August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR


    रायपुर /शौर्यपथ/

    सीतापुर विधानसभा के सरमना में भेंट मुलाकात में चिरायु योजना का लाभ लेकर सफल इलाज कराने के बाद स्वस्थ जीवन जी रहे दो बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया।

    उल्लेखनीय है कि चिरायु योजना से बतौली निवासी साहिल पैकरा 12 वर्ष, का दिल का ऑपरेशन हुआ है। और इसी योजना से सुनन्दी भंडार 6 साल के कटे होठो का भी सफल ऑपरेशन हुआ है। जिसके बाद अब दोनों स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

    धमतरी /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक हितग्राहियों से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी में आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि योजना के तहत कक्षा आठवीं उत्तीर्ण, 18 से 35 साल तक की आयु के छत्तीसगढ़ मूल निवासी हितग्राही योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदक के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होने के संबंध में शपथ पत्र, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन, दो नए रंगीन फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, यदि निःशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक हो तो सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा। इसके अलावा आधार कार्ड, राशनकार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस में से कोई एक जमा करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 66 में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में स्वयं उपस्थित होकर अथवा कार्यालय के फोन नंबर +91-07722-232966 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कार्यालय में सम्पर्क के लिए कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क तथा सेनेटाइज करके ही प्रवेश करना होगा।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    उद्योग मंत्री कवासी लखमा से छत्तीसगढ़ रामनवमी रामराम भजन संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने आज उसके निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ी रामनामी रामराम भजन संस्थान द्वारा प्रस्तावित बड़े भजन मेला जनवरी 2023 के लिए भाटापारा-बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चंदलीडीह में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए भी निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में संस्थान की अध्यक्ष सेत बाई, महासचिव गुलाराम रामनामी, उपाध्यक्ष रसिया राम, कोषाध्यक्ष धनीराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्रथम चरण में 14 नगर निगमों में योजना लागू

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान अम्बिकापुर विश्राम भवन में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दो नव विवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सुखी एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के निवासी अहनन तिर्की और सजू तिर्की तथा अभिषेक जायसवाल और सपना जायसवाल को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र दिया।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री मितान योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी। नागरिकों को सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर मिलेगा।

    ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. प्रीतम राम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित अधिकारीगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेस वार्ता शुरू

    प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात की यात्रा में बहुत करीब से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने को मिला।

    शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें। योजनाओं का प्रचार करने की आवश्यकता है। योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताहै, योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी रहे।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर हर जिले में हिंदी माध्यम स्कूल भी बनाएंगे, हमारा शिक्षा पर ज्यादा जोर है।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर सहायता प्रदान करने के लिए कौशल्या मातृत्व योजना चलाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित यह नई योजना 1 जनवरी 2022 से प्रभावशील है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में पांच हितग्राहियों को चेक प्रदान करने कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ किया। सुरक्षित मातृत्व और बच्ची के लिए यह योजना एक मजबूत पहल साबित होगी।
    कौशल्या मातृत्व योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्र महिला हितग्राही के द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर सहायता राशि प्रदान करना है, ताकि महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद पर्याप्त विश्राम कर सके। योजना के तहत चयनित माता जिसकी द्वितीय संतान बालिका जन्म 01 जनवरी 2022 या इसके बाद हुआ हो, एकमुश्त कुल 5000/- रूपये की राशि का लाभ दिया जा रहा है।
    योजना का लाभ मिलने से माताएं स्वयं एवं बालिका के उत्तम स्वास्थ्य के प्रति पर्याप्त ध्यान दे सकेंगी। इससे बालिका भ्रूण हत्या रोकने और बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। योजना से गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और स्तनपान की अवधि के दौरान उपयुक्त पद्धतियों, देखरेख एवं सेवाओं के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
    योजना का लाभ लेने के लिए माता को प्रसव पूर्व कम से कम एक बार जांच करवाना और बच्चे के जन्म का पंजीयन कराना जरूरी है। इसके साथ ही इच्छुक पात्र महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए लाभार्थी स्वयं द्वारा हस्ताक्षरित वचन पत्र/सहमति पत्र तथा सुसंगत दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर आंगनबाड़ी केन्द्र में दे सकते है। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्र से निर्धारित फार्म निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र मुख्यमंत्री मितान योजना के सभी 13 सेवाओ के तहत् नियुक्त मितानो के ऑन लाईन अच्छा कार्य किये जाने की सराहना आज मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत् नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो का जायजा लेने आये उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरूण पाल लहरे,  हर्षित सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी, सतीश सिंह आई.टी. एक्सपर्ट के द्वारा की गई उनके द्वारा दोनो मितानो के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उनकी तत्परता को देखा मौके पर आज माननीय मुख्यमंत्री मितान योजना के टीम के अधिकारियों ने दुर्ग स्थित प्लाट नंबर 146/08 आवेदक  तारा देवी, प्रदीप जैन, प्रमोद एवं अरूण जैन, बाकलीवाल ने मितान के माध्यम से नजूल शीट की कॉपी उनके घर पर जाकर सौपी जिससे प्रदीप जैन बाकलीवाल जी के छत्तीसगढ़ यशस्वी माटी पुत्र माननीय मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के द्वारा शुरू की गई । इस योजना के लिए बहुत-बहुत सराहना करते हुए मितान टीम के सभी अधिकारियों को इस कार्य के लिए सधन्यवाद किया इस दौरान नगर निगम के नोड़ल अधिकारी जावेद अली एवं मितान के.पी. गोस्वामी उपस्थित रहे । गौरतलब है कि
    मुख्यमंत्री मितान योजना के शुरू होने से नगर निगम दुर्ग क्षेत्र की जनता को बहुत राहत मिली है क्योकि उन्हे घर बैठे ही एक कॉल 14545 पर कॉल करने पर घर बैठे सेवाएं मिल जा रही है ।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    नेहरू नगर से सेक्टर की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज के सीट में आग लगने की घटना पर तत्काल महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड से संपर्क कर आग लगने की घटना की सूचना दी। सबसे पहले सूचना मिलते ही मेयर नीरज पाल, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते में ही फायर ब्रिगेड से संपर्क कर मौके पर आग लगने की जानकारी देकर फायर ब्रिगेड को स्पॉट पर तत्काल आने की सूचना दी। नगर पालिक निगम भिलाई की पानी फोर्स टैंकर की वाहन भी मंगवाई गई। मौके पर महापौर ने रहकर आग बुझाने का कार्य किया। इस दौरान नेहरू नगर तरफ से आने वाली तथा सेक्टर 7 की तरफ से आने वाली अंडर ब्रिज के रास्ते को महापौर ने बड़ी घटना न हो इसलिए बंद करवाया। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए सीट में लगी आग को बुझाया। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नेहरू नगर अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। सीट पर आग लगने की घटना मिलते ही नगर निगम का पूरा अमला और आला अधिकारी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गए। महापौर नीरज पाल ने सतर्कता दिखाते हुए आजजानी की बड़ी घटना होने से रोका और तत्काल फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू किया। मौके पर दो अलग-अलग अग्निशमन यंत्र ने आग पर काबू पाया तथा आसपास के क्षेत्रों में भी निगम के पानी फोर्स टैंकर ने तत्परता दिखाते हुए, आग बुझाने में मदद की

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचान्दुर  के सरकारी अधिग्रहण के बाद आंदोलनरत लगभग 100 कर्मचारियों की मांग जायज है, हालांकि उच्च न्यायालय ने 2 मई को अपनेएक फैसले में नई भर्ती से संबंधित स्टे को हदा दिया है फिर भी कर्मचचारियोंका ग्रांउड बनता है क्योंकि कर्मचारी अपनी आजीविका और जीव के लिए संघर्ष कर रहे है, इनके पास कोई दूसरा विकल्प नही है। कोरोनाकाल में यहां के सभी कर्मचारी अपनी जान की बाजी लगाकर तन मन से मरीजों की सेवा कर लोगों की जान बचाने का कार्य किये है, इसलिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन सभी कर्मचारियों का संविलियन किया जाये। उक्त बाते पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलादास डहरिया और किसान नेता अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यह बड़ी बिडम्बना है कि 8 महिने से आंदोलरत कर्मचारियों से मिलने के लिए प्रदेश के मुखिया के पास 5 मिनट का भी समय नही है।

    इसी तरह से हसदेव क्षेत्र में कोयला संकट का बहाना बनाकर कोल माइंस को हथियाने का कारपोरेट घराना और सरकार की चाल है, वह पूर्णता अनुचित है। प्रदेश सरकार निरंकुश हो गई है। चाहे वह बस्तर क ेआदिवासियों का अंादोलन हो, रायपुर में किसानों का आंदोलन हो,पुनर्वास व विस्थापन से संबंधित आंदोलन हो। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को 12-12 घंटा काम करने के बावजूद न्यूनतम वेतन नही दिया जा रहा है। सरकार शराबबंदी का वादा भी पूरा नही कर रही है। आंगनबाड़ी, मितानिन महिलाओं का आंदोलन भी लगातार चल रहा है, लेकिन सरकाुर के कान में जूं तक नही रेंग रहा है। इन मांगों के अलावा और 15 मांगों को लेकर जनसंगठनों द्वारा 15 मई को जेल भरों आंदोलन करने जा रही है। जिसमें करीब 3 सौ लोग भाग लेने जा रहे है। इसके लिए दोपहर 2 बजे जेल के पास सभी लोग एकत्रित होंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision