
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ /
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समर कैम्प ''चाहतों की उड़ान का शुभारंभ कलेक्टर श्री चन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैम्प के माध्यम से अपने छुट्टियों को आनंदमयी बनाने के साथ-साथ अपने अंदर के बाल कलाकार को एक नये आयाम देवें ताकि भविष्य में इसे याद रखा जा सके। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि समर कैम्प का आयोजन समय-समय पर विद्यालयों में आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके। समारोह को जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू ने भी संबोधित किया।
समर कैम्प के संयोजक संजीत श्रीवास्तव ने अतिथियों के स्वागत, भाषण में समर कैम्प के प्रतिवेदन का वाचन किया। इस दौरान विद्यार्थी आर्ट एंड क्राफ्ट ड्राईंग एवं पेन्टिंग वेस्ट मटेरियल से बेस्ट चीजों का निर्माण, संगीत के अंतर्गत गायन एवं लोक नृत्य एवं वेस्टन डांस तथा कम्प्यूटर के बेसिक ज्ञान के प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर्स के रूप में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के शिक्षकों की सेवाएं ली जावेगी। जिला प्रशासन के द्वारा समर कैम्प में विद्यार्थियों के लिए दोपहर के भोजन के साथ-साथ समर कैम्प में प्रयोग में लाई जाने वाली समस्त सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। विद्यार्थियों से अतिथियों के सम्मान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी समृद्धि गजबल्ला, जानवी रजक, चंचल करायत, विभूति साहू, पल्लवी जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संचालन स्वाती मानेक एवं गिरिश मण्डावी ने किया। इस अवसर पर राजीव गांधी शिक्षा मिशन समन्वयक आनंद गुप्ता, प्राचार्य रचना श्रीवास्तव, आकांक्षी जिला के शिवम मिश्रा सहित प्रतिभागी के पालकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
मुंगेली /शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने नागरिक केन्द्रित सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की और नागरिक केन्द्रित सेवाओं की उपलब्धता के लिए त्वरित रूप से पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों, कुपोषित बच्चों और एनीमिक महिलाओं की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज सभी बच्चों का ब्लड टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 07 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाले बच्चों को तत्काल एनआरसी केन्द्र में भर्ती करने के निर्देश दिए ताकि उसे सुपोषित किया जा सके। बैठक में उन्होंने अंतर्विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आपसी समन्वय स्थापित कर अंतर्विभागीय समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सुगम यातायात के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य करते समय शहर एवं ग्रामों के गली-मोहल्लों, बाजारों और मुख्य मार्गों के किनारे निर्माण सामग्रियों को भंडारित कर दी जाती है, जिसके कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर रखी निर्माण सामाग्री के कारण कई बार हादसे भी हो जाते हैं। साथ ही मुख्य मार्गों पर बार-बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसे देखते हुए उन्होंने शहर एवं ग्रामों के गली-मोहल्लों, बाजारों और मुख्य सड़क मार्गों के किनारे निर्माण सामग्रियों को भंडारित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नगरीय क्षेत्रों में स्थापित वाटर एटीएम के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और वाटर एटीएम का संचालन नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की आपूर्ति हेतु की गई व्यवस्था (रनिंग वाटर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जिले में जारी राशन कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने लंबित राशनकार्ड के प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण और किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर द्वय नवीन भगत, नम्रता आनंद डोंगरे, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
सिनेमा लाइन अब अणुव्रत मार्ग के नाम से जाना जाएगा। महापौर हेमा देशमुख के मुख्य आतिथ्य में एवं सकल जैन संघ के अध्यक्ष तथा पूर्व महापौर नरेश डाकलिया की अध्यक्षता में और पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, निगम के नेता प्रतिपक्ष किशन यदु, पार्षद मणि भास्कर गुप्ता, पार्षद मधु बैद, पार्षद शरद सिन्हा, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना तथा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पदम कोठारी के विशेष आतिथ्य में मानव मंदिर चौक में अणुव्रत मार्ग की पट्टिका का अनावरण हुआ। इस दौरान एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन भी किया गया।
संक्षिप्त समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि वह बिलासपुर एक कार्यक्रम में गई थी, जहां उन्हें न्यायाधीश गौतम चौरडिया ने अणुव्रत की एक पुस्तिका दी थी, जिसे उन्होंने पढ़ा और उनके मन में आया कि यह बहुत अच्छे विचार हैं। इस पुस्तक में एक अणु विभा का भी उल्लेख है और वे चाहती हैं कि यह कार्यक्रम जैन समाज द्वारा किया जाए। अणुव्रत किसी एक जातीय सांप्रदायिक शेष के लिए नहीं, बल्कि सभी समाज के लिए है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण का राजनांदगांव आगमन हुआ था, उस दौरान जैन समाज के लोग उनसे मिले और शहर के किसी एक मार्ग का नाम अणुव्रत मार्ग रखने का अनुरोध किया, ताकि यह याद चिरस्थाई रह सके। उन्होंने बताया कि सामान्य सभा में यह विचार रखा गया और सबने मिलकर इसकी सहमति दी। वे जैन समाज के लोगों का आभार मानती हैं कि इस दिन सुबह से लेकर शाम तक रहे।
इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंदरचंद कोठारी ने कहा कि अणुव्रत आचार्य श्री तुलसी के सभी समाज के लिए विचार थे और इस बारे में समाज के सभी लोगों को जानना चाहिए। उन्होंने तेरापंथ सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा को इस संबंध में अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। श्री सुराणा ने कहा कि चार मार्च 2021 को तेरापंथ धर्म संघ के 11वें आचार्य श्री महाश्रमण जी राजनांदगांव पधारे थे। उनके आगमन की याद को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने सिनेमा लाइन को अणुव्रत मार्ग नामकरण करने की घोषणा की थी। इस मार्ग के नामकरण के लिए पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर नरेश डाकलिया तथा नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, सहित पार्षदों का सहयोग मिला और मानव मंदिर चौक से लेकर आजाद चौक तक की सड़क का नाम अणुव्रत मार्ग रखा गया जिसकी पट्टिका का आज अनावरण होने जा रहा है।
पूर्व महापौर एवं सकल जैन संघ के अध्यक्ष नरेश डाकलिया ने कहा कि अणुव्रत मार्ग का नाम केवल कागजों तक ही सीमित ना रह जाए, बल्कि यह व्यवहार में भी आए और यहां के व्यापारी अपने पत्र व्यवहार में अणुव्रत मार्ग का उल्लेख करें। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यक्रम के बाद उपस्थितजन मानव मंदिर से लेकर आजाद चौक तक पदयात्रा करें और यहां के व्यापारियों से अनुरोध करें कि वे अपने पत्र व्यवहार में तथा बोर्ड में अणुव्रत मार्ग का उल्लेख करें। पद्मश्री पुखराज बाफना ने कहा कि अणुव्रत मार्ग एक सराहनीय पहल है और यह सभी समाज के लोगों के लिए है। उन्होंने आचार्य तुलसी की बातों को याद करते हुए कहा कि आचार्य तुलसी ने कहा था कि वे संप्रदाय से हैं किंतु वे संप्रदाय में नहीं हूं। अणुव्रत की भावना व्यापक है। इसके अनुसार किसी छोटे से छोटे प्राणी से भी अनावश्यक हिंसा न की जाए और जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चला जाए। अणुव्रत का पालन सभी धर्म एवं समाज के लोगों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबेरा संकेत के संपादक सुशील कोठारी जी भी यहां बैठे हुए हैं और उनकी इच्छा है कि वे अपने समाचार पत्र में अणुव्रत के संबंध में एक लेख छापे, ताकि लोग इसके संबंध में जाने और आचरण करें। संबोधन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ।
पट्टिका अनावरण के पश्चात उपस्थित जैन समाज के लोग मानव मंदिर से लेकर आजाद चोक तक पदयात्रा कर दुकानदारों से अपने पत्र व्यवहार में तथा अपनी दुकान की बोर्ड में अणुव्रत मार्ग करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान सुशील कोठारी, तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कोठारी, सचिव विनय डड्ढा, भवन प्रभारी दीपक कोठारी, पार्षद अमीन हुड्डा, मधुकर बंजारी, मूर्तिपूजक संघ के ट्रस्टीराजेंद्र कोटडिया (गोमा), पंकज बांधव, सूर्यकांत जैन, शंकर कोठारी, ज्ञानचंद बाफना, उत्तम बाफना, बालचंद पारख, ओम कांकरिया, संजय छाजेड़, संजय गोलछा, अशोक मोदी, प्रकाश श्रीमाल, संजय श्रीमाल, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभा जैन एवं महिला मंडल की सदस्याएं, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सौरभ सुराणा, विजय कांकरिया, संतोष कोठारी, संतोष कांकरिया, शांतिलाल सुराणा, महेंद्र सुराणा सहित बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज एवं सकल जैन संघ के लोग एवं आमजन उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या की वारदात ने पुलिस के आला अधिकारियों के माथे पर सिकन ला दिया है। 20 मई को पाटन थाना क्षेत्र में लोहरसी-रवेली के बीच आंवला बगीचा में एक युवक को उसी के तीन दोस्तों ने शराब पीने के बाद पीट पीटकर मार डाला। इसके अगली रात को जामुल थाना क्षेत्र के खेरधा गांव में रायपुर जिले के मंदिर हसौद निवासी युवक की हत्या हुई। हत्या के इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जनमानस में इन दोनों वारदात की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि आज औंधी गांव में एक और हत्या हो गई।
भिलाई-3 थाना के अंतर्गत आने वाले औंधी गांव में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। युवक की रक्त रंजित लाश आज सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक निरंजन यादव पिता दुकालू यादव (26 वर्ष) औंधी के वार्ड 3 नारधी रोड का रहने वाला है। फिलहाल हत्या का कारण और आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है। भिलाई-3 से सिरसा कला होकर मोतीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित औंधी गांव में आज झाडिय़ों के बीच औंधे मुंह पड़ी लाश देखकर गांव वाले सहम से गए। खबर पल भर के भीतर पूरे गांव में फैल गई। इसके साथ ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गांव के ही निरंजन यादव के रूप में होने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना भिलाई-3 थाने को दी।
सीएसपी विश्वास चन्द्राकर व टीआई मनीष शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अधिकारियों ने गांव के पूर्व सरपंच राजेश चन्द्राकर ग्रामीणों की मौजूदगी में मौका ए वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के सिर पर किसी टंगिया नुमा हथियार से बेदर्दी के साथ हमला करने का निशान है। इसके अलावा शरीर के कुछ और हिस्से में चोट तथा गले पर दबाने का भी निशान पाया गया है। शव को पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मृतक युवक की मां और छोटे भाई से पूछताछ में पता चला है कि रात में खाना खाने के बाद 11 बजे के आसपास निरंजन टहलकर आने की बात कहकर घर से निकला था। रात 2 बजे के करीब मां ने देखा तो निरंजन बिस्तर में नहीं था। उसे लगा उसका बेटा किसी दोस्त के घर सो गया है। बताया जाता है कि निरंजन का पिता दुकालू यादव 20 साल पहले पत्नी और दोनों बेटे को छोड़ कर चला गया था। जिसके बाद निरंजन की मां अपने दोनों बेटों के साथ औंधी में अपने भाई के घर आ गई थी। बड़े होने पर निरंजन मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा था। उसका किसी से पुरानी रंजिश होने की जानकारी भी ग्रामीणों से पुलिस को नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों का सुराग तलाशने में जुट गई है।
दुर्ग /शौर्यपथ/
जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन के संबंध में समिति के अध्यक्ष कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजन किया गया था।बैठक में कलेक्टर डॉ. भुरे द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा जिलों को उनके उत्पाद के आधार पर वर्गीकृत करते हुए क्षेत्रवार कार्ययोजना बनाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई । उनके द्वारा बताया गया कि जिले में निर्यात संवर्धन की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा की गई नई पहल के तहत जिले से निर्यात की संभावना को और गति प्रदान करने हेतु सभी हितधारकों से इस दिशा में आगे बढऩे का आह्वान किया गया एवं विशेष रूप से दुर्ग जिले में स्टील, कास्टिंग, फोर्जिंग से संबंधित उद्योगों को निर्यात संवर्धन हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने हेतु जोर दिया गया।
संपत कुमार, डीजीएफटी द्वारा केन्द्र सरकार की निर्यात संवर्धन की दिशा में किये गये इस पहल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई । प्रत्येक जिले अपने आप में विशेष है और वहां की परिस्थितियों व संभवनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले हेतु पृथक से कार्ययोजना बनाई जानी है। उनके द्वारा उपस्थित उद्योगपतियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से जिले की कार्ययोजना किस ढंग से और बेहतर और मौलिक बनाया जा सकता है, इस संबंध में सुझाव भी मांगा गया ।
अनिमा पाण्डेय, राज्य प्रभारी, ईईपीसी द्वारा इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात की संभावना पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न शासकीय एजेंसियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्यात संवर्धन को और सार्थक बनाये जाने हेतु पहल किया गया। उपस्थित उद्योगपतियों एवं शासकीय अधिकारी के मध्य जिले में उद्योग संवर्धन हेतु अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई एवं अविलंब निर्यात संवर्धन हेतु जिले की इन कार्ययोजना तैयार करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने के संबंध में सहमति प्रदान की गई।शासन की औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत निर्यात आधारित इकाईयों को दिये जाने वाले परिवहन अनुदान के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. संपत कुमार, ( आई. टी. एस.) संयुक्त महानिदेशक, डीजीएफटी,मुम्बई, कौशिक भट्टाचार्य, कौशिल्यनंदन, डीजीएफटी मुम्बई, राजीव एस., निदेशक, एमएसएमई डीआई, रायपुर, अनिमा पाण्डेय, राज्य प्रभारी, इईपीसी, एस. एस. राजपुत, उपसंचालक, कृषि विभाग, दुर्ग, श्री सुरेश ठाकुर, उपसंचालक, उद्यानिकी, दुर्ग, श्री एम. बारा, डीडीएम, नाबार्ड, दुर्ग, रचित जैन, मे. कोरफेब इण्डस्ट्रीज, भिलाई अभिजीत मुखर्जी, मे. वासलोह बी. के. कास्टिंग लिमि., भिलाई, एम. कामदार, मे. स्ट्रकराईट मेटल बिल्डिंग सिस्टम, भिलाई, मुन्ना सिंह, मे. शिवालिक इंजीनियरिंग, हथखोज, भिलाई 13. श्री अंकित मेहता, ईईपीसीआई, दुर्ग उपस्थित थे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
लोक निर्माण, गृह, जेल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश एवं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गृह मंत्री साहू के साथ परिवार के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, बोड़ला एसडीएम पी.सी. कोरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे
रायपुर / शौर्यपथ /
कटेकल्याण में भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को यहां के ग्रामीणों ने अपने नवाचारों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री इससे बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं वनांचल में रहने वाले लोगों के प्रभावी विकास के लिए बनाई गई है। इसका असर दिख रहा है। जिस तरह से कटेकल्याण में आजीविकामूलक गतिविधि चल रही है उससे इस क्षेत्र के तेजी से आर्थिक विकास को लेकर हम सब आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री ने आज अपने दौरे में डेनेक्स के नये यूनिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू भी हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरुपुर के बीच हुआ। मुख्यमंत्री से इस मौके पर डेनेक्स की महिलाओं ने आटोग्राफ भी लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांसद श्री दीपक बैज को एक शर्ट भी भेंट की। साथ ही उन्होंने ढेंकी चावल भी देखा। उन्होंने परंपरागत तरीकों के उपयोग को बढ़ावा देने की कोशिशों पर प्रसन्नता व्यक्त की। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक भी लोगों से लिया। उन्होंने पूछा कि राशन समय पर मिल रहा है या नहीं। सभी ग्रामीणों ने कहा कि हाँ यह समय पर मिल रहा है। शेष सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों ने दी।
माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर 67 देवगुडिय़ों का किया लोकार्पण- मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में विराजित मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना भी की तथा यहां 143 देवगुडिय़ों का लोकापर्ण किया। इस मौके पर उपस्थित गायता, पुजारी, मांझी ने 7 हजार रुपए मानदेय दिये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि बस्तर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री लगातार देवगुडिय़ों का लोकार्पण कर रहे हैं।
इंग्लैंड में बेच रहीं महुआ, अब इंग्लैंड घूमने जाएंगी-
पार्वती ने मुख्यमंत्री से कहा कि वनोपजों के उचित मूल्य दिलाने की आपकी योजना से हम सबको बड़ा लाभ मिला है। दंतेवाड़ा जिले में समूहों ने चालीस हजार क्विंटल महुआ बेचा है और इसका अच्छा रेट मिला है। उन्होंने बताया कि उनका महुआ इंग्लैंड भी जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या बात है। बहुत अच्छा काम हुआ है। तुम्हें भी घूमने इंग्लैंड भेजेंगे।
आईआईटी में चयनित श्यामली ने जताया फ्री कोचिंग के लिए आभार- श्यामली ने मुख्यमंत्री से कहा कि शासन की योजना से मुझे फ्री कोचिंग मिली। मेरा चयन आईआईटी में हुआ है। मेहनत करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को शासन जिस तरह से मदद दे रहा है उससे हम सबको अपनी मंजिल मिल रही है। मुख्यमंत्री ने श्यामली को बधाई दी। इसी प्रकार एक दिव्यांग ने कहा कि मुझे आगे बढऩा है लेकिन धन की कमी आड़े आ रही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें उद्यम के लिए पचास हजार रुपए देने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में बिजली सबस्टेशन की बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम, आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन, लखारास में एनीकट और कुआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कटेकल्याण में दंतेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की।
रायपुर /शौर्यपथ/
ढेंकी चावल के बारे में ली जानकारी
होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है अपने टैक्सटाइल यूनिट की वजह से देश भर में चर्चित दंतेवाड़ा के नवाचार डेनेक्स की नई यूनिट का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कटेकल्याण में किया। यहां 100 महिलाएं गारमेंट्स बनाएंगी। इसी के साथ डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरपुर के बीच हुआ जो तमिलनाडू के कोयंबटूर में होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में आप लोगों का नवाचार देश भर में विख्यात है
आटोग्राफ भी महिलाओं ने चाहा, मुख्यमंत्री ने जैसे ही आटोग्राफ दिये, यूनिट की महिलाओं में खुशी छा गई
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में आप लोगों का नवाचार देश भर में विख्यात है और अब कटेकल्याण यूनिट के माध्यम से भी इसका कार्य आगे बढ़ेगा। इस मौके पर अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर उनसे आटोग्राफ भी महिलाओं ने चाहा, मुख्यमंत्री ने जैसे ही आटोग्राफ दिये, यूनिट की महिलाओं में खुशी छा गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज को डेनेक्स की बनी शर्ट भी गिफ्ट की।
आटोग्राफ भी महिलाओं ने चाहा, मुख्यमंत्री ने जैसे ही आटोग्राफ दिये, यूनिट की महिलाओं में खुशी छा गई
आटोग्राफ भी महिलाओं ने चाहा, मुख्यमंत्री ने जैसे ही आटोग्राफ दिये, यूनिट की महिलाओं में खुशी छा गई
उल्लेखनीय है कि डेनेक्स के माध्यम से दंतेवाड़ा वस्त्र व्यवसाय के एक नये केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। यहां के कपड़ों की गुणवत्ता की वजह से देश भर में इनकी माँग बढ़ी है और देश भर की व्यापारिक संस्थाएं इनसे एप्रोच कर रही हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक डेनेक्स के चार यूनिट हारम, बारसूर, कारली, कटेकल्याण में आरंभ हो चुके हैं और पांचवे यूनिट छिंदनार के लिए एमओयू हुआ है। डेनेक्स की यूनिटों के तेजी से प्रसारित होने की वजह से न केवल महिलाओं को रोजगार मिला है अपितु देश भर में संस्थान के कपड़ों की डिमांड होने से अपने कौशल संवर्धन का कार्य भी हो रहा है। उल्लेखनीय यह भी है डेनेक्स की महिलाओं ने ग्यारह किमी लंबी चुनरी का निर्माण भी किया है। जिसे मुख्यमंत्री दंतेश्वरी माई जी को अर्पित करेंगे।
ढेंकी चावल की ली जानकारी, परंपरागत साधनों को बढ़ावा देने पर जताई खुशी- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ढेंकी चावल
उनमें दंतेवाड़ा जैसी जगहों के लिए और भी अच्छे अवसर हैं क्योंकि यहां की जमीन पहले ही वन भूमि होने की ढेंकी चावल की ली जानकारी, परंपरागत साधनों को बढ़ावा देने पर जताई खुशी- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ढेंकी चावल भी देखा। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुराने समय में परंपरागत रूप से ढेंकी से ही चावल निकाला जाता था जिससे चावल के पौष्टिक गुण बचे रहते थे। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि जैविक खेती के जो प्रयोग प्रदेश भर में हो रहे हैं उनमें दंतेवाड़ा जैसी जगहों के लिए और भी अच्छे अवसर हैं क्योंकि यहां की जमीन पहले ही वन भूमि होने की वजह से काफी ऊर्वर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा में जो नवाचार हो रहे हैं वे इस क्षेत्र के प्राकृतिक परिवेश के अनुकूल हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में दंतेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर, प्रदेश और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 67 देवगुड़ियों के कायाकल्प का लोकार्पण किया। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और उनके आस्था के केन्द्रों को सहेजने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 6 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से इन देवगुड़ियों के सौन्दर्यीकरण और परिसर के विकास का कार्य कराया गया है। इन देवगुड़ियों में कटेकल्याण विकासखण्ड की 16, दंतेवाड़ा विकासखण्ड की 27, गीदम विकासखण्ड की 19 और कुआकोंडा विकासखण्ड की 5 देवगुड़ी शामिल हैं। उद्योग मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक देवती कर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थी। इस दौरान मंदिर के गायता, पुजारी, पेरमा, गुजिया एवं मांझी में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत उन्हें सम्मिलित कर उन्हें सालाना 7 हजार रूपए की सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
रायपुर /शौर्यपथ/
सोमारू की रोजमर्रा की दिक्कतें हुईं दूर, अब आसान होगी चहल-कदमीदंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डुमामपारा ग्राम तुमकपाल के निवासी सोमारू राम नेगी को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल भेंट की। मुख्यमंत्री के इस गिफ़्ट से सोमारू के चेहरे की रौनक बढ़ गई है। अब उसे दिनचर्या के कामों के लिए संघर्ष नहीं करना होगा। 60 वर्षीय बुजुर्ग सोमारू ने बताया की वर्ष 2011 में सड़क हादसे में उनके दाहिने पैर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उनका चलना फिरना पूर्णतः बंद हो गए। पहले बैसाखी के सहारे जो थोड़ी बहुत चहल-कदमी वो करते थे, लेकिन ढलती उम्र के साथ उनके शरीर ने जवाब देना शुरू कर दिया। इन परिस्थितियों ने उन्हें घर की चार-दिवारी तक ही सीमित रहने को मजबूर कर दिया, जबकि इसके विपरीत सोमारू बाहर घूमने फिरने के शौकीन रहे।
आज मुख्यमंत्री बघेल ने जब ट्राइसाइकिल प्रदान किया तो सोमारू की आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान थी। मानो उनको एक नया जीवन मिल गया हो। उन्होंने बताया की अब वे ट्राइसाइकिल की मदद से घर कामों में हाथ बटा पायेंगे। दुकान से किराना सामान, बाजार से सब्जी लाना इत्यादि काम अब वे बिना किसी परेशानी के सुविधापूर्ण रूप से कर पायेंगे। अब वो सुविधा पूर्ण रूप से अपने गांव में होने वाले कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हो पाने में सक्षम हो जायेंगे, जिसमे वे पहले नही जा पाते थे। सोमारु के परिवार में उनकी धर्मपत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। उन्हे भी इस बात की बहुत खुशी है। सोमारु ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सहृदय धन्यवाद दिया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
