अपना सेवा प्रदान करना होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि जनसमस्या निवारण शिविर में आए हुए आवेदनों को अधिकारी गंभीरता से ले रहे है और समस्याओं का निराकरण भी कर रहें है। उन्होंने कहा कि उनका शीघ्र निराकरण करे ताकि नागरिकों के अंदर हमारे प्रति विश्वास कायम रहे। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वयं विभागों द्वारा बनाए गए स्टांलों पर गए और आवेदन की स्थिति का जायजा लिया।शिविर में उपस्तित कार्यपालन अधिकारी आर.के.पांडेय,सहायक अभियंता आर.के.जैन,सहायक अभियंता आर.के.पालिया,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,उप अभियंता सुश्री आसमा डहरिया,नोडल अधिकारी जावेद अली,राजस्व अधिकारी नारायण यादव,ईश्वर वर्मा,विनीत वर्मा प्रभारी लिपिक संध्या वर्मा,मनोज साहू,संजू जाटव समेत अधिकारी व कर्मचारी थे,कल दिनांक 25 मई दिन बुधवार को वार्ड क्रमांक 30,31 और 32 के हितग्राहियो के लिए महात्मा गांधी स्कूल,मोती कम्प्लेक्स में शिविर का आयोजन किया गया है!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
